मुख्यमंत्री ने किया महाकाल कॉरिडोर का निरीक्षण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को उज्जैन में भगवान महाकालेश्वर कॉरिडोर का निरीक्षण किया गया। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि महाकालेश्वर कॉरिडोर का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये। उज्जैन दर्शन के
लिये देश के कोने-कोने से आने वाले श्रद्धालु यहाँ से उनके मन में भगवान महाकालेश्वर और मंदिर के कॉरिडोर की अमिट छाप लेकर जायें। मुख्यमंत्री ने महाकालेश्वर कॉरिडोर में निर्मित नवग्रह मूर्तियों, भगवान शिव से संबंधित
कथाओं पर केन्द्रित चित्रों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि संबंधित चित्रों के नीचे सरल भाषा में उसका विवरण अंकित करायें, जिससे आमजन को आसानी से संबंधित कथा की जानकारी मिल सके।
मुख्यमंत्री चौहान को कलेक्टर आशीष सिंह ने महाकालेश्वर कॉरिडोर प्रोजेक्ट की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि महाकालेश्वर कॉरिडोर का जन-जन में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाये, जिससे महाकालेश्वर कॉरिडोर के
उद्घाटन के पूर्व सभी को यहाँ की विशेषता के बारे में जानकारी मिल सके। उज्जैन भ्रमण में उपयुक्त वातावरण निर्मित हो, जिससे भगवान महाकालेश्वर के दर्शन के बाद उज्जैन से प्रस्थान के दौरान भी लोगों को कॉरिडोर दिखाई दे। मुख्यमंत्री द्वारा कॉरिडोर में किये गये सौन्दर्यीकरण कार्य की प्रशंसा की गई। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद अनिल फिरोजिया सहित विधायक, जन-प्रतिनिधि, नागरिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे।

आज कोलार के वार्ड 80 और 84 में चलेगा मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान

भोपाल नगर निगम के 10 वार्डो में आज लगेगे शिविर

भोपाल : मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के अंतर्गत केन्द्र एवं राज्य शासन की हितग्राहीमूलक योजनाओं में नागरिकों को लाभांवित करने के लिए मंगलवार 20 सितम्बर को भोपाल शहर के 10 वार्ड में शिविर लगाए जायेंगे । ये शिविर वार्ड क्रमांक 36 – 40 – 58 – 53 – 57 – 63- 65 – 76 -80 – और वार्ड 84 में शिविरों का आयोजन किया जाएगा ।

शहरी कार्यक्षेत्र अनुसार नोडल अधिकारी आयुक्त, नगर पालिक निगम रहेंगे एवं सहायक नोडल अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मानीटरिंग करेंगे । सभी सेक्टर पर्यवेक्षक अधिकारियों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभांवित करना सुनिश्चित करेंगे और समय पर शिविर में उपस्थित रहकर कार्य संपादित करेंगे और लाभांवित हितग्राहियों की जानकारी सीएम हेल्पलाईन (https://cmhelpline.mp.gov.in) पर दर्ज करेंगे ।

कैप्टन अमरिंदर सिंह भाजपा में शामिल हुए

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज बीजेपी ज्वाइन कर ली। उन्होंने अपनी पार्टी का भी भाजपा में विलय कर दिया। कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ उनके परिवार के सदस्य और कुछ पूर्व कांग्रेस विधायक भी भाजपा में शामिल हुए। गौरतलब है कि कांग्रेस आलाकमान से नाराजगी के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब विधानसभा चुनाव के पहले अपनी नई पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस का गठन किया था।

महारानी एलिजाबेथ II की राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का आज लंदन अंतिम संस्कार संपन्न हो गया है। वेस्टमिंस्टर के डीन डेविड हॉयल अंतिम संस्कार का नेतृत्व किया। ताबूत अब वेस्टमिंस्टर एबे से निकल चुका है और लंदन के वेलिंगटन आर्क की ओर बढ़ रहा है। किंग चार्ल्स-III और रानी कंसोर्ट, कैमिला, रानी के ताबूत के पीछे शाही परिवार का नेतृत्व कर रहे हैं। ये लंदन से होते हुए वेलिंगटन आर्क तक जाएगा, जहां से महारानी को दफनाने के लिए विंडसर की ओर ले जाया जाएगा।

