74 वें गणतंत्र दिवस पर महेश चंद्र भटनागर हुए सम्मनित

भोपाल, उपनगर कोलार में 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर कोलार इंस्टीट्यूट और तुशिका फाउंडेशन शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति के द्वारा ललिता नगर मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया एवं मां भारती की आरती के साथ, मां शारदा की आरती करते हुए वसंत पंचमी उत्सव मनाया गया। समिति द्वारा कोलार की नगर सुरक्षा समिति का सम्मान किया गया, नगर सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश चंद्र भटनागर को भारत माता का चित्र भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में अभिषेक महते, डॉ अशोक सोलंकी, आयुष दुबे, राम बाबू, तुशिका फाउंडेशन के सचिव संजय रेकवार सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Nagar suraksha samiti kolar thana

बंजारी वाले स्टेडियम में मनाया गया कोलार उपनगर का सबसे बड़ा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

भोपाल, उपनगर कोलार में बंजारी स्थित निर्माणाधीन राज्य स्तरीय इंडोर स्टेडियम में मनाया गया गणतंत्र दिवस, मुख्य अतिथि रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में हुए रंगारंग कार्यक्रम में हजारों स्कूली बच्चें उनके शिक्षकों और अभिभावकों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम देशभक्ति से भरपूर रहा है स्कूली बच्चों द्वारा दी गई प्रस्तुति पर स्टेडियम में नारों की गूंज वातावरण को जोशीला बना रही थी। उपनगर में विधायक रामेश्वर शर्मा ने विभिन्न स्थानों पर ध्वजारोहण न करते हुए सामूहिक रूप से एक स्थान पर किया। विधायक रामेश्वर शर्मा ने बच्चों से बुजुर्ग तक सभी निवासियों को गणतंत्र दिवस पर शुभकामनाएं दी और उपस्थित युवाओं को देश की उन्नति में पूरे जोश के साथ योगदान देने के लिए मोटिवेट किया।

 

 

मुख्यमंत्री चौहान ने जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र ध्वज फहराया

मुख्यमंत्री शिवराज सिहं चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाने और विकास के लिये हर नागरिक अपना योगदान दे। मध्यप्रदेश के नागरिक कोई एक नेक कार्य अपनाएँ। इनमें पौधे लगाना, पर्यावरण-संरक्षण पानी बचाना, बिजली की बचत, नशामुक्ति शामिल हों। जनता के सहयोग से ही मध्यप्रदेश को आगे बढ़ाएंगे। हर नागरिक सर्वश्रेष्ठ योगदान दे। जन-भागीदारी के मंत्र से आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण करें। सरकार के साथ सभी के सहयोग से हमें मध्यप्रदेश बनाना है। प्रदेश के साढ़े आठ करोड़ नागरिकों के 17 करोड़ हाथ आगे आयें और विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री चौहान आज जबलपुर में गैरीसन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद जनता को संबोधित कर रहे थे।

नर्मदा मैया का कॉरिडोर, घाट परस्पर जुड़ेंगे

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि संस्कारधानी जबलपुर में आकर मन प्रसन्न है। कल संध्या के समय नर्मदा जी के घाट पर जाने का अवसर मिला। नर्मदा मैया हम सभी को आशीर्वाद देती हैं। जबलपुर के नर्मदा घाटों का कॉरिडोर बनाया जायेगा। नर्मदा के घाटों के उन्नयन कार्य के साथ ही उन्हें परस्पर जोड़ने का कार्य कर नर्मदा पथ विकसित किया जायेगा। तीन चरणों में अलग-अलग नर्मदा परिक्रमा पथ बनेंगे।

