गणेश जी की इस तरह पूजा से ये ग्रह हो जाएंगे शुभ, चमक उठेगा भाग्य

गणपति बप्पा के भक्त इन दस दिनों में उनके विभिन्न रूपों की उपासना करते हैं। शास्त्रों में गणेश जी को प्रथम देव माना गया है। साथ ही इन्हें विघ्नहर्ता भी कहा गया है। गणेश जी को रिद्धि सिद्धि के दाता कहा जाता है। इसके साथ ही गणेश जी बुद्धि के भी दाता है। गणेश जी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने वाले देवता माने गए हैं। गणेश जी की पूजा से माता पार्वती, भगवान शिव और लक्ष्मी जी की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही पाप ग्रह केतु और बुद्धि, वाणिज्य आदि के कारक ग्रह बुध की भी शांति होती है।
केतु ग्रह की शांति
ज्योतिष शास्त्र में केतु को एक पाप ग्रह की श्रेणी में रखा गया है। इसके कारण कुंडली में कई अशुभ योग भी बनते हैं। कालसर्प दोष, चांडाल योग, पितृ दोष, जड़त्व योग आदि राहु और केतु से निर्मित होते हैं। ये व्यक्ति को जीवन भर परेशान करते हैं। इनके कारण व्यक्ति को पूर्ण सफलता नहीं मिल पाती है। इससे कामों में बाधा, परेशानी या फिर कोई न कोई संकट बने ही रहते हैं। इस ग्रह को शांत रखना अत्यंत आवश्यक होता है। गणेश महोत्सव के दौरान गणेश जी की पूजा से केतु ग्रह की अशुभता को दूर किया जा सकता है। माना जाता है कि गणेश जी की पूजा करने से केतु शुभ फल देने लगता है। गणेश महोत्सव के दौरान इस मंत्र का कम से कम एक माना नित्य जाप करना चाहिए।
केतु ग्रह बीज मंत्र – ॐ कें केतवे नमः
बुध ग्रह की शांति
गणेश जी की पूजा से बुध ग्रह की भी शांति होती है। अगर ये ग्रह अशुभ फल प्रदान कर रहा है तो गणेश जी की पूजा करने से ये शुभ फल देने लगता है। बुध को ज्योतिष शास्त्र में व्यापार का देवता और रक्षक माना गया है। इसके साथ ही बुध को गणित, त्वचा, लेखन, वाणी आदि का भी कारक माना गया है। गणेश जी को प्रतिदिन दूर्वा घास अर्पित करने और इस मंत्र का जाप करने से बुध ग्रह की शांति होती है।
बुध ग्रह बीज मंत्र – ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः

मंगलुरु में PM मोदी ने रखी 3800 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलुरु में 3800 करोड़ रुपये की मशीनीकरण और औद्योगीकरण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस मौके पर पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित भी किया। पीएम मोदी ने कहा, नया भारत नए अवसरों की भूमि है। आईएनएस विक्रांत का नौसेना में शामिल होना सभी नागरिकों के लिए गर्व का क्षण है। हमने 3700 करोड़ रुपये की विभिन्न औद्योगिक परियोजनाएं शुरू की हैं। इन परियोजनाओं से व्यापार करने में आसानी के साथ व्यापार और वाणिज्य को मजबूत करने में मदद मिलेगी। विकसित भारत के निर्माण के लिए विनिर्माण क्षेत्र और मेक इन इंडिया का विस्तार करना बेहद जरूरी है। इसके अलावा, हमें निर्यात बढ़ाने और उत्पादों को प्रतिस्पर्धी बनाने की जरूरत है।

