महात्मा गांधी के विचारों को कभी भी कोई मिटा नहीं पाया और न ही मिटा पायेगा : जीतू पटवारी

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती 02 अक्टूबर पर आज कांग्रेसजनों ने उनका पुण्य स्मरण कर उनके बताये गये सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुरानी विधानसभा मिंटो हाल परिसर में स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर और परिसर के पास पूर्व प्रधानमंत्री पंड़ित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उनका पुण्य स्मरण किया। पटवारी सहित कांग्रेसजनों ने वहां पर बैठकर महात्मा गांधी के रघुपति राघव राजा राम, वैष्णव वजंति तेरे कहिये का भजन गायन कर प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि और सत्य, अहिंसा के मार्ग पर चलने का प्रदेशवासियों से आव्हान किया।

पटवारी ने कहा कि आज का दिन देश-दुनिया के इतिहास में ना कभी भूला जायेगा और ना ही कभी भुलाया जायेगा। गांधी जी के विचारों से ही आज देश आर्थिक तरक्की, सामाजिक तरक्की की ओर बढ़ा है। महात्मा गांधी के विचारों को कभी भी कोई मिटा नहीं पाया और न ही मिटा पायेगा। दुनिया में ऐसी कोई जगह नहीं जहां महात्मा गांधी जी की प्रतिमा नहीं हो दुनिया में यदि सबसे ज्यादा विचार को लेकर, संस्कार को लेकर पढ़ा-लिखा गया है तो वह महात्मा गांधी के ही विचार हैं औ जब तक सृष्टि रहेगी जब तक उनके विचारों को ना कोई मिटा सकता है ना कोई बदलाव कर सकता है।

पटवारी ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने में कांग्रेस पार्टी के एक एक सिपाही का योगदान बड़ा योगदान होना चाहिए। हमारे नेता राहुल गांधी जी 4000 किलोमीटर पैदल चले, वह महात्मा गांधी का ही विचार था, जिसमें सत्य है, प्रेम, भाईचारा है, मोहब्बत है। जब राहुल गांधी की जाति जनगणना की बात करते हैं तो यह विचार एक जाति को आगे बढ़ाने का। यह विचार महात्मा गांधी का विचार था जिसमें देश में समानता, सहिष्णुता, सद्रभाव और सौहार्द और सामाजिक न्याय की बात की गई है, कुछ समाज ऐसे हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर है तो फिर देश की सरकार उनकी सहायता नहीं करेगी तो कौन करेगा।

पटवारी ने कहा कि महात्मा गांधी जी के विचारों को पूरी निष्ठा और ईमानदारी से जन-जन तक पहुंचायें और जो उनके विचार के विरोध में है, जो महात्मा गांधी के विचारों की हत्या करना चाहता है उसके खिलाफ हर तरह से मुखर होकर आवाज उठायें। आज एक और महापुरुष पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद करने का दिन है, जिन्होंने इस देश में हरित क्रांति लाने के लिए नारा दिया ‘जय जवान जय किसान’ जिस तरह देश की रक्षा का जितनी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य सैनिक कार्य करता है, उतनी ही शक्ति के साथ हर प्राणी तक अन्न पहुंचाने के लिए किसान भी काम करता है, हमें महात्मा गांधी जी के विचारों के साथ किसानों का भी सम्मान करना होगा तभी महात्मा गांधी के विचारों को हम सब आत्मसात सकते हैं।

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने महात्मा गांधी के विचारों और उनके द्वारा देश को आजादी दिलाने में निभायी गई भूमिका पर आध्यामिक और सांस्कृति मनोवृत्ति से प्रकाश डालते हुये उपस्थित कांग्रेसजनों के मन मस्तिष्क में महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग को उकेरने का बहुत ही सुंदरता से व्याख्यान किया।

नायक ने कहा कि महात्मा गांधी ने मानवीय शोषण के खिलाफ आंदोलन चलाया, व्यक्ति को आजादी से जीने का, रहने का अधिकार है दिलाया। महात्मा गांधी का विचार समय से ऊपर है कोई भी व्यक्ति जब अपने से ऊपर उठता है तो विचार बन जाता है, आंदोलन बन जाता है, महात्मा गांधी संसार की समस्त जाति के लिए एक विचार है, महात्मा गांधी ने अहिंसा के रास्ते पर राष्ट्र निर्माण की नींव रखी।