औद्योगिक क्षेत्र का विकास

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में औद्योगिक प्रगति के लिये बहुआयामी प्रयास किये जा रहे हैं। हाल ही में इंदौर में हुई ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में 15 लाख 40 हजार 550 करोड़ रूपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। इससे करीब 29 लाख लोगों को जीविका मिलेगी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जबलपुर में भटौली क्षेत्र में औद्योगिक नगर विकसित होगा। इसके लिये भूमि चिन्हित कर ली गई है। गारमेन्ट और टेक्सटाइल की इकाइयाँ बनेंगी। ये इकाइयाँ बहन और बेटियों के आर्थिक उन्नयन का भी मजबूत माध्यम हैं। इस क्षेत्र में रहवासी इलाके विकसित होंगे। भंडारण सुविधाएँ भी विकसित होंगी। हमारा प्रयास है कि ग्रीन फील्ड शहर की अवधारणा को लागू करें। जबलपुर के इस क्षेत्र में रिंग रोड और राष्ट्रीय राजमार्ग की निकटता होने से औद्योगिक विकास की अच्छी संभावनाएँ हैं। इन संभावनाओं को साकार किया जायेगा।

महाकौशल के विकास पर फोकस

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महाकौशल अंचल में अनेक विकास कार्य हो रहे हैं। करीब 66 हजार करोड़ की सिंचाई परियोजना के कार्य जारी हैं। केन-बेतवा परियोजना के लिये 44 हजार करोड़ की राशि प्राप्त हो रही है। बरगी बांध की निर्माणाधीन टर्नल पर स्लीमनाबाद के पास कार्य चल रहा है। अब तो विंध्य अंचल में नागौद तक पानी पहुँचने वाला है। जबलपुर के शहरी क्षेत्र के साथ ही निकटवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों का तेजी से विकास होगा। जबलपुर में 3500 करोड़ रूपये लागत का रिंग रोड बन रहा है। प्रदेश का दूसरा ग्लोबल स्किल पार्क जबलपुर में बनाया जायेगा। इसमें युवाओं को प्रशिक्षित किये जाने की व्यवस्था होगी। प्रदेश के स्किल्ड युवा दुनिया के देशों में जाकर सेवाएँ देंगे। अधो-संरचना को मजबूत बनाने वाले सभी कार्य तेज गति से चल रहे हैं। पूरे प्रदेश में बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति का संकल्प है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में बन रहा शक्तिशाली भारत

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में वैभवशाली, गौरवशाली और शक्तिशाली भारत का निर्माण हो रहा है। भारत दुनिया की 5वीं सबसे बड़ी अर्थ-व्यवस्था वाला देश है। आने वाले कुछ वर्ष में भारत का क्रम तीसरा होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना काल में वैक्सीन के निर्माण और अन्य देशों को सहयोग का उदाहरण दुनिया में प्रस्तुत किया। आज हमारा देश स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित है। आत्म-निर्भर भारत के निर्माण के लिये हमें आत्म-निर्भर मध्यप्रदेश का निर्माण करना है।

प्रदेश की विकास दर बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय भी बढ़ी, मजबूत हुई अधो-संरचना

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की विकास दर में वृद्धि हुई है, जो इस समय 19.76 प्रतिशत है और सबसे ज्यादा है। देश की अर्थ-व्यवस्था में योगदान 3.6 प्रतिशत से बढ़ कर 4.6 हो गया है। इसी तरह प्रति व्यक्ति वार्षिक आय जो वर्ष 2003 में सिर्फ 13 हजार थी, वह बढ़कर 1 लाख 37 हजार हो गई है। अधो-संरचना को मजबूत बनाते हुए सिंचाई, सड़क, बिजली, पेयजल आदि कार्यों को पूरा किया गया। मध्यप्रदेश अब टूटी-फूटी सड़कों के लिये नहीं बल्कि 4 लाख किलोमीटर लम्बाई की शानदार सड़कों के लिये जाना जाता है।

