‘पर्थ में देखने को मिलेगा भारतीय बल्लेबाजों और अफ्रीकी तेज गेंदबाजों का घमासान’-लांस क्लूजनर

 

‘पर्थ में देखने को मिलेगा भारतीय बल्लेबाजों और अफ्रीकी तेज गेंदबाजों का घमासान’-लांस क्लूजन

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में 30 अक्टूबर को भारत का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से होगा। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि किस टीम की जीत होगी। अब दक्षिण अफ्रीका के पूर्व ऑलराउंडर लांस क्लूजनर का बयान सामने आया है। क्लूजनर का कहना है कि पर्थ का विकेट तेज गेंदबाजों को सपोर्ट करता है, इसलिए यहां भारतीय बल्लेबाजों और अफ्रीका के तेज गेंदबाजों के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा। हालांकि उनका अनुमान है कि दक्षिण अफ्रीकी टीम को 50 रन से जीत मिल सकती है।
इस विश्व कप में भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें ग्रुप बी में हैं। भारत ने अब तक अपने दोनों मैच जीते हैं और रोहित शर्मा की टीम अंक तालिका में टॉप पर है। वहीं दक्षिण अफ्रीका का एक मैच बारिश के कारण धुल गया था, जिसके बाद दो मैच से उसके तीन अंक है और वह दूसरे नंबर पर है।
क्लूजनर का कहना है, ‘पर्थ में दोनों टीमें तेज गेंदबाजों पर निर्भर रहेगी। भारतीय टीम भी एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ खेल सकती है। मोहम्मद शमी ने अब तक शानदार गेंदबाजी है। वह विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्हें अफ्रीका के खिलाफ अपना संतुलन थोड़ा बदलना होगा। मेरे लिए यह देखना दिलचस्प होगा कि पर्थ में भारतीय बल्लेबाज किस तरह से गति को संभालते हैं। मुझे लगता है कि यह चुनौती होगी।’
वहीं सलामी बल्लेबाज केएल राहुल का खराब फॉर्म चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि बड़ी संख्या में फैंस राहुल का बचाव कर रहे हैं और कह रहे हैं कि उन्हें अभी और मौके मिलने चाहिए, क्योंकि इस खिलाड़ी में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। वहीं विराट कोहली का फॉर्म राहत देने वाला है। पिछले मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने भी फिफ्टी लगाई थी। वो भी लय में हैं। सूर्य कुमार यादव तो टी-20 की रन मशीन बन गए हैं। कुल मिलाकर भारतीय बल्लेबाजों का पलड़ा भारी नजर आ रहा है।

राजगढ़ के समाजसेवी के साथ मुख्यमंत्री चौहान पौध-रोपण में हुए शामिल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में केसिया, पीपल और गुलमोहर के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ राजगढ़ के सामाजिक कार्यकर्ता श्री के.पी.पंवार ने अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। नीलम सक्सेना, यशवंत सिंह तोमर और रामप्रताप परमार ने भी पौध-रोपण किया। विरूनी फाउंडेशन के विवेक चौरसिया ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। फाउंडेशन के रूचिन शर्मा, शिवम चौरसिया, आदित्य सिंह और नयन अग्रवाल पौध-रोपण में शामिल हुए। फाउंडेशन “एक संकल्प बेहतर भविष्य की ओर” का लक्ष्य रख समाज-सेवा, जरूरतमंदों को भोजन वितरण तथा पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। हरा-भरा मध्यप्रदेश अभियान में महा पुरूषों की जयंती पर वृक्षा-रोपण की गतिविधियाँ की जाती है|

कोलार सिक्स लेन पर मेट्रो के लिए 3 मीटर जगह छोड़ेंगे

लगेंगे सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक सिग्नल, बनेगी सर्विस रोड