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारीगण सर्वश्री राजीव सिंह, विभा पटेल, दीपचंद यादव, जे.पी. धनोपिया, प्रवीण सक्सेना, अरूण श्रीवास्तव, रवि सक्सेना, अब्बास हफीज, जितेन्द्र मिश्रा, फरहाना खान, शबिस्ता-आसिफ जकी, जहीर अहमद, राजलक्ष्मी नायक, अभिनव बरोलिया, स्वदेश शर्मा, अवनीश बुंदेला, आनंद जाट, रवि वर्मा, अमित शर्मा, अपराजिता पांण्डेय, प्रदीप अहिरवार, रविन्द्र झूमरवाला, संतोष कंसाना, जयश्री हरिकरण, बीएस शर्मा, मोहन मीणा, महेश मालवीय, महक राणा, हैदरयार खान, ए.बी. खान, वी.के. बाथम, विजय सिरवैया, सुरेश पंथी, मुजफ्फर अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उक्त तीनों स्थानों पर आयोजित जयंती कार्यक्रम में उपस्थित थे।

Kolar News Today: विधायक और कलेक्टर ने किया कोलार सिक्स लेन का निरीक्षण

Bhopal, मंगलवार को विधायक रामेश्वर शर्मा ने कलेक्टर भोपाल कोशलेंद्र विक्रम सिंह, ENC-WRD शिरीष मिश्रा डीएफओ भोपाल आलोक पाठक एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ कोलार सिक्स लेन का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिए ।

 

कोलार सिक्स लेन का निर्माण अब अंतिम चरणों में हैं कोलार तिराहे पर चौड़ीकरण कार्य को बहुत तेजी से किया जाएगा।

प्रमुख चौराहों पर भी बचे हुए कामों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जा रहा है।

विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा की कोलार तिराहे को अधिकतम चौड़ा किया जाएगा जिससे यहाँ जाम की स्थिति न बने इसके लिए इसके दोनों ही लेफ्ट टर्न को अधिकतम चौड़ा किया गया है जिससे चार इमली बिट्ठन मार्केट एवं मैनिट की तरफ़ से आने वाले वाहनों से जाम न लगे ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मुख्य आतिथ्य में आज पुणे में होगी रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी संस्था की राष्ट्रीय चर्चा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी संस्था की राष्ट्रीय चर्चा पुणे में आज मंगलवार को होने जा रही है। राष्ट्रीय चर्चा “पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर और उनके जन-कल्याणकारी सुशासन’ विषय पर होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में शिव-सृष्टि पार्क का अवलोकन भी करेंगे।

जानकी देवी बजाज इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज ऑडिटोरियम में होने वाली राष्ट्रीय चर्चा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की अध्यक्षता में होगी। रामभाऊ म्हाळगी प्रबोधिनी के उपाध्यक्ष डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे भी मौजूद रहेंगे। चर्चा में शाम को व्याख्यान-सत्र होगा। इसमें मुख्य वक्ता पद्मश्री से सम्मानित सुश्री निवेदिता ताई भिडे उपाध्यक्ष स्वामी विवेकानंद केन्द्र कन्याकुमारी रहेंगी। व्याख्यान-सत्र की अध्यक्षता डॉ. देवीदास पोटे प्रतिष्ठित लेखक एवं चरित्रकार करेंगे। समापन-सत्र को श्रीमती नाथीबाई दामोदर ठाकरसी महिला विद्यापीठ मुंबई की कुलगुरु डॉ. उज्ज्वला चक्रदेव संबोधित करेंगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव अम्बेगांव (पुणे) में एशिया के एकमात्र ऐतिहासिक थीम पार्क ‘शिव-सृष्टि’ का भ्रमण कर अवलोकन करेंगे। महाराजा शिव-छत्रपति प्रतिष्ठान ट्रस्ट द्वारा संचालित ‘शिव-सृष्टि’ थीम पार्क का उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन और उनके संघर्ष को जीवंत करना है।