पश्चिम बंगाल में केंद्रीय एजेंसियों की ज्यादतियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित

पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य में केंद्रीय एजेंसियों की ज्यादतियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया। यह प्रस्ताव नियम 169 के तहत प्रस्ताव पारित किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि प्रधानमंत्री मोदी सीबीआई, ईडी का दुरुपयोग कर रहे हैं। भाजपा के कुछ नेता ऐसा अपने हितों के लिए कर रहे हैं।
केंद्रीय एजेंसियों की ‘ज्यादतियों’ के खिलाफ पश्चिम बंगाल विधानसभा में प्रस्ताव पर ममता ने कहा कि मैं पीएम मोदी से सरकार और पार्टी के कामकाज को अलग-अलग रखना सुनिश्चित करने का आग्रह करती हूं। यह देश के लिए अच्छा नहीं होगा।
इससे पहले पश्चिम बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने सोमवार को सत्तारूढ़ और विपक्षी दोनों दलों के विधायकों से किसी भी प्रकार के विरोध के लिए विधानसभा में पोस्टर लाने से परहेज करने का आग्रह किया। उन्होंने कह कि यह सदन के नियमों और विनियमों का उल्लंघन करता है। दरअसल, विधायकों ने पिछले हफ्ते सदन में पोस्टरों के साथ विरोध प्रदर्शन किया था, इसके बाद कार्यवाही ठप हो गई थी। बनर्जी ने प्रदर्शन के तरीके पर आपत्ति जताई थी।
स्पीकर ने पत्रकारों से बात करते हुए मामले पर नाराजगी जताई थी। बनर्जी ने सोमवार को सत्र के दौरान विधायकों के लिए सदन में लागू नियम-कायदों को पढ़ा। उन्होंने कहा कि नारेबाजी, पोस्टर लाने या सदन के अंदर धरना देने की अनुमति नहीं है। मैं सत्ता और विपक्षी बेंच दोनों के विधायकों से सदन में उचित आचरण बनाए रखने का आग्रह करूंगा।
इससे पहले भी विधानसभा में एक से अधिक मौकों पर अफरातफरी मची थी। इस साल मार्च में बजट सत्र के दौरान राजनीतिक दुश्मनी के चौंकाने वाले प्रदर्शन में बीरभूम हत्याओं पर गरमागरम बहस के बाद टीएमसी और भाजपा के विधायक आपस में भिड़ गए।

पहलवान बजरंग पूनिया ने विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में बजरंग पूनिया ने कांस्य पदक जीत लिया है। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में भारत को दो पदक मिल गये हैं। बजरंग पुनिया ने 65 किग्रा भार वर्ग में पुर्तगाल के सेबेस्टियन रिवेरा को 11-9 से मात दी। विश्व चैंपियनशिप में फ्री स्टाइल, ग्रीकोरोमन और महिला वर्ग में मिलाकर कुल 30 भारतीय पहलवान खेलने गए थे और अभी तक हाथ में सिर्फ दो पदक आया है। बजरंग के अलावा सिर्फ विनेश फोगाट ही भारत को पदक दिला पाईं। उन्होंने भी कांस्य पदक हासिल किया। इस तरह भारत ने कुल 2 कांस्य पदक हासिल किये हैं।
इससे पहले विश्व कुश्ती चैंपियनशिप (World Wrestling Championships) में शुक्रवार को में भारतीय उम्मीदों को तब बड़ा झटका लगा, जब भारतीय पहलवान रवि कुमार दहिया क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के गुलोमजोन अब्दुल्लाव से तकनीकी श्रेष्ठता (Technical Superiority) के आधार पर हार गये। रवि दहिया के पास विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने का बेहतरीन मौका था, लेकिन वो यहां चूक गए। ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि दहिया से देश को भी काफी उम्मीदें थीं।

