कोलार बंद के बाद कांग्रेस का बड़ा ऐलान: व्यापारियों के समर्थन में सड़क से सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी लड़ाई

भोपाल। बुधवार को कोलार व्यापारी महासंघ के आह्वान पर हुए सफल कोलार बंद के बाद गुरुवार को कोलार क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर व्यापारियों की मांगों का खुलकर समर्थन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि रहवासी क्षेत्रों में वर्षों से संचालित व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर की जा रही कार्रवाई से हजारों व्यापारियों और कर्मचारियों की आजीविका प्रभावित हो रही है। भोपाल में हाल के दिनों में इस मुद्दे को लेकर व्यापारियों का विरोध लगातार बढ़ा है।
प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता जितेंद्र डागा ने कहा कि कई व्यापारी 30 से 40 वर्षों से अपना व्यवसाय चला रहे हैं। नगर निगम ने इन प्रतिष्ठानों को गुमास्ता लाइसेंस दिए, कर वसूला और अब अचानक कार्रवाई की जा रही है, जो व्यापारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने सरकार से व्यावहारिक समाधान निकालने और वर्षों से संचालित प्रतिष्ठानों को राहत देने की मांग की।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस व्यापारियों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनकी लड़ाई को सड़क से लेकर अदालत तक लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा, “कोलार के व्यापारी अकेले नहीं हैं। कांग्रेस उनके हक और सम्मान की लड़ाई में पूरी ताकत से साथ है। यदि सरकार ने व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो कांग्रेस धरना, प्रदर्शन और चक्काजाम जैसे आंदोलन करेगी।”

राहुल सिंह राठौड़ ने घोषणा की कि 5 सितंबर, शनिवार को कोलार में व्यापारियों के समर्थन में प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आवश्यकता पड़ने पर कांग्रेस अनुभवी अधिवक्ताओं के माध्यम से सुप्रीम कोर्ट में भी व्यापारियों का पक्ष रखेगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व विधायक जितेंद्र डागा, राजकुमार सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल सिंह राठौड़, मंगल सिंह यादव, सुखलाल ठाकुर सहित कोलार क्षेत्र के अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने वरिष्ठ विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष खंडेलवाल को जन्मदिन पर दीं शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने, बैतूल विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ‘एक्स’ पर कहा कि खंडेलवाल का संगठनात्मक अनुभव, कुशल नेतृत्व और जनसेवा के प्रति समर्पण निरंतर समाज एवं संगठन को हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करता रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मां नर्मदा से खंडेलवाल के उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ, यशस्वी एवं मंगलमय जीवन की कामना की है।

माइनिंग से हाई-वैल्यू मैन्युफैक्चरिंग तक, छत्तीसगढ़ लगा रहा दांव

छत्तीसगढ़ की औद्योगिक पहचान लंबे समय से खनिज और प्राथमिक प्रसंस्करण पर आधारित रही है। अब राज्य इस पहचान को बदलते हुए कच्चे संसाधनों की बजाय वैल्यू एडेड और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंगका केंद्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार की औद्योगिक रणनीति में इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, फार्मास्यूटिकल्स, इंजीनियरिंग, ऑटो कंपोनेंट्स, रक्षा उपकरण, एआई और ग्रीन स्टील जैसे क्षेत्रों को प्रमुखता दी जा रही है।

राज्य की औद्योगिक विकास नीति 2024-30 में इस बदलाव का आधार तैयार किया गया है। इस नीति में स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और उनके मूल्य संवर्धन के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी, एआई, रोबोटिक्स, बायोटेक्नोलॉजी, फार्मा, रक्षा और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में निवेश को प्रोत्साहन दिया गया है। इसका उद्देश्य छत्तीसगढ़ को केवल खनिजों का आपूर्तिकर्ता नहीं, बल्कि तैयार उत्पादों और उन्नत तकनीक आधारित उद्योगों का केंद्र बनाना है।

करीब 8 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव
औद्योगिक नीति लागू होने के बाद से राज्य में निवेशकों की रुचि तेजी से बढ़ी है। राज्य के निवेश प्रोत्साहन पोर्टल के अनुसार पिछले करीब 18 महीनों में लगभग 8 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावप्राप्त हुए हैं। इनसे 1.5 लाख से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। खास बात यह है कि इन प्रस्तावों का बड़ा हिस्सा पारंपरिक खनिज आधारित उद्योगों से आगे बढ़कर एआई, डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर, फार्मा, टेक्सटाइल और एग्रो-प्रोसेसिंग जैसे विशेष क्षेत्रों से जुड़ा है।

नवा रायपुर में एआई और डेटा सेंटर से जुड़े निवेश तथा सेमीकंडक्टर क्षेत्र में 18 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रस्ताव राज्य की बदलती औद्योगिक दिशा को दर्शाते हैं। इसी क्रम में राजनांदगांव मेंइलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (EMC 2.0)को मंजूरी मिली है। इससे 3,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश और करीब 9,000 प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रोजगार आने की उम्मीद है।

