पद्मश्री डॉ. किरण सेठ ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ किया पौध-रोपण

पद्मश्री डॉ. किरण सेठ ने मुख्यमंत्री चौहान के साथ किया पौध-रोप

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में पद्मश्री डॉ. किरन सेठ के साथ करंज, सागौन और पिथोरिया के पौधे लगाए। आईआईटी दिल्ली के 73 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ. किरन सेठ श्रीनगर से कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा युवाओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से की जा रही है। डॉ. सेठ के साथ सविता राजे, राजेन्द्र कोठारी, रश्मि सारस्वत, डॉ. अनुपमा शर्मा, श्रेयस शुक्ला, मनीष साहू, सुरभि मेहरोत्रा, विक्की लाल स्वामी, एंटोनी घोष और सीमा बजाज पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ मध्यप्रदेश अनुसूचित जनजाति वित्त विकास निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला ने भी पौधे लगाए। नसरूल्लागंज के श्री जितेन्द्र गौड़ ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। उनके साथ गोपाल तिवारी, अवध पटेल, ओम पटेल, देवी सिंह वेड़ा और अनुराग गौड़ भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के लिए ‘संकल्प पत्र’ जारी किया 

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के लिए ‘संकल्प पत्र’ जारी किया

भाजपा ने हिमाचल प्रदेश के लिए ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है। शिमला में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यह घोषणा पत्र जारी किया। घोषणा-पत्र में यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की बात कही गई है। साथ ही 8 लाख नौकरियों का वादा किया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष सुरेश कश्यप, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर समेत अन्य मौजूद रहे। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि हमने जो वादे किए हैं, वो पूरे किए हैं। जो नहीं कहा था, वो भी किया। हिमाचल में सब तरह का विकास किया है।

भाजपा की सरकार हिमाचल में यूनिफॉर्म सिविल लेकर आएगी।

मुख्यमंत्री अन्नदाता सम्मान निधि के तहत प्रधानमंत्री सम्मान निधि के साथ 3 हजार रुपये और जोड़ा जाएगा।

8 लाख से ज्यादा नौकरियों के अवसर प्रदान करेगी।

प्रदेश के सभी गांवों को पक्की सड़कों से जोड़ जाएगा।

स्वास्थ्य इंफ्रास्ट्रक्चर की दृष्टि से मोबाइल क्लीनिक वेन्स को हर विधानसभा में दोगुना किया जाएगा, जिससे दूर-दराज के क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

युवाओं के लिए भाजपा सरकार हिम स्टार्टअप योजना चलाएगी , स्टार्टअप को प्रमोट करने के लिए 900 करोड़ का कॉर्पस फंड खड़ा किया जाएगा।

छठवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक हर बेटी के लिए स्कूल जाने के लिए एक Bicycle की व्यवस्था की जाएगी। और आगे की पढ़ाई के लिए बच्चियों के लिए स्कूटी की व्यवस्था की जाएगी।

आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म

आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्

 

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर पेरेंट्स बन चुके हैं। हाल ही में खबरें आई हैं कि आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। इस खबर के बाद से ही कपूर और भट्ट परिवार में खुशी का माहौल है। रणबीर और आलिया के घर आखिरकार किलकारियां गूंजेगी। बता दें कि ये खुशखबरी आलिया ने खुद इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर दी है। अब फैंस भी काफी खुश हैं और वे आलिया और रणबीर को भर-भर कर बधाईयां दे रहे हैं। कुछ समय पहले ही आलिया की गोद भराई की रस्म हुई थी। जिसमें परिवार के सदस्य और खास दोस्त शामिल हुए थे। आलिया के बेबी शाॅवर की फोटोज भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। आलिया की डिलीवरी से जुड़ी खबरें काफी सुर्खियां बटोर रही थी। बताया जा रहा है कि आलिया अपनी डिलीवरी के लिए आज ही हॉस्पिटल पहुंच थीं। उनके साथ रणबीर कपूर भी वहां पहुंचे थें।

 

आलिया भट्ट ने दिया बेटी को जन्म

 

बाॅलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट मां बन चुकी हैं। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर नन्ही बेटी ने जन्म लिया है। कपूर और भट्ट परिवार में बेटी का आगमन हुआ है। पूरा परिवार और उनके फैंस काफी खुश हैं। बताया जा रहा है कि आलिया की डिलेवरी सी-सेक्शन से हुई है। हालांकि अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल आज ही रणबीर और आलिया मुंबई के एचएन रिलायंस हाॅस्पिटल पहुंचे थे। आलिया भट्ट ने आज यानी की 6 नवंबर को एक बेटी को जन्म दिया है।