‘शिव-सृष्टि’ थीम पार्क 21 एकड़ भूमि पर फैला है, जिसकी अनुमानित लागत 438 करोड़ 68 लाख रुपये है। अब तक इस मेगा प्रोजेक्ट के दो चरण पूरे हो चुके हैं। पहले चरण में सरकारवाड़ा के अंतर्गत महाराष्ट्र के किलों की प्रदर्शनी, छत्रपति शिवाजी महाराज के आगरा से बच निकलने की कहानी, रायगढ़ का 5डी-शो, शस्त्रों की प्रदर्शनी और शिवाजी महाराज के जीवन पर केन्द्रित अन्य इंटरैक्टिव अनुभव शामिल हैं। दूसरे चरण में रोटेशनल प्लेटफार्म पर ‘स्वराज्य, स्व-धर्म, स्व-भाषा’ शो विकसित किया गया है, जिसे एक बार में 100 लोग देख सकते हैं।

तीसरे चरण में प्रवेश द्वार (रंग मंडल), राजसभा का निर्माण, डार्क राइड, तटबंध, लैंडस्केप और ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा। इस थीम पार्क को ‘मेगा टूरिज्म प्रोजेक्ट’ का दर्जा मिला है। अब तक 70 हज़ार से अधिक लोग इसका भ्रमण कर चुके हैं।

बूथ समिति को और अधिक सक्रिय कर सदस्यता में इतिहास बनाएं – विष्णुदत्त शर्मा

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने सोमवार को जबलपुर नगर एवं ग्रामीण की बैठक को भाजपा संभागीय कार्यालय में संबोधित करते हुए कहा कि संगठन पर्व के दूसरे चरण में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनाकर पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा को और मजबूती देना है। बूथ समिति को और अधिक सक्रिय करके सदस्यता में जबलपुर नगर एवं ग्रामीण को प्रदेश में अव्वल लाने का कार्य करें। जिस तरह से पहले चरण में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश में एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाकर इतिहास रचा है, उसी प्रकार दूसरे चरण में भी अधिक से अधिक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाकर रिकॉर्ड बनाना है। लोगों को भाजपा परिवार से जोड़कर भाजपा परिवार का विस्तार करना है। संगठन पर्व सिर्फ सदस्य बनाने का अभियान नहीं है, बल्कि देश को सशक्तिकरण करने का माध्यम भी है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का संकल्प है कि हमें एक करोड़ युवा सदस्य बनना है, जो आने वाले 2047 में भारत का नेतृत्व करेंगे। इस महान संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान मे अपनी पूरी ताकत लगाकर कार्य करना है। भाजपा कार्यकर्ता उमंग व उत्साह के साथ बूथ पर जाकर लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाएं। बूथ विजय अभियान का ही परिणाम है कि भाजपा को विधानसभा चुनावों में 163 सीटों एवं लोकसभा चुनाव में सभी 29 सीटों पर विजय हासिल हुई है। बूथ जीता, चुनाव जीता को लेकर जो कार्य पहले किए गए हैं, उससे भाजपा बूथों पर मजबूत हुई है। बूथों पर भाजपा को और मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलाएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की जनता का भाजपा पर अटूट विश्वास है। भाजपा की केंद्र और मध्यप्रदेश सरकार की योजनाओं ने लाखों लोगों को स्वरोजगार देने का कार्य किया है। देश के 25 करोड़ लोग गरीबी की रेखा से ऊपर आए हैं। लाखों लोगों को प्रधानमंत्री आवास, आयुष्मान भारत योजना और उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन मिला है। यह सभी लाभार्थी भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं, घर-घर जाकर इन्हें भी भाजपा परिवार का सदस्य बनाएं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का सबसे सशक्त बूथ तंत्र हमारे पास है। आवश्यकता है उसे अधिक सक्रिय कर कार्य पर लगाने की। निश्चित रूप से अगर सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से जुट जाएंगे तो पार्टी निर्धारित लक्ष्य से आगे जाकर सदस्यता अभियान में देश में अपना एक रिकॉर्ड बनाएगी। शक्ति केंद्रां में जाकर पार्टी के सदस्यता अभियान को और कैसे मजबूत बनाया जाए इस दिशा में काम करने की आवश्यकता है। जबलपुर नगर और ग्रामीण में जिस प्रकार विधानसभा व लोकसभा चुनाव में पार्टी को अभूतपूर्व सफलता प्राप्त हुई है उसके लिए यहां उपस्थित सभी कार्यकर्ता बधाई के पात्र हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने जबलपुर नगर की बैठक के दौरान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव लक्ष्मी बैन, इंजीनियर तरुण दुबे, एडवोकेट आशीष प्रजापति, जयंत सिंह , संतोष सिंह, रवि त्रिपाठी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष ने उन्हें पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

