प्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सभी तैयारियाँ पूरी : मुख्यमंत्री चौहान

Khelo india

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी मध्यप्रदेश को दिए जाने पर हार्दिक धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा कि यह मध्यप्रदेश का सौभाग्य है।

मुख्यमंत्री चौहान ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि 30 जनवरी से शुरू होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं। सोमवार से धूमधाम के साथ खेलो इंडिया यूथ गेम्स प्रारंभ होंगे और हिंदुस्तान का दिल धड़का दो 13 दिन के लिए शुरू हो जाएगा। शुभारंभ कार्यक्रम में केंद्रीय खेल और युवा मामलों के मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रामाणिक भी शामिल होंगे।

सलकनपुर धाम में बीजासेन माता के दर्शन करने पहुंचे सैकड़ो कार्यकर्ताओं संग हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा

भोपाल, मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट के साथ ही मंत्रिमंडल में जुड़ने वाले चर्चित नामों की सोशल मीडिया प्रोफाइलों पर आम जन की तांकझांक बढ़ गई है। इनमें से एक नाम है रामेश्वर शर्मा जो की प्रदेश के फायर ब्रांड नेताओं में शुमार करते है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में भारी लोकप्रिय भी है।

कोरोना काल मे प्रोटेम स्पीकर के रूप में उन्होंने विधानसभा में विधायकों की सुविधाओं के लिए बेहतर कार्य करें और हुजूर क्षेत्र में विकास कार्यो को बढ़ाने का रिकॉर्ड कार्य किया। वही सबसे ज्यादा अवधि तक प्रोटेम स्पीकर का रिकार्ड भी दर्ज किया।

आज सुबह मीडिया में छपी मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट बढ़ती खबर और वही आज ही हुजूर विधानसभा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित मुख्यमंत्री की गृह जिले सीहोर में दुर्गा अष्टमी के अवसर पर सलकनपुर धाम स्थित बीजासेन माता के दर्शन के फ़ोटो वीडियो वायरल होने से हुजूर विधानसभा में खुशी की लहर देखी गई।

30 जनवरी को खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभांरभ, टी.टी. नगर और न्यू मार्केट जाने वालों के लिए दोपहर में यातायात और पार्किंग व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है।

भोपाल, 30 जनवरी 2023 को टीटी नगर स्टेडियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभांरभ कार्यक्रम होने जा रहा है, दोपहर 3 बजे से स्टेडियम के आसपास के क्षेत्र में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

-ःः पार्किंग एवं मार्गःः-
कार्यक्रम में शामिल होने वाले व्हीआईपी पासधारी वाहन का मार्गः-

– माता मंदिर की ओर से आने वाले वाहन, प्लेटिनियम प्लाजा के बाद के जंक्शन से बायी ओर मुडकर कार्यक्रम स्थल पर पहुचेगें। व्हीआईपी को उतारकर राम मंदिर के आसपास व्हीआईपी पार्किंग (लाड़ली लक्ष्मी वाटिका, माॅडल स्कूल ग्राउण्ड,स्मार्ट सिटी हाट बजार ) में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

– न्यू मार्केट की ओर से आने वाले वाहन, टी.टी. नगर थाना जंक्शन से दाये/बाये मुडकर टी.टी. नगर थाना चैराहा से लेफ्ट टर्न कर कार्यक्रम स्थल पर पहुचेगें। व्हीआईपी को उतारकर राम मंदिर के आसपास व्हीआईपी पार्किंग (लाड़ली लक्ष्मी वाटिका, माॅडल स्कूल ग्राउण्ड,स्मार्ट सिटी हाट बजार ) में अपना वाहन पार्क कर सकेंगे।

कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य वाहन का मार्गः-

– माता मंदिर की ओर से आने वाले (बस) वाहन प्लेटिनियम प्लाजा से बायीं मुडकर अटल पथ पर अपना वाहन पार्क कर सकेेंगें।

– भारत माता (डिपों ) चैराहा की ओर से आने (बस) वाले वाहन जवाहर चैक होकर अटल पथ पर अपना वाहन पार्क कर सकेेंगें।

– रोशनपुरा की ओर से आने वाले (बस) वाहन, जवाहर चैक होकर अटल पथ पर अपना वाहन पार्क कर सकेेंगें अथवा प्लेटिनियम प्लाजा से दायीं ओर मुडकर अटल पथ पर अपना वाहन पार्क कर सकेेंगें।
– रोशनपुरा की ओर से आने वाले(दो-पहिया/चार पहिया) वाहन, रंगमहल चैराहा से बाये मुडकर ,टी.टी नगर थाना चैराहा से दाये मुडकर मल्टीलेवल पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेगें अथवा भारत माता (डिपों ) चैराहा की ओर से आने वाले (दो-पहिया/चार पहिया) वाहन, रंगमहल चैराहा से दाये मुडकर ,टी.टी नगर थाना चैराहा से दाये मुडकर मल्टीलेवल पार्किंग में अपना वाहन पार्क कर सकेगें ।

