4 अक्टूबर को सूर्या मंदिर में विशाल भंडारा

भोपाल, उपनगर कोलार रोड पर नवरात्र उत्सवों के कार्यक्रमों में जागरण, सुंदरकांड के आयोजनों के साथ ही कन्या पूजन, कन्या भोज की खबरें भी आने लगी है।

Surya Colony kolar

सूर्या मंदिर सेवा समिति सदस्य और वरिष्ठ समाज सेवी के डी सक्सेना ने बताया हम पिछले 24 वर्षों से सर्वर्धम सी सेक्टर के पास सूर्या कॉलोनी स्थित सूर्या मंदिर में माता जी के पूजन के साथ शारदीय नवरात्र के नवमी के दिन कन्या पूजन और कन्या भोज के साथ विशाल भंडारे का आयोजन करते है, जिसमें आसपास की कॉलोनियों सहित पूरे कोलार क्षेत्र से हजारों माता भक्त प्रसादी लेने आते है। सक्सेना ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओ से अपील की माता के प्रसाद लेने इस बार भी 4 अक्टूबर को आयोजित भंडारे में आये और माता का आशीर्वाद ग्रहण करें।

सागर प्रीमियम टॉवर में भजन संध्या और सुंदरकांड का आयोजन हुआ

भोपाल, माता रानी के स्वागत के साथ कोलार उपनगर भक्ति रस से सरोवर होने लगा है जगह जगह भजन संध्या, जागरण, पूजन, दैवीय मंत्रों की गूंज से भक्त आनंदित हो रहे है। मंगलवार को 100 से ज्यादा स्थानों पर भजनों के साथ सुंदरकांड का आयोजन किया गया।

उपनगर के सागर प्रीमियम टॉवर में भक्ति रस से सरोवर करने वाले आर्केस्ट्रा ग्रुप यश गायिका कविता सक्सेना द्वारा देवी भजनों की प्रस्तुति दी गई। वरिष्ठ रहवासी रुचि विजयशंकर दीक्षित ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया की हम लगातार कॉलोनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करते आये है। नवरात्रि पर माता जी की सेवा के साथ बुजुर्ग, बच्चे और गृहणियों के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रम और पूजन पाठ सुख समृद्धि और स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होते है।

Mata ka jagaran kolar roadआज हमारी कॉलोनी में कविता सक्सेना द्वारा भक्तिमय भजनों के साथ सुंदरकांड का गायन किया गया। रहवासी माता के बुलावा आया है भजन पर खूब झूमे, ऐसे ही दर्जनों भजन से कॉलोनी का माहौल जोशीला और भक्तिमय बना रहा।

कार्यक्रम में पूर्व में हुजूर विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे नरेश ज्ञानचंदानी भी आज कार्यक्रम में शामिल हुए।

महाकाल की नगरी में घर-घर सजेगी रंगोली – मुख्यमंत्री

विस्तारीकरण के बाद भव्य रूप में तैयार महाकाल परिसर के लोकार्पण पर उज्जैन नगरी के हर घर-दुकान में रंगोली सजाई जाएगी। बाहर से आने वाले अतिथियों को उत्साह के साथ शिवमय वातावरण का अनुभव होगा। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कही। वे मंगलवार को अपने आवास से महाकाल परिसर के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे।
प्रत्येक उज्जैनवासी लोकार्पण के आयोजन से जुड़ने के लिए उत्सुक है। सभी को लग रहा है कि यह उनका ही काम है। इस आयोजन से उज्जैन, मालवा-निमाड़ और पूरा मध्यप्रदेश जुड़ेगा और हम तो चाहते हैं कि पूरा देश भी जुड़े, हर व्यक्ति, वर्ग, पंथ, समाज और संस्था इस आयोजन से जुड़े।

