बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला

 

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में एक बार फिर पाकिस्तानी सेना के काफिले पर बड़ा हमला हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार, बलूचिस्तान के नोशकी जिले में एक आत्मघाती हमले में काफिले को निशाना बनाया गया और उसके बाद भारी गोलीबारी की गई। बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक करने वाले अलगाववादी सशस्त्र समूह बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। समूह ने 90 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत का दावा किया है। हालांकि, मीडिया आउटलेट खुरासान डायरी ने स्वतंत्र स्रोतों ने अब तक 7 लोगों की मौत और लगभग 35 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है।

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने कहा कि एक आत्मघाती हमलावर ने एक बस को निशाना बनाया और उसके बाद दूसरी बस पर गोलीबारी की। काफिले में आठ बसें थीं, जिनमें से एक आत्मघाती हमले में पूरी तरह नष्ट हो गई। प्रवक्ता ने आगे कहा कि हमले के तुरंत बाद बीएलए के फतह दस्ते ने बस को पूरी तरह से घेर लिया और उसमें मौजूद सभी सैनिकों को मार डाला। बीएलए ने दावा किया कि पूरी कार्रवाई में कुल 90 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

झाबुआ में शीघ्र आरंभ होगा मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

झाबुआ में शीघ्र आरंभ होगा मेडिकल कॉलेज : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शीघ्र ही झाबुआ में मेडिकल कॉलेज आरंभ किया जाएगा। इसका संचालन देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर द्वारा यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट के रूप में किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव से देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. राकेश सिंघई ने इस संबंध में मुख्यमंत्री निवास में भेंट कर चर्चा की।

कुलगुरू डॉ. सिंघई ने बताया कि झाबुआ में आरंभ होने वाले मेडिकल कॉलेज का संचालन इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन में होगा और जिला चिकित्सालय झाबुआ को इससे संबद्ध किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग को इस संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया से संबंधित आवश्यक अनुमतियों की प्रक्रिया जारी है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव को कुलगुरू प्राफेसर डॉ. राकेश सिंघई ने उनकी स्वलिखित पुस्तक ‘वक्रोक्ति’ भेंट की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की दी बधाई

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गुणवत्ता, पारदर्शिता और सुरक्षा की सुनिश्चितता हर उपभोक्ता का मौलिक अधिकार है। इससे आर्थिक तंत्र मजबूत होता है, साथ ही उद्योगों में प्रतिस्पर्धा भी बढ़ती है, जो भारत को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व उपभोक्ता दिवस की बधाई देते हुए, प्रदेशवासियों से उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लेने का आहवान किया है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों संग हर्षोल्लास से मनाई होली
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने होली के रंगों में सराबोर अपने गृह ग्राम बगिया में ग्रामीणों के साथ आत्मीयता से होली का पर्व मनाया। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय बगिया में सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलने और होली की शुभकामनाएं देने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभी का गर्मजोशी से स्वागत किया, गुलाल लगाया और पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि प्रेम, सौहार्द्र और आपसी मेलजोल का उत्सव है। यह पर्व हमें हर भेदभाव भूलाकर एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने ग्रामीणों से संवाद करते हुए उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं पर भी चर्चा की।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नितेश कच्छप और उनकी टीम ने होली के पारंपरिक लोकगीतों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिससे पूरा माहौल रंगीन और संगीतमय हो गया।

कार्यक्रम में कलेक्टर रोहित व्यास, एसएसपी शशि मोहन सिंह, जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, पत्रकार बंधु और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।

दिग्गज अभिनेता देब मुखर्जी का शुक्रवार सुबह 83 साल की उम्र में निधन

दिग्गज अभिनेता देब मुखर्जी का शुक्रवार सुबह 83 साल की उम्र में निधन
डायरेक्टर अयान मुखर्जी के पिता, दिग्गज अभिनेता देब मुखर्जी का शुक्रवार सुबह 83 साल की उम्र में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के जुहू इलाके में पवन हंस श्मशान घाट पर किया गया। हिंदी फिल्म जगत के कई सदस्य समारोह में शामिल हुए।
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर, जो अयान के सबसे अच्छे दोस्त हैं, देब मुखर्जी के अंतिम संस्कार के दौरान अर्थी को कंधा देने के लिए आगे आए। अंतिम संस्कार की तस्वीरों में रणबीर सफेद कपड़े पहने हुए समर्थ-मुखर्जी परिवार और अपने करीबी दोस्त के साथ उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देते हुए दिखाई दे रहे हैं।

