राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका

राहुल गांधी के बिहार दौरे से पहले कांग्रेस को लगा बड़ा झटका
बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने तैयारी भी तेज कर दी है। वहीं नेताओं का एक दल से दूसरे दल में जाने का भी सिलसिला शुरू हो गया है। इसके अलावा बडे़ नेताओं का प्रदेश का दौरा भी शुरू हो गया है। राहुल गांधी एक बार फिर 15 मई को बिहार आ रहे हैं। हालांकि राहुल गांधी के दौरे से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कटिहार जिले के 17 प्रमुख नेताओं ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।
17 नेताओं ने छोड़ी कांग्रेस
टी वी न्‍यूज की रिपोर्ट के मुताबिक कटिहार जिले में कांग्रेस के 17 नेताओं ने पार्टी छोड़ बीजेपी का दामन थाम लिया है। दरअसल, नेताओं ने कांग्रेस नेता और छह बार के सांसद तारिक अनवर पर गंभीर आरोप लगाए है। कांग्रेस से जुड़े श्रमिक संगठन INTUC के अध्यक्ष विकास सिंह ने तारिक अनवर पर अपने कार्यों और बयानबाजी में उच्च जाति विरोधी मानसिकता को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।
पटना में बीजेपी में हुए शामिल
विकास सिंह ने बताया कि कांग्रेस नेता तारिक अनवर के रवैया से नाराज होकर 17 नेताओं ने पार्टी छोड़ी है और बीजेपी में शामिल हुए है। इन नेताओं ने पटना में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री नीरज कुमार बबलू की मौजूदगी में बीजेपी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि यह तो अभी शुरुआत है आने वाले समय में हजारों कार्यकर्ता बीजेपी का दामन थाम सकते है।
कांग्रेस का गढ़ है कटिहार
कटिहार को कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। इस क्षेत्र में उच्च जाति का महत्वपूर्ण प्रभाव है। ऐसे में अब 17 नेताओं के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस कमजोर पड़ सकती है। हालांकि अभी तक कांग्रेस नेता तारिक अनवर का आरोपों पर कोई जवाब नहीं आया है।

आज रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु बदलेंगे राशि

आज रात 11 बजकर 20 मिनट पर गुरु बदलेंगे राशि
ज्योतिष शास्त्र में देवताओं के गुरु बृहस्पति का विशेष महत्व है। इस वर्ष उनका दूसरा सबसे महत्वपूर्ण गोचर होने जा रहा है। बुधवार 14 मई 2025 को रात 11 बजकर 20 मिनट पर बृहस्पति वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे।
यह गोचर शनि के बाद इस वर्ष का सबसे प्रभावशाली ग्रह गोचर माना जा रहा है, जिसका असर न केवल देश-दुनिया पर, बल्कि व्यक्तिगत जीवन पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देगा।
ज्योतिषाचार्य के अनुसार बृहस्पति को वाणी, शिक्षा, संतान, विवाह और करियर का कारक ग्रह माना जाता है। इनके शुभ प्रभाव से व्यक्ति को वैवाहिक सुख, करियर में उन्नति और जीवन में समृद्धि प्राप्त होती है। बृहस्पति एक राशि में लगभग 12 महीने तक रहते हैं, जिससे उनका यह गोचर लंबे समय तक प्रभावी रहेगा।
ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बृहस्पति का यह गोचर अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह शुभ ग्रह जीवन के कई क्षेत्रों को प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। बृहस्पति की दृष्टि, विशेष रूप से पंचम, सप्तम और नवम भाव पर अत्यंत शक्तिशाली मानी जाती है।
यह गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा, लेकिन मिथुन, तुला और धनु राशि वालों के लिए यह विशेष रूप से शुभ रहेगा। आइए जानते हैं कि यह गोचर इन तीन राशियों के लिए कैसे लाभकारी सिद्ध होगा।

