पहलवानों का धरना खत्म

पहलवानों का धरना खत्म

भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआइ) और पहलवानों के बीच ‘दंगल’ तीसरे दिन खत्म हो गया। डब्ल्यूएफआइ अध्यक्ष और भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों की जांच दो समितियों के हवाले की जाएगी। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने पहलवानों के साथ शुक्रवार देर रात बैठक के बाद आरोपों की जांच के लिए एक समिति बनाने की घोषणा की। समिति में कम से कम तीन सदस्य होंगे। खेल मंत्रालय शनिवार को समिति के सदस्यों की घोषणा करेगा। यह समिति चार सप्ताह में सभी आरोपों की जांच करेगी। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाती है, तब तक बृजभूषण शरण सिंह डब्ल्यूएफआइ से खुद को अलग रखेंगे।

 

बृजभूषण शरण सिंह ने इस्तीफा देने से साफ इन्कार कर दिया है। खेल मंत्री से मुलाकात के बाद पहलवान धरना खत्म करने के लिए तैयार हो गए। इससे पहले शुक्रवार देर शाम भारतीय ओलिंपिक संघ (आइओए) ने बृजभूषण पर लगे यौन शोषण के आरोपों की जांच के लिए छह बार की विश्व चैंपियन मुक्केबाज एमसी मेरीकाम की अध्यक्षता में सात सदस्यीय समिति गठित के गठन की घोषणा की। यह समिति आंतरिक शिकायत कमेटी है। यह किसी भी खेल में महिलाओं से जुड़े मामलों की जांच करेगी।

आर्थिक तरक्की के लिए छोटे उद्योगों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाना जरूरी

आर्थिक तरक्की के लिए छोटे उद्योगों को तकनीकी रूप से समृद्ध बनाना जरूरी

नेशनल एसोसिएशन ऑफ सॉफ्टवेयर एंड सर्विस कंपनीज (नेसकॉम) के सीनियर डायरेक्टर और सेंटर हेड अमित सलूजा शुक्रवार को इंदौर में थे। नेसकॉम देश में मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर को अपग्रेड करने को लेकर केंद्र सरकार के साथ डिजिटल इंडिया मिशन के तहत अभियान चला रहा है। सलूजा ने कहा कि देश की तरक्की के लिए एमएसएमई को तकनीक से कदमताल करना जरूरी है।

सलूजा ने कहा कि बड़े उद्योग अपनी जरूरतों के मुताबिक नई तकनीकों को अपना लेते हैं लेकिन एमएसएमई इसमें अभी पीछे है। पांच ट्रिलियन इकोनॉमी का रास्ता मैन्यूफेक्चरिंग क्षेत्र से होकर ही मंजिल तक पहुंता है। नेसकॉम एमएसएमई को अपग्रेड करने सहित टेक्नॉलीज से जुड़े स्टार्टअप को उनसे जोड़ने का काम कर रहा है। दोनों के बीच सेतु की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। पिछले डेढ़ साल में गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा की 350 से अधिक छोटे उद्योगों को अवेयर और अपग्रेड किया गया है।

उन्होंने कहा कि छोटे उद्योगों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्लाउडिंग, एनालिटिक्स, मशीनरी अग्रेडेशन, मैनपॉवर को स्कील्ड करने सहित, प्रोडक्ट कॉस्ट कम करने सहित अन्य बिंदुओं पर काम किया जा रहा है। नेसकॉम सीओई का स्टार्टअप एक्सेलरेशन प्रोग्राम भी शुरू किया गया है। इसे ग्रो-एक्स नाम दिया गया है। देशभर के कई ऐसे स्टार्टअप को आकर्षित करता है जो कि अपने तरक्की सफर में सहयोग चाहते हैं।

अब तक 500 से ज्यादा स्टार्टअप अलग-अलग रूप से नेसकॉम सीओई से जुड़ चुके हैं और उनमें से 70 से ज्यादा ने ग्रो-एक्स प्रोग्राम से जुड़कर इससे मिलने वाले बेहतर मार्केट एक्सेस, फंडिंग सपोर्ट, मेंटरिंग और कौशल विकास का फायदा उठाया है।

