इंग्लैंड में पहले टेस्ट से पहले भारतीय खेमे को तगड़ा झटका

इंग्लैंड में पहले टेस्ट से पहले भारतीय खेमे को तगड़ा झटका
भारत-इंग्लैंड के बीच 20 जून से पांच मुकाबलों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज के लिए भारतीय खेमा इस वक्त इंग्लैंड में है, लेकिन हेड कोच गौतम गंभीर को फैमिली इमरजेंसी के चलते अचानक भारत वापस लौटना पड़ा है। गौतम गंभीर बेकेनहैम में भारतीय टीम के साथ मौजूद थे, जहां शुक्रवार से इंट्रा-स्क्वॉड प्रैक्टिस मैच खेला जाएगा। इसकी शुरुआत से पहले ही गौतम गंभीर को अपनी मां से संबंधित एक महत्वपूर्ण जानकारी मिली, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में भारत लौटने का फैसला लेना पड़ा।

इस मामले में शुक्रवार को एक सूत्र ने कहा, “हां, कल यह बात सामने आई कि गौतम गंभीर अपनी मां से संबंधित एक महत्वपूर्ण फैमिली इमरजेंसी के चलते घर वापस लौट रहे हैं। हमारा मानना ​​है कि अब तक गंभीर नई दिल्ली में अपने परिवार के पास पहुंच चुके हैं। मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए, अभी यह पता नहीं है कि टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले वह भारतीय टीम से कब जुड़ेंगे।”

गौतम गंभीर की गैरमौजूदगी में बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक, गेंदबाजी कोच मोर्न मोर्कल, असिस्टेंट कोच रेयान टेन डेशकाटे और फील्डिंग कोच टी दिलीप भारतीय टीम को हेडिंग्ले में शुरू होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज की तैयारी में मदद करेंगे।

भारतीय टीम इस सीरीज में शुभमन गिल की कप्तानी में उतरने जा रही है। मेहमान टीम को इस बार रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों की कमी खलने जा रही है। शुभमन गिल टेस्ट में भारत की कप्तानी करने वाले पांचवें सबसे युवा क्रिकेटर होंगे।

विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को 20 जून से 4 अगस्त तक चलने वाली पांच मुकाबलों की इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का उप-कप्तान बनाया गया है।

विष्णु सहस्रनाम का पाठ, एकादशी, गुरुवार और पूर्णिमा पर पाठ का विशेष फल

विष्णु सहस्रनाम का पाठ, एकादशी, गुरुवार और पूर्णिमा पर पाठ का विशेष फल
विष्णु सहस्त्रनाम मूल रूप से संस्कृत में है, यह भगवान के 1000 नामों की श्रृंखला है। इसे जपने से मानव के समस्त दुख और कष्ट दूर हो जाते हैं और भगवान विष्णु की अगाध कृपा प्राप्त होती है।

इसका उल्लेख महाभारत के अनुशासन पर्व समेत कई अन्य पुराणों में उल्लेख है। महाभारत के अनुसार भीष्म पितामह जब मृत्यु शैया पर थे, तभी उन्होंने युधिष्ठिर को भगवान विष्णु के एक हजार नामों वाले इस कल्याणकारी स्तोत्र का उपदेश दिया था।

मान्यता है कि यदि कोई विशेष इच्छा है और आसानी से पूरी नहीं हो पा रही है तो यह स्तोत्र काफी प्रभावशाली हो सकता है। विष्णु सहस्त्रनाम का जाप करने के लिए सिर्फ मन में श्रद्धा और अटूट विश्वास होना आवश्यक है।
कहा जाता है कि जिस प्रकार की मनः स्थिति में भक्त विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करता है, उसी मनोस्थिति में भगवान विष्णु आपकी पूजा को स्वीकार करके आपके ऊपर अपनी कृपा प्रदान करते हैं। फिर भी एक विधि है, अगर इसका पालन किया जाए तो जल्दी भगवान को प्रसन्न किया जा सकता है।

विष्णु सहस्त्रनाम पाठ विधि (Vishnu Sahastranamam Strotram Path Vidhi)
1.धार्मिक ग्रंथों के अनुसार विष्णु सहस्त्रनाम पाठ के अनुष्ठान की शुरुआत गुरुवार से करनी चाहिए। इसके लिए स्नान के बाद पीले वस्त्र पहनें, पूजा स्थान पर जल से भरा कलश रखें। जल कलश के बिना ये पाठ अधूरा माना जाता है।
2. कलश पर आम के पत्ते और नारियल रखकर पाठ की शुरुआत करें।
3. विष्णु सहस्त्रनाम के 51 पाठ लगातार 21 दिनों तक करें।
4. पाठ समाप्त होने पर भगवान विष्णु को लगाया पीला भोग ग्रहण करें।

