उज्जैन में ठंड का कहर

महाकाल थाना क्षेत्र में महाराजवाड़ा स्कूल, राम मंदिर की सीढ़ियों तथा गणगौर दरवाजे पर लावारिस हालत में रहने वाले तीन वृद्धों की मंगलवार रात को मौत हो गई। पीएम करने वाले डाक्टर का कहा है कि तीनों मृतकों को हार्ट अटैक आया था। ठंड के कारण ऐसा होने की आशंका है। महाकाल पुलिस ने तीनों मामलों में मर्ग कायम किया है।
महाकाल पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह महाराजवाड़ा पार्किंग के समीप 75 वर्षीय लक्ष्मणदास नामक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला था। मृतक लंबे समय से महाकाल मंदिर के आसपास के क्षेत्र में भिक्षावृत्ति करता था। इसी प्रकार रामघाट के समीप स्थित राम मंदिर की सीढ़ियों पर रहने वाला 70 वर्षीय वृद्ध तथा दानीगेट पर गणगौर दरवाजे के पास स्थित दशोरा धर्मशाला के बाहर भी 70 वर्षीय लावारिस व्यक्ति बुधवार को मृत अवस्था में मिला है। तीनों शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया है। ठंड लगने से मौत की आशंका जताई जा रही है।

एक शाम बजरंगबली के नाम, 14 जनवरी शाम कोलार में भव्य संगीतमय सुंदरकांड

भोपाल, उपनगर कोलार में हर वर्ष की तरह मकर संक्रांति पर्व पर कोलार विभिन्न स्थानों पर भजन संध्या, सुंदरकांड, हनुमान चालीसा सहित अनेकों कार्यक्रम होने जा रहे। क्षेत्र में व्यापारियों की संस्था ऊं कृष्णा गणपति व्यापारी समिति द्वारा 14 जनवरी की शाम संगीतयमय सुंदर कांड का आयोजन मुख्य मार्ग पर गणपति इन्क्लेव के गेट पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में विधायक रामेश्वर शर्मा मुख्य अतिथि रहेंगे।

पार्षद ज्योति मिश्रा मित्र मंडल वार्ड 82 में करा रहा है कई आयोजन

कोलार क्षेत्र के वार्ड 82 में मकर संक्रांति भव्य तरीके से मनाने की तैयारियां की जा रही हैं। मकर संक्रांति शनिवार और रविवार दो दिन मनाई जाएगी। शनिवार को क्षेत्र के मंदिरों के साथ ही घरों में भी हनुमान चालीसा और सुंदर कांड के साथ विविध धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। विभिन्न स्थानों पर हल्दी कुमकुम का आयोजन ज्योति मिश्रा मित्रमण्डली द्वारा किया जाएगा।

एक शाम बजरंगबली के नाम आयोजन समिति से जुड़े पंकज गजभिए के मुताबिक ऊं कृष्णा गणपति व्यापारी समिति द्वारा तीज त्यौहारों के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे है। इस बार मकर संक्रांति पर संगीतमय सुंदर कांड के माध्यम से वीर बजरंगबली की प्रार्थना आराधना का आयोजन तय किया गया है।

कोलार में पतंग उत्सव 15 जनवरी को रंग बिरंगी पतंगों से सजेगा आसमान

भोपाल, उपनगर कोलार में 15 जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर अलौकिक सेवा समिति द्वारा सिल्वर जुबली वर्ष (25 वां) पतंग उत्सव
इस बार धूमधाम से मनाया जाएगा, उत्सव में पहली बार महिला पतंग खिलाड़ी भी भाग लेंगी, डीजे की धुन पर आसमान में डांस करेंगी, तिल के लड्डू के साथ-साथ विभिन्न प्रकार व्यंजनों के स्टॉल लगेंगे, विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार भी बाटेंगे यह कार्यक्रम सुबह 10:30 से प्रारंभ होकर सायं काल तक चलेगा कोलार मेन रोड के मंदाकिनी ग्राउंड, रिलायंस रिटेल के सामने आयोजित हो रहे उत्सव के संयोजक विजय शंकर दीक्षित ने बताया इस बर्फ आयोजन सिल्वर जुबली वर्ष है, 2 वर्षों से कोरोना के कारण यह उत्सव नहीं बनाया जा सका इस बार खिलाड़ी पूरे जोश से भरे हुए हैं, इस आयोजन में चाइना का मांझा तथा पांडा मांझा पूरी तरीके से प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने आम जनता से अपील की है बच्चे सड़क पर पतंगे ना लुटे, बिजली के तार में पतंग अगर फंस जाती है तो खंबे पर ना चढ़े, बगैर मुंडेर की छत से पतंग ना उड़ाए, उत्सव में शामिल होने के लिए पतंग खिलाड़ी 9826480998 पर संपर्क कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

