कोरोना का चीन में पलटवार, एक दिन में सामने आए 31,000 केस

चीन में कोरोना महामारी ने एक बार फिर सिर उठाया है। स्थानीय स्वास्थ्य ब्यूरो के आंकड़ों से पता चलता है कि महामारी फैलने के बाद यह दूसरा मौका है जब भारी संख्या में मरीज सामने आ रहे हैं। बीजिंग समेत कुछ बड़े शहरों में लॉकडाउन जैसे हालात हैं। सामूहिक परीक्षण किया जा रहा है। यात्रा प्रतिबंध लगाए गए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य ब्यूरो के हवाले से बताया कि चीन ने बुधवार को कोरोना के कुल 31,454 मामले दर्ज किए गए।

खंडवा जिले के पंधाना में हुआ पेसा जागरूकता सम्मेलन

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश में अनुसूचित क्षेत्रों में पेसा एक्ट लागू कर जनजातीय भाई-बहनों के सर्वांगीण विकास के लिए नया इतिहास रचा जा रहा है। पेसा एक्ट में प्रावधान है कि ग्राम विकास की कार्य-योजना ग्राम सभा बनाएगी। ग्राम सभा की अनुमति के बाद ही ग्राम पंचायत को मिलने वाली राशि खर्च होगी। ग्राम सभा विकास कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी रखेगी। मस्टर रोल ग्राम सभा के सामने निरीक्षण के लिए रखा जाएगा। श्रमिकों को पूरा पारिश्रमिक समय पर मिले, इसका ध्यान भी ग्राम सभा रखेगी। गाँव में सरकार अब गाँव की चौपाल से चलेगी।

मुख्यमंत्री चौहान खंडवा जिले के पंधाना में पेसा जागरूकता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने घोषणा की कि पंधाना-घाटाखेड़ी-कालका मार्ग को अब “अमर क्रांतिकारी टंट्या भील” मार्ग के नाम से जाना जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि काम के लिए गाँव से बाहर जाने वाले श्रमिकों को पहले ग्राम सभा को बताना होगा कि वह कहाँ काम करने जा रहे हैं, उन्हें उस स्थान का पता लिखाना होगा, जिससे कि श्रमिकों के हितों का ध्यान ग्राम सभा रख सकें। पेसा एक्ट के नियम में प्रावधान है कि शासन की योजना के किसी प्रोजेक्ट में किए जाने वाले सर्वे और भू-अर्जन के लिये ग्राम सभा की अनुमति आवश्यक होगी। विकास के सभी कार्य ग्राम सभा की अनुमति से ही होंगे। पेसा एक्ट जनजातीय भाई-बहनों को हर तरह से मजबूत बनाने के लिए है। यह कानून किसी भी व्यक्ति के खिलाफ नहीं है। सामान्य और पिछड़ा वर्ग के खिलाफ नहीं है। इसे 89 अनुसूचित जनजाति विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्र में लागू किया गया है। पेसा एक्ट में अनुसूचित क्षेत्रों में जल, जंगल और जमीन से संबंधित अधिकार नागरिकों को ग्राम सभा के माध्यम से दिये गये हैं।

भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान के सदस्यों ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ भी किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में खिरनी, करंज और हरसिंगार के पौधे लगाए। कम्पनी सेक्रेटरी का कोर्स कराने वाली संस्था भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान (आई.सी.एस.आई.) के अध्यक्ष सी.एस. विवेक नायक सहित सी.एस. योगेश खाकरे, पी.के. राय, अमित जैन, अवधेश पाराशर, प्रणय पटेल, प्रवेश धवन, अरविंद तिवारी तथा मनीष पाटीदार पौध-रोपण में शामिल हुए।

भारतीय कम्पनी सचिव संस्थान द्वारा वन महोत्सव, रक्तदान शिविर, कॅरियर जागरूकता और स्वच्छता संबंधी अभियान संचालित किए जाते हैं। मुख्यमंत्री चौहान के साथ आकाशवाणी भोपाल के समाचार संपादक संजीव शर्मा ने भी अपनी विवाह वर्षगाँठ पर पौध-रोपण किया।