विष्णु सहस्त्रनाम की महिमा (Vishnu Sahastranamam Ki Mahima)
धार्मिक ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु के सहस्त्र नामों का पाठ बहुत प्रभावशाली है। श्रीहरि भगवान विष्णु के 1000 नामों के स्मरण मात्र से मनुष्य के पातकों का नाश हो जाता है।
जो भी प्राणी भगवान विष्णु के इन 1000 नामों का ध्यान करता है, उसकी आयु, विद्या, यश, बल बढ़ता है। साथ ही यह संपन्नता, सफलता, आरोग्य और सौभाग्य दिलाता है। इनके जाप से समस्त मनोकामनाएं पूरी होती हैं और भक्त दैवीय सुख, ऐश्वर्य, संपदा के साथ-साथ संपन्नता का स्वामी बनता है।

8th Pay Commission को लेकर कर्मचारियों ने रखीं 3 बड़ी डिमांड

8th Pay Commission को लेकर कर्मचारियों ने रखीं 3 बड़ी डिमांड
8th Pay Commission को लेकर कर्मचारियों ने सरकार के सामने 3 बड़ी डिमांड रखी हैं। ये मांगें इतनी जरूरी हैं कि इनके बिना 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों की सैलरी-पेंशन में संशोधन नामुमकिन है। इसी को लेकर कर्मचारी यूनियन ने वित्त मंत्री और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के सचिव से आग्रह किया है कि इन मांगों पर ध्यान देकर इनका तत्काल निष्पादन कराया जाए।

8वें वेतन आयोग में देरी पर चिंता
भारत के पेंशनभोगियों की सबसे पुरानी और प्रमुख संस्था भारत पेंशनर्स समाज (BPS) ने 8वें वेतन आयोग (8th CPC) की प्रगति में हो रही देरी पर चिंता जताई है। संस्था ने वित्त मंत्री और कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) के सचिव को पत्र लिखकर आयोग के Terms of Reference (ToR) को जल्द अंतिम रूप देने और आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों की तत्काल नियुक्ति की मांग की है।

ToR और आयोग अध्यक्ष नहीं हुए तय
BPS के महासचिव एस.सी. माहेश्वरी ने मंत्रालयों को लिखे इस पत्र में कहा है कि जनवरी 2025 में केंद्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी देने की घोषणा स्वागत योग्य थी। लेकिन उसके बाद से ToR तय नहीं हुआ है और न ही आयोग के अध्यक्ष या सदस्यों की घोषणा की गई है। इससे देशभर के करोड़ों पेंशनभोगियों के बीच असमंजस और चिंता की स्थिति पैदा हो गई है।

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी फैल रही
पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस देरी की वजह से सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफार्मों पर कई तरह की अफवाहें और भ्रामक सूचनाएं फैल रही हैं, जिससे पेंशनरों का मनोबल प्रभावित हो रहा है।

विजय रूपाणी के परिजनों से मिले PM मोदी

विजय रूपाणी के परिजनों से मिले PM मोदी
अहमदाबाद विमान हादसे (Ahmedabad plane crash) में अब तक 265 लोगों की मौत हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज सुबह अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया। पीएम मोदी अस्पताल भी गए और वहां घायलों का हालचाल जाना। इधर, दुर्घटना के बाद पूर्व सीएम विजय रुपाणी (Ex CM Vijay Rupani) की पत्नी अंजलि रूपाणी गुजरात के गांधीनगर स्थित अपने आवास पर पहुंचीं।

विजय रूपाणी के परिजनों से मिले PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी के परिवार से मुलाकात की और अपनी संवेदना व्यक्त की। पूर्व सीएम की कल अहमदाबाद में हुई एयर इंडिया फ्लाइट दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी।

ब्लैकबॉक्स का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर मिला
Ahmedabad Plane Crash: अहदमाबाद एयरपोर्ट पर क्रैश हुए एयर इंडिया के विमान का ब्लैक बॉक्स और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर मिल गया है। एटीएस के एक कर्मी ने कहा है कि यह एक DVR है, जिसको मलबे से बरामद किया गया है। बताया जा रहा है कि अब जल्द ही विमान क्रैश की वजह का पता चला जाएगा।