दोनों बैठकों के दौरान सांसद आशीष दुबे, वरिष्ठ नेता विनोद गोटिया, पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, जबलपुर नगर जिला अध्यक्ष प्रभात साहू, ग्रामीण जिला अध्यक्ष सुभाष रानू तिवारी, विधायक अशोक रोहणी, अभिलाष पांडे, संतोष बरकड़े, पूर्व विधायक नीलेश अवस्थी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी प्रशांत तिवारी गोलू, वीरेंद्र गुप्ता रिंकू विज उपस्थित रहे।

 

भारतीय सेना ने “सेना खेल कॉन्क्लेव” का आयोजन किया

भारतीय सेना ने कल भारत के खेल संबंधी इकोसिस्टम में भारतीय सेना की भूमिका को रेखांकित करते हुए बहुप्रतीक्षित “सेना खेल कॉन्क्लेव” का आयोजन किया। भारत 2036 के ओलंपिक की मेजबानी करने की ओर अग्रसर है, ऐसे में सेना खेल कॉन्क्लेव इस राष्ट्रीय मिशन से जुड़े प्रयासों को व्यवस्थित करने और इसमें योगदान देने के एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में कार्य करता है। भारत की खेलों से जुड़ी वैश्विक महत्वाकांक्षाओं को संवर्धित करने के लिए इस कॉन्क्लेव में विभिन्न राष्ट्रीय हितधारकों के साथ सहयोग को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए भारतीय ओलंपिक संघ, भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) और राष्ट्रीय खेल महासंघों के साथ सहयोगपूर्ण रणनीति तैयार करने के महत्व पर जोर दिया गया।

देश की खेल उपलब्धियों, विशेष रूप से एशियाई खेलों और ओलंपिक जैसी प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धाओं में भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा योगदान दिए जाने की दीर्घ और विशिष्ट परंपरा मौजूद है। राष्ट्रीय गौरव, फिटनेस और अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को बढ़ावा देने में खेलों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए सशस्त्र बलों ने खिलाडि़यों को प्रोत्साहन देने की दिशा में निरंतर योगदान दिया है। इसी दिशा में 2001 में भारतीय सेना के मिशन ओलंपिक प्रकोष्ठ की स्थापना की गई थी, जिसके तहत कुल 9000 खिलाड़ी 28 विभिन्न खेल नोड्स पर प्रशिक्षण ले रहे हैं। एसएआई के सहयोग से, छोटी उम्र (09 से 16 वर्ष) की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने के लिए पूरे भारत में लड़कों की कुल 18 खेल कंपनियां और लड़कियों की दो खेल कंपनियां हैं। इसके अतिरिक्त, पैरालंपिक खेलों के लिए दिव्यांग सैनिकों को प्रेरित और प्रशिक्षित करने के लिए एक पैरालंपिक नोड की स्थापना की गई है। विशिष्ट, व्यापक प्रशिक्षण व्यवस्था और बुनियादी ढांचे की स्थापना के जरिए, भारतीय सेना ने ऐसे अनेक एथलीटों और खिलाड़ियों के करियर में सहायता प्रदान की है, जिन्होंने वैश्विक मंचों पर अपार सम्‍मान प्राप्‍त किया है।

इस कार्यक्रम में माननीय श्रम एवं रोजगार मंत्री तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया , कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर, एवीएसएम (सेवानिवृत्त), माननीय उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री तथा युवा कार्य मंत्री, राजस्थान सरकार की उपस्थिति रही। थल सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

अपने मुख्य भाषण में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) ने खेलों को बढ़ावा देने के लिए विशेषकर ‘खेलो इंडिया’ कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर प्रकाश डाला। उन्होंने खेलों के लिए उत्कृष्टता केंद्रों की स्थापना का पक्ष लेते हुए 2036 तक भारत के लिए अधिकतम ओलंपिक पदक हासिल करने के विजन को रेखांकित किया। उन्होंने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में भारतीय सेना के योगदान को भी स्वीकार करते हुए इस बात का उल्लेख किया कि भारतीय सेना देश में शीर्ष पदक जीतने वाली संस्थाओं में से एक के रूप में उभरी है।