नवकरणीय ऊर्जा में अग्रणी

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा प्रदेश में नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में लगातार कार्य हो रहा है। रीवा के सौर ऊर्जा संयंत्र के बाद ओंकारेश्वर में बांध की जल राशि पर फ्लोटिंग प्लांट स्थापित किया जा रहा है। नीमच, शाजापुर, छतरपुर और मुरैना में भी सौर ऊर्जा परियोजनाएँ क्रियान्वित होंगी। प्रदेश में कभी 3 हजार मेगावाट से भी कम बिजली होती थी, जो अब आठ गुना से अधिक हो गई है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, बेटियों का सशक्तिकरण प्राथमिकता

मुख्यमंत्री चौहान ने शिक्षा के क्षेत्र में सीएम राइज विद्यालयों, हिन्दी में मेडिकल और इंजीनियरिंग के पाठ्यक्रमों के संचालन, तीन करोड़ से ज्यादा कार्ड बना कर आयुष्मान भारत योजना को गति देने, लाड़ली लक्ष्मी योजना से बेटियों को महाविद्यालय में प्रवेश कर 25 हजार रूपये की प्रोत्साहन राशि और इसके बाद उच्च शिक्षा के लिये फीस की व्यवस्था के निर्णयों की भी जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर बेटियों को गलत नजर से देखने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। प्रदेश में 42 दुष्कर्मियों को फाँसी की सजा सुनाई गई है।

जमीन का अधिकार हर नागरिक को मिलेगा

मुख्यमत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में रहने वाले प्रत्येक भूमिहीन व्यक्ति को जमीन का अधिकार मिलेगा। इसके लिए मुख्यमंत्री आवासीय भू-अधिकार योजना प्रारंभ की गई है। प्रत्येक परिवार को नि:शुल्क भूखंड प्राप्त होगा। कोई भी गरीब व्यक्ति बिना जमीन के नहीं रहेगा। हाल ही में टीकमगढ़ में 10 हजार से अधिक लोगों को भूखंड देकर इसकी शुरूआत की गई। सिंगरौली में भी 25 हजार से अधिक लोगों को प्लाट दिये गये। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेहनत की कमाई से अपना मकान बनाने वालों के मकान को अवैध नहीं रहने दिया जायेगा। इसके लिये आवश्यक वैधानिक प्रावधान किये जा रहे हैं।

किसान-कल्याण और जनजाति समाज के हितों का संरक्षण

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को लाभान्वित करने के लिये दो वर्ष में फसल बीमा योजना की 17 करोड़ की राशि किसानों के खातों में अंतरित की गई। पेसा कानून से जनजाति भाई-बहनों के लिये जल, जमीन और जंगल के अधिकार सुनिश्चित किये गये हैं। अनुसूचित जाति के कल्याण के अनेक कार्य आगामी संत रविदास जयंती से प्रारंभ किये जा रहे हैं। इसी दिन से हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलवाने की शुरूआत भी की जा रही है। मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में चिन्हित हितग्राही विभिन्न योजनाओं का फायदा प्राप्त करेंगे।

मुख्यमंत्री चौहान ने गिनाई प्रमुख उपलब्धियाँ

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रदेश की अनेक उपलब्धियों का भी उल्लेख किया। इनमें जल जीवन मिशन से प्रदेश के 56 लाख परिवारों तक नल से जल प्रदाय और इससे दोगुने परिवारों तक आने वाले वर्ष में यह सुविधा पहुँचाने, महिला स्व-सहायता समूहों से 44 लाख बहनों के आर्थिक उन्नयन और सशक्तिकरण, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना और 25 सौ से अधिक स्टार्टअप्स के माध्यम से युवाओं के नवाचारों को मिली सफलता, कानून-व्यवस्था की बेहतर व्यवस्थाएँ, नगरों में फ्लाई ओव्हर निर्माण, स्मार्ट सिटी विकास, बेहतर विद्युत प्रदाय, मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना का क्रियान्वयन शामिल है।

