मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर होंगे अधिकारियों कर्मचारियों के प्रमोशन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के अधिकारी-कर्मचारियों की पदोन्नति शीघ्र होगी। इस बारे में राज्य शासन द्वारा शीघ्र ही महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश के लगभग 4 लाख अधिकारी-कर्मचारी इस निर्णय से लाभान्वित होंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि अपने सेवा काल में कई वर्ष से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अनेक अधिकारी-कर्मचारी सेवा निवृत भी हो गए। गत 8 वर्ष से पदोन्नति की रुकावट चली आ रही थी, जो अब समाप्त होगी। उन्होंने कहा कि पदोन्नति से संबंध में मुख्यमंत्री स्तर से 12 से अधिक बैठकों में विचार-विमर्श किया गया। मंत्रीगण से भी चर्चा की गई और पदोन्नति का रास्ता राज्य शासन द्वारा तलाशा गया है। राज्य शासन ने अनुभव किया की पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शीघ्र ही मंत्रि-परिषद की बैठक में इस संबंध में निर्णय होगा। सुखद समाचार सभी अधिकारी-कर्मचारियों को शीघ्र प्राप्त होगा। मध्यप्रदेश शासन द्वारा अधिकारी- कर्मचारियों के हित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने समस्त शासकीय सेवकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मध्यप्रदेश में बड़े पैमाने पर होंगे अधिकारियों कर्मचारियों के प्रमोशन
भ्रष्ट नेता के खिलाफ लड़ने वापस आए अमय पटनायक
भ्रष्ट नेता के खिलाफ लड़ने वापस आए अमय पटनायक
बॉलीवुड थ्रिलर की गति धीमी हो रही है, तब “रेड” आती है, एक ऐसी फिल्म जो इतनी कसी हुई और कसी हुई, इतनी तीखी और राजनीतिक व्यंग्य से भरी हुई है कि आपको आश्चर्य होता है कि निर्देशक राज कुमार गुप्ता इतने सालों तक खुद को कहां छिपाए हुए थे?
तो हां उन्होंने “घनचक्कर” बनाई। हम सभी गलतियां करते हैं, ठीक है? ऐसा नहीं है कि मुझे गुप्ता के अप्रत्याशित रूप से अजीबोगरीब कॉमेडी में आने से कोई ऐतराज है। लेकिन चतुराई से बुनी गई, कसी हुई कहानी वाली राजनीतिक थ्रिलर उनकी खासियत है। “आमिर” और “नो वन किल्ड जेसिका” ने इसे साबित कर दिया था। “रेड” ने इसे फिर से साबित कर दिया है।
तो फिर से स्वागत है, मिस्टर गुप्ता। यह रहा आपका सौदा। अजय देवगन द्वारा निभाए गए एक ईमानदार आयकर अधिकारी, जो कुछ भी नहीं बताता (कम से कम, उसके चेहरे पर तो कुछ भी नहीं दिखता) को लखनऊ की राजनीति के गढ़ में एक मोटे-ताजे, भ्रष्ट और घटिया राजनेता के खिलाफ खड़ा किया गया है।
शनि के नक्षत्र में मंगल करेंगे प्रवेश
शनि के नक्षत्र में मंगल करेंगे प्रवेश
मंगल ग्रह वर्तमान में अपनी नीच राशि कर्क में विराजमान हैं वहीं 12 अप्रैल को मंगल नक्षत्र भी परिवर्तन कर देंगे। मंगल ग्रहों के न्यायाधीश शनि के पुष्य नक्षत्र में 12 अप्रैल को गोचर कर जाएंगे। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। इन लोगों के धैर्य और योग्यता की कड़ी परीक्षा मंगल लेंगे। आइए जान लेते हैं उन राशियों के बारे में जिन्हें मंगल के पुष्य नक्षत्र में गोचर के बाद सावधान रहना चाहिए।
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का पुष्य राशि में प्रवेश करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। मंगल आपकी ही राशि के स्वामी है और शनि के नक्षत्र में जाने के बाद करियर क्षेत्र में ये आपको कड़ी मेहनत करवाएंगे। इस दौरान करियर से जुड़ा कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। घर परिवार के बीच अपनी बातों को दूसरों पर थोपना भारी पड़ सकता है। आपके करीबी आपके व्यवहार के कारण आप से दूरी बना सकते हैं। इस दौरान कार्यक्षेत्र में किसी भी काम कल पर न टालें। माता के स्वास्थ्य का इस राशि वालों को ख्याल रखना होगा।
कर्क राशि
