‘धुरंधर’ ने तोड़ा ‘गली बॉय’ का रिकॉर्ड

‘धुरंधर’ ने तोड़ा ‘गली बॉय’ का रिकॉर्ड
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है. फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज हुई थी और हर रोज बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बना रही है. वीक ऑफ के साथ-साथ फिल्म वीक डेज में भी रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर रही है. ‘धुरंधर’ को रिलीज हुए अब पांच दिन हो गए हैं और अब ये रणवीर सिंह के करियर की 5वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है.

‘धुरंधर’ के पांचवें दिन का कलेक्शन
सैकनिल्क के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर 28 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.
दूसरे दिन फिल्म 32 करोड़ और तीसरे दिन 43 करोड़ रुपए कमाए थे.
चौथे दिन भी ‘धुरंधर’ ने 23.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है.
हालांकि कोईमोई के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने चार दिनों में कुल 130.8 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.
सैकनिल्क की मानें तो पांचवें दिन भी फिल्म अब तक (रात 8 बजे) 18.65 करोड़ रुपए कमा चुकी है.
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का कुल कलेक्शन अब 149.45 करोड़ रुपए हो गया है.

रणवीर सिंह की 5वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनी ‘धुरंधर’
‘धुरंधर’ अब रणवीर सिंह के करियर की 5वीं सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई है. फिल्म ने एक्टर की हिट फिल्म ‘गली बॉय’ का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ दिया है. बॉलीवुड हंगामा की मानें तो 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 140.25 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था. अब ‘धुरंधर’ ने इस आंकड़े को पार कर लिया है.

‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
‘धुरंधर’ वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा रही है. रणवीर सिंह की फिल्म ने अब तक 193 करोड़ रुपए का बिजनेस कर लिया है. फिल्म को आदित्य धर ने डायरेक्ट किया है. ‘धुरंधर’ में आर माधवन, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और संजय दत्त भी अहम रोल में दिखाई दिए हैं.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भरेवा शिल्पकार को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भरेवा शिल्पकार को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित होने पर दी बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को बैतूल जिले के ‘भरेवा’ शिल्पकार बलदेव वाघमारे को ‘राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार’ से सम्मानित होने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु द्वारा नई दिल्ली में ‘भरेवा’ शिल्पकार वाघमारे को सम्मानित किया जाना हम सभी के लिए गौरव की बात है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि ‘भरेवा’शिल्पकार वाघमारे के सम्मानित होने से मध्यप्रदेश की भरेवा शिल्प कला को राष्ट्रीय पहचान मिली है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों हीराबाई झरेका बघेल राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों हीराबाई झरेका बघेल राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित
राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु ने छत्तीसगढ़ की प्रतिभाशाली धातुकला शिल्पकार मती हीराबाई झरेका बघेल को उनकी उत्कृष्ट कलात्मक उपलब्धियों के लिए राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार छत्तीसगढ़ की समृद्ध धातुकला परंपरा को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित स्थान दिलाने के लिए उनकी सराहनीय सेवा का प्रतीक है। राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित राष्ट्रीय हस्तशिल्प समारोह में देश भर के हस्तशिल्पियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने की, इस मौके पर राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप उपस्थित थीं।

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने इस उपलब्धि पर मती हीराबाई झरेका बघेल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि मती हीराबाई झरेका ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और धातुकला क्षेत्र में अपना उत्कृष्ट योगदान दिया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है। उनकी यह उपलब्धि प्रदेश के लिए गर्व की बात है। उनका यह कार्य न केवल हमारी कला को संरक्षित करता है, बल्कि नये कलाकारों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

राजेश अग्रवाल ने आगे कहा कि मती हीराबाई झरेका की अद्भुत सफलता पर छत्तीसगढ़ सरकार और संस्कृति विभाग की ओर से हार्दिक अभिनंदन। हमारे कलाकारों की उत्कृष्टता और उनका समर्पण ही हमारी सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाए रखने का मूल आधार है। संस्कृति विभाग निरंतर प्रयासरत है कि वह धातुकला के शिल्पियों एवं कलाकारों को तकनीकी प्रशिक्षण, वित्तीय सहायता एवं उचित मंच प्रदान करे, जिससे वे अपनी कला को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकें। यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करते हुए विश्व के सामने मजबूती से प्रस्तुत करें।

