छत्तीसगढ़ में नहीं टूटेगा किसी का मकान, सबको मिलेगा पट्टा: साय

छत्तीसगढ़ में नहीं टूटेगा किसी का मकान, सबको मिलेगा पट्टा: साय

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तिफरा में की गई विजय संकल्प सभा में उपस्थित मतदाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी का मकान नहीं टूटेगा। उन्होंने शुक्रवार की शाम को कहा कि सबको पट्टा दिया जाएगा

।

27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार, पीएम मोदी ने दी बधाई

27 साल बाद दिल्ली में भाजपा सरकार, पीएम मोदी ने दी बधाई

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। अंतिम परिणाम आना बाकी है, लेकिन 27 साल बाद भाजपा की सत्ता में वापसी तय मानी जा रही है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल की बहुत बुरी हार हुई है। कांग्रेस की कहीं चर्चा नहीं है, क्योंकि पार्टी लगातार तीसरी बार खाता खोलने में नाकाम रही है।

यह सवाल यही है कि भाजपा की सरकार में मुख्यमंत्री कौन बनेगा? कई नाम रेस में बताए जा रहे हैं जिनमें मनोज तिवारी, रमेश बिधूड़ी और प्रवेश वर्मा शामिल हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर स्मृति ईरानी और नुपूर शर्मा की चर्चा भी है।

रविवार के दिन इन मंत्रों से करें सूर्यदेव की पूजा

रविवार के दिन इन मंत्रों से करें सूर्यदेव की पूजा

सूर्यदेव की पूजा के लिए रविवार का दिन सबसे उत्तम माना गया है। इस दिन विधिपूर्वक सूर्य की उपासना करने से व्यक्ति के जीवन में धन, सुख, वैभव और सफलता का आगमन होता है। लेकिन पूजा के दौरान सूर्यदेव को समर्पित मंत्रों का जाप करने से इसका प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है।

सूर्यदेव को समर्पित मंत्र

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः ।

ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।

ॐ घृ‍णिं सूर्य्य: आदित्य:।

ॐ सूर्याय नम:।

ॐ घृणि सूर्याय नम:।

ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय सहस्रकिरणराय मनोवांछित फलम् देहि देहि स्वाहा।

ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते, अनुकंपयेमां भक्त्या, गृहाणार्घय

दिवाकर:।

फेमस साउथ इंडियन एक्टर की मौत

फेमस साउथ इंडियन एक्टर की मौत

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री से आज एक बुरी खबर आई। कन्नड़ एक्टर गिरी दिनेश की मौत की। इससे इंडस्ट्री में गम का माहौल है। परिवार और फैंस सहित सभी लोग सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

दिवंगत एक्टर गिरी दिनेश को फिल्म ‘नवग्रह’ में अपने रोल के लिए याद किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें दिल का दौरा आया था। वो अपने घर पर पूजा कर रहे थे कि तभी उन्हें हार्ट अटैक आ गया

।

सूर्यकुमार यादव का लाल गेंद में खराब प्रदर्शन जारी

सूर्यकुमार यादव का लाल गेंद में खराब प्रदर्शन जारी

भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव रणजी ट्रॉफी में अपनी वापसी पर कोई बड़ा प्रभाव छोड़ने में विफल रहे। उन्होंने मुंबई और हरियाणा के बीच खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी क्वार्टरफाइनल के पहले दिन केवल नौ रन बनाए।

उन्हें मीडियम पेसर सुमित कुमार ने बोल्ड कर दिया। सूर्यकुमार का यह प्रदर्शन उनके पिछले कुछ महीनों के खराब फॉर्म को दर्शाता है

।

हमास ने तीन इजराइली बंधकों को किया रिहा

हमास ने तीन इजराइली बंधकों को किया रिहा

गाजा में फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह हमास ने शनिवार को रेड क्रॉस को तीन इस्राइली बंधकों को सौंपा है। यह एक बेहद संवेदनशील संघर्ष विराम समझौते के तहत हुआ है। बंधकों की पहचान एली शाराबी, ओर लेवी और ओहद बेन आमी के रूप में हुई है। इसके बदले इस्राइल को भी उसी दिन 183 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करना है।

