एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग टू लिमिटेड जल्द ही राजस्थान लिमिटेड की एस्सेल सौर ऊर्जा कंपनी में एस्सेल इन्फ्राप्रोजेक्ट्स की 50 प्रतिशत इक्विटी हासिल करने जा रही है। इसके लिए कंपनी 15 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।
17 जनवरी, 2023 को अदाणी ने एस्सेल इंफ्राप्रोजेक्ट्स लिमिटेड के साथ एक टर्म शीट पर साइन किया है, जिसके तहत इस कंपनी की 50 फीसदी हिस्सेदारी अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी होल्डिंग के पास रहेगी, जबकि शेष 50 प्रतिशत इक्विटी शेयर राजस्थान सरकार के पास बने रहेंगे।
योजनाओं का होगा विस्तार
कहा जा रहा है कि यह अधिग्रहण राजस्थान राज्य में अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) की योजना का विस्तार करेगा। बता दें कि अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड पहले से ही राजस्थान सरकार के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही है। इसके तहत अदाणी रिन्यूएबल एनर्जी पार्क राजस्थान लिमिटेड में 2015 से एक सौर पार्क को चला रही है।
Adani Group की ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में एक और कामयाबी
साउथ कोरिया ने जापान को हराया
आज हॉकी वर्ल्ड कप के आखिरी मैच में जर्मनी के सामने बेल्जियम की टीम थी. दोनों टीमों के बीच यह मैच ड्रॉ पर छूटा. दरअसल, दोनों टीमें तय समय तक 2-2 गोल कर सकी. इस तरह मैच 2-2 की बराबरी पर छूटा. वहीं, बेल्जियम ने अपने पहले मैच में साउथ कोरिया को हराया था. बेल्जियम ने साउथ कोरिया को 5-0 के बड़े अंतर से हराकर अभियान की शुरूआत की थी. जबकि जर्मनी ने अपने पहले मैच में जापान को 3-0 से हराया था. बहरहाल, इस अहम मैच में दोनों टीमें 2-2 से बराबरी पर रही. इससे पहले साउथ कोरिया ने जापान को 2-1 से हराया.
आज क्या-क्या हुआ?
जर्मनी-बेल्जियम मैच से पहले साउथ कोरिया और जापान की टीम आमने-सामने थी. इस मैच में साउथ कोरिया ने जापान को 2-1 से हरा दिया. हालांकि, जापानी टीम ने शानदार खेला का नजारा पेश किया, टीम को शुरूआती बढ़त भी मिली, लेकिन जापानी टीम बढ़त को कायम रखने में नाकाम रही. इससे पहले जर्मनी ने जापान को 3-0 से हराया था. इसके अलावा हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अपना अगला वेल्स के खिलाफ खेलेगी. भारत और वेल्स के बीच यह मैच 19 जनवरी को खेला जाएगा. वहीं, यह भारतीय टीम का तीसरा मैच होगा. इससे पहले टीम इंडिया स्पेन और इंग्लैंड के खिलाफ खेल चुकी है. टीम इंडिया ने स्पेन को हराया था, जबकि इंग्लैंड के खिलाफ मैच ड्रॉ रहा था. अब वह अपने पूल का तीसरा और आखिरी मैच वेल्स के खिलाफ खेलेगी.
सुहाना खान ने कज़न आलिया को किया बर्थडे विश
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने कज़न आलिया छिब्बा को उनके बर्थडे पर बेहद खूबसूरत अंदाज में विश किया है. इसके साथ ही सुहाना ने अपने बचपन की फोटो भी दिखाई है.