डॉ. मनसुख मांडविया ने अपने उद्घाटन भाषण में भारत के खेल संबंधी इकोसिस्टम में भारतीय सेना के अपरिहार्य योगदान की प्रशंसा की। उन्होंने देश भर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए साझा मल्टी-एजेंसी की आवश्यकता पर बल दिया। डॉ. मांडविया ने ओलंपिक में सफलता के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार करने की चर्चा की, जिसमें जमीनी स्तर से लेकर शीर्ष स्तर तक की प्रतिभाओं के विकास के लिए अल्पकालिक पंचवर्षीय योजनाएं और दीर्घकालिक 25-वर्षीय रणनीतियां शामिल रहें।

इस कॉन्क्लेव में अंजू बॉबी जॉर्ज, मैरी कॉम और तरुणदीप राय जैसी प्रसिद्ध हस्तियाों सहित पूर्व एथलीटों और ओलंपियनों ने महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की । इन सभी ने खेलों के शीर्षतम स्तर पर उत्कृष्टता प्राप्त करने के संबंध में अपने व्यक्तिगत अनुभव और दृष्टिकोण साझा किए। उनके अनुभवों के आधार पर कॉन्क्लेव में खेल शिक्षा, राष्ट्रीय स्तर पर संसाधनों को साझा करने और खेल संबंधी इकोसिस्टम में सर्वोत्तम प्रथाओं की आवश्यकता को रेखांकित किया गया। कॉन्क्लेव में जमीनी स्तर पर खेल विज्ञान के एकीकरण, सेवानिवृत्त एथलीटों की प्रतिभा का उपयोग करने और 2036 के ओलंपिक में प्रतिस्पर्धा करने के इच्छुक एथलीटों की शारीरिक और मानसिक दोनों तरह की तैयारी को एकीकृत करते हुए भारतीय खेलों के संबंध में एक बहुआयामी दृष्टिकोण पर विचार-विमर्श किया गया।

इस कॉन्क्लेव में भविष्य के ओलंपिक पर ध्यान केंद्रित करते हुए उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए तकनीकी मानकों को बढ़ाने की आवश्यकता पर बल देकर भारत की खेल क्षमता का उपयोग करने की रणनीतियों के बारे में गहन चर्चा की गई। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय सेना, भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय खेल महासंघ और अन्य प्रमुख हितधारकों के सहयोग से किए गए इस संयुक्त प्रयास ने बहुमूल्य जानकारी प्रदान की, जिससे ओलंपिक की तैयारी के लिए एक व्यापक रोडमैप तैयार करने का मार्ग प्रशस्त हुआ। इन सामूहिक चर्चाओं ने वैश्विक मंच पर भारत की सफलता सुनिश्चित करने के लिए कार्रवाई योग्य कदमों की नींव रखी।

सीनियर आईएएस अनुराग जैन नए मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव

आखिरकार मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव पद पर बना सस्पेंस खत्म हो गया है। राज्य शासन ने दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं दे रहे अनुराग जैन को मुख्य सचिव बनाया है। मध्य प्रदेश के 35वें मुख्य सचिव आईएएस अनुराग जैन होंगे। वे अगस्त 2025 तक इस पद पर रहेंगे।

अनुराग जैन 1989 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव पद की कार्यभार संभाल रहे हैं। अनुराग जैन मूल रूप से ग्वालियर के रहने वाले हैं। अनुराग जैन बेहद होनहार और काबिल अफसर माने जाते हैं और प्रदेश से लेकर केंद्र तक महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्हें प्रधानमंत्री की पसंद का अधिकारी माना जाता है। उन्होंने 1986 में आईआईटी खड़गपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक ऑनर्स की डिग्री हासिल की। लंबे-चौड़े प्रशासनिक अनुभव वाले सीएस को खेलकूद का भी बहुत शौक है। टेनिस, टेबल टेनिस और क्रिकेट खेलना उन्हें खासा पसंद है।

सेना ने आईडीईएक्स परियोजना के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

