श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर निजी कारणों के चलते स्वदेश लौटे
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 18वें संस्करण का 28वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाएगा। यह रोमांचक मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम (SMS) में आयोजित होगा। इस मुकाबले में राजस्थान की टीम जीत की पटरी पर वापस लौटने की कोशिश करेगी, लेकिन उससे पहले टीम को एक बड़ा झटका लगा है।
श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर वानिंदु हसरंगा निजी कारणों के चलते स्वदेश लौट गए हैं। उनकी वापसी को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हसरंगा की अनुपस्थिति में उनके हमवतन महीश तीक्षणा और युवा स्पिनर कुमार कार्तिकेय पर स्पिन विभाग की ज़िम्मेदारी रहेगी। उल्लेखनीय है कि राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन में हसरंगा को 5 करोड़ 25 लाख रुपये की भारी बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था।
आईपीएल 2025 में हसरंगा ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अब तक तीन मुकाबले खेले हैं, जिनमें उन्होंने कुल 6 विकेट झटके हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ देखने को मिला था, जहां उन्होंने 35 रन देकर 4 विकेट हासिल किए थे। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने एक-एक विकेट लिया था।
राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2025 में शुरुआती दो मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद टीम ने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ लगातार दो जीत दर्ज कीं। हालांकि, इसके अगले ही मैच में गुजरात टाइटंस (GT) के हाथों टीम को एक बार फिर हार झेलनी पड़ी। अब तक खेले गए पांच मुकाबलों में राजस्थान रॉयल्स ने दो मैचों में जीत हासिल की है। टीम चार अंकों और -0.733 के नेट रन रेट के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर मौजूद है।
श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर निजी कारणों के चलते स्वदेश लौटे
Kapil Sharma पर भड़के मुकेश खन्ना
Kapil Sharma पर भड़के मुकेश खन्ना
फेमस एक्टर मुकेश खन्ना को टीवी पर ‘शक्तिमान’ के रोल के लिए आज भी याद किया जाता है। उन्होंने एक बार फिर कॉमेडियन कपिल शर्मा पर निशाना साधा है।
इस बार उन्होंने पॉडकास्ट ‘अनसेंसर्ड विथ शार्दुल’ में एक पुराना वाकया शेयर किया।
मुकेश खन्ना ने इस घटना को याद करते हुए बताया कि वो एक अवॉर्ड शो में कपिल शर्मा से मिले थे, लेकिन कपिल ने उन्हें न सम्मान दिया, न बात की। उन्होंने कहा-“कपिल नया-नया आया था, ‘कॉमेडी सर्कस’ कर रहा था। वो मेरे बगल में बैठा, 20 मिनट बैठा और बिना कुछ कहे, अवॉर्ड लेकर चला गया।”
मुकेश खन्ना ने कहा कि उन्होंने कभी किसी से सम्मान की मांग नहीं की, लेकिन “पूरा देश मेरे पैर छूता है, बिना मांगे। तमीज नाम की चीज इंडस्ट्री से खत्म हो रही है।”
हिंसा की आग में झुलसा मुर्शिदाबाद
हिंसा की आग में झुलसा मुर्शिदाबाद
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 11 अप्रैल को हुई हिंसा के मामले में पुलिस ने बताया कि जिले के दो इलाकों में कुछ लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली, जिसके बाद मौके पर हमारी टीम पहुंची तो एक घर में दो लोग चाकू से गंभीर रूप से घायल पाए गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतकों के परिजनों ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने उनके घर में लूटपाट के दौरान दोनों पर चाकू से कई हमले किए थे। वहीं अधिकारी ने कहा कि एक अलग घटना में, समसेरगंज ब्लॉक के धुलियान में एक अन्य व्यक्ति को गोली लगने की खबर सामने आई है। वक्फ कानून के विरोध के दौरान शुक्रवार को मुर्शिदाबाद जिले के सूती और समसेरगंज इलाकों से बड़े पैमाने पर हिंसा की सूचना मिली थी।