स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का स्मरण

मुख्यमंत्री चौहान ने उपस्थित नागरिकों को गणतंत्र दिवस और बसंत पंचमी की बधाई दी। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिये जान न्यौछावर करने वाले सेनानियों का स्मरण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अमर शहीदों के प्रति हम सभी कृतज्ञ हैं। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने कहा था कि ”तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हे आजादी दूँगा” । नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जबलपुर जेल में भी कई दिन रहे। राजा रघुनाथ शाह, शंकर शाह सहित अनेक देश भक्तों ने स्वतंत्रता के लिये संघर्ष का मार्ग अपनाया।

आम जन से जुड़ाव की शैली

मुख्यमंत्री चौहान ने प्रारंभ में जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। समारोह राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ हुआ। मुख्यमंत्री चौहान ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। हर्ष फायर की ध्वनि के बीच मुख्यमंत्री चौहान ने आमजन का अभिवादन किया। समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े गए। मुख्यमंत्री चौहान ने स्वतंत्रता सेनानियों और लोकतंत्र सेनानियों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने केन्द्र सरकार द्वारा 25 जनवरी को घोषित पद्मश्री पुरस्कार से पुरस्कृत डॉ. एम.सी. डाबर को भी सम्मानित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने 37 विभाग के 114 अधिकारी- कर्मचारियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गान की प्रस्तुति हुई और अनेक विभागों द्वारा योजनाओं और उपलब्धियों पर आधारित झांकियाँ निकाली गईं। अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं, जिनमें महाकौशल अंचल में रहने वाली बैगा जनजाति द्वारा किये जाने वाले प्रभावशाली लोक नृत्य, लोक संगीत की धुनों के साथ प्रस्तुत किये गये। इसके अलावा बुंदेली लोकनृत्य भी प्रदर्शित हुये। मुख्यमंत्री चौहान कार्यक्रम में पूरे समय उपस्थित रहने के बाद आमजन के मध्य भी पहुँचे। उनकी आम जनता से जुड़ाव की शैली से प्रसन्नचित्त नागरिकों ने सेल्फी भी ली। मुख्यमंत्री चौहान ने अनेक विभूतियों को सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में जन-प्रतिनिधि, मीडिया प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा-

1. महाकौशल के विकास को गति देंगे।

2. मध्य प्रदेश के ग्राम, विकास की धुरी बनेंगे।

3. प्रदेश की एक-एक इंच भूमि में सिंचाई की व्यवस्था करना हमारा संकल्प है।

4. सौर ऊर्जा को निरंतर बढ़ावा दिया जाएगा।

5. भूमिहीन लोगों को आवासीय भूखंड देंगे। हर गरीब को जमीन का टुकड़ा मिलेगा।

6. मेहनत की कमाई से बनाया गया किसी का मकान अवैध नहीं होगा।

7. युवाओं को नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनाएंगे।

8. मेधावी विद्यार्थियों के ऐसे परिवार जिनकी सालाना आय 8 लाख से कम है, उन्हें सरकार शिक्षण शुल्क देगी।

9. अधो-संरचना को मजबूत बनाने का कार्य निरंतर चलेगा।

10. प्रदेश में 1 वर्ष में 6 नक्सली मार गिराए गए हैं, जिन पर लगभग 1 करोड़ रूपये का इनाम था। पुलिस बल बधाई का पात्र है।

 

कर्तव्य पथ पर विश्व  ने देखी भारत की त

कर्तव्य पथ पर विश्व  ने देखी भारत की ताकत

 

राजधानी दिल्ली में आज कड़ी सुरक्षा के बीच गणतंत्र दिवस की परेड का आयोजन किया गया। अब से कुछ देर पहले कर्तव्य पथ पर राष्ट्रगान के साथ गणतंत्र दिवस 2023 परेड का समापन हुआ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गणतंत्र दिवस परेड के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी कर्तव्य पथ से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हो गए हैं।

