‘IAS संतोष वर्मा’ के ‘ब्राह्मण बहू दान में मिलने तक रहे आरक्षण’ वाले बयान पर भड़के ‘डिप्टी सीएम’

‘IAS संतोष वर्मा’ के ‘ब्राह्मण बहू दान में मिलने तक रहे आरक्षण’ वाले बयान पर भड़के ‘डिप्टी सीएम’
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में अजाक्स प्रांतीय अधिवेशन में वरिष्ठ IAS अधिकारी और नवनिर्वाचित प्रांताध्यक्ष संतोष वर्मा के एक बयान से पूरे प्रदेशभर में बवाल मच गया। जिसके बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसी बीच डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि इस प्रकार की सोच भारतीय संस्कृति और हमारी परंपराओं का भी अपमान करती हैं।

प्रशासनिक गरिमा पर उठते हैं प्रश्न- राजेंद्र शुक्ला
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने आईएएस संतोष वर्मा पर नाराजगी व्यक्त करते हुए लिखा कि एक आईएएस अधिकारी द्वारा बहन एवं बेटियों को लेकर की गई टिप्पणी अत्यंत आपत्तिजनक, असंवेदनशील और समाज में अनावश्यक विभाजन पैदा करने वाली है। किसी भी समाज के बहन एवं बेटियों के विरुद्ध ऐसी टिप्पणी विकृत मानसिकता का परिलक्षण है। एक उच्च पद पर बैठे अधिकारी से ऐसे विचार न केवल सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाते हैं बल्कि प्रशासनिक गरिमा पर भी प्रश्न उठाते हैं।

ऐसी टिप्पणी मर्यादा के खिलाफ
आगे शुक्ला ने निशाना साधते हुए कहा कि सरकार की स्पष्ट मान्यता है कि किसी भी जिम्मेदार पद पर बैठे अधिकारी द्वारा मातृशक्ति के विरुद्ध ऐसी टिप्पणी करना सामाजिक समरसता और संवैधानिक मर्यादा दोनों के विरुद्ध है। इस प्रकार की सोच भारतीय संस्कृति और हमारी परंपराओं का भी अपमान करती है। सभी वर्गों का सम्मान हमारी परंपरा का मूल है और किसी भी समुदाय विशेष को लक्षित कर की गई टिप्पणी स्वीकार नहीं की जा सकती।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने की भेंट

मुख्यमंत्री डॉ. यादव से केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने की भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से बुधवार की शाम मुख्यमंत्री निवास में केंद्रीय संचार और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भेंट की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री सिंधिया का स्वागत किया।

जशपुर जिले में शिल्पकारों के लिए स्थापित होगा ग्लेज़िंग यूनिट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

जशपुर जिले में शिल्पकारों के लिए स्थापित होगा ग्लेज़िंग यूनिट: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के ग्राम नारायणपुर में कुम्हार समाज द्वारा आयोजित विष्णु महायज्ञ एवं चक्र पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए और पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर ग्राम गोरिया में माटी कला बोर्ड के माध्यम से कुम्हारों के लिए ग्लेज़िंग यूनिट स्थापित करने तथा कुम्हार समाज के मंगल भवन के विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के 100 कुम्हारों को इलेक्ट्रॉनिक चाक का भी वितरण किया।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कुम्हार समाज द्वारा आयोजित विष्णु महायज्ञ का यह पवित्र आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत का जीवंत उदाहरण है। चक्र पूजा केवल मिट्टी के चाक की आराधना नहीं, बल्कि सृष्टि के निर्माण, परिश्रम, रचनात्मकता और मानव जीवन की निरंतरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कुम्हार समाज छत्तीसगढ़ी संस्कृति का अभिन्न अंग है। आप सभी मिट्टी की कला में सिद्धहस्त हैं। आपकी रचनात्मक मेहनत हमारे तीज-त्योहारों और धार्मिक अनुष्ठानों को जीवंत और पूर्णता प्रदान करती है। हमारी सरकार आपकी इस अनमोल विरासत के संरक्षण, संवर्धन और सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ माटी कला बोर्ड के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक चाक (इलेक्ट्रिक पॉटर व्हील) का वितरण किया जा रहा है, जिससे मेहनत कम होगी, उत्पादन क्षमता बढ़ेगी और उत्पादों को बेहतर फिनिशिंग मिलेगी। इससे बाजार में ऊँचा मूल्य मिलेगा और वर्षभर स्थिर आमदनी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि कारीगरों के प्रशिक्षण के लिए नई डिजाइन, आधुनिक तकनीक और उद्यमिता से संबंधित प्रशिक्षण कार्यक्रम भी संचालित किए जा रहे हैं। हमारी सरकार कुम्हारों को वित्तीय सहायता भी प्रदान कर रही है, जिससे आप नए उपकरण खरीदकर अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकें। मार्केटिंग के लिए मेलों, प्रदर्शनियों और ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म्स का उपयोग बढ़ाया जा रहा है, जिससे आपकी कला पूरे देश में ही नहीं, बल्कि विदेशों तक पहुँच सके। उन्होंने छत्तीसगढ़ की माटी कला को वैश्विक स्तर पर स्थापित करने की अपील की।

कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, विधायक गोमती साय और रायमुनी भगत, पद्मश्री जागेश्वर यादव, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष शंभूराम चक्रवर्ती, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका अध्यक्ष जशपुर अरविंद भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, नगर पालिका जशपुर उपाध्यक्ष यश प्रताप सिंह जूदेव, कृष्ण कुमार राय, विजय आदित्य प्रताप सिंह जूदेव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक बंधु और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री साय ने महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी को दी बधाई

मुख्यमंत्री साय ने महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी को दी बधाई
महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी छत्तीसगढ़ निवासी संजू देवी ने विगत दिवस मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री साय ने विश्व कप में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर छत्तीसगढ़ और देश का नाम रोशन करने पर संजू देवी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि “आपने महिला सशक्तिकरण की एक नई मिसाल पेश की है। आपको देखकर प्रदेश की बेटियाँ खेल जगत में और अधिक उत्साह के साथ आगे बढ़ेंगी। यह उपलब्धि निस्संदेह आने वाली पीढ़ियों की खेल प्रतिभा को निखारने में प्रेरक साबित होगी।”मुलाकात के दौरान संजू देवी ने भी अपनी जीवन यात्रा, संघर्ष, और खेल से जुड़े अनुभव मुख्यमंत्री साय के साथ साझा किए।

उल्लेखनीय है कि महिला कबड्डी विश्व कप की स्टार खिलाड़ी संजू देवी कोरबा जिले के ग्राम केराकछार की निवासी हैं। उन्हें महिला कबड्डी विश्व कप में मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर का खिताब भी प्राप्त हुआ है। यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट 17 नवंबर से 24 नवंबर के मध्य बांग्लादेश की राजधानी ढाका में आयोजित किया गया था।

मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर, छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शशिकांत बघेल, कोषाध्यक्ष सेवा राम साहू, पूर्व कोच अनुज प्रताप सिंह, वर्तमान कोच दिल कुमार राठौर सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

अडानी ग्रुप ने फ्लाइट ट्रेनिंग कंपनी FSTC पर लगाया 820 करोड़ रुपये का बड़ा दांव

अडानी ग्रुप ने फ्लाइट ट्रेनिंग कंपनी FSTC पर लगाया 820 करोड़ रुपये का बड़ा दांव
इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्रीन एनर्जी और पोर्ट डेवलपमेंट के बाद अब अडानी ग्रुप डिफेंस सेक्टर में भी अपनी पकड़ मजबूत बना रहा है. इसी क्रम में अडानी डिफेंस सिस्टम्स एंड टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (ADSTL) ने प्राइम एयरो सर्विसेज LLP के साथ मिलकर फ्लाइट सिमुलेशन टेक्निक सेंटर प्राइवेट लिमिटेड ( FSTC ) में बहुमत हिस्सेदारी (मेजोरिटी स्टेक) खरीदने का ऐलान कर दिया है. इस डील की कुल कीमत 820 करोड़ रुपये बताई जा रही है. यह देश के फ्लाइट ट्रेनिंग सेक्टर की दिशा में उठाया गया एक बड़ा कदम है.

पायलट को दी जाती है ट्रेनिंग
FSTC एक ऐसी कंपनी है, जो पायलट को फ्लाइट चलाने की ट्रेनिंग प्रोवाइड करती है. यह देश की सबसे बड़ी और इंडिपेंडेंट फ्लाइट ट्रेनिंग और सिमुलेशन सेंटर है. FSTC के पास 11 फुल-फ्लाइट सिमुलेटर और 17 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हैं, जिसके जरिए कमर्शियल पायलट लाइसेंस से लेकर टाइप रेटिंग रिकरंट ट्रेनिंग और स्पेशल स्किल्स प्रोग्राम जैसे ट्रेनिंग प्रोग्राम्स चलाता है.

