छिमाही परीक्षा जैसी है विकास यात्रा, कोलार वाले पार्षदों के लिए

भोपाल (कोलार), हुजूर विधानसभा के उपनगर कोलार में नगर निगम भोपाल के पांच प्रमुख शहरी वार्ड 80, 81, 82, 83 और 84 वार्ड आते है। वार्ड 84 ग्राम आबादी से लगा हुआ है और नेशनल हाइवे होशंगाबाद रोड सहित हुजूर विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र को भी जोड़ता है। पिछली नगर निगम में यहां से कांग्रेस के पार्षद थे। बाकी अन्य सभी भाजपा के पास ही थे। वर्तमान पार्षदों में वार्ड 83 के पार्षद रविन्द्र यति को छोड़ अन्य सभी पहली बार के पार्षद है एवं सभी महिला वार्ड है।

विकास यात्रा का है चुनावी महत्व

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा है विकास यात्रा केवल कर्मकांड नहीं, यह जनता की जिंदगी बदलने का महाअभियान है। उन्होंने भाजपा नेताओं से अपील भी की है मौहल्ले में जाये और कम से 2 घन्टे मोहल्ले की जनता बीच रहे। अभी हाल ही विधायक रामेश्वर शर्मा ने सभी पार्षदों को आगाह किया है की विकास कार्यो में कोई भी लापरवाही नहीं चलेगी। उन्होंने विकास यात्रा के सम्बंध में पार्षदों को स्पष्ठ निर्देश दिये है यात्रा के दौरान डंडा भी चाहिए और फूल मालाएं भी चाहिए जिसका मतलब साफ है विधायक रामेश्वर शर्मा बहुत सख्ती के साथ पार्षदों की छमाही प्रगति पुस्तिका तैयार करने वाले है। विकास यात्रा से मिलने वाले परिणाम आगामी चुनावी मैनेजमेंट के मंथन में महत्वपूर्ण साबित हो सकते है।

पार्षदों का विकास कार्यो से ज्यादा सामूहिक कार्यक्रम पर फोकस

चुनाव परिणाम आने से अब तक वार्ड 83 के पार्षद रविन्द्र यति को छोड़ अन्य किसी भी पार्षद ने विकास कार्यो में रुचि नहीं दिखाई है। अन्य सभी पार्षद अभी तक केवल पार्टीगत कार्यो और कार्यकर्ताओं के द्वारा आयोजित सांस्कृतिक आयोजनों में देखें जाते रहे है। जन-सामान्य के बीच उनकी अनुपस्थिति क्षेत्र में महसूस की जा रही है।

विधायक रामेश्वर शर्मा से यकायक मिले निर्देश के बाद अब पार्षद क्षेत्र में विकास यात्रा के लिए सड़क मार्ग खोज रहे है। कही रास्ता न भटके, वापस न लौटना पड़े अनेकों चिंता सर पर आ गई है। बचाव के लिए पिछली छमाही में करें गये जनता के कार्यों की सूची तैयार कर उनके ठिकानों पर दूत भेज फूलों के साथ विकास यात्रा में आने का आग्रह करने की तैयारी कर रहे है। वार्डो में लगातार व्यवस्था से नाराज चल रहे, सीएम हेल्पलाइन में दर्जनों शिकायत कर चुके नागरिक, कई अन्य समस्याओं के निदान के लिए वार्ड ऑफिस से निगम कार्यालय का चक्कर काट चुके, भवन निर्माण अनुमति सहित अन्य मामलों में निगम से परेशान अब प्रगति पुस्तिका में लाल निशान लगाने न लगा दें बैचनी बढ़ाये हुए है। वही हाल ही में सेवा बस्तियों में सुनाई देने वाले नारे “सड़क नहीं तो वोट नही” प्रगति पुस्तिका में गोले बढ़ा न दें।

नोट: डंडा भी चाहिए और फूल मालाएं भी चाहिए के मायने है हमें आलोचना करने वालों से भी मिलना है और विकास कार्यों के वास्तविक हितग्राहियों से आभार भी हमें जनता में सभी से मिलना है आलोचना करने वाले से भागना नही है उसका डंडा हमें सबक देगा जिससे हम सुधार करें।

