एयर मार्शल अमनप्रीत सिंह मुख्यमंत्री से मिले

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज प्रातः निवास पर कमांडिंग इन चीफ मध्य वायु सेना, एयर मार्शल अमनप्रीत सिंह ने सौजन्य भेंट की। अमनप्रीत सिंह मध्य वायु कमान, भारतीय वायु सेना, प्रयागराज पदस्थ हैं। मुख्यमंत्री     चौहान ने कहा कि प्रदेश में मानसून में बाढ़ की स्थिति वाले क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन में वायु सेना का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री चौहान ने एयर मार्शल अमनप्रीत सिंह को भारतीय वायु सेना के विशेष सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। एयर मार्शल अमनप्रीत सिंह के साथ विंग कमांडर रविंद्र अग्रवाल और ग्रुप कैप्टन रामास्वामी कन्नन ने भी मुख्यमंत्री चौहान से भेंट की। एयर मार्शल अमनप्रीत सिंह ने मुख्यमंत्री को वायु सेना की ओर से प्रतीक-चिन्ह भेंट किया।

मेरे भांजो को अपशब्द कहने वाले तात्कालिन SP को सस्पेंड़ करता हूँ:-मुख्यमंत्री

भोपाल।एक बार फिर सूबे के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कड़े तेवर अपनाते हुए बेलगाम अफ़सरशाही को पैग़ाम दिया है की यदि नागरिकों से अच्छा व्यवहार नहीं रखा तो फिर फ़ील्ड में पोस्टिंग की अपनी हसरत को दिल में ही पाले रखे क्योंकि मैं ऐसे अधिकारियों की उस हसरत को कभी पूरा नहीं होने दूँगा।ताजा मामला झाबुआ ज़िले का जंहा पालीटेकनिक कालेज एक छात्र ने कालेज में हुए झगड़े की रिपोर्ट नहीं लिखने व सुरक्षा की माँग को ले कर SP अरविंद तिवारी को फ़ोन लगाया था।परंतु तिवारी ने उसे सहायता देने के बजाय गालियाँ देते हुए थाने में बंद करने की धमकी दी थी।छात्र SP से गुहार लगाता रहा की उसे व उसके साथियों को सुरक्षा दी जाए परंतु SP उसे धमकाते रहे।बाद में इस घटना का आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।जिस पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए झाबुआ SP अरविंद तिवारी को तत्काल हटाते हुए जाँच के आदेश दिए थे।जाँच में पता चला की वायरल आडियो में जो आवाज़ थी वह SP झाबुआ की ही थी।जिसके बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने उन्हें तत्काल निलम्बित कर दिया है।

मानुषी छिल्लर ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहनकर पानी में लेट गईं

मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर की अदाओं पर हर कोई फिदा है। उनके सभी लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। जब से उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की है तब से ही उनकी फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है। कुछ समय पहले ही मानुषी, अक्षय कुमार के साथ ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में नजर आई थीं। इस फिल्म से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप साबित हुई। इस फिल्म में मानुषी के किरदार और एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था। वे अपने फैंस से कनेक्टेड रहने के लिए सोशल मीडिया पर अपनी कई सारी फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।

मिस वर्ल्ड का अनोखा अंदाज

हाल ही में मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने अपनी कुछ ग्लैमरस फोटो शेयर की है। इन फोटोज ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। इस बार मानुषी का लुक कुछ अलग नजर आ रहा है। उन्होंने अपने इस लुक में व्हाइट ट्रांसपेरेंट ड्रेस पहन रखी है। जिसके साथ उन्होंने स्मोकी आईज कर न्यूड मेकअप किया है।

शारदीय नवरात्र में अखंड ज्योति से जुड़े कुछ खास नियमों का जरूर करें पालन

26 सितंबर से शारदीय नवरात्र शुरू होने जा रही है। शारदीय नवरात्र अश्विन के महीने में मनाई जाती है। अश्विन की नवरात्रि में माता की प्रतिमा की पूजा अर्चना की जाती है। साथ ही विधि-विधान से कलश स्थापना भी की जाती है। नवरात्रि का उत्सव सभी स्थानों पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। वहीं इन दिनों में विधिपूर्वक पूजा के साथ अखंड ज्योति जलाने की प्रथा भी है। बता दें कि अखंड ज्योति जलाने के कुछ खास नियम व मान्यताएं भी होती है जिनका पालन करना बहुत जरूरी होता है। इन नियमों का पालन न करने पर माता रानी नाराज भी हो सकती है। साथ ही अशुभ परिणाम भी प्राप्त होते हैं। आइए जानते हैं कि वे नियम कौन से हैं।