भोपाल। उपनगर कोलार में बन रही डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर सिक्स लेन के बीच में 3 मीटर जगह मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए छोड़ी जाएगी। ताकि फ्यूचर में मेट्रो के काम में कोई दिक्कतें न हो। राजधानी में मेट्रो का काम फिलहाल एम्स से सुभाषनगर रेलवे ब्रिज तक किया जा रहा है। भविष्य में अन्य इलाकों में भी मेट्रो का विस्तार होगा कोलार इनमें प्रमुख इलाका है। इसलिए सिक्स लेन प्रोजेक्ट में अभी से मेट्रो के लिए जमीन छोड़ी जाएगी। ताकि, पिलर बनाए जा सके। सेंट्रल वर्ज में 3 मीटर चौड़ाई छोड़ने का प्रावधान भी प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है।

इसी तरह मंदाकिनी, नयापुरा, ललितानगर, डी-मार्ट के पास आदि चौराहों का भी चौड़ीकरण होगा। सीसीटीवी कैमरे और ट्रैफिक सिग्नल भी लगाए जाएंगे। सर्विस लेन के साथ 27 पुल-पुलियाएं बनेगी। सबसे बड़ा पुल सर्व-धर्म कॉलोनी के पास कलियासोत नदी पर बन रहा है।

आज शनिवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह कोलार रेस्ट हाउस से गोल जोड़ तक कुल 15.10 लम्बाई की सिक्स लेन का भूमिपूजन बीमा कुंज पर करेंगे।

कोलार रोड को आकर्षक रोशनी से सजाया जा रहा है। सैकड़ो पोस्टर और होर्डिंग्स भी लगाए जा रहे हैं।

कोलार रोड: खाने में कीट तिलचट्टा मिलने पर बापू की कुटिया सील

बापू की कुटिया कोलार रोड़, भोपाल की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित की गई

कलेक्टर Avinash Lavania IAS के निर्देश पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार को कार्यवाही करते हुए बापू की कुटिया का फूड लाइसेंस निलंबित कर दिया है। उन्होंने बताया कि भोपाल नगर स्थित खाद्य प्रतिष्ठान बापू की कुटिया, ए -272, सर्वधर्म कॉलोनी कोलार रोड द्वारा विकय किये गय भोजन में कीट तिलचट्टा पाये जाने की शिकायत मिलने के पश्चात् खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा प्रतिष्ठान का निरीक्षण किया गया। मौके पर किचिन एवं स्टोर में स्वच्छता एवं खाद्य पदार्थों के रख-रखाव में कमियां पायी गई है ।

कलेक्टर लवानिया के निर्देश पर निरीक्षण के दौरान पायी गई कमियों एवं शिकायत की गंभीरता को दृष्टिगत लोक स्वास्थ्य के हित में खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी संयुक्त कलेक्टर संजय श्रीवास्तव ने प्रतिष्ठान की खाद्य अनुज्ञप्ति क्रमांक 11417010000534 तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है।

खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 31 के अन्तर्गत अनुज्ञप्ति निलंबन अवधि के दौरान प्रतिष्ठान से खाद्य कारोबार का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा |

समांथा फिल्म यशोदा में निभाएंगी सरोगेट मदर का किरदार

यशोदा की कहानी सरोगेसी से जुड़ी है. समांथा ने सरोगेट मदर का किरदार निभाया है जो गंभीर मेडिकल अपराध के रहस्यों को साहस के साथ उजागर करती है. ट्रेलर में आपको समांथा का एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।

आठ नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर होगा खग्रास चंद्र ग्रहण

