भारत और बांग्लादेश के बीच मीरपुर में रोमांचक टेस्ट मैच हुआ।टेस्ट के चौथे दिन रविवार को भारत ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की। इस तरह भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-0 से बांग्लादेश का सफाया कर दिया। चौथी पारी में टीम इंडिया को जीत के लिए 145 रनों की दरकार थी। आखिरी में श्रेयस अय्यर (29 रन, 46 गेंद, 4 चौके) और रविचंद्रन अश्विन (42 रन, 62 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिलाई। भारत ने 2-0 से सीरीज जीती है और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इसका फायदा मिलेगा।
चौथे दिन की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। कल के नाबाद बल्लेबाज जयदेव उनादकट ज्यादा नहीं टिक सके और मात्र 13 रन बनाकर पैवेलियन लौट गए। वहीं छठा विकेट ऋषभ पंत का हुआ, जो 9 रन बनाकर आउट हुए। सातवां विकेट पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अक्षर पटेल का रहा जिन्होंने 34 रन बनाए।
पहले टेस्ट मैच की तरह इस मैच में भी टीम इंडिया पूरी तरह हावी रही है। तीसरे दिन के आखिरी सत्र को छोड़ दें, तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। तीसरे दिन भारत को 145 रन का लक्ष्य मिला था, लेकिन शुरुआती 4 बल्लेबाज सस्ते में पवेलियन लौट गए।
भारत को अश्विन-अय्यर ने 3 विकेट से दिलाई जीत, 2-0 से सीरीज पर कब्जा
सीएम शिवराज कल दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे
सीएम शिवराज कल दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश में चल रही केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की जानकारी देंगे। साथ ही जनवरी 2023 में इंदौर में होने वाले प्रवासी भारतीय दिवस एवं सम्मेलन, जी-20 समिट, खेलो इंडिया यूथ गेम्स और ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट को लेकर की गई तैयारियों की जानकारी देंगे। प्रधानमंत्री प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन में भाग लेने के लिए इंदौर आएंगे। मुख्यमंत्री उन्हें आयोजन को लेकर अब तक की गई तैयारियों के बारे में जानकारी देने के साथ मार्गदर्शन लेंगे। साथ ही प्रदेश में 17 सितंबर से 31 अक्टूबर तक चलाए गए मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान की जानकारी देंगे। इसमें केंद्र और राज्य सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लाभ दिलाने के लिए चिन्हित किए गए 83 लाख हितग्राहियों की जानकारी दी जाएगी।
स्वात्मानंदेन्द्र सरस्वती महास्वामी ने मुख्यमंत्री चौहान से की भेंट
स्वात्मानंदेन्द्र सरस्वती महास्वामी ने मुख्यमंत्री चौहान से की भें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विशाख शारदा पीठम विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश के स्वात्मानंदेन्द्र सरस्वती महास्वामी का निवास कार्यालय पर स्वागत किया। मुख्यमंत्री चौहान से भेंट के लिए वे मुख्यमंत्री निवास पधारे। मुख्यमंत्री चौहान ने महास्वामी का माल्यार्पण कर उन्हें अंगवस्त्रम, श्रीफल तथा आदि शंकराचार्य का चित्र भेंट किया। मुख्यमंत्री चौहान को सरस्वती महास्वामी ने विशाख शारदा पीठम विशाखापट्टनम में जनवरी 2023 में होने वाले वार्षिक उत्सव के लिए आमंत्रित किया। मुख्यमंत्री चौहान ने सरस्वती महास्वामी को प्रदेश में अद्वैत लोक शिक्षण के लिए प्रदेश में जारी गतिविधियों, एकात्म यात्रा, ओंकारेश्वर में विकसित हो रहे अंतर्राष्ट्रीय वेदांत केन्द्र तथा स्टेच्यू ऑफ वननेस संबंधी जानकारी दी। मुख्यमंत्री चौहान ने विशाख शारदा पीठम स्वरूपानन्देन्द्र सरस्वती महास्वामी को श्रीमहाकाल महालोक दर्शन के लिए उज्जैन आमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने लोक गीत की गूँज के बीच लगाए पौधे
मुख्यमंत्री चौहान ने लोक गीत की गूँज के बीच लगाए पौधे
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनजाति मंत्रणा परिषद के प्रतिनिधि-मंडल के साथ स्मार्ट सिटी उद्यान में बरगद, कदंब और सामिया केसिया के पौधे लगाये। मुख्यमंत्री चौहान का परिषद सदस्यों ने पेसा एक्ट लागू करने पर आभार व्यक्त करते हुए पौध-रोपण किया। प्रतिनिधि-मंडल द्वारा “ओ देश म्हारों रे घणों रूपालो रे-ओम्कार म्हारो बाबजी नर्मदा माई री” लोक गीत गाते हुए पौध रोपे। मुख्यमंत्री चौहान डॉ. रूप नारायण मंडावी के नेतृत्व में आए प्रतिनिधि मंडल से ने पेसा एक्ट के प्रावधानों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आहवान किया। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेन्द्र परमार ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। हर्ष परमार, राम परमार, रणजीत मीना, विशाल मीना तथा विजय पटेल साथ थे।
