“नर सेवा-नारायण सेवा” समिति के सदस्य के साथ मुख्यमंत्री ने पौध-रोपण किया 

“नर सेवा-नारायण सेवा” समिति के सदस्य के साथ मुख्यमंत्री ने पौध-रोपण किया

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में आम, नीम और खिरनी के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ पर्यावरण-संरक्षण और जन-सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही “नर सेवा-नारायण सेवा” समिति के सदस्यों ने पौध-रोपण किया। समिति के धीरज सिंह, दुर्गेश सिंह, मनोज सोनी, राजेश सोनी और अजय सोनी ने पौधे लगाए। मिहिर श्रीवास्तव ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। रजत यादव, सौरभ परसाई, दीपक साहू और आयुष रघुवंशी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ श्री तरूण राय और उनकी पत्नी श्रीमती अंजली राय ने अपने विवाह के उपलक्ष्य में पौध-रोपण किया। तरूण की माता लता राय भी साथ थी।

ई-बाइक मुख्यमंत्री चौहान ने भी चलाई 

ई-बाइक मुख्यमंत्री चौहान ने भी चलाई

 

मुख्यमंत्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान से 75 ई-बाइक्स को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड की ई-बाइक परियोजना के प्रथम चरण में यह ई-बाइक्स लोकार्पित की गईं। मुख्यमंत्री चौहान ने भी ई-बाइक चलाई। लोकार्पित 75 ई-बाइक के चालक रैली के रूप में श्यामला हिल्स स्थित पार्क से डिपो चौराहा, पी एण्ड टी चौराहा, संजय कॉम्पलेक्स, माता मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा होते हुए टी.टी. नगर स्टेडियम पहुँचे।

लोकार्पित इलेक्ट्रिक बाइक की अधिकतम गति 20 कि.मी. प्रति घंटा रहेगी, जो फुल चार्ज बैटरी में 35 कि.मी. तक चल सकेंगी, यह बाइक सिंगल सिटिंग केपेसिटी की हैं। ई-बाइक को किराए पर लेने के लिए गूगल प्ले स्टोर से अपने मोबाइल पर चार्टर्ड बाइक एप डाउनलोड करना होगा। इस पर रजिस्ट्रेशन के बाद न्यूनतम 100 रूपए सुरक्षा निधि रखनी होगी। एप से क्यू.आर. कोड स्केन कर ई-बाइक को किराए पर लिया जा सकता है। ई-बाइक के लिए भोपाल में 6 डॉकिंग स्टेशन टी.टी. नगर स्टेडियम, आई.एस.बी.टी., एम.पी. नगर जोन-1, अटल पथ (प्लेटिनम प्लाजा), वन विहार और बोट क्लब पर बने हैं। मांग बढ़ने के साथ ई-बाइक और डॉकिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। ई-बाइक का किराया प्रथम 15 मिनिट के लिए 20 रूपए होगा। इसके बाद प्रति मिनिट का एक रूपया देय होगा।

दिल्ली में नये मध्यप्रदेश भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री चौहान ने किया

दिल्ली में नये मध्यप्रदेश भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री चौहान ने किया

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बजट के माध्यम से 50 साल के बाद के भारत की बुनियाद रखी है, उसी तर्ज पर हमने दिल्ली में अत्याधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण नवनिर्मित मध्यप्रदेश भवन को आगामी 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर बनाया है। यह भवन केन्द्र और राज्य के सह अस्तित्व की भावना को और मजबूत करेगा। साथ ही देश की राजधानी दिल्ली में मध्यप्रदेश की विरासत, कला, संस्कृति और प्रदेश के आमजन के प्रतीक के रूप में उभरेगा।

 

मुख्यमंत्री चौहान नई दिल्ली में नवनिर्मित मध्यप्रदेश भवन का लोकार्पण कर रहे थे। केन्द्रीय नागरिक विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, खजुराहो सांसद वी.डी.शर्मा, मुरलीधर राव सहित मध्यप्रदेश मंत्रि-परिषद के सदस्य और अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री चौहान ने नवीन भवन का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर लोकार्पण किया। दिल्ली के मध्यप्रदेश भवन का निर्माण चाणक्यपुरी क्षेत्र में जीसस एंड मेरी मार्ग पर डेढ़ एकड़ में लगभग 150 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा ‍कि नए भवन का प्रत्येक फ्लोर प्रदेश की अलग संस्कृति को दर्शाता है। भवन में बाहर से लेकर अंदर तक हर कदम पर राज्य की धार्मिक, सांस्कृतिक, कला और परंपरा प्रदर्शित है, जो मध्यप्रदेश के कण-कण से रू-ब-रू करायेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस भवन में विस्तृत विचार-विमर्श के बाद 108 कक्ष निर्मित किये गये हैं। हमारे योग शास्त्र में 108 का अंक आध्यात्मिक परिपूर्णता का प्रतीक है और वैदिक विज्ञान के अनुसार 108 सृष्टि की संपूर्णता का द्योतक है। यह ब्रह्मांड और हमारे एकमेव होने का उदाहरण है। निश्चित ही यह भवन केन्द्र और राज्य के सह अस्तित्व को मजबूत करने का काम करेगा।