जनभागीदारी अध्यक्ष अनूप सिंह बैस ने पदभार ग्रहण किया

भोपाल, राजधानी के सबसे बड़े उपनगर कोलार स्थित शासकीय डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय कोलार रोड जनभागीदारी समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष अनूपसिंह बैस ने विधायक रामेश्वर शर्मा की उपस्थिति में बुधवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. संजय तेलंग, महाविद्यालय की जनभागीदारी समिति के प्रभारी डा. एसडी सिंह, डा. राजेश श्रीवास्तव, डा. सुधांशुधर द्विवेदी, डा. केके मिश्रा, डॉ. सतीश कुमार समेत अन्य मौजूद थे। विधायक शर्मा ने कहा कि कोलार क्षेत्र के अशासकीय/ शासकीय विद्यालयों/ शासकीय महाविद्यालय के शिक्षकों से आने वाले गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर आयोजित किये जाने वाले सभी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। साथ ही उन्होंने इन कार्यक्रमों के आयोजन के संबंध में महत्वपूर्ण टिप्स दिए। आभार डा. एसके मल्होत्रा के द्वारा किया गया।

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मध्य प्रदेश में सामूहिक सूर्य नमस्कार

स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मध्य प्रदेश में सामूहिक सूर्य नमस्कार

स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस (युवा दिवस) पर गुरुवार को प्रदेश के सभी स्कूल-कालेज, छात्रावास, आश्रम सहित अन्य शैक्षणिक संस्थाओं, पंचायतों में सुबह नौ से 10:30 बजे तक सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें पहली से पांचवीं तक के विद्यार्थी शामिल नहीं होंगे।

इस मौके पर स्वामी विवेकानंद पर केंद्रित प्रेरणादायी शैक्षिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। प्रदेश का मुख्य कार्यक्रम इंदौर में होगा, जिसमें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल होंगे। जबकि, प्रदेश के कैबिनेट और राज्यमंत्री अपने नजदीक की शैक्षणिक संस्थाओं में इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसके निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर हर साल सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन करती है।

सूर्य नमस्कार कार्यक्रम में राष्ट्रीय गीत, मध्य प्रदेश गान का सामूहिक गायन होगा। फिर सूर्य नमस्कार और प्राणायाम के बाद आकाशवाणी से मुख्यमंत्री के संदेश का प्रसारण होगा। जिन शैक्षणिक संस्थाओं में खेल मैदान नहीं है, वहां के बच्चे नजदीक के खेल मैदान में सूर्य नमस्कार करेंगे। जिलों में कलेक्टर की देखरेख में आयोजन होंगे, जिनमें मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, निकाय अध्यक्ष, जनपद-जिला पंचायत अध्यक्ष, सदस्य, पार्षदों को आमंत्रित किया जाएगा।

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के पहले दिन मिले 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव

ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के पहले दिन मिले 1.15 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव

 

मध्य प्रदेश में औद्योगिक विकास और रोजगार की संभावनाओं को साकार करने के लिए शिवराज सरकार द्वारा बुलाई ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के पहले ही दिन निवेश प्रस्तावों की झड़ी लग गई। विभिन्न उद्योग समूहों ने सवा लाख करोड़ रुपये से अधिक निवेश प्रस्तावों की घोषणा मंच से की। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी भरोसा दिलाया कि जो विश्वास जताया गया है, उस पर खरा उतरने में कोई कसर नहीं रहने दी जाएगी।

 

