हम भारतीय विविधता का सम्मान करते हैं’, मस्कट में भारतीय समुदाय से बोले PM मोदी

हम भारतीय विविधता का सम्मान करते हैं’, मस्कट में भारतीय समुदाय से बोले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ओमान दौरे का आज दूसरा दिन है। आज पीएम मोदी की मौजूदगी में भारत-ओमान के बीच व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर हो सकते हैं। इसे लेकर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि इस समझौते से 21वीं सदी में भारत-ओमान की साझेदारी में नया विश्वास और उत्साह का संचार होगा।

‘हम भारतीय विविधता का सम्मान करते हैं’
ओमान की राजधानी मस्कट में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा, ‘आज हम एक परिवार की तरह इकट्ठा हुए हैं। भारत में विविधता है, जो हमारी संस्कृति का मजबूत आधार है। हमारे लिए हर दिन एक नया रंग लेकर आता है, हर मौसम एक नया उत्सव बन जाता है, हर परंपरा एक नई सोच के साथ आती है। यही कारण है, हम भारतीय कहीं भी जाएं, कहीं भी रहें, हम विविधता का सम्मान करते हैं। हम वहां की संस्कृति, वहां के नियम कायदों के साथ घुल मिल जाते हैं। ओमान में आज मैं यही होते हुए देख रहा हूं।’

‘दिवाली का दीया हमारे घर को ही नहीं, पूरी दुनिया को रोशन करेगा’
पीएम मोदी ने कहा, ‘भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को हाल ही में एक और अद्भुत सम्मान मिला है। यूनेस्को ने दिवाली को मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की सूची में शामिल किया है। अब दिवाली का दीया हमारे घर को ही नहीं, पूरी दुनिया को रोशन करेगा। ये दुनियाभर में बसे प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। दिवाली की ये वैश्विक पहचान हमारी उस रोशनी की मान्यता है, जो आशा, सद्भाव और मानवता के संदेश को, उस प्रकाश को फैलाती है।’

भारत-ओमान संबंधों की तारीफ की
प्रधानमंत्री ने कहा, आज हम सब यहां भारत-ओमान ‘मैत्री पर्व’ भी मना रहे हैं। M मतलब Maritime Heritage (समुद्री विरासत), A का मतलब Aspiration (आकांक्षा), I का मतलब Innovation (नवाचार), T का मतलब Trust and Technology (विश्वास और तकनीक), R का मतलब Respect (सम्मान) और I का मतलब Inclusive Growth (समावेशी विकास) है। ये मैत्री पर्व दोनों देशों की दोस्ती और हमारी साझा सांस्कृतिक और समृद्ध भविष्य का उत्सव है।

आवारा कुत्ते मामले में अदालत सख्त

आवारा कुत्ते मामले में अदालत सख्त
आवारा कुत्तों से जुड़े मामले में दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाया। दिल्ली नगर निगम द्वारा बनाए गए कुछ नियमों को ‘अमानवीय’ बताने वाली आपत्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए अदालत ने कहा कि अगली सुनवाई में एक वीडियो चलाया जाएगा और पूछा जाएगा कि ‘मानवता आखिर है क्या’।

7 जनवरी को होगी सुनवाई
न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और संदीप मेहता की पीठ के समक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल, जो इस मामले में पक्ष रख रहे हैं, ने बताया कि इस प्रकरण की सुनवाई के लिए गुरुवार को गठित होने वाली तीन न्यायाधीशों की विशेष पीठ की बैठक रद्द कर दी गई है। इस पर न्यायमूर्ति नाथ ने स्पष्ट किया कि अब यह मामला 7 जनवरी को सूचीबद्ध किया जाएगा।

सुनवाई के दौरान क्या-क्या हुआ?
अधिवक्ता सिबल ने कहा कि समस्या यह है कि इस बीच दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने कुछ ऐसे नियम बना दिए हैं जो पूरी तरह से विपरीत हैं। जब पीठ ने कहा कि वह 7 जनवरी को इस मामले पर विचार करेगी, तो सिबल ने कहा कि अधिकारी दिसंबर में ही नियमों को लागू कर देंगे। उन्होंने तर्क दिया कि वे इसे लागू करेंगे और कुत्तों को हटा देंगे। उनके पास आश्रय स्थल नहीं हैं।