प्रदेश का टूरिज्म हब बनाया जायेगा इंदौर को: मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि इंदौर को प्रदेश का टूरिज्म हब बनाया जाएगा। इंदौर के एक तरफ उज्जैन में महाकाल लोक बन चुका है, दूसरी और ओंकारेश्वर में अद्वैत संस्थान का निर्माण किया जाएगा। इंदौर क्षेत्र से लगा मांडू और महेश्वर भी है। इन सब को मिला कर इंदौर में एक अच्छा टूरिज्म हब विकसित किया जा सकता है। साथ ही इंदौर में सड़कों के बोझ को कम करने के लिए आकाश मार्ग का भी इस्तेमाल किया जाएगा।
मुख्यमंत्री चौहान ने मंगलवार को इंदौर विकास प्राधिकरण द्वारा 47 करोड़ 27 लाख रूपये की लागत वाले क्रांतिसूर्य जननायक टंटया मामा भील चौराहा (भंवरकुआ) के फ्लाय ओव्हर और 41 करोड़ 18 लाख रूपये की लागत के खजराना स्थित चौराहे पर बनने वाले फ्लाय ओव्हर का भूमि-पूजन किया। संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर, सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, विधायक मालिनी गौड़, सहित जन-प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में 1 लाख 13 हजार शासकीय पदों की भर्ती प्रक्रिया प्रारम्भ हो गई है। इसमें पीएससी के पद भी शामिल है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की धरती पर अब मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी हिंदी में होगी। अंग्रेजी के बोझ को भविष्य में बाधा नहीं बनने दिया जाएगा। इसके लिये हिन्दी में पाठ्यक्रम भी प्रारंभ कर दिये गये हैं। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि राऊ में जल संसाधन के तालाब को नगर परिषद राऊ को दिया जाएगा। गांधीनगर और फूटी कोठी में फ्लाय ओव्हर और इंदौर में एमआर-3 भी बनाया जायेगा।

स्व. महाजन को मुख्यमंत्री चौहान ने दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर पहुँच कर राष्ट्रवादी विचारक और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दिवंगत सुदर्शन महाजन को श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री चौहान ने स्व. महाजन के पुत्र गौरव सन्नी महाजन एवं परिजन से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की। स्व. महाजन 87 वर्ष के थे। गत सप्ताह उनका निधन हुआ।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि गोवा मुक्ति आंदोलन में महाजन द्वारा दिया गया योगदान स्मरणीय रहेगा। स्व. महाजन ने अपना पूरा जीवन आमजन की सेवा के लिए समर्पित किया। पूर्व मंत्री करण सिंह वर्मा और अन्य जन-प्रतिनिधि उपस्थित थे।

प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया अपनी बेटी मालती का चेहरा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले ही काफी सालों बाद भारत आई थीं। प्रियंका चोपड़ा ने साल 2018 में अमेरिकी सिंगर निक जोनस से राजस्थान में एक बिग फैट इंडियन वेडिंग की थी। इस शादी में उनके परिवार वाले और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। वहीं इसी साल सरोगेसी के जरिए प्रियंका और निक ने एक बेटी का स्वागत किया था। जिसका नाम उन्होंने नानी और दादी के नाम पर मालती रखा। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने फैमिली फोटोज शेयर करती रहती हैं लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का फेस रिवील नहीं किया है।

वनडे में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे शिखर धवन

नेपियर में खेला गया तीसरा टी-20 डकवर्थ लुईस पद्धति से टाई घोषित किया गया और इसके साथ ही हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने सीरीज 1-0 से जीत ली। पहला टी20 बारिश के कारण नहीं हो सका था, जबकि टी20 में टीम इंडिया ने शानदार जीत दर्ज की थी। अब वनडे सीरीज शुरू होगी, जिसमें टीम इंडिया की कप्तानी शिखर धवन के पास है। तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 25 नवंबर, शुक्रवार को ऑकलैंड में खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार मुकाबला सुबह 7 बजे शुरू होगा।
इन युवा खिलाड़ियों के लिए बड़ा मौका
शिखर धवन ने भारत को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे में एक के बाद एक वनडे सीरीज जीत दिलाई है। अगले साल भारत में होने वाले 50 ओवर के एकदिवसीय विश्व कप को देखते हुए टीम इंडिया यहां भी जीत के क्रम को जारी रखना चाहेगी। वनडे के लिए अंतिम 11 खिलाड़ियों में युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल के भी शामिल होने की उम्मीद है, जिन्हें जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज में पिछली दो श्रृंखलाओं में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया था।
ऋषभ पंत भी अब टीम में सेट नजर आ रहे हैं। उन्होंने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला वनडे शतक लगाया था। यह श्रृंखला श्रेयस अय्यर के लिए भी एक परीक्षा होगी, जो न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शॉर्ट बॉल से जूझ रहे हैं। बता दें, टी-20 विश्व कप के ठीक बाद हो रही इस सीरीज में विराट कोहली, रोहित शर्मा, दिनेश कार्तिक और आर. अश्विन समेत कई सीनियर खिलाड़ी नहीं खेल रहे हैं। इसलिए युवाओं के पास बड़ा मौका है।

