9 दिन के बजट सत्र को लेकर राज्यपाल से मिले कांग्रेस विधायक

9 दिन के बजट सत्र को लेकर राज्यपाल से मिले कांग्रेस विधायक
भोपाल। प्रदेश में 10 मार्च से 24 मार्च तक बजट सत्र बुलाया गया है। इस सत्र में मात्र 9 दिन ही बैठकें होंगी। सत्र की अवधि कम होने को लेकर कांग्रेस विधायकों ने आपत्ति जताई है। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल मंगू भाई पटेल से मुलाकात की। नेता प्रतिपक्ष के साथ उप नेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे, विधायक आरिफ मसूद और सुरेश राजे ने राज्यपाल को कांग्रेस विधायकों की ओर से ज्ञापन सौंपा।
राज्यपाल से मुलाकात के बाद नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मीडिया से चर्चा की। उन्होंने कहा कि, सामान्यतः पिछले सालों के बजट सत्र पूरे एक महीने चलते थे और हर विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा होती थी। लेकिन अब तो यह आपातकाल जैसी स्थिति बन गई है मध्य प्रदेश में। हमने राज्यपाल जी से अनुरोध किया है कि वे इसमें हस्तक्षेप करें।
राज्यपाल ने हमसे पूछा कि “आपकी सरकार से इस विषय पर कोई चर्चा हुई है क्या?” इस पर हमने कहा कि पहले परंपराएं थीं, लेकिन अब उन्हें बदल दिया गया है। राज्यपाल जी ने आश्वासन दिया है कि वे इस विषय में सरकार से बात करेंगे।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा, हमने राज्यपाल से कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र की हत्या हो रही है और आपको इसमें हस्तक्षेप करना पड़ेगा। अगर आप लोकतंत्र नहीं चाहते हैं तो बता दें और यहां से एमपी को केंद्र शासित करने का प्रस्ताव भेज दें।
सरकार डरपोक और नपुंसक हो गई
उमंग सिंघार ने आगे कहा, “मैं पूछना चाहता हूं कि मोहन यादव की सरकार चर्चा से क्यों डरती है? क्या सरकार इतनी डरपोक और नपुंसक हो गई है कि आज जनता और विपक्ष के सवालों से घबरा रही है?
“अगर आपकी सरकार समाज, युवाओं और ‘लाड़ली बहना’ के लिए काम कर रही है तो सामने आए। आप विधानसभा से क्यों भाग रहे हैं? यह लोग सिर्फ मंत्री और मुख्यमंत्री बनने के लिए सरकार बनाते हैं।

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रविकुमार रिलीज

हिमेश रेशमिया की फिल्म बैडएस रविकुमार रिलीज
आज के दौर में जब सिनेमा पर हाई-बजट सुपरहीरो और भव्य एक्शन फिल्मों का दबदबा है, ‘बैडएस रवि कुमार’ बॉलीवुड के क्लासिक दौर की झलक लेकर आया है और विशुद्ध कमर्शियल स्पेस में कॉप सुपरहीरो साबित होता है।
कहानी एक बेखौफ और कर्तव्यनिष्ठ पुलिस अधिकारी रवि कुमार (हिमेश रेशमिया) की कहानी है, जो जरूरत पड़ने पर अंडरकवर मिशन को अंजाम देता है। अपने दमदार अंदाज में वह अपराधियों का सफाया करता है। पर जब उसका सामना स्टाइलिश और खतरनाक विलेन कार्लोस पेड्रो पैंथर (प्रभु देवा) से होता है, तो एक धमाकेदार भिड़ंत के लिए मंच तैयार हो जाता है। एक्शन, ड्रामा और सुपरहिट म्यूजिक से भरपूर बैडएस रवि कुमार हर मायने में एक मसाला एंटरटेनर है।
हिमेश रेशमिया के दमदार डायलॉग्स
रवि कुमार के रूप में हिमेश रेशमिया छा गए हैं। उनका डायलॉग डिलीवरी का अंदाज, दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और एक्शन सीन 80 के दशक के बॉलीवुड हीरो की याद दिलाते हैं। उनकी पंचलाइन हो या उनका स्वैग, हिमेश इस किरदार को एक ऐसा करिश्माई टच देते हैं, जो हर पीढ़ी के दर्शकों को पसंद आएगा। यह फिल्म पुराने दौर के एक्शन हीरोज को एक शानदार ट्रिब्यूट देती है।

महाकाल मंदिर प्रशासन भक्तों से ले रहा फीडबैक

महाकाल मंदिर प्रशासन भक्तों से ले रहा फीडबैक
जय श्री महाकाल… आपसे भस्म आरती दर्शन के लिए मंदिर में किसी भी व्यक्ति ने निर्धारित शुल्क (200 रुपये) से अधिक रुपये तो नहीं लिए हैं? इस प्रश्न के साथ अब अगर ऐसा कोई फोन कॉल आपके पास आए तो चौंकिएगा नहीं, क्योंकि ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर कार्यालय से भस्म आरती दर्शन करने वाले दर्शनार्थियों से यह फीडबैक लिया जा रहा।

