सूबे में कड़ाके की सर्दी, स्कूलों का समय बदला

school-time-change

भोपाल, नये साल के साथ ही मौसम के करवट बदलने से भोपाल समेत प्रदेश भर में लोगों को इस सीजन में पहली बार ठिठुरन व जबर्दस्त कोहरे का अहसास हुआ। आज सुबह नौ बजे तक भोपाल समेत कई जिलों में घना कोहरा रहा। प्रदेश में सबसे ठंडा नौगांव (छतरपुर) रहा। यहां रात का तापमान 6.2 रिकॉर्ड हुआ। सीधी, खंडवा, खरगोन, बैतूल, नर्मदापुरम, रीवा, सतना को छोड़ प्रदेश के बाकी सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है। ठंड की वजह से कुछ जिलों में स्कूल टाइमिंग भी बदल दी गई है। भोपाल में रात का न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री रहा। अगले दो दिन तक इसी तरह का मौसम रहेगा। कुछ जगह बादल और बारिश हो सकती है। इसके बाद न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़त होगी। उधर कड़ाके की ठंड के चलते शिवपुरी में क्लास आठ तक के स्कूल बंद हो गये हैं। वहीं आज भोपाल समेत कई जिलों में स्कूल टाइमिंग में बदलाव किया गया है। आज सुबह मंत्री भूपेन्द्र सिह ने ट्विटर कर कलेक्टर भोपाल लो निर्देश जारी करे थे, भोपाल जिले में शीतलहर के बढ़ते प्रकोप और गिरते तापमान को देखते हुए भोपाल ज़िलाधीश
@CollectorBhopal को निर्देशित किया है कि या तो स्कूली बच्चों का अवकाश घोषित किया जाए या ऐसा संभव ना हो तो स्कूलों का समय बदल कर मौसम अनुकूल किया जाए। कलेक्टर ने स्कूलों का टाइम बदलने के आदेश जारी किए हैं। सभी स्कूल और आंगनबाड़ी सुबह 9.30 बजे से शुरू होंगे। दो शिफ्ट वाले स्कूल 9 बजे से लगेंगे। सागर, रीवा, सीधी, भिंड, विदिशा आदि में स्कूल समय बदला गया है।

school-time-change

मध्यप्रदेश मे कोहरे के कारण दिल्ली-बिहार से आने वाली ट्रेनें 5 से 8 घंटे लेट

मध्यप्रदेश मे कोहरे के कारण दिल्ली-बिहार से आने वाली ट्रेनें 5 से 8 घंटे लेट

भीषण सर्दी और कोहरे के कारण सुबह का मौसम किसी हिल स्टेशन जैसा होने लगा है। कोहरे के कारण यात्री ट्रेनों के पहिए जाम होने लगे हैं और इसके कारण ट्रेन में यात्रा करने वालों को थोड़ा उनका काम लेट होने के कारण उनका रूटीन गड़बड़ा रहा है। नए साल के पहले दिन से ही कोहरा अपना असर दिखाने लगा है। सुबह दस बजे तक ऐसा लगता है मानो कोहरे की चादर तनी हो। ओस की नमी से घास फूल पत्ती गीली हो जाती हैं। बाहर रखे बाहनों पर सुबह पानी नजर आता है। इस तरह से प्रकृति अब अपने रंग में पूरी तरह से रंगी हुई नजर आने लगी है। हालांकि जनवरी के महीने में अच्छी ठंड पड़ना फसल के लिए अच्छा है और जब जबरदस्त ठंड पड़ेगी तो इसका असर तो नजर आएगा ही। यात्री ट्रेनें खासकर दिल्‍ली और बिहार से आने वाली ट्रेनों का कोहरा रास्ता रोक रहा है जिससे ट्रेनें पांच से आठ घंटे और उससे भी ज्यादा देरी से चल रही हैं।

इस तरह से लेट पहुंचीं सोमवार को ट्रेनें

 

