रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने बड़ा फैसला लेते हुए यूक्रेन में एकतरफा युद्धविराम का आदेश दिया है। वैसे ये युद्धविराम केवल दो दिनों के लिए है। दरअसल 6 और 7 जनवरी को ऑर्थोडॉक्स क्रिसमस मनाया जाएगा। रूस और यूक्रेन, दोनों ही देशों के लोग इस त्योहार को मनाते हैं। इसे देखते हुए रूसी धर्मगुरु पैट्रियार्क किरिल (Patriarch Kirill) ने राष्ट्रपति पुतिन से आग्रह किया था कि इस दौरान हमले ना किये जाएं, ताकि दोनों देशों के लोग त्योहार मना सकें। राष्ट्रपति पुतिन ने इसे स्वीकार करते हुए सेना को दो दिनों के लिए युद्धविराम का आदेश दिया है। यानी इस दो दिनों में यूक्रेन के किसी शहर में गोलाबारी नहीं होगी और लोग चैन की सांस ले सकेंगे। आपको बता दें धर्मगुरु किरिल, राष्ट्रपति पुतिन के कट्टर समर्थक हैं और राष्ट्रपति पुतिन भी इनको काफी महत्व देते हैं।
रुस का आर्थोडॉक्स चर्च पुराने जूलियन कैलेंडर का इस्तेमाल करता है, इसलिए सात जनवरी को क्रिसमस का त्योहार मनाता है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर से 13 दिनों बाद पड़ता है। रूसी चर्च के इस प्रस्ताव को यूक्रेन के अधिकारियों ने पहले खारिज कर दिया था। यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार मिखाइलो पदोल्याक ने इस प्रस्ताव को खारिज करते हुए कहा था कि ‘यह जाल और दुष्प्रचार का हिस्सा है।’
रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को एक साल पूरा होने वाला है। रूस इस युद्ध में पीछे हटने को तैयार नहीं दिख रहा। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने नई जनरेशन की हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइलों से लैस फ्रिगेट अटलांटिक सागर में भेजा है। हाइपरसोनिक मिसाइलों की रफ्तार आवाज की गति से पांच गुना अधिक होती है। इस तरह की मिसाइलों का इस्तेमाल कर विरोधियों पर आसानी से दबाव बनाया जा सकता है।
यूक्रेन में पुतिन ने युद्धविराम का किया ऐलान
मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पौष पूर्णिमा के दिन करें मंत्रों का जाप
पौष महीने की पूर्णिमा का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है। इस बार यह पूर्णिमा 6 जनवरी 2023, शुक्रवार के दिन पड़ रही है। जो कि बहुत शुभ संयोगों में है, क्योंकि शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है और पूर्णिमा तिथि भी मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय है। इस दिन देवी लक्ष्मी की पूजा करने से उनकी आसानी से कृपा पा सकते हैं और दोगुने फल प्राप्त कर सकते हैं। पौष पूर्णिमा को शाकंभरी पूर्णिमा भी कहते हैं। कहा जाता है कि इस दिन मां दुर्गा ने शाकंभरी अवतार लिया था। इस दिन व्रत, गंगा स्नान, दान-पुण्य करने से व्यक्ति धन, सुख, सौभाग्य और आरोग्य का वरदान पाता है। इस दिन से माघ मेले का आरंभ भी हो चुका है।
क्रिकेटर ऋषभ पंत एयरलिफ्ट कर मुंबई शिफ्ट किये गये
देश के जाने-माने क्रिकेटर ऋषभ पंत को एयरलिफ्ट कर मुंबई ले जाया गया। BCCI के दूसरे मेडिकल अपडेट के मुताबिक ऋषभ पंत के लिगामेंट टियर के इलाज के लिए उन्हें मुंबई ले जाया जाएगा और कोकिला बेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया जाएगा। वहां पंत सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख डॉ दिनशॉ पारदीवाला और निदेशक, आर्थोस्कोपी एंड शोल्डर सर्विस की सीधी निगरानी में रहेंगे।