संस्कृति विभाग छत्तीसगढ़ के शिल्पकारों के कौशल संवर्धन के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम, वित्तीय सहायता एवं प्रदर्शनियों का आयोजन करता रहता है, जिससे कि वे अपनी कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित कर सकें। विभाग का उद्देश्य है कि प्रदेश के धातुकला एवं हस्तशिल्प क्षेत्र को संरक्षित करते हुए युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएं और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जाए। मती हीराबाई झरेका को राष्ट्रीय हस्तशिल्प पुरस्कार प्राप्त होने से न केवल छत्तीसगढ़ की कला एवं संस्कृति की प्रतिष्ठा बढ़ी है बल्कि यह पूरे प्रदेश के शिल्पकारों के लिए एक नई प्रेरणा भी बनी हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ला के स्वास्थ्य लाभ की कामना की

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ला के स्वास्थ्य लाभ की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) पहुँचे और वहां उपचाररत भारतीय ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ला से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। मुख्यमंत्री साय ने चिकित्सकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विनोद कुमार शुक्ल भारतीय साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। उनकी सृजनशीलता, संवेदना और सरल भाषा में गहन अनुभूतियों की अभिव्यक्ति देश और प्रदेश—दोनों को गौरवान्वित करती है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा एवं छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति छात्रावास के प्रतिनिधि मंडल ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विगत दिवस राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शासकीय आदर्श पोस्ट मैट्रिक अनुसूचित जाति बालक छात्रावास, पेंशनबाड़ा रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री खुशवंत साहेब उपस्थित थे।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री साय को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित गुरु पर्व कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया।

प्रतिनिधियों ने बताया कि इस अवसर पर राजधानी रायपुर के विभिन्न छात्रावासों—कालाबाड़ी कन्या छात्रावास, शंकर नगर कन्या छात्रावास, आमापारा छात्रावास, डी.डी.यू. छात्रावास, कबीर छात्रावास, प्रयास छात्रावास, देवपुरी छात्रावास सहित अनेक छात्रावासों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में सहभागिता करेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि गुरु घासीदास जी के विचार सामाजिक सद्भाव, समरसता और मानव-सेवा की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने इस प्रकार के आयोजनों को छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं मूल्य शिक्षा के लिए अत्यंत प्रेरणादायी बताया।

प्रतिनिधिमंडल में छात्रावास के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं अन्य सदस्य उपस्थित थे।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की तीसरी बड़ी जीत

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारत की तीसरी बड़ी जीत
हार्दिक पांड्या के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने दक्षिण अफ्रीका को कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में 101 रनों के बड़े अंतर से हराया। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक पांड्या के नाबाद अर्धशतक की मदद से 20 ओवर में छह विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम 12.3 ओवर में 74 रन पर ढेर हो गई। भारत ने इस तरह बड़ी जीत दर्ज करते हुए पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है।

दक्षिण अफ्रीका की बड़ी हार
दक्षिण अफ्रीका टी20 में अपने न्यूनतम स्कोर पर ढेर हो गया। दक्षिण अफ्रीका की टीम का यह सबसे छोटे प्रारूप में न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसका न्यूनतम स्कोर 87 रन था जो 2022 में उसने भारत के खिलाफ ही बनाया था। दक्षिण अफ्रीका को छठी बार टी20 में 100+ रनों से हार का सामना करना पड़ा है जिसमें से तीन बार उसे भारत के खिलाफ 100+ रनों से हार मिली है। भारत की यह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रनों के लिहाज से तीसरी बड़ी जीत है। भारत ने इससे पहले दक्षिण अफ्रीका को 2024 में 135 रनों से और 2023 में 106 रनों से हराया है।

