भारतीय टीम को लगा करारा झटका, हार्दिक सिंह हुए टूर्नामेंट से बाहर

भारतीय पुरुष हॉकी टीम (India Men Hockey team) को मौजूदा हॉकी विश्वट कप (FIH Hockey World Cup 2023) अभियान के दौरान जोरदार झटका लगा है। हार्दिक सिंह (Hardik Singh) हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हार्दिक वेल्सग के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे और इसके बाद से शेष टूर्नामेंट में उनकी उपलब्धोता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हार्दिक सिंह स्पेरन और इंग्लैंरड के खिलाफ दो मुकाबलों में भारत के सर्वश्रेष्ठश खिलाड़ी रहे। इंग्लैं ड के खिलाफ मुकाबले के चौथे क्वा र्टर में उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था। भारत ने स्पेकन को 2-0 से मात देने के बाद इंग्लैंेड के खिलाफ मुकाबला गोलरहित ड्रॉ खेला था। अगर हार्दिक सिंह टूर्नामेंट से बाहर होते हैं तो राजकुमार पाल उनकी जगह ले सकते हैं।
मिडफील्डतर राजकुमार और डिफेंडर जुगराज सिंह को रिजर्व में रखा गया था। एफआईएच टूर्नामेंट के दिशा-निर्देश के मुताबिक अगर चोटिल खिलाड़ी को रिजर्व खिलाड़ी से बदला जाता है तो फिर चोटिल खिलाड़ी अगर ठीक भी हो जाए, वो टूर्नामेंट में वापसी नहीं कर सकता है। हार्दिक सिंह ने बेहतर डिफेंडर होने के साथ-साथ अच्छे अटैकर की भूमिका भी निभा रहे हैं। स्पेसन के खिलाफ हार्दिक सिंह ने गोल दागा था।

हैदराबाद की बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग

हैदराबाद के रामगोपालपेट पुलिस थाना क्षेत्र की एक इमारत में भीषण आग लग गई। इस आग को बुझाने के लिए मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। दमकल विभाग और अन्य अधिकारी लगातार इस आग बुझाने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, अब तक पता नहीं लग पाया है कि किस कारण से यह घटना हुई है।
कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी आग
हैदराबाद ACP विक्रम सिंह मान ने बताया कि आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। जहां आग लगी है वो एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स है। एसीपी ने बताया कि एहतियातन आसपास के इलाके को भी खाली कर दिया गया है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आग पर काबू पा लिया जाएगा।
एक ही परिवार के छह लोग झुलसे
कुछ दिन पहले ही तेलंगाना के मंचेरियल में भी एक घर में रात को अचानक आग लग गई थी। इस दर्दनाक हादसे में दो बच्चियों समेत 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मकान में आग लगने की जानकारी पड़ोस में रहने वाले एक शख्स ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने बताया कि हादसे में मकान मालिक शिवय्या (50) और उसकी पत्नी पद्मा (45) की मौत हो गई। हादसे में पद्मा की भतीजी मोनिका (23), मोनिका की दो बेटी और एक रिश्तेदार भी मारा गया था।

पहलवानों की खेल मंत्रालय के साथ बैठक खत्म

भारतीय पहलवानों ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित शास्त्री भवन में खेल मंत्रालय के पदाधिकारियों के साथ मुलाकात की। दरअसल, विनेश फोगाट और साक्षी मलिक ने भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के अध्यक्ष और सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के संगीन आरोप लगाए हैं। जिसके बाद से घमासान मचा हुआ है। इसी बीच जानकारी सामने आ रही है कि भारतीय कुश्ती महासंघ ने कार्यकारी समिति की आपात बैठक बुलाई है, जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या में होगी। इस बैठक में यौन उत्पीड़न के आरोप झेल रहे बृजभूषण शरण सिंह भी शामिल होंगे।
अयोध्या में होगी WFI की बैठक
भारतीय कुश्ती महासंघ की एजीएम बैठक 22 जनवरी को अयोध्या में होगी और इस बैठक में डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष भी शामिल होंगे। दरअसल, विनेश फोगाट के साथ बजरंग पुनिया ने भी बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला हुआ है और लगातार दूसरे दिन धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
WFI पर बातों को गंभीरता से लिया गया
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बृजभूषण शरण सिंह पर लगे आरोपों पर बयान देते हुए कहा कि केंद्रीय खेल मंत्रालय ने मामले को नोटिस में लिया है और डब्ल्यूएफआई को 72 घंटे में जवाब देने के लिए कहा है। सारी बातें गंभीरता से ली गई हैं। मुझे भरोसा है कि भारत सरकार इस पर संज्ञान लेगी। यह गंभीर विषय है और इससे खिलाड़ियां का मनोबल टूटता है।