इससे पहले BCCI ने ऋषभ पंत को लेकर दूसरा मेडिकल अपडेट जारी किया, जिसमें ये जानकारी दी गई थी। दरअसल बोर्ड ने ऋषभ पंत की पूरी रिकवरी के लिए अपना प्लान बनाया है और उसी हिसाब से उनका इलाज आगे बढ़ेगा। इस दौरान बीसीसीआई उनके प्रोग्रेस पर नजर रखेगी।
भारत माता की आरती का आयोजन ललिता नगर पार्क में हुआ
भोपाल, कोलार रोड में गुरुवार को ललिता नगर स्थित पार्क में प्राचीन शिव मंदिर में पार्षद एवं भोपाल नगर निगम एमआईसी मेंबर रविन्द्र यति की उपस्थिति में तुषिका फाउंडेशन शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति, कोलार इंसिट्यूट, सेवा प्रकल्प माधव नगर आयोजक संजय रैकवार समिति सचिव, अभिषेक महाते, आयुष दुबे, सुमित रॉय मित्र द्वारा भारत माता की भव्य संगीतमय आरती की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित आतिथियों का भगवा गमछे और भारत माता की तस्वीर भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में भाजपा के युवा नेता मनोहर मीना, प्रदीप पाटीदार, बजरंग दल सयोंजक गुलशन प्रजापति, विक्रम मीणा, दीपक पटेल, वसंत साहू, राम गुर्जर,राजेश्वर मिश्रा, विवेक श्रीवस्तवा, प्रियांशु ठाकरे, अनुराग रायजादा, राजेश पाटनकर, समर पटेल, आशीष गुप्ता, मनीष राय,सतीश बैरागी उपस्थित रहे ।
“मां तुझे प्रणाम” कार्यक्रम कोलार में 26 जनवरी को, 6 जनवरी को होगी आयोजन समिति की बैठक
भोपाल, कोलार उपनगर में बढ़ती शीतलहर के सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन का क्रम चल रहा है आने वाले दिनों में युवा दिवस, मकर संक्रांति, गणतंत्र दिवस और वसंत पंचमी सहित अंग्रेजी नववर्ष मिलन समारोह होने जा रहे है। वही 2011 से लगातार प्रतिवर्ष होने वाला भारतमाता की आराधना और देशभक्ति से ओतप्रोत कर देने वाला मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम जो कि गणतंत्र दिवस के पावन पर्व 26 जनवरी को मां वैष्णोदेवी उत्सव एवं जनकल्याण समिति द्वारा आयोजित किया जाता है। समिति के अध्यक्ष राहुल राठौड़ ने बताया कि “मां तुझे प्रणाम” का आयोजन इस वर्ष 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर 13 वें वर्ष में और ज्यादा भव्यता से किया जाएगा। कार्यक्रम में भारतमाता की विशाल महाआरती,देशभक्ति भजन,देशभक्ति नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 6 जनवरी शुक्रवार को मंदाकिनी कॉलोनी में कार्यक्रम से संबंधित बैठक का आयोजन किया जा रहा है जिसमे पूरे कार्यक्रम आयोजन की संपूर्ण रूपरेखा बनाई जाएगी।
भोपाल जिले में नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 10 जनवरी तक अवकाश घोषित
भोपाल, कलेक्टर अविनाश लवानिया ने तापमान में आयी लगातार गिरावट एवं शीतलहर को देखते हुए सभी स्कूलों में 6 जनवरी से 10 जनवरी तक कक्षा नर्सरी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए अवकाश घोषित किया है।
कलेक्टर द्वारा जारी यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। जारी यह आदेश भोपाल जिले में संचालित समस्त शासकीय/अशासकीय/अनुदान प्राप्त/मान्यता प्राप्त/ सी.बी.एस.ई./आई.सी.एस.ई/माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से सम्बद्ध विद्यालयों में लागू रहेंगे। विद्यालयीन शिक्षक/कर्मचारी समय पर उपस्थित रहेंगे।
मुख्यमंत्री चौहान की राजपूत समाज सम्मेलन में घोषणाएं की
मुख्यमंत्री चौहान की राजपूत समाज सम्मेलन में घोषणाएं
1. महाराणा प्रताप की जयंती पर प्रदेश में अवकाश रखा जाएगा।
2. फिल्म पदमावत पर प्रतिबंध की मांग को लेकर हुए आंदोलनों संबंधी प्रकरण वापिस लिए जाएंगे।
3. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के विद्यार्थियों के लिए छात्रावास बनाने के संबंध में समाज के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी।
4. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों से कम परीक्षा शुल्क लिया जाएगा।
5. ऐतिहासिक तथ्यों और परिवारों की वंशावली आदि से छेड़छाड़ करने वालों पर कानून कार्यवाही की जाएगी।
6. पाठ्यक्रम समिति में एक प्रतिनिधि राजपूत समाज का होगा।
7. इतिहास के पाठ्यक्रमों की गड़बड़ियों को ठीक किया जाएगा।
8. सामान्य वर्ग के गरीब विद्यार्थियों को विशेष सहयोग की व्यवस्था की जाएगी।
9. सवर्ण आयोग में एक राजपूत क्षत्रिय प्रतिनिधि आवश्यक रूप से सम्मिलित किया जाएगा।
10. सीडीएस स्व. श्री विपिन रावत की प्रतिमा लगाने के लिए राज्य सरकार द्वारा भूमि उपलब्ध कराई जाएगी। स्थानीय निकाय की सहायता से प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
11. राजपूत क्षत्रिय समाज के युवाओं को जरूरत पड़ने पर आर्थिक सहयोग के लिए सहकारिता विभाग द्वारा केस क्रेडिट सोसाइटी बनाई जाएगी। राज्य शासन उसमें सहयोग करेगा।
12. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आरक्षण में आय सीमा 8 लाख रूपये तक होगी।
13. गौशालाओं को अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा तथा गाय के गोबर व गौमूत्र खरीदने-बेचने की पारदर्शी व्यवस्था उपलब्ध की जाएगी।
14. महापुरुषों की मूर्तियां स्थापित करने के लिए चर्चा कर कदम उठाए जायेंगे।
15. भोपाल स्थित मनुआभान की टेकरी पर रानी पदमावति की मूर्ति स्थापित करने के लिए आज ही भूमि पूजन किया जाएगा।
16. एमपीपीएससी की भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर अभ्यार्थियों के लिए आरक्षण की व्यवस्था होगी।
*कुछ विषय जो राज्य स्तर के नहीं है उन्हे केंद्र में सक्षम स्थान पर राज्य सरकार द्वारा रखा जाएगा*
कोहरे के कारण 340 ट्रेनें प्रभावित
उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण ट्रेन यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। कोहरे और धुंध के कारण कई ट्रेनों का समय बदला गया वहीं, वहीं 340 से ज्यादा ट्रेनें रद कर दी गई है। ताजा जानकारी के अनुसार रेलवे ने खबर लिखे जाने तक जो गाड़ियां रद कर दी, उनकी संख्या करीब 347 है। इसके अलावा 293 गाड़ियां पूरी तरह निरस्त हैं जबकि 40 गाड़ियां आंशिक रूप से रद की गई हैं।
कोहरे के कारण ये ट्रेनें देरी से चल रही है
12150 पटना पुणे एक्सप्रेस 34 मिनट
12138 पंजाब मेल 1 घंटा 24 मिनट
12402 एक्सप्रेस 2 घंटे 31 मिनट
12428 नई दिल्ली रीवा एक्सप्रेस 2 घंटे 21 मिनट
14163 संगम एक्सप्रेस 32 मिनट
12860 गीतांजलि एक्स्प्रेस 1 घंटा 58 मिनट
12230 लखनऊ मेल 1 घंटा 52 मिनट
15013 रानीखेत एक्सप्रेस 26 मिनट
19326 अमृतसर-इंदौर जं.एक्सप्रेस 51 मिनट
12596 आनंदविहार टर्मिनस गोरखपुर हमसफ़र एक्सप्रेस 2 घंटे 37 मिनट
19038 अवध एक्सप्रेस 2 घंटे 34 मिनट
17479 पुरी तिरुपति एक्सप्रेस 1 घंटा 39 मिनट
गुयाना और सूरीनाम के राष्ट्रपति बायो सीएनजी प्लांट देखेंगे