भारत के खिलाफ टी20 में न्यूनतम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीमें
दक्षिण अफ्रीका भारत के खिलाफ टी20 में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली चौथी टीम बनी। भारत के खिलाफ यूएई की टीम इस साल 57 रन पर ऑलआउट हुई थी, जबकि 2023 में न्यूजीलैंड की टीम 66 रन पर ऑलउट हुई थी। भारत ने आयरलैंड को 2018 में 70 रन पर ऑलआउट किया था।
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने किया निराश
लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पावरप्ले में ही तीन विकेट गंवा दिए। दक्षिण अफ्रीका ने इसके बाद नियमित रूप से विकेट गंवाए और उसका कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि उसके सिर्फ चार बल्लेबाज दहाई अंक का आंकड़ा छू सके। दक्षिण अफ्रीका के लिए डेवाल्ड ब्रेविस ने सबसे ज्यादा 22 रन बनाए, जबकि कप्तान एडेन मार्करम ने 14, ट्रिस्टन स्टब्स ने 14 और मार्को यानसेन ने 12 रन बनाए।
बुमराह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में पूरे किए 100 विकेट
दिलचस्प बात यह रही कि भारत के सभी गेंदबाजों को सफलताएं मिली। इस दौरान बुमराह ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 विकेट पूरे किए और वह ऐसा करने वाले अर्शदीप के बाद भारत के दूसरे गेंदबाज गेंदबाज बने। वहीं, बुमराह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारूप में 100+ विकेट लेने वाले पहले भारतीय और ओवरऑल पांचवें गेंदबाज हैं। उनसे पहले लसिथ मलिंगा, टिम साउथी, शाकिब अल हसन और शाहीन अफरीदी ऐसा कर चुके हैं। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। वहीं, शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या को एक-एक सफलता मिली।

हार्दिक ने बल्ले से दिखाया दम
इससे पहले, भारतीय टीम के अनुभवी ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार प्रदर्शन किया। हार्दिक ने बल्ले से दम दिखाया और नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली जिससे भारत दक्षिण अफ्रीका के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रख सका। हार्दिक ने इसके साथ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के पूरे कर लिए और वह रोहित शर्मा और विराट कोहली की बराबरी पर पहुंच गए। भारत के लिए हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर छह चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 59 रन बनाए। हार्दिक एशिया कप के दौरान क्वाड्रिसेप्स की चोट के कारण दो महीने से अधिक समय तक बाहर रहे और उन्होंने इस मैच से वापसी की।
हार्दिक ने वापसी पर चमक बिखेरी और टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100 छक्के पूरे करने वाले चौथे भारतीय बने। हार्दिक से पहले रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव और विराट कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 100+ छक्के लगाए हैं। टी20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित के नाम है जिन्होंने इस प्रारूप में 205 छक्के लगाए हैं। सूर्यकुमार दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 155 छक्के लगाए हैं। कोहली ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में 124 छक्के जड़े हैं।

चुनाव आयोग के जरिए लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है BJP – राहुल गांधी

चुनाव आयोग के जरिए लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है BJP – राहुल गांधी
शीतकालीन सत्र में मंगलवार को कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी चुनाव सुधारों पर हो रही चर्चा में शामिल हुए। चर्चा के दौरान खादी पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि, देश के पहनावे में देश की झलक दिखती है। खादी देश की भावना है। हमारा देश 150 करोड़ लोगों से बना है। देश के सारे धागे एक जैसे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस सभी संस्थाओं पर कब्जा करना चाहता है। नाथूराम गोडसे ने गांधी को मारा। यह असहज करने वाला सत्य है।

चुनाव सुधार पर चर्चा के दौरान सदन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि 30 जनवरी, 1948 को महात्मा गांधी की छाती में तीन गोलियां लगीं। नाथूराम गोडसे ने हमारे राष्ट्रपिता की हत्या कर दी। आज हमारे दोस्तों ने उन्हें दूर धकेल दिया है। वह एक असहज सच्चाई हैं, लेकिन प्रोजेक्ट यहीं खत्म नहीं हुआ। जैसा कि मैंने कहा, सब कुछ वोट से निकला है। सभी संस्थाएं वोट से निकली हैं। इसलिए यह साफ है कि आरएसएस को उन सभी संस्थाओं पर कब्जा करना होगा जो वहां से निकली हैं।