उज्जैन। कार्तिक पूर्णिमा पर आठ नवंबर मंगलवार को खग्रास चंद्र ग्रहण रहेगा। उज्जैन में शाम 5.43 से शाम 6.19 बजे तक कुल 36 मिनट ग्रहण रहेगा। धर्मशास्त्र की मान्यता के अनुसार पूर्णिमा के दिन होने वाला ग्रहण शुभ है। ग्रहण के शुभ प्रभाव से व्याधियों के उपचार की औषधि का अनुसंधान सफल होगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार ग्रहण की जद में छह ग्रह रहेंगे। इससे अलग-अलग राशियों पर ग्रहण का भिन्न प्रभाव रहेगा। कार्तिक अमावस्या के ठीक 15 दिन बाद पूर्णिमा पर दूसरा ग्रहण होने जा रहा है।
धर्मशास्त्रीय मान्यता के अनुसार देखें तो कार्तिक मास की पूर्णिमा तिथि पर ग्रहण का होना शुभकारी इसलिए भी बताया गया है कि इस दौरान चंद्रमा के अंश बढ़ेंगे। ग्रहण के दौरान यदि अंश कला विकला की गणना से देखें तो चंद्रमा भरणी नक्षत्र के तीसरे चरण तथा 22 अंश व 28 कला पर अवस्थितरहेगा। वहीं राहु 18 अंश 51 कला भरणी नक्षत्र के दूसरे चरण में रहेगा। इस दृष्टि ये यह ग्रहण की श्रेणी में तो आएगा, किंतु इसका नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा।
मेष राशि व भरणी नक्षत्र पर रहेगा ग्रहण
कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाला चंद्र ग्रहण मेष राशि तथा भरणी नक्षत्र पर होगा। मेष राशि का स्वामी मंगल है। वहीं भरणी नक्षत्र का स्वामी शुक्र तथा उप स्वामी बुध रहेगा। इस दृष्टि से मेष राशि वाले जातकों तथा भरणी नक्षत्र के जातकों को सावधानी बरतनी होगी। साथ ही दक्षिण पूर्व दिशा के राष्ट्र व राज्यों के लिए भी यह समय संभलने का रहेगा।
छह ग्रह रहेंगे ग्रहण की जद में
नवग्रहों में छह ग्रह का केंद्र योग तथा केंद्र संबंध व दृष्टि संबंध रहेगा। इन ग्रहों में क्रमशः चंद्र राहु का युति संबंध मेष राशि पर तथा तुला राशि पर सूर्य, केतु, शुक्र व बुध चार ग्रह रहेंगे। इस दृष्टि से समसप्तक दृष्टि संबंध बनेगा। चुकी ग्रहण के समय मेष लग्न का प्रभाव रहेगा, जिसके अलग-अलग प्रकार सामने आएंगे।

रविंद्र जडेजा की भरपाई के लिए अक्षर पटेल को किया जा रहा तैयार

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में टीम इंडिया का जबरदस्त
प्रदर्शन जारी है। रोहित शर्मा की टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को और
दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड को मात दी। अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के
साथ है। टीम मैनेजमेंट अपनी तैयारियों को पुख्ता करने में जुटा है। ताजा
खबर अक्षर पटेल की तरफ से आ रही है। ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने खुलासा किया
है कि टीम प्रबंधन ने उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर खेलने के लिए तैयार
रहने को कहा है। दरअसल, टीम को रविंद्र जडेजा की कमी खल रही है।
बल्लेबाजी क्रम में लेफ्ट हैंडर का भी होना जरूरी है ताकि गेंदबाजों की
लय बिगाड़ी जा सके। अब जडेजा की गैरमौजूदगी में गुजरात के ऑलराउंडर अक्षर
पटेल को तैयार किया जा रहा है। अक्षर को साफ कहा जा चुका है कि जब भी
जरूरत होगी, उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजा जाएगा।
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम ने यह प्रयोग किया था, लेकिन दुर्भाग्य
से उस मैच में अक्षर रन आउट हो गए थे। नीदरलैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन
करने वाले अक्षर ने कहा, पाकिस्तान के पास बाएं हाथ के स्पिनर नवाज और
लेग स्पिनर शादाब थे, इसलिए बाएं हाथ के बल्लेबाज को भेजना महत्वपूर्ण था
और मुझे जाने के लिए कहा गया।
बकौल अक्षर पटेल, हमारे टॉप छह बल्लेबाज राइट हैंडर हैं, इसलिए मुझे
प्रबंधन द्वारा कहा गया है कि अगर जरूरत पड़ी तो मुझे बीच के ओवरों में
प्रमोट किया जाएगा और मुझे इसके लिए तैयार रहना चाहिए। यह भूमिका पहले ही
सौंपी जा चुकी है और मैंने अभ्यास खेलों में अच्छा प्रदर्शन किया है।
ऋषभ पंत के लिए बुरी खबर
अक्षर पटेल को बल्लेबाजी में भी तवज्जो मिलन ऋषभ पंत और उनके फैन्स के
लिए बुरी खबर है। वैसे भी पंत टीम से बाहर चल रहे हैं और अब अक्षर पटेल
को बल्लेबाजी क्रम में ऊपर भेजने का मैनेजमेंट का फैसला उनकी राह मुश्किल
करेगा। जहां तक विकेटकीपिंग का सवाल है, दिनेश कार्तिक टीम की जरूरतों पर
खरे उतर रहे हैं।