कंपनी DGCA (डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन) और EASA (यूरोपियन यूनियन एविएशन सेफ्टी एजेंसी) से सर्टिफाइड है, जो गुरुग्राम और हैदराबाद में अपना सिमुलेशन सेंटर चलाती है. आने वाले समय में इसमें और विस्तार होने की संभावना है. इसके अलावा, कंपनी हरियाणा के भिवानी और नारनौल में भारत के सबसे बड़े फ्लाइंग स्कूलों में से एक भी चलाती है.

क्यों अहम मानी जा रही यह डील?
भारत का डिफेंस पायलट ट्रेनिंग इकोसिस्टम तेजी से उभर रहा है क्योंकि आने वाले समय में इसमें अपार संभावनाएं हैं. ऐसे में सिम्युलेटर-बेस्ड ट्रेनिंग में खर्च कम आता है और सेफ्टी और एफिशिएंसी बेहतर होती है. FSTC ने डिफेंस और सिविल दोनों डोमेन में अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश में जुटी हुई है.

अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के CEO आशीष राजवंशी ने कहा, ”यह एक्विजिशन पूरी तरह से इंटीग्रेटेड एविएशन सर्विसेज प्लेटफॉर्म बनाने की हमारी स्ट्रैटेजी का अगला कदम है. FSTC के एयर वर्क्स और इंडैमर टेक्निक्स में शामिल होने से अब हम सिविल MRO, जनरल एविएशन MRO [मेंटेनेंस, रिपेयर और ओवरहॉल], डिफेंस MRO और फुल-स्टैक फ्लाइट ट्रेनिंग में कस्टमर्स को सर्विस दे सकते हैं.”

उन्होंने आगे कहा, ”भारत में एयरलाइंस आने वाले सालों में 1,500 से ज्यादा नए विमान शामिल करने की योजना बना रही हैं. साथ ही, आर्म्ड फोर्सेज के लिए एडवांस्ड ट्रेनिंग और मिशन रिहर्सल पर सरकार का जोर डिफेंस सिमुलेशन में नए मौके पैदा करता है. एक सुरक्षित देश बनाने में मदद करने की हमारी फिलॉसफी के हिसाब से हमारा मकसद इंडियन डिफेंस पायलटों की अगली पीढ़ी को सपोर्ट करना है.”

ट्रंप ने अफगान इमिग्रेशन पर रोक लगाई

ट्रंप ने अफगान इमिग्रेशन पर रोक लगाई
अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में व्हाइट हाउस के पास दो नेशनल गार्ड पर गोलीबारी के बाद ट्रंप प्रशासन ने अफगानिस्तान के निवासियों से सभी इमिग्रेशन अनुरोधों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है. डोनाल्ड ट्रंप ने प्रशासन को सुझाव दिया कि अमेरिका में एंट्री करने वाले हर अफगान की समीक्षा करनी चाहिए. अमेरिकी अधिकारियों ने कहा है कि वॉशिंगटन में गोलीबारी एक अफगान शख्स ने की थी.

अफगानी शख्स ने किया अमेरिका में हमला
अमेरिकी गृह सुरक्षा विभाग ने इस घटना को आतंकवादी हमला बताया और संदिग्ध की पहचान 29 वर्षीय रहमानुल्लाह लकनवाल के रूप में की है. वह एक अफगानिस्तानी नागरिक है और 2021 में अमेरिका आया था. जब यह घटना घटी उस समय डोनाल्ड ट्रंप नेशनल कैपिटल में मौजूद नहीं थे. वह थैंक्सगिविंग कार्यक्रम के लिए फ्लोरिडा गए हुए थे.

