रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवान द्वारा यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया है। अब यह मामला बढ़ता जा रहा है। पहलवानों के विरोध प्रदर्शन को अब दूसरे खिलाड़ियों का साथ मिल रहा है। कई खिलाड़ियों ने नेशनल चैंपियनशिप का बायकॉट कर दिया है। वहीं जंतर मंतर के लिए रवाना हो गए हैं। इस बीच WFI के अध्यक्ष के तेवर गर्म हैं। उन्होंने साफ कहा है कि वे इस्तीफा नहीं देंगे। इससे पहले बृजभूषण शरण सिंह ने कहा था कि टीम के रुकने की व्यवस्था हम नहीं करते, रुकने की व्यवस्था आयोजक करते हैं। हर देश की टीम को अलग-अलग जगह ठहराया जाता है। जिस खिलाड़ी ने आरोप लगाया है कि दरवाजा खुला था। वह उस टूर्नामेंट में नहीं थी।
नगर सरकार चुनने को लेकर मतदाताओं में उत्साह
प्रदेश के 19 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। इसके तहत राघौगढ़-विजयपुर नगर पालिका में भी मतदान जारी है। ठंड के चलते सुबह मतदान की गति धीमी रही, लेकिन जैसे-जैसे हल्की धूप खिलना शुरू हुई, तो मतदाता भी घरों से निकलने लगे। दोपहर तीन बजे तक 32.19 फीसदी मतदान हो चुका था। राघौगढ़ के मतदान केंद्र क्रमांक 36 डोंगर पर लगभग 100 वर्ष आयु की मतदाता दौलीबाई धाकड़ द्वारा मतदान किया गया। पुरुषों के अलावा महिलाओं में भी नगर सरकार चुनने को लेकर खासा उत्साह नजर आ रहा है।
सर्द मौसम के बीच रघौगढ़ नगरपालिका के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान की शुरुआत हुई। हालांकि, ठंड के चलते मतदान की गति धीमी रही, जहां वोटर गर्म कपड़ों के सहारे मतदान केंद्रों तक पहुंचे। इस तरह सुबह नौ बजे तक 11.15 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद हल्की धूप खिलने लगी, तो मतदाताओं के घरों से निकलने का सिलसिला भी चल पड़ा और 11 बजे तक 32.19 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान राघौगढ़ के बूथ क्र. 59 पर सुबह ईवीएम में कुछ गड़बड़ी की शिकायत हुई, जिस पर तत्काल ईवीएम को बदला गया। अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है। राघौगढ़ नगरपालिका चुनाव में दोपहर एक बजे तक 47.98 फीसद मतदान हुआ। इसमें 51 फीसद पुरुष और 44 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया।
15 केंद्र संवेदनशील, आठ स्थानों पर नाकाबंदी
नपा चुनाव के लिए 63 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 15 संवेदनशील हैं। यहां पुलिस के अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। राघौगढ़ नपा के 24 वार्डों में 45108 मतदाता हैं, जो नगर सरकार चुन रहे हैं। इनमे 23446 पुरुष और 21660 महिला मतदाता हैं। इस चुनाव में कुल 650 अधिकारी कर्मचारियों को तैनात किया गया है, तो आठ स्थानों पर नाकाबंदी प्वाइंट बनाए गए हैं।
भोज मंथन संस्था के प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में भोज मंथन संस्था के प्रतिनिधियों के साथ बरगद, अमरूद और खिरनी के पौधे लगाए। सामाजिक सुधार के क्षेत्र में सक्रिय संस्था के लीलाधर यादव, हेमराज यादव तथा रिंकी और रीता यादव पौध-रोपण में सम्मिलित हुईं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ साधना न्यूज चेनल के एसोसिएट एडीटर गिरीश भटेले ने अपनी पुत्री कनिष्का का जन्म-दिवस पौध-रोपण कर मनाया। उनकी पत्नी आरती भटेले, भाई मनीष भटेले तथा उनके भतीजे हृदांक ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान ने बेटी कनिष्का को जन्म-दिन की शुभकामनाएँ दी।
महाराणा प्रताप की पुण्य-तिथि पर मुख्यमंत्री चौहान ने नमन किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले अदम्य शौर्य और साहस के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की पुण्य-तिथि पर नमन किया। मुख्यमंत्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री चौहान ने ट्वीट किया है ”मातृभूमि के लिए महाराणा प्रताप का त्याग और समर्पण सदैव वंदनीय और पूजनीय रहेगा”।
बोर्ड, मंडल, निगमों में नियुक्ति, किसको किया मिला