 

Alia Bhatt Delivery: शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने दी थी प्रेग्नेंसी की खबर, अब बनीं मां

Alia Bhatt Delivery: शादी के दो महीने बाद ही आलिया ने दी थी प्रेग्नेंसी की खबर, अब बनीं मां

यह भी पढ़ें

 

आलिया ने पोस्ट शेयर कर दी खुशखबरी

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर अपने बेटी के जन्म की खुशखबरी सभी को दी है। उन्होने एक लाॅयन फैमिली की क्यूटी सी फोटो शेयर की है जिसमें लिखा है कि ‘और ये हमारी जिंदगी की सबसे अच्छी खबर है। हमारी बेबी गर्ल आ चुकी है। कितनी मैजिकल गर्ल है वह। हम बहुत खुशी और प्यार से भर चुके हैं, पेरेंट्स बन चुके हैं। लव..लव..लव रणबीर एंड आलिया।’ इतना ही नहीं रणबीर कपूर की बहन यानी रिद्धिमा ने भी स्टोरी शेयर कर अपने बुआ बनने की खुशी जाहिर की है। वहीं नीतू कपूर भी दादी बनकर काफी खुश हैं। उन्होंने भी पोस्ट शेयर कर अपनी खुशी फैंस के साथ शेयर की है।

 

फैंस से लेकर सेलेब्स तक सभी आलिया और रणबीर को पेरेंट्स बनने की बधाई दे रहे हैं। बता दें कि पहले खबर आ रही थी कि आलिया नवंबर के आखिरी तक अपने पहले बच्चे का स्वागत करेंगी, लेकिन अब अचानक ये खबर मिलने के बाद फैंस फुले नहीं समा रहे हैं। आलिया ने अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एंजाॅय किया है। वे अपने प्रेग्नेंसी पीरियड में भी काम करती नजर आ रही थीं। उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए काफी प्रमोशन किया था।

सिवनी जम्बो सीताफल” ब्रांड को देश-प्रदेश में लोकप्रिय बनाएँ : मुख्यमंत्री चौहान

“सिवनी जम्बो सीताफल” ब्रांड को देश-प्रदेश में लोकप्रिय बनाएँ : मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सिवनी में ”एक जिला-एक उत्पाद” कार्यक्रम अंतर्गत उत्पाद ”सिवनी जम्बो सीताफल” का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री चौहान सीताफल के जम्बो आकार, विशिष्ट गुण तथा स्वाद आदि के संबंध में अवगत हुए।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने “सिवनी जम्बो सीताफल” को लोकप्रिय बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि “सिवनी जम्बो सीताफल” उत्पादक किसान और इसका प्र-संस्करण कर पल्प और अन्य उत्पाद बनाने वाली आजीविका मिशन की बहनों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य दिलाना सुनिश्चित किया जाए। मुख्यमंत्री चौहान ने ब्रांड की बेहतर मार्केटिंग कर देश- प्रदेश में इसे लोकप्रिय बनाने के भी निर्देश दिये।

 

सिवनी जिले में 656 हेक्टेयर क्षेत्र में 6500 मीट्रिक टन से अधिक सीताफल का उत्पादन होता है। सीताफल का वजन 600 से 700 ग्राम होने से इसका नाम ”सिवनी जम्बो सीताफल” रखा गया है। अपने विशिष्ट आकार तथा स्वाद से इसकी देश-प्रदेश में अच्छी माँग है। इसे विशिष्ट पहचान दिलाने के लिए आजीविका मिशन के महिला स्व-सहायता समूह की सहभागिता से सीताफल की पल्प यूनिट प्रारंभ की गई है और एफपीओ का गठन किया गया है।

 

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं प्रभारी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा, सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन, विधायक दिनेश राय और राकेश पाल मौजूद थे।

गंभीर अपराध के अपराधियों को कठोरतम दंड मिलना चाहिए – मुख्यमंत्री चौहान 

गंभीर अपराध के अपराधियों को कठोरतम दंड मिलना चाहिए – मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में अपराधों पर पुख्ता नियंत्रण के उद्देश्य से वर्ष 2008 से चिन्हित अपराध पर कार्रवाई की नियमित समीक्षा का कार्य शुरू हुआ है, जिसके अंतर्गत चिन्हित अपराधों की श्रेणी में शामिल अपराध में उल्लेखनीय कमी लाने के साथ ही इन अपराधों को अंजाम देने वाले अपराधियों को कठोरतम दंड देने का कार्य हो रहा है। चिन्हित अपराधों की श्रेणी इसलिए बनाई गई है, जिससे अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई हो सके और उनमें भय का वातावरण व्याप्त हो।