24 घंटे में 227 नए केस, 2 की मौत
24 घंटे में 227 नए केस, 2 की मौ
कोरोना महामारी ने एक बार फिर पलटवार किया है। चीन के साथ ही जापान, अमेरिका में हालात बेकाबू होते नजर आ रहे हैं। COVID BF.7 के रूप में नया वेरिएंट भारत में मिल गया है। केस फिर बढ़ने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में भारत में कोरोना के 227 नए मरीज मिले हैं जबकि 2 की मौत हुई है। यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। इससे पहले 24 घंटों में 201 नए मरीज सामने आए थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि क्या भारत में भी कोरोना की चौथी लहर आने वाली है? इसी आशंका के बीच केंद्र सरकार और राज्य सरकारों ने कमर कस ली है। केंद्र के निर्देश पर सभी राज्यों के अस्पतालों में व्यवस्था पुख्ता की जा रही है। ऑक्सीजन के साथ ही जीवन रक्षक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। सभी राज्यों को अपने यहां के अस्पताल में मॉक ड्रिल कर 27 दिसंबर तक केंद्र सरकार को रिपोर्ट पेश करना है।
केंद्र सरकार के निर्देश के बाद चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग से आने वाले यात्रियों को आरटी-पीसीआर टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है।
बिहार में हवाई अड्डों के साथ ही रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर रैंडम कोविड टेस्ट किए जाएंगे। स्वास्थ्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए निर्देश दिए हैं। राज्य में कोरोना का कोई नया मरीज सामने नहीं आया है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए मॉल, शॉपिंग सेंटर और सिनेमा हॉल को एडवाइजरी भी जारी की गई है।
नये साल में और मजबूत होगा देश का एयर डिफेंस सिस्टम, रुस से मिलेगा S-400 का तीसरा स्क्वाड्रन
नये साल में और मजबूत होगा देश का एयर डिफेंस सिस्टम, रुस से मिलेगा S-400 का तीसरा स्क्वाड्रन
आगरा में संक्रमण के एक मामले ने शहर की बढ़ाई चिंता
आगरा में संक्रमण के एक मामले ने शहर की बढ़ाई चिंता
चीन में मचे कोरोना के हाहाकार ने पूरी दुनिया में दहशत का माहौल बना दिया है। उत्तर प्रदेश के आगरा में उस वक्त खलबली मच गई, जब चीन से लौटा एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। ताजनगरी में चीन से लौटे युवक में कोरोना का ये पहला केस है। जानकारी मिलते ही प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया और उसके घर को सील कर दिया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि कारोबारी जो अभी हाल ही में चीन से वापस लौटा है वह कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उन्होंने आश्वस्त किया है कि मरीज को बाहर नहीं निकलने दिया जाएगा। उसके सैंपल को जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए लखनऊ भेजा गया है ताकि वेरिएंट का पता लगा सके। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी समितियों को भी अलर्ट कर दिया है।
जाति प्रमाण पत्र समग्र आई डी के बिना नहीं बनेगा
लोक सेवा गारंटी के माध्यम से जाति प्रमाण-पत्र बनवाने के लिए अब आवेदक की या परिवार की समग्र आई.डी.होना अनिवार्य किया गया है।
जिले की तहसीलों में स्थापित लोक सेवा गारंटी केंद्र पर जाति के आवेदन क्रमशः अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति पिछडे़ वर्ग, विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ के मैन्युअल जाति के आवेदन मैन्युअल अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति मैन्युअल अन्य पिछडे वर्ग मैन्युअल विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ ब्लड रिलेशन जाति के आवेदन ब्लड रिलेशन अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति ब्लड रिलेशन अन्य पिछडे़ वर्ग तथा ब्लड रिलेशन विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्ध घुमक्कड़ पोर्टल पर लाइव कर दिया गया है।
