भोपाल, प्रदेश में चुनाव से पहले सरकार लोकल जनप्रतिनिधियों के लिए अपने पिटारे खोल दिए हैं. पंचायत प्रतिनिधियों के मानदेय बढ़ाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगरीय निकाय प्रतिनिधियों के लिए बड़ा ऐलान किया है. नगरीय निकाय के जनप्रतिधियों के सम्मलेन में मुख्यमंत्री ने अध्यक्ष, सभापति, उपाध्यक्ष, महापौर, पार्षदों के मानदेय बढ़ाने की घोषणा की है. इस घोषणा के बाद प्रतिनिधियों की खुशियां चार गुना बढ़ गई हैं.
संजय दत्त जल्द ही बड़े पर्दे पर दादा का किरदार निभाएंगे
बॉलीवुड के बेहतरीन एक्टर संजय दत्त ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। साल 1981 में आई फिल्म रॉकी से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। संजय दत्त ने अपने करियर में हीरो के साथ-साथ विलेन के भी किरदार अदा किए हैं। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि संजय दत्त दादा का किरदार निभाने वाले हैं। वे जल्द ही साउथ के सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म में नजर आने वाले हैं। बता दें कि पिछले कुछ समय से प्रभास डायरेक्टर मारुति के साथ अपनी एक हाॅरर काॅमेडी फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे हैं।
दादा के किरदार में नजर आएंगे संजय
हालांकि अभी तक इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि इस फिल्म में बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त और साउथ की जानी मानी एक्ट्रेस जरीना वहाब की एंट्री होने जा रही है। मीडिया को मिली जानकारी के अनुसार साउथ सिनेमा के डायरेक्टर मारुति की इस फिल्म में संजय दत्त और एक्ट्रेस जरीना वहाब भी नजर आएंगे। इस हाॅरर काॅमेडी फिल्म में संजय दत्त और जरीन वहाब अपने करियर के अब तक के एकदम अलग किरदार में नजर आने वाले हैं। सूत्रों के मुताबिक संजय दत्त इस फिल्म में दादा का रोल निभाते दिखेंगे और जरीन वहाब दादी के रोल में नजर आएंगी।
महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों के मानदेय में सीएम शिवराज ने दोगुनी वृद्धि करने की घोषणा की
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में नगरीय निकायों के नव-निर्वाचित जन प्रतिनिधियों की कार्यशाला -सह-सम्मेलन का शुभारंभ कन्यापूजन व दीप प्रज्वलन के साथ किया। मुख्यमंत्री ने सरपंचों का मानदेय बढ़ाने के बाद अब महापौर, अध्यक्ष और पार्षदों को मानदेय में दोगुना वृद्धि का तोहफा दिया है।उन्होंने कहा कि आप और हम मिलकर प्रदेश का विकास करे। मुख्यमंत्री ने कहा जनता को सफाई, बिजली, पानी आदि संबंधी कोई भी कष्ट होगा, तो सबसे पहले पार्षद के पास लोग पहुंचते हैं। ऐसे में आप पार्षद भाई-बहनों को धैर्य नहीं खोना है। आप सदैव उत्साह के साथ जनता की सेवा करें।
मुक्तसङ्गोऽनहंवादी धृत्युत्साहसमन्वितः।
सिद्ध्यसिद्ध्योर्निर्विकारः कर्ता सात्त्विक उच्यते।।
हम अहंकार न लाएं, हमेशा विनम्र बने रहें। मुख्यमंत्री हो, अध्यक्ष-उपाध्यक्ष या पार्षद सभी जनता के सेवक हैं।पार्षदों की जिम्मेदारी मेयर और अध्यक्ष से अधिक बड़ी है। मुख्यमंत्री-मंत्री आपके कारण ही अच्छा काम कर पाएंगे। इसलिए धैर्य व उत्साह से हमेशा भरे रहना। पांव में चक्कर, मुंह में शक्कर,सीने में आग और माथे पर बर्फ हो, यही जनप्रतिनिधि के लिए मंत्र है। इसका मतलब है कि सुबह लोगों से मिलिये। मुंह में शक्कर का अर्थ है कि कड़वा मत बोलो। सीने में आग का मतलब काम करने की तड़प और माथे पर बर्फ यानी दिमाग ठण्डा रखो।मध्य प्रदेश की धरती पर गुंडे, बदमाशों और दबंगों पर कार्रवाई करके 21 हजार एकड़ जमीन इनसे मुक्त कराई है।अब इन जमीनों पर गरीबों को मकान बनाकर देने के लिए हम संकल्पित हैं।
भारतीय बैंकों ने पिछले 5 सालों में माफ किये 10.09 लाख करोड़ के लोन – वित्त मंत्री
पिछले पांच सालों में देश शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंकों ने कुल 10 लाख 9 हजार 511 करोड़ रुपये के लोन को बट्टे खाते में डाल दिया है। इस बैलेंस को भी बही खाते से हटा दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सितारमण (Nirmala Sitharaman) ने राज्यसभा (Rajya Sabha) में इसकी जानकारी दी। संसद में पिछले 5 साल का आंकड़ा पेश करते हुए वित्त मंत्री (Finance Minister) ने बताया कि पिछले पांच सालों से बैंकों में फंसे लोन को आरबीआई के दिशा-निर्देशों के अनुसार बट्टे खाते में ट्रांसफर कर दिया गया है। इसके साथ ही बैंकों ने अपने मौजूदा बही-खाते को दुरुस्त भी कर लिया है। रिजर्व बैंक के आंकड़ों के मुताबिक बैंकों ने पिछले पांच सालों में 10 लाख करोड़ से अधिक रकम के बट्टे खाते में डाल दिया गया है।