न्यायमूर्ति नाथ ने कहा कि कोई बात नहीं, उन्हें करने दीजिए, हम इस पर विचार करेंगे। सिबल ने शुक्रवार को मामले की सुनवाई करने का आग्रह करते हुए कहा कि अधिकारियों के पास कुत्तों के लिए आश्रय स्थल तक नहीं हैं। उन्होंने कहा, ”जो कुछ किया जा रहा है वह बेहद अमानवीय है।”

न्यायमूर्ति मेहता ने सिबल से कहा कि अगली तारीख को हम आपके हित में एक वीडियो चलाएंगे और आपसे पूछेंगे कि मानवता क्या है। सिबल ने जवाब दिया कि वे यह दिखाने के लिए एक वीडियो भी चलाएंगे कि क्या हो रहा था।

सिबल ने कहा, “समस्या यह है कि आपके माननीय न्यायाधीश ने एक आदेश पारित किया है और हम उसका सम्मान करते हैं। लेकिन मुद्दा यह है कि वैधानिक नियम हैं। पीठ ने कहा कि वह इस मामले पर 7 जनवरी को विचार करेगी।

सुप्रीम कोर्ट ने 7 नवंबर को क्या निर्देश दिया?
बता दें कि 7 नवंबर को, शैक्षणिक संस्थानों, अस्पतालों और रेलवे स्टेशनों जैसे संस्थागत क्षेत्रों के भीतर कुत्ते के काटने की घटनाओं में “चिंताजनक वृद्धि” को ध्यान में रखते हुए, सर्वोच्च न्यायालय ने उचित नसबंदी और टीकाकरण के बाद आवारा कुत्तों को तुरंत निर्दिष्ट आश्रयों में स्थानांतरित करने का निर्देश दिया।

तीन न्यायाधीशों की विशेष पीठ ने यह भी कहा था कि इस प्रकार पकड़े गए आवारा कुत्तों को उस स्थान पर वापस नहीं छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ा गया था। पीठ ने अधिकारियों को राज्य राजमार्गों, राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेसवे से सभी मवेशियों और अन्य आवारा जानवरों को हटाने को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था।

दिल्ली में कल से सिर्फ BS-6 गाड़ियों की एंट्री, PUC सर्टिफिकेट के बिना नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल

दिल्ली में चल रही दूसरे राज्यों की गाड़ियों की जांच भी की जाएगी। अगर वो BS 6 नहीं है तो उन्हें जब्त किया जाएगा। अन्य राज्यों की जो इंटरस्टेट बस चल रही है वह बीएस-4 कैटेगरी वाली है। ऐसे में जब इन्हें बंद किया जाएगा तो बसों का परिचालन प्रभावित हो सकता है। चलिए जान लेते हैं नियम क्या है।

PUCC सर्टिफिकेट के बिना पेट्रोल डीजल नहीं
BS-6 वाहनों की एंट्री को लेकर जारी किए गए नियम के अलावा बिना वैध PUCC सर्टिफिकेट वाली गाड़ियों को पेट्रोल डीजल नहीं दिया जाएगा। ANPR सिस्टम से पेट्रोल पंप पर जांच की जाएगी। अगर आप इस बात से कंफ्यूज है कि सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों को एंट्री मिलेगी या नहीं तो आपको बता दें कि सिर्फ उन पेट्रोल डीजल गाड़ियों पर बैन लगाया गया है, जो दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड है और इनका इंजन BS 6 कैटेगरी से कम है। वहीं अगर पॉल्यूशन सर्टिफिकेट दिल्ली से बाहर का है तब भी आसानी से पेट्रोल डीजल मिल जाएगा। यह सर्टिफिकेट देश भर में मान्य है और अगर समय सीमा खत्म नहीं हुई है तो उपयोग किया जा सकता है।

कंस्ट्रक्शन मटेरियल की ढुलाई बैन
अगर कोई वाहन कंस्ट्रक्शन मटेरियल लेकर आ रहा है तो उन्हें जब्त किया जाएगा। ऐसे वाहनों की एंट्री दिल्ली बॉर्डर पर रोक दी जाएगी। इतना ही नहीं शहर में भी कंस्ट्रक्शन मटेरियल की ढुलाई अगले आदेश तक पूरी तरह से बैन की गई है। चाहे इसे बाहर से लाना हो या दिल्ली में ही एक से दूसरी जगह ले जाना हो।