अखंड ज्योति की मान्यता

किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले दीप जलाने की परंपरा होता है। इसका कारण यह है कि दीप प्रकाश और जीवन में उजाला का प्रतीक माना जाता है। दीप से सकारात्मक ऊर्जा आती है। नवरात्रि के दिनों में पूरे 9 दिनों तक अखंड ज्योति जलाई जाती है। अखंड ज्योति को माता का स्वरूप माना गया है। इसकी पूजा की जाती है। नवरात्रि में ज्योति जलाने के कई नियम हैं जिन्हें ध्यान में रखना चाहिए।

अखंड ज्योति जलाने के नियम

– अगर घर में अखंड ज्योति जला रहे हैं तो सात्विकता का पालन करना चाहिए। घर पर किसी भी तरह की कोई अपवित्र चीज को नहीं रखना चाहिए। इस दौरान ब्रह्मचर्य का पालन कर नौ दिनों तक मांस-मदिरा से दूर रहना चाहिए।

– अगर माता की मूर्ति के पास अखंड ज्योति जला रहे हैं तो तेल का दीपक मूर्ति के बाईं तरफ और घी का दीपक दाईं तरफ रखना शुभ माना जाता है। ज्योति जलाते समय दीपक घृते दक्षे, तेल युतः च वामतः मंत्र का उच्चारण करना चाहिए। ये मंत्र पढ़ने से ज्योति जलाने का महत्व और भी बढ़ जाता है।

– अखंड ज्योति का बुझना शुभ नहीं माना जाता है। इसे बचाने के लिए कांच के कवर से ढक कर रखना चाहिए। इससे हवा जैसी चीजों से ज्योति की रक्षा होती है और अखंड ज्योत बुझती नहीं है। इसे पूजा के सामान्य दिए से दोबारा जला सकते हैं।

– अखंड ज्योति को घर में अकेला नहीं छोड़ना चाहिए। ज्योति माता का स्वरूप मानी जाती है इसलिए हमेशा घर में किसी साफ जगह पर ही इसे रखना चाहिए। ज्योति के आस-पास शौचालय या बाथरूम नहीं होना चाहिए।

1400 डाक्टरों की मध्य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में भर्ती की तैयारी

देश के सरकारी अस्पतालों में डाक्टरों की कमी इस साल के अंत तक दूर करने के प्रयास हो रहे हैं। चिकित्सा अधिकारियों के 1400 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ([पीएससी)] को प्रस्ताव भेज दिया है। इन पदों को भरने के बाद प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों की कमी दूर हो सकेगी।

प्रदेश में करीब 475 अस्पतालों में चिकित्सक नहीं थे। पिछले महीने इन अस्पतालों में बंधपत्र के तहत एक साल के लिए चिकित्सकों को पदस्थ किया गया है। हाल ही में स्नातकोत्तर चिकित्सा अधिकारियों को पदोन्नत करने के बाद चिकित्सा अधिकारियों के 700 पद रिक्त हो गए थे। इन्हें मिलाकर 1400 पदों पर भर्ती की जा रही है।

भर्ती के लिए अक्टूबर में विज्ञापन जारी हो सकता है। विज्ञापित सभी पद भर जाएंगे तो प्रदेश में स्वीकृत पदों के मुकाबले चिकित्सा अधिकारियों की कमी नहीं रह जाएगी। हालांकि, ये पद 2011 में स्वीकृत हुए थे। इस बीच आबादी ब़़ढने पर नए सिरे से पद सृजित करने की जरूरत है। प्रदेश में 2011 से लेकर अभी तक पीएससी से जितनी बार चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती निकाली गई है, उनमें 60 प्रतिशत से ज्यादा सेवा में नहीं आ रहे। इसकी वजह यह कि कई बार आरक्षित पदों के लिए योग्य उम्मीदवार नहीं मिलते।

महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को वेस्टमिंस्टर हॉल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने वेस्टमिंस्टर हॉल लंदन में महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपनी और भारत के लोगों की तरफ से श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 17-19 सितंबर तक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने और भारत सरकार की ओर से संवेदना व्यक्त करने के लिए लंदन के दौरे पर हैं। यूनाइटेड किंगडम महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में 8 सितंबर को स्कॉटलैंड में उनके बाल्मोरल कैसल ग्रीष्मकालीन निवास में निधन हो गया था। राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महारानी एलिजाबेथ के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