भारत ने किया भार्गवास्त्र का सफल परीक्षण

भारत ने किया भार्गवास्त्र का सफल परीक्षण
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। वहीं इसके बाद पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए गए। भारत ने सभी हमलों को नाकाम कर दिया। वहीं अब भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित अत्याधुनिक हाइपरसोनिक मिसाइल सिस्टम भार्गवास्त्र का सफल परीक्षण किया है।
13 मई को किया परीक्षण
भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में 13 मई को गोपालपुर में रॉकेट के लिए तीन परीक्षण किए गए। एक-एक रॉकेट दागकर दो परीक्षण किए गए। एक परीक्षण 2 सेकंड के भीतर साल्वो मोड में दो रॉकेट दागकर किया गया। सभी चार रॉकेटों ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया और बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों को कम करने में अपनी अग्रणी तकनीक को रेखांकित करते हुए आवश्यक लॉन्च मापदंडों को हासिल किया।
भार्गवास्त्र की क्या है विशेषता
सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड द्वारा विकसित यह प्रणाली ड्रोन झुंडों (स्वार्म ड्रोन) को नष्ट करने में सक्षम है, जो 2.5 किमी की दूरी तक प्रभावी है। यह सिस्टम माइक्रो रॉकेट्स और मिसाइलों से लैस है, जो एक साथ 64 गाइडेड माइक्रो-मिसाइल दाग सकता है।
भारत में ही किया विकसित
बता दें कि इसे भारत में ही विकसित किया गया है। भार्गवास्त्र एक माइक्रो मिसाइल आधारित डिफेंस सिस्टम है। इसे ड्रोन हमलों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है। इस सिस्टम के रडार से 6 से 10 किलोमीटर दूर के हवाई खतरों का मिनट भर में पता लगा सकता है और कुछ सेकेंड्स में बेअसर कर सकता है।
मील का पत्थर हो सकता है साबित
इसे समुद्र तल से 5 हजार मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों के साथ-साथ अलग अलग इलाकों में तैनाती के लिए डिजाइन किया गया है। यह देश की सुरक्षा में मील का पत्थर साबित हो सकता है। दरअसल, पिछले दिनों पाकिस्तान ने चीन और तुर्की निर्मित ड्रोनों और मिसाइलों का इस्तेमाल किया है उससे साफ हो गया है कि आगामी समय में ड्रोनों की नई तकनीक को विफल करने की जरूरत पड़ने वाली है।