मंगल आपकी राशि में ही विराजमान हैं और पुष्य नक्षत्र में गोचर के बाद कुछ मानसिक परेशानियों का सामना आपको करना पड़ सकता है। निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित हो सकती है। अत्यधिक सोच विचार करना आपके स्वास्थ्य पर भी बुरा प्रभाव डालेगा। कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी लोगों से व्यवहार करते समय शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर करें। वैवाहिक जीवन में गलतफहमियों के कारण नोकझोंक ही सकती है। यात्राओं के दौरान अपने सामान का ध्यान रखें, कीमती वस्तु खो सकती है। जिन बातों से आपको ठेस पहुंचती है वो बातें दूसरों से भी न कहें। धैर्यवान होकर लोगों की बातों को सुने और समझें इससे आप विपरीत स्थिति में भी अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे।
धनु राशि
मंगल ग्रह आपके अष्टम भाव में हैं। वहीं मंगल का नक्षत्र परिवर्तन भी आपके अष्टम भाव में ही होगी। मंगल के चाल बदलने से आपके धैर्य की कड़ी परीक्षा हो सकती है। मेहनत के अनुसार फल न मिलने से आप बेचैन हो सकते हैं। हालांकि धैर्य बनाए रखेंगे तो आने वाले वक्त में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। इस राशि के जातकों की योग्यता की परीक्षा कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिस्थितियां विपरीत होंगी लेकिन अगर आप आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे तो सफलता आपको हासिल होगी। इस दौरान उदर से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सतर्क रहें। पारिवारिक जीवन में कुछ लोगों से आपके मतभेद पैदा सकते हैं।
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली के दाम बढ़ाए,अब जमा सिक्योरिटी डिपाजिट पर मिलेगा 6.50 प्रतिशत ब्याज
मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली के दाम बढ़ाए,अब जमा सिक्योरिटी डिपाजिट पर मिलेगा 6.50 प्रतिशत ब्याज
बिजली उपभोक्ताओं को जमा सिक्योरिटी डिपाजिट पर अब 6.50 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी उपभोक्ताओं को प्रतिमाह जारी होने वाले बिजली बिल में जमा सिक्योरिटी डिपाजिट पर 6.50 प्रतिशत ब्याज देगा।
पूर्व क्षेत्र कंपनी प्रतिवर्ष वित्तीय वर्ष की शुरुआत में लागू बैंक दर पर बिजली उपभोक्ता को जमा सुरक्षा राशि पर ब्याज की नई दर को घोषित करता है।
भारतीय रिजर्व बैंक ने नवीनतम मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक में बैंक दर को संशोधित कर 6.50% कर दिया है।
इसलिए पूर्व क्षेत्र कंपनी द्वारा वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 1 अप्रैल 2025 से उपभोक्ता सुरक्षा जमा पर 6.50% की दर से ब्याज का भुगतान करने का एक सर्कुलर जारी किया है।
गाय के चारे के लिए अनुदान बढ़ा, 13 को शाह करेंगे किसानों के हित में बड़ी घोषणा -मोहन कैबिनेट
गाय के चारे के लिए अनुदान बढ़ा, 13 को शाह करेंगे किसानों के हित में बड़ी घोषणा -मोहन कैबिनेट
भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई। कैबिनेट में हुए अहम फैसलों की जानकारी डिप्टी सीएम ने ब्रीफिंग की। इसमें बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 13 अप्रैल को अशोकनगर जिले के श्री आनंदपुर ट्रस्ट आश्रम का दौरा करेंगे। इसी दिन केंद्रीय गृहमंत्री एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह भोपाल में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। गृहमंत्री अमित शाह की मौजूदगी में राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड, राज्य सरकार और दुग्ध संघों के बीच एक महत्वपूर्ण अनुबंध पर हस्ताक्षर होंगे। यह कार्यक्रम रवीन्द्र भवन, भोपाल में आयोजित किया जाएगा।
अंबेडकर नगर में 14 अप्रैल को होगा विशेष समारोह
राज्य सरकार 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती को खास बनाने जा रही है। इस अवसर पर अंबेडकर नगर में एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जहां डॉ. अंबेडकर पशुपालन विकास योजना की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।
गौशालाओं के लिए बढ़ेगा चारा अनुदान
