इंदौर, उच्च शिक्षा विभाग में होने वाली लोक सेवा आयोग द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती की आवेदन भरने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है।लोक सेवा आयोग ने आज पत्र जारी करते हुए 31.7.2023 की तारीख दिया है साथ ही त्रुटिसूधार के लिए 2.8.2023 की तारीख घोषित कर दिया है।इस पत्र को देखते हुए ये कयास लगाया जा रहा है की होने वाली सेट परीक्षा के कारण ये तारीख आगे बढ़ी है।
इधर महाविद्यालय में रिक्त पदों के विरुद्ध सेवा देने वाले महाविद्यालयीन अतिथि विद्वानों ने इस पूरी भर्ती का विरोध करना शुरू कर दिया है।अतिथि विद्वान महासंघ के मीडिया प्रभारी डॉ आशीष पांडेय ने कहा की सरकार पहले अतिथि विद्वानों का भविष्य सुरक्षित करे इसके बाद पीएससी भर्ती करवाए।क्योंकि पिछली पीएससी का विवाद आज तक नही सुलझा है।साथ ही डॉ पांडेय ने भाजपा सरकार को आगाह करते हुए कहा की आप वादा पूरा करें नहीं तो मजबूरन सड़क पर अतिथि विद्वानों को उतरना होगा।
पीएससी ने सहायक प्राध्यापक भर्ती की तारीख़ आगे बढ़ाई
कोलार सिक्स लेन सड़क निर्माण की रफ्तार फिर पकड़ेगी गति!
भोपाल, दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में आने वाला कोलार तिराहा पर कोलार सिक्स लेन रोड के रास्ते की बाधा को धीरे धीरे हटाना शुरू हो गये है लेकिन अभी पूरे प्रोजेक्ट में कई ऐसे व्यवधान और है जिसे लेकर प्रशासन रास्ते तलाश रहा है। कोलार तिराहा से काली मंदिर तक अब तक आड़े आ रहे 36 मकान और 20 दुकानों को हटा दिया गया है। ये सभी रेस्ट हाउस तिराहे पर थे। जिन्हें हटाने को लेकर पहले भी हंगामा भी हो चुका है। काँग्रेस नेताओं द्वारा इनको न हटाने के लिए धरना भी दिया गया था। इसके बाद पुलिस के साये में इन्हें हटाया जा रहा है। हालांकि, कुछ पट्टे और गैर पट्टे वाले मकान ऐसे भी हैं, जिनमें आधे मकान ही टूटे हैं। इस कारण कई परिवार परेशान हैं। जिला प्रशासन इनका सर्वे करा रहा है। माना जा रहा है कि यह प्रोजेक्ट हुजूर विधानसभा में आने वाले कोलार उपनगर की तरफ बढेगा तो और भी कई अतिक्रमण बाधा बनेंगे। हालांकि अफसरों पर दबाव है कि इस प्रोजेक्ट को समयसीमा में पूरा करना है।
222 करोड़ रुपए में बन रहा कोलार रेस्ट हाउस से गोल जोड़ तक 15.10 किलोमीटर लंबा सिक्सलेन शहर के लिये बहुत महत्वपूर्ण है इससे करीब पांच लाख की आबादी को बड़ी राहत मिलने वाली है। अभी गोल जोड़ की तरफ रोड का चौड़ीकरण किया जा रहा है पूरे मार्ग में डेढ़ दर्जन पुल-पुलियाएं भी बनाई जा रही है। गोल जोड़ से डी-मार्ट तक अतिक्रमण को लेकर खास दिकत नहीं है, लेकिन नयापुरा से कोलार गेस्ट हाउस तिराहे तक कई अतिक्रमण है। तिराहे पर झुग्गियां भी बनी हुई हैं। जिसे 15-20 दिन से हटाये जाने का प्रयास जारी है। हालांकि, नोटिस एक महीने पहले ही दिए जा चुके थे। बावजूद शुक्रवार को यहां हंगामा हुआ था और दो पटवारियों से मारपीट की गई थी। हंगामे के बाद प्रशासन ने पुलिस के साये में अतिक्रमण को हटाया। शनिवार और रविवार को सभी अतिक्रमण हटा दिए गए। अभी जिनके निर्माण थे वे अपना सामान उठाने में लगे देखें जा सकते है। सिक्सलेन के लिए 100 फीट के दायरे को क्लीयर किया जा रहा है। जबकि अधिकारियों द्वारा रोड का दायरा 110 फीट बताया जा रहा है।
भारत एक ब्रांड बनकर विश्व के सामने आ रहा है- वित्त मंत्री सीतारमन