रुई से बनी ड्रेस पहनी उर्फी जावेद ने

उर्फी जावेद अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वे अपने लुक्स से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती ही हैं। अभी कुछ समय पहले ही उर्फी की ग्रीन ड्रेस में तस्वीरें सामने आई थी। वे एक इवेंट में पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने ये लुक किया था। अब एक बार फिर उर्फी का नया लुक सामने आ गया है। जिसमें वे रुई से बनी हुई ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। उर्फी का ये लुक देख हर कोई हैरान हो रहा है। उन्होंने ब्लैक बिकिनी के साथ रुई से बनी हुई ड्रेस को पहन रखा है। ऐसा शायद ही कुछ होगा जो उर्फी ने आजमाया न हो। फैशन सेंस के मामले में उर्फी ने अब तक तरह-तरह के लुक्स दिखा दिए हैं।
रुई से बनी ड्रेस में उर्फी अतरंगी अंदाज
उर्फी जावेद की इन फोटोज को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं ट्रोलर्स भी उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं और उनका मजाक उड़ा रहे हैं। उर्फी ने हाल ही में अपने फोटोशूट की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। उर्फी की शेयर की गई इन फोटोज में वे ब्लैक बिकिनी पहने नजर आ रही हैं। उर्फी की ये फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। उर्फी की ये लेटेस्ट फोटोज में किल्लर पोज देती नजर आ रही हैं। उनकी अदाएं हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

कैसे होते हैं पितृपक्ष में जन्मे बच्चे

भाद्रपद मास की पूर्णिमा से आश्विन मास की अमावस्या तक की तिथि बेहद खास होती है। इसे श्राद्ध पक्ष कहा जाता है। श्राद्ध पक्ष 10 सितंबर से शुरू हो चुका है और 25 सितंबर तक रहेगा। इन 16 दिनों में जातक अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए उपाय, दान, पूजा, तर्पण आदि कार्य करते हैं। इस दौरान बच्चों का जन्म बेहद खास बेहद खास माना गया है। मान्यता है कि ऐसे बच्चों पर पितरों का आशीर्वाद बना रहता है। आइए जानते हैं पितृ पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चों का स्वभाव और भविष्य कैसा होता है।
भाग्यशाली होते हैं बच्चे
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्राद्ध पक्ष में जन्में बच्चे भाग्यशाली होते हैं। इनके साथ पूर्वजों का आशीर्वाद बना रहता है। ऐसे बच्चे जीवन में तरक्की करते हैं। इनकी प्रवत्ति रचनात्मक होती है।
पितृ दोष खत्म होता है
किसी परिवार पर पितृ दोष है। उनके घर में श्राद्ध पक्ष में संतान का जन्म हुआ है, तो उनका पितृ दोष का अशुभ प्रभाव कम हो जाता है। जब भी घर में पितृ से संबंधित कोई पूजा हो, ये पूजन इसी बच्चे से कराएं। ऐसा करने से सभी तरह के कष्ट दूर हो जाते हैं।
दूर होती है परिवार की तकलीफ
श्राद्ध पक्ष में जन्म लेने वाले बच्चे अपने परिवार के लिए लकी होते हैं। यदि परिवार में किसी तरह की परेशानी हो तो ये उसे हल कर देते हैं। पितरों की कृपा से इनकी सभी इच्छा पूरी होती है। भविष्य उज्जवल होता है। माता-पिता का नाम रोशन करते हैं।