10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 51,380 रुपये, चांदी 58 हजार पार

दीपावली का पर्व निकल जाने के बाद अब बाजार में सोने व चांदी की कीमतें
स्थिर हैं। इनमें कोई इजाफा नहीं हुआ और ना ही कोई गिरावट आई। कल से 100
रुपये की तेजी के बाद देश में 28 अक्टूबर को दस ग्राम 24-कैरेट सोने की
कीमत 51,380 रुपये थी। एक किलोग्राम चांदी 58,300 रुपये के भाव पर बिक
रही है। कल के बिक्री भाव से कोई बदलाव नहीं आया है। भारत में कल से 100
रुपये की तेजी के बाद दस ग्राम 24-कैरेट सोने की कीमत आज, 28 अक्टूबर को
51,380 रुपये है। एक किलोग्राम चांदी 58,300 रुपये के भाव पर बिक रही है,
जिसमें कल के बिक्री भाव से कोई बदलाव नहीं हुआ है। राज्य कर, उत्पाद
शुल्क और मेकिंग चार्ज सहित कई कारकों के कारण पीली धातु की दर प्रतिदिन
बदलती है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) के आंकड़ों से पता चलता है
कि सोना वायदा – जो 5 दिसंबर 2022 को परिपक्व होने के लिए निर्धारित है –
0.03 प्रतिशत बढ़कर 50,751.00 रुपये हो गया। चांदी वायदा, जो इस साल 5
दिसंबर को भी परिपक्व होगी, 0.25 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 58,426.00
रुपये पर पहुंच गई।
महानगरों में सोने की कीमतें
गुड रिटर्न्स वेबसाइट के मुताबिक, मुंबई और कोलकाता में 10 ग्राम 22
कैरेट सोना 47,100 रुपये में खरीदा और बेचा जा रहा है। इतनी ही कीमती
धातु नई दिल्ली में 47,250 रुपये में मिल रही है। चेन्नई में इसे 47,450
रुपये में रीटेल किया जा रहा है। 24 कैरेट सोने के भाव को देखें तो मुंबई
और कोलकाता में 10 ग्राम आकर्षक धातु का कारोबार 51,380 रुपये पर हो रहा
है। इतनी ही 24 कैरेट शुद्धता की मात्रा चेन्नई में 51,760 रुपये है।
राष्ट्रीय राजधानी में इसे 51,530 रुपये में खरीदा जा रहा है।

