टेस्ट सीरीज से बाहर हुए रोहित शर्मा

 

भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में बदलाव किया है। कप्तान रोहित शर्मा चोट की वजह से पहले टेस्ट से बाहर हो गए हैं। उनकी गैर मौजूदगी में केएल राहुल पहले मैच में कप्तानी करेंगे। रोहित की जगह अभिमन्यु ईश्वरन को टीम में शामिल किया गया है। मोहम्मद शमी और रविंद्र जडेजा भी बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर सौरभ कुमार और नवदीप सैनी को टीम में शामिल किया गया है। इनके अलावा जयदेव उनादकट को भी मौका दिया गया है। बीसीसीआई ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

टीम इंडिया के कप्तान रोहित बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गए थे। इस वजह से वे भारत लौट गए। इसी वजह से उन्हें पहले टेस्ट से आराम दिया गया है। हालांकि दूसरे टेस्ट मैच को लेकर अभी जानकारी नहीं आई है। भारतीय वरिष्ठ चयन समिति ने अभिमन्यु ईश्वरन को उनकी जगह पहले टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया में शामिल किया है। दूसरी ओर, तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अभी तक अपने कंधे और घुटने की चोट से पूरी तरह से उबर नहीं पाए हैं और इसी वजह से टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह पर नवदीप सैनी और सौरभ कुमार को नामित किया है। चयन समिति ने तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को भी टेस्ट सीरीज के लिए भारत की टीम में शामिल किया है.

मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

 

पीएम मोदी देश में कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गोवा में ‘मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ का उद्घाटन किया। नवंबर 2016 में पीएम नरेंद्र मोदी ने ही इसकी आधारशिला रखी थी। बता दें कि नया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा गोवा के उत्तरी भाग में स्थित है जो गोवा की राजधानी पणजी से लगभग 35 किमी दूर है। यह गोवा में दूसरा हवाई अड्डा होगा। पहला एयरपोर्ट डाबोलिम में स्थित है। गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट से अभी 15 डोमेस्टिक और 6 इंटरनेशनल लोकेशन्स के लिए कनेक्टिविटी है। जबकि मोपा एयरपोर्ट के जरिए 35 डोमेस्टिक और 18 इंटरनेशनल लोकेशन्स तक पहुंचा जा सकेगा। इंडिगो और गोफर्स्ट जैसी एयरलाइंस पहले ही जनवरी से नए हवाई अड्डे से 200 से ज्यादा उड़ानें शुरू करने की योजना की घोषणा कर चुकी हैं। बता दें कि साल 2014 में मोदी सरकार बनने के बाद से देश में एयरपोर्ट की संख्या 74 से दोगुनी होकर लगभग 140 या इससे ज्यादा हुई है।

उत्तरी गोवा के मोपा में स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा 2,870 करोड़ रुपये की लागत से बना है। यह डाबोलिम के बाद राज्य का दूसरा हवाई अड्डा होगा। अधिकारियों ने बताया कि पहले चरण में हवाई अड्डे की सालाना क्षमता 44 लाख यात्रियों की होगी और परियोजना पूरी होने पर इसकी कुल क्षमता बढ़कर सालाना एक करोड़ यात्री हो जाएगी। डाबोलिम हवाई अड्डे की क्षमता 85 लाख यात्री सालाना है, लेकिन वहां ‘कार्गो’ (माल) परिवहन की सुविधा नहीं है, जबकि नए हवाई अड्डे पर कार्गो की भी सुविधा उपलब्ध होगी। हवाई अड्डे से राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास (socio-economic development) को बढ़ावा देने और पर्यटन उद्योग की जरूरतों को पूरा करने की उम्मीद है। इसमें प्रमुख लॉजिस्टिक हब के रूप में सेवा देने की क्षमता है, जो कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को सीधे जोड़ता है। हवाई अड्डे के लिए मल्टी-मोडल कनेक्टिविटी की भी योजना है।

अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस पर पर्वतारोहियों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने पौधे-रोपण किया

