रतलाम के जावरा में पौध-रोपण में मुख्यमंत्री चौहान जबलपुर से वर्चुअली शामिल हुए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि वृक्ष, पर्यावरण-संतुलन में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। एक वृक्ष न केवल मनुष्य को जीवन देता है, बल्कि उस पर जीव-जंतुओं, कीट-पतंगों का जीवन पलता है। पक्षियों का निवास होता है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वे स्वयं हर दिन पौध-रोपण करते हैं। उन्होंने पौध-रोपण में सहभागिता कर रहे व्यक्तियों को बधाई दी और संस्था द्वारा किए गए आयोजन की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने मध्यप्रदेश को पौध-रोपण कर प्रेरित किया है, वे एक दिन जावरा आ कर इस पहाड़ी पर पौध-रोपण देखेंगे और स्वयं भी पौधा-रोपण करेंगे। मुख्यमंत्री चौहान रविवार की सुबह रतलाम जिले में पौध-रोपण कार्यक्रम को जबलपुर से वर्चुअली संबोधित कर रहे थे।

संस्था हार्टफुलनेस राम चंद्र मिशन द्वारा रतलाम जिले के जावरा नगर से लगभग 6 किलोमीटर दूरस्थ 24वीं बटालियन की 6 हेक्टेयर पहाड़ी भूमि पर पौध-रोपण कार्यक्रम किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री चौहान वर्चुअली सम्मिलित हुए। संस्था हार्टफुलनेस के प्रमुख डॉ. कमलेश पटेल भी पौध-रोपण कार्यक्रम में हैदराबाद से वर्चुअली सम्मिलित हुए।

खाटू श्याम मंदिर कोलार में शारदीय नवरात्र दुर्गा उत्सव

Khatu shyam Mandir

भोपाल, Kolar Road Bhopal श्री हनुमान गणेश एवं दुर्गा सेवा उत्सव समिति, खाटू श्याम मंदिर, ए सेक्टर, सर्वधर्म पर 26 सितंबर से नवरात्र पर होने वाले कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ऋषि पुरी गोस्वामी ने बताया मंदिर प्रांगण में माता रानी की झांकी बनाई जा रही है जिसमें मूर्ति स्थापना के साथ नवरात्र में होने वाले कार्यक्रम चालू हो रहे है, प्रमुख कार्यक्रम रहेंगे सुन्दरकाण्ड, विशाल जागरण, मटकी फोड़ प्रतियोगिता, गरबा उत्सव महाआरती (1100 दीपो से), नृत्य प्रतियोगिता (फैन्सी ड्रेस), चल समारोह एवं आतिशबाजी, प्रतिदिन आरती का समय प्रातः 8 बजे एवं रात्रि 7:30 बजे रहेगा। सभी कार्यक्रम पंडित बैजनाथ पुरी गोस्वामी के मार्गदर्शन में सम्पन्न होंगे।

कोलार में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती

आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर कोलार के वार्ड 83  स्थित विश्वकर्मा नगर में विश्वकर्मा भगवान की पूजन का आयोजन किया गया, आयोजन में मुख्य अतिथि हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा रहे। उन्होंने उपस्थित जनमानस को विश्वकर्मा जयंती पर शुभकामनाएं दी एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही  नमो हितग्राही योजना की जानकारी दी।

 

आयोजक वरुण पंडित द्वारा बताया गया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्वकर्मा जयंती पर्व बडे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर भगवान की मूर्ति स्थापित कर पूरे दिन पूजन किया जाता है और दूसरे दिन हवन के बाद चल समाहरोह निकाला जाता है जिससे भगवान विश्वकर्मा के दर्शन अधिक से अधिक लोग कर सके। इस पर समिति के संरक्षक बलिराम पंडित, वरुण पंडित,अशोक प्रजापति, राजकुमार प्रजापति, मोहन पंडित,बिहारी शर्मा,जयप्रकाश,  राजकुमार पंडित, शरद मालवीय, अंकेश सेन, जितेंद्र पंडित, रोहित, कुशल, राहुल सहित समिति सदस्य और रहवासी उपस्थित रहे।