एयर इंडिया के क्रैश विमान का Black Box बरामद

एयर इंडिया के क्रैश विमान का Black Box बरामद
गुजरात के अहमदाबाद में हुए विमान हादसे से पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दुर्घटना में 265 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। हादसे की जांच आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) कर रही है। ATS टीम को अहमदाबाद हवाई अड्डे के निकट विमान के मलबे से एक डिजिटल वीडियो ​रिकॉर्डर (DVR) मिला है। बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान का ब्लैक बॉक्स भी बरामद कर लिया गया है। ये दोनों उपकरण किसी विमान दुर्घटना की वजह का पता लगाने के लिए काफी महत्वपूर्ण होते है।

विमान में आखिरी क्षण क्या हुआ, अब खुलेगा राज
डीवीआर और ब्लैक बॉक्स की बरामदगी के बाद अब हादसे की वजह का पता चल आएगा। प्लेन क्रैश के अंतिम पल में क्या चल रहा था। अब इसका राज खुलेगा और हादसे की असली वजह का पता चल पाएगा। एटीएस के एक कर्मी ने कहा कि यह एक DVR को मलबे से बरामद किया है। FSL टीम इसकी जांच करेगी। आपको बता दें कि अहमदाबाद में गुरुवार को हुई इस भीषण हादसे में 265 लोगों की जान चली गई। एयर इंडिया के विमान AI-171 ने 242 यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के साथ लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरा था।

उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया था विमान
एयर इंडिया के बोइंग 787 ड्रीमलाइन विमान के मलबे में डीवीआर बरामद हुआ है। एटीएस टीम के मुताबिक, विमान सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। और पास के आवासीय परिसर में गिर गया।

छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए मरीज मिले

छत्तीसगढ़ में कोविड के 12 नए मरीज मिले
छत्तीसगढ़ में गुरुवार को कोविड के 12 नए मरीज मिले हैं। इनमें रायपुर से 6 और बिलासपुर से 4 और दुर्ग से 2 मरीज हैं। वहीं 15 रिकवर भी हुए हैं। प्रदेश में अब तक कोविड के कुल 87 केस मिल चुके हैं। इनमें से 45 रिकवर हो चुके हैं। वहीं, 42 एक्टिव हैं। इनमें 35 होम आइसोलेशन में हैं। 6 ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं, वहीं रायपुर में 1 मरीज ICU में है।

हालांकि, प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर है। शासकीय जिला अस्पतालों और दूसरे हेल्थ सेंटर्स में टेक्निकल और नॉन-टेक्निकल सभी तरह के स्टाफ की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, ज्यादातर मरीज होम क्वारैंटाइन में ही ठीक हो रहे हैं।

6 मई को सबसे ज्यादा मरीज सामने आए
पिछले 4 दिनों में कुल 25 कोविड केस सामने आए। इस महीने कोविड के सबसे ज्यादा मरीज बीते शुक्रवार यानी 6 मई को मिले थे। एक ही दिन में रायपुर में 11, बिलासपुर में 5 और बालोद में 1 मरीज के साथ कुल 17 मरीज मिले थे। नया वैरिएंट आने के बाद से ये एक दिन में सबसे बड़ा आंकड़ा था।

सैंपल कलेक्शन से लेकर कोविड मरीज के इलाज तक की ट्रेनिंग स्टाफ को दी जा रही है। साथ ही इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए मॉकड्रिल भी कराई गई है। ओवर ऑल बात करें तो प्रदेश में अब तक रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, बालोद, बस्तर और बेमेतरा समेत कुल 6 जिलों में कोविड के पेशेंट मिल चुके हैं।

बैडमिंटन कोर्ट में चक्कर आने से गिरे बीजेपी विधायक

बैडमिंटन कोर्ट में चक्कर आने से गिरे बीजेपी विधायक
दुर्ग शहर से बीजेपी विधायक गजेंद्र यादव गुरुवार सुबह बैडमिंटन खेलते समय चक्कर खाकर गिर गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।

जानकारी के मुताबिक, दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव रोज सुबह की तरह उठकर अपने साथियों के साथ घर के सामने बैडमिंटन खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, वे चक्कर खाकर गिर पड़े।

डॉक्टर्स के अनुसार उनकी हालत सामान्य है। आज शुक्रवार उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। वहीं गजेंद्र यादव की भर्ती होते ही भारतीय जनता पार्टी के सभी जिला अध्यक्ष, महामंत्री, महापौर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, दुर्ग शहर के पूर्व विधायक अरुण वोरा भी उनका हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे थे।