बाक्सिंग की जूनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी पर दिनदहाड़े चलाई गोली

बाक्सिंग की जूनियर राष्ट्रीय खिलाड़ी पर दिनदहाड़े चलाई गोली

बाक्सिंग की नाबालिग राष्ट्रीय खिलाड़ी पर दिनदहाड़े सिरफिरे युवक और उसके साथी ने गोली चला दी। किशोरी हाल ही में विशाखापट्टनम में आयोजित बाक्सिंग की राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप खेलकर आई है। वह शुक्रवार को अपने साथी के साथ जा रही थी। जैसे ही महाराणा प्रताप नगर के पास पहुंची तो एक्टिवा पर सवार होकर आए युवक ने गोली चला दी। जिस युवक ने गोली चलाई है, वह किशोरी के घर के पास ही रहता है। कुछ दिन पहले भी उसका रास्ता रोका था, वह जबरन उससे दोस्ती करना चाहता था। घटना के बाद झांसी रोड पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। देर रात तक पुलिस इसकी पड़ताल में जुटी थी।

वर्षीय किशोरी बाक्सिंग की खिलाड़ी है। वह बाक्सिंग फीडर सेंटर कंपू में प्रेक्टिस करती है। शुक्रवार शाम करीब 4 बजे तरण पुष्कर से अपने साथी के साथ घर की तरफ लौट रही थी। जैसे ही वह झांसी रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत महाराणा प्रताप नगर में पहुंची। तभी एक्टिवा पर सवार होकर दो युवक पहुंचे। आगे बैठे युवक ने गाड़ी की डिक्की खोली और उसमें से कट्टा निकालकर हवाई फायर कर दिया। किशोरी और उसका साथी बुरी तरह डर गए, दोनों यहां से चीखकर भागे। इसके बाद आरोपित एक्टिवा से भाग निकले। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास रहने वाले लोग भी आ गए। इन लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद यहां झांसी रोड थाने की फोर्स पहुंची। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे देखना शुरू किये। प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है युवक किशोरी के घर के पास ही रहता है, वह कई दिनों से उसका पीछा कर रहा था। उससे दोस्ती करने के लिए दबाव डाल रहा था, इंकार करने पर उसने गोली चला दी। पुलिस अभी मामले की पड़ताल में जुटी है।

मैनिट में अंतरराष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्‍सव का शुभारंभ

मैनिट में अंतरराष्‍ट्रीय विज्ञान महोत्‍सव का शुभारंभ

मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलाजी (मैनिट) में चारदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विज्ञान महोत्सव (आइआइएसएफ) का शनिवार को शुभारंभ हुआ। मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केेंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डा. जितेंद्र सिंह नेे दीप प्रज्‍ज्‍वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में प्रदेश के विज्ञान व प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा भी विशिष्‍ट अतिथि के रूप में उपस्थित हैं। इसके अलावा कार्यक्रम में देशभर से आए वैज्ञानिक, शोधार्थी और छात्र-छात्राएं भी उपस्थित हैं। राजधानी में पहली बार व्‍यापक स्तर पर विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश-विदेश से आठ हजार विज्ञानी अपने शोध के साथ शामिल हो रहे हैं। इसके अलावा देश-विदेश की 300 विज्ञानिक संस्थाएं भी इसमें शामिल हैं।