बिहार चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में दरार
बिहार चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में दरार
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन में फूट पड़ती नजर आ रही है। पटना में कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार की ‘पलायन रोको, नौकरी दो यात्रा’ शुक्रवार को अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंची। इस 27 दिन की पदयात्रा का समापन समारोह कांग्रेस ने पूरी ताकत के साथ आयोजित किया, जिसमें राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट भी शामिल हुए। हालांकि, इस दौरान सचिन पायलट का बयान सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गया, जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद को लेकर तेजस्वी यादव के नाम पर हामी भरने से इनकार किया।
जब सचिन पायलट से पूछा कि क्या विपक्ष की ओर से तेजस्वी यादव बिहार में मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे, तो उन्होंने साफ कहा कि यह फैसला चुनाव के बाद कांग्रेस हाईकमान और गठबंधन के नेता मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा, अगर बहुमत मिलता है तो कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस आलाकमान से मिलकर आगे विचार करेंगे। इस बयान को तेजस्वी यादव के लिए एक सियासी झटके के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि अब तक विपक्षी एकता में उन्हें प्रमुख चेहरा माना जा रहा था।
अपने संबोधन में सचिन पायलट ने केंद्र और बिहार की सरकारों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, बिहार के युवाओं को बार-बार ठगा गया है. जो वादे किए गए थे, वे आज भी अधूरे हैं। उन्होंने बेरोजगारी, शिक्षा की बदहाली और पलायन को राज्य की सबसे गंभीर समस्याओं में गिनाते हुए कहा कि इन मुद्दों पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है।
अमेरिकी टैरिफ से राहत के बीच बाजार में रिकवरी
अमेरिकी टैरिफ से राहत के बीच बाजार में रिकवरी
अमेरिका की ओर से दुनियाभर के देशों के खिलाफ लगाए गए जवाबी टैरिफ को इस साल 9 जुलाई तक टालने के बाद घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन रिकवरी दिखी। शुक्रवार को बेंचमार्क सेंसेक्स 1,310 अंक चढ़कर बंद हुआ। दूसरी ओर, जबकि निफ्टी 22,900 के स्तर से ऊपर पहुंच गया।
वैश्विक बाजारों में जारी मंदी के रुख को दरकिनार करते हुए 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,310.11 अंक या 1.77 प्रतिशत उछलकर 75,157.26 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 1,620.18 अंक या 2.19 प्रतिशत बढ़कर 75,467.33 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 429.40 अंक या 1.92 प्रतिशत बढ़कर 22,828.55 अंक पर पहुंच गया। दिनभर के कारोबार में बेंचमार्क 524.75 अंक या 2.34 प्रतिशत बढ़कर 22,923.90 अंक पर पहुंच गया।
व्हाइट हाउस के कार्यकारी आदेश के अनुसार, अमेरिका ने इस वर्ष 9 जुलाई तक 90 दिनों के लिए भारत पर अतिरिक्त जवाबी शुल्क टालने का एलान किया है।
2 अप्रैल को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका को माल निर्यात करने वाले लगभग 60 देशों पर जवाबी टैरिफ लगा दिया था। इसी कड़ी में भारत पर भी 26 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की बात कही गई थी। अमेरिका के इस एलान से दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में झींगा से लेकर इस्पात तक के उत्पादों की बिक्री पर असर पड़ने की आशंका है।
इंदौर में पश्चिमी रिंग रोड में नई गाइडलाइन का दोगुना मिलेगा मुआवजा
इंदौर में पश्चिमी रिंग रोड में नई गाइडलाइन का दोगुना मिलेगा मुआवजा