भिलाई इस्पात संयंत्र का स्टील पहले स्वदेशी पोत आइएनएस विक्रांत में लगा

भिलाई। देश के पहले स्वदेशी रूप से निर्मित एयर क्राफ्ट कैरियर आइएनएस विक्रांत में भिलाई इस्पात संयंत्र का विशेष ग्रेड का स्टील लगा है। इस पोत के निर्माण में भिलाई इस्पात संयंत्र सहित सेल की दो अन्य यूनिट से कुल 30 हजार टन विशेष स्टील की आपूर्ति की गई है।
यह स्वदेशी एयर क्राफ्ट कैरियर आइएनएस विक्रांत कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड से 2 सितंबर को चालू होगा। देश को सामरिक रूप से और मजबूत बनाने की दिशा में भिलाई इस्पात संयंत्र ने अपना एक और योगदान दिया है। भारतीय नौसेना के पहले स्वदेशी एयर क्राफ्ट कैरियर के निर्माण के लिए करीब 30 हजार टन डीएमआर ग्रेड स्पेशियलिटी स्टील की जरूरत थी।
इसे पूरा करने देश की सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न स्टील उत्पादक कंपनी स्टील अथारिटी आफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के भिलाई इस्पात संयंत्र, बोकारो इस्पात संयंत्र एवं राउरकेला इस्पात संयंत्र को जिम्मेदारी दी गई थी। कंपनी की इस तीनों यूनिट ने इस बड़ी उपलब्धि को हासिल करने के साथ आत्मनिर्भर भारत के निर्माण की दिशा में भागीदारी निभाई।
भिलाई इसपात संयंत्र ने डीएमआर ग्रेड के विशेष प्लेट्स को भारतीय नौसेना और डीएमआरएल के सहयोग से विकसित किया है। इस युद्धपोत के पतवार और पोत के अंदरूनी हिस्सों के लिए विशेष ग्रेड 249 ए और उड़ान डेक के लिए ग्रेड 249 बी की डीएमआर प्लेटों का उपयोग किया गया। इस युद्धपोत के लिए बल्ब बार को छोड़कर, स्पेशियलिटी स्टील की पूरी सेल के तीनों यूनिट द्वारा की गई है।

वर्षों से जो गरीब जहां रह रहा है, उसे पट्टा देकर मालिक बनाएंगे- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

इंदौर। इंदौर रीजनल पार्क के सामने आयोजित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत पथ विक्रेताओं के सम्मेलन में पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। सांसद शंकर लालवानी विधायक और विधायक रमेश मेंदोला भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने मंच पर किया कन्या पूजन। बालिकाओं के पैर धोकर आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि जो गरीब वर्षों से जहां रह रहा है, उसे पट्टा देकर मालिक बनाएंगे। इसके लिए नियमों और कानून में बदलाव करेंगे। सार्वजनिक स्थानों के स्थान पर वैकल्पिक जगह देंगे। गांव में जगह नहीं होगी तो सरकारी जमीन पर पट्टा दिलवाएंगे। भगवान ने धरती सबके लिए बनाई है, हवा, पानी सबके है। छोटे बच्चों को बेहतर बनाना है।
उन्होंने कहा कि हम 17 सितंबर से आयुष्मान कार्ड बनाने की मुहिम चलाएंगे। संबल कार्ड बनाने का अभियान शुरू होगा। बच्चे के जन्म से पहले और जन्म के बाद धात्री को 16 हजार रुपये दिए जाएंगे। कांग्रेस ने यह योजना बन्द की थी, हम शुरू करेंगे। बच्चों की पढ़ाई का इंतजाम भी मामा करेगा।

अफगानिस्तान की मस्जिद में ब्लास्ट में तीस्ता सीतलवाड़ को मिली अंतरिम जमानत

सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को 2002 के गुजरात दंगों के मामले में शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी। तीस्ता सीतलवाड़ ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर कर सत्र अदालत और हाई कोर्ट के आदेश को चुनौती दी थी, जिसमें उन्हें अंतरिम जमानत नहीं दी गई थी। तीस्ता सीतलवाड़ की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने तर्क दिया कि तीस्ता सीतलवाड़ दो महीने से अधिक समय से हिरासत में हैं और उच्च न्यायालय के समक्ष मूल आवेदन के लंबित रहने के दौरान अंतरिम जमानत की हकदार हैं। सप्रीम कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली।
शुक्रवार की जुमे की नमाज के दौरान अफगानिस्तान के हेरात शह की एक मस्जिद में धमाका हो गया। आतंकी हमले में मौलवी समेत कई लोगों के मारे जाने की सूचना है। हमले के बाद एक वीडियो भी सामने आया है।तालिबान के एक अधिकारी का कहना है कि उत्तरी अफगान शहर हेरात में एक मस्जिद में विस्फोट हो गया और लोग मारे गए और घायल हो गए। अधिकारी अब्दुल नफी ताकोर ने बताया कि शुक्रवार को हुए विस्फोट के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। ताकोर अफगानिस्तान की तालिबान सरकार में आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता हैं।