Indigo ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, कोहरे के चलते फ्लाइट्स में हो सकती है देरी

Indigo ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी, कोहरे के चलते फ्लाइट्स में हो सकती है देरी
दिल्ली सहित पूरे उत्तर भारत में आज घने कोहरे की चादर देखने को मिल रहे हैं। आने वाले कुछ घंटे में कोहरा और भी घना होने वाला है। इसको देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कोहरा इस हद तक फैला हुआ है कि दिल्ली के कई इलाकों में विजिबिलिटी शून्य तक पहुंच चुकी है।

मौसम को देखते हुए इंडिगो ने बुधवार की सुबह घने कोहरे के संबंध में एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया कि उत्तर और पूर्वी भारत में धुंध भरा शीतकालीन आसमान है। इसकी वजह से दृश्यता कम है और उड़ान की गतिविधियां भी धीमी हो गई हैं। इससे कई उड़ानों में देरी की आशंका जताई गई है।

मौसम विभाग ने जताई घने कोहरे की आशंका
इंडिगो ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा कि सर्दियों के धुंध भरे आसमान के नीचे सुबह होने के साथ उत्तर और पूर्वी भारत के कुछ हिस्से में कोहरे की आशंका है। इसकी वजह से रिश्ता काम हो सकती है और सुबह की शुरुआती घंटे में उड़ानों की गति धीमी हो सकती है। सुरक्षा को देखते हुए कुछ उड़ानों में देरी या फिर उनके समय में बदलाव हो सकता है।

एयरलाइन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पहले से ही सुनिश्चित कम उठा लिए हैं। इससे कुछ फ्लाइट्स में देरी या फिर बदलाव देखने को मिलेगा। इंडिगो के मुताबिक एयरपोर्ट पर हमारी टीम पूरी तरह से तैयार है और शेड्यूल को सुचारू रूप से मैनेज करने, ग्राहकों की मदद करने और ऑपरेशन का फ्लो बनाए रखने के लिए मिलकर काम कर रही है।

चेक के सकते हैं फ्लाइट का स्टेटस
यात्रियों को यह सलाह दी गई है कि अगर वह कहीं जाना चाहते हैं तो पहले से प्लान बनाएं, एयरपोर्ट पहुंचने के लिए अपने पास अतिरिक्त समय रखें। इंडिगो की वेबसाइट और एप्लीकेशन पर फ्लाइट का लेटेस्ट स्टेटस चेक कर सकते हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन और एयरलाइन की टीम यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार काम में लगी हुई है।
दिल्ली में केवल BS-6 गाड़ियों को एंट्री, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं ले सकेंगे पेट्रोल-डीजल
दिल्ली में बढ़ते हुए प्रदूषण और हेल्थ इमरजेंसी को देखते हुए सरकार द्वारा तीन बड़े फैसले लिए गए हैं। इसके तहत 18 दिसंबर यानी गुरुवार से दूसरे राज्य में रजिस्टर्ड bs6 गाड़ियों को ही दिल्ली में एंट्री दी जाएगी। इसके अलावा BS 2, 3, 4 सभी गाड़ियों की एंट्री अगले आदेश तक प्रतिबंधित रहेगी। इसमें टैक्सी, स्कूल बस और कमर्शियल गाड़ियों के साथ प्राइवेट कार भी शामिल है।

साल 2026 में शुक्र 2 बार होंगे वक्री, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, बढ़ेगी धन-समृद्धि