देवी चंद्रघंटा की पूजा नवरात्रि के तीसरे दिन होती है

शारदीय नवरात्रि के पावन त्योहार में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता के मस्तक में घंटा के आकार का अर्द्धचंद्र है। इसलिए इनका नाम चंद्रघंटा है। इनके चण्ड भयंकर घंटे की ध्वनि से सभी दुष्ट दैत्य-दानव और राक्षसों के शरीर का नाश होता है। आइए जानते है नवरात्र के तीसरे दिन का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, मंत्र, ज्योतिष उपाय व अन्य खास बातें।
देवी चंद्रघंटा का स्वरूप
माता के शरीर का रंग स्वर्ण के समान चमकीला है। देवी के तीन नेत्र और दस हाथ हैं। इनके कर-कमल गदा, धनुष-बाण, खड्ग, त्रिशूल और अस्त्र-शस्त्र लिए, अग्नि जैसे वर्ण वाली ज्ञान से जगमगाने वाली और दीप्तिमती हैं। ये सिंह पर आरूढ़ हैं तथा युद्ध में लड़ने के लिए उन्मुख हैं। मां की कृपा से साधक के समस्त पाप और बाधाएं विनष्ट हो जाती है। देवी की कृपा से जातक पराक्रमी और निर्भयी हो जाता है।
मां चंद्रघंटा पूजा विधि
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर स्वच्छ कपड़े पहनकर पूजा स्थान पर गंगाजल छिड़कें। मां चंद्रघंटा का ध्यान करें। उनके सामने दीपक प्रज्वलित करें। अब देवी को चावल, सिंदूर, फूल आदि चीजें अर्पित करें। इसके बाद मां चंद्रघंटा को फल और केसर-दूध से बनी मिठाई या खीर का भोग लगाएं। फिर आरती करें और माता से किसी भी गलती के लिए क्षमा याचना करें।

इस साल का दादासाहब फाल्के पुरस्कार आशा पारेख को दिया जाएगा

गुजरे जमाने की अभिनेत्री आशा पारेख को इस साल का प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार दिया जाएगा। भारतीय सिनेमा में शानदार योगदान के लिए आशा पारेख को भारत का सर्वोच्च फिल्म सम्मान दिया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को यह ऐलान किया। 30 सितंबर को राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का वितरण किया जाएगा। Asha Parekh ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत फिल्म आसमान (Aasmaan) से की थी। उनका सबसे सफल फिल्मों में दो बदन, उपकार और कारवां जैसी कई फिल्में हैं। आशा पारेख 1950 से 1973 तक हिंदी फिल्मों में शीर्ष अदाकारा रहीं। उन्हें 1992 में भारत सरकार द्वारा पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। आशा पारेख को आखिरी बार 1999 में फिल्म ‘सर आंखों पर’ में नजर आई थीं।
पिछले साल रजनीकांत को 2019 के दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। फिर कोरोना महामारी के कारण पुरस्कारों का ऐलान नहीं हो सका था। इस बार हालात सामान्य होने पर फिर से पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। आशा पारेख की अन्य सफल फिल्मों में शामिल हैं – दिल देके देखो, जब प्यार किसी से होता है (1961), फिर वही दिल लाया हूं (1963), तीसरी मंजिल (1966), बहारों के सपने (1967), प्यार का मौसम। उन्होंने दारा सिंह के साथ धर्मेंद्र और लंबरदारनी के साथ कंकन दे ओहले जैसी पंजाबी फिल्मों में भी अभिनय किया है।

सोनिया गांधी को पर्यवेक्षकों ने सौंपी रिपोर्ट

राजस्थान में चल रही राजनीतिक हलचल के बीच प्रदेश प्रभारी अजय माकन और पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोनिया गांधी को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। सूत्रों के मुताबिक इसमें मंत्री शांति धारीवाल के घर विधायकों की बैठक बुलाने वाले मंत्रियों पर कार्रवाई की सिफारिश की गई है। कांग्रेस पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में अनुशासहीनता के लिए राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के मुख्य सचेतक महेश जोशी समेत तीन नेताओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। खास बात ये है कि इसमें अशोक गहलोत का नाम नहीं है। यानी अनुशासनहीनता के लिए अशोक गहलोत को दोषी नहीं माना गया है। अशोक गहलोत ने अभी तक कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन नहीं भरा है। माना जा रहा है कि सोनिया गांधी का आदेश मिलने के बाद ही अशोक गहलोत अध्यक्ष पद के लिए मैदान में उतरेंगे।
डैमेज कंट्रोल में जुटे अशोक गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक गलत चाल के बाद डैमेज कंट्रोल में जुट गये हैं। मंगलवार की शाम उन्होंने अपने कुछ मंत्रियों और विधायकों के साथ अनौपचारिक मीटिंग की। इससे पहले अशोक गहलोत ने फोन पर पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से बात की। रविवार को हुए घटनाक्रम के बाद पहली बार दोनों के बीच बातचीत हुई। माना जा रहा है कि गहलोत ने कहा है कि हमने कभी आलाकमान को चुनौती नहीं दी। जो कुछ हुआ उसमें विधायकों की अपनी मर्जी थी। अशोक गहलोत ने बातचीत तब की है, जब मुख्यमंत्री पद के दूसरे दावेदार सचिन पायलट दिल्ली पहुंचे हुए हैं और सोनिया गांधी से मुलाकात करने वाले हैं। ऐसे में राजस्थान की लड़ाई का फैसला दिल्ली दरबार में होना तय है।
अशोक गहलोत की सफाई के बावजूद गतिरोध बरकरार है। जयपुर से निराश होकर लौटे पर्यवेक्षक मल्लिकार्जुन खड़गे और अजय माकन भी अपनी रिपोर्ट सोनिया गांधी को सौंपने जा रहे हैं। आपको बता दें कि माकन ने गहलोत गुट के रवैये को अनुशासनहीनता कह दिया था। उसके बाद से ही अशोक गहलोत अपनी सफाई देने में जुटे हैं। सोमवार को पर्यवेक्षकों के जयपुर से निकलने से पहले अशोक गहलोत ने होटल में मल्लिकार्जुन खड़गे से बातचीत की थी। सूत्रों का कहना है कि गहलोत ने खड़गे के सामने भी अपनी सफाई दी और कहा कि उन्होंने विधायकों को इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा था।