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम – मुख्यमंत्री विष्णु देव

नवनिर्मित केशव भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का बनेगा संगम – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज प्रदेश की ऊर्जाधानी कोरबा स्थित प्रदेश के सबसे बड़े सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में नन्हें-मुन्हें बच्चों के लिए नवनिर्मित केशव भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह भवन शिक्षा, संस्कृति और संस्कारों का संगम बनेगा।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि केशव भवन बच्चों के सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम सिद्ध होगा। सरस्वती शिशु मंदिर संस्था शिक्षा जगत में उल्लेखनीय योगदान दे रहा है। यहां विद्यार्थियों को केवल शैक्षणिक ज्ञान ही नहीं, बल्कि उत्तम संस्कार भी प्रदान किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि सरस्वती शिशु मंदिर केवल विद्यालय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक सशक्त आधारशिला है, जहाँ से सच्चे राष्ट्रभक्तों का निर्माण होता है। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रप्रेम और नैतिक शिक्षा को समर्पित इस भवन को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करते हुए विद्यार्थियों के समग्र विकास हेतु तैयार किया गया है।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विद्यायक प्रेम चंद पटेल, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंहदेव, महापौर कोरबा संजू देवी राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रबंधन समिति से जुड़े सदस्यगण तथा शिक्षक उपस्थित थे।

नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

नारी शिक्षा और सशक्तिकरण में अहिल्याबाई होल्कर का महत्वपूर्ण योगदान: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज कोरबा जिले के प्रवास के दौरान कन्वेंशन सेंटर में लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का लोकार्पण किया और कन्वेंशन सेंटर को महारानी के नाम पर करने की घोषणा की। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को लगभग 223 करोड़ 88 लाख रूपए से अधिक लागत के 66 विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि इंदौर की महारानी अहिल्याबाई होल्कर प्रजावत्सल और न्यायप्रिय शासक थी। उन्होंने महिलाओं की शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए, नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ ही उन्होंने देश के महत्वपूर्ण तीर्थस्थलों, धार्मिक स्थलों को संवारा और नई पहचान दिलाई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कन्वेन्शन सेंटर को वातानुकूलित बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे छः माह पहले भी कोरबा आये थे, इस दौरान भी 600 करोड़ रूपए से अधिक की राशि के विभिन्न विकास कार्यों की सौगातें दी गई। आज सवा दो सौ करोड़ के विकास कार्यों की सौगात से कोरबा जिले के लोगों को लाभ मिलेगा।

मुख्यमंत्री साय ने ऐलुमिनियम पार्क की स्थापना के लिए आवश्यक पहल करने की बात कही। उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम के तहत कन्वेन्शन सेंटर परिसर में सिंदूर का पौधा भी लगाया। उन्होंने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जीवनी पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। कार्यक्रम को उपमुख्यमंत्री अरूण साव और उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन भी ने सम्बोधित किया।

लोकार्पण एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री साय द्वारा लोकार्पित किए गए कार्यों में मुख्य रूप से जल जीवन मिशन के अंतर्गत 11 गांवों में एकल ग्राम नल-जल योजना, 3 गांवों में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय नवीन भवन/जीर्णाेद्धार कार्य, और 47 छात्रावासों-आश्रमों में 2.4 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापना कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार भूमि पूजन के प्रमुख कार्यों में नगर पालिक निगम कोरबा हेतु 100 टीपीडी सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट, प्रधानमंत्री ई-बस सेवा अंतर्गत सिटी बस डिपो-टर्मिनल कॉपलेक्स, 100 बेड हॉस्पिटल में एसएनसीयू हॉल, प्रशिक्षण हॉल सहित अन्य निर्माण कार्य, अयोध्यापुरी तालाब में जल संवर्धन कार्य एवं जिला खनिज संस्थान न्यास मद तथा 15 वें वित्त आयोग के विभिन्न कार्य शामिल हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजय रूपाणी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विजय रूपाणी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी जी के दुखद निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद में हुई विमान दुर्घटना की यह त्रासदी अत्यंत पीड़ादायक है। पूर्व मुख्यमंत्री रूपाणी जी का निधन न केवल गुजरात बल्कि संपूर्ण राष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विजय रूपाणी जी एक सरल, सहज और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव अनुकरणीय रहेगा। उन्होंने निष्ठा और कुशलता के साथ कार्य करते हुए माँ भारती की सेवा की।

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...