लायन इंटरनेशनल के डिस्ट्रिक्ट 3233 G2 द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए डॉ पी सी कोठारी को डायमंड ऑफ डिस्ट्रिक्ट के अवार्ड से डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन दिलीप धारीवाल द्वारा सम्मानित किया गया इस अवसर पर लायन अतुल रतन शाह, लायन मनीष शाह सहित प्रदेश की लायन विभूति की उपस्थिति में उक्त सम्मान दिया गया। डॉ पी सी कोठारी ने अवार्ड मिलने पर प्रदेश के समस्त लायन मित्रोँ के प्रीति आभार व्यक्त किया है।
भारी बारिश के बीच कोलार में ध्वजारोहण
भोपाल, उपनगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर कोलार रोड पर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने दिनभर जारी बारिश के बीच पूरी उमंग उत्साह के साथ 75 वां स्वतंत्रता दिवस व्यापरिक केन्द्रों से लेकर स्कूल, अस्पातल, पुलिस थाना, कॉलोनियों में मनाया। नगर निगम सफाई कर्मचारी के द्वारा महाबली नगर में ध्वजारोहण किया गया।
कोलार थाना प्रभारी ने किया ध्वजारोहण
प्रथम एजुकेशन फ़ाउंडेशन में ध्वजारोहण किया जिसमें कोलार थाना प्रभारी श्री चंद्रकांत पटेल एवं फ़ाउंडेशन के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

गणपति एनक्लेव में हुआ झंडा वंदन
कृष्णा कॉम्प्लेक्स बी-ब्लॉक में बाल टोली द्वारा झंडा वंदन कार्यक्रम आयोजित किया गया क्षेत्र के निवासी समाजसेवी पंकज गजभिये ने बताया ॐ कृष्णा गणपति रहवासी कल्याण समिति गणपति एन्क्लेव कोलार रोड भोपाल द्वारा 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव के तारतम्य में ध्वजा रोहण किया गया।

आज स्वतंत्रता दिवस आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर वार्ड 80 की पार्षद श्रीमती सुनीता गुड्डू भदोरिया के द्वारा नगर निगम वार्ड कार्यालय 80, महाबली नगर, साईं नाथ कॉलोनी, मुरैना गजक महाबली, सागर कुंज काम्प्लेक्स व्यापारी वन्धुओ, अमरनाथ कॉलोनी, नेताजी कॉलोनी, फार्च्यून एस्टेट 2, शालीमार गार्डन, शासकीय प्राथमिक विद्यालय दामखेड़ा में ध्वजारोहण किया गया

पार्षद ज्योति मिश्रा द्वारा वार्ड.82 कार्यालय, सर्वधर्म बी-सेक्टर कल्पना चावला पार्क, शिरडीपुरम सी-सेक्टर राधाकृष्ण मंदिर, प्राथमिक शाला बंजारी, सागर प्रीमियम टावर 2, दानिश कुंज सहित अनेक स्थान पर ध्वजारोहण

वार्ड 81 के नवीन हाई स्कूल बैरागढ़ चिचली, भोपा नगरी के प्राथमिक शाला में शिक्षकों की उपस्थिति में ध्वजारोहण किया, वंदना नगर, कान्हाकुंज फेस 2, जानकी एन्क्लेव परिसर आदि स्थान पर रहवासियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।

बीमाकुंज स्थित भारत आर्केड परिसर में व्यापारी बंधुओं ने तिरंगा फहराया गया।

फाइन एवेन्यू-2 बाल उद्यान में महिला शक्ति के नेतृत्व में हुआ ध्वजारोहण कार्यक्रम

कोलार के कटियार मार्केट में हुआ ध्वजारोहण
भोपाल, उपनगर कोलार में कटियार मार्केट, गणेश नगर में फहराया गया राष्ट्रध्वज, आयोजनकर्ता बृजलाल साहू बताया आज स्वतंत्रता दिवस पर आजादी गौरव यात्र के अंतर्गत ध्वजारोहण व ध्वज वंदना आयोजित की गई। जिसमें मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष अरुण श्रीवास्तव ने ध्वजरोहण किया। राष्ट्रगान व राष्ट्र वंदना कर स्थानीय नागरिकों को बुंदी की मिठाई वितरण हुआ।
बाल कांग्रेस के सदस्य नील साहू व कमल साहू ने व्यवस्था का संचालन किया। कार्यक्रम में महिला नेत्री नीतू पटेल, पूर्णिमा(बृज)साहू, जिला कार्यकारी अध्यक्ष राहुल राठौर, विक्की चौहान, प्रशांत चौहान, महेंन्द्र सिंह परमार,बहादुर सिंह तोमर, ठाकुर ए के सिंह, अवधनारायण गुर्जर, अनिल दुबे, महेश नाथ, अमरसिंह परमार, बबलू खान, विजयशंकर दीक्षित, आर के पटेल उपस्थित रहे।
इन राशियों को जन्माष्टमी के दिन होगा बंपर लाभ
हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। मान्यता है कि रोहिणी नक्षत्र में अष्टमी तिथि को भगवान कृष्ण का जन्म मथुरा के जेल में हुआ था। भक्त कान्हा के जन्म तिथि को जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। इस दिन श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जो भक्त कृष्ण जन्माष्टमी का व्रत रखकर पूजा करता है। उनके प्रिय चीजों को अपने घर में रखता है। ऐसे जातकों को जीवन में मुश्किलों का सामना नहीं करना पड़ता। उसका वैवाहिक जीवन सुखी रहता है। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार कृष्ण जन्माष्टमी का दिन कुछ राशियों के लिए फलदायी होगा। इन पर श्रीकृष्ण की विशेष कृपा बरसेगी।
मेष
आपके रुके कार्यों में गति आएगी। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। शरीर और मन से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के लोगों से कोई बड़ी मदद प्राप्त होगी। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अगर बीमा या निवेश संबंधी कोई प्लान कर रहे हैं, तो समय शुभ रहेगा।
मिथुन
धन के मामले में सफलता प्राप्त होगी। कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। आत्मनिर्भर बनने का प्रयास जारी रखें। कमाई को नए स्त्रोत नजर आएंगे। नौकरी के संबंध में कोई नया प्रस्ताव आ सकता है। अविवाहित हैं तो बात आगे बढ़ेगी। किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं।
सिंह
कोर्ट-कचहरी के काम में सफलता प्राप्त होगी। लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। कलाकारों के लिए समय विशेष रूप से अच्छा है। जीवनसाथी के नाम से किए जा रहे कार्य में लाभ होगा। रियल एस्टेट से जुड़े लोगों को बड़ी कामयाबी मिल सकती है।
बाबा महाकाल का शृंगार स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे के रंग में हुआ
उज्जैन । ज्योतिर्लिंग मकालेश्वर मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा महाकाल का तिरंगे के रंग में शृंगार हुआ। मंदिर से आज स्वतंत्रता दिवस के संयोग में भादौ मास में भगवान महाकाल की पहली सवारी निकलेगी। भगवान महाकाल चांदी की पालकी में चंद्रमौलेश्वर, हाथी पर मनमहेश, गरुड़ रथ पर शिव तांडव, नंदी पर उमा-महेश तथा डोल रथ पर होलकर रूप में विराजित होकर भक्तों के दर्शन देने निकलेंगे।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बाबा महाकाल का भस्मारती में तिरंगे के रंग में शृंगार किया गया। आज भादौ मास का पहला सोमवार होने पर बड़ी संख्या में भक्त महाकालेश्वर मंदिर में आशीर्वाद लेने पहुंचे
स्वतंत्रता की हीरक जयंती पर निकलने वाली भगवान महाकाल की सवारी में धर्म के साथ देशभक्ति के रंग भी नजर आएंगे। भगवान की पालकी को तिरंगे (तीन रंगों के फूलों) से सजाया जाएगा। सवारी में शामिल भक्त, भजन मंडल तथा झांझ-डमरू दल के सदस्य राष्ट्रीय ध्वज लेकर निकलेंगे।
महाकाल मंदिर से शाम चार बजे सवारी की शुरुआत होगी, जो कोट मोहल्ला, गुदरी चौराहा, बक्षी बाजार, कहारवाड़ी होते हुए शाम पांच बजे शिप्रा तट पहुंचेगी। यहां पुजारी शिप्रा जल से भगवान के चंद्रमौलेश्वर रूप का अभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे।
पूजन पश्चात सवारी रामानुजाकोट, कार्तिक चौक, जगदीश मंदिर, सत्यनारायण मंदिर, ढाबा रोड, टंकी चौराहा, छत्री चौक, गोपाल मंदिर, पटनी बाजार होते हुए शाम सात बजे पुन: मंदिर पहुंचकर संपन्ना होगी। श्रावण-भादौ मास के क्रम में 22 अगस्त को शाही सवारी निकलेगी।
देश प्रेम से ओतप्रोत स्कूली बच्चों ने दी प्रस्तुतियां
