मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह का पचमढ़ी में किया आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह का पचमढ़ी में किया आत्मीय स्वागत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पचमढ़ी (नर्मदापुरम) पहुंचने पर हैलीपेड पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रक्षा मंत्री सिंह की अगवानी के बाद सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि रक्षा मंत्री की मध्यप्रदेश यात्रा निश्चित रूप से राज्य की विकास यात्रा को और गति प्रदान करेगी। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सोमवार को मध्यप्रदेश के सांसदों और विधायकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करने पचमढ़ी पहुंचे थे।

प्रधानमंत्री श्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अभिनंदन

प्रधानमंत्री श्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च सम्मान मिलने पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया अभिनंदन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस के राष्ट्रपति श्री निकोस क्रिस्टोडौलिडेस द्वारा साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान “ग्रांड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ माकारिओस थर्ड” से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक अभिनंदन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया जाना 140 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व एवं स्वाभिमान का विषय है। यह विश्व मित्र भारत का सम्मान है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अमूल्य एवं अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए प्रदेशवासियों की ओर से भी प्रधानमंत्री श्री मोदी का हार्दिक अभिनंदन किया है।

पहले टेस्ट में ही बुमराह-सिराज और जडेजा के पास इतिहास रचने को मौका

पहले टेस्ट में ही बुमराह-सिराज और जडेजा के पास इतिहास रचने को मौका
भारत और इंग्‍लैंड के बीच पांच टेस्‍ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला जाएगा। इस मैदान भारतीय टीम का रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा है। भारत ने आखिरी बार यहां पिछला मुकाबला 2002 में जीता था। वहीं, अगर इस मैदान पर भारत बनाम इंग्‍लैंड के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो यहां दोनों की अब तक कुल सात टेस्‍ट भिड़ंत हुई हैं। जिनमें से इंग्‍लैंड ने चार मैच जीते हैं तो भारत को सिर्फ ही जीत नसीब हुई हैं, जबकि एक टेस्‍ट ड्रॉ रहा है। ऐसे में नए कप्‍तान शुभमन गिल की अगुवाई वाली युवा टीम इंडिया के लिए यहां चुनौती बेहद मुश्किल होने वाली है।

सिर्फ इन प्‍लेयर्स को लीड्स में टेस्ट खेलने का अनुभव
इंग्‍लैंड दौरे पर गई भारत की मौजूदा स्‍क्‍वॉड में अधिकतर खिलाड़ियों के लीड्स में टेस्ट खेलने का अनुभव नहीं है, जिनमें खुद कप्तान शुभमन गिल शामिल हैं। सिंर्फ चार भारतीय खिलाड़ी ही इस टीम में ऐसे हैं, जो यहां खेल चुके हैं। इनमें स्‍टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा, बल्‍लेबाज केएल राहुल और विकेटकीपर बल्‍लेबाज ऋषभ पंत शामिल हैं।

बुमराह, सिराज और जडेजा रच सकते हैं इतिहास
इंग्‍लैंड के खिलाफ पहले ही टेस्‍ट में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज और रवींद्र जडेजा के पास लीड्स में इतिहास रचने का मौका है। संयोग से ये तीनों ही यहां एक-एक मैच खेले हैं और तीनों ने ही दो-दो विकेट अपने नाम किए हैं। अगर इन तीनों में से जो भी 20 जून से खेले जाने वाले टेस्‍ट में 6 विकेट लेने में सफल होता है तो वह भारत के लिए लीड्स में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज बन जाएगा।

अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 6 में मुंबई की यू मुंबा ने जीता खिताब

अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 6 में मुंबई की यू मुंबा ने जीता खिताब
अल्टीमेट टेबल टेनिस सीजन 6 के ग्रैंड फिनाले में मुंबई की यू मुंबा ने कल रात जयपुर पैट्रियट्स को 8-4 से हराकर पहली बार खिताब जीता। लिलियन बार्डेट और बर्नडेट स्ज़ोक्स की शुरुआती जीत से यू मुंबा को एक मजबूत शुरुआत मिली। इससे पहले स्ज़ोक्स ने आकाश पाल के साथ मिलकर मिक्स्ड डबल्स में 3-0 से जीत हासिल की और इसके बाद किशोर अभिनंद पीबी ने चौथे मैच में एक शानदार जीत के साथ यू मुंबा खिताब अपने नाम किया।