भोपाल, प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने निगम, मंडल में अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष तथा संचालक की नियुक्ति के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभिन्न विभागों में निगम मंडल में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और संचालक की नियुक्ति के आदेश जारी किए गए हैं।
राज्य शासन ने राज्य वन विकास लिमिटेड के संचालक मंडल का अध्यक्ष माधव सिंह डाबर निवासी अलीराजपुर को बनाया है। मध्य प्रदेश माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में रामदयाल प्रजापति की नियुक्त की गई है। मध्यपदेश राज्य पशुधन एवं कुक्कुट विकास निगम
में उपाध्यक्ष नंदराम कुशवाहा जिला निवाड़ी बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के संचालक मंडल में संचालक पद पर सत्येंद्र भूषण सिंह की नियुक्ति की गई है।
अब जिला पंचायत अध्यक्षों को भी मिलेगी राज्य मंत्री की सुविधाएं
भोपाल, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त प्रदेशभर के जिला पंचायत अध्यक्षों को अब राज्य मंत्री की तरह आवास, सुरक्षा जैसी अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी। राज्यमंत्री को मिलने वाली सुविधाओं और प्रोटोकाल का अब पूरा पालन किया जायेगा । उक्त आशय की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने गुरूवार को अपने निवास पर जिला पंचायत अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के नेतृत्व में पहुंचे प्रदेश के 44 जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि मंडल के समक्ष की।
दरअसल गुरूवार को जिला पंचायत सागर के अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत के नेतृत्व में प्रदेश भर से 44 जिला पंचायत अध्यक्ष अपनी 12 सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचे थे । इस अवसर पर प्रदेश के सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया भी जिला पंचायत अध्यक्षों के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे । जिला पंचायत संघ के प्रदेश अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने प्रत्येक मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान को विस्तार से समझाते हुए मांगों के संबंध में अपना पक्ष रखा । 45 मिनिट तक सभी मांगो को ध्यान से सुनने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने जिला पंचायत अध्यक्षों को राज्य मंत्री के रूप में दिये गए प्रोटोकाल का विधिवत पालन कराने, आवास एवं सुरक्षा प्रदान करने, राष्ट्रीय पर्व के समय जिले में मंत्रीगणों की अनुपस्थिति पर जिला पंचायत अध्यक्ष से ध्वजारोहण कराने, जिला पंचायत अध्यक्षों को दिये जाने वाले मानदेय एवं भत्ते में वृद्वि कर 1 लाख रूपये किये जाने, जिला पंचायत से स्वीकृत होने वाले सभी निर्माण कार्यो में जिला पंचायत अध्यक्षों से अनुमोदन लिये जाने एवं सांसद एवं विधायकों की भांति जिला पंचायत अध्यक्षों को शासन की तरफ से परिचय पत्र जारी करने की मांग को तुरंत स्वीकार कर अमल करने की घोषणा की । इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि जिला पंचायत अध्यक्षों की अन्य मांगों पर अधिकारियों का दल बनाकर परीक्षण उपरांत जल्द लागू करेंगे।
इस अवसर पर जिला पंचायत संघ के अध्यक्ष एवं सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपके नेतृत्व में वर्ष 2023 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी, हम सब चाहते हैं कि आपके दिये गए अधिकारों का उपयोग कर प्रदेश की जनता के हित में पार्टी की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए समग्र विकास की परिकल्पना को साकार करें।