आत्मनिर्भर पहल के प्रति प्रतिबद्धता के तहत, भारतीय सेना ने कल इनोवेशन फॉर डिफेंस एक्सीलेंस (आईडीईएक्स) के माध्यम से आठवें खरीद अनुबंध पर हस्ताक्षर किए है। नई दिल्ली स्थित साउथ ब्लॉक में सेना के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल एन.एस. राजा सुब्रमणी की उपस्थिति में, मेसर्स क्यूयूएनयू लैब्स के साथ ‘जेनेरेशन ऑफ क्वांटम सिक्योर की (क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन)’ की खरीद के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए गए। क्यूयूएनयू ने आईडीईएक्स के तहत ओपन चैलेंज 2.0 में 200 किमी के सिंगल हॉप क्वांटम की डिस्ट्रीब्यूशन का प्रस्ताव रखा था। यह एल्गोरिथम-आधारित एन्क्रिप्शन सिस्टम को प्रतिस्थापित करेगा, जिससे अधिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी और साथ ही जनशक्ति संबंधित प्रतिबद्धता को अधिकतम किया जा सकेगा।

आईडीईएक्स का रक्षा एक्सपो इंडिया 2018 के दौरान 12 अप्रैल 2018 को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ किया गया था। आईडीईएक्स का उद्देश्य रक्षा एवं एयरोस्पेस में नवाचारों को बढ़ावा देने और तकनीकी विकास को प्रोत्साहित करने के लिए एक इकोसिस्टम बनाना है, जिसमें अनुसंधान एवं विकास (आर एंड डी) संस्थान, शिक्षाविद, उद्योग (एमएसएमई सहित), स्टार्ट-अप, व्यक्तिगत अन्वेषक शामिल हैं। इन्हें अनुदान/वित्तपोषण और अन्य सहायता प्रदान की जाएगी ताकि वे अनुसंधान एवं विकास कर सकें जो भविष्य में भारतीय रक्षा और अतंरिक्ष संगठनों द्वारा अपनाने के लिए उपयुक्त हो। रक्षा नवाचार संगठन के अंतर्गत आईडीईएक्स, स्टार्टअप और इनोवेटर्स के साथ सही तरह के संपर्क स्थापित करने में अग्रणी बन गया है और रक्षा स्टार्टअप समुदाय में इसका काफी अच्छा असर हुआ है।

वर्तमान में आईडीईएक्स के अंतर्गत कुल 74 एआई प्रोजेक्ट हैं जिन्हें आईडीईएक्स (एडीआईटीआई) के साथ इनोवेशन टेक के विकास, डिफेंस इंडिया स्टार्टअप चैलेंज (डीआईएससी) और ओपन चैलेंज योजनाओं के हिस्से के रूप में शामिल किया गया है और 77 स्टार्टअप्स को भारतीय सेना के लिए अत्याधुनिक समाधान विकसित करने के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। भारतीय सेना पहले ही विभिन्न आईडीईएक्स योजनाओं से प्राप्त चार उपकरणों का क्षेत्र में उपयोग कर रही है। क्षेत्र में उपयोग के परिणामों के आधार पर, स्टार्टअप्स के साथ मिलकर नवीन प्रौद्योगिकी के आगे के विकास को गति प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक पदक विजेताओं का करेंगे सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 2 अक्टूबर को ओलम्पिक एवं पैरालम्पिक खेल-2024 के पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान करेंगे। सम्मान समारोह दोपहर 12 बजे से तात्या टोपे खेल स्टेडियम के बेडमिंटन हॉल में होगा।

खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने सोमवार को कार्यक्रम के संबंध में खेल विभाग के अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव स्मिता भारद्वाज घाटे और संयुक्त संचालक बी.एस. यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

मंत्री सारंग ने बताया कि कार्यक्रम में वर्ल्ड डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप में विजेता और प्रतिभागिता करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान भी किया जायेगा। उन्होंने कहा कि समारोह में विक्रम पुरस्कार प्राप्त उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति-पत्र प्रदान किये जायेंगे।

ओलम्पिक पदक हासिल करने वाले हॉकी खिलाड़ी विवेक प्रसाद सागर और पैरालम्पिक पदक प्राप्त जूडो खिलाड़ी कपिल परमार और शूटिंग खिलाड़ी रूबीना फ्रांसिस सहित डेफ शूटिंग चैम्पियनशिप के विजेता सक्कल चेतन को सम्मानित किया जायेगा। इसी प्रकार ओलम्पिक प्रतिभागी ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, पैरालम्पिक प्रतिभागी प्राची यादव और पूजा ओझा सहित विश्व सिक्स रेड स्नूकर चैम्पियनशिप के विश्व विजेता कमल चावला का भी सम्मान होगा।