सोमवार को दिल्ली की ओर से आने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जो सुबह आठ बजकर चालीस मिनट पर शहडोल पहुंचती है, वह दोपहर 12 बजकर 40 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर एक पर आई। इसी तरह सुबह छह बजे आने वाछह बजे आने वाली उत्कल कलिंगा एक्सप्रेस दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर शहडोल पहुंची। यही हाल गोंदिया एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस और अमरकंटक एक्सप्रेस का रहा। दिल्ली, बिहार और भोपाल की ओर से आने वाली और यहां जाने वाली सभी ट्रेनें पांच से आठ घंटे की देरी से चल रही हैं।

आजकी कैबिनेट बैठक मे निर्विरोध निर्वाचित ग्राम पंचायतों की पुरस्कार राशि बढ़ाने पर निर्णय हो सकता है 

आजकी कैबिनेट बैठक मे निर्विरोध निर्वाचित ग्राम पंचायतों की पुरस्कार राशि बढ़ाने पर निर्णय हो सकता है

 

प्रदेश में निर्विरोध निर्वाचन वाली ग्राम पंचायतों को पुरस्कृत करने के लिए राशि बढ़ाने और नए पुरस्कार के प्रविधान के कार्योत्तर अनुमोदन का प्रस्ताव मंगलवार को कैबिनेट मे रखा जाएगा। मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में 20 प्रस्तावों पर चर्चा होगी और निर्णय लिया जाएगा।

लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के दो प्रस्तावों में इंदौर के वार्ड नंबर 35 में तलावली चांदा के पास स्थित राजस्व विभाग की भूमि और सागर के वार्ड नंबर 47 में ग्राम तिलिमाफी स्थित राजस्व विभाग की भूमि के परिसंपत्ति का निर्वर्तन का प्रस्ताव कैबिनेट में स्वीकृति के लिए रखा जाएगा।

इसके अलावा इंदौर के सांवेर के ग्राम बुढ़ीबरलाई में शैक्षणिक प्रयोजन के लिए सिद्धी विनायक बाल कल्याण समिति को 1204 वर्गमीटर भूमि आवंटित करने, गुना के महावीरपुरा में 0.627 हेक्टेयर भूमि सरस्वती शिशु विद्या मंदिर को भवन निर्माण के लिए स्थायी लीज देने और बुरहानपुर में भाजपा कार्यालय को तीन हजार वर्गफीट भूमि देने का प्रस्ताव पर कैबिनेट में निर्णय लिया जाएगा।

कंझावला मामले में अमित शाह ने दिल्ली पुलिस से मांगी रिपोर्ट

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के निर्देशन में गृह मंत्रालय ने दिल्ली के कंझावला कांड को लेकर दिल्ली पुलिस (Delhi Police) से रिपोर्ट तलब की है. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सीपी शालिनी सिंह के नेतृत्व में टीम गठित की गई है. शालिनी सिंह पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट गृह मंत्रालय को देंगी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) को पूरे मामले की जानकारी दी गई है. कंझावला कांड में सोमवार (2 जनवरी) को युवती के शव का पोस्टमॉर्टम भी पूरा हो गया.
इस पोस्टमॉर्टम को 3 डॉक्टर्स की टीम कर रही थी जिसको लीड उपेंद्र किशोर कर रहे थे, जो एलएनजेपी के फॉरेंसिक डिपार्टमेंट के हेड हैं. पोस्टमॉर्टम तकरीबन 1 घंटे तक चला है. दिल्ली के कंझावला में 31 दिसंबर और 1 जनवरी की दरमियानी रात को स्कूटी सवार एक युवती को कार से टक्कर मारी गई थी. हादसे के बाद भी कार सवार युवकों ने अपना वाहन नहीं रोका और कार में फंसी युवती को कई किलोमीटर तक घसीटते हुए ले गए. इस हादसे में युवती की मौत हो गई.
कंझावला केस को लेकर हुआ प्रदर्शन
इस घटना के एक दिन बाद बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुरी में सोमवार को लोगों ने प्रदर्शन किया और आरोप लगाया कि पुलिस बलात्कार के मामले को दुर्घटना मानकर इस पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने इस मामले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से मौत और आपराधिक साजिश रचने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है.
दिल्ली के सीएम और एलजी ने क्या कहा?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने इसे ‘दुर्लभतम अपराध’ करार दिया और घटना के जिम्मेदार लोगों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की. वहीं, उपराज्यपाल वीके सक्सेना (VK Saxena) ने कहा कि इस अमानवीय अपराध से उनका सिर शर्म से झुक गया है. इस घटना का चश्मदीद होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने आरोप लगाया कि युवती के शव को डेढ़ घंटे से अधिक समय तक घसीटा गया.