स्मार्ट सिटी में लगाए बरगद, नीम और गुलमोहर के पौधे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्मार्ट सिटी उद्यान में वरिष्ठ जन- कल्याण समिति के सदस्यों के साथ पौध-रोपण किया। समिति के श्रीमती वंदना त्रिवेदी, श्री हरीश त्रिवेदी, सुश्री श्वेता त्रिवेदी, श्री विनोद शर्मा, श्री कार्तिकेय शर्मा और सुश्री सविता शर्मा ने बरगद, नीम और गुलमोहर के पौधे लगाए। श्रीमती वंदना त्रिवेदी और श्री विजेंद्र सिंह ने अपने जन्म-दिवस पर मुख्यमंत्री चौहान के साथ पौधा लगाया। पौध-रोपण में श्री नितिन चौहान और श्री राजेश सिंह भी सम्मिलित हुए।
समिति, बुजुर्गों की सेवा, वृक्षा-रोपण और स्वच्छता संबंधी गतिविधियों का भी संचालन करती है। साथ ही नियमित योग कक्षाओं के संचालन के साथ समय-समय पर स्वास्थ्य शिविर और रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाता है। समिति की श्रीमती वंदना त्रिवेदी सेवानिवृत शिक्षिका हैं। वे जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा में सहायता और मार्गदर्शन उपलब्ध कराती है।

सभी जीव-जंतुओं में एक ही चेतना, उनकी रक्षा करना हमारा कर्त्तव्य – मुख्यमंत्री चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को इंदौर के अभय प्रशाल में “तेरा वैभव अमर रहे माँ” कार्यक्रम में अलग ही अन्दाज़ में नज़र आए। मुख्यमंत्री चौहान ने सांस्कृतिक एवं नैतिक प्रशिक्षण संस्थान इंदौर चेप्टर का शुभारंभ कर शालेय छात्र-छात्राओं के साथ खुला संवाद कर कुछ जानी-अंजानी आजादी की कहानियाँ बच्चों को सुनाई। मुख्यमंत्री चौहान के साथ बच्चों की केमिस्ट्री यादगार बन गई। अपने बीस मिनट के बच्चों से वार्तालाप के दौरान मुख्यमंत्री देश-भक्ति के रंगों में सभी को भिगोया। इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने सभी बच्चों को पर्यावरण की रक्षा, सबका सम्मान और विश्व-कल्याण का संकल्प भी दिलाया।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि वासुधैव कुटुंबकम सदैव ही भारत का ध्येय रहा है। हमारे देश ने इस भाव को अपने अंदर समाहित किया – “सब सुखी रहें, सब निरोगी रहें और सब का कल्याण हो।” उन्होंने कहा कि 5 हजार साल से पुराने हमारे देश का ज्ञात इतिहास रहा है। जब तथाकथित विकसित देशों में सभ्यता का सूर्य उदय भी नहीं हुआ था, तब भारत में वेदों की ऋचाएँ गढ़ ली गई थी। उन्होंने कहा कि देश-भक्ति के भाव के साथ देश एवं प्रदेश के विकास में अपना योगदान दें।
मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि जब परतंत्रता की बेड़ियों ने भारत को जकड़ा तब हमारे क्रांतिकारियों ने देश की आजादी की लड़ाई लड़ी। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों को शहीद चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह एवं उधम सिंह द्वारा देश के लिए किए गए बलिदान और स्वतंत्रता की लड़ाई का वृतांत सुनाया। मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों को क्रांतिकारियों द्वारा आजादी के संकल्प के लिए दिए गए बलिदान की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आजादी का अमृत महोत्सव इन्हीं क्रांतिकारियों के स्मरण में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने उपस्थित विद्यार्थियों का आहवान किया कि आज हमें देश के लिए जीना है और देश-भक्ति के भाव के साथ अपने देश एवं प्रदेश के विकास और प्रगति में योगदान देना है। उन्होंने कहा कि कर्मठ और ईमानदार नागरिक ही देश एवं प्रदेश का निर्माण करते हैं। आज की युवा पीढ़ी को ऐसा ही नागरिक बन कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना है। मुख्यमंत्री चौहान ने विद्यार्थियों को अपने माता-पिता, गुरू और बहन-बेटियों का सम्मान और इज्जत करने का भाव अपने अंदर विकसित करने का संकल्प लेने की बात कही।