बड़वानी जिले में हादसा, वाहन को धक्का लगा रहे लोगों को ट्रक ने रौंदा

ठीकरी के समीप एबी रोड क्रमांक 3 पर बायपास से कुछ ही दूरी पर अज्ञात वाहन ने छोटा हाथी वाहन क्रमांक एमपी 39 जी 3959 को पीछे से टक्कर मार दी।कुछ लोगों के अनुसार टक्कार ट्रक ने मारी।
हादसे में सुनील गोविंद निवासी उपला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर घायल छह लोगों को 108 की सहायता से ठीकरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बड़वानी रेफर किया गया। यहां उपचार के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।
घटना गुरुवार-शुक्रवार की मध्यरात्रि की है। मृतक सुनील का ठीकरी में पोस्टमार्टम कर शव स्वजनों को सौंपा है। ठीकरी पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। वाहन में कुल 9 लोग सवार थे। दो लोगों को मामूली चोट आई। बताया जाता है कि वाहन खराब होने की वजह से ये लोग वाहन में धक्काे लगा रहे थे।

बैतूल–खंडवा मार्ग पर सरिया से लदा ट्रक पलटा

बैतूल–खंडवा–आशापुर मार्ग के लेड़दा घाट में लोहे के सरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को रायपुर से खरगोन लोहे के सरिया लेकर जा रहा ट्रक क्रमांक एमएच एए 9337 अनियंत्रित होकर घाट में पलट गया। इससे चालक रियाज पिता सियाज और सादिक पिता आबिद खान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सादिक की पत्नी आमरीन सहित बच्चे कादिर, रिजवान और आबदा को चोट आई हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया गया है कि सादिक की बैतूल में ससुराल है। यहां से उसने पत्नी और बच्चों को ट्रक में बिठाया और घर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। ट्रक में दबे एक मृतक का शव पुलिस ने शुक्रवार सुबह बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

दस वर्ष पहले बने आधार कार्ड का अपडेशन शुरू

10 साल पहले बने आधार कार्ड को अपडेट किया जाने का कार्य शुरू किया गया है। इसमें अपने पते का प्रमाण (पीओए) एवं पहचान का प्रमाण (पीओआई) अपडेट कराना आवश्यक है। यदि किसी ने दस साल में कोई अपडेट नहीं कराया है, तो कार्ड को अपडेट कराना होगा।
विगत दिनों कलेक्टर कार्यालय में जिला आधार निगरानी समिति की बैठक आयोजित हुई। इसमें बताया गया कि भारत सरकार एवं यूआईडीएआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार ऐसे नागरिक जिनके आधार कार्ड बने हुए और 10 वर्ष पूरे हो चुके हैं, को अपने आधार कार्ड को अपडेट कराना होगा। बैठक में जिला प्रबंधक ई-गवर्नेंस अंकिता पोरवाल, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास रामनिवास बुधौलिया, सहायक संचालक शिक्षा नरेंद्र जैन, सीएससी को ऑर्डिनेट अरविंद वर्मा एवं ऋषभ जायसवाल, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की प्रतिनिधि कृतिका अरोड़ा, यूआईडीएआई द्वारा नामित प्रतिनिधि राज्य परियोजना प्रबंधक निकेत दीवान उपस्थित थे।
विगत दस वर्षों के दौरान आधार नंबर व्यक्ति के पहचान के प्रमाण के रूप में उभरा है। आधार नंबर का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। इन योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए जरूरी है कि व्यक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डाटा को अपडेट रखा जाए। आधार प्रमाणीकरण, सत्यापन में असुविधा नहीं हो। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार 10 वर्ष पूर्व बनवाया था एवं तदोपरांत इन सालों में कभी अपडेट भी नहीं करवाया है, ऐसे आधार नंबर धारकों को डॉक्यूमेंट अपडेट करवाना जरूरी है।

कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को विदेश जाने की अनुमति दी

200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस (Jacqueline Fernandez) को शुक्रवार को बड़ी राहत मिली। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने जैकलीन फर्नांडिस को विदेश जाने की अनुमति दे दी। अभिनेत्री ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने के लिए दुबई जाने की याचिका दायर की थी। जैकलीन फर्नांडिस पर आरोप है कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से करोड़ों से उपहार लेकर काले धन को सफेद करने में मदद की।

सूर्यकुमार यादव बने टी20 क्रिकेटर ऑफ द ईयर, रेणुका बनीं इमर्जिंग प्लेयर

भारत के तेजतर्रार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को ICC मेंस क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2022 का अवॉर्ड दिया गया है। वहीं टी20 इंटरनेशनल के कैलेंडर ईयर में एक हजार से अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। उन्होंने 187.43 की स्ट्राइक रेट से 1164 रन बनाए। यादव 2022 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे।
दो शतक और 9 अर्धशतक जड़े
सूर्यकुमार यादव ने पिछले साल टी20 में दो शतक और 9 अर्धशतक लगाए थे। उन्होंने पहला शतक इंग्लैंड और दूसरा न्यूजीलैंड में जड़ा था। इसके अलावा शानदार 68 छक्के भी लगाए। यह भी एक साल में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप में सूर्यकुमार का बल्ला खूब चला था। उन्होंने 6 पारियों में 3 हाफ सेंचुरी लगाई। इस दौरान स्ट्राइक रेट 190 और औसत 60 का था।
दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज
सूर्यकुमार यादव टी20 में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। उनके रेटिंग पॉइंट 908 है। साल 2021 में यह अवॉर्ड पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान को मिला था। इस बार सूर्या के अलावा रिजवान, इंग्लैंड के सैम करेन और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा नॉमिनेट थे।
रेणुका सिंह इमर्जिंग प्लेयर
भारत की तेज गेंदबाज रेणुका सिंह को ICC ने महिलाओं में साल 2022 के लिए इमर्जिंग प्लेयर चुना है। रेणुका ने पिछले साल वनडे और टी20 को मिलाकर 29 मैचों में 40 विकेट लिए थे।

‘गदर 2’ से सामने आया सनी देओल का फर्स्ट लुक

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल की फिल्म गदर के सीक्वल का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब 22 साल बाद गदर 2 का पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। जिसे देख फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर सनी देओल की फिल्म ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक शेयर किया गया है। इस पोस्टर में सनी देओल अलग ही अवतार में नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ‘गदर 2’ के इस पोस्टर पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं। मेकर्स की ओर से फिल्म का पोस्टर शेयर कर फिल्म की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।
सनी देओल का फर्स्ट लुक आया सामने
सनी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म ‘गदर 2’ का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्ट में सनी देओल कुर्ता और पजामा पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। सिर पर पगड़ी बांधे सनी देओल हाथ में हथौड़ा लिए हुए हैं। सनी देओल पोस्टर में काफी गुस्से में दिख रहे हैं। साथ ही पोस्टर पर हिंदुस्तान जिंदाबाद लिखा है। फिल्म का पोस्टर को शेयर करते हुए सनी देओल ने लिखा है ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद है…जिंदाबाद था और जिंदाबाद रहेगा। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम आपके लिए दो दशकों के बाद भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सीक्वल लेकर आ रहे हैं। ‘गदर 2′ 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।’

कष्टों से मुक्ति पाने के लिए कब रखा जाएगा सूर्य सप्तमी व्रत?

माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हर साल अचला सप्तमी का व्रत रखा जाता है। कई जगहों पर अचला सप्तमी को सूर्य सप्तमी या रथ सप्तमी भी कहते हैं। यह व्रत सूर्य देव को समर्पित होता है। इस साल यह व्रत 28 जनवरी 2023, शनिवार के दिन रखा जाएगा।
महिलाएं अचला सप्तमी के दिन सूर्यदेव को प्रसन्न करने के लिए व्रत रखती हैं और उनसे सौभाग्य और सौंदर्य का आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। ये व्रत सूर्य देव को समर्पित व्रत है इसलिए इस दिन विधि पूर्वक पूजा करनी चाहिए और कुछ विशेष नियमों का पालन भी करना चाहिए।
– इस दिन सुबह जल्दी उठकर सूर्यदेव की पूजा करें।
– इसके अलावा इस दिन मान्यता है कि नदी या तालाब में जाकर सूर्य देव की आराधना करनी चाहिए।
– सूर्य सप्तमी के दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए और अर्घ्य देते समय सूर्य मंत्र का जाप करने चाहिए।
– इसके बाद नदी किनारे ही सूर्य की अष्टदली प्रतिमा बनाएं और शिव तथा पार्वती की स्थापना कर उनकी पूजा करें।
– पूजन के बाद सूर्य देव और शिव-पार्वती का विसर्जन करें।
– अंत में किसी ब्राह्मण को दान-दक्षिणा जरुर दें।
सूर्य सप्तमी का महत्व
भागवत पुराण के अनुसार स्वयं विष्णु अवतार भगवान राम प्रतिदिन सूर्य आराधना करते थे। वहीं सूर्य सप्तमी व्रत को लेकर शास्त्रों के अनुसार बताया गया है कि, सूर्य देव सृष्टि के साक्षात देव माने गए हैं। अपने प्रकाश से वो नकारात्मक ऊर्जा का शमन करते हैं।
आरोग्यता देते हैं। मान्यता है कि सूर्य सप्तमी के दिन ही भगवान भास्कर सात घोड़ों पर सवार होकर प्रकट हुए थे। बहुत सी जगह इस दिन को सूर्य जयंती के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन आदित्य हृदय स्त्रोत का पाठ करना भी शुभ रहता है।

भोपाल के दीपेश ने पूछा प्रधानमंत्री से सवाल

प्रधानमंत्री नरेन्द्रप मोदी के परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दीपेश को भी अपना सवाल पूछने का मौका मिला। दसवीं के छात्र दीपेश का सवाल था कि हम इंस्ट्रामग्राम और अन्यक इंटरनेट मीडिया की इस दुनिया में अपना ध्या।न भटकाए बिना अपनी पढ़ाई पर ध्यामन कैसे केंद्रित करें।
प्रधानमंत्री ने जवाब दिया कि निर्णय हमें करना है कि आप स्मायर्ट हैं या गैजेट्स स्माकर्ट हैं। कभी-कभी लगता है कि आप अपने से ज्या दा गैजेट्स को स्मा र्ट मान लेते हैं। गलती वहीं से शुरू हो जाती है।
उन्होंने कहा कि आप इस बात पर विश्वा‍स करें कि परमात्मा ने आपको बहुत शक्ति दी है और आपसे स्मा-र्ट गैजेट्स नहीं हो सकता । आप जितने स्मा्र्ट होंगे गैजेट्स का उतने प्रभारी तरीके से उपयोग कर सकेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहाा कि देश के लिए यह चिंता का विषय है। मुझे पता चला है कि भारत में औसत 6 घंटे लोग स्क्रीमन पर गुजारते हैं। हमें गैजेट्स गुलाम बना रहा है। हम इसके गुलाम न बनें और अपनी आवश्यंकता के अनुसार इसका उपयोग करें।

भोपाल जिले में अब तक 1816.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज

भोपाल जिले में शुक्रवार को प्रात: 8:30 बजे की स्थिति को मिलाकर अब तक 1816.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 27 जनवरी को बैरागढ़ में 4.4 मिली मीटर, बैरसिया में 1.0 मिली मीटर तथा कोलार क्षेत्र में 9.0 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई है ।
जिले में 1 जून 22 से 27 जनवरी 2023 तक 1816.9 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है। अब तक बैरागढ़ में 2050.1 मिली मीटर, बैरसिया में 1567.9 तथा कोलार में 1832.7 मिली मीटर औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...