केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह को संबोधित किया
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

इस अवसर पर केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि हमने तय किया था कि 31 मार्च, 2026 से पहले पूरे देश से लाल आतंक को खत्म कर देंगे और आज बस्तर ओलंपिक- 2025 में हम इस कगार पर खड़े हैं। उन्होंने कहा कि अगले वर्ष नवंबर-दिसंबर तक बस्तर ओलंपिक-2026 के समय तक पूरे भारत और छत्तीसगढ़ से लाल आतंक समाप्त हो चुका होगा औऱ नक्सलमुक्त बस्तर आगे बढ़ रहा होगा।

अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमने यह संकल्प लिया है कि पूरे बस्तर और भारत को नक्सलमुक्त कराना है। उन्होंने कहा कि हमें यहीं नहीं रुकना बल्कि कांकेर, कोंडागांव, बस्तर, सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर और दंतेवाड़ा के 7 ज़िलों का संभाग बस्तर, दिसंबर 2030 दिसंबर तक देश के सबसे अधिक विकसित आदिवासी संभाग बनेगा। उन्होंने कहा कि बस्तर के हर व्यक्ति को रहने के लिए घर, बिजली, शौचालय, नल से पीने का पानी, गैस सिलिंडर, 5 किलो अनाज और 5 लाख तक का मुफ्त इलाज, बस्तर के घर घर में पहुचाने का संकल्प हमारी सरकार का संकल्प है। शाह ने कहा कि हमने अगले पांच साल में बस्तर को देश का सबसे विकसित आदिवासी संभाग बनाने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि इसमें प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार और विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार कंधे से कंधा मिलाकर बस्तर को विकसित बस्तर बनाने के लिए मिलकर आगे बढ़ेंगे।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बस्तर का हर गांव सड़क से जुड़ेगा, वहां बिजली होगी, 5 किलोमीटर के क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाएं होंगी और सबसे घने पीएचसी/सीएचसी का नेटवर्क बनाने का काम भी हमारी सरकार करेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में वन उपज की प्रोसेसिंग के लिए कोऑपरेटिव आधार पर यूनिट्स लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर के सातों ज़िले सभी आदिवासी ज़िलों में सबसे अधिक दूध उत्पादन कर डेयरी के माध्यम से अपनी आय बढ़ाने वाले ज़िले बनेंगे। उन्होंने कहा कि बस्तर में नए उद्योग, उच्च शिक्षा की व्यवस्था, भारत में सबसे अच्छा स्पोर्ट्स संकुल और अत्याधुनिक अस्पताल की व्यवस्था भी हम करेंगे। शाह ने कहा कि कुपोषण के लिए भी यहां विशेष स्कीम चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन्होंने आत्मसमर्पण किया है और जो नक्सलवाद के कारण घायल हुए हैं, उनके लिए एक बहुत आकर्षक पुनर्वसन योजना भी हम लाएंगे। गृह मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि नक्सलवाद समाप्त हो क्योंकि नक्सलवादी इस क्षेत्र के विकास पर नाग बनकर फन फैलाए बैठे हैं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद समाप्त होने के साथ ही इस क्षेत्र में विकास की एक नई शुरूआत होगी और प्रधानमंत्री मोदी जी और विष्णुदेव जी के नेतृत्व में यह सबसे विकसित क्षेत्र बनेगा।

अमित शाह ने कहा कि बस्तर ओलंपिक-2025 में सात ज़िलों की सात टीमें और एक टीम आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों की थी। उन्होंने कहा कि जब 700 से अधिक सरेंडर्ड नक्सलियों ने इन खेलों में भाग लिया तो यह देखकर बहुत अच्छा लगा। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के झांसे में आकर उनका पूरा जीवन तबाह हो जाता और हथियार डालकर मुख्यधारा में आने वाले ऐसे 700 से अधिक युवा आज खेल के रास्ते पर आए हैं। शाह ने दोहराया कि 31 मार्च, 2026 को यह देश नक्सलवाद से मुक्त हो जाएगा। उन्होंने हिंसा में लिप्त नक्सलियों से अपील करते हुए कहा कि अब भी गुमराह होकर हमारे ही जो लोग हाथ में हथियार लेकर बैठे हैं, वो हथियार डाल दें, पुनर्वसन नीति का फायदा उठाएं, अपने और अपने परिवार के कल्याण के बारे में सोचें और विकसित बस्तर के संकल्प के साथ जुड़ जाएं। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद से किसी का भला नहीं होता, न हथियार उठाने वाले लोगों का, न आदिवासियों और न सुरक्षाबलों का भला होता है। उन्होंने कहा कि सिर्फ शांति ही विकास का रास्ता प्रशस्त कर सकती है।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि आत्मसमर्पण कर चुके 700 नक्सलियों ने इन खेलों में खिलाड़ी के रूप में सामने आकर पूरे देश के लिए बहुत बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि इन खिलाड़ियों ने भय की जगह आशा चुनी, विभाजन की जगह एकता का रास्ता चुना और विनाश की जगह विकास का रास्ता चुना है और यही प्रधानमंत्री मोदी जी की नए भारत और विकसित बस्तर की संकल्पना है। उन्होंने कहा कि हमारे बस्तर की संस्कृति दुनियाभर में सबसे अधिक समृद्ध संस्कृति है। उन्होंने कहा कि सभी जनजातियों का खानपान, परिवेश, कला, वाद्य, नृत्य और पारंपरिक खेल सिर्फ छत्तीसगढ़ की नहीं बल्कि पूरे भारत की सबसे समृद्ध विरासत है।