हाईकोर्ट ने मंत्री विजय शाह पर शाम 6 बजे तक एफआइआर के दिए आदेश

हाईकोर्ट ने मंत्री विजय शाह पर शाम 6 बजे तक एफआइआर के दिए आदेश
मध्यप्रदेश के मंत्री विजय शाह को उनका बेशर्मी भरा बयान भारी पड़ गया लगता है। कर्नल सोफिया पर बेनामी टिप्पणी से मचे बवाल के बाद एमपी हाईकोर्ट ने उनपर एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट ने मंत्री पर 4 घंटे में केस दर्ज करने को कहा है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने इस केस पर संज्ञान लेते हुए आदेश जारी किया। इसके लिए हाईकोर्ट ने सरकार को शाम 6 बजे तक का समय दिया है। खास बात यह है कि मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने शाह के बयान पर स्वतः संज्ञान लेते हुए यह आदेश दिया है।
एमपी हाईकोर्ट जबलपुर के जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस अनुराधा शुक्ला की बेंच ने सरकार को मंत्री विजय शाह पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने मंत्री पर 4 घण्टे में यह कार्रवाई करने को कहा है।
कर्नल सोफिया के सम्बन्ध में एमपी की बीजेपी सरकार के मंत्री विजय शाह के शर्मनाक बयान पर देशभर में बवाल मचा हुआ है। ऐसे माहौल में हाईकोर्ट जबलपुर के जस्टिस अतुल श्रीधरन एवं जस्टिस अनुराधा शुक्ला की खंडपीठ द्वारा स्वप्रेरणा से विजय शाह पर गंभीर आपराधिक धाराओं में मामला पंजीवद्ध करने के निर्देश दिए गए हैं।
कर्नल सोफिया कुरेशी को लेकर दिए गए बेशर्मी भरे बयान से हर कोई स्तब्ध
जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह का भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरेशी लेकर दिए गए बेशर्मी भरे बयान से हर कोई स्तब्ध है। इंदौर के पास महू के रायकुंडा गांव में हलमा कार्यक्रम में मंत्री विजय शाह ने यह विवादित बयान दिया था।पाकिस्तान को निशाना बनाते-बनाते मंत्री शाह ने बेशर्मी की सीमा पार कर दी। उन्होंने कहा कि ‘जिन लोगों ने हमारी बेटियों के सिंदूर उजाड़े, उन कटे-पिटे लोगों को हमने उन्हीं की बहन भेजकर उनकी ऐसी की तैसी करवाई। उनके समाज की बहन को भेजा… हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति की समाज की बहनों से कराया।’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. अजय कुमार को संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, डॉ. कुमार का कार्यकाल उस दिन शुरू होगा, जब वह आयोग के अध्यक्ष के रूप में पद ग्रहण करेंगे।
डॉ. कुमार एक सेवानिवृत्त भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। वे केरल कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने पूर्व में अगस्त 2019 से अक्टूबर 2022 तक रक्षा सचिव के रूप में कार्य किया था।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने टीबी उन्‍मूलन की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए प्रभावी रणनीतियों पर बल दिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने टीबी उन्‍मूलन की प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हुए प्रभावी रणनीतियों पर बल दिया
प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने टीबी यानी क्षय रोग उन्‍मूलन की भारत की प्रतिबद्धता स्‍पष्‍ट करते हुए प्रभावी रणनीतियों पर बल दिया है। उन्‍होंने तपेदिक की शीघ्र पहचान और सफल उपचार की दिशा में पिछले वर्ष हुई प्रगति की सराहना की। प्रधानमंत्री ने कल राष्‍ट्रीय टी बी उन्‍मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्‍यक्षता करते हुए अधिक संक्रमण वाले जिलों में हाल में संपन्‍न 100 दिन के टीबी मुक्‍त भारत अभियान की भी समीक्षा की। इस अभियान के दौरान संक्रमण की आशंका वाले लगभग तेरह करोड़ लोगों की जांच की गई जिनमें सात लाख 19 हजार लोगों में संक्रमण की प‍ुष्टि हुई, जिनमें दो लाख 85 हजार लोगों में संक्रमण के लक्षण नहीं थे। एक लाख से अधिक नए निक्षय मित्र इस अभियान में शामिल हुए। यह जनभागीदारी का उत्‍कृष्‍ट प्रमाण है।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री ने शहरी या ग्रामीण क्षेत्र तथा व्‍यवसाय के आधार पर क्षयरोग रूझान के विश्‍लेषण पर बल दिया। उन्‍होंने कहा कि इससे शीघ्र परीक्षण और उपचार की आवश्यकता वाले लोगों की पहचान में मदद मिलेगी। विशेषकर विनिर्माण, खनन, कपड़ा मिलों और समान व्‍यवसायों से जुड़े कामगारों में तपेदिक संक्रमण की पहचान हो सकेगी।
प्रधानमंत्री ने तपेदिक उन्‍मूलन के लिए जनभागीदारी के माध्‍यम से स्‍वच्‍छता पर बल दिया।
बैठक में प्रधानमंत्री ने विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन की वैश्विक टी बी रिपोर्ट 2024 के निष्‍कर्षों का भी उल्‍लेख किया। रिपोर्ट के अनुसार टी बी में 18 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई है। वर्ष 2015 से 2023 के दौरान प्रति लाख आबादी में टी बी संक्रमितों की संख्‍या 237 से कम होकर 195 हो गई है।
केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव और अन्‍य वरिष्‍ठ अधिकारी भी इस बैठक में उपस्थित थे।

