मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री चौहान ने सादर नमन किया 

मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री चौहान ने सादर नमन किया

 

महान स्वतंत्रता सेनानी एवं मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पं. रविशंकर शुक्ल जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।

 

समाज के कल्याण एवं मध्यप्रदेश के निर्माण में आपका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा|

मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र के डेढ़ सौ गांव के लोग होना चाहते हैं शामिल

मध्य प्रदेश में महाराष्ट्र के डेढ़ सौ गांव के लोग होना चाहते हैं शामिल

 

मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार और भाजपा के लिए इसे बड़ी उपलब्धि कहा जा सकता है, कि यहां के विकास कार्यों और बढ़ते इंफ्रास्ट्रक्चर को देखकर पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के लोग मध्य प्रदेश में शामिल होने की मांग करने लगे हैं। महाराष्ट्र के अमरावती जिले की धारणी तहसील के अधिकांश गांवों के लोग मध्य प्रदेश में शामिल करने की मांग कर रहे हैं। इस तहसील में 63 पंचायतें और 154 गांव हैं। शुक्रवार शाम देड़तलाई के पास मप्र और महाराष्ट्र की सीमा पर एकत्र हुए 50 से ज्यादा लोगों ने अपनी इस मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर धारणी तहसील को मध्य प्रदेश में शामिल करने की मांग की है।

क्षेत्र में आवागमन के लिए सड़कें तक नहीं

 

अमरावती जिला परिषद सदस्य श्रीपाल रामप्रसाद पाल ने बताया कि धारणी तहसील करीब 150 किमी में फैली है। इसके 70 गांव मध्य प्रदेश की सीमा से लगे हुए हैं। धारणी से अमरावती की दूरी 190 किमी है। यहां न तो स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं और न ही आवागमन के लिए बेहतर सड़क हैं। 70 किमी से ज्यादा का मार्ग कई साल से जर्जर है। किसी मरीज को यदि अमरावती ले जाना हो तो वह रास्ते में ही दम तोड़ देता है। यही वजह है कि अधिकांश गांवों के लोग व्यापार और सामान खरीदने के साथ ही इलाज के लिए मध्य प्रदेश आते है |

नासा की चेतावनी नए साल में धरती पर मंडरा रहा खतरा

नासा की चेतावनी नए साल में धरती पर मंडरा रहा खतरा में कई ऐसी खगोलीय वस्तुएं हैं, जिनके बारे में लोग कम जानते हैं। इनमें से एस्टेरॉयड ऐसे खगोलीय पिंड है, जो लगातार धरती के करीब से गुजर रहे हैं। अब नासा ने एक चेतावनी जारी की है। एजेंसी के अनुसार, धरती की ओर 72 फीट के क्षुद्रग्रह आने वाला है। इसकी गति 21,744 किमी प्रति घंटा है।

 

नासा ने 2022 YR1 एस्टेरॉयड के पृथ्वी के पास से गुजरने की बात कही है। अंतरिक्ष एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट पर इसके बारे में जानकारी दी गई है। क्षुद्रग्रह का आकार प्लेन के जितना बड़ा बताया जा रहा है। यह 1 जनवरी 2023 को पृथ्वी के पास से गुजरेगा।

 

पृथ्वी के करीब से गुजरेगा

नासा की जेट प्रोपल्शन लेबोरेटरी के अनुसार, एस्टेरॉयड का साइज 72 फीट है। यह 21744 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से धरती की ओर आ रहा है। नासा ने कहा है कि इससे धरती पर कोई खतरा नहीं है। यह धरती के करीब से गुजर जाएगा। जब लोग न्यू ईयर के जश्न में डूबे होंगे, तब यह पृथ्वी के सबसे करीब से गुजरेगा।

कई नियम नए साल में बदल जाएंगे

 

साल 2022 जल्द ही खत्म होने वाला है और आने वाले साल के स्वागत की तैयारी में सभी लोग जुट गए हैं। वहीं आने वाले साल में आपको कुछ नए बदलाव का भी सामना करना पड़ सकता है। जिसका सीधा असर आपकी जेब पर भी हो सकता है। 1 जनवरी 2023 से कुछ जरूरी नियमों में बदलाव होने वाला है। क्रेडिट कार्ड, बैंक लॉकर, जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग, सीएनजी-पीएनजी के भाव और गाड़ियों की कीमतों से जुड़े नियमों में ये बदलाव देखे जा सकते हैं –

 