अमित शाह ने कहा कि हाल ही में छत्तीसगढ़ सरकार ने आधुनिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो बनाकर यहां के पारंपरिक गीतों को सहेजने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई परंपरागत उत्सव और त्योहार जो नक्सलवाद के लाल आतंक के साए में समाप्त होने की कगार पर थे, उन्हें भी आगे बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि आज जिन खिलाड़ियों ने बस्तर ओलंपिक में भाग लिया है, उनकी प्रतिभा को पहचानने के लिए स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों की एक टीम यहां आई है। शाह ने कहा कि इन खिलाड़ियों की प्रतिभा को पहचानकर आने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स और ओलंपिक खेलों में बस्तर के खिलाड़ी खेलें, वहां तक ले जाने की व्यवस्था हमारी सरकार ने की है। शाह ने कहा कि पिछले वर्ष बस्तर ओलंपिक में 1 लाख 65 हज़ार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था, जबकि इस वर्ष 3 लाख 91 हज़ार खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है, जो लगभग ढाई गुना की वृद्धि है और बहनों की प्रतिभागिता में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि यह उत्साह देखकर आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री मोदी जी ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ को चुना है।

केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बस्तर अब बदल रहा है और बस्तर अब भय नहीं भविष्य का पर्याय बन चुका है, जहां गोलियों की गूंज सुनाई देती थी, वहां आज स्कूल की घंटियां बज रही हैं। जहां सड़क बनाना एक सपना था, वहां आज रेलवे ट्रैक और राजमार्ग बिछाए जा रहे हैं, जहां लाल सलाम के नारे लगते थे, वहां आज भारत माता की जय के नारे लगते हैं। उन्होंने कहा कि हम सब विकसित बस्तर के लिए कृत संकल्पित हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और छत्तीसगढ़ सरकार ने मुठभेड़ों में नक्सलियों को मारने का लक्ष्य नही रखा था, क्योंकि 2000 से अधिक नक्सली युवाओं ने सरेंडर भी किया है। उन्होंने कहा कि हमारे आदिवासी समाज के प्रमुखों ने इसमें बहुत बड़ा योगदान दिया है, उनके मार्गदर्शन ने नक्सली युवाओं को ढांढस भी बंधाया है और हिम्मत भी दी है। गृह मंत्री ने समाज के प्रमुखों और समाजसेवकों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग आज भी हथियार लेकर घूम रहे हैं, वे उन्हें समझाकर समाज की मुख्यधारा वापिस में लाने का काम करें।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात 20.53 करोड़ की मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात 20.53 करोड़ की मिली स्वीकृति
अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी का मतलब ऐसी अकादमी से है जहाँ खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय प्रशिक्षण, आधुनिक उपकरण और बेहतरीन सुविधाएं (जैसे हॉस्टल, इनडोर/आउटडोर रेंज) मिलती हैं, ताकि वे राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन कर सकें। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में खेल सुविधाओं के विस्तार की दिशा में जशपुर जिले को एक और बड़ी सौगात मिली है। जिले के बगीचा विकासखंड के पंडरा पाठ में अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी (आर्चरी सेंटर) के निर्माण के लिए स्वीकृति मिल गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के निर्माण हेतु एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा सीएसआर फंड से 20.53 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

युवा तीरंदाजों के लिए एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र बनेगा
नई तीरंदाजी अकादमी बनने से जिले के ग्रामीण और आदिवासी युवाओं को अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएँ मिलेंगी। यह पहल आने वाले समय में जशपुर को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतिभाओं का हब बनाने में निर्णायक साबित होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें विश्व पटल तक पहुँचाने की प्रतिबद्धता का यह एक और बड़ा उदाहरण है। अकादमी के बनने से जशपुर न केवल खेल के क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा, बल्कि यह देश के युवा तीरंदाजों के लिए एक उत्कृष्ट प्रशिक्षण केंद्र के रूप में उभरेगा। यह पहल खेलों के विकास और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा हैं।