 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 11 दिसम्बर अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस पर विक्रम अवार्ड विजेता भगवान सिंह कुशवाह तथा अन्य पर्वतारोहियों के साथ पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में कदंब, बरगद और सारिका इंडिका के पौधे लगाए। पर्वतारोहियों में भावना डहेरिया, अंजना यादव, भगवान सिंह, अंकित सेन, अंकित कुमार, आदित्य नारंग, सौरभ कुशवाह, रितेश, अमित कुशवाह, नीरज डहेरिया और अमित विश्वकर्मा ने भी पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ बालिका संध्या चौहान ने अपने जन्म-दिवस पर पौध-रोपण किया। बालिका के पिता बृजेन्द्र सिंह चौहान तथा बहन कुमारी सानिध्या भी साथ थी।

नगरीय निकाय और पंचायतों के कामकाज में तेजी लाने के संभागायुक्त ने दिए निर्देश

संभागायुक्त मालसिंह भयड़िया ने रविवार को संभाग भर के नगरीय निकायों और पंचायत निकायों के अधिकारियों की वर्चुअल बैठक में निर्देश दिए है कि हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ नागरिकों को सुनिश्चित करते हुए विकास और निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरा करे। बैठक में संयुक्त आयुक्त विकास सुदर्शन सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

नगरीय निकाय समय पर कार्य पूर्ण करे

कमिश्नर ने पहली बैठक नगर परिषद और नगर पालिका अधिकारियों की ली और प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी, मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास, शहरी पेयजल सहित स्वच्छता अभियान के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने लक्ष्य अनुसार प्रगति की जानकारी ली और कम प्रगति वाले निकायों के अधिकारियों को सचेत किया कि वे काम में तेजी लाएं और निर्धारित समय अवधि में काम पूरा करें अन्यथा अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

 

कमिश्नर ने राजस्व वसूली कार्य की समीक्षा भी की। उन्होंने अपेक्षाकृत कम राजस्व वसूल करने वाले निकायों को तत्काल अभियान चलाने के निर्देश भी दिए।

 

ग्रामीण विकास में नवाचार करें सीईओ – भयड़िया

 

संभाग के जिला और जनपद पंचायत के सी ई ओ की बैठक में भी संभागायुक्त श्री भयड़िया ने लगभग 3 घंटे विस्तार से ग्रामीण विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने बैठक में प्रमुख रूप से मनरेगा, प्रधानमंत्री ड्रिप सिंचाई, स्वच्छ भारत मिशन, आजीविका मिशन, अमृत सरोवर और उत्तम धरोहर सहित विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।उन्होंने प्रधानमंत्री आवास और आवास प्लस की प्रगति की भी जानकारी ली तथा समय अवधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।उन्होंने मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत लाभान्वित किए जाने के कार्यक्रम की भी अधिकारियों से जानकारी ली।

 

बैठक में जिला पंचायत के सीईओ को निर्देश दिए गए है कि वे शासन की फ्लैगशिप योजना के अलावा अन्य कार्यक्रमों में नवाचार का कार्यक्रम तैयार कर भेजे,जिससे उन कामों की भी समीक्षा की जा सके।अमृत सरोवर के निर्माण में अच्छा काम नही करने वाले ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के उपयंत्रियो के विरुद्ध कार्यवाही के लिए अधीक्षण यंत्री को प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए है।कमिश्नर ने सभी जिलों के अधिकारियों से कहा कि वे जिला पंचायत भोपाल से प्रेरणा लेकर स्वच्छ भारत मिशन में बेहतर काम करें।उन्होंने मछली पालन विभाग को प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना में लाभ सुनिश्चित करते हुए,स्वसहायता समूहों को मछली और सिघाड़ा उत्पादन से जोड़ने के निर्देश दिए।

शहरों में ठंड से बचाने करें अलाव की व्यवस्था : मंत्री भूपेन्द्र सिंह

 

नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने निर्देशित किया है कि शीत लहर के प्रकोप को देखते हुए सभी नगरीय निकायों में सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। मंत्री सिंह ने कहा कि निकाय के सभी आश्रय स्थलों में नहाने के लिये गर्म पानी और रजाई एवं कंबल की व्यवस्था आवश्यक रूप से रहे। उन्होंने कहा है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