बैंक लॉकर संबंधी नियमों में बदलाव

RBI की ओर से बैंक लॉकर से संबंधित नए निर्देश जारी किए हैं। ये नियम 1 जनवरी 2023 से लागू कर दिए जाएंगे। बैंक अब ग्राहकों के साथ मनमानी नहीं कर पाएंगे और नए नियमों के मुताबिक अगर बैंक लॉकर में रखे सामान को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए बैंक की जवाबदेही तय की जाएगी। इसके लिए बैंक और ग्राहकों के बीच एग्रीमेंट साइन होगा जो 31 दिसंबर तक के लिए वैध रहेगा।

क्रेडिट कार्ड संबंधी नियमों में बदलाव

क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने वालों के लिए भी 1 जनवरी 2023 से नए नियम लागू हो जाएंगे। क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान करने पर मिलने वाले रिवार्ड पॉइंट से संबंधित है। नए साल में HDFC बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर मिलने वाले रिवॉर्ड पॉइंट में बदलाव करने जा रहा है। क्रेडिट कार्ड में बचे सभी रिवॉर्ड पॉइंट का भुगतान 31 दिसंबर 2022 से पहले ही कर लें।

पेट्रोल-डीजल, LPG के दाम में बदलाव

दिसंबर माह की आखिरी तारीफ को तेल कंपनियां पेट्रोल व डीजल की कीमतों का मूल्यांकन करेगी और 1 जनवरी 2023 से नई कीमतें लागू हो जाएगी। पेट्रोल और डीजल की कीमतों के साथ-साथ LPG के घरेलू और कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में भी बदलाव किया जा सकता है।

CNG-PNG की कीमतों में बदलाव

पेट्रोल और डीजल की कीमत के अलावा CNG और घरों की रसोई में इस्तेमाल होने वाली PNG गैस के भाव में भी बदलाव हो सकता है। बीते कुछ समय में राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के इलाकों जैसे नोएडा, गाज़ियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिली है।

बढ़ सकती है वाहनों की कीमत

नए साल में वाहनों का खरीदारी करने का प्लान कर रहे हैं तो आपको बता दें कि साल 2023 में गाड़ियों महंगी हो सकती है। एमजी मोटर, मारुति सुजुकी, ह्युंडई मोटर्स, होंडा, टाटा मोटर्स, रेनॉल्ट, ऑडी और मर्सिडीज-बेंच जैसी कई दिग्गज कंपनियों ने कीमत बढ़ाने की घोषणा की है। टाटा मोटर्स ने कहा है कि वह आगामी 2 जनवरी 2023 से अपने व्यावसायिक वाहनों की कीमत बढ़ाएगी। होंडा कंपनी ने भी कहा है कि वाहनों की कीमतों में 30 हजार रुपए तक की बढ़ोतरी🤣 हो सकती है।

शुक्र ग्रह पूरे साल में 12 बार बदलेंगे चाल 

शुक्र ग्रह पूरे साल में 12 बार बदलेंगे चाल

भारतीय ज्योतिष में शुक्र का विलासिता, सुख संपदा और वैभव को प्रभावित करने वाला बताया गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार शुक्र का गोचर होने के बाद सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव होता है। जैसे किसी जातक की कुंडली में गुरु का उच्च होना जरुरी होता है, वैसे ही शुक्र का प्रबल होना भी काफी शुभ फल देता है। शुक्र ग्रह को धन का कारक माना जाता है, इसके अलावा विवाह आदि से जुड़े कार्यों में भी शुक्र ग्रह का ठीक होना बेहद जरूरी होता है। यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है तो शादी में देरी भी हो सकती है।भारतीय ज्योतिष में शुक्र का विलासिता, सुख संपदा और वैभव को प्रभावित करने वाला बताया गया है। हिन्दू पंचांग के अनुसार शुक्र का गोचर होने के बाद सभी राशियों के जीवन पर प्रभाव होता है। जैसे किसी जातक की कुंडली में गुरु का उच्च होना जरुरी होता है, वैसे ही शुक्र का प्रबल होना भी काफी शुभ फल देता है। शुक्र ग्रह को धन का कारक माना जाता है, इसके अलावा विवाह आदि से जुड़े कार्यों में भी शुक्र ग्रह का ठीक होना बेहद जरूरी होता है। यदि किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है तो शादी में देरी भी हो सकती है।

 

रहन-सहन को प्रभावित करता है शुक्र ग्रह

शुक्र को उच्च होने से जातक का रहन-सहन प्रभावित होता है। वहीं संगीत, कला, साहित्य जैसे विषयों में भी जातक को प्रसिद्धि प्राप्त होती है। किसी व्यक्ति के चरित्र का गठन भी शुक्र ही करते है। शुक्र को वीर्य के रूप में माना गया है। ऐसे में जीवन को सफल, स्वस्थ बनाने के लिए वीर्य का होना आवश्यक है।