डायबिटीज की सस्ती दवा ‘सीटाग्लिप्टिन’ भारत सरकार ने लॉन्च की

भारत सरकार ने शुक्रवार को मधुमेह यानी डायबिटीज की दवा सीटाग्लिप्टिन (Sitagliptin) और इसके मिश्रण को बाजार में उतारा। इसकी 10 गोलियों के पत्ते का दाम सिर्फ 60 रुपये रखा गया है। इस दवा की बिक्री जेनेरिक फार्मेसी स्टोर यानी जन-औषधि केंद्रों पर ही होगी। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि भारतीय औषधि और चिकित्सा उपकरण ब्यूरो (PMIB) ने जन औषधि केंद्रों पर सीटाग्लिप्टिन और इसके नए संस्करणों को उपलब्ध करवाना शुरू कर दिया है।

 

बाजार से सस्ती हैं ये दवाएं

सीटाग्लिप्टिन फॉस्फेट की 50 मिलीग्राम की दस गोलियों के पैकेट का अधिकतम खुदरा मूल्य 60 रुपये है और 100 मिलीग्राम की गोलियों का पैकेट 100 रुपये का है। रसायन एवं उर्वरक मंत्रालय ने बयान में कहा गया, ‘‘इस दवा के सभी प्रकार के दाम ब्रांडेड दवाओं से 60 से 70 प्रतिशत कम हैं। ब्रांडेड दवाओं की कीमत 160 रुपये से लेकर 258 रुपये तक है।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को सोनिया गांधी मनोनीत करेंगी

मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष, कार्यकारिणी, पदाधिकारी, चुनाव समिति और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी मनोनीत करेंगी। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधियों की शनिवार को हुई बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। नेता प्रतिपक्ष डा.गोविन्द सिंह ने पार्टी अध्यक्ष को अधिकृत करने का प्रस्ताव रखा, जिसका समर्थन पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने किया। मध्य प्रदेश चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष आरसी खुंटिया ने प्रतिनिधियों से प्रस्ताव के पक्ष-विपक्ष में हाथ उठवाए। सभी ने दोनों हाथ उठाकर सर्वसम्मति जताकर प्रस्ताव पारित किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने संगठन में निर्वाचन की कार्रवाई पर प्रसन्न्ता जताते हुए कहा कि आपकी निष्ठा ही पार्टी की ताकत है।कमल नाथ ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति हमेशा से जोड़ने की रही है। आज इसी पर आक्रमण हो रहा है। समाज को जाति और धर्म के आधार पर बांटा जा रहा है। हमारा मुकाबला भाजपा की नीतियों और उसके संगठन से हैं। चुनाव में अब एक साल का समय ही बचा है। आप सभी पूरी ताकत से जुट जाएं। कांग्रेस सरकार के कामों को लेकर मैदान में जाएं। किसी से डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि हमने अपने कार्यकाल में नीति और नियत का परिचय दिया है। राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में 16 दिन निकलेगी। भाजपा को यात्रा से पेट में दर्द हो रहा है। इससे ध्यान मोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। हमें अधिक से अधिक लोगों को यात्रा से जोड़ना है।

रविन्द्र भवन में अंतर्राष्ट्रीय बुद्धरूप दान समारोह सम्पन्न

buddh

भोपाल, बहुजन हिताय बहुजन सुखाय लोकानुकंपाय के लिए पहल पर अंतर्राष्ट्रीय बुद्धरूप दान समारोह शनिवार को रविन्द्र भवन में हुआ, समाजसेवी पंकज गजभिये ने बताया की आयोजन में अन्तर्राष्ट्रीय अतिथि शामिल हुए एवं अतिथियों सहित कार्यक्रम में उपस्थित समाजसेवी समितियों के अध्यक्षों में 501 बुद्धरूप दान किये गए. मुख्य आयोजक भन्ते शाक्यपुत्र सागर थेरो ने उपस्थित सभी अतिथियों का साधुवाद किया.

जितिया निर्जला व्रत 18 सितंबर को रखा जाएगा

जीवित्पुत्रिका व्रत का आज यानी की 17 सितंबर को नहाय खाय है। वहीं इसका निर्जला उपवास 18 सितंबर को रखा जाने वाला है। महाभारत के युद्ध में जब द्रोणाचार्य का वध कर दिया गया था तो उनके पुत्र अश्वत्थामा ने क्रोध में आकर ब्रह्मास्त्र चला दिया था। जिसकी वजह से अभिमन्यु की पत्नी उत्तरा के गर्भ में पल रहा शिशु नष्ट हो गया था। तब भगवान कृष्ण ने इसे पुनः जीवित किया था। इस कारण से इसका नाम जीवित्पुत्रिका रखा गया। तभी से सभी माताएं इस व्रत को अपनी संतान की लंबी उम्र की कामना के लिए करती हैं। आइए जानते हैं जितिया व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत के नियम क्या है, साथ ही पारण का क्या समय है।