टीम इंडिया की नई जर्सी BCCI ने लॉन्च की

ऑस्ट्रेलिया में खेले जानेवाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी जारी कर दी गई है। BCCI ने एक कार्यक्रम में ये जर्सी जारी की। यह जर्सी नीले रंग की है और इसमें तीन स्टार बने हुए हैं। बीसीसीआई की ओर से जारी इसकी तस्वीर में, भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा समेत कई महिला खिलाड़ी भी दिखाई दे रही हैं। भारतीय टीम को अगले महीने टी20 वर्ल्ड के लिए ऑस्ट्रेलिया जाना है। भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ है।

भारतीय टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए लॉन्च हुई नई जर्सी में तीन स्टार बने हुए हैं। दरअसल यह तीन स्टार भारतीय टीम के तीन बार वर्ल्ड कप जीतने की निशानियां हैं। भारतीय टीम ने सबसे पहले साल 1983 में कपिल देव की कप्तानी में पहली बार वर्ल्ड कप जीता था। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप के पहले सीजन में भारतीय टीम ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में दूसरी बार वर्ल्ड कप जीता था। फिर महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में ही साल 2011 में टीम इंडिया ने तीसरी बार वर्ल्ड कप जीता था। इस बार ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम चौथी बार वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से उतरेगी।

अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज से EOW फिर से पूछताछ के लिए बुलाया

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज को फिर से पूछताछ के लिए बुलाया है। दिल्ली पुलिस द्वारा भेजे गये समन में उन्हें 19 सितंबर को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए दफ्तर में पेश होने को कहा गया है। ये मामला सुकेश चंद्रशेखर की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा हुआ है। इस मामले में इससे पहले 14 सितंबर को 8 घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की थी। मिली जानकारी के मुताबिक उन्हें पिंकी ईरानी के साथ आमने-सामने बिठाकर पूछताछ की गई। इस दौरान पिंकी ईरानी से उनकी काफी बहस भी हुई। पिंकी ईरानी ही वो संपर्क है जिसने जैकलीन और नोरा को सुकेश चंद्रशेखर से मिलवाया था।

फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रमोटर शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति सिंह सहित कुछ हाई-प्रोफाइल लोगों से कथित तौर पर धोखाधड़ी और जबरन वसूली के आरोप में चंद्रशेखर को गिरफ्तार किया गया था। प्रवर्तन निदेशालय ने कई बॉलीवुड अभिनेताओं और मॉडलों से चंद्रशेखर के कथित संबंधों के लिए पूछताछ की है। पिछले साल अप्रैल में चंद्रशेखर को 2017 के चुनाव आयोग रिश्वत मामले से जुड़े एक और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया गया था, जिसमें कथित तौर पर अन्नाद्रमुक के एक पूर्व नेता भी शामिल थे।

जस्टिस वर्मा पथ-प्रदर्शक निर्णय और विचारों के लिये सदैव याद किये जायेंगे – उप राष्ट्रपति धनखड़

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि देश के न्याय तंत्र में जस्टिस जे.एस. वर्मा आदर्श रूप में स्थापित हैं। कई संवेदनशील मामलों में उनके द्वारा दिये गये फैसले उनकी सोच को परिलक्षित करते हैं। जस्टिस वर्मा को उनके पथ-प्रदर्शक निर्णयों और विचारों के लिये सदैव याद किया जायेगा। उनके जीवन और विचार हमें और आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। जस्टिस वर्मा की न्यायिक सोच की प्रवृत्ति ने नये आयाम और कई प्रतिमान गढ़े हैं। उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ ने यह बात आज जबलपुर के मानस भवन में जस्टिस जे.एस. वर्मा स्मृति व्याख्यानमाला को संबोधित करते हुए कही।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सर्वश्री संजय किशन कौल एवं जे.के. माहेश्वरी, उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ, राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा, चेयरमैन एमपी स्टेट बार कौंसिल विजय चौधरी और पूर्व महाधिवक्ता एवं सचिव जस्टिस जे.एस. वर्मा स्मृति समिति शशांक शेखर उपस्थित थे।