मंत्री सिंह ने कहा कि ऐसे नगरीय निकाय, जहाँ स्थाई आश्रय स्थल नहीं हैं, वहाँ पर अस्थाई तौर पर किराये के भवन में अथवा खाली पड़े नगरीय निकाय के किसी भवन में आश्रय स्थल प्रारंभ कर शहरी बेघरों को आश्रय, आवास एवं अन्य राहत देना सुनिश्चित करें। आश्रय स्थलों में साफ-सफाई के विशेष प्रबंध करें। उन्होंने कहा कि आश्रय स्थलों का प्रचार-प्रसार करें, जिससे शहर में बेघरों को आश्रय स्थल की जानकारी मिल सके। रात में बस स्टेण्ड, रेलवे स्टेशन एवं अन्य ऐसे क्षेत्र जहाँ निराश्रित लोगों की संख्या ज्यादा होती है, वहाँ राजस्व निरीक्षक के माध्यम से प्रति दिन आश्रय स्थल में ठहरने वाले लोगों की जानकारी भेजना सुनिश्चित करें। इस संबंध में आयुक्त नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा सभी नगरीय निकायों को आदेश भी जारी कर दिये गये हैं।

BHOPAL Police News : 485 स्थाई एवं 539 गिरफ़्तारी वारंटियो समेत 1024 आरोपियों को किया गिरफ़्तार।

भोपाल : DGP सुधीर सक्सेना द्वारा प्रदेश के पुलिस कमिश्नर एवं सभी पुलिस अधीक्षकों को कॉम्बिन्ग गश्त हेतु दिये गये निर्देश के पालन में भोपाल मे पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर ने कमिश्नर कार्यालय में सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी को ब्रीफ कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए एवं आरोपियों व वारंटियो की धरपकड़ हेतु टीमें बनाकर व सूची देकर क्षेत्र में रवाना किया गया था। हर जोन में DCP एव्ं ADDL DCL के नेतृत्व मे थाने की टीम एवं DCP क्राइम ब्रांच के नेतृत्व मे क्राइम ब्रांच की टीम पूरी रात सक्रीय रही एवं आरोपियों/वारंटियो की धरपकड़ की गई।

करीब 1000 पुलिसकर्मियो द्वारा रात्रि लगभग 11:00 बजे से गश्त प्रारंभ की जाकर प्रातः करीब 5 बजे तक की गई। केवल 6 घंटे की गश्त में कुल 485 स्थाई वारंट एवं 539 गिरफ्तारी वारंट समेत कुल 1024 वारंट की तामिली कराई गई। साथ ही लगभग 300 से अधिक हिस्ट्रीशीटर चेक किये गये।

गश्त के दौरान डीजीपी सुधीर सक्सेना ने पुलिस आयुक्त मकरंद देउस्कर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सचिन अतुलकर के साथ थाना हनुमानगंज का भ्रमण कर काम्बिन्ग गश्त का जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

गिरफ़्तार आरोपियोँ की अत्यधिक संख्या होने के कारण आरोपियों का मेडिकल कराने के लिए स्पेशल डॉक्टर्स की टीम तैयार की गई एवं न्यायालय में अतिरिक्त मजिस्ट्रेटस द्वारा कोर्टस रखी गई, साथ ही जेल मे भी अतिरिक्त व्यवस्था की गई।

जोनवार स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट तामीली व सर्वाधिक वारंट तामीली कराने वाले थाने-

– जोन 3 क्षेत्र में 198 गिरफ़्तारी व 134 स्थाई वारंट समेत कुल 332 वारंट तामील कराए गये, जिसमे थाना हनुमानगंज पुलिस द्वारा सर्वाधिक कुल 72 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट तामील किये गए।
– जोन 1 क्षेत्र में 111 गिफ़्तारी 146 स्थाई वारंट समेत 257 वार्ंट तामील कराए गये, जिसमें थाना जहाँगीराबाद द्वारा सर्वाधिक कुल 38 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट तामील किये गए।

– जोन 4 कुल 121 गिफ़्तारी एवं 115 स्थाई वारंट समेत कुल 235 वारंट तामील कराए गये, जिसमे थाना निशातपुरा द्वारा सर्वाधिक कुल 70 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट तामील किये गए।

– जोन 2 मे कुल 109 गिफ़्तारी एवं 90 स्थाई वारंट समेत कुल 199 वारंट तामील कराए गये, जिसमे थाना पिपलानी पुलिस द्वारा सर्वाधिक कुल 36 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट तामील किये गए।