कतर, मिस्र और संयुक्त राज्य अमेरिका की मध्यस्थता से रिहाई की यह प्रक्रिया की जा रही है। तीनों देश लगातार संघर्ष विराम को बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। प्रारंभिक चरण में 42 दिनों के भीतर 33 बंधकों की रिहाई की योजना थी। इस प्रक्रिया के आगे बढ़ने के लिए कूटनीतिक प्रयासों का जारी रहना आवश्यक है।

बंधकों को रिहा करने से पहले हुए प्रदर्शन

रिहाई से पहले तीनों इस्राइली बंधकों को कथित तौर पर जबरन बयान देने के लिए मजबूर किया गया था। इसको इस्राइली अधिकारियों ने मानसिक उत्पीड़न करार दिया है। इससे सभी बंधकों की तत्काल रिहाई की मांग में और तीव्रता आ गई

है।

 

मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्यों के बीच जल संसाधनों के संबंध में बैठक की

मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने राज्यों के बीच जल संसाधनों के संबंध में बैठक की
माननीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्व में राज्यों के बीच जल संसाधनों के न्यायसंगत और सौहार्दपूर्ण बंटवारे की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हो रही है।
महाराष्ट्र के अधिकारियों के साथ वर्षों से लंबित ताप्ती और कन्हान नदी परियोजनाओं पर प्राथमिक चरण की चर्चा को आगे बढ़ाने का प्रयास किया गया। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से मध्यप्रदेश में 1.23 लाख हेक्टेयर और महाराष्ट्र में 2.34 लाख हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित होगा।
इससे बुरहानपुर, नेपानगर, खकनार, खालवा तहसील सहित छिंदवाड़ा व नागपुर जैसे शहरों को सिंचाई व पेयजल उपलब्ध होगा और किसानों एवं उद्योगों को लाभ भी मिलेगा।

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग

महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग
प्रयागराज के महाकुंभ में एक बार फिर आग लग गई है. यह आग सेक्टर-18 के शंकराचार्य मार्ग पर लगी है. दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची. फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है.
आग लगने की यह इस तरह की तीसरी घटना बताई जा रही है. फायर ब्रिगेड आग बुझाने में मुस्तैदी से जुटा हुआ था. अभी आग लगने की वजह पता नहीं चल पाई है.
आग में जाल एवं माल की किसी तरह की हानि नहीं हुई है. कहा जा रहा है कि आग पर काबू पा लिया गया है.

मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज हिमांशु श्रीवास को टिवटर पर बधाई दी

मुख्‍यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज हिमांशु श्रीवास को टिवटर पर बधाई दी
मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली मुक्केबाज हिमांशु श्रीवास द्वारा उत्तराखंड में आयोजित #38thNationalGames2025 में 57 किग्रा पुरुष बॉक्सिंग इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अर्जित करने पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने IPS मीट में की बड़ी घोषणा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने IPS मीट में की बड़ी घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज भोपाल में दो दिवसीय ‘आईपीएस मीट’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने मध्यप्रदेश पुलिस की सराहना करते हुए कहा कि हमारी पुलिस चौबीस घंटे समाज की सुरक्षा के लिए तत्पर रहती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे बीमारी में डॉक्टर भगवान की रह दिखता है वैसे ही किसी परेशानी में पुलिस भगवान की तरह नज़र आती है।
IPS मीट में सीएम मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि अब पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों के काम का होगा आंकलन होगा और प्रदेश में बेहतर काम करने वाले थाने पुरस्कृत होंगे। मोहन सरकार प्रदेश जिला और संभाग स्तर पर पुलिस के काम की समीक्षा करेगी। इसके लिए सीएम ने अधिकारियों को पैरामीटर बनाने के निर्देश दिए हैं।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...