बहुप्रतीक्षित पश्चिमी आउटर रिंगरोड परियोजना को लेकर एक बड़ी बाधा अब दूर हो गई है। जमीन अधिग्रहण को लेकर असहमति जता रहे किसान अब सर्वे के लिए तैयार हो गए हैं। नई गाइडलाइन के दोगुना मुआवजा दिए जाने पर किसानों और प्रशासन के बीच सैद्धांतिक सहमति बन गई है। इसके साथ ही परियोजना को लेकर लंबे समय से रुकी प्रक्रिया अब फिर से गति पकड़ने जा रही है। सहमति बनने के बाद मंगलवार से दो टीमें सर्वे का काम शुरू करेगी।
पश्चिम रिंग रोड को लेकर रेसीडेंसी कोठी में जिला प्रशासन, एनएचआई और किसान नेताओं के बीच बैठक हुई। बैठक में नई गाइडलाइन का दोगुना मुआवजा देने पर सहमति बन गई। कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि किसानों को पुरानी गाइडलाइन पर अवार्ड पारित होगा, लेकिन आर्बिटेशन के माध्यम से नई गाइडलाइन का दोगुना मुआवजा दिया जाएगा। 15 दिन में किसानों को अवार्ड पारित होगा। वहीं आरबीडेशन की प्रक्रिया डेढ माह में पूरी करेंगे। इस पर किसानों के साथ सहमति बन गई है। मंगलवार से टीमें सर्वे का काम शुरू करेगी। वर्षाकाल से पहले निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा, ताकि वर्षाकाल से पहले काफी काम पूरे किए जा सके।
छत्तीसगढ़ में नक्सल पुनर्वास नीति लागू
छत्तीसगढ़ में नक्सल पुनर्वास नीति लागू
राज्य सरकार की नक्सलवादी आत्मसमर्पण और पीड़ित राहत पुनर्वास नीति-2025 प्रदेश में लागू हो गई है। यह दो साल या नई नीति लागू किए जाने तक प्रभावशील रहेगी। गृह विभाग की ओर से 28 मार्च 2025 को जारी अधिसूचना के अनुसार इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी जिलों में कलेक्टर की अध्यक्षता में विशेष समिति का गठन होगा।
पुलिस अधीक्षक को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। वनमंडलाधिकारी, जिला पंचायत के सीईओ, कलेक्टर की ओर नामांकित दो अन्य अधिकारी व सशस्त्र बलों के प्रतिनिधियों को भी समिति में शामिल किया जाएगा। हर जिले व सब-डिविजनल स्तर पर एक-एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति होगी, जिनका मोबाइल नंबर, ई-मेल व पता राज्य शासन को भेजा जाएगा। ये सभी पुनर्वास कार्यों की निगरानी करेंगे।
राज्य स्तर पर भी गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जाएगा। इसमें पुलिस महानिदेशक सदस्य रहेंगे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस महानिरीक्षक, उप पुलिस महानिरीक्षक (नक्सल अभियान) सदस्य सचिव और अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव नामांकित शासकीय अधिकारी सदस्य होंगे।
गृह विभाग ने निर्देशित किया है कि राज्य गठन के बाद से अब तक के सभी पीड़ित प्रकरणों को चिह्नित किया जाए। आत्मसमर्पित नक्सलियों का चयन कर राहत और पुनर्वास की कार्रवाई 120 दिनों के भीतर प्राथमिकता पर की जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोकनगर में माननीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अशोकनगर में माननीय प्रधानमंत्री का स्वागत किया
अशोकनगर के आनंदपुर धाम की पावन धरा पर यशस्वी प्रधानमंत्री का हार्दिक स्वागत व अभिनंदन किया।
माननीय प्रधानमंत्री की उपस्थिति इस क्षेत्र के लिए न केवल अभूतपूर्व है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को वैश्विक पटल पर स्थापित करने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।