बीसीआई का टीम इंडिया के लिए मास्टरप्लान

टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम के हार से कई तरह के सवाल खड़े हुए थे। अब नए साल की शुरुआत में बीसीसीआई ने एक रिव्यू मीटिंग की। जिसमें टीम के प्रदर्शन और आगे के प्लान पर चर्चा हुआ। BCCI की नजर अब 50-50 विश्व कप पर है। बैठक रविवार को हुई जिसमें बीसीसीआइ सचिव जय शाह, अध्यक्ष रोजर बिन्नी, कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़, एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण और पिछली चयन समिति के प्रमुख चेतन शर्मा ने भाग लिया।बीसीसीआई ने तय किया है कि वनडे वर्ल्ड कप के लिए 20 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। जिन्हें रोटेशन के हिसाब से तैयार किया जाएगा।
क्या है बीसीसीआई का प्लान
बोर्ड ने विश्व कप के लिए 20 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट कर लिया है। इनके फिटनेस और तैयारी का ध्यान रखा जाएगा। वहीं रोटेशन में मौका दिया जाएगा, ताकि अक्टूबर-नवंबर में होने वर्ल्ड कप तक फॉर्म बरकरार रहे। पिछले गलतियों से बीसीसीआई ने सबक लिया है।
चयन के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना होगा
बैठक में यह भी तय किया गया कि क्रिकेटरों को राष्ट्रीय टीम में चयन के लिए घरेलू क्रिकेट खेलना होगा। इस साल भारत में वनडे विश्व कप का आयोजन होना है। इसी को ध्यान में रखते हुए एनसीए आइपीएल के दौरान भारतीय खिलाड़ियों की निगरानी करेगा।
रोहित की कप्तानी पर नहीं खतरा
बीसीसीआइ सूत्रों के अनुसार, बोर्ड के अधिकारियों को रोहित शर्मा के नेतृत्व में असंतोषजनक नहीं लगा है। जिस कारण फिलहाल उनकी वनडे और टेस्ट कप्तानी पर किसी तरह का खतरा नहीं है।

 

अग्नि के इन उपायों को करने से मिलेगा धन, सुख-समृद्धि और नौकरी

अग्निपुराण में अग्नि का विशेष महत्व बताया गया है। अग्नि देवताओं का मुख मानी जाती है। हवन के दौरान अग्नि में आहुति देकर देवताओं को भोग लगाया जाता है। संसार में अग्नि मात्र ऐसा तत्व है, जो खुद जलकर दूसरों को प्रकाश प्रदान करती है। पंचतत्वों में अग्नि को सबसे पवित्र माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में अग्नि को लेकर ऐसे कई उपाय बताए गए हैं जिन्हें करने से आपका जीवन सुखी और समृद्धशाली होगा। वहीं, आपको कभी धन की कमी नहीं होगी।
धन प्राप्ति के लिए उपाय
सप्ताह में एक बार गूलर की लकड़ी से आग जलाएं और इसमें 27 बार खीर की आहुति दें। इस उपाय को करने से आपके जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी। न कभी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा।
सुख-शांति की प्राप्ति के लिए उपाय
प्रातकाल के समय आम की लकड़ी से आग जलाएं। अब हवन सामग्री में गुग्गल धूप मिलाकर 27 आहुति दें। इस उपाय को 7 दिनों तक करने से आपके घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
कर्ज से मुक्त होने का उपाय
हवन सामग्री में गुड़ मिलाकर खैर की लकड़ी से जलाई गई आग में 27 बार आहुति दें। इस उपाय को करने से आपको सभी प्रकार के कर्ज से मुक्ति मिलने लगेगी। यह उपाय आपको कम से कम 15 दिनों तक करना होगा।
विवाह के लिए उपाय
प्रत्येक गुरुवार को पीपल की लकड़ी से आग जलाएं। अब इसमें पीली सरसों के दाने से अपनी आयु के बराबर आहुति दें यानी आपकी जितनी आयु है उतनी आहुति देना है। इस उपाय को करने से शीघ्र विवाह के प्रस्ताव आने लगेंगे।

