नेपाल-तिब्बत सीमा पर भीषण बाढ़, भोटेकोशी नदी के उफान से मची अफरा-तफरी

नेपाल के रसुवा जिले में बुधवार सुबह भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ ने व्यापक तबाही मचा दी। चीन-तिब्बत सीमा के पास आई इस फ्लैश फ्लड से नदी किनारे बसे इलाकों में कई घर, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे प्रभावित हुए हैं। स्थानीय प्रशासन के मुताबिक, बाढ़ का पानी तिब्बत की ओर से आने की सूचना मिली थी और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव अभियान तेज कर दिया गया है।

बाढ़ से रसुवा के साथ आसपास के कई जिलों में भी खतरा बढ़ गया है। प्रशासन ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी है। कई इलाकों में संचार और आवागमन प्रभावित होने के कारण नुकसान का पूरा आकलन अभी नहीं हो पाया है।

आपदा में बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की खबरें सामने आई हैं, जबकि मौतों का आंकड़ा भी लगातार अपडेट हो रहा है। राहत दल प्रभावित क्षेत्रों में खोज एवं बचाव अभियान चला रहे हैं। बाढ़ से जलविद्युत परियोजनाओं को भी नुकसान पहुंचा है और क्षेत्र की बिजली व्यवस्था प्रभावित हुई है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेपाली प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित निकालने और लापता लोगों की तलाश करने की है। बाढ़ के कारण नेपाल-तिब्बत सीमा क्षेत्र में सामान्य जनजीवन और परिवहन व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित हुई है।

Kolar News: हुजूर विधानसभा के कोलार उपब्लॉक में मंडलम अध्यक्षों की नियुक्ति

भोपाल। मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल शहर द्वारा संगठन विस्तार के तहत हुजूर विधानसभा (155) के अंतर्गत आने वाले कोलार उपब्लॉक में नए मंडलम अध्यक्षों की घोषणा की गई है। प्रभारी संगठन महासचिव डॉ. संजय कामले के हस्ताक्षर से जारी इस सूची में क्षेत्र में पार्टी को मजबूत करने के उद्देश्य से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

कोलार उपब्लॉक के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों के लिए नियुक्त किए गए मंडलम अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:

  • पैलेस आर्चड: सोनू जैन

  • महावली नगर: जगमोहन बावरा

  • कान्हा कुंज: राहुल यादव

  • बैरागढ़ चीचली: लोकेश मीणा

  • सर्वधर्म कॉलोनी: रमेशचन्द्र राव

  • दानिशकुंज: प्रवीण वर्मा

  • राजहर्ष: सुजीत पांडा

  • ओम नगर: गुड्डु मनोहर

  • इंडस टाउन: धमेन्द्र परमार

  • प्रियंका नगर: मुबीना बी

  • कटारा हिल्स: महेन्द्र नारेडा

  • 11 मील: अरून पाटीदार

Kolar Bhopal Crime: कजलीखेड़ा में आधी रात फायरिंग, जिलाबदल का नाम FIR में आया

भोपाल। कजलीखेड़ा थाना क्षेत्र में 26 अगस्त की रात करीब 3 बजे फायरिंग की घटना से दहशत फैल गई। FIR के मुताबिक फरियादिया प्राची बैरागी, पिता कमल बैरागी, ने पुलिस को बताया कि घर के बाहर फायरिंग की आवाज सुनकर उन्होंने खिड़की से देखा तो जीतू यादव उर्फ दुर्गेश यादव और उसके साथ एक अन्य व्यक्ति नजर आया।

शिकायत के अनुसार जीतू के हाथ में पिस्टल थी और उसने जान से मारने की धमकी देते हुए फायरिंग की। इसके बाद दोनों कार के पास गए और कार पर भी फायर किया। घटना के बाद प्राची ने 112 पर सूचना दी। घर के बाहर लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद होने की बात FIR में दर्ज है।

पुलिस ने मामले में जीतू यादव उर्फ दुर्गेश यादव और अजय बोड़े उर्फ गणपत के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। FIR में घटना के पीछे पुरानी रंजिश का भी उल्लेख सामने आया है।

पुलिस प्रशासन का कहना है मामले में FIR दर्ज कर ली गई है मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। पुलिस टीम जांच कर रही है।

PM मोदी ने मिलाद-उन-नबी पर दी शुभकामनाएं, बोले- प्रेम और सद्भाव की भावना हो मजबूत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिलाद-उन-नबी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में सभी के लिए शांति, सौहार्द और खुशहाली की कामना की।