कैबिनेट बैठक में गौशालाओं को राहत देते हुए चारे की दर 20 से बढ़ाकर 40 रुपए प्रति दिन कर दी गई है। इसके साथ ही 5000 से अधिक पशुओं की क्षमता वाली बड़ी गौशालाएं अब पीपीपी (PPP) मॉडल पर स्थापित की जाएंगी, जिससे प्रबंधन और संसाधन दोनों में सुधार आएगा।
दुग्ध उत्पादन योजना को मिली मंजूरी
राज्य सरकार ने “डॉ. भीमराव अंबेडकर दुग्ध उत्पादन योजना” की भी घोषणा की है। यह योजना पूर्व की आठ पशुपालन योजनाओं को जोड़ते हुए नई रूपरेखा के साथ लाई गई है। इसके तहत 25 गाय या भैंस वाली एक इकाई की स्थापना होगी, जिसकी अनुमानित लागत 42 लाख रुपए रखी गई है।
एससी-एसटी वर्ग को मिलेगा अतिरिक्त अनुदान
इस योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को 25% और अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के लाभार्थियों को 33% अनुदान मिलेगा। एक व्यक्ति अधिकतम आठ यूनिट तक योजना का लाभ ले सकेगा।
सरकारी स्कूलों के लिए साइन होंगे समझौते
राज्य सरकार ने जर्जर हाल में चल रहे सरकारी स्कूलों को सुधारने के लिए भारत सरकार के सार्वजनिक उपक्रमों के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) साइन करने का निर्णय लिया है। इससे शैक्षणिक माहौल में व्यापक सुधार की उम्मीद है।
केंद्र को सीएम ने दिया धन्यवाद
मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य को 4 हजार करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की सौगात मिली है। इनमें चार राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएं शामिल हैं। इसमें 1,426 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला ग्वालियर पश्चिमी बाईपास (28.5 किमी) और 688 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाला सागर बाईपास शामिल है।
कैबिनेट के अन्य फैसले
• एग्रोविजन के अंतर्गत मंदसौर, दमोह, मुरैना, नरसिंहपुर में इस वर्ष के प्रोजेक्ट बनाए जाएंगे।
• PKC योजना के तहत मंदसौर जिले के मल्हारगढ़ के लिए ₹2932 करोड़ की स्वीकृति
• वित्त पोषित कार्यक्रमों की स्वीकृति
• शासकीय शालाओं में शिक्षा सुधार के लिए ABCIL india Ltd के साथ MOU होगा
• वितरण कंपनियों के लिए सरकार गारंटी देगी
• पीपीपी मोड पर बनने वाले मेडिकल कॉलेज को अब सरकार ₹एक की दर पर 25 एकड़ जमीन देगी। पूर्व में जमीन की व्यवस्था कॉलेज संचालक को करने की बाध्यता रखी गई थी
• मेडिकल कॉलेज से जुड़े अस्पतालों को जिला अस्पताल से जोड़ा जाएगा।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले प्रदेश के 12 नगर पालिक निगमों के महापौर
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले प्रदेश के 12 नगर पालिक निगमों के महापौर
सोमवार, अप्रैल 7, 2025/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी नगर निगमों में विकास समिति बनाई जाएगी। अपने शहर के विकास के लिए डॉक्टर, इंजीनियर, सिटी प्लानर, प्रोफेसर, लेक्चरर, टीचर सब मिलकर काम करेंगे। हमने इसी बजट में शहरों में विकास समिति बनाने का प्रावधान किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के महापौरों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महापौर शहर के प्रथम नागरिक हैं। नगर और नागरिकों के विकास के लिए पूरी क्षमता, समर्पण और सेवा भावना से काम करें। उन्होंने कहा कि हमारे शहर विकास के मामले में अव्वल रहें, इसके लिए नगर विकास के रोडमेप पर लगातार चर्चा की जाएगी। म.प्र. महापौर संघ के अध्यक्ष पुष्यमित्र भार्गव (महापौर इंदौर) के नेतृत्व में प्रदेश के 12 शहरों के महापौर ने सोमवार को समत्व भवन (मुख्यमंत्री निवास) में सौजन्य भेंट की। महापौरों ने शहर के विकास के लिए अपनी-अपनी बात रखी।