वर्जीनिया के वॉलमार्ट स्टोर में गोलीबारी

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। वर्जीनिया के चेसापीक में वॉलमार्ट डिपार्टमेंटल स्टोर में एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना में अब तक 10 लोगों के मारे जाने की सूचना है। हमलावर भी मारा गया है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कुछ लोग गंभीर घायल हुए हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। तलाशी अभियान चलाया गया है। पता लगाया जा रहा है कि कहीं एक से अधिक हमलावर तो नहीं है। साथ ही हमले के पीछे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज तलाशे जा रहे हैं। घटना के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। कुछ लोगों ने गोलीबारी की घटना का फेसबुक लाइव भी किया। कुछ लोग हमले में बाल-बाल बचे हैं। हमलावर की पहचान उजागर नहीं की गई है।

24 नवंबर को सुबह 04.36 मिनट पर देवगुरु होंगे मार्गी

ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु के गोचर को अहम माना गया है। इसका राशि परिवर्तन लोगों के जीवन में कई बदलाव लाता है। बृहस्पति अध्यात्म का ग्रह है, जो शुभता को दर्शाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार गुरु की कृपा के बिना व्यक्ति को सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति नहीं होती। अब गुरु मीन राशि में मार्गी होंगे। आइए जानते हैं मीन राशि में गुरु के विराजमान होने से क्या प्रभाव पड़ेगा।
गुरु मीन राशि में मार्गी की तिथि और समय
गुरु ग्रह आध्यात्मिकता और अच्छी चीजों के लिए जाना जाता है। इसकी मार्गी अवस्था लोगों को आर्थिक रूप से लाभकारी साबित होगी। साथ ही जातकों की मनोकामना पूर्ण करेगी। जो लोग विवाह और नया बिजनेस शुरू करने की योजना बना रहे हैं। उन्हें इस अवधि में काफी लाभ मिलेगा। नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु की मार्गी चाल वृषभ, वृश्चिक और कन्या राशिवालों को अनुकूल परिणाम देगा। बृहस्पति 24 नवंबर 2022 की सुबह 04.36 मिनट पर मीन राशि में आएंगे।

UPI, Google Pay, PhonePe की जल्‍द ही तय हो सकती है ट्रांजेक्‍शन लिमिट

यदि आप भी डिजिटल वॉलेट से ट्रांजेक्‍शन करते हैं तो यह आपके काम की खबर है। जल्‍द ही ऑनलाइन ट्रांजेक्‍शन को लेकर भी सीमा तय की जा सकती है। UPI पेमेंट ऐप जैसे Google Pay, PhonePe और अन्य जल्द ही ट्रांजैक्शन पर लिमिट लगा सकते हैं। न्यूज एजेंसी IANS के मुताबिक जल्द ही यूजर्स UPI पेमेंट ऐप्स के जरिए अनलिमिटेड पेमेंट नहीं कर पाएंगे। सभी पहलुओं पर व्यापक रूप से विचार करने के लिए एक बैठक हो चुकी है। इस बैठक में एनपीसीआई के अधिकारियों के अलावा, वित्त मंत्रालय और आरबीआई के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया। 31 दिसंबर की समय सीमा को बढ़ाने के लिए कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है क्योंकि एनपीसीआई सभी विकल्पों का मूल्यांकन कर रहा है। यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) समय के साथ भारत में सबसे अधिक उपयोग किए जाने वाले भुगतान तरीकों में से एक बन गया है। यह भुगतान मोड न केवल सुरक्षित है बल्कि उपयोग में भी बहुत आसान है। भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI), जो UPI डिजिटल पाइपलाइन का संचालन करता है, तीसरे पक्ष के UPI ऐप प्रदाताओं (TPAP) के लिए वॉल्यूम कैप को सीमित करने के लिए अपनी प्रस्तावित 31 दिसंबर की समय सीमा को लागू करने की संभावना है।
आगे यह हो सकता है
एनपीसीआई खिलाड़ी की मात्रा को 30 प्रतिशत तक सीमित करने के लिए प्रस्तावित 31 दिसंबर की समय सीमा को लागू करने के बारे में रिजर्व बैंक के साथ चर्चा कर रहा है। वर्तमान में इसका कोई वॉल्यूम कैप नहीं है, और Google Pay और PhonePe का बाजार में लगभग 80 प्रतिशत हिस्सा है। नवंबर 2022 में कंसंट्रेशन रिस्क से बचने के लिए एनपीसीआई ने थर्ड-पार्टी ऐप प्रोवाइडर्स (टीपीएपी) के लिए 30 फीसदी वॉल्यूम कैप का प्रस्ताव रखा था। हालांकि उम्मीद की जा रही है कि एनपीसीआई इस महीने के अंत तक यूपीआई मार्केट कैप लागू करने पर फैसला ले लेगा।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...