ब्याज की रकम जल्द ही पीएफ खाते में जमा हो सकती है

दीपावली का त्योहार खुशियों के साथ मनाने के साथ ही नौकरीपेशा लोगों को
जल्द ही एक और अच्छी खबर मिल सकती है। सूत्रों के मुताबिक केंद्र सरकार
जल्द ही नौकरीपेशा लोगों के पीएफ खातों में ब्याज की रकम ट्रांसफर कर
सकती है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने फिलहाल इस बारे में अभी
कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया है, लेकिन जल्दी इस बारे में नया कोई
अपडेट आ सकता है। गौरतलब है कि 2021-22 में EPFO अपने सदस्यों के खाते
में 8.1 फीसदी की दर से ब्याज की राशि जमा करेगा। गौरतलब है कि अधिकांश
नौकरीपेशा लोग नवरात्रि पर्व के बाद से ही पीएफ खाते में ब्याज जमा होने
का इंतजार कर रहे हैं। किसी कर्मचारी के पीएफ खाते में कितनी ब्याज की
रकम जमा होगी वह इस बात पर निर्भर करता है कि खाताधारक के पीएफ खाते में
कितनी राशि जमा है।
यदि आपका भी पीएफ खाता है और आप अपने खाते में जमा रकम के आधार पर ब्याज
का कैलकुलेशन करना चाहते हैं तो यहां आसानी से समझ सकते हैं। गौरतलब है
कि पीएफ खाते में एम्प्लॉई और एम्प्लॉयर (Employee & Employer) दोनों की
ओर से पैसा जमा किया जाता है। बेसिक और डियरनेस अलाउंस (DA) मिलाकर 24
फीसदी हिस्सा जमा होता है, लेकिन आपको बता दें कि पीएफ खाते में जमा पूरी
रकम पर ब्याज नहीं मिलता है। EPFO के नियमों के अनुसार वित्त वर्ष की
आखिरी तारीख को अगर कोई विड्रॉल हुआ है तो उसे घटाकर 12 महीने का ब्याज
दिया जाता है। EPFO हमेशा खाते का ओपनिंग और क्लोजिंग बैलेंस लेता है और
उसके मुताबिक मासिक रनिंग बैलेंस को जोड़ा जाता है।

पराग अग्रवाल को नौकरी जाने के बाद मिलेंगे लगभग 345.72 करोड़ रुपये

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने माइक्रो
ब्लॉगिंग साइट ट्विटर को खरीदने की प्रक्रिया पूरी कर ली है। इसके साथ ही
मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) पराग अग्रवाल और मुख्य वित्तीय अधिकारी
नेड सहगल समेत टॉप मैनेजमेंट की छुट्टी भी कर दी गई है। ट्विटर के सीईओ
पराग अग्रवाल और मुख्य वित्तीय अधिकारी नेड सहगल ने कंपनी का सैन
फ्रांसिस्को मुख्यालय को छोड़ दिया है। ट्विटर की कमान संभालने के बाद
एलन मस्क ने पहले ट्वीट में लिखा, ‘चिड़िया आजाद हो गई।’
नौकरी छीनने के बाद पराग अग्रवाल को मिलेंगे लगभग 345.72 करोड़ रुपये
ट्विटर की कमान संभालने के बाद से एलन मस्क एक्शन में हैं। सीईओ पराग
अग्रवाल समेत पूरे टॉप मैनेजमेंट को हटा दिया गया है। खबर यह है कि पराग
अग्रवाल की सेवाएं समाप्त करने के बदले एलन मस्क को भारी कीमत चुकाना
होगी। रिसर्च फर्म Equilar की रिपोर्ट के मुताबिक, Twitter डील के 12
महीने के अंदर पराग अग्रवाल को नौकरी से निकाला गया है,इसलिए शर्तों के
मुताबिक, उन्हें 4.2 करोड़ डॉलर (करीब 345.72 करोड़ रुपये) चुकाने होंगे।
यह राशि सीईओ के रूप में पराग अग्रवाल की बेस सैलरी और इक्विटी अवॉर्ड्स
के एक्सीलेरेटेड वेस्टिंग के आधार पर तय की गई है।
एलन मस्क ने अप्रैल में ट्विटर को खरीदने के लिए पहली बोली लगाई थी। अब
करीब 6 माह बाद गुरुवार को वो ट्विटर के मालिक बन गए हैं। वाशिंगटन पोस्ट
की रिपोर्ट के अनुसार, ट्विटर के भारतीय सीईओ अग्रवाल और सहगल के अलावा,
कानूनी नीति, ट्रस्ट और सुरक्षा प्रमुख विजया गड्डे को भी निकाल दिया गया
है। मस्क ने पराग अग्रवाल और उनकी टीम पर फर्जी ट्विटर अकाउंड की संख्या
को लेकर उन्हें और ट्विटर निवेशकों को गुमराह करने का आरोप लगाया था।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...