न्यूजीलैंड (New Zealand) की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न ने इस्तीफा देने की घोषणा

न्यूजीलैंड (New Zealand) की प्रधानमंत्री जेसिंडा अर्डर्न (Jacinda Ardern) ने इस्तीफा देने की घोषणा कर सभी को चौंका दिया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि देश का नेतृत्व जारी रखने के लिए उनके पास शक्ति नहीं बची है। अब वो फिर से चुनाव (Election) नहीं लड़ेगी। पीएम के रूप में अडर्न का कार्यकाल 7 फरवरी तक समाप्त हो जाएगा। वहीं, इस साल 14 अक्टूबर को आम चुनाव होंगे। ऐसे में न्यूजीलैंड की सत्ताधारी लेबर पार्टी इस पद के लिए नए नेता की तलाश में है। इसको लेकर पार्टी में रविवार को वोट होगा। इस दौरान जो भी नया नेता चुना जाता है वो अगले चुनाव तक प्रधानमंत्री रहेगा।

जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने ली जानकारी

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जबलपुर में गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इस भव्य आयोजन से जिले के सभी नागरिकों, युवाओं, समाजसेवी, स्वयंसेवी संगठनों और जन-प्रतिनिधियों को जोड़ा जाये, जिससे लोगों में शहर और जिले के प्रति गर्व की भावना पैदा हो।
मुख्यमंत्री चौहान ने गणतंत्र दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस आयोजन के आमजन साक्षी बने इसके लिये जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न आयोजनों से वातावरण तैयार किया जाये।
मुख्यमंत्री चौहान ने स्वच्छता की थीम पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह की पूर्व तैयारियों के तहत लोगों से अपने गली, मोहल्ले और वार्ड की साफ-सफाई को लेकर स्वस्थ्य प्रतिस्पर्धा करने की जरूरत बताई। उन्होंने जबलपुर में खेलो इंडिया के आयोजन की तैयारियों की जानकारी भी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन में भी पूरे शहर की भागीदारी हो। ऐसा माहौल तैयार हो, जिसमें यहाँ विभिन्न राज्यों से आने वाले खिलाड़ी और मेहमानों के बीच जबलपुर की अच्छी छवि बने और देश में इसकी पहचान बने।
बैठक में कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन ने पॉवर प्रजेटेशन के माध्यम से गणतंत्र दिवस समारोह में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य और ऐतिहासिक बनाने समाज के सभी वर्गों, नागरिकों, स्वयंसेवी एवं समाज सेवी संगठनों, औद्योगिक एवं व्यापारिक संघों तथा जन-प्रतिनिधियों के सहयोग से यहाँ की ऐतिहासिक इमारतों, राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों, चौराहों और सड़कों को सजाया- संवारा जा रहा है। साथ ही नागरिकों के सहयोग से घरों और प्रतिष्ठानों में गणतंत्र दिवस पर रोशनी की जायेगी। जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में स्कूलों, आँगनबाड़ी केन्द्रों, छात्रावासों, स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सभी शासकीय भवनों को सजाया संवारा जा रहा है।
बैठक में लोक निर्माण मंत्री एवं जबलपुर जिले के प्रभारी मंत्री गोपाल भार्गव, सांसद राकेश सिंह, विधायक अजय विश्नोई एवं अशोक रोहाणी, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष डॉ. जीतेन्द्र जामदार, जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष बरकड़े, अभिलाष पांडे, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक उमेश जोगा, उप पुलिस महानिरीक्षक आर आर एस परिहार सहित जन-प्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन, नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ट, जिला पंचायत की सीईओ डॉ. सलोनी सिडाना, स्मार्ट सिटी की सीईओ निधि सिंह राजपूत एवं मुख्य अभियंता लोक निर्माण एससी वर्मा मौजूद थे।

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स की तैयारियों की मुख्यमंत्री चौहान ने समीक्षा की