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सर्दी – खांसी, बुखार होने पर डॉक्टर की सलाह ले और जांच कराए
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एडवायजरी अनुसार कोरोना से प्रभावित होने पर बुखार आना, सिर दर्द, नाक बहना, जुकाम, सांस लेने में तकलीफ, खांसी, गले में खरास, सीने में जकड़न आदि लक्षण दिखाई देते हैं। तो तुरंत डॉक्टर की सलाह ले और मास्क लगाए, ऐसी अवस्था में खुद भीड़ भाड़ वाली जगह पर जाने से बचे।
संक्रमित व्यक्ति के खुली जगह में छींकने वा खांसने से हवा द्वारा इस वायरस का संक्रमण होता है। इसके अलावा संक्रमित व्यक्ति से हाथ मिलाने, गले लगने, संक्रमित जगह के संपर्क में आने से भी यह वायरस फैलता है।
एडवायजरी के अनुसार बचाव के लिए नियमित अंतराल से हाथ धोना चाहिए। साथ ही बिना हाथ धोए चेहरे को न छुऐं, संक्रमित सामग्रियों के संपर्क में आने से बचें, छींकते समय साफ रूमाल का प्रयोग करें, सर्दी जुकाम या खांसी से प्रभावित व्यक्ति से दूरी बनाकर रखें, खांसी बुखार या सांस लेने में तकलीफ होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने भीड़-भाड़ से दूर रहें। धैर्य बनाए रखते हुए चिकित्सक से जरूरी परामर्श लेना चाहिए।
राष्टीय उपभोक्ता दिवस पर जिले में विशेष कार्यक्रम हुआ
कलेक्टर अविनाश लवानिया के मुख्य आतिथ्य में राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस के अवसर शासकीय नवीन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अरेरा कालोनी भोपाल में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर हुआ।
कार्यक्रम में विशेष रूप से छात्रों और युवाओं को जागरूक करने के लिये आमंत्रित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर अविनाश लवानिया ने कहा कि उपभोक्ता आज बाजार की जरूरत है किसी भी वस्तु का मूल्य और उपयोगिता उपभोक्ता पर ही निर्भर है किंतु उपभोक्ता को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी होनी चाहिए, आज मार्केट में अनेक उत्पाद उपलब्ध है और कोई व्यक्ति अपनी पूंजी खर्च कर उसको खरीदता है या सेवाए लेता है ।
कलेक्टर ने कहा कि उपभोक्ता केवल क्रेता नही हो सकता उसके लिए उनके अधिकारों का संरक्षण भी जरूरी है इसके लिए सरकार ने अनेक नियम बनाए है और इसके साथ ही अधिकारो के संरक्षण के लिए नियम और अदालतों का भी गठन किया है। उपभोक्ता को किसी भी समान और सेवाए लेने के लिए उसका बिल जरूर लेना चाहिए, जिससे जरूरत होने पर उसका क्लेम किया जा सके।
कार्यक्रम में जिला उपभोक्ता आयोग के सदस्य सुनील श्रीवास्तव, अनिल वर्मा, अल्का सक्सेना एवं प्रतिभा पाण्डे विशिष्ट अतिथिगण के रूप में सम्मिलित हुये। इसके अतिरिक्त आयोजन के दौरान खाद्य सुरक्षा, नापतौल (विधिक एवं माप विभाग), डाक विभाग एवं पेट्रोलियम कम्पनी के उपभोक्ता अधिकारों से जुड़े विषयों की प्रदर्शनी लगाई गई।
इस दौरान एक प्रश्नमंच का आयोजन भी किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा पूरे उत्साह से भाग लिया गया। सही उत्तर देने वाले छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन हेतु पुरूस्कृत किया गया।
मध्य विधानसभा में कैलाश विजयवर्गीय ने झांकियो को पुरुस्कृत किया
भोपाल, शुक्रवार को बिट्टन मार्केट हाट बाजार ग्राउड मध्य विधानसभा में पूर्व विधायक धुर्वे नारायण सिंह द्वारा मध्य क्षेत्र झांकी सम्मान समारोह आयोजित किया गया, समारोह के मुख्य अतिथि कैलाश विजयवर्गीय राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा, भूपेन्द्र सिंह, नगरीय प्रशासन मंत्री ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में गणेश, दूर्गा उत्सव समितियों द्वारा लगाई गई झांकियों को सम्मानित किया, इस अवसर पर विशेष अतिथि रहे रघुनंदन शर्मा, शैलेन्द्र प्रधान आलोक संजर, सुरेन्द्रनाथ सिंह, सीमा सिंह, राहुल कोठारी, जोधा सिंह आठवाल, विकास वीरानी, शैतान सिंह पाल, सुमित पचौरी, सुनील पाण्डे, हीरेन्द्र बहादुर सिंह, अंशुल तिवारी, सचिनदास बब्बा, मनीष कारा, मध्य विधानसभा के पांचों भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह, मुकुल लोखण्डे, आशीष ठाकुर, हेमंत जोगी, उत्कृष नायक सहित वरिष्ठ नेतागण एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।