मुख्मंत्री चौहान ने इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू और पूर्व विदेश मंत्री स्व. सुषमा स्वराज का स्मरण करते हुए भवन के लिये भू-खंड आवंटन में उनके द्वारा दिये गये सहयोग का उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि दिल्ली में महत्वपूर्ण क्षेत्र में मध्यप्रदेश भवन के लिये भू-खंड आवंटित हुआ। इस क्षेत्र के आस-पास केन्द्रीय मंत्रालय होने से कर्त्तव्यों के निर्वहन में आसानी होगी। भवन में प्रदेश के मंत्री, सांसद सहित राज्य के नागरिक भी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि हमारी कोशिश होगी कि मध्यप्रदेश के गंभीर बीमारी वाले नागरिक और सिविल सेवा की परीक्षा के लिये आने वाले विद्यार्थियों के लिये भी सुविधा विकसित की जाये।

राम जन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी

राम जन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमक

अयोध्या में निर्माणाधीन राम जन्मभूमि परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अयोध्या में एक व्यक्ति के पास किसी ने फोन पर निर्माणाधीन राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी दी है। पुलिस के मुताबिक अयोध्या के रामकोट इलाके में रहने वाले मनोज के पास यह धमकी भरा कॉल आया था और उसने धमकी भरा कॉल आने की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी। पुलिस के मुताबिक फोन पर धमकी देने वाले ने कहा कि गुरुवार सुबह 10 बजे मंदिर परिसर को बम से उड़ा देंगे।

 

धमकी भरा कॉल आने के बाद अयोध्या में कई स्थानों पर जवानों को तैनात कर दिया गया है और इस संबंध में अलर्ट भी जारी कर दिया गया है। राम जन्मभूमि पुलिस स्टेशन के स्टेशन हाउस ऑफिसर संजीव कुमार सिंह ने जानकारी दी है कि इस मामले में केस दर्ज कर दिया गया है। फोन करने वाले की शख्स के बारे में पता किया जा रहा है।

कोलार में भक्ति दल करेगा स्वामी प्रसाद का पुतला दहन

Kolar road

 

भोपाल, उपनगर में उत्तर प्रदेश के समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन किया जाएगा।

भक्ति दल के सुरेन्द रघुवंशी ने जानकारी देते हुए बताया है कि श्रीरामचरितमानस का अपमान करने और श्रीरामचरितमानस की प्रतियां जलाने का घोर निंदनीय कार्य करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य का पुतला दहन 5 फरवरी को दोपहर 12 बजे सर्वर्धम पुल के नजदीक विशाल मेगा मार्ट कोलार रोड के सामने किया जाएगा।

ASI जयकुमार के साहसिक कार्य की चारों तरफ प्रशंसा, बिल्डिंग से कूदे छात्र की बचाई जान

भोपाल, कोलार रोड स्थित एक स्कूल की चौथी मंजिल से कूदने वाले 11वीं कक्षा के छात्र की जान बचाने वाले कोलार थाने में पदस्थ एसआई जय कुमार सिंह को जीवन रक्षक पदक देने के लिए भोपाल डीसीपी जोन क्रमांक 4 श्री विजय खत्री ने अनुशंसा की है।

एसआई जयकुमार ने अपने जान की परवाह न करते हुए और अदम्य साहस और पराक्रम का परिचय देते हुए करीब 50 फीट ऊंचाई से नीचे गिर रहे बच्चे को हाथों से पकड़ने का प्रयास कर उसे बचा लिया हालांकि वह खुद इस घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

 

आज नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों ने अस्पताल पहुंच कर सब इंस्पेक्टर जय कुमार सिंह से मुलाकात कर हाल चाल पूछा।

घटना की सूचना मिलने पर विधायक रामेश्वर शर्मा भी ASI जय कुमार सिंह से का हालचाल जानने जे के अस्पताल पहुंचे थे।