साल 2026 में शुक्र 2 बार होंगे वक्री, चमकेगा इन 3 राशियों का भाग्य, बढ़ेगी धन-समृद्धि
धन और वैभव के दाता शुक्र (Shukra) किसी भी व्यक्ति के जीवन को खुशहाल बना सकते हैं। आर्थिक समस्याओं के साथ-साथ करियर और कारोबार में आ रही बाधाओं को भी दूर करते हैं। कुंडली में इस ग्रह का खास महत्व होता है। इसकी हर एक चाल जातकों के जीवन को नकारात्मक और सकारात्मक तौर पर प्रभावित करती है। इसकी शुभ स्थिति पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र में शुक्र का वक्री (Shukra Vakri 2026) होना शुभ नहीं माना जाता। लेकिन 12 राशियों पर इसका अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलता है। साल 2026 में शुक्र दो बार वक्री यानि उल्टी चाल चलने वाले हैं पहले तुला राशि और फिर कन्या राशि में वक्री होंगे। यह संयोग अक्टूबर-नवंबर में बनेगा। कुछ राशियों को इससे खूब फायदा होगा। जीवन में खुशियों का आगमन होगा। किस्मत साथ देगी।

वृषभ राशि (Vrishabh Rashi)
वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय बेहद ही शुभ रहने वाला है। समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। दोस्तों और परिवार के साथ यात्रा की योजना बन सकती है। छात्रों को भी दौरान अच्छा रिजल्ट मिलेगा। सरकारी नौकरी की इच्छा पूरी होगी। पर्सनल लाइफ में भी खुशहाली आएगी। प्रमोशन के प्रबल योग बन रहे हैं। करियर में भी सफलता मिलेगी, बड़ी जिम्मेदारियाँ भी मिल सकती है। भौतिक सुख सुविधाओं की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि (Vrishchik Rashi)
वृश्चिक राशि के जातकों का भी जीवन इस दौरान खुशहाल होने वाला है। अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्य क्षेत्र में पदोन्नति मिल सकती है। इनकम में भी बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। दोस्तों और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। कोई भी नया काम शुरू करने पर भी फायदा होगा। लव मैरिज के योग भी बना रहे हैं। वैवाहिक वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। करियर के लिए भी यह समय अनुकूल रहेगा। सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। बिजनेस का भी विस्तार होने वाला है।

मकर राशि (Makar Rashi)
मकर राशि के जातकों के लिए धन लाभ और सफलता के प्रबल योग बनने वाले हैं। लग्जरी आइटम की खरीदारी हो सकती है। हालांकि खर्चों पर काबू पाने की जरूरत है। जॉब में बदलाव होगा, जिससे करियर में फायदा होगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन भी सुखमय होगा। परिवार में खुशहाली आएगी। धन और समृद्धि में वृद्धि के प्रबल योग बन रहे हैं। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में भी सफलता मिल सकती है।

12 दिनों में धुरंधर ने तोड़े बड़े-बड़े रिकॉर्ड

12 दिनों में धुरंधर ने तोड़े बड़े-बड़े रिकॉर्ड
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त तरीके से धमाल मचाती हुई नजर आ रही है। आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म अपनी रिलीज के साथ ही ब्लॉकबस्टर साबित हो गई है। कमाई से लेकर कहानी हर मामले में इसने धूम मचा दी है।

सफलता का एक नया माइलस्टोन धुरंधर ने रच दिया है। केवल इंडियन ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल बॉक्स ऑफिस पर भी से तगड़ा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्में कई सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं जिनमें से कुछ तो खुद रणवीर सिंह के भी हैं। फिल्म की रिलीज को 12 दिन हुए हैं और उसने बड़े रिकॉर्ड तोड़ दी है। चलिए जान लेते हैं कि इसने किन फिल्मों को धूल चटा दी है।

दूसरे वीक का धमाल
अपनी रिलीज के साथ पहले वीक में धूम मचाने के बाद धुरंधर ने दूसरे हफ्ते में 204 करोड रुपए की कमाई की है। यह पहली ऐसी हिंदी फिल्म है जिसमें अपने नाम यह रिकॉर्ड दर्ज किया है।

सबसे बड़ा वीकेंड
अपने रिलीज होने के सेकंड वीकेंड यानी दूसरे फ्राइडे से संडे तक इस फिल्म ने 143.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके पहले पुष्पा 2 ने 136 करोड रुपए कमाए थे लेकिन धुरंधर ने उसे भी पीछे छोड़ दिया है।

बाहुबली का रिकॉर्ड
धुरंधर ने सोमवार को 31.8 करोड रुपए कमाए पर बाहुबली 2 के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया। इस फिल्म ने अपनी सेकंड मंडे पर 16.75 करोड रुपए कमाए थे।