राहुल गांधी ने कहा, सभी जानते हैं कि कैसे भारत के विश्वविद्यालयों में वाइस चांसलरों की नियुक्ति हो रही है। उन्होंने कहा कि इससे कोई मतलब नहीं है कि व्यक्ति की योग्यता क्या है, बस उसकी एक योग्यता है कि वह संघ से जुड़ा हो। इस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने हंगामा शुरू कर दिया। स्पीकर ओम बिरला ने राहुल गांधी से कहा कि आप चुनाव सुधार पर ही बोलिए, किसी संगठन का नाम मत लीजिए। राहुल के बायन पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि हम सभी लोग नेता प्रतिपक्ष को सुनने के लिए ही बैठे हैं। अगर वह विषय पर ही नहीं बोलेंगे, तो क्यों समय खराब कर रहे हैं सबका।

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल
सत्ता पक्ष के हंगामे पर राहुल गांधी ने कहा कि मैंने कुछ भी गलत नहीं कहा है। शिक्षण संस्थाओं पर कब्जा किया गया है। सीबीआई, ईडी पर भी एक संस्था से जुड़े लोगों ने कब्जा किया गया है। तीसरी संस्था चुनाव आयोग पर भी एक संस्था का कब्जा है, जो देश में चुनाव को नियंत्रित करती है। मेरे पास इसके सबूत हैं। भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने के लिए चुनाव आयोग का इस्तेमाल कर रही है। सीजेआई को सीईसी की नियुक्ति प्रक्रिया से हटाया गया। एक तरफ पीएम मोदी और अमित शाह बैठे थे और दूसरी तरफ मैं। किसी प्रधानमंत्री ने ऐसा नहीं किया। दिसंबर 2023 में नियम बदल यह प्रावधान किया कि किसी भी चुनाव आयुक्त को दंडित नहीं किया जा सकता। यह 2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले किया गया। सीसीटीवी और डेटा को लेकर नियम बदले गए। सत्ता के साथ चुनाव आयोग का तालमेल है। यह डेटा का सवाल नहीं, चुनाव का सवाल है। हरियाणा की वोटर लिस्त में एक ब्राजीलियन महिला की फोटो 22 बार छपी।

राहुल ने लगाया वोट चोरी का आरोप
राहुल गांधी ने कहा कि चुनाव आयोग को कंट्रोल करने का क्या मतलब है? वह तस्वीरें यहां नहीं दिखाना चाहता, लेकिन यह चुनाव की चोरी का सवाल है। चुनाव आयोग को घेरते हुए राहुल गांधी ने कहा कि बिहार में एसआईआर के बाद वोटर लिस्ट में एक लाख 22 हजार डुप्लीकेट फोटो छपी हैं। हमने हरियाणा और महाराष्ट्र में वोट चोरी साबित की है। चुनाव सुधार जरूरी हैं। मशीन रीडेबल वोटर लिस्ट सभी राजनीतिक दलों को चुनाव से एक महीने पहले दी जानी चाहिए। सीसीटीवी फुटेज डिस्ट्रॉय करने का नियम भी बदला जाना चाहिए। वोट चोरी देशद्रोह…हम महान लोकतंत्र हैं। सरकार चुनाव सुधार नहीं चाहती है।

माइक्रोसॉफ्ट भारत में ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा

माइक्रोसॉफ्ट भारत में ₹1.5 लाख करोड़ का निवेश करेगा
भारत की डिजिटल अर्थव्यवस्था और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में एक नए युग की शुरुआत का संकेत देते हुए, टेक दिग्गज माइक्रोसॉफ्ट ने भारत में अपने अब तक के सबसे बड़े निवेश की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक अहम बैठक के बाद, माइक्रोसॉफ्ट के चेयरमैन और सीईओ सत्या नडेला ने बुधवार को एलान किया कि कंपनी भारत में 1.5 लाख करोड़ रुपये (लगभग 17.5 बिलियन डॉलर) का निवेश करेगी।