आकाश पाल और बर्नडेट स्ज़ोक्स को फाइनल के लिये भारतीय और विदेशी खिलाड़ी चुना गया। जीत चंद्रा को शॉट ऑफ़ द फाइनल से सम्मानित किया गया।

‘ट्रंप को मारना चाहता था ईरान’ -इजरायली पीएम नेतन्याहू

‘ट्रंप को मारना चाहता था ईरान’ -इजरायली पीएम नेतन्याहू
ईरान-इजरायल के बीच सैन्य संघर्ष विकराल रूप लेता जा रहा है। इजरायल (Israel) ने ईरान (Iran) के 170 से ज्यादा जगहों और 720 सैन्य बुनियादी ढांचों को निशाना बनाया। ईरान के 20 सैन्य अधिकारी और कई सीनियर वैज्ञानिक मारे गए। करीब 400 आम नागरिकों की मौत हुई है। 250 से अधिक ईरानी नागरिक घायल हैं, जबकि ईरान ने जवाबी कार्रवाई में तेल अवीव (Tel Aviv), येरुशलम पर हमला किया। ईरान ने दावा किया कि उसने इजरायली रक्षा मंत्रालय को भी निशाना बनाया। ईरानी हमले में 14 इजरायली नागरिक मारे गए हैं। 390 लोग घायल हुए हैं।

मध्यस्थता की पेशकश खारिज
ईरान ने ओमान (Oman) और कतर की ओर से पेश किए गए मध्यस्थता के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। दोनों देश के नेता जंग की बात कर रहे हैं। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Netanyahu) ने लगातार हमला करने की कमस खाई है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने बड़ा जवाब देने का वादा किया है।

मध्यस्थता की पेशकश खारिज
ईरान ने ओमान (Oman) और कतर की ओर से पेश किए गए मध्यस्थता के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। दोनों देश के नेता जंग की बात कर रहे हैं। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू (Netanyahu) ने लगातार हमला करने की कमस खाई है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (IRGC) ने बड़ा जवाब देने का वादा किया है।

इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि ईरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या करना चाहता है। उन्होंने कहा कि ईरान ट्रंप को अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम के लिए थ्रेट के रूप में देखता है। ट्रंप ने ईरान के साथ कभी भी नरमी नहीं बरती। उन्होंने वही किया जो सही था। ईरान को परमाणु हथियार बनाने से दूर रखा। यही कारण है कि ईरान उन्हें अपना दुश्मन नंबर एक मानता है। नेतन्याहू ने कहा कि एक्सिस ऑफ रेजिस्टेंस के जरिए ईरान ने ट्रंप को दो बार मारने का प्लान बनाया, लेकिन उनका प्लान फेल हो गया।

नेतन्याहू ने कहा कि ट्रंप ईरान के साथ फर्जी समझौते से बाहर निकल आए थे। उन्होंने IRGC प्रमुख कासिम सुलेमानी को मार गिराया था। उन्होंने बहुत स्पष्ट कर दिया था कि ईरान के पास परमाणु हथियार न हो। वह बेहद प्रभारी रहे हैं। इसलिए ईरान के लिए वह दुश्मन नंबर वन हैं।

12 जून को हुए अहमदाबाद प्लेन हादसे से दूसरा ब्लैक बॉक्स बरामद

12 जून को हुए अहमदाबाद प्लेन हादसे से दूसरा ब्लैक बॉक्स बरामद
गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को हुए भीषण एयर इंडिया विमान हादसे की जांच में एक और महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। जांच एजेंसियों ने हादसे के मलबे से विमान का दूसरा ब्लैक बॉक्स बरामद कर लिया है। पहले ब्लैक बॉक्स की बरामदगी के बाद अब इस नए विकास से हादसे के कारणों का पता लगाने में और तेजी आएगी।