इंदौर में बुधवार से प्रारंभ हुई दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के पहले दिन अदाणी समूह के प्रणव अदाणी ने उद्घाटन सत्र में कहा कि समूह आने वाले समय में 60 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। इंदौर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 47 के नानासा-पिडगांव खंड को चार लेन में बदलने का काम हमने प्रारंभ किया है। शकर पेंच लिंक परियोजना के निर्माण, संचालन और रखरखाव पर तीन हजार 250 करोड़ रुपये, फूड पार्क की स्थापना पर पांच सौ करोड़, धार, गुना, दमोह, उज्जैन और इंदौर में दो स्थानों पर साइलो, वेयरहाउसिंग और मल्टीमाडल लाजिस्टिक्स पार्क में डेढ़ हजार करोड़ रुपये, नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में 39 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। इसमें सौर और पवन ऊर्जा के लिए विनिर्माण और एक प्रमुख पंप-स्टोरेज हाइड्रो परियोजना स्थापित करना शामिल है।

चीन कोरोना संक्रमण से हुई मौतों की संख्या कम करके बता रहा 

चीन कोरोना संक्रमण से हुई मौतों की संख्या कम करके बता रहा

 

कोरोना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चीन पर निशाना साधा है। कोविड- 19 तकनीकी प्रमुख, मारिया वान केरखोव ने कहा चीन कोरोना संक्रमण को लेकर पहले से ज्यादा जानकारी दे रहा है, लेकिन देश में इससे हुई मौतों की संख्या काफी कम करके बताई जा रही है। केरखोव के अनुसार जो जानकारी चीन की ओर से उपलब्ध करवाई गई है, उसमें बहुत सी खामियां हैं। चीन एक बार फिर कोविड की चपेट में आ गया है, उधर चीन ने इस बात से इनकार किया है कि कोरोना संक्रमण से हुई मौतों का आंकड़ा छिपाया गया है। उधर डब्ल्यूएचओ के विशेषज्ञों का मानना है कि चीन साफतौर पर यह बताने से बच रहा है कि देश में कोविड से कितनी मौतें हुई हैं।

 

चीन से फिर डरी दुनिया

दुनिया में कोरोना चीन के वुहान शहर से फैला था और अब एक बार फिर वहां कोविड 19 के मरीज बढ़ने के बाद दुनिया के कई देशों ने चीन से आने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। उधर चीन ने इस पूरे मामले को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया गया है। चीन में कोविड 19 के मामले बढ़े हैं, लेकिन यहां कोई भी नए वेरिएंट का पता नहीं लगा है। डब्ल्यूएचओ की मानें तो चीन में जांच कम होने की वजह से ऐसा हुआ है।

केन्द्रीय अतिरिक्त सचिव वीएल कांताराव आज विदिशा में

केन्द्रीय अतिरिक्त सचिव नीति आयोग भारत सरकार द्वारा विदिशा जिले के नियुक्त प्रभारी आईएस वीएल कांताराव 12 जनवरी को विदिशा पहुँचेंगे। कांताराव पूर्वान्ह में 11 बजे शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय और पशु चिकित्सालय अस्पताल नटेरन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
कांताराव विदिशा जिले के कागपुर और विदिशा में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। कांताराव शाम 4 बजे नीति आयोग के पैरामीटर अनुसार संपादित किए जा रहे कार्यों की समीक्षा जिला कलेक्ट्रेट में करेंगे।

सीएम राइज स्कूलों में सभी आवश्यक सुविधाएं मापदंड अनुरूप सुनिश्चित करें – संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया

सीएम राइज स्कूलों में सभी आवश्यक सुविधाएं मापदंड अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारियों को दिए। उन्होंने इस दौरान स्कूल शिक्षा और माध्यमिक शिक्षा अभियान के छात्रावासों के संचालन की भी समीक्षा की। संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया ने स्कूल शिक्षा और अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के अंतर्गत छात्रावासों में निवासरत बालक-बालिकाओं के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम होना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इसमें कोई कोताही नहीं बरती जाए। भयड़िया ने कहा कि जिस छात्रावास का परीक्षाफल ठीक नहीं रहेगा उनसे संबंधित अधिकारियों पर कार्यवाही की जाएगी। भयड़िया ने संभागीय समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए।
संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया ने संभाग के सभी 36 सीएम राइज स्कूल के काम काज की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विद्यार्थियों को यूनिफार्म और पुस्तकों का शत-प्रतिशत वितरण करने के निर्देश दिए। भयड़िया ने कहा कि शालाओं को आवंटित राशि और शैक्षणिक गुणवत्ता की शिक्षा अधिकारियों को स्कूलों का ऑफ और ऑनलाइन निरीक्षण करने के निर्देश दिए।
संभागायुक्त भयड़िया ने बताया कि बालिकाओं के कस्तूरबा छात्रावास के कार्यों की भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अगले माह सभी वार्डन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किए जाए। भयड़िया ने अनुसूचित जाति जनजाति विभाग के लिए बनाए गए छात्रावास मॉडल का भी अध्ययन करने के निर्देश दिए। भयड़िया ने कहा कि गांव के भ्रमण के दौरान छात्रावासों और स्कूलों का अधिकारी निरीक्षण करें और अनियमितता पाए जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित करें।
संभागायुक्त भयड़िया ने निर्देश दिए कि छात्रावास सभी बालक – बालिकाओं को हेल्थ कार्ड बनवाकर प्रतिमाह छात्रावास में ही स्वास्य्श परीक्षण कराया जाए। भयड़िया ने संभाग के सभी विद्यालयों में नल-जल आपूर्ति के लिए की गई व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। भयड़िया ने कहा कि शिक्षकों की बड़ी संख्या में पेंशन प्रकरण लंबित होने पर नाराजगी व्यक्त की और अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रकरण एक सप्ताह में वस्तु स्थिति के साथ मुझे अवगत कराएं। उन्होंने कहा कि अकारण एक भी प्रकरण लंबित पाए जाने पर संबंधित जिला शिक्षा अधिकारी की वेतन वृद्धि रोकने की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने संयुक्त संचालक शिक्षा को निर्देश दिए कि सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाए। संभागायुक्त भयड़िया ने कहा कि प्रत्येक जिले के एक ब्लाक में स्कूल शिक्षा विभाग एवं अनुसूचित जाति जनजाति विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों को मॉडल के रूप में विकसित किया जाए।
बैठक में संयुक्त संचालक संभागीय शिक्षा अधिकारी अरविन्द्र कुमार चोरगड़े एवं सभी जिलों के शिक्षा अधिकारी, अनुसूचित जाति विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

AIADMK ने तमिलनाडु विधानसभा से किया वाकआउट

अन्नाद्रमुक (AIADMK) ने द्रमुक (DMK) के दो नेताओं द्वारा एक महिला पुलिस कांस्टेबल से छेड़छाड़ का मुद्दा उठाने के बाद बुधवार को तमिलनाडु विधानसभा से वाकआउट कर लिया। बता दें कि मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने विधानसभा में कहा कि इस मामले में तेजी से कार्रवाई की गई। सीएम ने कानून और व्यवस्था के गंभीर मुद्दों को उठाते हुए विपक्षी दल पर पलटवार किया।
विपक्ष दल ने महिला कांस्टेबल से छेड़छाड़ का उठाया मुद्दा
विपक्ष के नेता के पलानीस्वामी ने सत्तारूढ़ द्रमुक से संबंधित एक कार्यक्रम में एक महिला पुलिस कांस्टेबल के साथ दो पुरुषों द्वारा छेड़छाड़ किए जाने का मुद्दा उठाने की कोशिश की, लेकिन अध्यक्ष एम अप्पावु ने उनपर पलटवार करते हुए जवाब दिया कि इस मुद्दें में दोनों नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामला अदालत में है। गौरतलब है कि डीएमके कार्यकर्ताओं को तत्काल पार्टी से निलंबित कर दिया गया है।
अन्नाद्रमुक नेता ने राज्य में कानून व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह निंदनीय है कि मामले में गिरफ्तारी दो दिन बाद की गई। उन्होंने कहा कि अगर एक पुलिस कांस्टेबल को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा, तो दूसरों की क्या दुर्दशा हो सकती है।
महिला कांस्टेबल के साथ हुई थी छेड़छाड़
31 दिसंबर, 2022 को चेन्नई के विरुगंबक्कम इलाके में एक जनसभा के दौरान डीएमके पार्टी की युवा शाखा के दो नेताओं द्वारा एक महिला कांस्टेबल के साथ छेड़छाड़ की गई थी। महिला की शिकायत पर विरुगंबक्कम पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी। गवाहों की जांच और पूछताछ के बाद, दो लोगों प्रवीण कुमार और एकंबरम को 3 जनवरी, 2023 को रात 10 बजे गिरफ्तार किया गया और उन्हें अगले दिन न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...