जिज्ञासा और जिद के आधार पर बनाई साइंस पालिसी : सीएम शिवराज

कार्यक्रम के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि नवाचार, नए आविष्कार, वैज्ञानिक सोच भारत की संस्कृति, मिट्टी और जड़ों में है। आज से नहीं हजारों साल से भारत विज्ञान और प्रोद्योगिकी के क्षेत्र में आगे है। वैज्ञानिक सोच का प्रकटीकरण प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में हुआ है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारे देश के विज्ञानियों ने कोविड की वैक्‍सीन बनाकर दुनिया को चौंका दिया। जिज्ञासा ही वैज्ञानिक सोच को जन्म देती है। हमारा सारा ज्ञान, सारी योग्यताएं जिज्ञासा के बिना बेकार हैं। जिज्ञासा जानने की इच्छा हमेशा बनी रहनी चाहिए। जिद बनी रहनी चाहिए। जिज्ञासा और जिद इसी पर हमने मध्य प्रदेश की साइंस एंड टेक्नोलाजी की पालिसी बनाई है। सात हजार साल पहले भारत में पुष्पक विमान की कल्पना कर ली गई थी। हमारा विज्ञान सदियों वर्ष पुराना है।

रूस से गोवा आ रहे प्लेन को लेकर सुरक्षा अलर्ट

रूस से गोवा आ रहे प्लेन को लेकर सुरक्षा अलर्ट

रूस से गोवा आ रहे एक चार्टर्ड प्लेन को लेकर सुरक्षा अलर्ट जारी किया गया है और फिलहाल इस विमान को उज्बेकिस्तान की ओर डायवर्ट कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस विमान में 2 बच्चों और 7 क्रू मेंबर सहित 238 लोग सवार हैं। इस विमान ने रूस के पेरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी है। अजूर एयरलाइंस के विमान ने गोवा आने के लिए उड़ान भरी थी लेकिन बीच रास्ते में ही सुरक्षा संबंधित अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में सुरक्षा के मद्देनजर विमान को तत्काल उज्बेकिस्तान के लिए डायवर्ट किया गया है।

रूस के पर्म अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से गोवा के लिए आ रही अजूर एयर के एक चार्टर्ड विमान को धमकी मिली। इसके बाद फ्लाइट को उज्बेकिस्तान डायवर्ट कर दिया गया है। फ्लाइट में 2 शिशुओं और 7 चालक दल सहित कुल 238 यात्री सवार हैं:

बीते 11 दिनों में यह दूसरी घटना

गौरतलब है कि बीते 11 दिनों में रूसी एयरलाइंस Azur की फ्लाइट के साथ ऐसी दूसरी घटना सामने आई है। इससे पहले 9 जनवरी की देर रात भी मॉस्को से गोवा जा रहे Azur एयरलाइंस के विमान की गुजरात के जामनगर में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। तब भी विमान विमान में बम होने की खबर गोवा के एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मिली थी। तब गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने धमकी भरे ई-मेल को गंभीरता से लेते हुए विमान के पायलट से संपर्क करके नजदीकी एयरपोर्ट पर लैंड कराने के लिए कहा था। हालांकि बाद में जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला था।

जामनगर के एयरबेस में हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

गोवा एयर ट्रैफिक कंट्रोल में धमकी भरा ईमेल मिलने के बाद ATC ने विमान के पायलट से जामनगर स्थित भारतीय वायु सेना के एयर बेस पर विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराने के निर्देश दिए थे। गौरतलब है कि 9 जनवरी को जिस विमान में बम की सूचना मिली थी वह दोपहर करीब 12 बजे मॉस्को से गोवा के लिए रवाना हुआ था। इस विमान में 236 यात्रियों समेत कुल 244 लोग सवार थे, जिसमें 8 क्रू मेंबर भी शामिल हैं।

जम्मू के नरवाल में आतंकी हमला

जम्मू के नरवाल में आतंकी हमला

जम्मू के नरवाल इलाके में आतंकियों ने शनिवार को दो बम धमाके किए, जिसमें 7 लोग घायल हो गए हैं। आतंकियों ने दोनों ही बम धमाके आधे घंटे के अंतराल से किए। स्थानीय पुलिस के मुताबिक विस्फोट में 7 लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। पहले विस्फोट करीब 11 बजे हुआ था, जिसकी चपेट में आने से 5 लोग घायल हो गए थे और दूसरा धमाका 11:30 बजे हुआ था। जब दूसरा धमाका हुआ था, उसमें अधिकांश लोगों ने उस क्षेत्र को खाली कर दिया था,इसलिए सिर्फ दो लोगों को हल्की चोट आई। पहले ब्लास्ट के लिए महेंद्र बोलेरो और दूसरे के लिए शेवरॉन क्रूज का इस्तेमाल किया गया था।

