बीबीसी पर लगाया इंफॉर्मेशन वॉर छेड़ने पर भारत को रूस का साथ मिला

बीबीसी पर लगाया इंफॉर्मेशन वॉर छेड़ने पर भारत को रूस का साथ मिला

 

साल वर्ष 2002 के गुजरात दंगों पर बीबीसी की डॉक्यूमेंट्री का विवाद बढ़ता जा रहा है। ताजा खबर रूस से है। इस मामले में ब्रिटेन, अमेरिका के बाद अब रूस ने भारत का साथ दिया है।

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जाखारोवा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, बीबीसी द्वारा न केवल रूस, बल्कि स्वतंत्र नीति अपना रहे अन्य वैश्विक केंद्रों के विरुद्ध भी सूचना युद्ध छेड़ने का यह एक और सबूत है।

दो भाग में बनी बीबीसी की इस डॉक्यूमेंट्री में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री रहते गुजरात दंगों के कुछ पहलुओं की जांच करने का दावा किया गया है। इसकी स्क्रीनिंग को लेकर भी विभिन्न राज्यों में विवाद खड़ा हो चुकी है। जेएनयू में विवादित डाक्यूमेंट्री के प्रदर्शन पर भारी हंगामा हुआ था।

भारत में यह मामला कोर्ट तक पहुंच गया है। विवादित डाक्यूमेंट्री पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट अगले सप्ताह सोमवार को सुनवाई करेगा।

प्रधान न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस पीएस नरसिम्हा और जस्टिस जेबी पार्डीवाला की पीठ ने वकील एमएल शर्मा और वरिष्ठ पत्रकार एन. राम व कार्यकर्ता वकील प्रशांत भूषण की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सीयू सिह दलीलों पर गौर किया।

श्रीकृष्ण के मंत्रों का धन प्राप्ति के लिए नियमित करें जाप

श्रीकृष्ण के मंत्रों का धन प्राप्ति के लिए नियमित करें जाप

 

विश्व के सबसे प्राचीनतम सनातन धर्म में सतयुग काल से मंत्र साधना का विशेष महत्व रहा है। मंत्रों में ईश्वर को बांधने की शक्ति होती है। यदि मंत्रों को नियमित और निरंतर जाप किया जाए तो व्यक्ति कई प्रकार की सिद्धियां प्राप्त कर सकता है। आज समय बदल चुका है। हर व्यक्ति अपनी रोजी-रोटी और जिम्मेदारियों में व्यस्त हो गया है। ऐसे में प्राचीन काल की तरह मंत्रों का जाप करना संभव नहीं है। समय में बदलाव के साथ ही एक आम व्यक्ति के जीवन में अनेकों समस्याओं ने जन्म ले लिया है। इन्हीं समस्याओं को दूर करने के लिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं भगवान श्रीकृष्ण के पांच ऐसे मंत्र जिनका जाप करके आप अपनी कई परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं।

 

भगवान कृष्ण के मंत्र ना सिर्फ आर्थिक पीड़ा दूर करते हैं, बल्कि जीवन के हर कष्ट में सहायक सिद्ध होते हैं। आइए जानते हैं भोपाल के रहने वाले ज्योतिषाचार्य विनोद सोनी पौद्दार से कृष्ण मंत्र के लाभ।

1.मंत्र : कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने। प्रणत क्लेशनाशाय गोविन्दाय नमो नम:

समस्या : पारिवारिक कलह, ग्रह क्लेश, अशांति

2. मंत्र: हरे कृष्ण हरे कृष्ण । कृष्ण कृष्ण हरे हरे ।

हरे राम हरे राम । राम राम हरे हरे ॥

समस्या : विवाह में विलंब होना

3. मंत्र: ऊं श्रीं नमः श्रीकृष्णाय परिपूर्णतमाय स्वाहा।।

समस्या : अटका हुआ धन, आर्थिक तंगी, सुख-समृद्धि एवं धन का अभाव

4. मंत्र: गोकुल नाथाय नमः।।

समस्या: धन की कमी, पैसों की बचत न होना, मनोकामनाएं पूर्ण न होना

5. मंत्र: क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः।।

समस्या: आर्थिक वृद्धि एवं उन्नति का अभाव

आलोक धाम गार्डन के पास six lane road के निर्माण में अज्ञात लोगों ने डाली बाधा

भोपाल, उपनगर के सबसे बड़े प्रॉजेक्ट कोलार सिक्स लेन सड़क निर्माण के लिए वर्तमान एचटी लाइन को शिफ्ट करने के लिए कार्य तेजी से चल रहा है। नये पोल आलोक धाम गार्डन तक लगा दिये गए है। आज शाम आलोक धाम गार्डन के बाजू वाले प्लॉट से अज्ञात लोगों द्वारा पोल उखाड़ा गया। जिस कारण पोल उखाड़ रहे लोगों और कार्य मे लगे कर्मचारियों के बीच विवाद हुआ। शिकायत मिलने पर मौके पर कोलार थाना पुलिस ने पहुँचकर कार्य पुनः शुरू करवाया और कर्मचारियों द्वारा पोल को वापस खड़ा किया गया। थाने में ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा शिकायत की गई है।