वीर बाल सप्ताह: मध्यप्रदेश के 7 हजार से अधिक विद्यालयों में गुँजायमान होगी बालवीरों की गाथा
भोपाल, लोक शिक्षण संचालनालय, पंजाबी साहित्य अकादमी, म.प्र. संस्कृति परिषद के संयुक्त तत्वाधान में एवं मातृभाषा मंच के द्वारा मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल, टी.टी. नगर में 19 से 25 दिसम्बर 2022 को श्री गुरू गोबिन्द सिंह के साहिबजादों एवं माता गुजरी की शहादत को समर्पित “वीर बाल दिवस” सप्ताह के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आरंभ किया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ गुरूवाणी शबद गायन से किया गया।
मातृभाषा मंच के संयोजक डॉ. अमिताभ सक्सेना द्वारा कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन मे बताया की मातृभाषा मंच का उद्देष्य विभिन्न भाषायी समाजों को जोड़ने का कार्य करती है।
श्रीमती नीरू सिंह ज्ञानी, निर्देशक पंजाबी साहित्य अकादमी कार्यक्रम की प्रस्तावना देते हुए कहा कि यह गर्व का विषय है मध्यप्रदेश सरकार ने लोक शिकक्षण संचालनालय के माध्यम से विद्यार्थियो के बीच श्री गुरू गोबिन्द सिंह जी के पूरे परिवार द्वारा दिये गये बलिदान को प्रदेश के विद्यार्थियो के बीच गुँजायमान होगा। नीरू सिंह ज्ञानी ने बताया कि देश के प्रति कर्तव्य निभाने एवं समर्पण की कोई उम्र नहीं होती बाल वीरो का बलिदान हमें यही प्रेरणा देता है। मध्य प्रदेश के सभी विद्यार्थी एवं आने वाली पीढ़ी इस अप्रतिम बलिदान से परिचित हो सकें इस निमित्त यह आयोजन एक महत्वपूर्ण प्रयास सिद्ध होगा। उन्होने कहा-शिक्षा का जलाया हुआ दीपक पूरे समाज को रोशन करता है। पंजाबी साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश द्वारा वीर साहिबज़ादों पर केन्द्रित तालगुरू प्रोडक्शन द्वारा तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री एवं सिख फाउण्डेशन, नई दिल्ली द्वारा इतिहास लेख को अकादमी द्वारा लोक षिक्षण संचालनालय, को उपलब्ध कराया गया है। क्योंकि 25 दिसम्बर 2022 एवं 26 दिसम्बर 2022 को अवकाश होने के कारण दिनांक 19 से 24 दिसम्बर 2022 तक विद्यार्थी इस इतिहास को जान पाएंगे। दिनांक 19 से 25 दिसम्बर 2022 तक मध्यप्रदेश के सभी संभागों के विद्यालयों में पंजाबी साहित्य अकादमी द्वारा निबंध प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।

वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. पी.एस. बिंद्रा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए पंजाबी समाज के बलिदानों का स्मरण किया और कहा कि अभी भी आवष्यकता है कि एक हाथ में माला हो और दूसरे हाथ में भाला होना चाहिये। शस्त्र एवं शास्त्र दोनों का भलीभांति प्रयोग हमें आना चाहिये। डॉ. बिंद्रा ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह सत्य के मार्ग पर निडर होकर चलें।
इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माननीय इंदर सिंह परमार, मंत्री सामान्य प्रषासन एवं स्कुल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) मध्य प्रदेश शासन द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सिख धर्म के गौरवशाली इतिहास और साहिबजादों की कुर्बानी के बारे में संदेश दिया।
स्कूल शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि भारत के गौरवमयी इतिहास को अँग्रेजों ने अपने हित के लिये तोड़ा मरोड़ा। ऐसा उन्होंने किया वो तो उनकी भलाई में था लेकिन स्वाधीनता के बाद भी हम उसी इतिहास को ढो रहे हैं यह गलत है। इतिहासकारों ने जीता हुआ सिकन्दर तो पढ़ाया लेकिन हारा हुआ सिकन्दर नहीं पढ़ाया। गुरू गोविन्द सिंह जी के साहबजादों को याद करते हुए उन समस्त बलिदानियों को भी याद किया जिनके बलिदान से इस देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई।