ग्वालियर! मार्चपास्ट के बाद एसएएफ परेड मैदान पर स्कूली बच्चों ने अपनी देश प्रेम से ओतप्रोत प्रस्तुतियां देना शुरू किया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने न केवल मौजूद लोगों का दिल जीत लिया, बल्कि राष्ट्र प्रेम के जज्बे की लहर भी बहने लगी। सभी लोग प्रस्तुतियों में डूब गए। स्वाधीनता की 75 वी वर्षगांठ पर आयोजित जिले के मुख्य समारोह में कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने किया ध्वजारोहण। घनी हरीतिमा की चादर ओढ़े खड़ीं पहाड़ियों की गोद में स्थित एसएएफ मैदान परिसर में स्वाधीनता दिवसर पर आयोजित हो रहा है जिले का भव्य मुख्य समारोह। ध्वजा रोहण के बाद कलेक्टर ने किया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन। इसके बाद शुरू होगा मार्च पास्ट व झांकियों का प्रदर्शन।
स्वाधीनता की 75वीं वर्षगांठ जिले में हर्षोल्लास एवं गरिमामय ढंग से मनाई जायेगी। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मुख्य समारोह कम्पू स्थित एसएएफ ग्राउंड पर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के मुख्य आतिथ्य में होगा। समारोह में कलेक्टर 9 बजे ध्वजारोहण कर संयुक्त परेड की सलामी लेंगे। ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, राष्ट्रध्वज की सलामी एवं संयुक्त परेड के निरीक्षण के पश्चात मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। मुख्य समारोह में शांति और सुख-समृद्धि के प्रतीक गुब्बारे आकाश में छोड़े जायेंगे। इस दौरान हर्ष फायर एवं राष्ट्रपति जी की जय के नारे लगेंगे। इसके पश्चात सुरक्षा बलों की सशस्त्र टुकड़ियां, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड मार्च पास्ट कर मुख्य अतिथि को सलामी देंगे। इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेंगे। समारोह में जिले के प्रभारी मंत्री धार में दो बांध टूट जाने के कारण नहीं आ पा रहे हैं। देर शाम इसकी सूचना प्रशासन के पास भी पहुंच गई।
इंदौर में गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने किया ध्वजारोहण
इंदौर। जिले में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूर्ण गरिमा के साथ कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। आरएपीटीसी ग्राउंड महेश गार्ड लाइन परिसर में सुबह 9 बजे आयोजित मुख्य समारोह में इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में विभिन्न विभागों के दल परेड में हिस्सा ले रहे हैं इसमें ट्रॉफिक, बीएसएफ, आरएपीटीसी, फर्स्ट बटालियन, 15वीं बटालियन, होम गार्ड, जिला पुलिस बल के महिला और पुरुष बल, एनसीसी, स्काउट, रेडक्रॉस दल प्रमुख रूप से रहेंगे। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक जयसिंह तोमर करेंगे। उनका अनुकरण टूआईसी श्री गजेन्द्र सिंह निगवाल करेंगे। समारोह में बैंड भी आकर्षण का केन्द्र रहेगा। समारोह में वर्ष भर के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को पुरस्कृत भी किया जायेगा।
गृह, जेल, संसदीय कार्य, विधि विधायी कार्य विभाग एवं इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्र प्रातः 8:45 बजे रुस्तमजी सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय (आरएपीटीसी) परेड मैदान के लिए प्रस्थान करेंगे। वे प्रातः 9 बजे परेड मैदान पहुंचकर स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित किये जा रहे मुख्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
गरीबों के मकान माफिया से मुक्त जमीनों पर सुराज कालोनी की स्थापना कर बनाए जाएंगे: मुख्यमंत्री
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने15 अगस्त को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम भोपाल में प्रात: 9 बजे मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया।
मुख्यमंत्री ने अलंकरण समारोह में पुलिस अधिकारियों को वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया
मुख्यमंत्री ने वीरता के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक से अधिकारियों को सम्मानित किया।सागर के पुलिस अधीक्षक तरुण नायक, रतलाम के पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी, सहायक सेनानी रवि द्विवेदी, उप निरीक्षक हाकफोर्स हिम्मत सिंह, विपिन खालको, उपनिरीक्षक हाकफोर्स, उपनिरीक्षक राम पदम, उपनिरीक्षक अजीत सिंह और सहायक उपनिरीक्षक बैसाखू लाल को दिया गया।
माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगी सुराज कालोनी
मुख्यमंत्री ने कहा कि माफिया से मुक्त जमीनों पर सुराज कालोनी की स्थापना कर गरीबों के मकान बनाए जाएंगे, मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू होगी, जो लोग प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नहीं आते उनके मकान मुख्यमंत्री जन आवास योजना में बनेंगे। एक साल के अंदर एक लाख सरकारी पदों पर भर्ती की जाएगी। हर महीने रोजगार दिवस का आयोजन होगा, उसमें स्वरोजगार की योजनाओं में 2 लाख लोगों को ऋण दिया जाएगा।
पीएम मोदी ने लाल किले से पंच प्रणों का अलख जगाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के अमृत वर्ष में लाल किले से दिए गए भाषण में तात्कालिक विषयों को बिलकुल अनछुआ रखा। वे न तो महंगाई और न ही आतंकवाद या पाकिस्तान अथवा विदेशी नीति पर बोले और न ही किसी नई योजना का उन्होंने जिक्र किया। पीएम का पूरा जोर अगले 25 सालों यानी आजादी की स्वर्ण जयंती के लक्ष्यों को लेकर देश में अलख जगाने पर रहा।
पीएम मोदी ने आज के अपने ऐतिहासिक भाषण में दो बड़ी चुनौतियों के रूप में भ्रष्टाचार और तथा भाई भतीजावाद या परिवार वाद पर फोकस किया। इससे साफ है कि 2024 की चुनावी जंग भी परिवारवादी दलों और भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक रूप से लड़ी जाएगी।
प्रधानमंत्री के लाल किले से होने वाले संबोधन में देश की सभी प्रमुख समस्याओं व शासन की मौजूदा व भावी रीति नीति की झलक पेश की जाती है। पीएम मोदी भी अक्सर देश की आंतरिक व बाह्य चुनौतियों का जिक्र करते रहे हैं, लेकिन इस बार उन्होंने कई प्रमुख मुद्दों को अनछुआ छोड़ दिया और न नहीं उन्होंने विपक्षी दलों पर सीधा हमला बोला। उन्होंने राजनीति में परिवार वाद और उससे भी भ्रष्टाचार बढ़ने का जिक्र, लेकिन इसमें किसी दल को निशाना नहीं बनाया। परिवार वादी राजनीति व भ्रष्टाचार के रिश्तों को लेकर उन्होंने हमला बोला तो इसके लिए किसी एक दल को जिम्मेदार ठहराने की बजाए अपनी पार्टी भाजपा को भी परोक्ष रूप से नसीहत दे दी।
महंगाई का जिक्र नहीं
पीएम मोदी ने अपने भाषण में महंगाई, जिसे लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है, का जिक्र तक नहीं किया। माना जा रहा है कि सरकार चूंकि गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न वितरित कर 80 करोड़ लोगों को सीधा लाभ पहुंचा रही है, इसलिए वह इससे ज्यादा किसी राहत देने की गुंजाइश में नहीं दिखती। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में इजाफा कर वह बड़े तबके को परोक्ष राहत पहुंचा रही है। पीएम किसान सम्मान निधि व पीएम आवास योजनाएं भी करोड़ों लोगों के लिए राहतकारी है। उम्मीद की जा रही थी कि पीएम मोदी ‘आयुष्मान भारत’ स्वास्थ्य बीमा का दायरा बढ़ाकर सभी के लिए करने का एलान कर सकते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक भी नई योजना घोषित नहीं की।
विदेश नीति या पाकिस्तान का उल्लेख नहीं
पीएम के भाषण में विदेश नीति का सीधा कोई जिक्र नहीं था। चीन व पाकिस्तान से रिश्तों या आतंकवाद को भी उन्होंने बिलकुल तवज्जो नहीं देकर कहा कि दुनिया आज कई समस्याओं के समाधान के लिए भारत की ओर देख रही है। इस संदर्भ में उन्होंने विश्व के समक्ष ग्लोबल वार्मिंग एवं खाद्यान्न संकट का जिक्र करते हुए भारत की ताकत पर गर्व जताया। आतंकवाद को लेकर भी भारत दुनिया को हमेशा चेताता रहा है, यही कारण है कि विश्व के कई देश इससे निपटने के लिए भारत से परामर्श लेते हैं।