त्रिपुरा में 16 फरवरी, नगालैंड और मेघालय में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव
चुनाव आयोग पूर्वोत्तर के 3 राज्यों, त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में विधानसभा चुनावों का ऐलान कर दिया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। इसके अलावा मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को विधानसभा चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि 3 राज्यों – नगालैंड, मेघालय और त्रिपुरा की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः 12 मार्च, 15 मार्च और 22 मार्च 2023 को समाप्त होने वाला है।
चीनी नेताओं और अमेरिका के बीच होगी मुलाकात
अमेरिका और चीन (China) में तनावपूर्ण रिश्तों के बीच दोनों देश के नेता बुधवार को बैठक करेंगे। माना जा रहा है कि इस बैठक से हाल के वर्षों में दोनों के बीच खराब हुए संबंधों को सुधारने में मदद मिलेगी। अमेरिका (America) के वित्त मंत्री जेनेट येलेन और उनके चीनी समकक्ष लियू हे के बीच ये बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब यूएस और चीनी अर्थव्यवस्थाएं व्यापार, प्रौद्योगिकी सहित अलग-अलग परस्पर जुड़ी चुनौतियों से जूझ रही हैं। मुलाकात के दौरान कई मुद्दों को चर्चा होने की संभावना है।
कोरोना ने चीनी अर्थव्यवस्था को किया प्रभावित
कोरोना वायरस ने चीनी अर्थव्यवस्था को बुरी तरह से प्रभावित किया है। हजारों लोगों की मौत हो गई है और अनगिनत व्यवसाय बंद हुए हैं। लेकिन बाजार अब फिर से खुल गए हैं। वहीं, अमेरिका धीरे-धीरे 40 साल की उच्च मूल्य मुद्रास्फीति से उबर रहा है। इसके अलावा, यूक्रेन पर रूसी आक्रमण भी वैश्विक आर्थिक विकास में बाधा है। अमेरिका और उसके सहयोगियों ने रूस पर तेल की कीमतों कैपिंग की है। वहीं, रूस के मित्र और आर्थिक सहयोगी के नाते चीन भी मुश्किल स्थिति में है।
मंदी की कगार पर वैश्विक अर्थव्यवस्था
विश्व स्तर पर उच्च ब्याज दरों ने कर्ज के बोझ से दबे देशों पर दबाव बढ़ा दिया है। इनमें कई देश चीन को बड़ी रकम का भुगतान करते हैं। अटलांटिक काउंसिल के जियोइकोनॉमिक्स सेंटर के वरिष्ठ निदेशक जोश लिप्स्की ने कहा कि गलत नीतिगत कदम के कारण 2023 में वैश्विक अर्थव्यवस्था को मंदी की ओर देखा जा सकता है। इसके अलावा, विश्व बैंक ने भी पिछले सप्ताह रिपोर्ट दी थी कि वैश्विक अर्थव्यवस्था इस साल मंदी के कगार पर पहुंच जाएगी। ये अमेरिका और चीन सहित दुनिया की सभी शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में कमजोर वृद्धि के कारण होगा।
जी-20 में ग्लोबल साउथ एण्ड ग्लोबल गवर्नेंस फॉर लाइफ राउण्ड टेबल सम्पन्न
विश्व में जलवायु परिवर्तन और असंतुलन, विकास के साथ उपजी विडम्बनाएँ हैं। ग्लोबल साउथ देशों का इस असंतुलन में न के बराबर योगदान होने के बावजूद उनके द्वारा इनसे निपटने के लिये महत्वपूर्ण प्रयास किये जा रहे हैं। जी-20 के विशेष थिंक 20 कार्यक्रम के अंतिम दिन “ग्लोबल साउथ एण्ड ग्लोबल गवर्नेंस फॉर लाइफ” राउण्ड टेबल की अध्यक्षता करते हुए मॉडरेटर और कुलपति ऋषिहुड विश्वविद्यालय सोनीपत प्रो. शोभित माथुर ने कहा कि ग्लोबल साउथ भारत की आवाज है और ग्लोबल साउथ की प्राथमिकताएँ भारत की प्राथमिकताएँ हैं। पर्यावरण सम्मत जीवन-शैली, नैतिक मूल्य, सुमंगलम युक्त वैश्विक सुशासन के लिये ऐसे सरल, सहज मापदण्ड होना चाहिए जो हमारे समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकें।
पेनलिस्ट में कार्यकारी निदेशक सेंटर फॉर पॉलिसी डायलॉग] बांग्लादेश डॉ. फहमिदा खातून, सीनियर इन्वेस्टिगेटर नेशनल काउंसिल फॉर साइंटिफिक एण्ड टेक्निकल रिसर्च, अर्जेंटीना डॉ. ग्लेडिस लेचनी, निदेशक विदेश नीति और अंतर्राष्ट्रीय विकास सहयोग, इंडोनेशिया डॉ. विस्नु उटोमो और लीड कोर्डिनेटर पॉलिसी ब्रिज टैंक प्रोग्राम, साउथ अफ्रीका पामला गोपॉल शामिल थे।