रणवीर के करियर की सबसे बड़ी हिट
रणवीर सिंह ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया है लेकिन धुरंधर उनके करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई है। फिल्म पद्मावत का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन 585 करोड़ था और धुरंधर ने इसे पार कर लिया है।

मात्रा 12 दिन में 400 करोड़
धुरंधर एक ऐसी फिल्म है, जिसने केवल 12 दिनों में 400 करोड रुपए कमा लिए हैं। इतने कम दिनों में किसी भी फिल्म के लिए इतना बड़ा आंकड़ा पार कर पाना थोड़ा मुश्किल काम है।

ईरान के चाबहार बंदरगाह पहुंचा भारतीय तटरक्षक बल का जहाज ‘सार्थक’

ईरान के चाबहार बंदरगाह पहुंचा भारतीय तटरक्षक बल का जहाज ‘सार्थक’
अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि भारतीय तटरक्षक बल का जहाज सार्थक खाड़ी देशों में अपनी चल रही विदेशी तैनाती के तहत ईरान के रणनीतिक बंदरगाह चाबहार में पहुंचा। उन्होंने बताया कि बंदरगाह पर रुकने के दौरान अपतटीय गश्ती पोत सार्थक समुद्री सुरक्षा और संरक्षा में संस्थागत संबंधों को मजबूत करने और आपसी समझ को बढ़ाने के लिए कई गतिविधियों में जुड़ा रहेगा।

अधिकारियों ने बताया कि चाबहार बंदरगाह में प्रवेश करने वाला यह जहाज इस क्षेत्र में भारत की बढ़ती समुद्री भागीदारी को रेखांकित करता है। चाहबार बंदरगाह पर यह भारतीय तटरक्षक बल के जहाज की पहली यात्रा है।

आईसीजी ने बताया कि सार्थक मंगलवार को चाबहार बंदरगाह पर पहुंचा और यह 19 दिसंबर तक बंदरगाह पर ही रहेगा। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘बंदरगाह पर आगमन के दौरान आईसीजी का जहाज सार्थक ईरानी नौसेना और अन्य ईरानी समुद्री एजेंसियों के साथ कई तरह की पेशेवर और सामुदायिक गतिविधियों में हिस्सा लेगा।’

उन्होंने बताया कि इनमें शिष्टाचार भेंट और पेशेवर बातचीत शामिल हैं, जिनका उद्देश्य संस्थागत संबंधों को मजबूत करना और समुद्री सुरक्षा में आपसी समझ को बढ़ाना है।’ आईसीजी ने बताया कि बंदरगाह पर होने वाले इस कार्यक्रम की मुख्य विशेषताओं में समुद्री खोज और बचाव, समुद्री कानून प्रवर्तन और समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया पर केंद्रित संयुक्त प्रशिक्षण गतिविधियां शामिल हैं।

भारतीय तटरक्षक बल के बयान में कहा गया है, ‘तेल रिसाव और खतरनाक एवं हानिकारक पदार्थों (एचएनएस) के रिसाव को लक्षित करते हुए चाबहार बंदरगाह में समुद्री प्रदूषण प्रतिक्रिया प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा, ताकि समन्वित प्रतिक्रिया तंत्रों का प्रदर्शन किया जा सके। एमआरसीसी-से-एमआरसीसी समन्वय अभ्यास, एक टेबल-टॉप अभ्यास और संयुक्त दौरा, बोर्ड, खोज और जब्ती (वीबीएसएस) अभ्यास दोनों पक्षों के बीच अंतर-संचालनीयता और परिचालन तत्परता को और बढ़ाएंगे।’

MRCC का पूरा नाम मैरीटाइम रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर्स है। आईसीजी ने कहा कि ओमान की खाड़ी के उत्तरी किनारे पर स्थित चाबहार एक रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण गहरे पानी का बंदरगाह है जो भारत को ईरान, भूमि से घिरे अफगानिस्तान और मध्य एशिया के लिए एक सीधा समुद्री प्रवेश द्वार प्रदान करता है, जो पाकिस्तान से होकर गुजरने वाले मार्गों का एक छोटा और भू-राजनीतिक रूप से स्वतंत्र विकल्प है।