आवश्यकतानुसार डायवर्सन व्यवस्थाःः-

प्रतिबंधित मार्गः-

– अटल पथ पर सामान्य यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

– कमला नहेरू स्कूल से माडल स्कूल तक,काट्जू अस्पताल से टी.टी नगर स्टेडियम कि ओर मार्ग,राजस्थान मिस्ठान भंडार से टी.टी नगर स्टेडियम कि ओर, टी.टी नगर थाना चैराहा से टी.टी नगर स्टेडियम कि ओर मार्ग पर सामान्य यातायात पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

– रोशनपुरा चैराहा से अपैक्स बैंक तिराहा, माता मंदिर मार्ग पर यातायात का दबाव रहेगा एवं इस मार्ग पर लोक परिवहन, अनुमति प्राप्त भारी वाहन एवं अन्य भारी वाहन का आवागमन आवश्कतानुसार प्रतिबंधित रहेगा।

– रोशनपुरा चैराहा से रंगमहल चैराहा, जवाहर चैक, भारत माता चैराहा मार्ग पर यातायात का दबाव रहेगा एवं इस मार्ग पर लोकपरिवहन, अनुमति प्राप्त भारी वाहन एवं अन्य भारी वाहन का आवागमन आवश्कतानुसार प्रतिबंधित रहेगा।

आम जनता से भोपाल ट्राफिक पुलिस ने अनुरोध किया है कि यातायात में असुविधा होने पर यातायात दूरभाष नं. 0755-2677340, 2443850 पर सम्पर्क करें।

 

मध्यप्रदेश में शिवराज मंत्रिमंडल विस्तार की सुगबुगाहट तेज

भोपाल, प्रदेश में आगमी माह में बजट सत्र आना है साथ ही प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद सुगबुगाहट तेज हो गई है की मध्यप्रदेश केबिनेट में विभागों में फेलबदल करते हुए मंत्रिमंडल का विस्तार होना है। फरवरी के दूसरे सप्ताह में प्रदेश भर निकाली जाने वाली विकास यात्रा के माध्यम से आने वाली चुनावी चुनौतियों को समझने के लिए पंचायत से लेकर नगरीय क्षेत्र के गली मोहल्ले से लेकर संगठन और सत्ता को अलर्ट कर दिया है। यात्रा का रिजल्ट आगामी चुनाव में टिकट वितरण में अहम माना जा रहा है।

मीडिया में छाप रही ख़बरों के अनुसार वर्तमान मंत्रियों की परफॉर्मेंस रिपोर्ट का खाका भाजपा की केंद्रीय समिति द्वारा मध्यप्रदेश भेजा जा चुका है। वही सर्वे करने वाली कंपनियों से ली गई रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्रीय स्तर पर आंतरिक गुटबाजी पनप चुकी है। इस सभी के आधार पर नया केबिनेट विस्तार समय की आवश्यकता बन गया है। गुटबाजी को ख़त्म करने क्षेत्रीय आधार पर वर्तमान मंत्रियों का कद नापा व नये मंत्रियों को जोड़ा जाना है।

निकाय चुनाव में आप पार्टी और एट्रोसिटी एक्ट मामले में करनी सेना की चुनौती के बाद सामान्य वर्ग के मंत्रियों की संख्या बढ़ाना, कांग्रेस और जयस का आदिवासी और पिछड़ा वर्ग की सीटों पर फोकस होने के कारण इन सीटो को मजबूत करने के लिए नोडल मॉडल तैयार कर मंत्री पद में नोडल के प्रभावी विधायक को मंत्री बनाया जायेगा।

प्रदेश कार्यालय में चल रही कानाफूसी में सिंधिया कोटे के 2 मंत्री कम होंगे। भोपाल से एक, विन्ध्य से 2, मालवा से 1, महाकौशल से 1 नाम प्रमुख रूप से चर्चित है।

पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम 11 बजे

पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम 11 बज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नए साल के पहले मन की बात कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करेंगे। आज मन की बात कार्यक्रम का एपिसोड सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा। आज प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ‘न्यू इंडिया’ की प्रगति की कहानी को देशवासियों के साथ शेयर करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी न्यू इंडिया के तहत देश में हो रहे विकास कार्यों को शेयर करेंगे।

4 दिवसीय कोविड-19 महाअभियान, 30 जनवरी से 2 फरवरी

भोपाल, जिले में कोविड-19 के केसेस अभी भी आ रहे हैं। जिसकी रोकथाम के लिए जिले में कोविड-19 के बूस्टर डोज़ टीकाकरण महाअभियान दिनांक 30, 31 जनवरी तथा 01, 02 फरवरी 2023 को समस्त उप स्वास्थ्य केन्द्रों एवं नगरीय क्षेत्रों के वार्ड कार्यालयों में आयोजित किया जाएगा।

पार्षद गुजरती है रोज उसी वार्ड ऑफिस पहुँच मार्ग में सड़क बनाकर, बड़ा गड्ढा भरना भूले ठेकेदार

भोपाल, नगर निगम क्षेत्र और कोलार उपनगर में आने वाले वार्ड 81 का ये गड्ढा जो आप देख रहे है। कोलार डी-मार्ट के गेट पर है यहाँ से 15 मीटर की दूरी पर तहसील ऑफिस है, निगम के जोन अठारह और उन्नीस का ऑफिस है। सड़क से एसडीएम, तहसीलदार, विधायक, पार्षद, निगम अधिकारी रोजाना गड्ढे में हिचकोले खाकर निकलते है। फरवरी माह में विकास यात्रा निकलनी है, क्या है ये दो हजार तेईस की तैयारी?