 

महिलाओं को मध्य प्रदेश सरकार नए साल में कई तोहफे दे सकती है

महिला सशक्तीकरण की दिशा में लगातार काम कर रही राज्य सरकार नए साल में महिलाओं को कई तोहफे दे सकती है। जहां सरकार के अगले बजट में महिलाओं के लिए कुछ घोषणाएं हो सकती हैं, वहीं आजीविका मिशन से जुड़कर परिवार का भरण पोषण करने वाली 45 लाख से अधिक महिलाओं को अपना कारोबार आगे बढ़ाने के लिए कम ब्याज पर कर्ज दिलाने की व्यवस्था में बढ़ोतरी की जा सकती है।
सरकार बैंक लिंकेज की सीमा चार हजार करोड़ रुपये तक कर सकती है, जो अभी तीन हजार करोड़ रुपये है। यह सीमा वर्ष 2021 में बढ़ाई गई थी। प्रदेश के 52 जिलों में चार लाख स्व-सहायता समूहों से जुड़ीं ये महिलाएं महिला एवं बाल विकास के तहत चलाई जा रही पूरक पोषण आहार योजना के तहत 80 लाख से अधिक बच्चों, गर्भवती एवं धात्री माताओं के लिए पोषण आहार तैयार कर रही हैं।
मध्य प्रदेश सरकार ने महिलाओं-बालिकाओं से दुष्कर्म जैसे मामलों में फांसी का प्रविधान किया है। प्रदेश में लिंगानुपात में 29 प्रतिशत अंक की वृद्धि हुई है, तो बाल विवाह में 34.2 प्रतिशत की कमी आई है। लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत 43 लाख 78 हजार बालिकाओं को पंजीयन कर उनका जीवन सुरक्षित किया गया है। इनमें से नौ लाख 20 हजार से अधिक बालिकाओं को 232 करोड़ छह लाख रुपये की छात्रवृत्ति दी गई है।

कौन सा है ड्रग वास्तविक मादक पदार्थ डाले बिना ही मशीन बता देगी

भोपाल में भदभदा स्थित फोरेंसिक प्रयोगशाला में मादक पदार्थों के सैंपलों की जांच के लिए दो करोड़ रुपये से ड्रग डिटेक्शन मशीन लगाई जा रही है। मशीन से मादक पदार्थों की जांच करीब दो घंटे में हो जाएगी। मौजूदा मशीनों में जांच के लिए डाले गए सैंपल की पहचान करने के लिए संभावित मादक पदार्थ के साथ ही उसे मूल रूप से भी डाला जाता है।
इसी के आधार पर मशीन पहचान करती है कि जो संदिग्ध सैंपल है वह क्या है। उदाहरण के तौर पर मशीन में जांच के लिए लगाए गए सैंपल में अफीम होने की संभावना है तो जांच के लिए अफीम का मौलिक सैंपल भी मशीन में रखा जाता है। अब ऐसा करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मशीन संदिग्ध सैंपल की जांच करके ही बता देगी कि इसमें कौन सा तत्व है। प्रदेश में पहली बार इस तरह की मशीन लगाई जा रही है।
अभी जांच करने में करीब दो दिन लग रहे हैं। इसकी वजह है कि संदिग्ध सैंपल की पहचान के लिए कई बार एक-एक कर विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों के मूल सैंपल मशीन में रखने पड़ते हैं तब जाकर संदिग्ध सैंपल की पहचान हो पाती है। अधिकारियों ने बताया कि पहले उस मादक पदार्थ को मूल सैंपल में रखा जाता है जिसकी संभावना संदिग्ध सैंपल में होने की ज्यादा संभावना रहती है। मिलान नहीं होने पर दूसरे मादक पदार्थों का मूल सैंपल रखा जाता है। यह प्रक्रिया तब तक चलती है जब तक कि संदिग्ध सैंपल की पहचान न हो जाए।