अफगान नागरिकों की इमिग्रेशन प्रक्रियाओं रोक
इस साल की शुरुआत में ट्रंप की ओर से अफगानिस्तान और 11 अन्य देशों के नागरिकों पर यात्रा प्रतिबंध लगाने के बाद आई नई नीति के कारण हजारों अफगान शरणार्थी अनिश्चितकालीन प्रतीक्षा की स्थिति में हैं. कई लोग 2021 में तालिबान के सत्ता में लौटने के बाद अमेरिका में शिफ्ट होने की उम्मीद कर रहे थे. इसमें से एक शख्स हैं एजाज, जो तालिबान के देश पर कब्जा करने से पहले नाटो के साथ अफगान एयरपोर्ट में कार्यरत थे. कुछ समय बाद ही वे अमेरिकी वीजा करने और वहां बसने का सपना लिए पाकिस्तान गए और चार से वहीं इंतजार कर रहे हैं.

पाकिस्तान में रह रहे शरणार्थियों में बढ़ा खौफ
“पाकिस्तान में हमारा कोई भविष्य नहीं है. हमारी एक मात्र उम्मीद अमेरिका पहुंचने की थे. एक पूर्व सैनिक होने के नाते मैं वापस नहीं जा सकता. अगर मैं वापस लौटा तो तालिबान मुझे मार डालेंगे. मेरे पास वापस लौटने का कोई रास्ता नहीं है. इमिग्रेशन को लेकर अमेरिका का फैसला सही नहीं है. हम बहुत घबराए हुए हैं और इस नियम में बदलाव चाहते हैं. मैं उनसे (ट्रंप प्रशासन) विनती करता हूं कि वे हमारे मामलों की सावधानीपूर्वक जांच करें. हम लोगों में कोई गलत है तो उसकी सजा बाकियों को न दें. हमें अकेला न छोड़ें. हमारी स्थिति अच्छी नहीं है.”

धनुष-कृति सेनन का होगा बॉक्स ऑफिस पर जलवा

धनुष-कृति सेनन का होगा बॉक्स ऑफिस पर जलवा
धनुष और कृति सेनन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं. उनकी फिल्म तेरे इश्क में का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फैंस को एक बार फिर दिल छू लेने वाली लव स्टोरी देखने को मिलने वाली है. ये ऐसी इंटेंस लव स्टोरी है जो लोगों को इंप्रेस करने वाली है. तेरे इश्क में के साथ कोई बड़ी बॉलीवुड फिल्म रिलीज नहीं हो रही है जिसका फायदा एडवांस बुकिंग में साफ देखने को मिल रहा है.

कृति सेनन, धनुष और डायरेक्टर आनंद एल रॉय फिल्म के प्रमोशन में जमकर लगे हुए हैं. वो अलग-अलग शहरों में जाकर इसका प्रमोशन कर रहे हैं. हाल ही में तीनों बनारस भी गए थे जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई हैं.

एडवांस बुकिंग से छापे करोड़ों
तेरे इश्क में की एडवांस बुकिंग की बात करें तो ये अब तक करोड़ों का बिजनेस कर चुकी है. रिलीज से पहले ही फिल्म हर जगह छा गई है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक तेरे इश्क में ने एडवांस बुकिंग से 5.87 करोड़ की कमाई कर ली है. इसमें ब्लॉक सीट्स भी शामिल हैं. फिल्म के अब तक 124732 टिकट्स बिक चुके हैं. अभी ये आंकड़ा और बढ़ने वाला है. तेरे इश्क में के देशभर में 11369 शोज लगे हैं. शोज और टिकट्स के नंबर काफी बढ़ने वाले हैं.

तेरे इश्क में ने एडवांस बुकिंग से अच्छी कमाई कर ली है कल तक ये आंकड़ां काफी बढ़ जाएगा. जिसके बाद फिल्म पहले दिन मोटी कमाई कर सकती है. एडवांस बुकिंग ऐसी ही रही तो फिल्म पहले दिन 10 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर सकती है.

फर्स्ट रिव्यू आया सामने
तेरे इश्क में फिल्म का पहला रिव्यू सामने आ गया है और इसकी तारीफ करते लोग नहीं रुक रहे हैं. जिसने भी इसे देखा है वो कह रहा है कि ये क्रेजी लव स्टोरी है जिसे देखकर रौंगटे खड़े हो गए हैं.

महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन में सबसे महंगी बिकी दीप्ति शर्मा

महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन में सबसे महंगी बिकी दीप्ति शर्मा
महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन की शुरुआत मार्की प्लेयर्स के साथ हुई, इस केटेगरी में कुल 8 खिलाड़ी थी. 7 मार्की खिलाड़ियों को उनकी टीम मिल गई, लेकिन इस राउंड में सबसे चौंकाने वाली बात ये रही कि एलिसा हीली अनसोल्ड रही. इस राउंड की सबसे महंगी खिलाड़ी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा बनी, जिनके लिए यूपी वॉरियर्स ने RTM का इस्तेमाल किया. देखें बिकने वाले 7 मार्की प्लेयर्स को किस टीम ने कितने प्राइस में खरीदा.

दीप्ति शर्मा ने वापस यूपी वॉरियर्स जाने पर खुशी जताते हुए जियोहॉटस्टार पर कहा, “बहुत अच्छा लग रहा है. मैं यूपी से हूं तो कहीं न कहीं इस टीम के साथ मेरा लगाव जुड़ा हुआ है. यहां का मैनेजमेंट बहुत अच्छा है, सपोर्टिव है. महिला प्रीमियर लीग ने मेरे प्रदर्शन में सुधार में बहुत मदद किया है.”

दिल्ली ने खरीदा, यूपी ने किया RTM का इस्तेमाल
दीप्ति शर्मा महिला प्रीमियर लीग 2026 ऑक्शन लिस्ट में तीसरे नंबर पर आईं थी, उनसे पहले एलिसा हीली अनसोल्ड रही थी. हीली का नहीं बिकना सभी के लिए हैरानी भरा था. काफी देर तक दीप्ति पर भी किसी टीम ने बोली नहीं लगाई, अंत में दिल्ली ने उन पर उनके बेस प्राइस में बोली लगाई. फिर किसी टीम ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया तो वह दिल्ली में बिक गई. लेकिन यूपी ने उन पर RTM का इस्तेमाल किया, जिसके बाद दिल्ली ने अपना फाइनल प्राइस 3 करोड़ 20 लाख रुपये बताया. यूपी ने RTM का इस्तेमाल करते हुए दीप्ति को खरीद लिया.

दीप्ति शर्मा WPL 2026 प्राइस
3 करोड़ 20 लाख रुपये (यूपी वॉरियर्स).
मार्की राउंड में बिके प्लेयर्स और उनका प्राइस

सोफी डिवाइन- 2 करोड़ (गुजरात जायंट्स)
दीप्ति शर्मा- 3.2 करोड़ (यूपी वॉरियर्स)
एमेलिया केर- 3 करोड़ (मुंबई इंडियंस)
रेणुका सिंह- 60 लाख (गुजरात जायंट्स)
सोफी एक्लेस्टन- 85 लाख (यूपी वॉरियर्स )
मेग लैनिंग- 1.9 करोड़ (यूपी वॉरियर्स )
लौरा वोल्वार्ड्ट- 1.1 करोड़(दिल्ली कैपिटल्स)

बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की रिव्यू मीटिंग में बवाल

बिहार चुनाव में हार के बाद कांग्रेस की रिव्यू मीटिंग में बवाल
बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के हाथों करारी हार मिलने के बाद कांग्रेस ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय इंदिरा भवन में समीक्षा के लिए गुरुवार (27 नवंबर, 2025) को रिव्यू मीटिंग का आयोजन किया. हालांकि, इस रिव्यू मीटिंग से पहले ही पार्टी नेताओं के बीच हंगामा हो गया. कई नेता आपस में भिड़ गए. वहीं, एक नेता ने हाथ के इशारे से गोली मारने तक की धमकी दे दी.

कांग्रेस के वेटिंग रूम में बिहार के वैशाली से प्रत्याशी रहे इंजीनियर संजीव और पप्पू यादव के करीबी प्रत्याशी जितेंद्र कुमार के बीच कहासुनी हुई. इस दौरान संजीव ने खुलेआम हाथ के इशारे से गोली मारने की धमकी देते हुए कहा कि बाहर के लोगों को बुलाकर टिकट दिया जाता है. इस घटना की पूरी जानकारी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी को दे दी गई है. हालांकि, इंजीनियर संजीव ने ऐसे किसी विवाद का खंडन किया है.

समीक्षा बैठक में गोली मारने की बात पर बोले इंजीनियर संजीव
इंजीनियर संजीव ने कहा, ‘ऐसी कुछ खबरें चल रही हैं कि मैंने आज कांग्रेस कार्यालय में किसी को जान से मारने की धमकी दी है, लेकिन यह बिल्कुल बेबुनियाद खबर है, इसमें कोई सच्चाई नहीं है. हमारा किसी से कोई विवाद नहीं है, इन अफवाहों पर ध्यान न दें.’