 

सुखोई और मिराज मुरैना के पहाड़गढ़ जंगलों में क्रेश

सुखोई और मिराज मुरैना के पहाड़गढ़ जंगलों में क्रेश

 

पहाड़गढ़ से करीब पांच किमी दूरी निरार रोड पर मड़वाली माता के पास सुखोई 30 और मिराज फाइटर प्लेन क्रेश हो गए। इस घटना में एक की मौत और दो के घायल होने की जानकारी मिल रही है। दो पायलेट पैराशूट से उतरे। हालांकि प्रशासन अभी मौके पर पहुंच रहा है। घटनाक्रम के मुताबिक पहाड़गढ़ क्षेत्र के लोगों को जंगल में तेज आवाज सुनाई दी। जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां पर एक विमान क्रेश हुआ था और उसमें आग लगी हुई थी। घटना की आधिकारी सूचना इंटरनेट मीडिया पर दी गई है। लेकिन अधिक जानकारी नहीं दी गई है। घटनाक्रम के मुताबिक सुबह पहाड़गढ़ क्षेत्र के लोगों को जंगल में तेज आवाज के साथ धमाका सुनाई दिया। जब लोग मौके पर पहुंचे तो फाइटर प्लेनो में आग लगी हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके के लिए पुलिस व प्रशासन के अफसर पहुंच रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पहाड़गढ़ क्षेत्र में पहले भी दो मिराज फाइटर प्लेन क्रेश हो चुके हैं। दुर्घटना को लेकर सीएम शिवराज सिंह ने भी टि्वट किया है।

 

18 साल बाद हुई फिर हुई भिड़ंत

 

बताया जा रहा है कि दो फाइटरों के भिड़ंत होने के बाद क्रेश होने की घटना करीब 18 साल पहले भी हुई थी। यह दूसरी घटना है। अभी एक प्लेन का मलबा तो जंगल में मिल गया है और दूसरे प्लेन का मलबे की जंगल में तलाश की जा रही है। साथ ही एयरफोर्स की टीम हेलीकाप्टर से मौके पर पहुंच रही है। जिससे इस घटना की जांच की जा सके |

नर्मदापुरम होगा होशंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम 

नर्मदापुरम होगा होशंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम

 

भोपाल रेल मंडल में हबीबगंज के बाद अब एक और रेलवे स्‍टेशन का नाम बदलने जा रहा है। होशंगाबाद रेलवे स्टेशन का नाम अब नर्मदापुरम रेलवे स्टेशन होगा। केंद्र सरकार की अनापत्ति के बाद परिवहन विभाग ने राजपत्र में इसकी अधिसचूना जारी कर दी है। गौरतलब है कि इसके पहले राज्य सरकार होशंगाबाद संभाग और जिला का नाम बदलकर नर्मदापुरम कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम भी बदलकर वर्ष 2021 में रानी कमलापति स्टेशन किया जा चुका है। 15 नवंबर 2021 को आदिवासी गौरव दिवस के मौके पर जब प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी भोपाल आए थे, तब उन्‍होंने विश्‍वस्‍तरीय सुविधाओं से लैस नए कलेवर में सजे-संवरे हबीबगंज रेलवे स्‍टेशन का रानी कमलापति स्‍टेशन के रूप में लोकार्पण किया था।

पिछले साल नर्मदा जयंती के मौके पर 08 फरवरी को सीएम शिवराज ने मंच से होशंगाबाद शहर का नाम बदलकर नर्मदापुरम करने की घोषणा की । इसके बाद केंद्र से इस बाबत नोटिफिकेशन जारी होने के बाद इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई थी। हालांकि तब रेलवे स्‍टेशन का नाम नहीं बदला था।

बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट जल्दी खुलेंगे

बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट जल्दी खुलेंगे

 

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। केदारनाथ धाम के कपाट 26 अप्रैल को और गंगोत्री-यमुनोत्री के कपाट 22 अप्रैल को खुलेंगे। पूर्व में श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि 27 अप्रैल घोषित की जा चुकी है। श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने यह जानकारी दी है।

कपाट खुलने की तारीखों का ऐलान होने के बाद श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। गुरुवार को बसंत पंचमी के अवसर पर उत्तराखंड के नरेंद्र नगर में हुई बैठक में पंचांग गणना के बाद विधि-विधान के साथ बद्रीनाथ के कपाट खुलने की तिथि तय हुई है।

इस दिन खुलेंगे बद्रीनाथ धाम कपाट

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने के ठीक 15 दिन पहले गाडू घड़ा तेल कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसकी तारीख 12 अप्रैल 2023 बताई गई है। बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित होने के बाद श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...