विस्फोट की सूचना मिलने के तत्काल बाद जम्मू पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और प्रभावित इलाके को सील कर दिया गया है और वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। फॉरेंसिक की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और सबूत जुटा रही है। पुलिस ने नरवाल इलाके के CCTV फुटेज भी चेक करना शुरू कर दिए हैं और इलाके की सर्चिंग शुरू कर दी गई है। सुरक्षाबल ने फिलहाल लोगों को घटनास्थल से दूर रहने और अपने अपने घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है।

कुंडली में इस ग्रह के कमजोर होने पर होती किडनी की बीमारी

कुंडली में इस ग्रह के कमजोर होने पर होती किडनी की बीमारी

 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली के 12 भावों में ग्रहों की स्थिति व्यक्ति के जीवन पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालती है। यदि आपकी कुंडली में कोई शुभ ग्रह मजबूत स्थिति में है, तो आपको शुभ फल प्रदान करेगा। वहीं, कमजोर होने पर अशुभ फल देता है। कुंडली में किसी एक ग्रह की भी दशा खराब हो जाएं तो व्यक्ति को कई तरह की शारीरिक, मानसिक और आर्थिक समस्याओं को झेलना पड़ता है। इसी क्रम में यदि जातक की कुंडली में मंगल की दशा खराब है तो इसे मंगल दोष या फिर मांगलिक दोष के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं कि कुंडली में मंगल दोष से होने वाली समस्याएं और उसके उपाय।

 

1. कुंडली में मंगल ग्रह के कमजोर होने पर जातक को बात-बात पर क्रोध आता है। हर किसी से विवाद होने लगता है। लोगों से संबंध खराब हो जाते हैं।

 

ऐसे व्यक्ति की किसी भी अन्य व्यक्ति से जल्दी बनती नहीं है।

 

2.जातक की कुंडली में जब मंगल बारहवे भाव में होता है तो व्यक्ति के विवाह में कई तरह की मुश्किल आती हैं।

3.जातक की कुंडली में मंगल दोष होने के कारण संतान प्राप्ति में दिक्कत आने लगती हैं।

 

4.जातक की कुंडली में मंगल दोष होने से बड़े भाई से किसी न किसी कारण लड़ाई होती रहती है।

 

5.जातक की कुंडली में मंगल दोष होने पर उसे आंखों संबंधी समस्याओं के अलावा उच्च रक्तचाप, फोड़े-फुंसी, लीवर, किडनी संबंधी कई कई शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

6.कुंडली में मंगल दोष के कारण जातक को अपने जीवन में कई बार कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ते हैं।

सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण किया

सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण किया

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में कचनार, सप्तपर्णी और गुलमोहर के पौधे लगाए। भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर साथ थे। मुख्यमंत्री चौहान के साथ भोपाल केयर रिसर्च एंड वेलफेयर एसोसिएशन के चेयरमेन मनोज चतुर्वेदी तथा सदस्यों ने भी पौध-रोपण किया। एसोसिएशन की सीमा चतुर्वेदी, रूचिका सचदेव और नीता पासपुल ने पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता शैलेन्द्र बरूआ, अंकित चंसोरिया, जोगेन्द्र सिंह तथा अभिषेक बरूआ ने भी पौध-रोपण किया।

पुस्तक “वेलोपेथी” का मुख्यमंत्री चौहान द्वारा विमोचन

पुस्तक “वेलोपेथी” का मुख्यमंत्री चौहान द्वारा विमोचन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निवास कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य सुरक्षा में सहयोगी पुस्तक “वेलोपेथी-माय नेचुरल हीलर” का विमोचन किया। पुस्तक लेखक रतलाम के नेचुरोपैथी थेरेपिस्ट डॉ. संतोष गुप्ता सहित उनके परिवार के सदस्य शिवकुमार गुप्ता, श्यामदास गुप्ता, सुभाष गुप्ता, रामबाई गुप्ता, कल्पना गुप्ता तथा यश गुप्ता उपस्थित थे।