वित्तीय सहयोग एनटीपीसी के सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग से
तीरंदाजी अकादमी के निर्माण में एनटीपीसी लिमिटेड अपनी कॉर्प्रोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत वित्तीय सहयोग प्रदान करेगा। यहां आउटडोर और वातानुकूलित इनडोर तीरंदाजी रेंज, हाई परफॉर्मेंस ट्रेनिंग सेंटर, छात्रावास जैसे निर्माण कार्य प्रस्तावित हैं।जशपुर के युवाओं में इस घोषणा को लेकर उत्साह का माहौल है और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है।

स्टीव स्मिथ से डेवोन कॉनवे तक, ऑक्शन में नहीं बिके कई स्टार खिलाड़ी

स्टीव स्मिथ से डेवोन कॉनवे तक, ऑक्शन में नहीं बिके कई स्टार खिलाड़ी
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन यानी आईपीएल 2026 के लिए नीलामी का आयोजन 16 दिसंबर को आबू धाबी में होगा. इस बार आईपीएल में मिनी ऑक्शन होगी, जिसके लिए लगभग 350 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए हैं. इस बार की नीलामी में ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीम और भारत के वेंकटेश अय्यर काफी बड़ी कीमत में बिक सकते हैं. आईपीएल 2026 की नीलामी से पहले भारत के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने मॉक ऑक्शन का आयोजन किया. इसमें कई बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रहे.

अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक मॉक ऑक्शन करवाया. इस ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, जैक फ्रेजर मैकगर्क, इंग्लैंड के बेन डकेट, अफगानिस्तान के मुबीज उर रहमान, वेस्टइंडीज के अकील हुसैन, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल और डेवोन कॉनवे जैसे बड़े खिलाड़ी अनसोल्ड रहे.

अश्विन की मॉक ऑक्शन में अनसोल्ड रहने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट
डेवोन कॉनवे (न्यूजीलैंड)
जेक फ्रेजर मैकगर्क (ऑस्ट्रेलिया)
बेन डकेट (इंग्लैंड)
जैकब डफी (न्यूजीलैंड)
अकील होसेन (वेस्टइंडीज)
मुजीब रहमान (अफगानिस्तान)
स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)
सीन एबॉट (ऑस्ट्रेलिया)
डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)
शाई होप (वेस्टइंडीज)
विलियम ओ’रूर्के (न्यूजीलैंड)
टॉम कर्रन (इंग्लैंड)
डैनियल लॉरेंस (इंग्लैंड)
लियाम डॉसन (इंग्लैंड)
साकिब महमूद (इंग्लैंड)
टिम सीफर्ट (न्यूजीलैंड)
ब्यू वेबस्टर (ऑस्ट्रेलिया)
रोस्टन चेज़ (वेस्टइंडीज)
काइल मेयर्स (वेस्टइंडीज)
ओली स्टोन (इंग्लैंड)
तबरेज शम्सी (दक्षिण अफ्रीका)
रीज़ा हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका)
डैनियल सैम्स (ऑस्ट्रेलिया)
बेन ड्वार्शियस (ऑस्ट्रेलिया)
कुसल परेरा (श्रीलंका)
उमेश यादव (भारत)
मोहम्मद वकार सलामखेल (अफगानिस्तान)
जॉर्ज लिंडे (दक्षिण अफ्रीका)
गुलबदीन नैब (अफगानिस्तान)
विलियम सदरलैंड (ऑस्ट्रेलिया)
जोशुआ टोंग (इंग्लैंड)
चरिथ असालंका (श्रीलंका)

खतरे में कोहली का नौ साल पुराना ये रिकॉर्ड

खतरे में कोहली का नौ साल पुराना ये रिकॉर्ड
भारतीय टीम के विस्टफोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 में एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बनने का रिकॉर्ड हासिल करने के करीब पहुंच गए हैं। फिलहाल ये रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है जिन्होंने 2016 में 31 मैचों में 89.66 के औसत से 1614 रन बनाए थे जिसमें चार शतक और 14 अर्धशतक शामिल हैं। अभिषेक अब ये उपलब्धि हासिल करने से 87 रन दूर हैं।

अभिषेक का इस साल टी20 में प्रदर्शन
अभिषेक का बल्ला इस साल जमकर बोला है और वह फॉर्म में चल रहे हैं। अभिषेक 2025 में अब तक टी20 में 39 मैचों में 1533 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनका औसत 41.43 का रहा है और वह इस प्रारूप में तीन शतक और नौ अर्धशतक लगा चुके हैं। अभिषेक अब रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में उतरेंगे। दोनों टीमों के बीच ये मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा।