 

अधिकारियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री चौहान

अधिकारियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे मुख्यमंत्री चौहा

विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंत्री और विधायकों के बाद अब अधिकारियों से अलग-अलग चर्चा करेंगे। मंगलवार और बुधवार को भोपाल में होने वाली कलेक्टर-कमिश्नर, आइजी-एसपी कान्फ्रेंस में आधा दिन अधिकारियों से चर्चा के लिए आरक्षित रखा गया है।

 

इसमें अधिकारियों से वे योजनाओं के क्रियान्वयन की मैदानी स्थिति से लेकर अन्य विषयों पर बात करेंगे। बैठक में पांच फरवरी से प्रदेश में प्रारंभ हो रही विकास यात्रा की तैयारी, कानून- व्यवस्था सहित अन्य प्रमुख योजनाओं की समीक्षा की जाएगी।

 

कोरोना महामारी के कारण तीन साल से भोपाल में कलेक्टर-कमिश्नर, आइजी और पुलिस अधीक्षकों को बुलाकर बैठक करना बंद हो गया था। पांच फरवरी से विकास यात्रा प्रारंभ हो रही है और उसके बाद विधानसभा का बजट सत्र प्रारंभ हो जाएगा। इसे देखते हुए सभी अधिकारियों को मंगलवार और बुधवार को भोपाल बुलाया गया है।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले

मध्य प्रदेश के मंदसौर में तेज बारिश के साथ गिरे ओले

मंदसौर जिले के कई हिस्सों में मौसम बिगड़ गया है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में बारिश के साथ ओले भी गिरे। गरज चमक के साथ हुई ओलावृष्टि व बारिश से संतरा, लहसुन, गेहूं सहित अन्य फसलों को नुकसानी की आशंका जताई जा रही है। रविवार-सोमवार की दरमियानी रात लगभग 12 बजे से जिले के मल्हारगढ़, पिपलियामंडी, सीतामऊ सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश शुरू हो गई थी। तितरोद, खेतखेड़ा, संजीत सहित अन्य क्षेत्रों में में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि भी कई जगह हुई है।

किसानों का अनुमान है कि इससे अफीम, गेहूं, संतरे सहित कई फसलों में भारी नुकसान हुआ है। जिले के मौसम में बदलाव का असर देखा जा रहा है। रविवार शाम को भी दलौदा सहित अन्य क्षेत्रों में करीब 10 मिनट तक मावठा गिरा था। मौसम विभाग का कहना है कि प्रेरित चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर समुद्र तल से 1.5 किमी की ऊंचाई तक सक्रिय है। 2 फरवरी से अगले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावी होने की संभावना है। फिलहाल मौसम में बदलाव देखा जा रहा है। इसके चलते ही रविवार-सोमवार की दरमियानी रात में जिले के कई क्षेत्रों बारिश हुई। सोमवार सुबह भी बारिश का दौर जारी था। मावठा किसानों के लिए चिंता खड़ी कर रहा है। अन्य फसलों के अलावा अफीम के लिए मावठा नुकसानदायक साबित होगा।

5 फरवरी को बन रहे 4 अति दुर्लभ योग

5 फरवरी को बन रहे 4 अति दुर्लभ यो

हिंदू धर्म में माघ महीने की पूर्णिमा का बहुत महत्व है। 5 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस दिन कई शुभ योग बन रहे हैं। माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान करने का अहम माना गया है। ऐसा करने से पापों से मुक्ति मिलती है। वहीं इस दिन खास उपाय करने से धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न किया जा सकता है।

माघ पूर्णिमा पर स्नान का शुभ मुहूर्त 5 फरवरी की सुबह 05.27 मिनटे से 06.18 मिनट तक रहेगा। पंचांग के अनुसार इस वर्ष माघ पूर्णिमा तिथि 4 फरवरी की रात्रि 09.21 बजे से आरंभ होकर 5 फरवरी की रात 11.58 बजे समाप्त होगी। माघ पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी और चंद्रमा की पूजा करना शुभ होता है। इस वर्ष शुभ योगों का बनने से महत्व बढ़ गया है।