भारत और न्यूजीलैंड लीजेंड्सइंदौर में आज भिड़ेंगी

इंदौर। इंदौर के होलकर स्टेडियम में सोमवार शाम क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह समेत अन्य भारतीय खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरेंगे। आज शाम 7.30 बजे भारत लीजेंड्स का मुकाबला न्यूजीलैंड लीजेंड्स से होगा। यह रोड सेफ्टी सीरीज में इंदौर चरण का अंतिम मैच खेला जाएगा। इसके पहले भारत लीजेंड्स ने रविवार को होलकर स्टेडियम में अभ्यास के दौरान जमकर पसीना बहाया। इधर, इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों में मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह है।
भारतीय लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर पहली बार इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेलेंगे। 31 मार्च 2001 के बाद यानी करीब 21 साल बाद इंदौर की जनता एक बार फिर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर को अपने समक्ष खेलते हुए देखेगी। उस समय सचिन ने नेहरू स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में वनडे करियर के 10 हजार रन पूरे किए थे। भारतीय लीजेंड्स टीम इंदौर पहुंचने के बाद बारिश के कारण पहली बार मैदान पर पहुंची थी। हालांकि कुछ खिलाड़ियों ने पहले इनडोर एकेडमी में अभ्यास किया था। सचिन तेंदुलकर की अगुआई में युवराज सिंह, सुरेश रैना, एस बद्रीनाथ, प्रज्ञान ओझा जैसे सितारा खिलाड़ियों ने मैदान में जमकर अभ्यास किया।

विद्यार्थियों और समाज सेवियों के साथ मुख्यमंत्री चौहान ने किया पौध-रोपण

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज स्मार्ट सिटी पार्क, श्यामला हिल्स में मौलश्री, नीम और कचनार के पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक संस्थाओं के सदस्य और विद्यार्थियों ने भी पौध-रोपण किया। केनियन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका और बालिकाओं ने भी पौधे लगाए। विद्यालय द्वारा पर्यावरण-संरक्षण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। एस.वी. नागामणी, कृष्णा शर्मा, पर्युल, आर्यन ठाकुर, हर्ष सोनी, हर्षवर्धन सिसोदिया, कु. लवी सोनी, कु. कनिष्का यादव, कु. पल्लवी सिसौदिया, कु. शैलजा चतुर्वेदी, कु. माही वाजपेयी, सौरभ सक्सेना पौध-रोपण में शामिल हुए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ भोपाल के गांधी नगर क्षेत्र के समाजसेवी योगेश वासवानी ने भी अपने जन्म-दिवस पर पौधा लगाया। महावीर सिंह, शमशेर सिंह और अभय तिवारी भी पौध-रोपण में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान ने स्कूली बालिकाओं (भांजियों) से बातचीत भी की। मुख्यमंत्री चौहान ने बालिकाओं से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा बालिकाओं ने बताया कि वे नियमित रूप से अध्ययन कर रही हैं और आपकी तरह बनना चाहती हैं। मामा, आप बताएँ कि आपको इतना कार्य करने की प्रेरणा कहाँ से मिलती है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रेरणा अंतरात्मा से मिलती है। मुख्यमंत्री चौहान ने बालिकाओं को युधिष्ठिर और यक्ष के मध्य हुए संवाद की कथा सुनाई, जिसमें कहा गया है कि जितना भी जीवन है वह सार्थक हो। जीवन को उद्देश्यपूर्ण बनाया जाए। युधिष्ठिर और यक्ष की कथा में वर्णित बातचीत के प्रसंगों में पूछे गए एक प्रश्न “संसार का सबसे बड़ा आश्चर्य क्या है?” का उत्तर है कि “जो भी व्यक्ति जन्म लेता है उसकी मृत्यु अवश्यंभावी है”, लेकिन मनुष्य का व्यवहार ऐसा होता है कि मानो वह यहाँ सदैव रहने के लिए आया है। इसलिए मनुष्य को जितना जीवन है, सद्कार्यों में लगाना चाहिए।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि मनुष्य सिर्फ हाड़-माँस का पुतला नहीं बल्कि अनंत शक्तियों का स्वामी है। वह जो चाहे बन सकता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि पढ़ाई मेडिकल की हो, इंजीनियरिंग की हो या कोई अन्य, पहले रोडमेप बनाएँ फिर परिश्रम करें। दृढ़ निश्चय से सफलता की मंजिल पर पहुँचा जा सकता हैं।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...