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि वे आज यहाँ आकर खुद को गौरवांवित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उप राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री चौहान ने मुझे मध्यप्रदेश आने का न्यौता दिया था। उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि न्यायमूर्ति वर्मा 1986 से 1989 के दौरान राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे, जबकि मैं बार एसोसिएशन का अध्यक्ष और बार काउंसिल का सदस्य भी रहा। उनका कार्यकाल न्यायिक पारिस्थितिकी तंत्र के उत्थान, पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाने के साथ चिन्हित किया गया था। सुप्रीम कोर्ट में रहते हुए, उन्होंने कई ऐसे फैसले दिए जिन्होंने समाज को पूर्ण रूप से प्रभावित किया है। विशाखा और अन्य बनाम राजस्थान राज्य और अन्य के अपने ऐतिहासिक फैसले में उन्होंने कार्यस्थलों पर यौन उत्पीड़न से महिलाओं को विशिष्ट सुरक्षा प्रदान करने के लिए तंत्र को न्यायिक रूप से संरक्षित किया। इस फैसले में न्यायिक क्षेत्राधिकार की उच्चता का एक और महत्वपूर्ण पहलू है, जिस पर ध्यान देने की जरूरत है। फैसले में उन्होंने प्रतिबिंबित किया “ये निर्देश कानून में बाध्यकारी और लागू करने योग्य होंगे जब तक कि क्षेत्र पर कब्जा करने के लिए उपयुक्त कानून नहीं बनाया जाता है” यह सत्ता के पृथक्करण के सिद्धांत के ईमानदारी से पालन का एक उदाहरण है।

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि हमारे शास्त्र कहते हैं ‘धर्मो रक्षति रक्षितः’ ‘कानून हमारी रक्षा करता है अगर हम इसकी पवित्रता को बनाए रखते हैं। यह लोकतंत्र और कानून के शासन का ‘अमृत’ है। व्यापक और अच्छी तरह से प्रचलित धारणा है कि यह स्वस्थ सिद्धांत वर्तमान में तनाव में है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का सबसे अच्छा पोषण तब होता है जब सभी संवैधानिक संस्थान पूरी तरह से समन्वित होते हैं और अपने-अपने क्षेत्र में सीमित होते हैं।

उप राष्ट्रपति धनखड़ ने कहा कि न्यायाधीशों का सम्मान और न्यायपालिका का सम्मान अहिंसक है, क्योंकि ये कानून के शासन और संवैधानिकता के मूल सिद्धांत हैं। देश में सभी को यह समझने की जरूरत है कि कोई भी कानून से ऊपर नहीं है। अधिकार और उच्च पदों पर बैठे लोगों को व्यापक जनहित में इसका संज्ञान लेने और लोकतांत्रिक प्रणाली को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है। उप राष्ट्रपति ने मीडिया से अपील की कि न्यायपालिका के बारे में रिपोर्टिंग करते समय बेहद सतर्कता बरतें। उन्होंने कहा कि स्व. न्यायमूर्ति जगदीश शरण वर्मा को हमेशा उन पथ-प्रदर्शक निर्णयों और विचारों के लिए याद किया जाएगा, जिन्होंने नागरिकों को सशक्त बनाया है और जन-कल्याण के लिए सरकार और संस्थानों को सक्षम बनाया है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जस्टिस जे.एस. वर्मा ने मध्यप्रदेश ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण न्याय जगत का सीना गर्व से चौड़ा किया है। उनकी स्मृति में हुई व्याख्यान माला के लिये सभी को धन्यवाद देता हूँ। जस्टिस वर्मा ने अपने फैसलों से ऐसे उदाहरण पेश किये जिसको देश कभी भूल नहीं सकता। उनके फैसलों ने यह स्थापित किया कि रूल ऑफ लॉ और रूल बाय लॉ को कैसे फॉलो किया जाता है। वर्ष 1997 में महिलाओं के गौरवपूर्ण जीवन जीने के लिये मौलिक अधिकार को सुरक्षित बनाने वाला फैसला विशाखा केस मे आया था। कामकाजी महिलाओं के यौन उत्पीड़न को रोकने के लिये विशाखा गाइड लाइन के रूप में लागू की गई। उसके आधार पर संसद ने क्रिमिनल लॉ में कई संशोधन किये थे, वह मील का पत्थर साबित हुये। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि निर्भया काण्ड जैसी घटनाएँ नहीं हो इसके लिये जस्टिस वर्मा ने जो योगदान दिया है, उसे देश कभी भूला नहीं पाएगा।

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि न्याय पालिका के विस्तार एवं महिलाओं के हक के लिये वर्ष 2012 में जो अनुशंसा की गई है उसके लिये देश सदैव ऋणी रहेगा। मुख्यमंत्री ने हाल ही में भोपाल में बच्ची के साथ हुई घटना का जिक्र करते हुये कहा कि बच्चों के साथ जो अनैतिक घटनाएँ घटित होती है, उसमें 90 प्रतिशत परिचित एवं उनके रिश्तेदारों द्वारा की जाती है। प्रदेश में कानून बनाया गया है कि मासूम बच्चियों के साथ दुराचार करने वालों को फाँसी दी जाएगी। आम आदमी आज आँख बंद कर न्यायपलिका पर भरोसा करता है। हमने यह व्यवस्था बनाई है कि इस तरह के अपराधों को चिन्हित अपराध की श्रेणी में शामिल कर रिकॉर्ड समय में कठोर सजा दें। उन्होंने कहा कि न्याय की भाषा मातृ भाषा क्यों नहीं हो सकती है इस पर विचार करने की आवश्यकता है। इसके लिये अटल बिहारी वाजपेयी को धन्यवाद देता हूँ, जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी में भाषण दिया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी अपनी भाषा में बात करते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में मेडिकल एवं इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी मातृ भाषा हिन्दी में कराई जाएगी।