छत्‍तीसगढ़ में राजस्व निरीक्षक (आरआई) विभागीय परीक्षा में बड़ा घोटाला

छत्‍तीसगढ़ में राजस्व निरीक्षक (आरआई) विभागीय परीक्षा में बड़ा घोटाला
प्रदेश में राजस्व निरीक्षक (आरआई) विभागीय परीक्षा में बड़ा घोटाला सामने आया है। विभागीय परीक्षा में पति-पत्नी, साली और सगे भाई सहित 22 लोगों को एक साथ बैठाया गया था। नतीजे आने के बाद यह सभी पटवारी से आरआई बन गए।
इसके बाद हुई जांच में अधिकारियों ने पाया कि परीक्षा से पहले पेपर आउट हो चुका था। विभागीय जांच में पूरा फर्जीवाड़ा सामने आ चुका है। आरोप है कि घोटाले को दबाने के लिए राजस्व विभाग के जनसूचना अधिकारी ने 29 जनवरी 2025 को आरटीआई में जानकारी दी थी कि अभी जांच प्रक्रियाधीन है।
इस मामले की जांच रिपोर्ट 29 नवंबर 2024 को ही राज्य सरकार को सौंपी जा चुकी थी। बता दें कि प्रदेश राजस्व पटवारी संघ के अध्यक्ष भागवत कश्यप द्वारा विशेष सचिव केडी कुंजाम से राजस्व निरीक्षक विभागीय परीक्षा 2024 की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने का अनुरोध किया गया था।
इसके बाद शासन ने मामले की जांच की घोषणा की थी। राजस्व निरीक्षक प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन सात जनवरी 2024 को किया गया था, जिसका परिणाम 29 फरवरी 2024 को जारी कर दिया गया था।

छत्तीसगढ़ में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के तहत 11 फरवरी को मतदान

छत्तीसगढ़ में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के तहत 11 फरवरी को मतदान
छत्तीसगढ़ में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव के तहत 11 फरवरी को मतदान होगा। इन चुनावों के लिए प्रचार अब तेज हो गया है। विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ ही निर्दलीय प्रत्याशी भी मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कोरबा में आयोजित आमसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी ‘अटल विश्वास पत्र’ का एक-एक वादा पूरा किया जाएगा।

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की कल होगी मतगणना

दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की कल होगी मतगणना
दिल्‍ली विधानसभा चुनाव की कल होने वाली मतगणना की सभी तैयारी पूरी हो गई है। दिल्‍ली की मुख्‍य चुनाव अधिकारी आर एलिस वाज ने कल बताया कि 70 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के फॉर्म 17 सी सहित चुनावी दस्‍तावेजों की जांच हो गई है।
उन्‍होंने कहा कि जांच के दौरान चुनाव आयोग के केंद्रीय प्रेक्षक, उम्‍मीदवार और उनके एजें‍ट तथा चुनाव अधिकारी उपस्थित थे। उन्‍होंने कहा कि जांच प्रक्रिया के दौरान किसी भी उम्‍मीदवार ने कोई शिकायत नहीं की। इलेक्‍ट्रोनिक वोटिंग मशीनों-ईवीएम को आयोग और पुलिस अधिकारियों की कडी निगरानी में स्‍ट्रांग रूम में रखा गया है। मतगणना के लिए दिल्‍ली के 11 जिलों में 19 केंद्र बनाए गए हैं।
अधिकारी वाज ने कहा कि मतगणना पर्यवेक्षकों, मतगणना सहायकों, माइक्रो प्रेक्षकों, डाटा कार्मचारियों और अन्‍य कर्मियों सहित करीब 12 हजार कर्मचारियों को मतगणना कार्य में लगाया गया है और मतगणना प्रक्रिया के लिए प्रशिक्षित किया गया है।

बांग्लादेश में उपद्रवियों द्वारा शेख मुजीबुर्रहमान के आवास को ध्‍वस्‍त किए जाने की भारत ने की निन्‍दा

बांग्लादेश में उपद्रवियों द्वारा शेख मुजीबुर्रहमान के आवास को ध्‍वस्‍त किए जाने की भारत ने की निन्‍दा
भारत ने बांग्लादेश में उपद्रवियों द्वारा शेख मुजीबुर्रहमान के आवास को ध्‍वस्‍त किए जाने की निन्‍दा की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया को बताया कि बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के महानायक के आवास को ध्‍वस्‍त किया जाना अफसोसजनक है।
प्रवक्‍ता ने यह भी कहा कि बांग्ला पहचान के लिए लड़े गए मुक्ति संग्राम को मूल्‍य देने वाले जानते हैं कि यह आवास बांग्लादेश की राष्‍ट्रीय चेतना के लिए कितना महत्‍वपूर्ण रहा है। विदेश मंत्रालय जायसवाल ने कहा कि इस कार्रवाई की निन्‍दा की जानी चाहिए।