जिला पंचायत अध्यक्षों के प्रतिनिधिमंडल में हरदा गजेन्द्र शाह, शिवपुरी श्रीमती नेहा यादव, श्यो पुर श्रीमती गुडडी बाई यादव, अशोकनगर जगन्नाथ सिंह रघुवंशी, नरसिंहपुर श्रीमती ज्योति काकडिया, छतरपुर शशिकांत अग्निहोत्री, मंदसौर श्रीमती दुर्गा पाटीदार, धार सरदार सिंह मेडा, आगर मालवा मुन्नी बाई चौहान, मुरैना श्रीमती आरती गुर्जर, उज्जैन श्रीमती कमला देवडा, विदिशा श्रीमती गीता रघुवंशी, दतिया श्रीमती इंदिरा दांगी,निवाडी श्रीमती सरोज राय,पन्ना श्रीमती मीना राज सिंह, राजगढ़ चंदर सिंह सोदि़या, सीधी श्रीमती मंजू सिंह, नीमच सज्जन सिंह चैहान, खरगौन श्रीमती अंजू बाई तवर, सतना रामखेलावन कोल, भिंड श्रीमती कामना सिंह, बडवानी बलवंत सिंह पटेल, टीकमगढ़ श्रीमती उर्मिला सिंह, उमरिया अनुजा पटेल, बुरहानपुर गंगाराम मार्को, नर्मदापुरम राधाबाई पटेल सहित 44 जिला पंचायत अध्यक्ष उपस्थित थे।
यह थीं प्रमुख मांगें:-
शासन द्वारा जिला पंचायत अध्यक्ष को राज्य मंत्री का दर्जा दिया गया है, अतः प्रोटोकाल का विधिवत पालन हो इस संबंध में शासन द्वारा कलेक्टर को स्पष्ट
निर्देश प्रसारित किये जायें, पूर्व वर्षो की भांति जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की गोपनीय चरित्रावली पर मतांकन के अधिकार दिये जायें, जिला पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विभागों में पदस्थ तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के स्थानांतरण के पूर्व अनुमोदन के अधिकार प्रदत्त किये जावें, जिला पंचायत अध्यक्षों का मानदेय एवं वाहन भत्ता डीजल सहित वृद्वि की जाकर राशि रूपये 1 लाख की जाये, जिला पंचायत अध्यक्षों को स्वेच्छा विकास निधि 25 लाख रूपये प्रति विधानसभा क्षेत्र के मान से प्रदाय की जावे, पंचायत राज अधिनियम 1994 को पुनः यथावत लागू किया जावे, जिला पंचायत अध्यक्षों को विधायक / सांसद की भांति परिचय पत्र जारी किया जावे, जिला पंचायत से स्वीकृत होने वाले सभी तरह के निर्माण कार्यो के साथ-साथ जिसमें मनरेगा निर्माण कार्य भी शामिल है, जिला पंचायत अध्यक्षों से अनुमोदन लिया जावे, राष्ट्रीय पर्व के समय जिन जिलों में मंत्रीगण नहीं पहुंच पाते हैं वहां जिला पंचायत अध्यक्षों से ध्वजारोहण कराया जावे, जिला पंचायत अध्यक्षों को जिला योजना समिति में पदेन सदस्य घोषित किया जाये, जिले में गौण खनिज की राषि से स्वीकृत होने वाले विकास कार्यो की समिति में जिला पंचायत अध्यक्ष को शामिल किया जावे, जिला पंचायत अध्यक्षों को 15 वें वित्त अथवा अन्य मदों की जो राशि शासन द्वारा प्राप्त होती है , उससे कम से कम तीन गुना वृद्वि की जावे।
कोलार में दिखने लगा है चुनावी रंग
भोपाल, हुजूर विधानसभा के सबसे चर्चित और हमेशा राजनीतिक मंचो पर चर्चा में रहने वाला राजधानी भोपाल का उपनगर कोलार में चुनावी तैयारियां दिखने लगी है उपनगर के शहरी आबादी वाले वार्ड 80 से गुड्डू भदौरिया, वार्ड 83 से रविन्द्र यति भाजपा की तरफ से जमीनी स्तर पर सक्रिय हो गए है जहां रविंद्र यति धार्मिक आयोजन, कॉलोनी-सोसायटी मीटिंगों में लगातर पहुँच रहे है वही गुड्डू भदौरिया वार्ड 80 में धार्मिक आयोजन, मोहल्ला बैठकों के साथ विपक्षी दल कांग्रेस के नेताओं पर बैनर पोस्ट से भी भारी पड़ रहे है।
हाल ही सर्वधर्म पुल और बंजारी में गणतंत्र दिवस की बधाई वाले बैनर लगाकर उन्होंने पूरे क्षेत्र में भाजपा के लिए बाजी मार ली है। कांग्रेस नेता राहुल सिंह राठौड़ तो ये आरोप लगा रहे है की ये बैनर पोस्टर उनके द्वारा हर वर्ष होने वाले माँ तुझे प्रणाम कार्यक्रम कल कमजोर करने के लिए लगाये गए है।
वही वार्ड 81 और 82 में वर्तमान पार्षद अभी जनता के बीच एक्टिव नही हुए है अभी केवल भाजपा पार्टी की गाइड से आने वाले आयोजनों तक सीमित होकर कार्य कर रहे है। इन वार्डो की जनता का आरोप है हमें अभी भी सभी कार्यों के लिए विधायक ऑफिस की मदद लेना होती है। पार्षद काम नही कर रहे है।
छोटे छोटे समूह में कांग्रेस कार्यकर्ता चाय बैठ जमाकर दिनभर कांग्रेस संगठन को कोसने और लापता हो चुके निगम चुनाव में टिकिटधारी प्रत्याशियों सहित उनके प्रस्तावकों को टारगेट कर कांग्रेस की निष्क्रियता को जिम्मेदार बता रहे है।
राहु-केतु वक्री चाल चलने के कारण चार राशि वाले हो जाएं सर्तक, होगा आर्थिक नुकसान