भोपाल महापौर मालती राय, उज्जैन महापौर मुकेश टटवाल, सागर महापौर संगीता तिवारी, रीवा महापौर अजय मिश्रा, खंडवा महापौर अमृता यादव, रतलाम महापौर प्रह्लाद पटेल, देवास महापौर गीता अग्रवाल, छिंदवाड़ा महापौर विक्रम आहाके, कटनी महापौर प्रीति सूरी, बुरहानपुर महापौर माधुरी पटेल और सिंगरौली महापौर रानी अग्रवाल ने प्रदेश के पवित्र शहरों में शराबबंदी लागू करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पुष्पगुच्छ देकर एवं अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर स्वागत अभिनंदन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में 30 मार्च से 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जल बचाना बेहद जरूरी है। इसलिए सभी महापौर अपने निगम क्षेत्रों में इस अभियान के तहत प्राथमिकता से जल संरक्षण के काम कराएं और जन सहभागिता से इस अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में औद्योगीकरण के लिए प्रयास जारी हैं। नगर निगम अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव दें। बच्चों, अकांक्षी युवाओं को कैरियर डेवलपमेंट कैंप या व्यक्तित्व सुधार शिविर आदि लगाएं। अपने जन बल (समर्थन) का उपयोग शहर के विकास में करें। नगर सरकार की अवधारणा को मजबूत बनाने के लिए काम करें। निगम मित्तव्यता बरतें, अपने खर्च कम करें और विकास के कामों के लिए राजस्व जुटाएं। हर साल नए नए काम करें और आय अर्जन के स्रोत सृजित करके आत्मनिर्भर बनने की ओर आगे बढ़ें।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव को महापौर संघ के अध्यक्ष ने मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में महापौरों के लिए प्रोटोकॉल बनाए जाने, इनके वित्तीय अधिकार बढ़ाए जाने, नगर निगमों में अधिकारियों व कर्मचारियों की कमी की पूर्ति किए जाने और महापौरों को एक-एक सुरक्षाकर्मी भी दिए जाने की मांग की गई है।
जम्मू-कश्मीर में उपचुनावों के लिए मतदान केंद्रों को युक्तिसंगत बनाने का काम आज पूरा हो गया
जम्मू-कश्मीर में उपचुनावों के लिए मतदान केंद्रों को युक्तिसंगत बनाने का काम आज पूरा हो गया
जम्मू-कश्मीर में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप, बडगाम और नगरोटा विधानसभा सीट के उपचुनावों के लिए मतदान केंद्रों को युक्तिसंगत बनाने का काम आज पूरा हो गया। यह प्रक्रिया चुनावों का सुचारू और पारदर्शी संचालन सुनिश्चित करने के लिए तैयारियों का हिस्सा है। निर्वाचन क्षेत्र में मतदान केंद्रों की संख्या बडगाम में 156 से बढ़ाकर 173 और नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में 145 से बढ़ाकर 150 कर दी गई है। निर्वाचन क्षेत्र के लिए मसौदा नामावली कल प्रकाशित की जाएगी।
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम आज भारत आएंगे
दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम आज भारत आएंगे
दुबई के क्राउन प्रिंस और संयुक्त अरब अमीरात के उपप्रधानमंत्री शेख हमदान बिन मोहम्मद अल मकतूम अपनी दो दिन की भारत यात्रा पर आज नई दिल्ली आएंगे।
क्राउन प्रिंस के रूप में यह उनकी भारत की पहली आधिकारिक यात्रा है। यहां पर वे विभिन्न मंत्रियों, शीर्ष अधिकारियों और उच्च स्तर के व्यापार प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।
विदेश मंत्रालय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दोपहर के भोजन के दौरान क्राउन प्रिंस के साथ बातचीत करेंगे। वे विदेश मंत्री सुब्रह्मण्यम जयशंकर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी भेंट करेंगे।
शाम को उपप्रधानमंत्री अल मकतूम मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां वे दोनों देशों के शीर्ष व्यापारियों के साथ एक बैठक में हिस्सा लेंगे।
पुर्तगाल की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिस्बन शहर की चाबी से सम्मानित किया
पुर्तगाल की यात्रा के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को लिस्बन शहर की चाबी से सम्मानित किया
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को पुर्तगाल के लिस्बन शहर की प्रतिष्ठित “सम्मान की कुंजी” प्रदान की गई। ऐतिहासिक कैमारा म्युनिसिपल डे लिस्बोआ में मेयर कार्लोस मोएदास ने प्रतीकात्मक रूप से उन्हें आधिकारिक तौर पर लिस्बन शहर की मानद नागरिक के रूप में मान्यता दी।