आजादी के अमृत वर्ष में ‘अमृत मंथन’ से निकले पंच प्रण
पीएम मोदी ने कई अहम मुद्दों को छोड़कर ‘आजादी के अमृत काल’ में अगले 25 सालों के लिए अमृत मंथन करते हुए पंच प्रण व्यक्त किए हैं। इन्हीं पंच प्रणों की गहराई को समझें तो सरकार व देश का समग्र चिंतन प्रकट होता है। पहले प्रण ‘विकसित भारत’ की बात करें तो उन्होंने कहा कि हम कब तक दूसरे देशों का मुंह ताकेंगे। इसके साथ उन्होंने स्वदेशी तोप का जिक्र कर बताया कि किस तरह भारत रक्षा क्षेत्र में आत्म निर्भर बनता जा रहा है। पीएम ने खाद्यान्न उत्पादन समेत अर्थव्यवस्था के कई क्षेत्रों में जैसे कि भीम यूपीआई का जिक्र कर देश की ताकत का वर्णन किया।
अगले 25 सालों में यानी 2047 तक ‘स्वर्णिम भारत’ बनाने पर जोर
पीएम मोदी ने अपने 83 मिनट के भाषण में पूरा जोर अगले 25 सालों में यानी 2047 तक ‘स्वर्णिम भारत’ बनाने पर दिया। इसके लिए उन्होंने जिन पांच प्रमुख प्रणों या संकल्पों का आह्वान किया, उसे उनके नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के भावी वादे इरादे साफ प्रकट हो रहे हैं।
पांच प्रणों में पिरोई पूरी तस्वीर
मोटे तौर पर देखें तो पीएम ने पांचों प्रणों में देश के मौजूदा व भावी परिदृष्य से जुड़ी सारी बातें कवर की हैं। पीएम मोदी ने पहले प्रण के रूप में ‘विकसित भारत’ का संकल्प लिया। विकसित देश से आशय साफ है कि हम हर क्षेत्र में ताकतवर बनें। इसकी राह में हजारों चुनौतियां आने लेकिन उतने ही समाधान की भी पीएम ने बात कही है। दुनिया के पांच विकसित व वीटो पावर से लैस देशों में अमेरिका, चीन, रूस, ब्रिटेन व फ्रांस शामिल हैं। भारत को अब तक विकासशील देश माना जाता रहा है लेकिन अब वह शक्तिशाली रूप ले चुका है।
दूसरे प्रण के रूप में पीएम ने गुलामी की मानसिकता का खात्मा करने की बात कही है। इसके जरिए एक देश में एक राष्ट्र की भावना जगाने का प्रयास किया। देश में गुलामी के प्रतीकों व मानसिकता के खात्मे व उससे बाहर निकलने का आह्वान किया गया है। इसमें भाषाई गुलामी व देश की प्राचीन भाषाओं के प्रति सम्मान की बात भी उन्होंने कही। यह एक भारत, सशक्त भारत की नीति के अनुरूप है।
तीसरे प्रण के रूप में उन्होंने विरासत पर गर्व करने का संकल्प जताया। ये भारत की महान परंपराओं, विचारों, आविष्कारों पर गर्व करते हुए नव निर्माण एवं वसुधैव कुटुंबकम, सर्वे भवंतु सुखिन: जैसे विश्व बंधुत्व के भावों से जुड़ा है। इसमें समानता, सहिष्णुता, सह अस्तित्व के सिद्धांत भी शामिल हैं।
पीएम ने चौथे प्रण के रूप में एकता व एकजुटता पर जोर दिया है। इसका सीधा इशारा देश की एकता व एकजुट होकर नए भारत का निर्माण करने की ओर है। एकजुटता में सभी धर्मों, जातीयों, भाषाओं को साथ लेकर देश में शांति व एकजुटता के साथ विकास में सहभागी बनने की ओर है।
पांचवें संकल्प के रूप में पीएम ने नागरिकों के कर्तव्य को तवज्जो देकर हर नागरिक से देश के प्रति ईमानदार रहने के आह्वान किया है। यानी पहले देश फिर हम की सरकार की नीति स्पष्ट की है। पीएम के इन प्रणों से अमृत काल के अमृत मंथन के सूत्र निहित हैं।
ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा, रामेश्वर शर्मा ने माना राष्ट्र भक्तों का आभार
- राजधानी में 25 KM तिरंगा यात्रा मार्ग में लाखों की संख्या में लहराये तिरंगे
- कोलार से शुरू हुई 25 KM लम्बी तिरंगा यात्रा, राष्ट्र भक्तों का रैला उमड़ा
- 15 हज़ार वाहन से ज्यादा वाहन
- 50 हज़ार से ज्यादा राष्ट्र भक्तों का समूह यात्रा में शामिल
- आकर्षक वेशभूषा में पहुंचे अनेकों राष्ट्रभक्त
- महिला शक्ति अभूतपूर्व उत्साह के साथ तिरंगा यात्रा में शामिल हुई
- NCC छात्रों के उपस्थिति, आकर्षक बैंड-बाजा टीम, संस्कृति मंत्रालय CRPF की टीम राष्ट्र भक्तों को ऊर्जा प्रदान कर रही थी.