 

मुख्यमंत्री चौहान ने चिन्हित अपराध योजना के संबंध में आज निवास सभा कक्ष में गृह विभाग का प्रेजेंटेशन देखा और समीक्षा के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री श्री चौहान को बैठक में चिन्हित अपराध योजना के अब तक के परिणाम, वर्तमान स्थिति, महत्वपूर्ण उपलब्धियों, विभिन्न जिलों की स्थिति और भविष्य की कार्य-योजना के संबंध में प्रेजेंटेशन से जानकारी प्रदान की गई।

 

समितियाँ करती हैं मासिक समीक्षा

 

प्रेजेंटेशन में बताया गया कि चिन्हित अपराधों की समीक्षा के लिए जिला, संभाग और राज्य स्तर पर समितियों का गठन किया गया है, जिसकी प्रत्येक माह समय-समय पर समीक्षा की जाती है। जिला स्तर पर कलेक्टर्स, पुलिस अधीक्षक, जिला अभियोजन अधिकारी/शासकीय अधिवक्ता, संभाग स्तर पर संभाग आयुक्त, पुलिस महानिरीक्षक और राज्य स्तर पर अपर मुख्य सचिव, गृह की अध्यक्षता में पुलिस महानिदेशक/अति. पुलिस महानिदेशक-अपराध अंवेषण और विवेचना एवं प्रमुख सचिव, अपर मुख्य सचिव/ विधि एवं विधायी कार्य विभाग और संचालक लोक अभियोजन की सदस्यता वाली समिति की बैठक की जाती है।

आदमपुर और गोपालगंज में खिला कमल

आदमपुर और गोपालगंज में खिला कमल ,

गुजरात और हिमाचल प्रदेश में जारी चुनावी घमासान के बीच देश की सियासत के लिए रविवार का दिन अहम रहा। छह राज्यों की सात विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अब तक के रुझानों और नतीजों के मुताबिक, भाजपा ने शानदार प्रदर्शन दिया है। 7 में से 4 सीटों पर भाजपा को जीत मिलती दिख रही है। हरियाणा की आदमपुर सीट पर भाजपा प्रत्याशी भव्य बिश्नोई को विजयी घोषित कर दिया गया है। वहीं बिहार की मोकामा सीट पर आरजेडी की महिला प्रत्याशी ने भाजपा की महिला प्रत्याशी को हरा दिया है। बिहार की ही गोपालगंज विधानसभा पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के साथ ही क्षेत्रीय दलों जैसे तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS), राष्ट्रीय जनता दल (RJD), समाजवादी पार्टी (SP) और बीजू जनता दल (BJD) के बीच मुकाबला था।

 

बिहार की मोकामा और गोपालगंज विधानसभा के साथ ही, महाराष्ट्र की अंधेरी (पूर्व), हरियाणा की आदमपुर, तेलंगाना की मुनुगोड़े, उत्तर प्रदेश के गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर के चुनाव परिणाम पर देश की नजर रही। इन सीटोें पर 3 नवंबर को मतदान हुआ था। इन सात सीटों पर उपचुनाव से पहले भाजपा के पास तीन, कांग्रेस के पास दो जबकि शिवसेना और राजद के पास एक-एक सीट थी।

श्रीलंका पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

श्रीलंका पर जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में पहुंचा इंग्लैंड

शनिवार को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए अहम मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को चार विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप-2022 से बाहर हो गई है। ग्रुप-1 में इंग्लैंड सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली दूसरी टीम बन गई है। उससे पहले न्यूजीलैंड अंतिम-4 में जगह पक्की करने में सफल रही थी। इंग्लैंड की इस जीत ने मौजूदा विजेता और मेजबान ऑस्ट्रेलिया को ही इस विश्व कप से बाहर कर दिया है।