प्रधानमंत्री ने कहा कि मिलाद-उन-नबी का अवसर पैगंबर मोहम्मद के जीवन और उनकी शिक्षाओं को याद करने का दिन है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह पावन अवसर समाज में भाईचारे, करुणा और सद्भाव की भावना को और मजबूत करेगा।

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि सभी लोग एक-दूसरे के प्रति सम्मान और सहयोग की भावना के साथ आगे बढ़ें। उन्होंने देश में आपसी एकता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने की कामना भी की।

मिलाद-उन-नबी के मौके पर प्रधानमंत्री की शुभकामनाओं के बाद विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से भी लोगों ने देशवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर देशभर में धार्मिक कार्यक्रमों और जुलूसों का आयोजन किया गया।

रक्षाबंधन पर भावुक हुआ माहौल, शहीद की पत्नी ने CM साय की कलाई पर बांधी राखी

रक्षाबंधन से पहले राजधानी रायपुर में आयोजित ‘स्नेह की डोर’ कार्यक्रम भावनाओं से भर गया। बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान वर्ष 2017 में नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए उपनिरीक्षक युगल किशोर वर्मा की पत्नी माधुरी वर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की कलाई पर राखी बांधी। इस भावुक क्षण में मुख्यमंत्री की आंखें नम हो गईं।

मुख्यमंत्री साय ने शहीद युगल किशोर वर्मा के सर्वोच्च बलिदान को नमन करते हुए कहा कि शहीद जवानों के परिवार प्रदेश के अपने परिवार हैं। उन्होंने शहीद परिवारों के सम्मान, स्वाभिमान और सुख-दुख में हमेशा उनके साथ खड़े रहने का संकल्प दोहराया।

करीब 800 जवानों की कलाइयों पर बंधी राखी
कार्यक्रम में स्कूली छात्राओं, दिव्यांग बेटियों, स्वच्छता दीदियों, ड्रोन दीदियों, लखपति दीदियों और महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं ने CISF, BSF, ITBP, CRPF, सेना और छत्तीसगढ़ पुलिस के करीब 800 जवानों को राखी बांधी। इस दौरान जवानों और बहनों के बीच भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के संकल्प का भावपूर्ण दृश्य देखने को मिला।

नक्सलवाद के खिलाफ जवानों के बलिदान को किया याद
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों ने अदम्य साहस और बलिदान का परिचय दिया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदेश में शांति और विकास का नया दौर आगे बढ़ेगा और किसी बहन को नक्सली हिंसा के कारण अपने भाई या पति को खोने का दर्द नहीं सहना पड़ेगा।

कार्यक्रम ने रक्षाबंधन के पर्व को केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित न रखते हुए शहीदों के सम्मान, जवानों के प्रति कृतज्ञता और सामाजिक विश्वास का संदेश भी दिया।

विकास कार्यों को मिलेगी नई रफ्तार, मोहन यादव कैबिनेट ने किए ₹10,630 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मध्य प्रदेश कैबिनेट की बैठक में प्रदेश के विकास और जनकल्याण से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लगी। कैबिनेट ने इंफ्रास्ट्रक्चर, स्वास्थ्य, साइबर सुरक्षा और सामाजिक कल्याण सहित विभिन्न क्षेत्रों के लिए कुल ₹10,630 करोड़ के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

12 प्रमुख सड़कों के लिए ₹4,600 करोड़
कैबिनेट ने 12 प्रमुख सड़क परियोजनाओं के विकास के लिए मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) को नाबार्ड की NIDA योजना के तहत ₹4,600 करोड़ का ऋण लेने के लिए राज्य सरकार की गारंटी देने को मंजूरी दी। इससे प्रदेश में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में काम होगा।

सिवनी-बालाघाट फोरलेन को ₹3,960 करोड़
बैठक में करीब 91.64 किलोमीटर लंबे सिवनी-बालाघाट मार्ग को पेव्ड शोल्डर के साथ फोरलेन बनाने के लिए लगभग ₹3,960 करोड़ की स्वीकृति दी गई। सरकार के अनुसार इससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आसपास के पर्यटन, खनन तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कमजोर वर्गों की योजनाओं के लिए ₹1,740 करोड़
कैबिनेट ने गरीब और कमजोर वर्गों से जुड़ी 19 योजनाओं को जारी रखने के लिए करीब ₹1,740 करोड़ की मंजूरी दी। इसके साथ ही उज्जैन स्थित मध्यप्रदेश धन्वंतरि स्वास्थ्य विश्वविद्यालय के संचालन के लिए 244 पदों को भी मंजूरी दी गई।