मौजूदा सीरीज में अब तक खामोश रहा अभिषेक का बल्ला
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में अभिषेक का बल्ला खामोश रहा है। कटक में खेले गए पहले मुकाबले में अभिषेक सस्ते में आउट हुए थे, लेकिन टीम इंडिया ने गेंदबाजों के दम पर वो मुकाबला जीता था। न्यू चंडीगढ़ में खेले गए दूसरे टी20 में अभिषेक आठ गेंदों पर 17 रन ही बना सके। अब अभिषेक तीसरे टी20 में दमदार प्रदर्शन करना चाहेंगी। अगर अभिषेक का बल्ला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शेष तीन टी20 में चल पड़ा तो वह कोहली को पीछे छोड़कर एक कैलेंडर वर्ष में सर्वाधिक टी20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे।

बढ़त लेने उतरेगा भारत
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला धर्मशाला में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच ये सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और भारत अब सीरीज में बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगा। भारत पहले दो मुकाबलों में एक ही एकादश के साथ खेलने उतरा है, ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि टीम प्रबंधन इस मैच के लिए कोई बदलाव करता है या नहीं।

‘धुरंधर’ ने 50 ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड तो तोड़े ही, ‘पुष्पा 2’ का ताज भी छीन लिया

‘धुरंधर’ ने 50 ब्लॉकबस्टर रिकॉर्ड तो तोड़े ही, ‘पुष्पा 2’ का ताज भी छीन लिया
‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर एक हफ्ते से ज्यादा समय बिताने के बावजूद हर दिन कोई न कोई बड़ा रिकॉर्ड तोड़ रही है और एक नया रिकॉर्ड गढ़ दे रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ने सेकेंड फ्राइडे ऐसा रिकॉर्ड बनाया कि उसके बनते ही 50 फिल्मों के रिकॉर्ड टूट गए हैं.

ऐसा करते ही आदित्य धर की फिल्म ने पिछले कई सालों की सबसे बड़ी फिल्मों को पीछे कर दिया है. फिल्म भले ही ओपनिंग डे पर इन फिल्मों की कमाई से पीछे रह गई हो लेकिन आगे आने वाले दिनों में बॉक्स ऑफिस पर इसका और भी रौद्र रूप दिख रहा है.

‘धुरंधर’ बनी सेकेंड फ्राइडे सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म
‘धुरंधर 2’ ने सेकेंड फ्राइडे को 32.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. इतना कमाते ही इसने सेकेंड फ्राइडे सबसे ज्यादा कमाई वाली टॉप की 50 फिल्मों को पीछे कर दिया है. आप नीचे उन टॉप की 10 फिल्मों की लिस्ट देख सकते हैं जिन्हें ‘धुरंधर’ पीछे छोड़ चुकी है.

‘धुरंधर’ के बारे में
फिल्म को ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ जैसी ब्लॉकबस्टर बनाने वाले डायरेक्टर आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में सबसे ज्यादा अगर किसी की चर्चा हो रही है तो वो है अक्षय खन्ना की एक्टिंग. रहमान डकैत के रोल में उन्होंने जान फूंक दी है.

संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और आर माधवन जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ रणवीर सिंह ने एक और कमाल की फिल्म दी है.

तिरुवनंतपुरम में BJP की जीत पर आया लेफ्ट का पहला रिएक्शन

तिरुवनंतपुरम में BJP की जीत पर आया लेफ्ट का पहला रिएक्शन
केरल के तिरुवनंतपुरम में बीजेपी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऐतिहासिक जीत हासिल की है. बीजेपी ने बड़ा राजनीतिक बदलाव करते हुए स्थानीय निकाय चुनावों में तिरुवनंतपुरम नगर निगम पर जीत हासिल की है. इस निगम पर एलडीएफ का पिछले चार दशक से कब्जा था. लेफ्ट का गढ़ माने जाने वाले तिरुवनंतपुरम की सीट गंवा देना एलडीफ के लिए बड़ा झटका है. चुनाव में हार के बाद लेफ्ट की तरफ से अब पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. सीपीआईएम ने हार का पूरा ठीकरा कांग्रेस पर फोड़ दिया है.

हार के बाद CPIM के केरल सचिव का रिएक्शन
केरल स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों पर CPI(M) के राज्य सचिव एमवी गोविंदन ने कहा, ‘LDF को एक बड़ा झटका लगा है. हार की सभी स्तरों पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी और जरूरी सुधार किए जाएंगे. केरल में LDF का इतिहास समय पर सुधार करके आगे बढ़ने का रहा है. LDF के फ्रंट में कोई कमी नहीं आई. UDF ने सांप्रदायिक ताकतों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा. कई ऐसे मामले सामने आए जहां UDF के वोट बीजेपी को गए हैं. एलडीएफ को हराने के लिए बीजेपी को वोट ट्रांसफर किए गए हैं.’