प्रवासी भारतीय सम्मेलन के अंतिम दिन वित्तमंत्री एन. सीतारमन ने कहा कि भारत काफी आशावादी देश बन चुका है। प्रत्येक क्षेत्र में विकास तेजी से हो रहा है। 1991 के दौरान भारत में ग्लोबलाइजेशन का दौर आया। यहां सभी वस्तुओं के लिए दरवाजे खुल चुके हैं। समय-समय पर नीतियां बदली गई है। वे कहती है कि इस तरह से नीति बनाई गई है, उस पर अपना इनपुट या सुझाव देने की जरूरत है। आपको अधिक जुड़ाव और एकीकरण करने में मदद करने के लिए सरकार आगे आई है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र निर्माण को लेकर सरकार प्रत्येक स्तर पर तैयारी करने में लगी है। अगले 25 साल को ध्यान में रखकर केंद्र सरकार काम करने में लगी है। ताकि भारत भी एक ब्रांड बनकर उभर कर विश्व के सामने आए। देश में मैन्यूफैक्चरिंग की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कुछ सालों में स्थितियां बदलेगी। भारत सामान खरीदने के अलावा बेचने की स्थिति में आएगा।
JNU की पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद पर चलेगा देशद्रोह का मुकदमा
जेएनयू की पूर्व छात्र नेता शेहला राशिद पर देशद्रोह का मुकदमा चलेगा। दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने शेहला राशिद शोरा के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति दे दी है। अधिकारियों के अनुसार, यह मामला शेहला राशिद के खिलाफ 2019 में दर्ज एक FIR से संबंधित है। शेहला ने अगस्त 2019 में दो विवादित ट्वीट कर सेना पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसे लेकर वकील अलख आलोक श्रीवास्तव ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने सितंबर, 2019 में प्राथमिकी दर्ज की और अब राशिद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। वामपंथी छात्र संगठन आल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की सदस्य शेहला वर्ष 2015 से 2016 तक जेएनयू छात्रसंघ की उपाध्यक्ष भी रही है।
भारतीय सेना (Indian Army) के खिलाफ ट्वीट करके नफरत फैलाने के आरोप में शेहला राशिद के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। सेना ने इन आरोपों को आधारहीन बताते हुए खारिज कर दिया था। इसके अलावा शेहला पर अपने ट्वीट के माध्यम से विभिन्न समूहों के बीच वैमनस्य को बढ़ावा देने और सौहार्द बिगाड़ने वाले कार्यों में शामिल रहने का आरोप है। तीन सितंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता अलख आलोक श्रीवास्तव की शिकायत पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने उसपर केस दर्ज किया था। शेहला पर देशद्रोह का मुकदमा चलाने के लिए स्वीकृति का प्रस्ताव दिल्ली सरकार के गृह विभाग को भेजा गया था। उनकी संस्तुति के बाद दिल्ली पुलिस ने इसे मंजूरी के लिए उपराज्यपाल कार्यालय को भेजा। उपराज्यपाल ने अब इस पर मंजूरी दे दी है।
भाजपा ने ‘आप’ को बताया देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी
तीन साल की सजा पा चुके विधायक बलवीर सिंह को पंजाब में मंत्री बनाए जाने को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर जोरदार हमला बोला है। भाजपा ने आप पर देश की सबसे भ्रष्ट पार्टी होने का आरोप लगाते हुए पैसे लेकर मंत्री बनाने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रवक्ता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा का दावा करने वाली आप ने पंजाब में महिला के साथ बदसलूकी करने के आरोप में सजा पाए बलवीर सिंह को मंत्री बना रही है।
भाजपा प्रवक्ता के अनुसार, देश यह जानना चाहता है कि बलवीर सिंह को कितने पैसे लेकर मंत्री बनाया गया है। उन्होंने कहा कि आप सरकार में मंत्री बनने के लिए भ्रष्ट होना सबसे बड़ा मापदंड बन गया है, जिनके इस्तीफे के बाद बलवीर सिंह को मंत्री बनाया गया, वह फौजा सिंह सरारी रिश्वत मांगने के आरोप में घिरा है और कई महीने से उसका ऑडियो मीडिया में घूम रहा है।
सिरसा ने कहा कि इसके पहले पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंघला पांच लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में घिरा और उसके बाद उसे इस्तीफा देना पड़ा। इसी तरह से दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भ्रष्टाचार और मनी लांड्रिग के आरोप में जेल बंद है, लेकिन अभी तक उन्हें मंत्री पद से नहीं हटाया गया है।
उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, टिहरी में भी सैकड़ों घरों में पड़ीं दरारें
जोशीमठ की तरह ही उत्तराखंड के कई पहाड़ी शहर हैं जो सालों से दरारों और भूधंसाव की चपेट में हैं।
उत्तरकाशी, टिहरी और रुद्रप्रयाग में भी सैकड़ों भवन और होटलों पर दरारें दिख रही हैं। जोशीमठ की घटना सामने आने के बाद यहां के लोगों को बेघर होने का डर सताने लगा है।
साढ़े बारह वर्ष पहले भूस्खलन की जद में आया था भटवाड़ी
आज से साढ़े बारह वर्ष पहले जोशीमठ की तरह ही उत्तरकाशी जनपद का भटवाड़ी कस्बा भी भूस्खलन की जद में आया था। अब यहां भी जोशीमठ जैसे हालात बनने लगे हैं। इसके कारण भटवाड़ी के ग्रामीणों को भी बेघर होने का डर सताने लगा है।
यहां भी 150 से अधिक भवन और होटलों में दरारें आ चुकी हैं। इसके चलते ग्रामीण न केवल भूधंसाव को लेकर खौफ में हैं, बल्कि उन्हें डर है कि भूकंप के हल्के झटके से भी उनके भवन जमीदोज हो जाएंगे। लेकिन, तंत्र भटवाड़ी की सुध लेने को तैयार नहीं है।
जिला मुख्यालय उत्तरकाशी से 30 किमी की दूरी पर भटवाड़ी कस्बा स्थित है, जो गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ा है। भटवाड़ी से गंगोत्री की दूरी 70 किमी है।
यह कस्बा सीमांत तहसील भटवाड़ी का मुख्यालय और ब्लाक मुख्यालय भी है। वर्तमान में यहां की आबादी 30 हजार के करीब है। अगस्त 2010 में भागीरथी में उफान आने के कारण भटवाड़ी के निकट कटाव शुरू हो गया, जिससे भटवाड़ी बाजार और गांव में भूस्खलन सक्रिय हुआ।
श्रीलंका के सामने 374 रनों का लक्ष्य
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला गुवाहाटी में खेला जा रहा है। डे-नाइट मुकाबले के लिए श्रीलंका ने टॉस जीतकर फिल्डिंग चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 373 रन बनाये। पारी को खास बनाया विराट कोहली ने, जिन्होंने अपना 45वां वनडे शतक पूरा किया। उनके अलावा रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने भी आतिशी पारी खेली। जीत के लिए श्रीलंका को 374 रनों का विशाल लक्ष्य मिला है। श्रीलंका की ओर कसुन रजिता सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 10 ओवरों में 88 रन देकर 3 विकेट हासिल किये।
टीम इंडिया ने शानदार शुरुआत की और रोहित शर्मा और शुभमन गिल की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 143 रन जोड़े। टीम इंडिया का पहला विकेट 143 रन से स्कोर पर गिरा, जब शुभमन गिल 70 रन के निजी स्कोर पर शनाका की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। उन्होंने 60 गेंद पर 11 चौकों की मदद से ये रन बनाए। रोहित शर्मा ने भी खुलकर बल्लेबाजी की और 83 रनों के निजी स्कोर पर आउट हुए। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 3 छक्के जमाए। इस मैच में विराट कोहली पूरे रंग में दिखे और 80 गेंदों में अपना 45वां वनडे शतक पूरा किया। विराट कोहली ने 87 गेंदों में 113 रन बनाये, जिनमें 12 चौके और 1 छक्का शामिल है। टीम इंडिया के दूसरे बल्लेबाजों में श्रेयस अय्यर ने 28 रनों और केएल राहुल ने 39 रनों का योगदान दिया।
ऑस्कर में बेस्ट एक्टर के लिए शॉर्टलिस्ट हुए एक्टर अनुपम खेर
पिछले साल की सुपरहिट फिल्म’द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) ऑस्कर को लेकर चर्चा में आ गई है. डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऑस्कर 2023 के लिए शॉर्टलिस्ट की जा चुकी है. ऐसे में ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट किए जाने के बाद अब फिल्म के लीड एक्टर अनुपम खेर (Anupam Kher) का रिएक्शन सामने आया है. बता दें कि इस इंटरनेशनल अवॉर्ड्स के लिए अनुपम भी बेस्ट एक्टर कैटेगरी में शॉर्टलिस्ट किए गए हैं.
‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता पर बोले अनुपम खेर
अनुपम खेर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि ‘एक फिल्म के रूप में ‘द कश्मीर फाइल्स’ को ऑस्कर 2023 के लिए बेस्ट फिल्म और बेस्ट एक्टर की कैटेगरी में चुने जाने पर बहुत खुशी हो रही है! शॉर्टलिस्ट के रूप में भी ये हमारे लिए बड़ी जीत है. लिस्ट में शामिल अन्य भारतीय फिल्मों को मेरी तरफ से ढे़र सारी बधाई. भारतीय सिनेमा की जय हो.’ इस तरह से अनुपम खेर ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता पर खुशी जाहिर की है.
इस फिल्म में अनुपम खेर ने वाकई अपनी एक्टिंग का 100 परसेंट दिया है. जिसकी जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है. एक दिग्गज अभिनेता के लिए ये पल गर्व महसूस करने वाला है. अनुपम के अलावा ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने भी फिल्म की सक्सेस को लेकर खुशी जताई है.
टीम इंडिया में सेंचुरी-डबल सेंचुरी जड़ने वाले प्लेयर ही बाहर
पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे के लिए प्लेइंग इलेवन से ईशान किशन को बाहर रखने के फैसले की जमकर आलोचना की है. उन्होंने कहा कि वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी को बाहर नहीं किया जा सकता.
पहले मैच में किशन की जगह शुभमन गिल को मौका दिया गया है. बता दें कि ईशान ने पिछले महीने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक बनाया था.
मकर संक्रन्ति पर पड़ेगी, फिर कड़ाके की ठण्ड
भोपाल, मध्यप्रदेश में नौगांव, पचमढ़ी से भी ठंडा रहा। नौगांव में पारा रोज नये रिकॉर्ड दर्ज करा रहा है बीती रात नौगांव में न्यूनतम पारा 2.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। पचमढ़ी में ये 4 डिग्री रहा। दिन और रात के तापमान में मामूली बढ़त जरूर हुई है, लेकिन ठिठुरन अब भी जारी है। भोपाल में भी आज तेज धूप जरूर है लेकिन हवाओं में जबर्दस्त ठंडक है। हालांकि माना जा राहत मिल सकती है लेकिन अगले सप्ताह से फिर ठंड का नया दौर आयेगा। फिलहाल तो प्रदेश के 4 शहरों को छोड़, बाकी 48 शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री से भी नीचे रहा। यूं तो मकर संक्रांति के बाद दिन बड़े होने की मान्यता है लेकिन इसी दौर में कड़ाके की ठंड का एक और दौर आएगा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे डिस्टरबेंस पहुंच रहा है। यह स्ट्रॉन्ग है। इसके कारण दिल्ली एनसीआर, पंजाब, हरियाणा में बारिश हो सकती है। इससे उत्तर भारत के राज्यों में तेज ठंड पड़ने और पहाड़ों पर बर्फबारी होने के आसार हैं। इसका असर ‘भोपाल समेत मध्यप्रदेश के कई शहरों में 14 जनवरी को दिखने लगेगा। दिन में कोहरा रहने और रात में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका है।
जनजीवन हुआ अस्तव्यस्त
कोहरे के कारण ट्रेनें 23 घंटे तक की देरी से आ रही हैं। आज नर्मदापुरम में श्रद्धालुओं से भरी बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 1 श्रद्धालु की मौत हो गई। शीतलहर के कारण प्याज की क्वालिटी पर असर पड़ रहा है खंडवा में व्यापारियों ने प्याज के रेट घटा दिए। वहीं सामान्य जनजीवन भी अस्तव्यस्त है।