साइबर सुरक्षा को भी प्राथमिकता
राज्य की साइबर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए वित्त वर्ष 2026-27 से 2030-31 तक ₹80 करोड़ मंजूर किए गए हैं। इसके अलावा प्रशासनिक, तकनीकी और साइबर सुरक्षा से जुड़े कार्यों के लिए नए पदों की स्वीकृति भी दी गई है।

सरकार के इन फैसलों को मध्य प्रदेश में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, जनकल्याण योजनाओं का विस्तार करने और स्वास्थ्य व डिजिटल सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

योगी सरकार का महिलाओं के लिए बड़ा फैसला, 60 साल से अधिक उम्र पर फ्री बस सेवा

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बुजुर्ग महिलाओं के लिए बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

सरकार के इस फैसले को ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना’ के तहत लागू किया जाएगा। इसका उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं को आवागमन में आर्थिक राहत देने के साथ उनकी सामाजिक, धार्मिक और स्वास्थ्य संबंधी यात्राओं को आसान बनाना है। इस योजना से प्रदेश की बड़ी संख्या में वरिष्ठ महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।

हर महीने 22.55 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च
इस योजना के संचालन पर राज्य सरकार हर महीने करीब 22.55 करोड़ रुपये का अतिरिक्त व्यय वहन करेगी। सरकार का मानना है कि मुफ्त यात्रा की सुविधा से 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए सार्वजनिक परिवहन अधिक सुलभ होगा और उन्हें यात्रा के खर्च से राहत मिलेगी।

250 नई इलेक्ट्रिक बसों को भी मंजूरी
कैबिनेट ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 250 नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसों की खरीद के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इन बसों के जरिए रोडवेज के बेड़े को आधुनिक बनाने और पर्यावरण अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने की योजना है।

योगी सरकार का यह निर्णय बुजुर्ग महिलाओं के लिए आर्थिक राहत के साथ-साथ उनकी आवाजाही को आसान बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

RBI की विशेष योजना से SBI को फायदा, विदेशी निवेश जुटाने की तैयारी तेज

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने गैर-निवासी भारतीयों (NRI) और विदेशी निवेशकों से करीब 9 से 10 अरब डॉलर जुटाने का लक्ष्य रखा है। SBI के चेयरमैन सी.एस. शेट्टी के अनुसार, बैंक अगस्त के अंत तक इस लक्ष्य को हासिल करने की उम्मीद कर रहा है। इस रकम का बड़ा हिस्सा विदेशी मुद्रा जमा के जरिए आने की संभावना है।

31 अगस्त को समाप्त हो रही विशेष स्वैप सुविधा
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने Foreign Currency Non-Resident Bank (FCNR-B) जमा के लिए विशेष स्वैप विंडो की अंतिम तारीख को पहले के 30 सितंबर से घटाकर 31 अगस्त 2026 कर दिया है। इसी वजह से बैंक इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए तेजी से विदेशी मुद्रा जमा जुटा रहे हैं।

SBI के कारोबार में भी बड़ा लक्ष्य
SBI ने 2030 तक अपने कुल कारोबार को करीब 200 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। जून 2026 के अंत में बैंक का कुल कारोबार 110.01 लाख करोड़ रुपये था। चेयरमैन के मुताबिक, भारतीय अर्थव्यवस्था के 7-8 प्रतिशत की दर से बढ़ने पर बैंक की बैलेंस शीट में भी तेज विस्तार की क्षमता है।

विदेशी मुद्रा प्रवाह में भी तेजी
RBI की विशेष स्वैप सुविधा के तहत 21 अगस्त तक करीब 72.85 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा प्रवाह दर्ज किया गया था, जिसमें FCNR(B) जमा का योगदान 65.397 अरब डॉलर रहा। इससे देश के विदेशी मुद्रा भंडार को भी मजबूती मिली है।

SBI की यह पहल बैंक के लिए कम लागत वाली विदेशी मुद्रा जुटाने और भविष्य में ऋण कारोबार को बढ़ाने की रणनीति का महत्वपूर्ण हिस्सा मानी जा रही है।

सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर ‘Haiwaan’ का ट्रेलर आउट, अक्षय-सैफ की टक्कर ने मचाई हलचल

