सुप्रीम कोर्ट मंगलवार को मध्‍य प्रदेश में पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई करेगा 

 

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट पदोन्नति में आरक्षण मामले की सुनवाई मंगलवार को करेगा। कोर्ट सबसे पहले मध्य प्रदेश का पक्ष सुन सकता है। क्योंकि सामान्य, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक कल्याण संस्था (स्पीक) ने मामले में जल्द सुनवाई का आवेदन लगाया है। इससे पहले एक सितंबर को सुनवाई तय की गई थी पर किन्हीं कारणों से नहीं हो सकी।

सवा छह साल से पदोन्नति में आरक्षण का मामला कोर्ट में लंबित होने के कारण मध्य प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों की पदोन्नति नहीं हो पा रही है। कर्मचारी इस मामले का हल जल्द चाहते हैं। क्योंकि उन्हें सेवानिवृत्ति से पहले पदोन्नति नहीं मिल पा रही है।

 

आरक्षित व अनारक्षित वर्ग के कर्मचारी राज्य सरकार से कोर्ट के निर्णय के अधीन पदोन्नति शुरू करने का आग्रह भी कई बार कर चुके हैं पर सरकार की ओर से कोई पहल नहीं हुई है। इस अवधि में प्रदेश में 70 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनमें से करीब 35 हजार को इसी अवधि में पदोन्नति मिलनी थी |

राशन दुकानें मध्‍य प्रदेश में बहुउद्देश्यीय होंगी

मध्य प्रदेश की 26 हजार उचित मूल्य की राशन दुकानें अब बहुउद्देशीय होंगी। इन पर उपभोक्ताओं की आवश्यकता का सभी सामान मिलेगा। इसके लिए सहकारिता विभाग ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। उधर, दुकानों को व्यवस्थित रूप देने के लिए राज्य भंडार गृह निगम ने 100 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे 3500 से ज्यादा दुकानें पहले चरण में बनाई जाएंगी। इसके लिए निविदा बुलाने की तैयारी चल रही है। प्रयास यह है कि स्थानीय स्तर पर ही निर्माण एजेंसी मिल जाए। दुकानों में भंडार गृह भी होगा। इसमें सार्वजनिक वितरण प्रणाली में वितरित होने वाला खाद्यान्न् तीन माह के लिए भंडारित करके रखा जाएगा।

प्रदेश में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से प्रतिमाह उचित मूल्य की दुकानों से पांच करोड़ छह लाख उपभोक्ताओं को खाद्यान्न् वितरित किया जाता है। इस नेटवर्क का उपयोग ग्रामीण और श्ाहरी उपभोक्ताओं को शासन की अन्य योजना का लाभ दिलाने और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए किए जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अंतर्गत दुकानों को बहुउद्देश्यीय बनाया जा रहा है।

सड़क हादसे में टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मृत्‍यु

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर इलाके में दोपहर करीब 3 बजे एक कार दुर्घटना में मौत हो गई। पालघर पुलिस के अनुसार गाड़ी में कुल 4 लोग सवार थे। घटना में सायरस मिस्त्री समेत दो की मौत हुई है। टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की रविवार को पालघर के चरोटी में एक सड़क हादसे में मौत हो गई, जब उनकी मर्सिडीज अहमदाबाद से मुंबई लौट रही थी। यह हादसा सूर्या नदी पर बने पुल पर हुआ। घायल दो अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। पालघर एसपी के मुताबिक कार ने डिवाइडर को टक्कर मार दी।

नौकर नहीं, निर्माता है शिक्षक-सीएम शिवराज

भोपाल। शिक्षक दिवस की पूर्वसंध्‍या पर प्रदेश भर के 18 हजार नवनियुक्त शिक्षक आज राजधानी के भेल दशहरा मैदान में प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए एकत्रित हुए हैं। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन से पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान ने सभी शिक्षकों को झुककर नमन किया। मैंने गुरुजी के नाते आपको प्रणाम किया है, लेकिन आप हमारे छोटे भाई-बहन भी हैं। आप कर्मचारी नहीं हैं, आप बच्चों का भविष्य गढ़ने वाले हैं। मैं जानता हूं कि जैसा आप इनका भविष्य बनाएंगे, वैसा ही आने वाले समय में ये भारत को गढ़ेंगे। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग की ओर से आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा स्‍कूल शिक्षा राज्‍य मंत्री इंदर सिंह परमार, जनजातीय कार्य विभाग की मंत्री मीना सिंह मांडवे के अलावा विभागीय अधिकारी भी उपस्थित हैं।

कार्यक्रम में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गुरुजनों का सम्मान हमारी श्रद्धा है, संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। मेरे जीवन में शिक्षकों का विशेष सम्मानित स्थान रहा है। गांव में स्कूल में सबसे पहले गुरु के चरणों में सिर झुकाते थे। आप सभी शिक्षकों को प्रणाम। मेरा संकल्प है कि शिक्षकों के सम्मान में कभी कोई कमी नहीं आने दूंगा। एक समय मध्यप्रदेश में ऐसा भी था, जब शिक्षकों के कई संवर्ग बना दिए गए थे, न शिक्षकों का सम्मान था न उन्हें उचित वेतन मिलता था, लेकिन हमने इसमें सुधार किया।