एशिया में माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल इन्वेस्टमेंट भारत में
यह एशिया में माइक्रोसॉफ्ट का अब तक का सबसे बड़ा सिंगल इन्वेस्टमेंट है। माइक्रोसॉफ्ट का यह फैसला बताता है कि दुनिया में तकनीक के मामले में भारत का कद तेजी से बढ़ रहा है। बैठक के बाद सत्या नडेला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा नडेला ने लिखा, ” बुधवार शाम को हुई इस मुलाकात ने न केवल भारत-अमेरिका तकनीकी संबंधों को मजबूत किया है, बल्कि भारत की एआई महत्वाकांक्षाओं को नई उड़ान दी है।”

नडेला ने कहा, “भारत में एआई अवसरों पर एक प्रेरणादायक बातचीत के लिए धन्यवाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी। देश की महत्वाकांक्षाओं का समर्थन करने के लिए, माइक्रोसॉफ्ट 17.5 अरब डॉलर (लगभग ₹1.5 लाख करोड़) के निवेश का वादा रहा है- यह एशिया में हमारा अब तक का सबसे बड़ा निवेश है। यह निवेश भारत के ‘एआई-फर्स्ट भविष्य’ के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे, कौशल और संप्रभु क्षमताओं के निर्माण में मदद करेगा।”

एआई की बात आती है तो दुनिया भारत को लेकर आशान्वित
नडेला के पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर लिखा, “जब बात एआई की आती है तो दुनिया भारत को लेकर आशान्वित है। सत्या नडेला के साथ बहुत ही उत्पादक चर्चा हुई। यह देखकर खुशी हो रही है कि भारत वह स्थान बन रहा है जहां माइक्रोसॉफ्ट एशिया में अपना सबसे बड़ा निवेश करेगा। भारत के युवा इस अवसर का उपयोग नवाचार करने और एक बेहतर ग्रह के लिए एआई की शक्ति का लाभ उठाने में करेंगे।” माइक्रोसॉफ्ट की ऐतिहासिक घोषणा का स्वागत करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने भारत की युवा शक्ति और नवाचार क्षमता पर भरोसा जताया।

सरकार का इंडिगो पर कड़ा एक्शन, एयरलाइन की उड़ानों में 10% की कटौती

सरकार का इंडिगो पर कड़ा एक्शन, एयरलाइन की उड़ानों में 10% की कटौती
नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंडिगो एयरलाइन की उड़ानों में 10% कटौती करने का कड़ा निर्देश दिया है। पिछले हफ्ते क्रू रोस्टर, फ्लाइट शेड्यूल और संचार की कमी जैसे आंतरिक कुप्रबंधन के कारण यात्रियों को हुई भारी असुविधा को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। मंत्रालय का मानना है कि एयरलाइन के संचालन को स्थिर करने और रद्दीकरण की घटनाओं को कम करने के लिए यह कटौती जरूरी है। हालांकि, इस कटौती के बावजूद इंडिगो अपने सभी मौजूदा गंतव्यों पर उड़ानें जारी रखेगी।

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को मंगलवार को विमानन मं मंत्रालय में तलब किया गया, जहां उन्होंने हालात को स्थिर करने के लिए किए जा रहे उपायों पर अपडेट दिया। सीईओ ने पुष्टि की है कि 6 दिसंबर तक प्रभावित उड़ानों के लिए 100% रिफंड की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। मंत्रालय ने शेष रिफंड और यात्रियों के फंसे हुए सामान को जल्द से जल्द सौंपने के सख्त निर्देश दिए हैं। इंडिगो को किराया सीमा और यात्री सुविधा उपायों सहित मंत्रालय के सभी निर्देशों का बिना किसी अपवाद के पालन करने को कहा गया है। नागर विमानन मंत्री के राममोहन नायडू ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसकी जानकारी दी।

क्या है कटौती का मकसद?
मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि 10% की कटौती का उद्देश्य एयरलाइन के सिस्टम पर दबाव कम करना है ताकि जो भी उड़ानें शेड्यूल में रहें, वे समय पर और बिना रद्द हुए चल सकें। इंडिगो को यह सुनिश्चित करना होगा कि वह उच्च मांग वाले रूट्स पर भी संचालन को सुचारू रखे और किसी भी सेक्टर पर सेवा पूरी तरह बंद न करे।
मंजूर उड़ानों के मुकाबले कम संचालन