केरल में UDF, LDF और NDA गठबंधन ने चुनाव लड़ा था. इनमें LDF को सीपीआईएम लीड करता है. UDF को कांग्रेस लीड करती है, जबकि NDA को बीजेपी लीड करती है. सीपीआईएम सचिव ने आरोप लगाया है कि यूडीएफ यानी कांग्रेस ने सांप्रदायिक ताकतों के साथ गठबंधन करके चुनाव लड़ा है.

सबरीमाला वाली नगर पालिका LDF के खाते में
LDF ने पंडालम नगर पालिका जीत ली है, जिसमें सबरीमाला से जुड़े मुख्य केंद्र शामिल हैं. यह सीट इसलिए अहम है क्योंकि निकाय चुनाव के दौरान सबरीमाला मंदिर में चोरी से जुड़ा मामला अहम मुद्दा बना हुआ था. सीपीआईएम नेता ने इस मुद्दे को खारिज करते हुए कहा कि अगर ऐसा होता तो हम पंडालम सीट नहीं जीत पाते.

अगर हमारे खिलाफ एंटी इन्कंबेंसी तो हम 7 जिला पंचायत कैसे जीते: CPIM
उन्होंने आगे कहा, ‘पिछले स्थानीय निकाय चुनावों में, LDF ने भारी जीत हासिल की थी. राज्य को कई सौगातें दी. इन उपलब्धियों का चुनावी फायदा क्यों नहीं मिला, इसकी जांच करने की जरूरत है. संगठन स्तर पर क्या कमियां रह गईं, इसकी समीक्षा की जाएगी. पार्टी लोगों तक ज्यादा पहुंचेगी. आगे बढ़ेगी. पार्टी जल्द ही इस दौर से उभर जाएगी. अगर एलडीएफ के खिलाफ एंटी इन्कंबेंसी थी, तो सात जिला पंचायतों में लेफ्ट कैसे जीत सकता था?

दिल्ली NCR में प्रदूषण से GRAP 4 लागू, इन चीजों पर रहेगा बैन

दिल्ली NCR में प्रदूषण से GRAP 4 लागू, इन चीजों पर रहेगा बैन
दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है. राजधानी में एक्यूआई 400 के पार पहुंच गया है, जिसके बाद सीएक्यूएम ने दिल्ली एनसीआर में ग्रैप 4 की पाबंदियां लागू करने का फैसला किया है.

ग्रैप 4 के तहत दिल्ली एनसीआर में निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी. साथ ही स्टोन क्रशर (पत्थर तोड़ने) के काम को भी बंद रखने के आदेश जारी किए गए हैं.

कब लगता है ग्रैप 4?
बता दें कि ग्रैप में कुल चार चरण आते हैं. पहला चरण तब लागू होता है, जब एक्यूआई 201 से 300 के बीच रहता है। इसके बाद दूसरा चरण एक्यूआई 301 से 400 के बीच रहने पर लागू होता है, जबकि तीसरा चरण एक्यूआई 401 से 450 रहने पर लागू किया जाता है. वहीं, चौथे चरण में एक्यूआई के 450 से अधिक होने पर इसे अमल में लाया जाता है.

‘अखंडा 2’ पहले दिन ‘धुरंधर’ के सामने से छीन ले गई अपने हिस्से की धाकड़ कमाई

‘अखंडा 2’ पहले दिन ‘धुरंधर’ के सामने से छीन ले गई अपने हिस्से की धाकड़ कमाई
साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण की साउथ फिल्म ‘अखंडा 2’ 12 दिसंबर को रिलीज की गई है. ये फिल्म साल 2021 में आई तेलुगु फिल्म ‘अखंडा’ का सीक्वल है. फिल्म रिलीज होने से पहले ही इसे लेकर दर्शकों में खूब क्रेज था.

ये क्रेज फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट से एक दिन पहले रखे गए पेड प्रीव्यू में दिख गया. फिल्म ने रिलीज से एक दिन पहले ही 7.8 करोड़ रुपये का कलेक्शन सिर्फ तेलुगु वर्जन से कर लिया है. अब आज फिल्म इंडिया भर में कितना कमा रही है, ये जान लेते हैं.

‘अखंडा 2’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
फिल्म ने आज 8:05 बजे तक 12.5 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन कर लिया है. इसमें प्रेड प्रीव्यू से हुई कमाई जोड़ने के बाद ये आंकड़ा 20.3 करोड़ रुपये तक पहुंचता है. बता दें कि सैक्निल्क पर उपलब्ध आज का डेटा फाइनल नहीं है. इसमें बदलाव हो सकता है.

‘अखंडा 2’ ने साथ में रिलीज हुई फिल्म को कर दिया पीछे
आज ही कपिल शर्मा की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ भी रिलीज हुई है. जहां ये फिल्म अभी तक 1 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाई है, तो वहीं ‘अखंडा 2’ इसका 13 गुना से ज्यादा कमा चुकी है.