टेकऑफ के 5 मिनट के अंदर हादसा
एयर इंडिया की फ्लाइट AI171, जो बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर थी, अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने के महज 5 मिनट बाद मेघानीनगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। केवल एक यात्री, रमेश विश्वास कुमार, चमत्कारिक रूप से जीवित बचा।

दूसरा ब्लैक बॉक्स मिलने से जांच में मदद
विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) और डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) की टीमें हादसे की जांच में जुटी हुई हैं। पहले ब्लैक बॉक्स, जो फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) था, को हादसे के 28 घंटे के भीतर बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल की छत से बरामद किया गया था। अब दूसरा ब्लैक बॉक्स, जो कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) है, भी मलबे से प्राप्त हो गया है।

ब्लैक बॉक्स में दो मुख्य उपकरण
फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR): यह विमान की गति, ऊंचाई, इंजन की स्थिति, फ्लाइट पाथ और अन्य तकनीकी जानकारी रिकॉर्ड करता है।
कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR): यह कॉकपिट में पायलटों और क्रू के बीच की बातचीत, एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संचार और अन्य ऑडियो संकेतों को रिकॉर्ड करता है।
इन दोनों उपकरणों के डेटा से हादसे से पहले के अंतिम क्षणों की सेकंड-बाय-सेकंड जानकारी मिलेगी, जिससे यह पता चल सकेगा कि हादसा तकनीकी खराबी, मानवीय गलती, मौसम की स्थिति या किसी अन्य कारण से हुआ।

भारत में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 एक्टिव केस में गिरावट

भारत में लगातार दूसरे दिन कोविड-19 एक्टिव केस में गिरावट
भारत में कोविड-19 संक्रमण को लेकर फिलहाल राहत की खबर है। देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 16 जून को सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में अब सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 7,264 रह गई है। बीते 24 घंटों में 119 एक्टिव केस कम हुए हैं, जो संक्रमण की स्थिति में सुधार का संकेत है।

केरल में सबसे ज्यादा संक्रमण मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, केरल, जो संक्रमण के मामलों में सबसे आगे रहा है, वहां एक्टिव केस घटकर 1,920 रह गए हैं। अकेले केरल में 87 सक्रिय मामले कम हुए हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र में 38, दिल्ली में 33, तमिलनाडु में 23, गुजरात और हरियाणा में 8-8, पंजाब में 7, आंध्र प्रदेश में 6, असम में 4, उत्तराखंड में 3, जम्मू-कश्मीर में 2, और पुडुचेरी में 1 एक्टिव केस में गिरावट आई है।

इन राज्यों में संकमण के नए केस
हालांकि कुछ राज्यों में संक्रमण के नए मामले भी सामने आए हैं। उत्तर प्रदेश में 37, राजस्थान में 30, कर्नाटक में 18, मणिपुर में 5, झारखंड और मध्य प्रदेश में 4-4, छत्तीसगढ़ और सिक्किम में एक-एक नए मरीज मिले हैं। उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या अब 275 तक पहुंच गई है।

24 घंटे में 11 मरीजों की मौत
गंभीर चिंता का विषय यह है कि बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 11 मरीजों की मौत हुई है। यह लगातार दूसरा दिन है, जब कोविड से 10 से अधिक मौतें दर्ज की गई हैं। इससे पहले 15 जून को 10 मरीजों की मृत्यु हुई थी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि इन 11 मौतों में से सबसे अधिक 7 मौतें केरल में हुई हैं। मध्य
प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और छत्तीसगढ़ में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई है।

देश में संक्रमण की स्थिति अभी नियंत्रण में दिख रही है, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि नई वैरिएंट्स और मौसम में बदलाव को ध्यान में रखते हुए सतर्कता बेहद जरूरी है। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनना, हाथों की स्वच्छता बनाए रखना और टीकाकरण को अपडेट रखना जरूरी है, ताकि संक्रमण पर पूरी तरह से नियंत्रण पाया जा सके।