आज दिनभर क्षेत्र में पुलिस के साहसिक कार्य की चर्चा होती रही।

छत पर चढ़ा स्कूली छात्र नीचे फिसला पुलिसकर्मी ने कैच कर बचाई जान, पुलिसकर्मी और छात्र दोनों हुए घायल

भोपाल, कोलार उपनगर के बंजारी में हौंडा के शोरूम के पर स्थित निजी स्कूल की बाजू वाली छत पर निजी स्कूल का छात्र चढ़ गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम द्वारा छात्र से नीचे उतरने की अपील की जाती रही है। वायरल वीडियो के अनुसार एक व्यक्ति छात्र को बचाने छत पर उसके नजदीक पहुँचा तो छात्र नीचे फिसल गया। नीचे खड़े ASI ने छात्र को बचाने के प्रयास किया जिससे ASI का हाथ टूट गया। छात्र भी घायल हुआ है। मीडिया से मिली जानकारी अनुसार छात्र ने ये कदम उठाने से पहले बुधवार रात को एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखी थी- सॉरी मां कल शायद मैं नहीं रहूंगा। उसके दोस्तों ने इसकी वजह पूछी, लेकिन उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
बताया जा रहा है छात्र को शाहपुरा पुलिस ने चोरी के आरोप में पकड़ा था। इसके बाद साथी छात्र उसे चोर कहकर बुलाने लगे।

घायल छात्र और ASI का चल रहा है इलाज

घटना की जानकारी लगने के बाद छात्र की मां और पिता जेके अस्पताल पहुंचे। इस दौरान मां रोती रही। बताया कि बेटे को पढ़ने नहीं दिया जा रहा था। इससे वह तनाव में आ गया। उसने सोशल मीडिया में एक दिन पहले लिखा- सॉरी मां, कल शायद मैं नहीं रहूंगा मां…। दोस्तों ने पोस्ट के बारे में पूछा भी था, लेकिन उसने कुछ नहीं बताया।

ASI जयसिंह ने छात्र के कूदने पर उसे जमीन पर गिरने से पहले पकड़ा। छात्र को बचाते हुए उनके हाथ और सीने में चोट पहुंची है।

बताया जा रहा है दानिश कुंज कोलार रोड निवासी स्कूल में 11वीं का स्टूडेंट है।
पिछले साल शाहपुरा पुलिस ने मंदिर में चोरी के आरोप में उसे पकड़ा था, तब वह नाबालिग था। ऐसे में स्कूल के बच्चे उसे चोर कहकर चिढ़ाने लगे। उसको स्कूल मैनेजमेंट ने यह कहकर स्कूल आने से मना कर दिया। उसका कहना था- बच्चे विरोध कर रहे हैं कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल लड़कों के साथ वे नहीं पढ़ेंगे।

गुरुवार को छात्र स्कूल पहुंचा। स्कूल प्रिंसिपल से बात करने के बाद वह बाहर आया। इसके बाद स्कूल के बगल वाली तीन मंजिला बिल्डिंग पर चढ़कर सुसाइड की धमकी देने लगा।

बताया ये भी जा रहा है छात्र ने आज सुबह स्कूल पहुंचकर स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट देने के लिए प्रिंसिपल को एप्लीकेशन दी थी। इसके बाद वह गुस्से से बाहर आया और बगल वाली बिल्डिंग पर चढ़ गया।

बताया ये भी जा रहा है छात्र एग्जाम की जानकारी लेने के लिए स्कूल गया था। स्कूल मैनेजमेंट को उसने बताया कि वह स्कूल आएगा। फीस भी दे रहा है। इस पर उसकी स्कूल स्टाफ से बहस हो गई। वह गुस्से में स्कूल से बाहर आया। इसके बाद स्कूल की बगल की बिल्डिंग में पहुंचा। वह छत से कूद जाने का कहकर चिल्लाने लगा। आसपास के लोगों ने तुरंत ही पुलिस को सूचना दी।

पिता ने स्कूल मैनेजमेंट पर लगाए आरोप

छात्र के पिता ने बताया कि हमारे बच्चे के ऊपर चोरी का इल्जाम लगा था। इस कारण प्रिंसिपल ने कहा था कि इनका एडमिशन रेगुलर में ही रहेगा, स्कूल में नहीं आने देंगे, सिर्फ पेपर देने के लिए बुला लेंगे। अब पेपर आ गया, तो मना कर रहे हैं। नाबालिग होने की वजह से जेल नहीं गया था, लेकिन केस चल रहा है। अभी 30 जनवरी को पेशी करवाकर लाए थे।