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के आयोजन से प्रदेश में खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी। भोपाल सहित इन्दौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, मण्डला, महेश्वर और बालाघाट में होने वाले आयोजनों से प्रदेश के सभी जिलों के युवाओं और विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर्स को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री चौहान समत्व भवन में बैठक में 30 जनवरी से शुरू होने वाले खेलो इण्डिया यूथ गेम्स 2022 की तैयारियों की जानकारी ले रहे थे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया, अपर मुख्य सचिव गृह राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव दीप्ती गौड़ मुखर्जी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री चौहान कार्यक्रम का शुभारंभ भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में 30 जनवरी को शाम 7 बजे करेंगे। केन्द्रीय खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित होंगे। शुभारंभ कार्यक्रम में लगभग 21 हजार लोग सम्मिलित होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खेलों के प्रति दृष्टिकोण पर प्रस्तुतिकरण भी होगा। साथ ही तिरंगा लाइट शो, महाकाल और नर्मदा नदी पर विशेष प्रस्तुति होगी। सुप्रसिद्ध कलाकार अभिलिप्सा पांडा द्वारा हर-हर शंभु तथा नटराज ग्रुप द्वारा तांडव नृत्य प्रस्तुत किया जाएगा। प्रदेश के विभिन्न अंचलों के नृत्य और ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ थीम पर नृत्य एवं गीत की प्रस्तुति होगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक शान, नीति मोहन तथा बैनीदयाल, देशभक्ति और खेलों पर आधारित गीत प्रस्तुत करेंगे। साथ ही जी-20 देशों के ध्वजों के साथ “वसुधैव कुटुम्बकम’’ की थीम पर कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा और भव्य आतिशबाजी भी होगी।

WhatsApp Status Tricks: आपको पता नहीं चलता लोग देंख लेते है आपका स्टेटस

tech news

Digital News,

Instagram और Facebook Stories की तरह ही इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप यूजर्स (WhatsApp Users) को भी 24 घंटे के लिए स्टेटस अपलोड करने का ऑप्शन मिलता है। WhatsApp को दुनियाभर में करोड़ों लोगों द्वारा इस्तेमाल किया जाता है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप में लगातार नए फीचर्स आते रहते हैं। WhaysApp Status फीचर की बात करें तो इसी फीचर को 2018 में लॉन्च किया गया था। कोई भी व्हाट्सऐप यूजर किसी दूसरे यूजर का व्हाट्सऐप स्टेटस देख सकता है। उस व्हाट्सऐप स्टेटस फीचर के बारे में सबकुछ और साथ ही बताएंगे किस तरह आप किसी दूसरे व्हाट्सऐप यूजर का स्टेटस, उसे बताए बिना देख लेते हैं। व्हाट्सऐप स्टेटस को अपलोड करने के बाद यह देखना बेहद आसान है कि किस-किस यूजर ने आपका स्टेटस देखा है। यूजर व्हाट्सऐप स्टेस अपलोड करने के बाद, Status टैब में जाकर, अपलोड किए गए स्टेटस पर टैप कर सकते हैं। इसके बाद नीचे की तरफ आपको आंख (Eye) जैसा एक आइकन दिखता है अब जिस-जिस यूजर ने आपका स्टेटस देखा होगा, उसका नाम आपको Viewd by लिस्ट में दिख जाता है।

ऐसा भी होता है, स्टेटस अपलोड करने वाले यूजर को यह पता ना लगता है आपने उनका स्टेटस देखा है

Read receipts option

हम सब जानते हैं कि रीड रीसिप्ट फीचर चैट के लिए काम करता है। लेकिन अगर आप चाहते हैं कि आप किसी यूजर को बिना बताए स्टेटस देख सकें तो इसका भी आसान तरीका है।

इसके लिए सबसे पहले Settings > Account > Privacy > में जाएं और फिर ‘Read receipts’ पर टॉगल ऑफ करें।

लेकिन ध्यान रहे कि रीड रीसिप्ट को टॉगल ऑफ करने के बाद आप भी यह नहीं देख पाएंगे कि किसने आपका व्हाट्सऐप स्टेटस देखा है।