- एक साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की युवा टोलियां हुई शामिल, लगे आकर्षक नारे
अखण्ड भारत का सपना पूरा होगा, लाहौर में भी तिरंगा फहरेगा- रामेश्वर शर्मा
अखण्ड भारत के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में रविवार को आयोजित कर्मश्री की तिरंगा यात्रा को मध्यप्रदेश की सबसे बड़ी तिरंगा यात्रा कहा जाए तो अतिशयोक्ति नही होगी । विधायक हुज़ूर एवं कर्मश्री के अध्यक्ष रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में 15 हज़ार से ज्यादा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों के साथ 50 हज़ार से ज्यादा देश भक्त इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए । मुखर्जी नगर कोलार से संत हिरदाराम नगर तक लगभग 25 किलोमीटर की इस यात्रा में सेकड़ौ स्थानों पर हज़ारो नागरिको द्वारा तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा के साथ ऐतिहासिक स्वागत किया गया.
हर घर तिरंगा अभियान ने पूरे भारत को एक रंग में रंग दिया है, मोदी जी का धन्यवाद- रामेश्वर शर्मा
विधायक रामेश्वर शर्मा ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का आव्हान करने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का बारंबार आभार करते है । हर घर तिरंगा अभियान का ही प्रतिफल है कि आज सम्पूर्ण भारत वर्ष तिरंगे के तीन रंगों में रंगा हुआ है । आज़ादी के अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा फहराने का जो अवसर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश वासियों को दिया वह निश्चित रूप से अनुकरणीय है ।
तिरंगा यात्रा के प्रारम्भ स्थान मदर टेरेसा पर उपस्थित हज़ारो राष्ट्र भक्तों को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 14 अगस्त को सत्ता के लोभियों ने भारत का विभाजन कर पाकिस्तान बना दिया । शर्मा ने कहा यह विभाजन हमे स्वीकार्य नही है । उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर शहीद भगत सिंह का जन्म हुआ जो आज पाकिस्तान में है वहाँ भी और लाहौर में हम तिरंगा फहराएंगे ।
भोपाल के 300 गांवों और सैकड़ो बस्तियों – क्षेत्रों से जुटे राष्ट्रभक्त
भोपाल की सांस्कृतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्था कर्मके तत्वाधान में रविवार को निकाली गयी विशाल तिरंगा यात्रा में भोपाल का ऐसा कोई क्षेत्र वंचित नही होगा जहाँ से राष्ट्रभक्त इस तिरंगा यात्रा में शामिल नही हुए । भोपाल के लगभग 300 गांवों, सेकड़ौ बस्तियों एवं क्षेत्रो से लगभग 50 हज़ार राष्ट्रभक्त इस तिरंगा यात्रा में शामिल हुए ।
रामेश्वर शर्मा ने माना राष्ट्र भक्तों का आभार, बोले राष्ट्रवाद का यह ज्वार भारत को विश्व गुरु बनाएगा
हर घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में भोपाल में निकाली गयी विशाल और भव्य तिरंगा यात्रा में शामिल हुए हज़ारो राष्ट्र भक्तों का विधायक शर्मा ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति आप सभी का यह स्नेह प्रेम भारत को विश्व गुरु बनाने के संकल्प को पूरा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएगा । शर्मा ने कहा कि सेकड़ौ स्थानों पर हज़ारो की संख्या में पधार कर स्वप्रेरणा से तिरंगा यात्रा का ऐतिहासिक स्वागत करने वाले सभी नागरिक बन्धुओ का आभार ।