उमा भारती ने राहुल गांधी से कहा – POK में निकालें Bharat Jodo Yatra, तभी जुड़ेगा भारत

 

 

भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती (Uma Bharti attack Rahul Gandhi) ने राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि देश में इस यात्रा की कोई जरूरत नहीं है। भारती ने इसी के साथ हिंदू धर्म को लेकर एक बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास भगवान राम, हनुमान या हिंदू धर्म पर ‘पेटेंट’ नहीं है और कोई भी उन पर विश्वास कर सकता है, लेकिन हमारी आस्था राजनीतिक लाभ से परे है।

 

भारती ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मकसद पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, भारत कहां टूट रहा है? भारती ने कहा कि भाजपा नीत राजग सरकार ने अनुच्छेद 370 (जम्मू-कश्मीर के विशेष दर्जे को समाप्त करना) को हटा दिया है और भारत को पूरा जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को यह यात्रा पीओके में करनी चाहिए। उन्होंने यह भी दावा किया कि 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का सफाया हो जाएगा।

उमा की 2023 की चुनावी रणनीति भाजपा के लिए नाक का चना साबित न हो

छिंदवाड़ा, दिग्विजय से सत्ता छीनने वाली उमा अब भाजपा के लिए संकट बनकर उभर रही है अब कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुँचकर दिये नई रणनीति में भगवा जुड़ाव के संकेत। भाजपा की मुखर नेता व पूर्व सीएम उमा भारती ने कहा कि भगवान राम और हनुमान की भक्ति पर भाजपा का कॉपीराइट नहीं है। भगवान राम और हनुमान भाजपा के कार्यकर्ता नहीं हैं। जब भाजपा का अस्तित्व नहीं था व जब मुगल शासन था, अंग्रेजों का शासन था, तब भी भगवान राम और हनुमान थे। अगर हम भाजपा वालों ने ये भ्रम पाल लिया है कि ‘ हमने आंखें खोली, तब सूरज चांद निकल आए, तो फिर ये हमारे लिए विनाशकारी साबित होगा।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने छिंदवाड़ा के सिमरिया में कमलनाथ द्वारा बनवाए गए हनुमान मंदिर पर कहा कि भगवान राम का भक्त कोई भी हो सकता है। उन्होंने भोपाल सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और पर्यटन मंत्री उषा ठाकुर के हथियार रखने के बयान का भी समर्थन किया। बोली शस्त्र रखना गलत नहीं है।

भाजपा से क्यों उखड़ी रहती हैं उमा भारती, चुनाव में दे सकती हैं कितनी टेंशन, समझें समीकरण

राम मंदिर आंदोलन की अग्रणी नेता और मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारत आजकल भाजपा पर बिफरी नजर आती हैं। कभी सीएम शिवराज सिंह चौहान के फैसलों पर सवाल उठाती हैं तो कभी लोधी समुदाय के बीच जाकर कहती हैं कि मैं आपसे भाजपा के लिए वोट देने को नहीं कहूंगी। यही नहीं इस पर सवाल उठे तो उमा भारती ने ट्वीट करके भी दोहराया कि मैंने ऐसा ही कहा था। ऐसे में सवाल यह है कि आखिर उमा भारती और भाजपा के बीच तनाव क्यों है? कभी भाजपा की फायरब्रांड नेता रही उमा भारत पार्टी पर ही क्यों अकसर फायर हो रही हैं ? बेधड़क और बेबाक बोल के लिए चर्चित उमा भारती 2003 में उभरी थीं। मध्य प्रदेश में उन्होंने तत्कालीन सीएम दिग्विजय सिंह के खिलाफ अभियान छेड़ा था और इसी के बाद वह सत्ता में आई थीं। हालांकि उनके लिए राजयोग कम दिनों का ही रहा और उनके स्थान पर शिवराज सिंह चौहान सीएम बन गए। यहीं से उमा भारती और भाजपा के रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे हो गए। शिवराज सिंह चौहान भी ओबीसी वर्ग से ही आते है, इसलिए उमा भारती के लिए भाजपा पर हमला करना कभी आसान नहीं रहा, लेकिन लोधी बिरादरी के वोटों पर जरूर वह अपना हक जताती रही उमा भारती को केंद्रीय नेतृत्व ने भी बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं दी है। ऐसे में उनके लिए खुद की जगह बनाना ही एक चुनौती है। इसी साल मार्च में उमा भारती ने मध्य प्रदेश में शराबबंदी का सुझाव दिया था। यहीं नहीं शराब की एक दुकान पर पत्थर तक मारे थे।