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘Haiwaan’ का आधिकारिक ट्रेलर 25 अगस्त को रिलीज हो गया। प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में दोनों कलाकार लंबे समय बाद एक साथ नजर आएंगे। ट्रेलर में सस्पेंस, क्राइम और जबरदस्त एक्शन की झलक देखने को मिलती है।

फिल्म में अक्षय कुमार एक खतरनाक और सनकी किरदार में दिखाई दे रहे हैं, जबकि सैफ अली खान एक नेत्रहीन व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में दोनों के बीच एक दिलचस्प कैट-एंड-माउस गेम दिखाया गया है, जिसमें सैफ का किरदार एक बच्ची की सुरक्षा के लिए खतरनाक चुनौती का सामना करता नजर आता है।

‘Haiwaan’ अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 2008 में आई ‘Tashan’ के बाद लंबे अंतराल के बाद वापसी को लेकर भी खास चर्चा में है। फिल्म में सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर और बोमन ईरानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

ट्रेलर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म के डार्क टोन और दोनों अभिनेताओं के अलग-अलग अंदाज को लेकर चर्चा तेज हो गई है। फिल्म 11 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

भोपाल के ललिता नगर में चतुर्थ वर्ष भव्य संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा एवं कृष्ण जन्मोत्सव का आयोजन 4 सितंबर से

भोपाल: राजधानी के कोलार रोड स्थित ललिता नगर मार्केट में चौथे वर्ष भव्य संगीतमय ‘श्री कृष्ण जन्म उत्सव एवं श्रीमद् भागवत कथा’ का आयोजन किया जाएगा। ललिता नगर मार्केट और राजहर्ष के रहवासियों व व्यापारियों द्वारा आयोजित इस धार्मिक महोत्सव में कथा का वाचन प्रसिद्ध कथा वाचक पं. भूपेंद्र बिलगैया (भोले महाराज) करेंगे।

धार्मिक आयोजन की शुरुआत 4 सितंबर को प्रातः 10 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगी। इसके बाद 4 से 10 सितंबर तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक दुर्गा मंदिर के सामने वाचनालय मैदान में संगीतमय कथा का आयोजन होगा। कथा समापन के अगले दिन, 11 सितंबर को दोपहर 1 बजे से विशाल प्रसादी और भंडारे का आयोजन रहेगा।

आयोजन समिति के सदस्यों—हरीश यादव, प्रकाश वर्मा, प्रशांत रावत और अवतार सिंह दांगी ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ अर्जित करने की अपील की है।

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27

PM-USP CSSS Scholarship Renewal 2026-27: 31 अक्टूबर तक करें आवेदन, जानें पात्रता, जरूरी दस्तावेज...

0
भोपाल | KOLAR18.COM | Social Welfare & Education News कॉलेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी सामने...
Women and Child Development;

महिला एवं बाल विकास पर केंद्र-राज्य मंथन, पोषण और महिला सुरक्षा पर फोकस

0
नई दिल्ली। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का दो दिवसीय विभागीय सम्मेलन 8 और 9 अक्टूबर 2026 को नई दिल्ली में आयोजित किया जा...
yogi modi modal

उत्तर प्रदेश Social Welfare योजनाएं 2026: पेंशन, छात्रवृत्ति और सरकारी योजनाओं की जानकारी

0
पेंशन, छात्रवृत्ति, महिला कल्याण, दिव्यांगजन सहायता और गरीब परिवारों के लिए प्रमुख सरकारी योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी उत्तर प्रदेश में सामाजिक कल्याण योजनाओं का दायरा...
maaldhari-family

गुजरात में मालधारी परिवारों के पुनर्वास की नई योजना: ₹15 लाख सहायता, 100 वर्ग...

0
गुजरात। गुजरात सरकार ने बर्दा वन्यजीव अभयारण्य (Barda Wildlife Sanctuary) में रहने वाले मालधारी परिवारों के स्वैच्छिक पुनर्वास के लिए नई योजना की घोषणा...
mann ki baat 1st episode

विजयादशमी के दिन शुरू हुई थी ‘मन की बात’: 3 अक्टूबर 2014 से सितंबर...

0
विशेष जानकारी | मन की बात पहले 14 मिनट के प्रसारण से 100वें एपिसोड और 2026 के आधिकारिक रेडियो आर्काइव तक की महत्वपूर्ण तारीखें। शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 अवसर विजयादशमी पहला...