व्याख्यान माला में जस्टिस माहेश्वरी ने अपने संस्मरण बताते हुए कहा कि नवम्बर 1985 में जब वे वकील बने, उनकी पहली सुनवाई जस्टिस जे.एस. वर्मा की वजह से हुई। अगर वे नहीं आते तो मुझे हाईकोर्ट में जाने का मौका नहीं मिलता। एक बार जब वे क्रिमिनल अपील में बैठे तो वहाँ वकील मौजूद नहीं हुआ। उन्होंने देखा कि कौन नया लड़का बैठा है। उन्होंने मुझसे 11 बजे कहा कि आप 2.30 बजे आइये मैं यह बहस सुनूगा, मैं अचंभित हो गया। मैंने जितना संभव हुआ उतनी बहस इस पर की।

मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री रवि मलिमथ ने कहा कि जस्टिस जे.एस. वर्मा द्वारा किये गये महत्वपूर्ण फैसलों में सरोजिनी रामास्वामी बनाम यूनियन ऑफ इंडिया, नीलाबती मेहरा बनाम उड़ीसा राज्य, एस.आर बोम्मई बनाम यूनियन ऑफ इंडिया एवं विशाखा बनाम राजस्थान राज्य एवं टी.एन. गोडावर्मन बनाम यूनियन ऑफ इंडिया शामिल है। उन्होंने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष का दायित्व भी बखूबी संभाला। मलिमथ ने कहा कि उनका जीवन न्याय के लिये समर्पित रहा। उन्होंने वर्मा के प्रांरभिक जीवन से लेकर उनके वकील, न्यायाधीश, राजस्थान आयोग के अध्यक्ष बनने तक की जीवन यात्रा के बारे में बताया।

जस्टिस कौल ने व्याख्यान माला को संबोधित करते हुए कहा कि जस्टिस वर्मा के फैसले जनहित के लिये जाने जाते हैं। उनके द्वारा किये फैसले प्रेरणदायी है। विशाखा गाइड लाइन के महत्वूपूर्ण निर्णय, नीलाबती बेहरा केस आदि का जिक्र जस्टिस कोल ने किया। उन्होंने कहा कि जस्टिस वर्मा का जीवन अनुशासन आधारित रहा है। उनके फैसलों में सेंस ऑफ हृयूमर, सेंस ऑफ डिसीप्लीन की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। जस्टिस वर्मा ने समाज में महिलाएं किन समस्याओं से जूझती है उन पर फोकस कर फैसले लिये हैं।

सांसद विवेक तन्खा ने कहा कि जस्टिस वर्मा जब 1970- 1980 के दशक में प्रदेश के न्यायाधीश थे। उनके नाम से लोग डरते थे। उनके फैसलों ने जो छाप छोड़ी वह अमिट है। उनके द्वारा दिये गये तर्कों पर बहस करना मेरे लिए बहुत कठिन होता था। उन्होंने जस्टिस वर्मा के साथ अपने अनुभवों को साझा किया।

राज्य सभा सदस्य राजीव शुक्ला, कार्तिकेय शर्मा, लोकसभा सदस्य वी.डी. शर्मा, लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, विधायक अजय विश्नोई, तरूण भनोत, लखन घनघोरिया एवं संजय शर्मा, महापौर जगतबहादुर सिंह अन्नू सहित शुभ्रा वर्मा, अधिवक्ता एवं विधि के छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

उप राष्ट्रपति धनखड़ का जबलपुर में डुमना विमानतल पर राज्यपाल पटेल और मुख्यमंत्री चौहान ने आत्मीय स्वागत

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का डुमना विमान तल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मीय स्वागत किया।

उप राष्ट्रपति धनखड़ का आज प्रात: डुमना, जबलपुर विमान तल पर केन्द्रीय जल शक्ति एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल, मिनिस्टर इन वेटिंग लोक निर्माण मंत्री गोपाल भार्गव, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन निगम के अध्यक्ष विनोद गोंटिया, जन–प्रतिनिधि और अधिकारियों ने भी स्वागत किया।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...