‘अखंडा 2’ पर नहीं पड़ा ‘धुरंधर’ का असर
एक तरफ ‘धुरंधर’ की सुनामी आ चुकी है जो हर दिन बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ के ऊपर कमाई कर रही है. ऐसे में दूसरी तरफ ‘अखंडा 2’ के मेकर्स को फिल्म पर भरोसा था और उन्होंने इतनी बड़ी फिल्म के सामने ही इस तेलुगु फिल्म को रिलीज कर दिया. उनका भरोसा सही भी था फिल्म ओपनिंग डे पर दहाई का आंकड़ा पार कर चुकी है.

2028 के सिंहस्थ में शिप्रा के पवित्र जल से ही होगा स्नान: डॉ यादव

2028 के सिंहस्थ में शिप्रा के पवित्र जल से ही होगा स्नान: डॉ यादव
भोपाल। सिंहस्थ के दौरान शिप्रा नदी में स्नान का धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व सर्वोपरि माना जाता है, लेकिन पिछले सिंहस्थ का एक अहम पहलू सामने आया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को अपने कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसका खुलासा किया।

डॉ. यादव ने कहा कि पिछले सिंहस्थ में शिप्रा में पानी नहीं था। जिसके कारण साधु-संतों को परंपरागत शिप्रा स्नान की जगह गंभीर नदी से लाए गए पानी में स्नान करना पड़ा। उन्होंने बताया कि स्नान तो हुए और सिंहस्थ सफलतापूर्वक संपन्न भी हुआ, लेकिन इस बार संतों को शिप्रा का ही जल मिलेगा।

2028 के सिंहस्थ में शिप्रा में मिलेगा निर्मल जल
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अगले सिंहस्थ से पहले शिप्रा को अविरल और स्वच्छ बनाने के लिए विशेष योजना पर कार्य कर रही है, ताकि श्रद्धालुओं और साधु-संतों को शिप्रा स्नान का सौभाग्य मिल सके। इसके लिए 8 सौ करोड़ की योजना पर पीएचई विभाग काम कर रहा है। उन्होंने भरोसा जताया कि अगले सिंहस्थ में शिप्रा अपने पूर्ण स्वरूप में बहेगी।

एक नहीं,दो नदी जोड़ परियोजना पर काम
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने देश में एक प्रकार की पहली नदी जोड़ परियोजना की शुरुआत को भी राज्य की बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक नहीं बल्कि दो न​दी जोड़ परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। पहली परियोजना में केन—बेतवा तो दूसरी ओर मालवा की गंभीर और खान नदी को भी टनल के माध्यम से जोड़ा गया। इस अनोखी टनल के ऊपर खेती हो रही है और नीचे नदी की धारा बहती है। उन्होंने राजस्थान के सहयोग से शुरू पार्वती, कालीसिंध और चंबल लिंक जोड़ परियोजना की भी सराहना की। डॉ यादव ने कहा,​कि इन परियोजनों से मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि पड़ोसी राज्य राजस्थान व उत्तर प्रदेश में भी सिंचाई रकबा बढ़ेगा।

गैस त्रासदी का कचरे भी हमने नष्ट कराया
मुख्यमंत्री ने कहा कि 41 साल पहले भोपाल में हुई गैस त्रासदी के कचरे को नष्ट कराने का काम उनकी सरकार ने सफलतापूर्वक कराया। इसे लेकर जो संदेह था,उसे दूर किया गया। उन्होंने इंदौर की हुकुम चंद मिल का जिक्र करते हुए कहा कि यह मिल सालों से 300 से 400 करोड़ के बकाया में उलझी थी। इसका निराकरण होने के बाद अब वहां 70 से 80 हजार करोड़ का प्रोजेक्ट लगने वाले हैं।

सागर में बनेगा यूरिया,आपूर्ति होगी आसान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भोपाल में पहले जीआईएस सुविधा उपलब्ध नहीं थी, जिसे उनकी सरकार ने लागू किया। इसके अलावा, सागर में खाद का कारखाना चालू होने से यूरिया और अन्य खाद की आपूर्ति में आसानी होगी। उन्होंने बताया कि सरकार ने न केवल व्यवस्थाएं चलाईं, बल्कि दूरदर्शी सोच के साथ ऐसे प्रोजेक्ट भी पूरे किए जो सामान्यतः लंबा समय लेते।

मप्र में सबसे सस्ती बिजली
मुख्यमंत्री ने कहा कि देशभर में अकेला एमपी ऐसा राज्य है, जहां सबसे सस्ती बिजली दी जाती है। ऊर्जा सुधारों को लेकर सबसे पहले काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के19 धार्मिक नगरों में शराबबंदी की गई। धार्मिक स्थलों को पर्यटनस्थल के तौर पर संवारा जा रहा है। इसी क्रम में अब चित्रकूट का कायाकल्प किया जाएगा।डॉ यादव ने कहा कि प्रदेश में एक बगिया अपने नाम की भी शुरुआत की गई।