मुंगेर में ASI की हत्या पर बवाल

मुंगेर में ASI की हत्या पर बवाल

मुंगेर में एएसआई संतोष कुमार के हत्यारों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर अपराधियों ने हमला कर दिया। इसमें थाने के मुफस्सिल थाना के थाना अध्यक्ष चंदन कुमार एसआई श्रीराम, सिपाही मोहम्मद सेफ समेत चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह मुंगेर पुलिस की विशेष टीम एएसआई के हत्यारों को पकड़ने के लिए निकली थी। इसी दौरान, अपराधियों ने उन पर अचानक हमला कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप मुफ्फसिल थाने की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हमले के दौरान, एक आरोपी गुड्डू यादव ने एक सिपाही का हथियार छीनने की कोशिश की और उसके सहयोगी गोलीबारी करने लगे। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की, जिसमें गुड्डू यादव को पैर में गोली लगी। घायल गुड्डू यादव को पुलिस अभिरक्षा में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इंडसइंड बैंक के पास पर्याप्त पूंजी, जमाकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं’ – RBI

इंडसइंड बैंक के पास पर्याप्त पूंजी, जमाकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं’ – RBI

इंडसइंड बैंक में चल रहे संकट के बीच देश के केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक बयान जारी किया है। इस बयान में रिजर्व बैंक ने कहा है कि इंडसइंड बैंक वित्तीय रूप से स्थिर है और बैंक के पास पर्याप्त मात्रा में पूंजी है, इसलिए जमाकर्ताओं को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

रिजर्व बैंक ने शनिवार को इंडसइंड बैंक के बोर्ड से भी कहा कि वे चालू तिमाही के दौरान बैंक द्वारा घोषित 2,100 करोड़ रुपये की भारी-भरकम अकाउंटिंग विसंगति के खुलासे के बीच सुधारात्मक कार्रवाई पूरी करे। उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह की शुरुआत में, इंडसइंड बैंक ने अकाउंटिंग में गड़बड़ी का खुलासा किया था, जिससे बैंक की नेटवर्थ पर 2.35 प्रतिशत का अनुमानित प्रभाव पड़ा था। इस खुलासे के तुरंत बाद, बैंक के शेयरों में भी भारी गिरावट देखी गई। सार्वजनिक डोमेन में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, बैंक ने पहले ही अपने मौजूदा सिस्टम की व्यापक समीक्षा करने और वास्तविक प्रभाव का आकलन करने के लिए एक बाहरी ऑडिट टीम को नियुक्त कर लिया है।

इंदौर में बढ़ रहे खतरनाक बुखार के मरीज

इंदौर में बढ़ रहे खतरनाक बुखार के मरीज
इंदौर में इन दिनों लोग खतरनाक वायरल की चपेट में आ रहे है। एन्फ्लूएंजा-ए और एच-3, एन-2 से मिलते जुलते इस वायरल के लक्षण बुखार, सांसों में तकलीफ है। कई बार इससे निमोनिया भी मरीजों को हो रहा है और उन्हें अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ रहा है। हर दिन अस्पतालों में 50 से 70 मरीज इस वायरल के इलाज के लिए आ रहे है।
शहर के छाती रोग विशेषज्ञ रवि डोसी इस वायरल के खतरनाक होने की वजह मौसम का उतार-चढ़ाव बता रहे है। पहले गर्मी आई, फिर अचानक सर्दी बढ़ गई। इस तरह का मौसम वायरल के फैलाव के लिए अनुकूल होता है। इन दिनों लोग धार्मिक स्थलों पर भी काफी जाते है। कई मरीजों की ट्रेवल हिस्ट्री मिली है। पर्यटन के दौरान वे वायरल के चपेट में आ रहे है और फिर उनके संपर्क में आने के कारण दूसरे लोग व परिवारजन भी चपेट में आ रहे है।

 

अगले साल मंगल पर रॉकेट भेजेंगे एलन मस्क

अगले साल मंगल पर रॉकेट भेजेंगे एलन मस्क
दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क (Elon Musk), मंगल (Mars) ग्रह को लेकर कितने उत्साहित रहते हैं, यह बात जगजाहिर है। एलन समय-समय पर कह चुके हैं कि इंसान को मंगल पर भेजना उनका सपना है और इसके लिए वह काम भी कर रहे हैं। एलन की खुद की स्पेस रिसर्च कंपनी है, जिसका नाम स्पेसएक्स (SpaceX) है। अब स्पेसएक्स के एक बड़े मिशन के बारे में एलन ने खुलासा किया है।

एलन ने जानकारी दी कि वह अगले सा मंगल ग्रह पर रॉकेट भेजेंगे। यह रॉकेट स्पेसएक्स कंपनी का स्टारशिप रॉकेट होगा और इसे अगले साल, यानी कि 2026 के अंत तक मंगल पर जाने के लिए लॉन्च किया जाएगा।