सत्येंद्र जैन को बड़ी राहत: दिल्ली जल बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में कोर्ट से मिली जमानत

दिल्ली जल बोर्ड (DJB) से जुड़े कथित भ्रष्टाचार मामले में आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन को आज बड़ी राहत मिली है। अदालत ने सुनवाई के बाद उनकी जमानत अर्जी को मंजूर कर लिया है।

कोर्ट ने एंटी-करप्शन ब्रांच (ACB) द्वारा की गई इस गिरफ्तारी को ‘मनमाना’ (Arbitrary) बताया । अदालत ने नोट किया कि मई 2024 में FIR दर्ज होने और गिरफ्तारी के बीच 27 महीनों की लंबी और अस्पष्टीकृत देरी हुई. इस दौरान एजेंसी को उनकी फिजिकल कस्टडी की जरूरत महसूस नहीं हुई थी. कोर्ट ने पाया कि जैन को सीधे तौर पर इस कथित घोटाले से जोड़ने वाला कोई पुख्ता इलेक्ट्रॉनिक या ठोस सबूत नहीं है। सत्येंद्र जैन को ₹2 लाख का पर्सनल बेल बॉन्ड और इतनी ही राशि के दो सिक्योरिटी बॉन्ड जमा करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही उन्हें अपना पासपोर्ट सरेंडर करना होगा ।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर 995 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री और 31 ऐसे लोगों को जमीन के पट्टा अभिलेख और आवासीय योजना की धनराशि दी, जिनके घर गंगा की धार में बह गए थे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया कि डबल इंजन की सरकार आपदा की इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है।

फर्रुखाबाद के लोगों को गंगा में आने वाली बाढ़ के स्थाई समाधान के लिए ड्रेजिंग करवाकर गंगा की गहराई बढ़ाई जाएगी और उससे निकलने वाली सिल्ट को तटबंध बनाने में उपयोग किया जाएगा। बाढ़ से खराब हुई फसलों का सर्वे करवाकर किसानों को मुआवजे की धनराशि सीधे उनके खाते में भेजी जाएगी।

गुरुवार 11:35 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फर्रुखाबाद के कायमगंज के शमसाबाद, अमृतपुर, सदर तहसील क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हेलीकाप्टर से हवाई सर्वेक्षण किया। 12:06 बजे पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में बनाए गए बाढ़ राहत शिविर में बाढ़ पीड़ितों के बीच जाकर उनसे संवाद किया।

995 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री और 31 उन लोगों को जिनके घर बाढ़ में बह गए हैं, उन्हें पट्टा के अभिलेख और आवास योजना की धनराशि की प्रतीकात्मक चेक दिए। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को संबोधित करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में वह अकेले नहीं हैं। डबल इंजन की सरकार की संवेदना बाढ़ पीड़ितों के साथ है।

जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि 15 दिन से बाढ़ राहत कार्य तेजी से कर रहे हैं। उन्होंने जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष व चारों विधायकों के साथ लखनऊ में बैठक कर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर चर्चा की है।

प्रभारी मंत्री को भेेजकर बाढ़ राहत कार्यों की निगरानी, समीक्षा करने और उसकी रिपोर्ट देने के लिए भेजा था। बाढ़ राहत कार्य के लिए 24 घंटे कंट्रोलरूम, बाढ़ चौकियां, राहत शिविर बनाए। बाढ़ प्रभावित परिवारों के रहने व भोजन की व्यवस्था की। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों को राशन किट व अन्य राहत सामग्री उपलब्ध कराई।

राहत सामग्री किट में चावल, आटा, अरहर की दाल, तेल, मसाले, बाल्टी, बरसाती करीब 50 तरह की चीजें हैं। कायमगंज विधायक ने यहां बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षक शिविर व गांवों में जाकर कक्षाएं लगा रहे हैं।

सांसद व चारों विधायकों ने कहा कि समय के अनुरूप मां गंगा उथली हुई हैं। जब भी नदी उथली होगी पानी का फैलाव होगा। जिससे अन्नदाता किसान की फसल का नुकसान होगा। हमने पिछले नौ साल के अंदर सैकड़ों करोड़ की परियोजनाओं को स्वीकृत किया, लेकिन जनप्रतिनिधियाें का कहना सही है कि इसका एकमात्र समाधान है कि पूरे क्षेत्र में गंगा नदी की ड्रेजिंग करके उसे चैनलाइज करें और जो भी सिल्ट निकलती है उसका तटबंध के रूप में इस्तेेमाल करें। इसीलिए वह यहां आए हैं और देखा है कि यह वास्तव में यहां की आवश्यकता है।