 

पुस्तक “वेलोपेथी” का मुख्य उद्देश्य आधुनिक जीवन-शैली के साथ समाज को स्वास्थ्य सुरक्षा की ओर अग्रसर करना है। प्रयास यह है कि मॉडर्न मेडिसिन का प्रयोग किए बिना व्यक्ति अपनी स्वास्थ्य सुरक्षा में आत्म-निर्भर बन सके। सात अध्यायों में विभाजित पुस्तक में जीवन-शैली के तीन आयाम फूड, उठने-बैठने के तरीके और माइंड पर जानकारी दी गई है। पुस्तक में वेलोपेथी के सिद्धांत, शरीर के नियम, बीमारियाँ और उनसे सुरक्षा, आहार एवं पोषण के सिद्धांत, कोलेस्ट्रोल नियंत्रण, एलर्जिक फूड और जीवन-शैली पर चित्रों तथा सरल भाषा में मार्गदर्शन उपलब्ध कराया गया है।

आई.ए.एस. सर्विस मीट का मुख्यमंत्री चौहान ने किया उद्घाटन

आई.ए.एस. सर्विस मीट का मुख्यमंत्री चौहान ने किया उद्घाटन

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, व्यक्ति को समाज, देश और प्रदेश के विकास तथा जन-कल्याण का अवसर प्रदान करती है। यहाँ हमें अपने विज़न से विकास और सेवा का अवसर मिलता है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों से अपेक्षा है कि वे पारदर्शी, तकनीकी समझ से परिपूर्ण, सृजनशील दृष्टिकोण से युक्त, कल्पनाशील और नवाचारी हों। यह भी आवश्यक है कि वे सक्रिय, विनम्र, व्यावसायिक रूप से दक्ष, प्रगतिशील, सक्षम और ऊर्जावान रहें। इन सब के साथ यह भी आवश्यक है कि अधिकारी संवेदनशील हों। मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों को विलक्षण कार्य तथा समर्पित भाव से जन-सेवा के लिए प्रेरित करते हुए कवि रामधारी सिंह दिनकर की पंक्तियाँ “मरणोपरान्त जीने की है यदि चाह तुझे, तो सुन, बतलाता हूँ मैं सीधी सी राह तुझे। लिख ऐसी कोई चीज की दुनिया डोल उठे, या कर कुछ ऐसा काम, जमाना बोल उठे” पढ़ीं। मुख्यमंत्री चौहान प्रशासन अकादमी में आई.ए.एस. सर्विस मीट 2023 के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे। मीट 22 जनवरी तक होगी।

 

आप मेरी टीम नहीं, परिवार के सदस्य हैं

 

मुख्यमंत्री चौहान ने आई.ए.एस. ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित सर्विस मीट को संबोधित करते हुए कहा कि आप मेरी टीम नहीं, परिवार के सदस्य हैं। हम सब एक मिशन और लक्ष्य के लिए काम कर रहे हैं। हमने कोविड के कठिन काल में जिन चुनौतियों और कठिनाइयों में कार्य किया, वह अकल्पनीय है। कई अधिकारियों ने कोविड प्रभावित होने के बाद भी व्यवस्थाएँ संभाली और जन-सहयोग से नवाचार और परिश्रम की पराकाष्ठा के साथ प्रदेश को कोविड क्राइसिस से मुक्त करने का मार्ग प्रशस्त किया। प्रदेश में अन्य राज्यों से आए मजदूरों को भी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं। मुख्यमंत्री चौहान ने मुक्त कंठ से टीम मध्यप्रदेश की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश ने श्रेष्ठतम कोविड प्रबंधन का परिचय दिया।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...