डॉ. खातून ने कहा कि राष्ट्रों के मध्य बने सहयोग और समन्वय से शासन के मुद्दे काफी महत्वपूर्ण हो गये हैं। सभी राष्ट्रों की आकांक्षाएँ अलग-अलग होने से आम सहमति के लिये अक्सर एक चुनौती बन जाती है। पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिये इस पर ध्यान देने की जरूरत है। एक कुशल पर्यावरण प्रशासन प्रणाली स्थानीय समुदायों को शामिल करती है और सभी भागीदारों के बीच समझौतों को प्रोत्साहित भी करती है।
डॉ. ग्लेडिस लेचनी ने कहा कि मुख्य-धारा के अमेरिकी सिद्धांतों ने मुख्य रूप से धन के कारण लेटिन अमेरिकी विचारों और विकास की नीतियों को प्रभावित किया है। स्थानीय और दक्षिणी देशों की आवाज का निर्माण करना आज समय की आवश्यकता है। स्थानीय चुनौतियों का समाधान करने के लिये स्थानीय ज्ञान को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जी-20 एक बहुपक्षीय मंच है जो इस दिशा में कार्य करता है। हमें आईपीएसए जैसे उपकरणों का उपयोग कर समाधान की ओर बढ़ना होगा। हम ऐसा नेतृत्व तैयार करना चाहते हैं, जो स्थायी उत्पादन और खपत में भी विश्वास रखता हो।
डॉ. पामला गोपॉल ने कहा कि शासन को सलाहकार सेवाएँ प्रदान करने के लिये मौजूदा ज्ञान प्रणालियों का उपयोग करना महत्वपूर्ण है। हमें वित्तीय बाधाओं पर नजर रखने के साथ प्रक्रिया में एक वाहक के रूप में कार्य करने की भी आवश्यकता है। अफ्रीका वैश्विक मुद्दों पर एक मुखर और जिम्मेदार आवाज के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है। इसके साथ ही यह वैश्विक विकास प्रक्रियाओं में एक सक्रिय भागीदारी की भी आकांक्षा रखता है। विश्व के 55 देश में 1.4 बिलियन वाली आबादी वाला अफ्रीका वैश्विक स्तर पर मात्र 3 प्रतिशत कार्बन उत्सर्जन करता है। जी-20 सक्रिय जुड़ाव के लिये एक महत्वपूर्ण मंच है। भारत को अपनी अध्यक्षता से वैश्विक नैतिकता में अपना मत पुर्नस्थापित करना चाहिए।
कोरोना महामारी के बाद जीवन-शैली में परिवर्तन पर बोलते हुए डॉ. विस्नु उटोमो ने कहा कि इसने वैश्विक और आर्थिक बढ़ोत्तरी को प्रभावित किया है। पिछले 20 सालों में जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण असंतुलन भी बढ़ा है। हमारी नीतियाँ, संकल्पों और तैयारियों को समाविष्ट करते हुए तैयार की जानी चाहिए। राष्ट्रों को मिल कर विश्व के तमाम ज्वलंत मुद्दों का समाधान निकालना चाहिए। पर्यावरणीय-संरक्षण के प्रति उत्तरदायी जीवन-शैली को प्रोत्साहन मिलना चाहिए।
BRS की रैली में पहुंचे, केजरीवाल, अखिलेश, डी राजा
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव लगातार विपक्ष को एकजुट करने की कोशिश में जुटे हैं। केसीआर की अपनी इस मुहिम में आम आदमी पार्टी के साथ ही समाजवादी पार्टी और वामदलों का साथ मिला है।
केसीआर ने खम्मम में अपनी पार्टी बीआरएस की मेगा रैली आयोजित की है। इस रैली में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ ही पंजाब के सीएम भगवंत मान, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और भाकपा महासचिव डी राजा पहुंचे हैं।
इस जनसभा को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है। बीते दिनों तेलंगाना राष्ट्र समिति के अपना नाम बदलकर बीआरएस (भारतीय राष्ट्र समिति) कर दिया था। नाम बदलने के बाद यह पहली जनसभा है।
अभी यह साफ नहीं है कि 2024 के आम चुनावों से पहले विपक्ष को एकजुट करने की केसीआर की इस कोशिश में कांग्रेस और टीएमसी समेत अन्य दलों का साथ है या नहीं। केसीआर बीते दिनों बिहार भी आए थे और नीतीश कुमार से मिले थे।