एनएचआरसी ने दो सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया

एनएचआरसी ने दो सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने दो सप्ताह का ऑनलाइन अल्पकालिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विश्वविद्यालय स्तर के विभिन्न शैक्षणिक विषयों के 80 छात्रों को एक हजार सात सौ 95 आवेदकों में से चुना गया है। दो सप्ताह के इस कार्यक्रम का उद्देश्य देश में मानवाधिकारों के प्रचार और संरक्षण की व्यापक समझ प्रदान करना है।
अपने संबोधन में एनएचआरसी के महासचिव भरत लाल ने कहा कि युवा भारत की सबसे पुरानी सभ्यता के सहानुभूति, करुणा और न्याय के सिद्धांतों के पथ प्रदर्शक हैं।
उन्होंने छात्रों से न्याय, समानता और गरिमा के राजदूत के रूप में सेवा करने का आग्रह किया और छात्रों को प्रोत्‍साहित किया कि वे इस अवसर का उपयोग भारत के संवैधानिक ढांचे को समझने तथा मानवाधिकारों और सभी की गरिमा के लिए काम करने में करें।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 मई को बेंगलुरु में इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश रोड शो में निवेशकों से होंगे रूबरू

मुख्यमंत्री डॉ. यादव 14 मई को बेंगलुरु में इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश रोड शो में निवेशकों से होंगे रूबरू
मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश को नई ऊंचाई देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 मई को बेंगलुरु में सीइन्वेस्ट इन एमपीसी सत्र में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव बीईएमएल (भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड) परिसर का भ्रमण करेंगे, साथ ही 2100वें मेट्रो कोच के लोकार्पण समारोह में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, ‘इन्वेस्टमेंट अपॉर्च्युनिटीज़ इन मध्यप्रदेश’ विषय पर आयोजित इन्टरैक्टिव सेशन को संबोधित कर राज्य की औद्योगिक क्षमताओं और नीतिगत प्रतिबद्धताओं को देश के अग्रणी निवेशकों के समक्ष प्रस्तुत करेंगे।
बीईएमएल परिसर में रहेगा कार्यक्रमों का सिलसिला
मुख्यमंत्री डॉ. यादव बेंगलुरु पहुंचने के बाद बीईएमएल परिसर जाएंगे, जहां उनका स्वागत बीईएमएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक और बोर्ड के सदस्यों द्वारा किया जाएगा। बीईएमएल शॉप विज़िट के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव मेट्रो कोच लोकार्पण और टेस्ट राइड में सम्मिलित होंगे। इसके उपरांत वे इंटीग्रेटेड डिज़ाइन सेंटर का भ्रमण करेंगे और बीईएमएल के भोपाल संयंत्र पर प्रस्तुति देखेंगे। बीईएमएल द्वारा मध्यप्रदेश में स्थापित की जा रही इकाई के लिए ज़मीन आवंटन पत्र सौंपे जाने की औपचारिकता भी इस अवसर पर होगी।
बेंगलुरु में ‘इन्वेस्ट इन एमपी’ सत्र में होगा राज्य की औद्योगिक ताकत का प्रदर्शन
‘द लीला पैलेस’ में आयोजित इन्टरैक्टिव सत्र में मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रमुख उद्योग समूहों, निवेशकों और टेक्नोलॉजी कंपनियों से संवाद करेंगे। इस सत्र में मध्यप्रदेश की औद्योगिक नीतियों, अधोसंरचना और क्षेत्रवार निवेश अवसरों पर विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी।
प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र सिंह, अतिरिक्त मुख्य सचिव विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग संजय दुबे तथा प्रमुख सचिव संस्कृति एवं पर्यटन शिव शेखर शुक्ला शामिल मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर निवेशकों जानकारी देंगे ।
निवेशकों के साथ होंगे वन-टू-वन मीटिंग
मुख्यमंत्री डॉ. यादव निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकों के माध्यम से सीधे संवाद करेंगे। इन संवादों में आईटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैन्युफैक्चरिंग, डिफेंस, ऑटोमोबाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी सेक्टर के प्रमुख निवेशक शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश बन रहा है ‘मेक इन इंडिया’ का भरोसेमंद प्लेटफॉर्म
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश लगातार एक मजबूत औद्योगिक आधार तैयार कर रहा है। देश के बड़े औद्योगिक समूहों के साथ संवाद की यह श्रृंखला राज्य को निवेश के नए क्षितिज की ओर ले जा रही है, जहां नीति, संसाधन और नेतृत्व तीनों ही स्तर पर उद्योगों को सुरक्षित और गतिशील मंच प्राप्त हो रहा है।
भारत अर्थ मूवर्स लिमिटेड (BEML) भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत एक प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रम है, जो मेट्रो रेल कोच, रक्षा उपकरण, खनन एवं निर्माण मशीनरी के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। बेंगलुरु स्थित इसका विनिर्माण परिसर आधुनिक इंजीनियरिंग और स्वदेशी तकनीक का प्रतिनिधित्व करता है, और यह आत्मनिर्भर भारत के विजन में महत्त्वपूर्ण भागीदार है।

जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिए 47 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की योजना की स्वीकृति – मंत्रि-परिषद

जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिए 47 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की योजना की स्वीकृति – मंत्रि-परिषद
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में सम्पन्न हुई। मंत्रि-परिषद द्वारा प्रदेश में मानव-हाथी द्वंद को कम करने और जंगली हाथियों के प्रबंधन के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 और वर्ष 2026-27 अर्थात आगामी 2 वर्षों सहित कुल 4 वर्षों (वर्ष 2023-24 से 2026-27 तक) के लिए राशि 47 करोड़ 11 लाख 69 हजार रुपये की योजना क्रमांक 9854 की सैद्धातिंक स्वीकृति दी गयी है।
योजना अंतर्गत हाथियों की सुरक्षा एवं अनुश्रवण के लिए वित्तीय वर्ष 2023-24 एवं वर्ष 2024-25 में कुल राशि रूपये एक करोड़ 52 लाख 54 हजार रूपये व्यय की गयी है। निर्णय अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में योजना में राशि 20 करोड़ रूपये और वर्ष 2026-27 में 25 करोड़ 59 लाख 15 हजार रूपये का प्रावधान किया गया। इस तरह आगामी 2 वर्षों सहित कुल 4 वर्षों (वर्ष 2023-24 से 2026-27 तक) के लिए योजना का आकार राशि 47 करोड़ 11 लाख 69 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के ऐसे संरक्षित क्षेत्र जहाँ हाथियों का आवागमन या उपस्थिति है उनमें एवं संरक्षित क्षेत्रों के बाहर जंगली हाथियों की सुरक्षा एवं अनुश्रवण, रहवास प्रबंधन तथा विकास के लिए योजना बनाई गयी है। जंगली हाथियों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम, वन्यजीव मानव द्वंद को रोकने के लिए विभिन्न संरचनाएं बनाई जाएंगी। ई-आई सर्विलेंस की स्थापना और संचालन किया जाएगा। वन्य-प्राणियों के रेस्क्यू और पुनर्वास के लिए कार्य किया जाएगा।
योजना अंतर्गत प्रभावित क्षेत्रों में मानव-हाथी द्वंद से निपटने के लिए ग्रामीणों, वन विभाग और अन्य विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। विभिन्न प्रकार की फेसिंग कार्य किया जाएगा, जिसमें सोलर फेंसिंग भी शामिल है। मानव-हाथी द्वंद के लिए रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया जाएगा और आवश्यक उपकरण क्रय किए जाएंगे। निगरानी और ट्रेकिंग कार्य के लिए पेट्रोलिंग वाहन और रेडियो कॉलर क्रय किए जाएंगे। साथ ही हाथी मित्र दल का गठन किया जाएगा।

छत्‍तीसगढ़ के “मोर आवास, मोर अधिकार” के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मिलित हुए

छत्‍तीसगढ़ के “मोर आवास, मोर अधिकार” के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान सम्मिलित हुए
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “मोर आवास, मोर अधिकार” कार्यक्रम के अवसर पर आयोजित विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमें PMAY-G के तहत मॉडल आवास, स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, पीएम जनमन योजना के मॉडल प्रदर्शित किए गए।
इस अवसर पर लाभार्थियों द्वारा अपना पक्का आवास मिलने की खुशी में आभार प्रकट करते हुए आभार प्रदर्शनी का तैलचित्र भी केंद्रीय मंत्री चौहान को भेंट किया गया।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...