*आखातीज को नववर्ष के रूप में मनाता है आदिवासी समाज*

*आखातीज को नववर्ष के रूप में मनाता है आदिवासी समाज*

 

आदिवासी परंपरा एवं मान्यता के अनुसार आखातीज का चांद जब दिखाई देता है। तब से ही नव वर्ष की शुरुआत मानी जाती है। आदिवासी समाज की परंपरा, संस्कृति, दर्शन व जीवन मूल्य प्रकृति पर आधारित है। प्रकृति मे मौसम के अनुसार बदलाव के अनुसार ही आदिवासी समाज में तीज, त्यौहार व पर्व मनाए जाते हैं। मौसम के अनुसार वाद्य यंत्र बजाए जाते हैं, मौसम के अनुसार गीत गाए जाते हैं। इसीलिए आदिवासी समाज की पहचान प्रकृति पूजक व प्रकृति रक्षक के रूप में होती है। जब दुनिया में घड़ी का आविष्कार नहीं हुआ तब आदिवासी समाज के लोग सूर्य और चांद की आसमान में स्थिति को देखकर समय का अनुमान लगा लेते थे। जब दुनिया में मौसम चक्र बारे में पूर्वानुमान लगाने संबंधी कोई यंत्र तंत्र नहीं बने थे। तब से आदिवासी समाज आसमान में आने वाले हैं बादलों के प्रकार से ही कितने महीने पश्चात कौन से समय और कहां पर बारिश हो सकती है यह अनुमान लगा लेता था। जंगलों में आने वाले फूलों,फलों व पत्तियों को देखकर यह अनुमान लगा लेते थे कि इस वर्ष कौन सी फसल अच्छे से होने वाली है अर्थात प्रकृति का अध्ययन इतनी सूक्ष्मता से आदिवासी समाज के लोग कर लेते थे। आदिवासी समाज का प्रकृति के साथ सानिध्य व संवादिता के कारण ही वह प्रकृति की भाषा समझता था। वह प्रकृति से उतना ही लेता था जितना कि उसकी आवश्यकता हैं। कभी प्रकृति को नुकसान पहुंचाने की भावना मन में आती ही नहीं थी। वह जल, जंगल, जमीन, हवा, चांद ,सूरज व आसमान आदि की पूजा करता हैं अर्थात यदि कोई किसी वस्तु पूजा करता है तो उसे नुकसान पहुंचाने की भावना मन में कभी नहीं आ सकती है। आदिवासी समाज के लोग आखातीज के चांद को देखकर नव वर्ष की शुरुआत मानते हैं। इस दिन घर परिवार के बड़े बूढ़े लोग जब चांद दिखाई देता है तब लोटे में पानी, हाथ में अनाज व करेंसी रुपैया जमीन पर रखकर पानी व अनाज प्रकृति को समर्पित करते हुए अच्छी फसल, सुख-शांति की कामना करते हैं। आदिवासी परंपरा अर्थात मूल परंपरा बचेगी तो दुनिया के हित में होगा।

आज के दिन से खेती का नवीन कार्य शुरू करते है। आदिवासी समाज के लोग इसी दिन से अपने हल की पूजा कर खेत जोतना शुरू करते है। तथा कई स्थानों पर तो अग्रिम बोवनी भी कर देते है। इस दिन आदिवासी समाज के लोग सुबह जल्दी उठते है तथा सात खचरे-कुटे के पूंजे जलाते है। जो रात्रि के समय में जलाएं जाते है। तथा इस दिन बाहर भोजन बनाया जाता है। साथ सामूहिक यज्ञ किया जाता है। आदिवासी हमेशा प्रकृति के नजदीक रहा है। प्रकृति के साथ~साथ सनातनी संस्कृति का उपासक है वह अपने प्रत्येक तीज त्यौहार पर भगवान की आराधना करता है। आदिवासी समाज और हिन्दू संस्कृति के तीज त्यौहार दोनो ही एक दूसरे से मिलते झूलते है। आदिवासी समाज बाबा गणेश, बाबा देव, बाबी माता, सावन माता, लालबाई, फूलबाई, कसूमोर देव, भोला ईश्वर, हडूमान ज्योदा वीर, राम लक्ष्मण, कहाजो, वगाजो जैसे देवी देवताओं की पूजा पाठ करता हैं आज के दिन विषेश रूप से घर के बाहर दाल पानिए का भोजन बनाया जाता है। जो सामूहिक एकता का परिचय भी है। अंचल में सभी लोग इस त्यौहार को बड़े धूम धाम से मनाते है।

✍️लेख:-निलेश कटारा(माध्यमिक शिक्षक)

ग्राम मदरानी, तहसील मेघनगर, जिला झाबुआ मप्र

मो 9685353501

Email nileshkatara121@gmail.com

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...