डीजीसीए की ओर इंडिगो को जारी आधिकारिक नोटिस में कहा गया है कि विंटर शेड्यूल के तहत नवंबर 2025 के लिए एयरलाइन को प्रति सप्ताह 15,014 प्रस्थान और कुल 64,346 उड़ानों की मंजूरी दी गई थी। हालांकि, परिचालन आंकड़ों से पता चलता है कि इंडिगो केवल 59,438 उड़ानें ही संचालित कर पाई। नवंबर में एयरलाइन की 951 उड़ानें रद्द की गईं।

नोटिस के अनुसार, इंडिगो को समर शेड्यूल 2025 की तुलना में विंटर शेड्यूल में 6% के इजाफे की अनुमति दी गई थी, इसके तहत 403 विमानों के उपयोग की मंजूरी थी। लेकिन एयरलाइन अक्तूबर 2025 में केवल 339 और नवंबर 2025 में 344 विमान ही संचालित कर सकी।

डीजीसीए ने कहा कि एयरलाइन ने 2024 की सर्दियों की तुलना में अपने प्रस्थान में 9.66% और इस वर्ष के गर्मियों के शेड्यूल की तुलना में 6.05% की वृद्धि की थी, लेकिन वह इस शेड्यूल का कुशलतापूर्वक संचालन नहीं कर सकी।

क्या है डीजीसीए का निर्देश?
डीजीसीए ने अपने आदेश में कहा, “एयरलाइन को अपने शेड्यूल को 5% तक घटाने का निर्देश दिया जाता है, यह कटौती विशेष रूप से अधिक मांग और अधिक फेरों वाले उड़ानों में हो। साथ ही, इंडिगो को किसी रूट पर जारी एकल उड़ानों को बंद करने से बचना चाहिए।”

इंडिगो सीईओ बोले- हम संकट के बाद फिर अपने पैरों पर खड़ा हो रहे
उधर, इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि आपका एयरलाइन संकट के दौर के बाद एक बार फिर अपने पैरों पर खड़ा हो गया है। इंडिगो सीईओ ने वीडियो के जरिए बयान जारी कर कहा, “हम परेशानियों से गुजरे, यात्रियों को परेशानी हुई। इसके लिए हम माफी चाहते हैं। हवाई यात्रा की खुबसूरती यह है कि यह लोगों को, इमोशन और एंबीशन को साथ लाती है। हम जानते हैं कि आप अलग-अलग कारणों से यात्रा करने वाले थे, पर आप से हजारों ऐसा नहीं कर पाए। हम इसके लिए हृदय से क्षमाप्रार्थी हैं।

हम उड़ानों को रद्द करना नहीं टाल पाए। पर हम आपको आश्वस्त करना चाहते हैं कि हमारी पूरी इंडिगो टीम कड़ी मेहनत कर रही है। सबसे पहले हमारी प्राथमिकता हमारे मूल्यवान ग्राहकों को सुरक्षित तरीके से उन्हें उनके घर पहुंचना है। बड़े पैमाने पर रिफंड जारी किए जा रहे हैं। यह रोजना किया जा रहा है। हवाई अड्डों पर फंसे अधिकतर लगेज यात्रियों के घर पहुंचाए जा रहे हैं। बचे हुए बैग्स भी जल्द ही ग्राहकों के घर तक पहुंचाने की प्रक्रिया जारी है।

गणेश चालीसा के अर्थ में छुपा है हर समस्या का समाधान, बुधवार को पाठ से बन सकते हैं बिगड़े काम

गणेश चालीसा के अर्थ में छुपा है हर समस्या का समाधान, बुधवार को पाठ से बन सकते हैं बिगड़े काम
गणेश चालीसा एक भक्तिपूर्ण रचना है। इसमें चालीस छंदों के माध्यम से भगवान गणेश की महिमा का वर्णन है। विघ्नहर्त भगवान गणेश को हर नए कार्य, अनुष्ठान या शुभ दिन में सबसे पहले याद किया जाता है। गणेश भक्तों द्वारा विश्वास किया जाता है कि, भगवान गणेश की कृपा और आशीर्वाद से हर मनोकामना पूरी होती है। आज आपके लिए हम लाए हैं, गणेश चालीसा और उसका हिंदी अर्थ। इसे जानने के बाद गणेश चालीसा पढ़ने का महत्व आपके लिए और बढ़ जाएगा।