सारा अली खान के साथ रिश्ते को लेकर कार्तिक आर्यन ने किया खुलासा

बाॅलीवुड के शानदार एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों काफी चर्चा में बने हुए हैं। वे अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते ही हैं। हाल ही में कार्तिक ने 200 करोड़ की फिल्म दी है। इस फिल्म ने उनके करियर को एक नया आयाम दिया है। ऐसे में हाल ही में कार्तिक आर्यन ने पहली बार सारा अली खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बातें की है। बता दें कि ये खबरें आ रही थी कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन हमेशा दोनों ने इस पर चुप्पी साधी हुई थी। जिसके बाद दोनों के ब्रेकअप की खबर भी खूब आई थी। लेकिन अब एक इंटरव्यू में ये साफ हो गया है कि दोनों ने सिर्फ एक-दूसरे को डेट किया था और ये रिश्ता कुछ सालों में ही खत्म हो गया था।
कार्तिक आर्यन ने ये कहा सारा के बारे में
कार्तिक आर्यन ने पहली बार अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की है। उन्होंने सारा और अपने रिश्ते को लेकर खुलासे किए हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू में कार्तिक आर्यन से कहा गया कि ‘कॉफी विद करण में उन्होंने अपनी लव लाइफ को लेकर जो बयान दिए थे वे झूठे लगते हैं।’ तो इसके जवाब में उन्होंने कहा कि ‘पिछले सवा साल से मैं सिंगल हूं। इसके अलावा मैं और कुछ नहीं जानता।’ बता दें कि कॉफी विद करण के सीजन 7 में फिल्ममेकर ने कंफर्म किया था कि कार्तिक और सारा रिलेशनशिप में थे और अब उनका ब्रेकअप हो चुका है।

Dish TV का शेयर अचानक रॉकेट की तरह भागा

भारतीय शेयर बाजार में बिकवाली का माहौल हो लेकिन ब्रॉडकास्ट सैटेलाइट सर्विस प्रोवाइडर कंपनी Dish TV के स्टॉक रॉकेट की तरह चढ़े। कारोबार के दौरान Dish TV के शेयर में तीन साल की सबसे बड़ी बढ़त देखने को मिली।
20 फीसदी उछाल: कारोबार के दौरान Dish TV के स्टॉक में 20 फीसदी से ज्यादा की तेजी रही और यह 14.46 रुपये के भाव तक पहुंच गया। कारोबार के अंत में स्टॉक का भाव 14.20 रुपये के स्तर पर रहा, जो एक दिन पहले के मुकाबले 17.84% की तेजी को दर्शाता है। वहीं, मार्केट कैप 2,614.58 करोड़ रुपये रहा।
बढ़त की वजह: दरअसल, डिश टीवी के चेयरमैन जवाहर लाल गोयल 26 सितंबर को होने वाली सालाना आमसभा (एजीएम) में अपना पद छोड़ देंगे। कंपनी ने शेयर बाजार को इसकी जानकारी दी है। बीते जून में संपन्न असाधारण आमसभा (ईजीएम) में शेयरधारकों ने गोयल को फिर से कंपनी का प्रबंध निदेशक बनाए जाने के प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। उसके बाद गोयल ने प्रबंध निदेशक का पद छोड़ दिया था लेकिन वह निदेशक पद पर बने हुए थे। गोयल ने चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति के मनोनयन के लिए आवेदन नहीं किया था। इसके अलावा स्वतंत्र निदेशक भगवान दास नारंग ने भी कहा है कि वह अपना कार्यकाल समाप्त होने के बाद पद छोड़ देंगे।

कप्तान रोहित शर्मा सूर्य कुमार की पारी के फैन हुए

बुधवार को हांगकांग के खिलाफ सूर्यकुमार यादव ने ऐसी विस्फोटक पारी खेली, कि बड़े-बड़े दिग्गज हैरान रह गये। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की जमकर प्रशंसा करते और कहा कि उनकी धमाकेदार पारी का वर्णन करने के लिए मेरे पास शब्द नहीं हैं। मैच खत्म होने के बाद कप्तान ने कहा, “सूर्यकुमार यादव ने आज जिस तरह की पारी खेली, उसके लिए शब्द कम होंगे। हमने उसके साथ बार-बार देखा है। वह इसी तरह की नॉक लेकर आता है। वह जब मैदान पर आता है तो निडर होकर बल्लेबाजी करता है, जिसकी टीम को उम्मीद होती है।आज खेले गए कुछ शॉट्स किताब में कहीं नहीं लिखे गए हैं। लेकिन यह देखना बहुत ही सुखद था। शॉट चयन भी महत्वपूर्ण था। हम जानते हैं कि वह पार्क के चारों ओर खेल सकता है।”
रोहित शर्मा ने गेंदबाजी में और सुधार की बात करते हुए कहा, “हमने शुरुआत करने के लिए बहुत अच्छी बल्लेबाजी की, एक बहुत अच्छा स्कोर हासिल किया। हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन हम गेंद से थोड़ा बेहतर कर सकते थे।”

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...