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सुश्री ऊषा ठाकुर, माननीय मंत्री संस्कृति, पर्यटन एवं अध्यात्म विभाग, मध्य प्रदेष शासन द्वारा भी अपने उद्बोधन में शहीदी के इस पावन दिन को याद कर बाल वीरों के साहस की गाथा का वर्णन किया। संस्कृति मंत्री ऊषा ठाकुर ने मंच से यह आग्रह किया कि साहबजादों जैसे सच्चे राष्ट्र नायकों के चित्र हमें हमारे घर में लगाने चाहिये जिससे कि उन्हें देखकर हमें प्रेरणा प्राप्त हो। मंत्री ऊषा ठाकुर ने यह याद दिलाया कि गुरू गोविन्द सिंह के परिवार के बलिदान देने की परंपरा की आज भी आवश्यकता है। उन्होंने अपने भाषण में उन माँओं को भी प्रणाम किया जिन्होंने जीते जी अपने बच्चों का बलिदान दिया।
इस अवसर पर साहबजादों की शहीदी पर केंद्रित “पुस्तक” का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में शहीदी पर एक डॉक्यूमेंट्री भी दिखाई गई एवं स्कूली शिक्षा में भी इस कुर्बानी के इतिहास को जोड़ने एवं विद्यार्थियों को एक संदेष पहुँचाने की बात कही गयी। कार्यक्रम में प्राचार्य मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल, टी.टी. नगर, भोपाल रेखा शर्मा द्वारा आभार किया गया।
इस कार्यक्रम में अरविन्द चौरगड़े सम्भागीय संयुक्त संचालक भोपाल, प्राचार्य, मॉडल हायर सेकेण्डरी स्कूल रेखा शर्मा एवं उप-प्राचार्य आर. के. श्रीवास्तव जी उपस्थित रहे एवं कार्यक्रम का संचालन रतनजीत सिंह शैरी ने किया।
इस अवसर पर अपर संचालक लोक शिक्षण संचनालय धीरेंद्र चतुर्वेदी , सरदार बृजेंद्र सिंह कुलदीप सिंह हरदीप सिंह कमलजीत कौर प्रकाश कौर गुरप्रीत सिंह जसविंदर सिंह सोहन सिंह प्रीतम सिंह जसपाल सिंह सभी सिख समाज के प्रतिनिधि, विद्वान, शिक्षकगण एंवं विद्यार्थी उपस्थित थें।
प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्यमंत्री चौहान और प्रसिद्ध क्रिकेटर गौतम गंभीर रेहटी में शामिल हुए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने युवाओं से कहा है कि पढ़ो, खेलो और स्व-रोजगार से जुड़ो। पढ़ाई के साथ खेल भी आवश्यक है। खेल आनंद, प्रसन्नता देते हैं और शरीर को मजबूत बनाते हैं। प्रदेश में विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के पूरे अवसर और सुविधाएँ प्रदान की जा रही हैं। अभिभावक अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलकूद के लिए भी प्रोत्साहित करें।
मुख्यमंत्री चौहान और प्रसिद्ध क्रिकेटर एवं सांसद श्री गौतम गंभीर आज रेहटी (सीहोर) में प्रेम सुंदर मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में शामिल हुए और खिलाड़ियों का उत्साह एवं मनोबल बढ़ाया। साधना सिंह, सांसद रमाकांत भार्गव, आयोजन समिति प्रमुख कार्तिकेय सिंह चौहान, जन-प्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी एवं क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गौतम गंभीर ने देश-विदेश में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने 6 बार टेस्ट मैच में भारत की कप्तानी की और निरंतर सफलता प्राप्त की। वर्ष 2011 में भारत को ऐतिहासिक विजय दिलवाई। वे क्रिकेटर के साथ सांसद भी हैं और जन-कल्याण के लिए जैन रसोई भी चलाते हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने गौतम गंभीर से मध्यप्रदेश के बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण देने में सहयोग करने का आग्रह भी किया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं अपने माता-पिता के चरणों में प्रणाम एवं वंदन करता हूँ, जिन्होंने आज मुझे इस मुकाम पर पहुँचाया है। मैं एक छोटे किसान परिवार का हूँ। बचपन में ही मेरी माता नहीं रही थी। पिता ने पढ़ाने और आगे बढ़ाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी। आप अपने जीवन में कभी भी माता-पिता का सम्मान और सेवा करना न भूलें।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में खेलकूद के लिए उपयुक्त वातावरण है। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ खेलें। मध्यप्रदेश से ऐसे खिलाड़ी निकले, जो पूरे देश में धूम मचाए। विधायक और सीएम कप में विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाता है। कबड्डी, खो-खो, व्हॉली-बॉल और क्रिकेट के साथ अब बेटियाँ भी खेलेंगी। प्रदेश के हर गाँव में खेल की सुविधाएँ दी जा रही हैं। 