भोपाल कमिश्नरेट मे ये अब तक कुल 5 बार की जा चुकी है कॉम्बिन्ग गश्त-

1- दिनांक 05-06/02/2022 कुल 268 स्थाई/गिरफ्तारी वारंट।
2- दिनांक 25-26/03/2022 कुल 511 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
3- दिनांक 20-21/06/2022 कुल 601 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
4- दिनांक 19-20/09/2022 कुल 726 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।
5- दिनांक 10-11/12/2022 कुल 1024 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट।

भोपाल कमिश्नरेट में अब तक कुल- 3120 स्थाई/गिरफ़्तारी वारंट कराये जा चुके हैं तामील-

शहर के सभी थानों में स्थाई/गिरफ्तारी वारंट की पेन्डेसी बढ़ने से, आरोपी के फरार होने व वारंट तामीली होने से न्यायालय मे प्रकरण लंबित थे। वारंट की तामिली से मामलें का निराकरण होकर पीड़ितो को न्याय मिल सकेगा। तामील कराये गये वारंटो मे मर्डर, रेप, लूट, चेक बाऊंस, फ्रॉड समेत गम्भीर व इकोनोमिक सम्बंधित अपराधी भी हैं। उक्त अभियान से निश्चित रूप से आमजन पर कारात्मक प्रभावी असर एवं अपराधियों में पुलिस/कानून का खौप बढ़ेगा। कॉम्बिन्ग गश्त आगामी समय में भी की जायेगी।

सीधी मे जनता को सम्बोधित करते हुए बोले मुख्यमंत्री अब जनता को दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाना पड़ेंगे

 

सीधी जिले में ‘मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’ के अंतर्गत आयोजित स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सीधी के सब्जी मंडी के सामने खुर्द में आयोजित किया जा रहा है। यहां पर मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्थानीय बुनकरों द्वारा बनाए गए दरी मुख्यमंत्री को भेंट किया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि आज का कार्यक्रम कार्यक्रम नहीं है गरीबों की जिंदगी बदलने का दिन है। लोकतंत्र जनता के लिए है। लोकतंत्र को जनता का राज कहा है। जनता को दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना पड़े। इसकी व्यवस्था की गई है। 38 योजनाओं की पंचायत में शिविर लगाकर समाधान किया गया। अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। रीवा संभाग में 759778 आवेदन आए थे उनमें से 702845 अलग-अलग नाम जोड़ दिए गए हैं। सीधी में कलेक्टर से माइक पर मुख्यमंत्री ने किया सवाल, मामा आजकल भाषण नहीं देता सीधे सीधे बात करता है। मुख्यमंत्री के सवाल पर कलेक्टर ने दिया जवाब 151003 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 137003 आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। जनता को लाभ पहुंचाने का काम आजादी के बाद अब तक नहीं हुआ आज का दिन ऐसा ऐतिहासिक रहा है। जिले में 400 पंचायत हैं। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वीकृति दिए जा रहे हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधि स्वीकृत पत्र बाटेंगे। छत्रपति आमजन के हाथ में और उसका सीधा लाभ मिल जाए हमारी सोच है। भगवान खुश हो ना हो लेकिन गरीबों की पूजा करने से वक्त जरूर होते हैं। इनकी आंखों में साक्षात् नारायण दिखाई देते हैं। जनता ही जनार्दन है।

सात सड़क परियोजनाओं का रीवा में लोकार्पण और शिलान्यास

सात सड़क परियोजनाओं का रीवा में लोकार्पण और शिलान्यास

केंद्रीय परिवहन मंत्री रीवा जिले के वरसैता में पहुंचे। सात सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया। अनोखे अंदाज के लिए जाने, जाने वाले जनार्दन मिश्रा सांसद ने नितिन गडकरी को पौधा देकर स्वागत किया।

सीधी राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-39 में मोहनिया घाटी में 1004 करोड़ रुपये की लागत से 2.82 किलोमीटर लम्बाई की टनल बनाई गई है। इसका निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा किया गया है। इसका लोकार्पण करने के लिए केन्द्रीय भूतल परिवहन मंत्री नितिन गड़करी मोहनिया टनल पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने टनल का लोकार्पण किया। सीधी रीवा सहित जिले के कलेक्टर पुलिस अधीक्षक समेत प्रशासनिक अमला मौजूद रहा।