गुजरात के हीरा व्यापारी की 9 वर्षीय बेटी देवांशी ने स्वीकारा तपस्वी जीवन

गुजरात के एक हीरा व्यापारी की 9 वर्षीय बेटी ने भौतिक जीवन का त्याग कर बुधवार को तपस्वी जीवन स्वीकार कर लिया। आपको बता दें कि 9 वर्षीय तपस्वनी के पिता सूरत के जानी मानी हीरा पॉलिशिंग और एक्सपोर्ट फर्म संघवी एंड संस के मालिक हैं। करीब तीन दशक से इस कंपनी का सूरत में बोलबाला है।
देवांशी ने जैन मुनि की मौजूदगी में ली दीक्षा
हीरा व्यापारी धनेश और एमी सांघवी की दो बेटियां हैं, जिनमें से सबसे बड़ी बेटी देवांशी ने जैन मुनि आचार्य विजय कीर्तियशसूरी की मौजूदगी में दीक्षा ली। कार्यक्रम का आयोजन सूरत के वेसु इलाके में हुआ, जहां पर जैन मुनि के अलावा सैकड़ों अन्य लोग मौजूद रहे। दीक्षा तपस्वी जीवन का प्रतीक है, जिसे 9 वर्षीय देवांशी ने स्वीकार किया है। ऐसे में देवांशी ने सभी भौतिक सुख-सुविधाओं और विलासिता पूर्ण जीवन का त्याग कर दिया।
देवांशी ने की थी 700 किमी की पैदल यात्रा
हीरा व्यापारी के पारिवारिक मित्र नीरव शाह ने बताया कि कम उम्र में ही देवांशी का झुकाव आध्यात्मिक जीवन की ओर चला गया था। ऐसे में उन्होंने अन्य भिक्षुओं के साथ शामिल होकर करीब 700 किमी की पैदल यात्रा की थी और आधिकारिक तौर पर दीक्षा ग्रहण करने से पहले ही उन्होंने संन्यासी जीवन का स्वीकार कर लिया था।

गृह प्रवेश खरमास खत्म होते ही शुरू

हर व्यक्ति जब अपने सपनों का घर बनाता है तो अपने नए आशियाने में शुभ मुहूर्त में प्रवेश करना चाहता है ताकि नए घर में उसे किसी भी तरह की दिक्कत न आएं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक कोई भी व्यक्ति अपना घर तभी खरीद पाता है, जब उसकी कुंडली में योग निर्मित होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ग्रहों और तारों की दशा और दिशा के प्रभाव से जातक की लग्न कुंडली में घर खरीदने का योग बनते हैं। ऐसे में नया घर खरीदने के बाद शुभ समय पर गृह प्रवेश का अनुष्ठान संपन्न किया जाता है तो यह शुभ होता है। हाल ही में 14 जनवरी को खरमास समाप्त हुआ है और शुभ कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। जनवरी और फरवरी माह में कई शुभ कार्य होंगे, जिसमें गृह प्रवेश भी शामिल हैं।
साल 2023 में कुल 35 शुभ मुहूर्त हैं
हिंदू पंचांग के मुताबिक साल 2023 में कुल मिलाकर 35 शुभ मुहूर्त है और इस मुहूर्त में गृह प्रवेश सहित अन्य शुभ कार्य किए जा सकते हैं। यहां जानें जनवरी और फरवरी माह में गृह प्रवेश किस किस तारीख को किया जा सकता है।

विदिशा के वरिष्ठजन शिर्डी और द्वारिका तीर्थ यात्रा पर जायेंगे

भोपाल: मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत विदिशा जिले के तीर्थयात्री शिर्डी और द्वारका तीर्थ दर्शन के लिए रवाना होंगे। डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्रीमती आरती यादव ने बताया कि शिर्डी दर्शन के लिए कुल तीन सौ तीर्थयात्री स्पेशल ट्रेन से दो फरवरी को रवाना होंगे और पांच फरवरी को वापिस आएंगे। द्वारका तीर्थ दर्शन के लिए 350 तीर्थ यात्री 24 मार्च को रवाना होंगे और 29 मार्च को दर्शन उपरांत विदिशा पहुंचेगे।
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना की नोडल अधिकारी ने बताया कि शिरडी तीर्थ दर्शन के लिए आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि 21 जनवरी तथा द्वारका तीर्थ दर्शन के लिए तीर्थ यात्री अपने आवेदन 13 मार्च तक जमा कर सकेंगे। योजना में नवीन संशोधन किया गया है जिसके अनुसार अब पति पत्नी और सहायक आवेदन करता है तो वह एक ही कालम में समुचित जानकारी अंकित करेंगे ताकि चयन के दौरान तीनों का एक साथ चयन हो अथवा ना होने की स्थिति स्पष्ट हो सके । गौरतलब है कि अभी अलग-अलग आवेदन भरने के कारण कई बार पति-पत्नी में से किसी एक का चयन हो जाता था दूसरा साथ में नहीं जा पाता था ऐसी परिस्थिति से निजात दिलाने हेतु नई प्रक्रिया क्रियान्वित की गई है।

social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...
PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...