कमल नाथ और दिग्विजय सिंह की भूमिका कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव में बढ़ी

भोपाल । राजस्थान के सियासी घटनाक्रम के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता कमल नाथ और दिग्विजय सिंह की भूमिका बढ़ गई है। पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कमल नाथ से राजस्थान में पार्टी की दुविधा और राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत के विकल्प पर सोमवार को विचार-विमर्श किया। वहीं, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से भी उन्होंने परामर्श किया। पार्टी नेताओं का मानना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में प्रदेश के दोनों नेताओं की भूमिका अहम हो गई है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ गांधी परिवार के विश्वस्त लोगों में हैं। सोनिया गांधी उनसे हर छोटे-बड़े मामले में सलाह लेती हैं। जब पार्टी के ही वरिष्ठ नेताओं ने नेतृत्व को लेकर सवाल उठाए थे, तब भी उन्होंने कमल नाथ को ही जी-23 के नेताओं से बात करने की जिम्मेदारी दी थी। इसमें वे काफी हद तक सफल भी रहे।
महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार पर आए संकट के समय भी उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस के प्रमुख शरद पवार से लेकर तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा की थी। कमल नाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से समन्वय का काम भी देखा था। उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर भी चर्चा हुई थी पर उन्होंने यह कहते हुए इन्कार कर दिया था कि वे मध्य प्रदेश नहीं छोड़ेंगे।
कमल नाथ के नजदीकी लोगों का कहना है कि राजस्थान के घटनाक्रम के बाद अशोक गहलोत को अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना नहीं है। नई परिस्थिति में एक बार फिर उनसे अध्यक्ष बनने को लेकर बात की गई पर उन्होंने फिर यही कहा कि सोनिया गांधी जो भी जिम्मेदारी देंगी, उसे वे निभाएंगे पर मध्य प्रदेश नहीं छोड़ेंगे।
दरअसल, वे मध्य प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। यदि राज्य में पार्टी नेतृत्व बदलता है तो इसका असर चुनाव की संभावनाओं पर पड़ेगा। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व भी दबाव नहीं बना रहा है पर उनसे अध्यक्ष चुनाव को लेकर सभी पक्षों से संवाद करने के लिए कहा गया है।

29 सितंबर को बैरागढ़-चीचली में होगा देवी जागरण

भोपाल। उपनगर कोलार में नवरात्रि महोत्सव धूमधाम के साथ शुरू हो गया है। जगह जगह पंडालों, मंदिरों में भजन-कीर्तन व देवी जागरण, भंडारों के आयोजन होने जा रहे है। 29 सिंतबर गुरुवार को कोलार रोड के बैरागढ़ चीचली में शाम 7 बजे से देवी जागरण का आयोजन किया जायेगा। आयोजक, समाज सेवी और अमृत डेवलपर्स एंड बिल्डर्स के सीईओ उमेश यादव ने बताया कि हम पिछले 19 वर्षों से देवी जागरण करते आ रहे है इस बार देवी जागरण में प्रसिध्द भजन गायक राज शर्मा व कलाकार देवी भक्तिगीत प्रस्तुति देंगे। प्रतिवर्ष कोलार क्षेत्र के रहवासियों सहित आसपास के 20 से ज्यादा गांवों से माता रानी के भक्त माता का आशीर्वाद लेने जागरण में आते है। जागरण कार्यक्रम के संयोजक शुभम यादव ने बताया श्रीमद भागवत कथा का आगामी माह में आयोजन करेंगे। जतिन यादव सहित अन्य समाज के मौजूद लोगों ने कोलार क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं से 29 सितंबर को आयोजित जागरण में आने की अपील करते हुए कहा आप सभी माता का आशीर्वाद लेने पधारे।