रीवा-सीधी की दूरी मप्र की सबसे लंबी सड़क सुरंग से घटेगी

 

सड़क और रेलमार्ग देश की विकास की धमनियां हैं। एक अच्छा सड़क मार्ग विकास के कई द्वार खोलता है। रीवा से सीधी के बीच प्रदेश की सबसे बड़ी सड़क सुरंग बनकर तैयार है। नेशनल हाइवे नम्बर-75 ई में मोहनिया घाटी में बनाई गई इस सुरंग से रीवा और सीधी के बीच में सात किलोमीटर की दूरी घटेगी। आवागमन सुगम होने के साथ लगभग 45 मिनट का कम समय सीधी पहुंचने में लगेगा। यह सुरंग आवागमन को सुगम करने के साथ पर्यावरण एवं वन्य जीवों के संरक्षण में भी सहायक सिद्ध होगी। मोहनिया घाटी में सुरंग बन जाने से आवागमन लगभग बंद हो जाएगा। इससे घाटी में रहने वाले छोटे-बड़े वन्य जीव स्वच्छंद रूप से विचरण कर सकेंगे।

 

रीवा से सीधी के बीच बनाई गई सड़क सुरंग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। राष्ट्रीय सड़क विकास प्राधिकरण द्वारा इसका निर्माण 1004 करोड़ रुपए की लागत से किया गया। इसका निर्माण कार्य 18 दिसम्बर 2018 को आरंभ हुआ। इसका निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा मार्च 2023 से 6 महीने पहले ही पूरा हो गया है। मोहनिया घाटी में बनाई गई इस सुरंग की कुल लंबाई 2280 मीटर है। इसमें कुल छह लेन हैं, जिनमें से तीन आने के लिए तथा तीन जाने के लिए हैं। इन लेनों को आपस में सात स्थानों पर जोड़ने के लिए अंडर पास दिए गए हैं। यदि कोई वाहन बीच से वापस लौटना चाहे तो सरलता से लौट सकता है। सुरंग के साथ घाटी से लेकर चुरहट तक 15.7 किलोमीटर की फोरलेन बायपास सड़क का भी निर्माण किया गया है। रीवा की ओर सुरंग के शुरुआत बिन्दु पर रीवा का इकलौता सोलर पावर प्लांट स्थापित है। यह टनल दो बड़े निर्माण कार्यों का मिलन स्थल है।

भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुना गया

 

गुजरात में ऐतिहासिक विजय हासिल करने के बाद भाजपा अगली सरकार के गठन में जुट गई है। शनिवार को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी, जिसमें भूपेंद्र पटेल को नेता चुना जाएगा। विधायकों की यह बैठक सुबह 10 बजे गांधीनगर स्थित पार्टी मुख्यालय कमलम में होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य बड़े नेताओं ने शुक्रवार को गांधीनगर में राज्यपाल आचार्य अद्वैत से मुलाकात की और उन्हें अपना इस्तीफा सौंपा। शपथ ग्रहण के लिए 12 दिसंबर को दिन तय हुआ है। अब अटकलें लगाई जा रही हैं कि भूपेंद्र पटेल के साथ मंत्रिमंडल (Bhupendra Patel Cabinet) में कौन-कौन शामिल होगा? कहा जा रहा है कि 12 दिसंबर को करीब 25 विधायक मंत्री पद की शपथ (Bhupendra Patel Cabinet 2.0) सकते हैं। इनमें से 10-11 मंत्री होंगे जबकि 12-14 विधायक राज्य मंत्री बनाए जाएंगे। रमणभाई वोरा को स्पीकर बनाया जा सकता है।

इस बार से गुजरात चुनाव में भी पीएम मोदी का जादू चला। पीएम मोदी ने अपने गृह राज्य में 31 चुनावी रैलियों को संबोधित किया था और इसका ऐतिहासिक फायदा भाजपा को मिला। भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल कर विपक्षी कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) को धूल चटा दी। भाजपा को कुल 53 प्रतिशत वोट मिले जो गुजरात में रिकॉर्ड है। इस तरह भाजपा भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के अलावा एकमात्र ऐसी पार्टी बन गई जिसने लगातार सात विधानसभा चुनाव जीते। सीपीएम ने 1977 से 2011 तक, यानी 34 वर्षों तक पश्चिम बंगाल पर शासन किया था।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...