110 गाँव में बुनियादी सुविधायुक्त खेल के मैदान बनाए जा रहे हैं। नसरुल्लागंज में खेल स्टेडियम है, रेहटी में भी खेल स्टेडियम बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में 10वीं एवं 12वीं के ऐसे बच्चे जो 70% या अधिक अंक लाते हैं उन्हें स्कॉलरशिप दी जाएगी। प्रदेश में सीएम राइज स्कूल खोले जा रहे हैं और गाँव-गाँव में स्मार्ट क्लास बनाई जा रही है। कक्षा 12वीं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने पर लैपटॉप दिया जाता है और उच्च शिक्षा की फीस भी मामा भरवाता है। सरकार द्वारा विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग की सुविधा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन प्रारंभ की जा रही है।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में नौकरियों के साथ ही स्व-रोजगार के पर्याप्त अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना, उद्यम क्रांति योजना में एक लाख से 50 लाख रूपये तक का ऋण युवा उद्यमियों को दिया जाता है। साथ ही सरकार 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी देती है। कलेक्टर और कमिश्नर युवाओं को इन योजनाओं की जानकारी दें एवं स्व-रोजगार स्थापना में उनका सहयोग करें। मुख्यमंत्री चौहान ने अच्छे आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।
गौतम गंभीर ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री चौहान मध्यप्रदेश की आन-बान और शान है। आप सभी भाग्यशाली हैं जो आपको इतने अच्छे इंसान मुख्यमंत्री के रूप में मिले हैं। मध्यप्रदेश में 43 लाख से अधिक बेटियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिल रहा है, देश के किसी राज्य में इस तरह की योजना नहीं है। गंभीर ने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और कहा कि ऐसे ही टूर्नामेंटों में खेलते हुए मैं आगे बढ़ा हूँ।
क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ 12 दिसंबर से प्रारंभ हुआ और इसमें बुधनी विधानसभा क्षेत्र की 14 टीमों ने हिस्सा लिया। रविवार को फाइनल मुकाबला बुधनी और भैरूंदा टीमों के बीच खेला गया।
आधुनिक अधोसंरचना और उच्च दक्षता वाले शिक्षक बनाएंगे बच्चों का उज्जवल भविष्य
संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण भोपाल संभाग ने बताया कि संभाग में कुल 36 सीएम राइज स्कूल स्वीकृत है। उन्होंने बताया कि भोपाल जिले में 7, रायसेन जिले में 8, राजगढ़ जिले में 5, सीहोर जिले में 9 और विदिशा जिले में 7 इस प्रकार 36 सीएम राइज स्कूल स्वीकृत हैं।
संयुक्त संचालक, लोक शिक्षण ने बताया कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवीन शिक्षा नीति के अंतर्गत सर्व संसाधन संपन्न विद्यालयों की स्थापना के लिए विभाग द्वारा सीएम राइज स्कूल की कार्य योजना बनाई गई हैं। इन स्कूलों में एकीकृत रूप से केजी से कक्षा 10वीं अथवा 12वीं तक स्थापित कर अध्ययन एवं अध्यापन और संरचना सुधार का कार्य किया जा रहा है। इन विद्यालयों में अत्याधुनिक अधोसंरचना एवं उच्च दक्षता वाले शिक्षकों की व्यवस्था की गई है।
संयुक्त संचालक ने बताया कि सीएम राइज स्कूलों में सर्व सुविधायुक्त अधोसंरचना, पर्याप्त एवं दक्ष शिक्षक, बेहतर विद्यालय नेतृत्व, अभिभावकों की सहभागिता, स्मार्ट कक्षाएं, सभी प्रकार की प्रयोगशालाएं की व्यवस्था, विद्यार्थियों के सर्वागीण विकास के लिए कला, संगीत की सुविधा, परिवहन सुविधा, पूर्व प्राथमिक शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा, सीएम राइज स्कूल में विद्यार्थियों को प्रदान की जा रही हैं।
उन्होंने ने बताया कि भोपाल जिले में सीएम राइज स्कूल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निशातपुरा, शासकीय उच्चतर कन्या माध्यमिक विद्यालय कमला नेहरू, शासकीय उच्चतर माध्यमिक बालक विद्यालय बैरसिया, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करोंद (सरदार वल्लभ भाई पटेल), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महात्मा गांधी भेल, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या बरखेड़ी जहॉगीराबाद, शासकीय हाई स्कूल बर्रई, सीहोर जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बालक शाहगंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट बुदनी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रेहटी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नसरूल्लागंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इछावर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट आष्टा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्कृष्ट बिलकिसगंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जाबर, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कन्या मनुबेन मंडी सीहोर, रायसेन जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औबेदुल्लागंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सांची, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पाठनदेव, सांची, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गैरतगंज, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेगमगंज, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिलवानी, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उदयपुरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाड़ी, विदिशा जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, ग्यारसपुर, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, कुरवाई, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, लटेरी, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, नटेरन, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय सिरोंज, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय बरईपुरा, राजगढ़ जिले में शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय गंज राजगढ़, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, ब्यावरा, शासकीय उत्कृष्ट माध्यमिक विद्यालय, नरसिंहगढ़, शासकीय हाई स्कूल मउ पडाना, शासकीय मॉडल स्कूल जीरापुर स्कूलों को सीएम राइज स्कूल स्वीकृति प्रदान की गई हैं।
सुशासन सप्ताह 25 दिसंबर तक
कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि जिले में सुशासन सप्ताह प्रशासन गांव की ओर गुड गर्वेनेंस सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सुशासन सप्ताह 25 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे।
कलेक्टर लवानिया ने बताया कि सुशासन सप्ताह अवधि में प्रशासन गांव की ओर अभियान में विभागों के माध्यम से क्रियान्वित गतिविधियों का लाभ स्थानीय स्तर पर पहुँचाने के प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे।
कलेक्टर लवानिया ने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए है कि सुशासन सप्ताह अवधि में विभागों द्वारा जनहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और लाभ सुनिश्चित किए जाएं।
31 दिसंबर तक चीफ मिनिस्टर्स यूथ इंटर्नशिप योजना में ऑनलाइन आवेदन
चीफ मिनिस्टर यूथ इंटर्नशिप योजना मध्यप्रदेश सरकार की फ्लेगशिप योजना है इस योजना में युवाओं को अपनाकौशल बढ़ाने, प्रोफेशनल वातावरण में कार्य करने और मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र के रूप में प्रदेश के विकास में योगदान देने का अवसर प्रदान होता है। योजना में युवाओं को ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक है।
चीफ मिनिस्टर यूथ इंटर्नशिप योजना में भाग लेने वाले युवाओं जिनकी उम्र 19 से 29 वर्ष तक होनी चाहिए। प्रतिभागियों को पिछले दो वर्ष में किसी भी विषय में शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों से स्नातक / स्नातकोत्तर उत्तीर्ण युवा भाग ले सकते है। इस योजना में 6 माह की इंटर्नशिप अवधि होती है। प्रत्येक विकासखण्ड में 15 इंटर्न्स और प्रदेश में कुल 4695 युवाओं का चयन किया जाना है। योजना में प्रतिमाह 8 हजार रूपए का स्टाइपेंड दिया जाता है।
मुख्यमंत्री चौहान ने पिथोरिया, गुलमोहर और अशोक के पौधे लगाए
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी उद्यान में पिथोरिया, गुलमोहर और अशोक के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राज्य स्तरीय कबड्डी खिलाड़ी कु. अक्षरा सिंह परिहार ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। राहुल सिंह परिहार, डॉ. सावित्री सिंह एवं अभ्युदयराज सिंह ने भी पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान को डॉ. सावित्री सिंह ने पुस्तक भेंट की।
मुख्यमंत्री चौहान के साथ पत्रकार सुधीर दंडोतिया ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। पत्रकार विवेक पटैया सहित पूनम, आर्यन, आरव और वेदांश भी पौध-रोपण में शामिल हुए।