चिंटल्स सोसायटी का एक टावर नोएडा के Twin Tower की तरह जमींदोज होगा  

चिंटल्स सोसायटी का एक टावर नोएडा के Twin Tower की तरह जमींदोज होगा

नोएडा के Twin Tower की तर्ज पर गुरुग्राम की एक सोसायटी की बनी-बनाई टावर गिराई जाएगी। गुरुग्राम के उपायुक्त ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि चिंटल्स पैराडिसो सोसायटी (Chintels Paradiso Society) के डी-टावर को जल्द ही गिराने का आदेश जारी किया जाएगा। इस टॉवर में 50 फ्लैट्स हैं। इसे गिराने के लिए नोएडा अथॉरिटी (Noida Authority) से भी लिए जिला प्रशान बात कर रहा है। दरअसल 10 फरवरी 2022 को हुए हादसे के बाद से वहां रह रहे लोगों में बिल्डिंग की सुरक्षा को लेकर काफी आशंका है। जांच में भी इसे अनसेफ पाया गया है। उसके बाद गुरूग्राम के DC ने चिंटल्स पैराडिसो के D टावर को गिराने का फैसला लिया है।

आठ महीने में 354 टैक्स सखियों ने वसूला 3.75 करोड़ रुपये कर

आठ महीने में 354 टैक्स सखियों ने वसूला 3.75 करोड़ रुपये कर

जिला पंचायत भोपाल की ग्राम पंचायतों में विकास और रोजगार को बढ़ावा देने के लिए टैक्स वसूली का काम शुरू किया गया है। इसके लिए स्वसहायता समूह के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण देने के बाद टैक्स वसूली में लगाया गया है। जिले की 222 पंचायतों में कुल 354 टैक्स सखियां संपत्ति कर, स्वच्छता कर, व्यावसायिकर कर और जलकर वसूली का काम कर रही है। इन्होंने मार्च से लेकर अक्टूबर तक पिछले वित्तीय वर्ष 2021-22 का 187 ग्राम पंचायतों से कुल तीन करोड़ 75 लाख रुपये कर वसूल किया है। बता दें कि भोपाल जिला पंचायत के सीईओ ऋतुराज सिंह ने सभी पंचायतों में टैक्स वसूली का काम शुरू कराया है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों के कार्य में बजट की दिक्कत न हो।

98 हजार में से सिर्फ 18 हजार ने ही दिया संपत्ति कर

जिले की 187 पंचायतों में कुल 98 हजार परिवार निवासरत हैं। इनमें जनपद पंचायत बैरसिया की 110 ग्राम पंचायत और फंदा की 77 ग्राम पंचायतों के परिवार शामिल हैं। इनमें ही पिछले एक साल का टैक्स इन स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा वसूला जा रहा है। अब तक तीन करोड़ 75 लाख रुपये की कर वसूली इनके द्वारा की गई है। इनमें संपत्ति कर 35 प्रतिशत वसूला गया है, जो कि एक करोड़ 31 लाख 25 हजार रुपये है तो वहीं स्वच्छता कर 28 प्रतिशत वसूला गया है जो कि एक करोड़ पांच लाख रुपये हैं। बाकि अन्य जलकर और व्‍यावसायिक कर शामिल है।

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सरपंच चुनाव की पुनर्मतगणना का आदेश किया निरस्त

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने सरपंच चुनाव की पुनर्मतगणना का आदेश किया निरस्त

हाई कोर्ट ने सरपंच चुनाव की पुनर्मतगणना का आदेश अनुचित पाते हुए निरस्त कर दिया। इसी के साथ चुनाव याचिका की नए सिरे से निर्वाचन अधिनियम के अंतर्गत सुनवाई किए जाने की व्यवस्था दे दी।

न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान याचिकाकर्ता छतरपुर निवासी कप्तान सिंह परमार की ओर से अधिवक्ता रत्न भारत तिवारी ने पक्ष रखा। उन्होंने दलील दी कि ग्राम पंचायत सौरई, जनपद पंचायत बड़ामलहरा, जिला छतरपुर में हुए सरपंच पद के चुनाव में याचिकाकर्ता सरपंच निर्वाचित हुआ था।

इसके बावजूद असंतुष्ट पक्ष की मांग पूरी करते हुए सब डिवीजनल मजिस्ट्रेट बड़ामलहरा ने पुनर्मतगणना का आदेश पारित कर दिया। बावजूद इसके कि चुनाव याचिका की सुनवाई में पुनर्मतगणना के लिए कमेटी गठित कर पुनर्मतगणना करने का आदेश दिए जाने का अधिकार नहीं है। चूंकि चुनाव याचिका की सुनवाई विधि विरुद्ध करते हुए पुनर्मतगणना का आदेश पारित किया और निर्वाचन अधिनियम के नियमों के विरुद्ध चुनाव याचिका की सुनवाई करते हुए विधिवत सुनवाई कर आदेश पारित नहीं किया अत: हाई कोर्ट में उस आदेश को चुनौती दी गई है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...