विधायक रामेश्वर शर्मा छात्र और घायल पुलिसकर्मी को देखने अस्पताल पहुंचे

Rameshwar sharma

विधायक रामेश्वर शर्मा ने बच्चे को बचाने में घायल हुए कोलार के जांबाज उपनिरीक्षक जय कुमार सिंह से जे के अस्पताल पहुँचकर भेंट की और बच्चे के स्वास्थ्य की जानकारी ली, बच्चे का सीटी स्कैन कर उपचार शुरू कर दिया गया है।

 

इमरान खान के करीबी पूर्व मंत्री शेख रशीद गिरफ्तार

पाकिस्तान में आर्थिक अस्थिरता के बीच सियासी घमासान जारी है। ताजा खबर रावलपिंडी से है। यहां पूर्व मंत्री और इमरान खान के करीबी शेख रशीद अहमद को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अब तक की जानकारी के मुताबिक, Sheikh Rashid Ahmad को मर्रे एक्सप्रेस वे से गिरफ्तार किया गया। दावा किया गया है कि जिस समय उनकी गिरफ्तारी हुई, उस समय वे नशे की हालत में थे। उनकी कार से शराब की बोतल और हथियार भी मिला है।

अडानी ग्रुप ने FPOको रद्द करने का फैसला किया

अडानी एंटरप्राइजेज ने 20,000 करोड़ के एफपीओ को बंद करने का फैसला किया है। कंपनी ने इस संबंध में एक सर्कुलर जारी किया है। कंपनी ने मौजूदा हालात और बाजार के उतार-चढ़ाव को देखते हुए रकम लौटाने का फैसला किया है। अडानी ग्रुप ने सर्कुलर में कहा कि अपने निवेशकों के हितों को ध्यान में रखते हुए एफपीओ को वापस ले रहा है।
निदेशक मंडल की बैठक में लिया गया फैसला
कंपनी ने कहा कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 1 फरवरी को हुई बैठक में एफपीओ पर बड़ा फैसला लिया है। 20 हजार करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के एफपीओ के साथ आंशिक रुप से पेड-अप आधार पर 1 रुपए प्रत्येक के अंकित मूल के साथ आगे नहीं बढ़ेंगे।

इलेक्ट्रिक बाइक भोपाल की सड़कों पर आज से दौड़ेंगी

राजधानी में गुरुवार से स्मार्ट सिटी कंपनी इलेक्ट्रिक बाइक की शुरुआत करने जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्मार्ट सिटी पार्क में 75 इलेक्ट्रिक बाइक को हरी झंडी दिखाएंगे। शहर में इन इलेक्ट्रिक बाइक के लिए छह डाकिंग स्टेशन बनाए गए है। ये स्टे5शन टीटी नगर स्टेडियम, आईएसबीटी, एमपी नगर जोन-1, प्लेटिनम प्लाजा (अटल पथ), वन-विहार एवं बोट क्लब पर बने हैं। आवश्यकता व नागरिकों की मांग के अनुसार इलेक्ट्रिक बाइक व डाकिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ाई जाएगी।
राजधानी में स्मार्ट सिटी की इलेक्ट्रिक बाइक की अधिकतम गति 20 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। यह फुल चार्ज बैट्री में 35 किलोमीटर तक दौड़ेगी। यह सिंगल सिटिंग केपेसिटी की होगी। यानी इसमें सिर्फ एक व्यहक्ति ही बैठ सकेगा। इलेक्ट्रिक बाइक को किराये पर लेने के लिए मोबाईल पर गूगल प्ले स्टोर से चार्टेड बाइक एप डाउनलोड करना होगा। इस पर रजिस्ट्रेशन के पश्चात सुरक्षा निधि न्यूनतम 100 रुपये जमा करनी होगी। एप के माध्यम से क्यूआर कोड स्कैरन कर इलेक्ट्रिक बाइक को किराये पर लिया जा सकता है। प्रथम 15 मिनट के लिए इलेक्ट्रिक बाइक का किराया 20 रुपये होगा। इसके बाद प्रति मिनट रुपए की दर से चार्ज लगाया जाएगा। लोकार्पण के साथ ही गुरूवार को इलेक्ट्रिक बाइक रैली भी स्मार्ट पार्क से आयोजित की गई है। जो डिपो चौराहा, पी एण्ड टी चौराहा, संजय काम्पलेक्स, माता मंदिर, प्लेटिनम प्लाजा होते हुए टीटी नगर स्टेडियम पहुंचेगी।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...