गणेश चालीसा का हिंदी अर्थ
गणेश चालीसा में भगवान गणेश की महिमा, बुद्धि, कृपा और विघ्नहर्ता का गुणगान है। प्रारंभ में गणपति को सद्गुणों का भंडार बताया गया है, जो भक्तों के सभी कष्ट और बाधाएं दूर कर जीवन में मंगल करते हैं। उनके रूप सौंदर्य, आभूषण, वाहन मूषक और ऋद्धि-सिद्धि के साथ उनके दिव्य स्वरूप का अद्भुत वर्णन है। इसमें भगवान गणेश के जन्म की कथा आती है, जिसमें माता पार्वती के तप, शनि देव की दृष्टि से सिर कटने और विष्णु द्वारा हाथी का मस्तक लाकर पुनर्जीवन देने की कथा बताई गई है। इसी प्रसंग से गणेश को प्रथम पूज्य और बुद्धि का देवता होने का वरदान मिला। पिता शिव जी ने उनकी बुद्धि की परीक्षा ली। तब गणेश जी माता-पिता की परिक्रमा कर श्रेष्ठ बुद्धि का प्रमाण देते हैं। अंत में भक्त विनम्र होकर गणेश से कृपा, भक्ति, ज्ञान और जीवन में सुख-समृद्धि की कामना करता है। जो व्यक्ति भक्ति, श्रद्धा और विश्वास से गणेश चालीसा का पाठ करता है, उसके जीवन से विघ्न दूर होते हैं, घर में शुभता आती है और उसे समाज में मान-सम्मान मिलता है।

गणेश चालीसा का आध्यात्मिक महत्व
बुद्धि, विवेक और सभी कार्यों में सफलता मिलती है।
धर्मरक्षक और बुद्धि के देवता गणेश सद्गुण प्रदान करते हैं।
नियमित पाठ से गणेश जी की भक्ति, आशीर्वाद और कृपा प्राप्त होती है।
गणेश चालीसा जीवन की व्यावहारिक शिक्षा और सांसारिक और आध्यात्मिक उन्नती दोनों देती है।
चालीसा के छंद धैर्य, विनम्रता और भक्ति बढ़ाने की प्रेरणा देते हैं। इन गुणों से आध्यात्मिक और सांसारिक प्रगति होती है।
चालीसा में भगवान गणेश को मानव और ईश्वर के बीच मार्गदर्शक के रूप में याद करते हैं, जो हर आत्मा को ज्ञान की ओर ले जाते हैं।

गणेश चालीसा के मानसिक लाभ
मानसिक शांति भी मिलती है।
छंद जब श्रद्धा से पढ़ने पर मन को शांत करते हैं।
बेचैनी कम होती है और भीतर संतुलन स्थापित होता है।
स्पष्ट सोचने और समस्या के समाधान की क्षमता बढ़ती है।
पाठ के बाद मन हल्का और एनर्जी से भरा महसूस करता है।
पाठ से कन्फ्यूजन के समय मानसिक नियंत्रण का संचार होता है।
नियमित करने पर यह पाठ ध्यान बन जाता है और चिंता को कम करता है।

आध्यात्मिक और भौतिक लाभ
भक्त को ईश्वर के और निकट लाता है।
भक्ति बढ़ती है और आत्मा शुद्ध होती है।
कामकाजी लोगों की काम से जुड़ी बाधाएं दूर होती हैं।
विद्यार्थी इसे एकाग्रता और समझ बढ़ाने के लिए पढ़ते हैं।
विघ्नहर्ता गणेश हर कार्य को सहज और अनुकूल बनाते हैं।
शिक्षा, करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन में सफलता मिलती है।
भगवान गणेश नकारात्मक ऊर्जा, दुर्घटना और दुर्भाग्य से रक्षा करते हैं।
नियमित पाठ से आध्यात्मिक उन्नति के साथ ही सांसारिक समृद्धि भी मिलती है।

poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...