5 साल में पहली बार रिजर्व बैंक ने इतनी घटाई रेपो रेट

5 साल में पहली बार रिजर्व बैंक ने इतनी घटाई रेपो रेट
रिजर्व बैंक अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय की आज घोषणा करेगा। लगभग पांच वर्षों के अंतराल के बाद ब्याज दर में 25 आधार अंकों की कटौती की उम्मीद की जा रही है।
रिजर्व बैंक के नये गवर्नर संजय मल्होत्रा ने अपनी मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक की अध्यक्षता की । वे आज सुबह छह सदस्यीय पैनल के निर्णय की घोषणा करेंगे।
रिजर्व बैंक ने पिछली बार मई 2020 में रेपो दर में 40 आधार अंकों की कटौती कर उसे 4 प्रतिशत कर दिया था, ताकि कोविड महामारी और उसके बाद लॉकडाउन से प्रभावित अर्थव्यवस्था को संकट से उबारा जा सके। लेकिन, मई 2022 में आरबीआई ने रूस-यूक्रेन युद्ध को देखते हुए रेपो दर में बढ़ोतरी शुरू की लेकिन मई 2023 में इस पर रोक लगा दी गई थी।
कई शोध रिपोर्टों, उद्योग और व्यापार मंडलों ने बताया कि नीति दर में 25 आधार अंकों की कटौती करके इसे 6.25 प्रतिशत करने की बड़ी उम्मीद है। एसोसिएटेड चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ऑफ इंडिया- एसोचैम ने कल कहा कि ब्याज दरों में कटौती से बैंकिंग प्रणाली में और पैसे आ जाएंगे। इससे उपभोग और वित्तीय अनुशासन भी बहाल होगा।

पाकिस्‍तान से भारत आए 68 हिन्‍दू श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी

पाकिस्‍तान से भारत आए 68 हिन्‍दू श्रद्धालुओं ने संगम में लगाई पवित्र डुबकी
पाकिस्‍तान के सिंध प्रांत के 68 हिन्‍दू श्रद्धालुओं का एक दल कल प्रयागराज पहुंचा और संगम में पवित्र डुबकी लगाई। उत्‍तर प्रदेश के सूचना विभाग ने बताया है कि श्रद्धालुओं ने गंगा, यमुना और सरस्‍वती के पवित्र संगम पर धार्मिक अनुष्‍ठान किए और पूजा-अर्जना की। दल के साथ आये महंत रामनाथ ने कहा कि ये श्रद्धालु पहले हरिद्वार गए और महाकुंभ आने से पहले अपने पूर्वजों की अस्थियां विसर्जित कीं।
मीडिया से बातचीत में श्रद्धालुओं ने महाकुंभ में शामिल होने को लेकर द्रुत गति से वीजा जारी करने के लिये भारत सरकार के प्रति आभार व्‍यक्‍त किया। श्रद्धालुओं ने महाकुंभ के आयोजन की सराहना की और विभिन्‍न शिविरों में जाने तथा कई धार्मिक गुरुओं से मिलने के उत्‍साह को साझा किया। उन्‍होंने आशा व्‍यक्‍त कि भारत सरकार पाकिस्‍तान के श्रद्धालुओं को वीजा देती रहेगी।

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने चालू वित्‍त वर्ष में अब तक पांच करोड़ से अधिक दावों का निपटान किया

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने चालू वित्‍त वर्ष में अब तक पांच करोड़ से अधिक दावों का निपटान किया
कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन ने चालू वित्‍त वर्ष में अब तक पांच करोड़ से अधिक दावों का निपटान किया है। श्रम और रोजगार मंत्री डॉक्‍टर मनसुख मांडविया ने कल कहा कि वित्‍त वर्ष 2023-24 में चार करोड़ 45 लाख दावों का निपटान किया गया था।
उन्‍होंने कहा कि संगठन में किए गए सुधारों के कारण ही इतनी बड़ी संख्‍या में शिकायतों का निपटान सम्‍भव हो पाया है। डॉक्‍टर मांडविया ने कहा कि चालू वित्‍त वर्ष में स्‍वत: दावा निपटान वाले मामलों की संख्‍या दोगुनी होकर एक करोड़ 87 लाख हो गई है।
डॉक्‍टर मांडविया ने कहा कि कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन अपने सदस्‍यों को निर्बाध सेवा प्रदान करने के लिए तकनीक का उपयोग करना जारी रखेगा।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...