राहु और केतु दोनों ग्रह जब भी राशि परिवर्तन या गोचर करते हैं तो सभी 12 राशियों पर इसका असर होता है। ये दोनों ग्रह इस साल राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। राहु-केतु छाया ग्रह माने जाते हैं और हमेशा उल्टी चाल चलते हैं। दोनों को ही पापी ग्रह माना जाता है।
इनके असर से जातक के जीवन में परेशानियां बढ़ती हैं और उन्हें कई तरह के संकटों का सामना करना पड़ता है। राहु-केतु वक्री चाल चलने के कारण इन्हें गोचर करने में डेढ़ साल का समय लगता है। दोनों इस साल के अंत में 30 अक्टूबर को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन से 4 राशि के जातकों को काफी कष्टों का सामना करना पड़ सकता है।
मीन राशि-
दोनों छाया ग्रह मीन राशि में ही प्रवेश करने वाले हैं। उनके इस राशि में आने से इन राशि वालों को हर कदम सोच-समझकर उठाना होगा। इन जातकों को किसी भी तरह के लोन लेने से बचना चाहिए। उन्हें कर्ज चुकाने में दिक्कत आ सकती है। कारोबार में भी अशुभ समाचार मिल सकते हैं।
मेष राशि-
राहु-केतु का गोचर मेष राशि के जातकों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इन राशि के जातकों का खर्च बढ़ेगा। खर्च बढ़ने के साथ ही उन पर आर्थिक दबाव बढ़ेगा। इसके अलावा व्यक्तिगत जीवन पर भी असर पड़ेगा। जीवनसाथी के साथ कलह हो सकती है।
वृषभ राशि-
राहु-केतु के गोचर से वृषभ राशि के जातकों के हर कदम पर परेशानियां शुरू हो सकती हैं। इन जातकों के फिजूलखर्च बढ़ेंगे। इसके साथ ही घर का बजट भी बिगड़ेगा। इससे आर्थिक तौर पर तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि-
राहु-केतु गोचर कर कन्या राशि वालों की हर क्षेत्र में संघर्ष की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय और कार्यस्थल पर उन्हें परेशानी हो सकती है। उनके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं।
मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को किया गिरफ्तार
मुंबई पुलिस ने राखी सावंत को गिरफ्तार कर लिया है। शर्लिन चोपड़ा की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। राखी सावंत के गिरफ्तार होने की जानकारी खुद शर्लिन चोपड़ा ने ट्विटर पर दी। माना जा रहा है कि आपत्तिजनक वीडियो मामले में यह कार्रवाई की गई है।
शर्लिन चोपड़ा ने ट्वीट किया, ‘राखी सावंत गिरफ्तार।’ शर्लिन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, राखी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने राखी के खिलाफ दायर केस के बारे में भी जानकारी दी। अंबोली पुलिस ने पिछले दिनों शर्लिन द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर उसे हिरासत में ले लिया। राखी सावंत ने हाल ही में आदिल दुर्रानी से शादी की है। इसके बाद से वो चर्चा में थीं। आज ही वो अपनी डांस एकेडमी लॉन्च करने जा रही थीं, लेकिन इससे पहले पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल से नशे में धुत ड्राइवर ने बदसलूकी की
देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल को एक कार ड्राइवर 15 मीटर तक घसीटा है। घटना एम्स के पास की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर इस घटना की जानकारी दी। बताया कि कल दे रात वे महिला सुरक्षा के हालात का जायजा ले रही थीं। तभी एक नशे में धुत व्यक्ति ने उनसे छेड़छाड़ की। जब उन्होंने उसे पकड़ा तो कार के शीशे में उनका हाथ बंद कर ड्राइवर ने उन्हें घसीटा। स्वाति ने आगे कहा, ”भगवान ने जान बचाई। अगर दिल्ली में महिला आयोग की अध्यक्ष सुरक्षित नहीं तो हाल सोच लीजिए।”
शख्स ने गलत इशारे किए
घटना बुधवार देर रात की है। स्वाति मालीवाल एम्स के गेट नंबर 2 के पास थीं। इस दौरान एक वाहन चालक ने उन्हें अपनी कार में बैठने के लिए कहा। मालीवाल ने जब ड्राइवर को फटकारा तो उसने तुरंत कार का शीशा ऊपर कर लिया। इस दौरान उनका हाथ कार में फंस गया। चालक ने उन्हें 10 से 15 मीटर तक घसीटा। दिल्ली पुलिस ने बताया कि रात 3.11 बजे एक पीसीआर पर उन्हें कॉल आया। एम्स बस स्टॉप के पीछे सफेद रंग की बलेनो कार के चालक ने महिला को गलत इशारे किए और घसीटा।