प्रवासी भारतीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे गुयाना के राष्ट्रपति मो. इरफान अली और सूरीनाम के राष्ट्रपति चंद्रिकाप्रसाद “चान” संतोखी आयोजन के बीच ट्रेंचिंग ग्राउंड स्थित बायो सीएनजी प्लांट देखने जाएंगे। इसके अलावा दोनों देशों के राष्ट्रपति पीथमपुर में विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) और कुछ उद्योगों का भ्रमण करेंगे। इसमें गुयाना के राष्ट्रपति टीसीएस के साथ पीथमपुर के तीन उद्योगों जेस इंजीनियरिंग, शंकर सोया और सिप्ला कंपनी पहुंचेंगे। पांच जनवरी को दोनों राष्ट्रपतियों की प्रोटोकाल टीम इंदौर पहुंचेगी और पूरा प्लान तय होगा। आयोजन के लिए संबधित अधिकारी-कर्मचारियों के साथ अतिथियों को भी 48 घंटे पहले कोविड जांच करवानी होगी।
ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में बुधवार को कार्यक्रम की व्यवस्था संभाल रहे अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियों की समीक्षा की गई। बैठक में संभागायुक्त डा. पवन कुमार शर्मा, कलेक्टर इलैया राजा टी, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, पुलिस आयुक्त हरिनारायणाचारी मिश्र सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। आयोजन के लिए 70 से ज्यादा अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर के सभी गेट पर पुलिस अधिकारियों के साथ तहसीलदार मौजूद रहेंगे। आयोजन स्थल पर रजिस्ट्रेशन के लिए 12 काउंटर बनाए जाएंगे। यहां पर प्रवासी भारतीयों के रजिस्ट्रेशन कर आइडी कार्ड जारी होंगे। यदि किसी अतिथि या अधिकारी का पास खो जाता है तो आयोजन स्थल पर डुप्लीकेट पास की व्यवस्था भी रहेगी।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्चुअल और सीएम शिवराज ने जल मंत्रियों का सम्मेलन शुरू किया
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भोपाल में आयोजित जल पर प्रथम अखिल भारतीय वार्षिक राज्य मंत्रियों के सम्मेलन को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत जल सुरक्षा में अभूतपूर्ण काम कर रहा है और अभूतपूर्ण निवेश भी कर रहा है। जल संरक्षण के लिए राज्यों के प्रयास देश के सामूहिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में बहुत सहायक होंगे। उन्होंने कहा कि जियो मैपिंग और जियो सेंसिंग जैसी तकनीक जल संरक्षण के कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। कई राज्यों ने इसमें अच्छा काम किया है और कई राज्य इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। जल संरक्षण के लिए केंद्र ने अटल भू-जल संरक्षण योजना की शुरुआत की है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि जल संरक्षण के लिए जन भागीदारी की सोच को जनता के मन में जगाना है। हम इस दिशा में जितना ज़्यादा प्रयास करेंगे उतना ही अधिक प्रभाव पैदा होगा। देश हर जिले में 75 अमृत सरोवर बना रहा है और अब तक 25,000 अमृत सरोवर बन भी चुके हैं।
देश की जन समस्याओं को दूर करने के लिए राज्यों के जल मंत्री भोपाल में दो दिन मंथन करके रोडमैप तैयार करने जा रहे हैं। राज्यों के मंत्रियों का यह प्रथम अखिल भारतीय सम्मेलन कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में हो रहा है। इसमें वाटर विजन एट 2047 पर संवाद होगा। पानी बचाने से जुड़े हर पहलू पर चर्चा होगी। साथ ही जिन क्षेत्रों में पानी की खपत अधिक है उसे कम करने और संतुलन बैठाने के विषय पर भी चर्चा हो रही है। सुबह 10 बजे यह कार्यक्रम शुरू हुआ। सम्मेवलन में मुख्य्मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ केंद्रीय जलशक्तिय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय जलशक्तिश राज्यनमंत्री प्रह्लाद पटेल, मध्यक प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट के अलावा अनेक गणमान्यद लोग शामिल हैं।