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की होगी वापसी

शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की होगी वापसी
टीवी का चर्चित शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की वापसी की खबरें तेज हो गई हैं। शो के प्रोड्यूसर असित मोदी के खुद इस बारे में बात की है। बता दें, ये शो पिछले 14 सालों से लोगों का पसंदीदा शो बना हुआ है, लेकिन जब से दयाबेन बनी दिशा वकानी शो से गई हैं कहीं न कहीं इसकी TRP में भी फर्क आया है। वही लोग अक्सर शो में दिशा वकानी को लाने की जिद्द प्रोड्यूसर से करते रहते हैं। अब खुद असित मोदी ने पुरानी वाली दयाबेन दिशा वकानी को वापस लाने पर बड़ा हिंट दिया है।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन की होगी एंट्री (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah Entry Dayaben)
शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पहले खबर थी कि असित कुमार मोदी शो में नई दयाबेन लाने वाले हैं इसपर काम भी शुरू हो गया था, अब हाल ही में असित मोदी ने हिंट देते हुए बताया कि दयाबेन की वापसी पर गंभीरता से काम चल रहा है। उन्होंने कहा, “हम जल्द ही तारक मेहता का उल्टा चश्मा में दयाबेन को लेकर आएंगे।”

असित मोदी ने दयाबेन को लेकर किया कंफर्म (Asit Modi Reaction On Dayaben)
असित मोदी ने इस सवाल के जवाब में कहा, “वैसे तो ऐसा होना मुश्किल है लेकिन मैं यही कामना करता हूं कि वह वापस आएं। चाहे जो भी हो, हम दयाबेन को शो में वापिस लाने की कोशिश करेंगे और हम इसपर काम भी कर रहे हैं।’ शो में दयाबेन का किरदार दिशा वकानी ने निभाया था और उन्होंने अपनी प्रेगनेंसी के दौरान शो से ब्रेक लिया था, लेकिन इसके बाद उन्होंने वापसी ही नहीं की। दिशा वकानी को शो में वापस लाने के लिए असित मोदी ने कई प्रयास किए, लेकिन सभी असफल रहे। अब एक बार फिर असित मोदी दिशा वकानी को लाने की कोशिश में हैं।

मकर और कर्क राशि वालो को अगले 28 दिन संभलकर रहना होगा

मकर और कर्क राशि वालो को अगले 28 दिन संभलकर रहना होगा
हर ग्रह निश्चित समय में राशि परिवर्तन करते हैं और विभिनन्य ग्रहों के संयोग से योग बनाते हैं । ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने में गोचर करते हैं। इस महीने सूर्य ने मिथुन राशि में गोचर किया है और अगले एक माह तक यहीं भ्रमण करने वाले हैं। इधर, मिथुन राशि में मौजूद गुरु के साथ राज लक्ष्मण योग बना रहे हैं। इसका 2 राशि के लोगों पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए मिथुन राशि में सूर्य गोचर अधिक लाभदायक नहीं रहने वाला है, क्योंकि आर्थिक मामलों में थोड़ी निराशा और मानसिक असहजता महसूस हो सकती है। इस समय वित्तीय हानि और उन्नति की गति धीमी रहने की आशंका है। इसलिए कोई फैसला करते समय सावधानी बरतें।

मिथुन राशि में सूर्य गोचर की अवधि में कर्क राशि वालों को उच्च शिक्षा, यात्रा, और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा मिल सकता है। लेकिन वित्तीय लाभ कम हो सकते हैं। हालांकि यह समय लंबी अवधि के निवेश के विषय में सोचने का है। इस समय विदेशी स्रोतों से मुनाफा होने की संभावना है, लेकिन निवेश करते समय पूरी तरह से सतर्क रहना होगा। फाइनेंस के मामले में जोखिम लेने से बचने में भलाई है।

व्यक्तिगत जीवन में भी कुछ समस्याएं आ सकती हैं, लेकिन परिजनों को समय देकर तालमेल से इस मुश्किल से पार पा सकते हैं। इस सूर्य गोचर के समय अपने मेंटर्स और परिवार के बुजुर्गों के साथ रिश्तों को मजबूत करने का आपको मौका मिलेगा।