सतना जिला चिकित्सालय में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों में एचआईवी संक्रमण की जांच हेतु राज्य स्तरीय जांच दल का गठन

सतना जिला चिकित्सालय में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों में एचआईवी संक्रमण की जांच हेतु राज्य स्तरीय जांच दल का गठन
भोपाल 16 दिसंबर 2025! आयुक्त लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा तरुण राठी ने सतना जिला चिकित्सालय में थैलेसीमिया से पीड़ित चार बच्चों में एचआईवी संक्रमण पाए जाने के संबंध में तत्काल और पारदर्शी जांच के लिए राज्य स्तरीय जांच दल का गठन किया है। जांच दल के अध्यक्ष डॉ. सत्या अवधिया, क्षेत्रीय संचालक, लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, रीवा संभाग, सचिव डॉ. रूबी खान, उप संचालक, एस.बी.टी.सी./ब्लड सेल, संचालनालय लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा सहित जांच दल में ब्लड ट्रांसफ्यूजन विशेषज्ञ डॉ. रोमेश जैन, एम्स भोपाल, डॉ. सीमा नवेद, सीनियर ब्लड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन एवं ब्लड सेंटर अधिकारी, भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केन्द्र (बीएमएचआरसी), भोपाल, संजीव जादोन, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, होशंगाबाद, और प्रियंका चौबे, औषधि निरीक्षक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, भोपाल शामिल हैं। जांच दल 7 दिनों के भीतर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।

कोहरे के कारण रद्द हुआ चौथा टी20, टॉस भी नहीं हो सका

कोहरे के कारण रद्द हुआ चौथा टी20, टॉस भी नहीं हो सका
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला रद्द हो गया। घने कोहरे के कारण इस मैच का टॉस तक नहीं हो सका। अंपायर्स ने मैदान का छह बजे निरीक्षण किया, लेकिन मुकाबला कोहरे के कारण रद्द करना पड़ा।

पीएम मोदी ओमान पहुंचे, दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर होंगे हस्ताक्षर

पीएम मोदी ओमान पहुंचे, दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर होंगे हस्ताक्षर
पीएम मोदी के बुधवार से शुरू हो रहे दो दिवसीय ओमान दौरे से पहले दोनों देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर उम्मीदें बढ़ी हुई हैं। ओमान में भारत के राजदूत गोदावर्ती वेंकट श्रीनिवास ने कहा कि जिस चीज का बहुत बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है वह भारत और ओमान के बीच एक कॉम्प्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) है। इसे ही कई लोग फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) कहते हैं। इस समझौते को लेकर पिछले दो सालों से चर्चा चल रही है।

पीएम मोदी की ओमान की दूसरी यात्रा
जीवी श्रीनिवास ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के इंटरेस्ट के क्षेत्रों के बारे में बहुत सारी डिटेल्स पर बात की है। हमें उम्मीद है कि यह एग्रीमेंट जल्द से जल्द पूरा हो जाएगा। राजदूत श्रीनिवास ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 से 18 दिसंबर 2025 तक ओमान की आधिकारिक यात्रा करेंगे। प्रधानमंत्री के साथ एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। फरवरी 2018 में अपनी पिछली यात्रा के बाद यह प्रधानमंत्री की ओमान की दूसरी यात्रा होगी। यह यात्रा दिसंबर 2023 में ओमान के सुल्तान की भारत यात्रा के बाद हो रही है।

क्यों खास है पीएम मोदी का यह दौरा
पीएम मोदी की यह यात्रा खास तौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि यह उस साल हो रही है जब भारत और ओमान के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 70वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। राजदूत श्रीनिवास ने कहा कि आज के समय में, यह रिश्ता एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी में बदल गया है, जिसमें कई क्षेत्रों में मजबूत सहयोग देखने को मिलता है। भारत और ओमान के बीच राजनीतिक संबंध बहुत अच्छे हैं। उच्चतम स्तर पर लगातार आदान-प्रदान, जिसके साथ नियमित मंत्री और अधिकारी-स्तर की बातचीत भी होती है, द्विपक्षीय संबंधों की गहराई और परिपक्वता को दर्शाते हैं।

poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...