उन्होंने कहा, ‘आज क्या हुआ था ये जानना जरूरी है कि बहुत सारे प्रत्याशी ऐसे थे जिन्होंने चुनाव पूरी मजबूती से लड़ा है, वहीं सारे प्रत्याशी अपनी-अपनी बात रखने के लिए हाई कमान के पास आए थे. कुछ नाराजगी थी सबने अपनी बात रखी, मैंने भी अपनी बात मजबूती से रखी, मेरा किसी के साथ कोई विवाद नहीं हुआ है. कोई गोली या बंदूक चलने की कोई बात नहीं है. सब झूठी और मनगढंत बातें है. ऐसी अफवाहों को तून न दें.’

बैठक को लेकर बोले केसी वेणुगोपाल
कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने समीक्षा बैठक को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ‘बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने एक-एक करके विधायकों से फीडबैक लिया. इसके अलावा, बिहार विधानसभा चुनाव में हारे हुए प्रत्याशियों से 10 के समूह में फीडबैक लिया गया.’ इस बैठक में बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम, बिहार के प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, सांसद तारिक अनवर, पप्पू यादव और कन्हैया कुमार भी पहुंचे थे.

हांगकांग में 7 बहुमंजिला इमारतों में भीषण आग-44 की मौत, 300 लापता

हांगकांग में 7 बहुमंजिला इमारतों में भीषण आग-44 की मौत, 300 लापता
हांगकांग के ताईपो में कई बहुमंजिला इमारतों में बुधवार (26 नवंबर 2025) को दोपहर आग लग गई, जिसमें कम से कम 44 लोगों के मारे जाने की खबर है और 300 लोग अभी भी लापता हैं. बताया जा रहा है कि आग 7 इमारतों में फैल गई है. पुलिस के मुताबिक इस मामले में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है.

रॉयटर्स ने फायर सर्विसेज डिपार्टमेंट (एफएसडी) के हवाले से बताया कि भीषण आग की वजह से कई लोग बिल्डिंग्स में फंस गए थे. आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से देखी गईं. एफएसडी ने बताया कि उन्हें बुधवार (26 नवंबर 2025) को दोपहर 2.51बजे आग लगने की रिपोर्ट मिली और उन्होंने दोपहर साढ़े तीन बजे के करीब आग को नंबर 4 अलार्म फायर (हांगकांग में दूसरा सबसे बड़ा अलार्म) बताया.

आग बुझाने का ऑपरेशन जारी
आग बुझाने का ऑपरेशन चल रहा है. जो वीडियो सामने आए उसमें इमारतों से धुएं का गुबार निकलता दिखाई दिया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के ताइ पो जिले में कॉम्प्लेक्स के बाहर बांस की मचान पर आग फैल गई. ताई पो हांगकांग के उत्तरी हिस्से का एक इलाका है और ये मुख्य चीनी शहर शेनझेन के बॉर्डर के पास है.

फायर सर्विस ने बताया कि अब तक करीब 90 फीसदी लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है. हालांकि कई लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. हादसे के बाद कई सड़कों को बंद कर दिया गया है. इस आग को लेवल पांच कैटेगरी में रखा गया है, जिसे सबसे गंभीर माना जाता है.

लोगों से घरों में रहने की अपील
ताईपो जिला शहर के उत्तरी हिस्से में आता है. आग लगने के बाद फायर विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं हैं. विभाग ने आस-पास के लोगों को घरों के अंदर रहने, दरवाजे-खिड़कियां बंद रखने और शांत रहने की अपील की है. कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है.

poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...

भोपाल AIIMS में अंगदान से 3 लोगों को नई जिंदगी की उम्मीद, शिवानी को...

0
भोपाल/नर्मदापुरम। अपनों को खोने का दर्द कितना गहरा होता है, यह उस परिवार से बेहतर कौन समझ सकता है, जिसने सड़क हादसे में अपनी...
social welfare 2026

₹53,428 करोड़ की सामाजिक सहायता योजना मंजूर, दिव्यांग पेंशन के नियमों में बदलाव

0
नई दिल्ली, 16 अक्टूबर। केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) को अगले पांच वर्षों तक जारी रखने के लिए ₹53,428 करोड़ की...