मुख्यमंत्री ने डॉ. निधिपति सिंघानिया को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री ने डॉ. निधिपति सिंघानिया को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्राचीनकाल से ही आर्किटेक्ट्स का विशेष महत्व रहा है। राजा भोज स्वयं बड़े वास्तुकार थे। भोपाल ताल सहित प्राचीन स्थापत्य के कई उदाहरण भोपाल और इसके आसपास विद्यमान है। भोपाल का ताल मूलतः बांध है। एक हजार साल पहले बनी है यह अद्भुत और बेमिसाल संरचना आज भी सामयिक और बड़ी आबादी के लिए उपयोगी है। मितव्ययता और तकनीकी उत्कृष्टता के साथ निर्मित यह संरचना, प्राचीन समृद्ध ज्ञान परंपरा का जीवंत उदाहरण है, जिस पर आज भी विचार प्रासंगिक है। इस दृष्टि से भोपाल में हो रहा आर्किटेक्ट्स सम्मेलन विशेष महत्व का है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव “द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स” के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन “ट्रांसम” के शुभारंभ सत्र को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने दीप प्रज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वास्तुशिल्प नवाचार को प्रोत्साहित करते हुए वास्तुकला उत्कृष्टता में विरासत को समाहित करने के लिए डॉ. निधिपति सिंघानिया को भारतीय वास्तुकार संस्थान (आईआईए) फैलोशिप से सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने आर्किटेक्ट्स को विश्वकर्मा बंधु संबोधित करते हुए कहा कि मंदिर वास्तुकला और पूजा पद्धतियों में कई रहस्य विद्यमान हैं। भस्म आरती जन्म से लेकर मृत्यु तक की जीवन यात्रा को संक्षिप्त रूप में दिखाने का प्रकल्प है। राजा भोज द्वारा बनवाया गया भोजपुर मंदिर और उनके बड़े भाई राजा मुंज द्वारा मांडव में बनाई गई संरचनाएं तत्कालीन उत्कृष्ट वास्तु शिल्प का उदाहरण है। उत्कृष्ट तकनीक के ये प्रतीक हमारी संस्कृति पर गौरव और आत्म सम्मान का आधार भी हैं। उन्होंने कहा कि राजा भोज कई विधाओं के विशेषज्ञ थे, उन्होंने विभिन्न विषयों पर पुस्तक भी लिखी। उनकी राजधानी उज्जैन थी लेकिन उत्तर की ओर से हो रहे आक्रमणों से नागरिकों की सुरक्षा के लिए राजा भोज ने अपनी राजधानी को मांडव में स्थापित किया और वहां उत्कृष्ट जल संरचनाओं का भी निर्माण किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि इस दौर में मध्यप्रदेश बदल रहा है, प्रदेश में औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, जलवायु, जन सामान्य का आत्मीय व्यवहार, सड़क-बिजली-पानी जैसी अधोसंरचनात्मक सुविधाएं, प्रदेश को निवेश के लिए आदर्श राज्य बनाती हैं। व्यवसायियों और उद्योगपतियों को कार्य में परेशानी ना आए इस उद्देश्य से ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस के साथ-साथ सेक्टर विशेष पर केंद्रित नीतियां लागू की गई है। प्रदेश में मेट्रोपॉलिटन सिटी भी तेजी से विकसित हो रही हैं, इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर जैसे बड़े शहरों से आसपास के पांच जिलों को जोड़कर विकसित किया जा रहा है। इसी क्रम में इंदौर, उज्जैन, देवास, धार, शाजापुर को मिलाकर मेट्रोपॉलिटन विकसित करने की कल्पना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वास्तुकारों को मध्यप्रदेश में गतिविधियों के विस्तार के लिए आमंत्रित किया।
कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि है कि संस्था “द इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ आर्किटेक्ट्स” वर्ष 1917 में स्थापित हुई, इसका मुख्यालय मुम्बई में है। देश के वास्तुविदो को संगठित कर वास्तु कला को बढ़ावा देने में संस्था की महत्वपूर्ण भूमिका है। वास्तु कला और भवन निर्माण से जुड़े विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से यह संस्था निरंतर समन्वय और सम्पर्क में रहती है। संस्था के सम्मेलन को भारत के सबसे बड़ा वास्तु कला उत्सव के रूप में देखा जाता है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर किया नमन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा को समाज के कल्याण की कुंजी मानने वाले महात्मा फुले का जीवन शोषितों व वंचितों के उत्थान और महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा। उनके विचार समरस समाज के निर्माण के लिए सदैव सभी को प्रेरित करते रहेंगे।