इससे पहले देश के अलग राज्यों में झांकियों का प्रदर्शन किया गया और तीनों सेनाओं ने अपना शौर्य दिखाया। कर्तव्यपथ पर उस समय लोगों के रौंगटे खड़े हो गए, जब राफेल विमानों ने आसमान चीरते हुए दहाड़ के साथ अपना शौर्य दिखाया। गौरतलब है कि गणतंत्र दिवस के मौके पर पहली बार कर्तव्य पथ पर परेड हो रही है। इससे पहले इसे राजपथ के नाम से जाना जाता था।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देश के नाम संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देश के नाम संदे

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 74वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित किया। ये इस अवसर पर उनका पहला भाषण है। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई के साथ की। राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि संविधान के लागू होने से लेकर आज तक हमारी यात्रा अद्भुत रही है। इससे अन्य देशों को प्रेरणा मिली है। हर नागरिक को भारत की गौरव गाथा पर गर्व का अनुभव होता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि भारत गरीब और निरक्षर राष्ट्र की स्थिति से आगे बढ़ते हुए विश्व मंच पर आत्मविश्वास से भरे राष्ट्र का स्थान ले चुका है। उन्होंने कहा, ”संविधान निर्माताओं की सामूहिक बुद्धिमत्ता से मिले मार्गदर्शन के बिना यह प्रगति संभव नहीं थी।”

 

सारे पंथों और भाषाओं ने हमें जोड़ा

राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि हम सब एक ही हैं और भारतीय है। इतने सारे पंथों और भाषाओं ने हमें अलग नहीं किया बल्कि हमें जोड़ा है। हम एक लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में सफल हुए। यह देश का सार तत्व है।

राज्यपाल ने भोपाल में और सीएम शिवराज ने जबलपुर में किया ध्वजारोहण

राज्यपाल ने भोपाल में और सीएम शिवराज ने जबलपुर में किया ध्वजारोहण

 

गणतंत्र दिवस पर गुरुवार को भोपाल के लालपरेड ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह राज्यपाल के साथ रहेंगे। वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर और मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष गिरीश गौतम ने रीवा में तिरंगा फहराया।

इसके अलावा 29 मंत्री एवं 20 कलेक्टरों ने प्रदेश के विभिन्‍न जिलों में ध्वज फहराया और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में निकली तिरंगा रैली, चार पहिया वाहनों पर सवाल थे युवा

भोपाल, हुजूर विधानसभा के उपनगर कोलार के गेहूखेड़ा डी (D-mart) मार्ट से सर्वधर्म पुल तक तिरंगा रैली निकली गई। चार पहिया वाहनों पर निकाली गई रैली में हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने पहुँचकर युवाओं को उत्साहित किया। रैली के आयोजक भाजपा युवा नेता वरुण पंडित प्रजापति ने बताया गया कि कार रैली हुज़ूर विधायक श्री रामेश्वर शर्मा ने तिरंगे रंग वाले एयर बेलून को छोड़ कर वाहन रैली को झंडी दिखाई। सैकड़ो चार पहिया वाहन के साथ रैली की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में वार्ड 82 पाषर्द ज्योति मिश्रा, वार्ड 81 पार्षद बबिता डोंगरे, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पाटीदार, मनोहर मीना, महामंत्री गुड्डू भदौरिया, संदीप सिंह,जमुना प्रसाद, शरद मालवीय सहित युवाओं की टोली रैली में शामिल हुई।