“लिस्बन शहर की कुंजी” शहर का सर्वोच्च सम्मान है। राष्ट्रपति मुर्मु ने प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए मेयर और लिस्बन के लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने उनके स्नेही स्वभाव, खुले विचारों, सहिष्णुता की भावना और विविधता के प्रति सम्मान की प्रशंसा की।
समारोह को संबोधित करते हुए कल राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि पुर्तगाल ने यूरोपीय संघ और लुसोफोन देशों के साथ सम्बंधों को मजबूत करने में भारत के लिए महत्वपूर्ण भागीदारी निभाई है।
उन्होंने कहा कि पुर्तगाल में भारतीय चौथे सबसे बड़े समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं और दोनों संस्कृतियों के बीच एक सेतु का काम करते हुए अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। राष्ट्रपति मुर्मु ने रोजमर्रा की जिंदगी में, भारत और पुर्तगाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे सांस्कृतिक सम्बंधों के गहरे और स्थायी प्रभाव के बारे में बताया।
राष्ट्रपति ने वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत वाले भारत के दृष्टिकोण के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा 2047 तक “विकसित भारत” का निर्माण किया जाएगा और इसमें पुर्तगाल को विश्वसनीय भागीदार के रूप में देखते हुए नवीकरणीयता को बढ़ावा देने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
इस समारोह में लिस्बन के प्रमुख नागरिकों ने भाग लिया, जिसमें राजनयिक कोर के सदस्य और भारतीय और इंडो-पुर्तगाली दोनों समुदायों के प्रतिनिधि शामिल थे।
पुर्तगाल यात्रा के दूसरे और अंतिम दिन आज राष्ट्रपति मुर्मु पुर्तगाली प्रधानमंत्री लुइस मोंटेनेग्रो से मुलाकात करेंगी। वह पुर्तगाली गणराज्य की विधानसभा, चंपालिम फाउंडेशन और राधाकृष्ण मंदिर का भी दौरा करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु अल्मेडा में ‘महात्मा गांधी और कस्तूरबा गांधी की प्रतिमा’ पर पुष्पांजलि भी अर्पित करेंगी।
इससे पहले कल, राष्ट्रपति मुर्मू ने लिस्बन में पुर्तगाल के राष्ट्रपति मार्सेलो रेबेलो डी सूसा के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता की। संयुक्त मीडिया संबोधन में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि भारत-पुर्तगाल सम्बंध ऐतिहासिक हैं और आधुनिक तथा बहुआयामी साझेदारी के रूप में विकसित हो रहे हैं।
दोनों देशों ने व्यापार में आपसी सहयोग बढ़ाने और आर्थिक सम्बंधों को मजबूत करने पर सहमति जताई। उन्होंने अक्षय ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, आईटी, स्टार्टअप, नवाचार और कुशल गतिशीलता जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करने का भी फैसला किया।
भारत और पुर्तगाल के राजनयिक सम्बंधों की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रपति मुर्मु पुर्तगाल और स्लोवाकिया की राजकीय यात्रा के पहले चरण के लिए कल लिस्बन पहुंचीं। कल राष्ट्रपति मुर्मु स्लोवाकिया की दो दिवसीय यात्रा पर जाएंगी। यह 29 वर्षों में किसी भारतीय राष्ट्रपति की स्लोवाकिया की पहली यात्रा होगी।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के दस वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री लाभार्थियों से संवाद करेंगे
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के दस वर्ष पूरे होने पर प्रधानमंत्री लाभार्थियों से संवाद करेंगे
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के 10 साल पूरे होने के अवसर पर योजना के लाभार्थियों से बातचीत करेंगे। यह कार्यक्रम आज सुबह 9 बजे प्रसारित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत अब तक 32 लाख करोड़ रुपये से अधिक के 52 करोड़ से अधिक ऋण स्वीकृत किए जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2015 में इस योजना को गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि, लघु एवं सूक्ष्म उद्यमों को दस लाख रुपये तक के जमानत-मुक्त ऋण प्रदान करने के लिए शुरू किया था।
इसका उद्देश्य वित्तीय समावेशन को सुविधाजनक बनाना और उद्यमियों को सशक्त बनाना है।