इस दिन स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद भगवान जीमूतवाहन की पूजा करें। इसके लिए कुशा से बनी जीमूतवाहन की प्रतिमा को धूप-दीप, चावल, पुष्प आदि अर्पित करें। इस व्रत में मिट्टी और गाय के गोबर से चील व सियारिन की मूर्ति बनाई जाती है। इनके माथे पर लाल सिंदूर का टीका लगाया जाता है। पूजा समाप्त होने के बाद जीवित्पुत्रिका व्रत की कथा सुनी जाती है। पारण के बाद यथाशक्ति दान और दक्षिणा दी जाती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कूनो नेशनल पार्क में छोड़े अफ्रीकन चीतों

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में नेशनल पार्क कूनो में अफीक्रा के नामीबिया से लाये गये चीतों को छोड़ कर देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में चीतों की वापसी से अब जैव विविधता की टूटी कड़ी पुन: जुड़ गई है। भारत की प्रकृति प्रेमी चेतना भी पूरी शक्ति से जाग्रत हो गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रीय अभ्यारण्य में चीतों को छोड़ कर देशवासियों को बधाई और शुभकामनाएँ दीं।प्रधानमंत्री मोदी ने आज दुनिया की पहली बड़े जंगली मांसाहारी जीव की अंतर-महाद्वीपीय स्थानांतरण परियोजना का चीता प्रोजेक्ट के अंतर्गत शुभारंभ किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज सौभाग्य से हमें दशकों पहले जैव-विविधता की टूटी और विलुप्त कड़ी को जोड़ने का फिर से मौका मिला है। आज भारत की धरती पर चीता लौट आया है। आजादी के अमृत महोत्सव में देश नई ऊर्जा के साथ चीतों के पुनर्वास के लिए जुट गया है। अमृत में तो वो सामर्थ्य होता है, जो मृत को भी पुनर्जीवित कर देता है। मुझे खुशी है कि आजादी के अमृतकाल में कर्त्तव्य और विश्वास का ये अमृत हमारी विरासत को, हमारी धरोहरों को और अब चीतों को भी भारत की धरती पर पुनर्जीवित कर रहा है।

मौलश्री, कचनार और करंज के पौधे मुख्यमंत्री चौहान ने लगाए

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित स्मार्ट सिटी उद्यान में ओरियंटल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी भोपाल की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सदस्यों के साथ मौलश्री, कचनार और करंज के पौधे लगाए। सेवा योजना की डॉ. शिवाली वर्मा, डॉ. सोनिया गोस्वामी, डॉ. अमीता माहौर, आयुष ठाकुर, आनंद जायसवाल, खुशी असवानी, सुमुख पाटीदार, रूपल सारस्वत, आशी विश्वकर्मा, आकांक्षा सिंह और डॉ. सोनेन्द्र गुप्ता पौध-रोपण में सम्मिलित हुए।

ओरियंटल कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई वर्ष 2016 से पौध-रोपण, ब्लड डोनेशन केम्प और वृद्धाश्रम में सेवाएँ देने जैसी गतिविधियों में सक्रिय है। इकाई द्वारा जरूरतमंद लोगों को समय-समय पर वस्त्र और भोजन आदि उपलब्ध कराया जाता है। साथ ही योग, शिक्षा और स्वच्छता के लिए जागरूकता के उद्देश्य से इकाई द्वारा साइकिल रैलियां भी की जाती हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ग्वालियर विमानतल पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने आत्मीय स्वागत किया 

प्रधानमंत्री शनरेन्द्र मोदी वायुसेना के विमान से शनिवार सुबह लगभग 10 बजे ग्वालियर पधारे। प्रधानमंत्री का विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आत्मीय स्वागत किया। प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र, जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, भाजपा जिला अध्यक्ष कमल माखीजानी ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। विमानतल पर मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, पुलिस महानिदेशक सुधीर कुमार सक्सेना उपस्थित थे।

 

प्रधानमंत्री मोदी विमानतल पर कुछ देर रूकने के बाद हेलीकॉप्टर द्वारा श्योपुर जिले में कूनो राष्ट्रीय उद्यान में भारत में वन्य-प्राणी चीता की पुनर्स्थापना कार्यक्रम में भाग लेने के लिये रवाना हुए।

 

प्रधानमंत्री मोदी के साथ राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस और डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना भी रवाना हुए।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...