विवादित डॉक्यूमेंट्री की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में स्क्रीनिंग की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गुजरात दंगों पर बनी बीबीसी की विवादित डाक्यूमेंट्री को लेकर हंगामा जारी है। बीती रात दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में स्क्रीनिंग को लेकर विवाद हुआ। ताजा खबर यह है कि अब जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में स्क्रीनिंग की तैयारी है। आशंका जताई जा रही है कि बुधवार को होने वाली इस स्क्रीनिंग के दौरान हंगामा हो सकता है।
इससे पहले डाक्यूमेंट्री के प्रसारण को लेकर जेएनयू में हंगामा हुआ। वामपंथ समर्थक छात्रों ने यह आयोजन किया था, जबकि यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने इसकी अनुमति नहीं दी थी। अनुमति नहीं होने के बावजूद जब प्रसारण की कोशिश की गई तो वहां की बिजली काट दी गई और इंटरनेट भी बंद कर दिया गया।
इसके बावजूद कुछ छात्रों ने लैपटॉप पर फिल्म देखने की कोशिश की। इन छात्रों के आरोप है कि इस दौरान उन पर पथराव किया गया। मामला पुलिस तक भी पहुंचा। हालांकि अब तक केस दर्ज नहीं हुआ है।

मप्र पुलिस के चार अधिकारियों-कर्मचारियों को वीरता और चार को राष्ट्रपति पदक

केंद्र सरकार ने गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के चार अधिकारियों-कमचारियों को वीरता पुरस्कार के लिए चुना है। इसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार मरावी, उप निरीक्षक शिव कुमार मरावी, आरक्षक शेख रसीद और आरक्षक राजकुमार कोल शामिल हैं। देशभर में 140 लोगों को यह सम्मान मिल रहा है।
इसी प्रकार प्रदेश के चार पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक मिलेगा। इसमें एडीजी डीसी सागर, एडीजी आलोक रंजन, आइजी संजय तिवारी और कांस्टेबल राम सिया बघेल का नाम है। इसके अलावा अन्य पुरस्कारों की घोषणा भी कर दी गई है।
सराहनीय कार्य के लिए 17 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मेडल दिया जा रहा है। इसमें आइजी बालाघाट संजय कुमार, संचालक फारेंसिक साइंस लैब भोपाल शशिकांत शुक्ला, जोनल एसपी उज्जैन सुशील कुमार मेहता, एसपी ईओडब्ल्यू रीवा वीरेंद्र जैन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धार देवेंद्र कुमार पाटीदार, एसीपी भोपाल कोतवाली नागेंद्र पटेरिया, स्टेट क्राइम रिकार्ड ब्यूरो में निरीक्षक मनोज सिंह राजपूत, डीएसपी पीटीएस उमरिया मोहम्मद इसरार मंसूरी, पुलिस मुख्यालय में सूबेदार प्रेम नारायण त्रिवेदी, विशेष सशस्त्र बल नौवीं बटालियन रीवा के प्रधान आरक्षक दिलीप कुमार सिंह, पीआरटीएस इंदौर के निरीक्षक संजय कमार मोरे, ग्वालियर के आरक्षक सुरेंद्र कुमार भटेले, उज्जैन कोतवाली के सहायक उप निरीक्षक चंद्र भान सिंह चौहान, विशेष सशस्त्र बल 23वीं बटालियन के आरक्षक रवि भूषण वर्मा, विशेष सशस्त्र बल 14वीं बटालियन के प्रधान आरक्षक रामेश्यर दयाल, पुलिस अकादमी भौरी के प्रधान आरक्षक नारायण बहादुर थापा और विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त में प्रधान आरक्षक धनंजय कुमार पांडे शामिल हैं।

गांधी परिवार के करीबी एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने छोड़ी पार्टी

राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस में जान फूंकने की कोशिश कर रहे हैं। इस बीच, पार्टी को बहुत बड़ा झटका लगा है। गांधी परिवार के करीबी माने जाने वाले पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने पार्टी छोड़ दी है।
अनिल एंटनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जारी बीबीसी की विवादित डाक्यूमेंट्री पर पार्टी के रुख से खफा हैं। अनिल एंटनी इस डाक्यूमेंट्री का विरोध कर चुके हैं।
वहीं, हाल ही में पुलवामा आतंकी हमले और सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे जाने वाले बयानों से भी अनिल खफा हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने वाला बयान दिया था।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...