नदी चैनलाइज होगी तो आसपास के गांव बाढ़ से प्रभावित होने से बचेंगे, फसल बचेगी और लोगों को राहत मिलेगी। इसके लिए जिन किसानों की जमीन जाएगी, उन्हें मुआवजा दिया जाएगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में जहरीले कीड़ों का डर रहता है। सरकार ने हर चिकित्साल में एंटी वेनम, एंटी रैबीज व पर्याप्त दवा की व्यवस्था की है।

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं और महिलाओं के लिए चलाई जा रहीं रानी लक्ष्मीबाई योजना, लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि एक बेटी शिक्षित होती है तो दो परिवारों को सशक्त करती है। युवाओं को नौकरियां और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। पहले सैफई सिंडीकेट नौकरियां हड़प जाता था और युवा देखता रह जाता था।

ओरछा में बनेगा भव्य रामराजा लोक, धार्मिक पर्यटन को मिलेगी नई रफ्तार

मध्य प्रदेश सरकार ऐतिहासिक और धार्मिक नगरी ओरछा को देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन केंद्रों में विकसित करने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को निर्माणाधीन श्री रामराजा लोक के कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के साथ गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि रामराजा लोक को उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर विकसित किया जा रहा है। महाकाल लोक के निर्माण के बाद उज्जैन में धार्मिक पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गति मिली है। इसी मॉडल से ओरछा में भी श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ाने की योजना है।

धार्मिक आस्था के साथ विरासत का संरक्षण
सीएम मोहन यादव ने ओरछा के जुझार सिंह महल और जहांगीर महल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि ओरछा बुंदेला काल की समृद्ध स्थापत्य और सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र है। पुराने भवनों के संरक्षण और जीर्णोद्धार में पारंपरिक सामग्री और कुशल कारीगरों का इस्तेमाल किया जा रहा है, ताकि ऐतिहासिक स्वरूप बरकरार रहे।

रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
सरकार का मानना है कि रामराजा लोक के विकास से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी। इससे होटल, परिवहन, खान-पान, हस्तशिल्प और स्थानीय कारोबार को फायदा मिलने के साथ रोजगार के नए अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

मध्य प्रदेश सरकार ओरछा के साथ चित्रकूट, दतिया, नलखेड़ा और मंदसौर जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के विकास पर भी जोर दे रही है। उद्देश्य प्रदेश के धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों को बेहतर सुविधाओं से जोड़कर मध्य प्रदेश को देश के प्रमुख धार्मिक पर्यटन राज्यों में शामिल करना है।

CM मोहन यादव ने 1.21 लाख छात्रों को दी बड़ी सौगात, खातों में ट्रांसफर हुए ₹304 करोड़

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार, 1 सितंबर को प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों के लिए बड़ी सौगात दी। ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के तहत 1.21 लाख से अधिक छात्रों के बैंक खातों में ₹304 करोड़ से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई। पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000-₹25,000 की आर्थिक सहायता दी गई।

यह सहायता उन विद्यार्थियों को दी गई है, जिन्होंने कक्षा 12वीं की परीक्षा पहले प्रयास में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक हासिल किए हैं। भोपाल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रतीकात्मक रूप से कुछ विद्यार्थियों को लैपटॉप भी वितरित किए और उनसे संवाद किया।

डिजिटल शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि लैपटॉप केवल एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस नहीं, बल्कि उच्च शिक्षा और डिजिटल लर्निंग में महत्वपूर्ण साधन है। उन्होंने छात्रों से बड़े लक्ष्य तय करने, असफलताओं से सीखने और ज्ञान के साथ कौशल विकसित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में कई मेधावी विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धियों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में मुख्यमंत्री से बातचीत की। कुछ छात्रों ने 12वीं की पढ़ाई के साथ NEET और JEE Main जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने की जानकारी भी साझा की।

अब तक लाखों विद्यार्थियों को मिला लाभ
राज्य सरकार के अनुसार, लैपटॉप सहायता योजना के तहत अब तक करीब 6.5 लाख विद्यार्थियों को ₹1,620 करोड़ की सहायता दी जा चुकी है। सरकार का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों को डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराकर उनकी उच्च शिक्षा और भविष्य की तैयारी को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को सफलता के साथ विनम्रता बनाए रखने और असफलता को सीखने का अवसर मानकर आगे बढ़ने की सलाह दी। सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में किताबों, यूनिफॉर्म, साइकिल, लैपटॉप और अन्य सुविधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को सहयोग जारी रखने की बात कही है।

यश की ‘टॉक्सिक’ ने रचा नया रिकॉर्ड, दुनियाभर में 300 करोड़ के पार पहुंची कमाई

सुपरस्टार यश की फिल्म ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर लगातार चर्चा में बनी हुई है। फिल्म ने पहले ही दिन भारत में करीब ₹101 करोड़ नेट की शानदार ओपनिंग दर्ज की थी। सातवें दिन तक फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन करीब ₹226 करोड़ पहुंच गया, जबकि दुनियाभर में कमाई ₹300 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है।