माघ पूर्णिमा 2023 शुभ योग

माघ पूर्णिमा पर 4 दुर्लभ योग बन रहे हैं। इस साल आयुष्मान, सौभाग्य, रवि पुष्य और सर्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। इन शुभ योगों का संयोग बेहद शुभ है। इन योगों में देवी लक्ष्मी की पूजा और उपाय करने से पैसों की तंगी दूर हो सकती है।

माघ पूर्णिमा के उपाय

माघ पूर्णिमा की रात्रि अष्टलक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। देवी को अष्टगंध और 11 कमलगट्टे चढ़ाएं। खीर का भोग लगाएं। साथ ही कनकधारा स्त्रोत या श्रीसूक्त का पाठ करें। ऐसा करने मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

जर्मनी ने 16 सालों बाद फिर से जीता विश्वकप

जर्मनी ने 16 सालों बाद फिर से जीता विश्वकप

16 सालों के अंतर के बाद जर्मनी ने एक बार फिर हॉकी विश्व कप जीत लिया है। भुवनेश्वर में खेले गए विश्व कप 2023 के फाइनल मैच में जर्मनी ने बेल्जियम को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हरा दिया। इस तरह जर्मनी ने अपना तीसरा विश्व कप खिताब जीता। वैसे मुकाबला बराबरी का और काफी रोमांचक था। फुल टाइम तक दोनों ही टीमें 3-3 की बराबरी पर थीं। पेनाल्टी शूटआउट हुआ, जिसमें जर्मनी ने 5-4 से जीत दर्ज की।

बराबरी का रहा मुकाबला

हॉकी विश्व कप में इस बार जर्मनी और बेल्जियम दोनों ने ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। बेल्जियम के लिए पहला गोल 9वें मिनट में फ्लोरेंट ने किया। इसके बाद कोसयंस ने 10वें मिनट में गोलकर टीम को 2-0 की बढ़त दिला दी। वहीं, जर्मनी के लिए पहला गोल वेलेन निकल्स ने किया। उन्होंने 28वें मिनट में गोलकर टीम को 2-1 की पोजिशन पर लाकर खड़ा दिया। जर्मनी के लिए दूसरा गोल 40वें मिनट में और तीसरा गोल 47वें मिनट में हुआ। वहीं बेल्जियम ने आखिरी मिनटों में गोलकर 3-3 की बराबरी कर ली। इसके बाद मैच का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें जर्मनी ने बाजी मारी ली।

जर्मनी का शानदार सफर

जर्मनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरा विश्व कप खिताब हासिल किया है। उसने पहली बार 2002 में खिताब जीता था। इसके बाद उसने 2006 में भी खिताब अपने नाम किया। इन दोनों में उसने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को मात दी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने लगातार दो बार 2010 और 2014 में खिताब अपने नाम किया। वहीं विश्व कप 2018 का खिताब बेल्जियम के नाम रहा था। लेकिन इस बार बेल्जियम की टीम चूक गई और 16 सालों के बाद जर्मनी ने फिर से अपनी बादशाहत साबित की।

अमरकंटक में जन-सेवा अभियान में स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल

अमरकंटक में जन-सेवा अभियान में स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हुए शामिल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में जनता की सरकार है और मैं जनता का सेवक हूँ। सरकार जनता की जिन्दगी बदलने के लिये होती है। इसके लिये हमने मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान चला कर पूरे प्रदेश में ऐसे गरीब लोगों को चिन्हित किया, जो योजनाओं का लाभ लेने के लिये पात्र थे। इन सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ 5 फरवरी से शुरू हो रही विकास यात्रा में गाँव-गाँव जाकर दिया जायेगा।

मुख्यमंत्री चौहान आज अमरकंटक जिला अनूपपुर में मुख्यमंत्री जन-सेवा अभियान में संभाग स्तरीय स्वीकृति-पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान ने अमरकंटक नर्मदा उद्गम मंदिर की आधिकारिक वेबसाइट का शुभारंभ, विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास और विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किये। खाद्य, नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह, जिले की प्रभारी एवं जनजातीय कार्य, अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री मीना सिंह, सांसद हिमाद्री सिंह, विधायक, जन-प्रतिनिधि, संतगण और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कन्या-पूजन और दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने संतों का सम्मान भी किया।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि शनिवार को नर्मदा जयन्ती पर माँ नर्मदा मैया की प्रेरणा से मैंने अपनी बहनों के लिये एक योजना बनाई है। इस योजना का नाम लाड़ली बहना योजना है, जो मेरी बहनों को आत्म-निर्भर बनाने के साथ उनका सशक्तिकरण भी करेगी। योजना में अमीर और इन्कम टेक्स पेयी परिवार की महिलाओं को छोड़ कर शेष सभी वर्ग की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रूपये की राशि प्रदान की जायेगी। इस प्रकार प्रत्येक पात्र हितग्राही बहन को एक वर्ष में 12 हजार रूपये मिलेंगे, जिससे वे अपने घर का खर्च और अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति कर सकेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि योजना को केबिनेट में लाकर लागू किया जायेगा। हितग्राही बहनों को चिन्हित करने के लिये गाँव-गाँव शिविर लगा कर फार्म भरवाये जायेंगे। यह अभियान तीन माह तक चलेगा।

तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण किया

तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण किया

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट पार्क में तंजानिया के अतिथियों के साथ स्मार्ट पार्क (वाटर विजन पार्क) में पीपल, बरगद, खिरनी, गुलमोहर, नीम और जामुन के पौधे लगाए सांसद वी.डी. शर्मा भी उपस्थित थे।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने पौधे लगाने के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से कहा कि प्राचीन समय से भारत और तंजानिया के मधुर संबंध हैं। अटल जी ने इन संबंधों को प्रगाढ़ बनाने का कार्य किया। उन्होंने तंजानिया के विद्यार्थियों, किसानों आदि को मध्यप्रदेश आने के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों को मध्यप्रदेश और भोपाल के प्राकृतिक सुंदरता पसंद आई है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि तंजानिया की सीसीएम पार्टी के पदाधिकारियों का एक उच्चतरीय प्रतिनिधि-मंडल आज मध्यप्रदेश आया है। अब्दुल रहमान किनाना सीसीएम पार्टी के वाइस प्रेसीडेंट हैं। उनके साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी और संसदीय समिति के सदस्य अबदुल्ला म्वीनी मसाफिरी विल्बर्ट, थाडेओ बुरटन और सलुम बकारी सूमा भी आएं हैं। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में इन संबंधों को गहराई मिल रही है। मध्यप्रदेश में हो रहे विशेषकर महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, कृषि सहित प्रदेश के विकास के बारे में उन्हें बताया गया। मुझे खुशी है कि तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल के सदस्य लाड़ली लक्ष्मी योजना से बहुत प्रभावित हुए है।

 

प्रतिनिधि-मंडल के प्रमुख अब्दुल रहमान किनाना ने बताया कि वे मध्यप्रदेश में किसान वर्ग, बहन और बेटियों को सहायता देने की योजनाओं से प्रभावित हैं। विशेष रूप से लाड़ली लक्ष्मी योजना काफी उपयोगी योजना है। मध्यप्रदेश आकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है। यह स्वच्छता की दृष्टि से भी अच्छा प्रदेश है। इन्दौर विश्व के स्वच्छतम शहरों में एक है।तंजानिया के प्रतिनिधि-मंडल के सदस्यों ने उद्यान में पौधे लगाए और मुख्यमंत्री चौहान के साथ श्रमदान भी किया।

कोलार में हर तरफ हरि और राम भजन

भोपाल, राजधानी के सबसे चर्चित उपनगर कोलार में वातावरण हरि भक्ति में डूबा हुआ है सभी वार्डो में लगभग आधा दर्जन से ज्यादा स्थानों पर श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहे है। मोहल्लों में मंगलवार, शनिवार सुंदरकांड के आयोजन हो रहे है। अभी हाल में भव्य हनुमान चालीसा पाठ भी हुआ था। चुनावी वर्ष में बढ़ती धार्मिक आयोजनों की श्रंखला से स्पष्ठ हो रहा है कि जनता अभी चुनावी चर्चा से दूर है और कोरोना आपदा से बाहर निकल समाज का मनोबल बढ़ाने, सुख शांति और रोजगार, व्यापार-धंधों को पुनः स्थापित करने प्रभु की शक्तियों का सहारा ले रही है।

हमेशा राजनीति में सक्रिय भूमिका में रहने वाले कांग्रेस के स्थानीय दिग्गज नेता राहुल सिंह राठौड़ भी अब गैर राजनीतिक तरीके से विशाल अखंड रामायण का पाठ कराने जा रहे है। उन्होनें दावा किया है कार्यक्रम पूर्णतः गैर राजनीतिक रहेगा, कार्यक्रम के बैनर पोस्टर में किसी भी राजनीतिक व्यक्ति का फोटो नहीं लगेगा। कार्यक्रम पारिवारिक वातावरण में आम जनता साथ आयोजित होगा। ये क्षेत्र का सबसे बड़ा गैर राजनीतिक कार्यक्रम साबित होगा।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...