टीम इंडिया ने AUS को सीरीज हराकर पाकिस्तान का बड़ा रिकॉर्ड कर दिया ध्वस्त

टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और फाइनल टी-20 मुकाबले में 6 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली। ताजा जानकारी यह है कि सीरीज में हार तो ऑस्ट्रेलिया को झेलना पड़ी, लेकिन असली चोट पाकिस्तान को पहुंची है। दरअसल, टीम इंडिया ने एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल टी20 मैच जीतने के पाकिस्तान के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। हैदराबाद में खेले गए इस मैच में टीम इंडिंया ने साल 2022 की 21वीं जीत दर्ज की। इससे पहले पाकिस्तान ने साल 2021 में इंटरनेशनल टी-20 में 20 मैच जीते थे।
साल 2022 में टी-20 में टीम इंडिया का प्रदर्शन
टी-20 मैचों के लिहाज से भारतीय टीम के लिए साल 2022 शानदार रहा है। साल की शुरुआत में फरवरी में वेस्टइंडीज को टी20 सीरीज में 3-0 से हराया था। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ घरेलू सीरीज में 3-0 से जीत दर्ज की। जून में फिर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज खेली जो 2-2 से बराबर रही, क्योंकि फाइनल मैच बारिश के कारण नहीं हो सका था। टीम इंडिया ने जुलाई में इंग्लैंड का दौरा किया जहां 2-1 से टी-20 सीरीज जीती। इसके बाद आयरलैंड को 2-0 से हराया। जुलाई-अगस्त में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज का दौरा किया जहां पांच टी-20 मैचों की सीरीज 4-1 से जीती। हालांकि इसके बाद टीम इंडिया एशिया कप जीतने में नाकाम रही।
अगले महीने ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप खेला जाना है। टीम इंडिया ने अपनी तैयारियों को पुख्ता करने के लिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज रखी थी। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले अब टीम इंडिया का सामना दक्षिण अफ्रीका से है। 28 सितंबर से शुरू हो रही इस सीरीज में 3 वनडे और तीन टी-20 खेले जाएंगे। इसके बाद टीम इंडिया वर्ल्ड कप के लिए रवाना हो जाएगी।

जैकलीन फर्नांडीज को 200 करोड़ के रंगदारी मामले में मिली अंतरिम जमानत

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने Jacqueline Fernandez को अंतरिम जमानत दे दी है। कोर्ट ने 50,000 रुपए के मुचलके पर अंतरिम जमानत दी है। साथ ही अभिनेत्री से कहा है कि वे जांच में पूरा सहयोग करती रहेंगी। सोमवार की सुनवाई के दौरान Jacqueline Fernandez खुद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश हुईं। मीडिया से बचाने के लिए Jacqueline Fernandez ने सफेद शर्ट और काली पतलून पहनी और कथित तौर पर वकील के वेश में अदालत में पहुंची। बता दें, इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने धन शोधन निवारण अधिनियम अदालत के समक्ष एक पूरक आरोप पत्र दायर किया था, जिसमें उन्हें आरोपी के रूप में नामित किया गया था। कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए जैकलीन को 26 सितंबर को पेश होने को कहा था।
Jacqueline Fernandez पर आरोप है कि उन्होंने सुकेश चंद्रशेखर से महंगे गिफ्ट लिए। ऐसा तब हुआ जब सुकेश तिहाड़ जेल में था और इस तरह मनी लॉन्ड्रिंग का केस भी दर्ज किया गया। अभिनेत्री को इससे पहले दिल्ली पुलिस ने मामले में उनकी कथित भूमिका के लिए दो बार पूछताछ के लिए बुलाया था। पिछले हफ्ते ही Jacqueline Fernandez की स्टाइलिस्ट लीपाक्षी एलावाड़ी से मामले के संबंध में दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान लीपाक्षी एलावाड़ी ने स्वीकार किया था कि वह Jacqueline Fernandez और सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते के बारे में जानती थी।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...