चिकित्सकों को देंगे निजी सेक्टर से ज्यादा पैसा
मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में तेज गति से मेडिकल कॉलेज खुल रहे हैं। इसके मान से काम करने वाले विशेषज्ञ भी चाहिए। स्वास्थ्य क्षेत्र में विशेषज्ञ नहीं मिलने की चुनौती है,लेकिन हमने तय किया है कि हम प्राइवेट सेक्टर से ज्यादा वेतन देकर एक्सपर्ट डॉक्टरों को सरकारी सेवाओं में आगे लाएंगे।

नक्सलवाद का खात्मा बड़ी उपलब्धि
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने प्रदेश में नक्सलवाद के खात्मे को अपनी सरकार की बड़ी उप​लब्धि बताया।उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के आधा दर्जन से अधिक जिले नक्सलवाद से प्रभावित रहे। विशेषकर छत्तीसगढ़ से लगे जिलों में नक्सलवादी कानून—व्यवस्था के लिए चुनौती बने हुए थे। यहां तक कि नक्सलियों ने 17—17 पुलिस ​कर्मियों की नृशंस हत्या तक की। अविभाजित मप्र में तो एक मंत्री की थाने के समीप हत्या कर दी गई। उस समय समानांतर सत्ता चलने लगी थी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि जब केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश से नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन तय की तो एकबारगी इसमें सफलता को लेकर संदेह भी पैदा हुआ,लेकिन पुलिस बल के हौंसले ने इस लक्ष्य को सफल कर दिखाया। मप्र पुलिस में ही कई अधिकारी स्वयं आगे आए और बालाघाट में ड्यूटी की मांग की, जिससे नक्सलवाद खत्म करने में बड़ी मदद मिली।

मंडला,बालाघाट,डिंडौरी हुए नक्सल मुक्त
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने कहा कि मंडला,बालाघाट और डिंडोरी की गिनती कभी सर्वाधिक नक्सल प्रभावित जिलों में होती थी,लेकिन अब इन जिलों से नक्सलवाद जड़ से खत्म हो चुका है। यह मप्र पुलिस बल की एक बड़ी उपलब्धि है। इस लक्ष्य को हासिल करने में हमारे जवानों व आमजन ने बड़ी कीमत चुकाई। इसके लिए मैं उन सभी को सलाम करता हूं। डॉ यादव ने कहा कि आगे प्रयास यही होंगे कि यह समस्या दोबारा सिर न उठा सके।इसके लिए सिस्टम को और अधिक मजबूत किया जाएगा।

विकास और सेवा के दो वर्ष पुस्तक का विमोचन
प्रदेश के डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा व मप्र भाजपा के अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी इस मौके पर मौजूद थे। इन्होंने भी बीते दो साल में हुए विकास कार्यों की सराहना की। इस दौरान विकास और सेवा के दो वर्ष पुस्तक का विमोचन भी हुआ।

शुक्रवार के दिन करें ये काम, कभी नहीं होगी धन की कमी

शुक्रवार का दिन हिंदू धर्म में विशेष रूप से महत्व रखता है। यह दिन धन और ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी और ग्रह शुक्र को समर्पित है। ज्योतिष शास्त्र में शुक्रवार को लक्ष्मी जी को प्रसन्न करने और आर्थिक समृद्धि पाने के लिए सबसे शुभ दिन माना जाता है।

अगर आप लंबे समय से आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं या आपके घर में धन की स्थिरता नहीं हो पा रही है, तो शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी के 108 नामों (Maa Lakshmi ke 108 Naam) का जप जरूर करें, जो इस प्रकार हैं –

।।मां लक्ष्मी के 108 नाम।। (Maa Lakshmi ke 108 Naam)
1. ऊँ प्रकृत्यै नम:

2. ऊँ विकृत्यै नम:

3. ऊँ विद्यायै नम:

4. ऊँ सर्वभूत-हितप्रदायै नम:

5. ऊँ श्रद्धायै नम:

6. ऊँ विभूत्यै नम:

7. ऊँ वसुन्धरायै नमः

8. ऊँ उदारांगायै नमः

9. ऊँ हरिण्यै नमः

10. ऊँ हेममालिन्यै नमः

11. ऊँ धनधान्य-कर्ये नमः

12. ऊँ सिद्धयै नमः

13. ऊँ स्त्रैणसौम्यायै नमः

14. ऊँ शुभप्रदायै नमः

15. ऊँ नृपवेश्मगतानन्दायै नमः

16. ऊँ सुरभ्यै नम:

17. ऊँ परमात्मिकायै नम:

18. ऊँ वाचे नम:

19. ऊँ पद्मालयायै नम:

20. ऊँ पद्मायै नमः

21. ऊँ शुचय़ै नमः

22. ऊँ स्वाहायै नमः

23. ऊँ स्वधायै नमः

24. ऊँ सुधायै नमः

25. ऊँ धन्यायै नमः

26. ऊँ हिरण्मयै नमः

27. ऊँ लक्ष्म्यै नमः

28. ऊँ नित्यपुष्टायै नमः

29. ऊँ विभावर्यै नमः

30. ऊँ अदित्यै नमः

31. ऊँ दित्यै नमः

32. ऊँ दीप्तायै नमः

33. ऊँ वसुधायै नमः

34. ऊँ वसुधारिण्यै नमः

35. ऊँ कमलायै नमः

36. ऊँ कान्तायै नमः

37. ऊँ कामाक्ष्यै नमः

38. ऊँ क्रोधसंभवायै नमः

39. ऊँ अनुग्रहप्रदायै नमः

40. ऊँ बुद्धयै नमः

41. ऊँ अनघायै नमः

42. ऊँ हरिवल्लभायै नमः

43. ऊँ अशोकायै नमः

44. ऊँ अमृतायै नमः

45. ऊँ दीप्तायै नमः

46. ऊँ लोकशोकविनाशिन्यै नमः

47. ऊँ धर्म-निलयायै नमः

48. ऊँ करुणायै नमः

49. ऊँ लोकमात्रे नमः

50. ऊँ पद्मप्रियायै नमः

51. ऊँ पद्महस्तायै नमः

52. ऊँ पद्माक्ष्यै नमः

53. ऊँ पद्मसुन्दर्यै नमः

54. ऊँ पद्मोद्भवायै नमः

55. ऊँ भास्कर्यै नमः

56. ऊँ बिल्वनिलयायै नमः

57. ऊँ वरारोहायै नमः

58. ऊँ यशस्विन्यै नमः

59. ऊँ वरलक्ष्म्यै नमः

60. ऊँ वसुप्रदायै नमः

61. ऊँ शुभायै नमः

62. ऊँ हिरण्यप्राकारायै नमः

63. ऊँ समुद्रतनयायै नमः

64. ऊँ पद्ममुख्यै नमः

65. ऊँ पद्मनाभप्रियायै नमः

66. ऊँ रमायै नमः

67. ऊँ पद्ममालाधरायै नमः

68. ऊँ देव्यै नमः

69. ऊँ पद्मिन्यै नमः

70. ऊँ पद्मगन्धिन्यै नमः

71. ऊँ पुण्यगन्धायै नमः

72. ऊँ सुप्रसन्नायै नमः

73. ऊँ प्रसादाभिमुख्यै नमः

74. ऊँ प्रभायै नमः

75. ऊँ चन्द्रवदनायै नमः

76. ऊँ चन्द्रायै नमः

77. ऊँ चन्द्रसहोदर्यै नमः

78. ऊँ चतुर्भुजायै नमः

79. ऊँ विष्णुपत्न्यै नमः

80. ऊँ प्रसन्नाक्ष्यै नमः

81. ऊँ नारायणसमाश्रितायै नमः

82. ऊँ दारिद्र्यध्वंसिन्यै नमः

83. ऊँ देव्यै नमः

84. ऊँ सर्वोपद्रव-वारिण्यै नमः

85. ऊँ नवदुर्गायै नमः

86. ऊँ महाकाल्यै नमः

87. ऊँ ब्रह्माविष्णु-शिवात्मिकायै नमः

88. ऊँ त्रिकालज्ञान-संपन्नायै नमः

89. ऊँ भुवनेश्वर्यै नमः

90. ऊँ चन्द्ररूपायै नमः

91. ऊँ इन्दिरायै नमः

92. ऊँ इन्दुशीतलायै नमः

93. ऊँ अह्लादजनन्यै नमः

94. ऊँ पुष्टयै नमः

95. ऊँ शिवायै नमः

96. ऊँ शिवकर्यै नमः

97. ऊँ सत्यै नमः

98. ऊँ विमलायै नमः

99. ऊँ विश्वजनन्यै नमः

100. ऊँ तुष्टयै नमः

101. ऊँ दारिद्र्यनाशिन्यै नमः

102. ऊँ प्रीतिपुष्करिण्यै नमः

103. ऊँ शान्तायै नमः

104. ऊँ शुक्लमाल्यांबरायै नमः

105. ऊँ श्रियै नमः

106. ऊँ जयायै नमः

107. ऊँ मंगलादेव्यै नमः

108. ऊँ विष्णुवक्षस्थलस्थितायै नमः।।

poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...