महान फुटबालर पेले का निधन

फुटबॉल के सर्वकालिक महानतम दिग्गज खिलाड़ियों में से एक पेले का 82 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे कुछ समय से कोलोन कैंसर से जूझ रहे थे। जिसके लिए उनकी कीमोथेरेपी चल रही थी। आज उन्होंोने आखिरी सांस ली। उनके निधन की खबर आते ही दुनिया भर के खेलप्रेमियों में शोक की लहर छा गई है। सोशल मीडिया पर विभिन्नी क्षेत्रों की कई जानी मानी हस्तियों ने उन्हेंक श्रद्धांजलि दी है। पेले को 29 नवंबर को सांस की समस्या के लिए एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें 2021 में अपने कोलन से ट्यूमर निकाला गया था और तब से वह कीमोथेरेपी ले रहे थे। उनकी बेटी केली नेसिमेंटो ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “हम जो कुछ भी हैं, उनकी बदौलत हैं। हम आपसे असीम प्यार करते हैं। शांति से रहें।”
उनका पूरा नाम एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो पेले था। वे तीन बार फीफा विश्व कप जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। ब्राजील के मिनस गेरैस राज्य में जन्मे, दिग्गज फुटबॉलर अभी भी सेलेकाओ के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 95 खेलों में 77 गोल किए हैं।

उर्वशी ने इंस्टाग्राम के जरिए ऋषभ के लिए मांगी दुआ

भारतीय क्रिकेट टीम के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का एक्सीडेंट हो गया है। 30 दिसंबर की सुबह उत्तराखंड से दिल्ली वापस आते समय ऋषभ की बीएमडब्ल्यू कार सड़क किनारे बने डिवाइडर से जा टकरा गई। जिसके कारण ऋषभ पंत बुरी तरह से घायल हो गए हैं। ऐसे में ऋषभ पंत के एक्सीडेंट को लेकर सोशल मीडिया पर लोग बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला को खूब ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल बाॅलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने भी ऋषभ पंत के लिए प्रार्थना की। उर्वशी ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की, जिसके बाद वे ट्रोलर्स के निशाने पर आ गईं।
उर्वशी रौतेला ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की है। उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में ऋषभ पंत का नाम नहीं लिखा। उर्वशी ने व्हाइट हार्ट और बर्ड इमोजी के साथ लिखा दुआ कर रही हूं। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि उर्वशी ने ये पोस्ट ऋषभ पंत के लिए किया है। उन्होंने ये पोस्ट ऋषभ पंत के एक्सीडेंट के कुछ समय बाद ही किया है। उर्वशी का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। कई यूजर्स को उनके इस पोस्ट पर ऋषभ के जल्दी ठीक होने की प्रार्थना करते हुए देखा गया।

‘ई- विवेचना एप’ को राष्ट्रीय डिजिटल इंडिया अवार्ड में मध्य प्रदेश पुलिस को प्रथम पुरस्कार

इलेक्ट्रानिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा आयोजित डिजिटल इंडिया अवार्ड 2022 के लिए ‘डिजिटल इनिशिएटिव एट ग्रासरूट लेवल’ कैटेगरी में मध्य प्रदेश पुलिस को प्रथम पुरस्कार (प्लैटिनम) प्राप्त हुआ है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों सात जनवरी 2023 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में यह अवार्ड मध्य प्रदेश राज्य अपराध अभिलेख ब्यूरो के एडीजी चंचल शेखर और उनकी टीम लेंगे। एडीजी चंचल शेखर ने बताया कि सीसीटीएनएस के माध्यम से थानों का कार्य डिजिटल हुआ है।

स्मार्ट (सेंसिटिव, मोबाइल, अलर्ट, रिलायबल और टेक सेवी) पुलिसिंग की अवधारणा को लागू करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा मैदानी स्तर पर पुलिसकर्मियों को डिजिटल टूल के रूप में ई- विवेचना एप विकसित कर उपलब्ध कराया गया है।

विवेचक टैबलेट की सहायता से मौके पर ही वास्तविक समय में विवेचना कर सकते हैं, जिससे पारदर्शिता एवं गुणवत्ता आई है। इस एप की मदद से विवेचक घटनास्थल का विवरण जैसे फोटो, वीडियो, गवाहों के बयान, घटनास्थल के वास्तविक निर्देशांक और केस डायरी की जानकारी सीधे सीसीटीएनएस में भर सकते हैं। अब तक इस एप के माध्यम से 24 हजार से अधिक मामलों में केस डायरियां जमा की जा चुकी हैं।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...