उपाय: सूर्य को पीले फूल चढ़ाएं, सरस्वती होम करें, जिससे बुद्धि और ध्यान में वृद्धि होगी। विष्णु सहस्त्रनाम का नियमित पाठ करें।

मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए अगले 28 दिन का समय चुनौतियों से भरा रहेगा। इसलिए फैसले लेने में जल्दबाजी न करें, क्योंकि ऐसे फैसले समस्याओं और अप्रत्याशित नुकसान करा सकते हैं। आला अधिकारियों के साथ विनम्र और तार्किक रहें। इससे आपको उनके समर्थन मिलने की संभावना बढ़ेगी।

आर्थिक मामलों में चुनौतियां आ सकती हैं, लेकिन धैर्य रखकर स्थिति को बेकाबू होने से रोक सकते हैं। इससे दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। यह समय निवेश और वित्तीय फैसले लेने में सोच-समझ कर कदम बढ़ाने का है। आध्यात्मिक अभ्यासों पर ध्यान केंद्रित करना होगा। यह समय मानसिक शांति और संतुलन बनाए रखने का है।

उपाय: भगवान विष्णु को केले अर्पित करें और गुरुवार को व्रत रखें।

एर्दोगान की आंखों में चुभेगा PM मोदी का साइप्रस दौरा

एर्दोगान की आंखों में चुभेगा PM मोदी का साइप्रस दौरा
भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दो दिवसीय दौरे पर यूरोपीय देश साइप्रस (Cyprus) पहुंचे हैं। साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस (President of Cyprus Nikos Christodoulides) ने एयरपोर्ट पर रेड कार्पेट बिछाकर उनका स्वागत किया। पीएम मोदी इसके बाद लिमासोल गए। वहां भारतीय समुदाय से मुलाकात की। फिर PM मोदी और राष्ट्रपति निकोस के बीच एक बैठक हुई।

भारत ने साइप्रस को यूरोप (Europe) का द्वार बताया। कहा कि साइप्रस हमारा भरोसे मंद पार्टनर है। मोदी के इस दौरे से पाकिस्तान को भाई कहने वाला तुर्किए (Turkey को मिर्ची लग सकती है। पीएम मोदी का साइप्रस दौरान तुर्किए के राष्ट्रपति रेसेप तय्यिप एर्दोगान (Recep Tayyip Erdogan) आंखों में बहुत चुभेगा।

EU संग होगा इंडिया का FTA
पीएम मोदी कनाडा में होने वाली G7 की बैठक में भाग लेने से पहले साइप्रस पहुंचे हैं। यहां उन्होंने CEO फोरम को संबोधित किया। मोदी ने साइप्रस को यूरोप का द्वार बताया। कहा कि इस साल के आखिर तक भारत और यूरोपीय यूनियन (EU) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने कहा कि हम भारत में बुनियादी ढांचे के विकास में सालाना 100 अरब डॉलर से अधिक का निवेश कर रहे हैं। हमने इस साल मैन्युफैक्चरिंग मिशन शुरू किया है। डिजिटल पेमेंट और इनोवेशन में भारत मजबूत स्तंभ बन गया है। हमारे 1 लाख से ज़्यादा स्टार्टअप सिर्फ सपने नहीं, समाधान बेचते हैं।

साइप्रस जाने वाले तीसरे पीएम बने मोदी
नरेंद्र मोदी साइप्रस की यात्रा करने वाले तीसरे भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। उनसे पहले साल 1983 में इंदिरा गांधी (Indira Gandhi) और साल 2002 में अटल बिहारी वाजयपेयी ने साइप्रस का दौरा किया था। 23 साल बाद भारतीय प्रधानमंत्री के रूप में मोदी साइप्रस पहुंचे। साइप्रस साल 2026 में EU की अध्यक्षता भी करने वाला है। साथ ही, साइप्रस भारत के साथ रक्षा मामलों पर आगे बढ़ने पर भी इच्छुक है।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...