बिहार के किसी राजनीतिक दल के यहां न होना भी सवालों के घेरे में है। भाजपा का कहना है कि विपक्ष में हर कोई प्रधानमंत्री बनना चाहता है। यही कारण है कि विपक्ष एक जुट नहीं हो पा रहा है।
एक तरफ कांग्रेस है, जहां राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा निकाल रहे हैं। वहीं भाजपा और नरेंद्र मोदी को हराने के लिए ममता बनर्जी की पार्टी भी एकजुटता पर जोर दे रही है, लेकिन कांग्रेस से उसकी सोच मिलती नहीं दिख रही है।
सिमी से बैन हटाने का केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में किया विरोध
केंद्र सरकार ने स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (SIMI) पर लगा प्रतिबंध हटाने की याचिका का सुप्रीम कोर्ट में विरोध किया है। याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय में बुधवार को सुनवाई हुई, जिसमें केंद्र की ओर से जारी हलफनामे में कहा गया कि सिमी आतंकी संगठन है।
केंद्र सरकार ने 2019 में पांच साल के लिए सिमी पर बैन लगाया था। इसके खिलाफ अब सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। कोर्ट ने याचिका को निराधार बताते हुए हलफनामा दायर किया।
सिमी पर प्रतिबंध जरूरी, केंद्र ने दी ये दलीलें
हलफनामे में केंद्र सरकार ने कहा, सिमी आतंकी संगठन है और बैन के बावजूद इसके लोग सक्रिय हैं। गैर कानूनी गतिविधियों में लिप्त हैं। ये नेता लगातार मिल रहे हैं और बैठकें कर रहे हैं। ऐसे में प्रतिबंध हटाना गलत होगा।
केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से दायल हलफनामे में यह भी कहा गया है कि सिमी का लक्ष्य इस्लाम के प्रचार-प्रसार में युवाओं को जुटाना और जेहाद के लिए उकसाना है।
सिमी इस्लामी इंकलाब का नारा देते हुए शरीयत आधारित इस्लामी शासन का गठन करने की दिशा में काम कर रहा है। सिमी के लोग भारतीय संविधान पर विश्वास नहीं करते हैं।
ये लोग मूर्ति पूजा को पाप मानते हैं और ऐसी प्रथाओं को समाप्त करने का प्रचार करते हैं। सिमी की वित्तीय स्थिति अच्छी है और इस संगठन को आर्थिक मदद मिल रही है।
विकास यात्रा मध्य प्रदेश में संत रविदास जयंती से शुरू होगी
प्रदेश में अब विकास यात्रा एक फरवरी की जगह पांच फरवरी को संत रविदास जयंती से प्रारंभ होगी। यह 25 फरवरी तक यानी तीन सप्ताह चलेगी और इसमें विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया जाएगा। सभी ग्राम पंचायतों में हितग्राही सम्मेलन होंगे।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के लिए जिनका चयन किया गया है, उन्हें लाभांवित किया जाएगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास यात्रा की कार्ययोजना को लेकर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ बैठक में बताई। साथ ही मंत्रियों को निर्देश दिए गए कि वे यात्रा प्रारंभ होने से पहले दो दिन का दौरा करके अच्छे से तैयारी कर लें।
मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि कलेक्टर प्रभारी मंत्रियोें के साथ बैठक करके यात्रा का मार्ग तय कर विकास यात्रा की तैयारी शुरू करें। जिला मुख्यालय और विकासखंड मुख्यालयों में भी मंत्रियां के दौरे होंगे। इसमें हितग्राहियों को लाभ वितरण के साथ उनसे चर्चा कर योजनाओं के बारे में जानकारी ली जाएगी। जो काम पूरे हो चुके हैं, उनका लोकार्पण किया जाएगा। साथ जो काम होने हैं, उनका शिलान्यास भी होगा।
नई दिल्ली प्रवास पर मुख्यमंत्री चौहान ने पौध-रोपण किया
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश भवन परिसर के नज़दीक कौटिल्य मार्ग पर पौध-रोपण किया । मुख्यमंत्री चौहान ने चंपा का पौधा लगाया और श्रमदान भी किया।