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और यश की चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी के कारण इसे लेकर पहले से ही जबरदस्त उत्साह था।

फिल्म ने शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन किया, हालांकि पहले सोमवार को इसकी कमाई में बड़ी गिरावट देखने को मिली। मंगलवार को भी फिल्म ने धीमी रफ्तार के बावजूद अपनी कमाई जारी रखी। अब इसकी नजर भारत में ₹250 करोड़ नेट के आंकड़े को पार करने पर है।

‘टॉक्सिक’ को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। यश की स्टार पावर और बड़े पैमाने पर रिलीज ने फिल्म की कमाई को शुरुआती दिनों में मजबूती दी है।

हनुमान भक्ति में सराबोर हुआ माहौल, भक्तों ने विधि-विधान से की बजरंगबली की पूजा

आज 1 सितंबर 2026 को मंगलवार का दिन है और हिंदू धर्म में मंगलवार को भगवान हनुमान की आराधना के लिए विशेष माना जाता है। पंचांग के अनुसार आज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। मंगलवार और हनुमान उपासना के इस संयोग को देखते हुए देशभर में श्रद्धालु मंदिरों में पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों को साहस, आत्मविश्वास और मानसिक शक्ति प्राप्त होती है। इस दिन श्रद्धालु हनुमान मंदिरों में सिंदूर, चमेली का तेल, लाल फूल और गुड़-चना अर्पित करते हैं। कई स्थानों पर हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और राम नाम का पाठ भी किया जाता है।

मंगलवार को हनुमान जी की आराधना के लिए सुबह और शाम का समय विशेष माना जाता है। भक्त अपनी श्रद्धा के अनुसार व्रत रखते हैं और पूजा के बाद जरूरतमंदों को भोजन या अन्य सामग्री का दान करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि नियमित रूप से हनुमान जी का स्मरण करने से नकारात्मकता दूर करने और मनोबल बढ़ाने में सहायता मिलती है।

आज के दिन पंचांग में पूजा-पाठ के लिए कई शुभ मुहूर्त भी बताए गए हैं। हालांकि अलग-अलग शहरों में सूर्योदय, सूर्यास्त और मुहूर्त के समय में अंतर हो सकता है, इसलिए स्थानीय पंचांग के अनुसार समय देखना उचित माना जाता है।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, हनुमान जी की पूजा करते समय श्रद्धा और सात्विक भाव रखना सबसे महत्वपूर्ण है। हनुमान चालीसा का पाठ, राम नाम का जाप और जरूरतमंदों की सेवा को भी पुण्यकारी माना जाता है।

1 सितंबर से कई बड़े बदलाव लागू, LPG से लेकर टैक्स और यात्रा तक पड़ेगा असर

सितंबर महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों की जेब और रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़े कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू हुए हैं। इनमें LPG सिलेंडर की कीमत, आयकर से जुड़ी समयसीमा, यात्रा नियम और वित्तीय प्रक्रियाओं से जुड़े बदलाव शामिल हैं। इनका सीधा या अप्रत्यक्ष असर आम उपभोक्ताओं और करदाताओं पर पड़ सकता है।

कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा: 1 सितंबर से 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में ₹9.50 तक की बढ़ोतरी की गई है। इससे होटल, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की लागत बढ़ सकती है।

LPG से जुड़े नियमों में बदलाव: LPG ग्राहकों के लिए e-KYC और आधार सत्यापन से जुड़े नियम भी महत्वपूर्ण हो गए हैं। समय पर सत्यापन नहीं कराने वाले उपभोक्ताओं पर सब्सिडी और गैस सुविधा से संबंधित असर पड़ सकता है।

वित्तीय और टैक्स से जुड़े बदलाव: सितंबर में टैक्स से जुड़ी कई महत्वपूर्ण समयसीमाएं भी लागू हैं। करदाताओं को ITR, टैक्स ऑडिट और एडवांस टैक्स से संबंधित निर्धारित तारीखों का विशेष ध्यान रखना होगा।

यात्रियों के लिए भी बदलाव: अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान इमिग्रेशन प्रक्रिया से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। अब कुछ यात्रियों के लिए बोर्डिंग पास पर इमिग्रेशन स्टांप की पुरानी प्रक्रिया की आवश्यकता नहीं होगी।

इन बदलावों के चलते सितंबर की शुरुआत आम लोगों के लिए वित्तीय और दैनिक जीवन के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। उपभोक्ताओं को सलाह दी जा रही है कि वे अपने बैंक, LPG सेवा और टैक्स से जुड़े नियमों की नवीनतम जानकारी जरूर जांच लें।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...