मंत्रियों और अधिकारियों के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान ने की बैठक

पुडुचेरी में तीन दिन के चिंतन से मध्य प्रदेश की तरक्की का रास्ता निकलेगा। यात्रा से सोमवार को मध्य प्रदेश लौट रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश की नई इबारत लिखने के लिए रणनीति पर काम शुरू किया। इसके लिए सोमवार को सभी कैबिनेट एवं राज्यमंत्री, मुख्य सचिव, सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्षों की बैठक बुलाई गई। बैठक में अनेक अहम पहलुओं पर चर्चा की गई। इसमें हितग्राही मूलक योजनाओं पर फोकस के साथ कानून व्यवस्था की स्थिति पर चर्चा की गई। इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन पर भी बैठक में चर्चा हुई।
इस बैठक में मुख्यमंत्री ने मध्य प्रदेश के विकास का नया माडल रखा। उन्होंने बताया कि चुनावी साल में कैसे काम करना है और किन क्षेत्रों में विशेष ध्यान देना है। इसमें मंत्रियों और सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की गई। मुख्यमंत्री सपरिवार 28 दिसंबर की रात पुडुचेरी गए। वहां वे महर्षि अरविंद के आश्रम में रुके और आध्यात्मिक शांति के साथ उन्होंने नए साल में सरकार की रणनीति पर भी चिंतन किया।

शार्क टैंक इंडिया सीजन 2 आज से शुरू होगा

सोनी एंटरटेनमेंट के पॉपुलर शो शार्क टैंक इंडिया लोगों का मनोरंजन करने के लिए एक बार फिर से तैयार है। बिजनेस बेस्ड ये रिएलिटी शो आज यानी 2 जनवरी से ऑन एयर किया जाएगा। यह शो अमेरिका के शार्क टैंक का इंडियन वर्जन है। पिछले महीने ही इस शो का प्रोमो रिलीज किया गया था। प्रोमो के बाद से ही फैंस शो के नए सीजन के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। करीब एक साल के बाद शार्क टैंक एक बार फिर से प्रसारित होने वाला है। बता दें कि शार्क टैंक का दूसरा सीजन 2 जनवरी से रात 10 बजे सोनी टीवी पर प्रसारित होगा।
सोनी टीवी के अलावा ये शो सोनी लिव ऐप पर भी स्ट्रीम होने वाला है। मेकर्स ने शार्क टैंक इंडिया के नए सीजन को पोस्ट करते हुए लिखा कि अब पूरा इंडिया बिजनेस की सही वैल्यू समझेगा। दरअसल शार्क टैंक इंडिया एंटरप्रेन्योर्स को आगे बढ़ाने के बारे में है। इस शो के जरिए एंटरप्रेन्योर्स को नए आइडियाज के साथ आगे बढ़ाने के लिए इन्वेस्टमेंट मिलता है। वहीं शार्क टैंक के पहले सीजन के होस्ट रणविजय सिंह की जगह दूसरे सीजन में स्टैंड-अप काॅमेडियन राहुल दुआ होंगे। एक प्रोमो में विनीता सिंह ने अपने प्लान के बारे में भी बताया है। उसमें किसके साथ वे पार्टनरशिप करेंगी ये भी उन्होंने बताया है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...