जिला प्रशासन ने डेढ़ करोड़ की भूमि अतिक्रमण से मुक्त कराई गई

कलेक्टर अविनाश लवानिया के निर्देश पर गांधीनगर क्षेत्र में अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करते हुए एसडीएम बैरागढ़ और तहसीलदार के दल ने 16 हज़ार स्क्वायर फीट में से 12 हजार वर्गफिट से अधिक भूमि पर से अतिक्रमण को हटाया है।

एसडीएम मनोज उपाध्याय ने बताया कि पीपलनेर गांव क्षेत्र में साईं सेलिब्रेशन गार्डन बना हुआ है जिसमें गांधीनगर क्षेत्र में 16000 वर्गफीट क्षेत्र पर अतिक्रमण किया गया था। आरसीसी बाउंड्री वॉल और मैरिज गार्डन बनाया गया था संबंधित व्यक्ति रमेश हिंगोरानी को इस संबंध में अतिक्रमण हटाने के लिए निर्देश भी दिए गए थे किंतु उक्त भूमि पर अतिक्रमण नही हटाया गया ।

पीजीडीईपीएम कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन 5 सितंबर तक

भोपाल : एप्को के इन्स्टीट्यूट ऑफ एन्वायरमेंटल स्टडीज़ द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन एन्वायरमेंट मेनेजमेंट (PGDEM) पाठ्यक्रम शैक्षणिक-सत्र 2022-23 के लिये आवेदन आमंत्रित किये गये हैं। डिस्टेंट मोड में होने वाले इस एक वर्षीय पाठ्यक्रम के लिये 5 सितंबर 2022 तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन जमा करने और पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी के लिये www.epco.mp.gov.in पर विज़िट कर सकते हैं।

पाठ्यक्रम के लिये अभ्यर्थी का 31 दिसंबर 2022 को 45 वर्ष से कम उम्र होना आवश्यक है। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी का 55 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी का 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है। आवेदन-पत्र के साथ एक हजार रूपए शुल्क जमा करना होगा। सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिये पाठ्यक्रम शुल्क 27 हजार 500 और आरक्षित वर्ग के लिये 16 हजार 500 रूपये निर्धारित है।

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान

भोपाल: सभी पात्रों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाएंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने का अभियान प्रारंभ हो गया है, जो अगले माह में पूरा कर लिया जाएगा । कलेक्टर अविनाश लवानिया ने बताया कि जिले के शत-प्रतिशत पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड बनाने के लिये दिये गये निर्देशों का पालन करते हुए अगले माह में कार्ड बनाने की कार्यवाही पूरी की जाएगी।

जिन पात्र परिवारों के सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाये जाने हैं, उनका डाटा उपलब्ध है । उन्होंने बताया कि गाँव-गाँव में पात्र व्यक्तियों के ऑथेंटिफिकेशन कर कार्ड बनाने का कार्य आशा कार्यकर्ता और रोजगार सहायक के माध्यम से किया जाना सुनिश्चित करेंगे। आयुष्मान कार्ड बनाने के इस अभियान में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा

माँ पार्वती नगर में हुई महाआरती

Pravati Nagar Kolar Road Bhopal

Kolar Road Bhopal, माँ पार्वती नगर में नव युवक गणेश उत्सव समिति द्वारा आयोजित आरती में वार्ड 80 की पार्षद श्रीमती सुनीता गुड्डू भदोरिया जी सम्लित हुई. समिति से प्रमोद यादव ने बताया की उत्सव में नगर के सभी बुजुर्ग, गणमान्य नागरिक, बच्चों , माता और बहनों की उपस्थिति रहे. महाआरती के बाद प्रसादी का वितरण किया गया.

6 लेन कोलार रोड:- 13 मीटर चौड़ा व 60 मीटर लंबा पुल कलियासोत पर बनेगा

Kolar Road Bhopal: कलियासोत नदी पर बने सर्वधर्म पुल के समांतर 5 करोड़ की लगात से 13 मीटर चौड़ा व 60 मीटर लंबा पुल बनाया जा रहा है। जिसका भूमिपूजन आज विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा आज किया जा रहा है। पुल के लिए नदी में मिट्टी का परीक्षण शुरू कर दिया गया है।

Kaliyasot river pool

6 लेन होगा कोलार रोड

नहर तिराहा ( काली मंदिर ) से गोल जोड़ तक पंद्रह किमी की लंबाई की 233 करोड़ से प्रस्तवित रोड के तहत सर्वधर्म पुल का चौड़ीकरण किया जाना है। पुल निर्माण से साढ़े तीन लाख की आबादी को मिलेगा लाभ।

Sarvdharm pool development

कोलार लाइन हटेगी

6 लेन सड़क निर्माण से पहले कोलार की पुरानी जल प्रदाय लाइन हटा दी जाएगी, अब पेयजल लाइन सनखेड़ी से जेके हॉस्पिटल से होकर चालू हो गई है।

हटेगा अतिक्रमण

पुल निर्माण के साथ ही कोलार पाइप लाइन और उससे सटे अतिक्रमण को हटाया जायेगा

उपनगर कोलार के लिए खुशखबरी, रविन्द्र यति को मिला जल कार्य विभाग

कोलार, आज भोपाल नगर निगम की मेयर इन काउंसिल के सदस्यों को विभागों का आवंटन किया गया है।

वार्ड क्र. 83 से पार्षद रविंद्र यति को जल कार्य एवं सीवरेज विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

समाचार क्षेत्र में आते है क्षेत्र के रहवासियों, व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविन्द्र यति को बधाई दी।

Nagar nigam bhopal department

 

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...