समारोह में वर्ष 2017 से वर्ष 2022 तक विक्रम पुरस्कार प्राप्त उत्कृष्ट खिलाड़ियों को जल संसाधन, लोक निर्माण, नगरीय विकास, ऊर्जा, चिकित्सा शिक्षा एवं वन विभाग में नियुक्ति-पत्र प्रदान किये जायेंगे।

मंत्री सारंग ने बैठक के पहले कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया।

Kolar Road News Today सामुदायिक पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

भोपाल, रजत जयंती ऑडिटोरियम, पंडित खुशीलाल कॉलेज चूना भट्टी पर सामुदायिक पुलिस प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ।कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी एवं नगर सुरक्षा समिति कोलार थाना व चूना भट्टी के सदस्य सम्मलित हुए।

Police training kolar
नगर सुरक्षा समिति कोलार थाना संयोजक महेश चन्द्र भटनगार ने जानकारी देते हुए बताया। मध्यप्रदेश सामुदायिक सुरक्षा योजना नगर एंव ग्राम रक्षा हेतू क्षमता विकास कार्यशाला का आयोजन भी हुआ। जन सुरक्षा, महिला हिंसा रोकथाम हेतू जन प्रशिक्षण, सामुदायिक पुलिस अभियान, पुरूषों को महिला हिंसा की रोकथाम हेतू समझदारी और जिम्मेदारी विषय पर जानकारी दी गई। जितेन्द्र सिंह पवार DCP zon-4 व Add DCP मलकीत सिंह, ACP श्रीमती अंजली रघुवंशी, कोलार थाना TI संजय सिंह सोनी,चूना भट्टी थाना TI श्रीमती भूपेंद्र संधू कौर, जिला संयोजक श्री शिवनारायण व्यास, जोन संयोजक रमेश साहु, आयोजक बचपन संस्था की निहारिका, संगनी संस्था की प्रार्थना मिश्रा,आशा पाठक यू एन वीमेन से जितेन्द्र राजाराम, उदय संस्था से शीतल दुबे और दिलीप पाण्डेय एंव कोलार नगर सुरक्षा के सक्रिय मेम्बर उपस्थित रहे।

भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के कार्यो से पहचानी जाती है-सुमित पचौरी

भारतीय जनता पार्टी जिला भोपाल की सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक सोमवार को प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक को भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने संबोधित किया।

भाजपा के प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि इसलिए समाज की अपेक्षा हमसे बढ़ी है और समाज भारतीय जनता पार्टी को सामाजिक मूल्य व राष्ट्रवादी विचार पर आगे बढ़ते देखना चाहता है। हमारे कई संगठन शिल्पियों ने भाजपा को विस्तार देकर संवारा है। संगठन शिल्पियों ने मध्यप्रदेश को भाजपा का गढ़ बनाया है। हम उनके बनाये आदर्शो पर चलकर उनके सपनों को हम अपने मतदान केन्द्र पर साकार करेगें। हर घर तक भाजपा के विचार और सरकारों की उपलब्धियॉ पहुंचाना है। साथ ही हर बूथ पर हर जाति, वर्ग, व्यवसायी नागरिकों को भाजपा के सदस्य बनाना है।

जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी संगठन और सरकार के माध्यम से समाज सशक्तिकरण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। हमें अभी रुकना नहीं है और लोगों को पार्टी से जोड़ना है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और अपने कामों की वजह से पहचानी जाती हैं। इसलिए हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है। लेकिन उन व्यक्तियों को जोड़ने के लिए कार्यकर्ताओं को उनके पास तक जाना आवश्यक है। पचौरी ने कहा कि भाजपा संगठन ने सदस्यता का जो लक्ष्य तय किया है उससे अधिक से अधिक भागीदारी कर भोपाल को प्रदेश में शीर्ष स्थान पर लाना है।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा सिंह जादौन, प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी, जिला अध्यक्ष सुमित पचौरी, वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, महापौर मालती राय, नगर निगम अध्यक्ष व जिला महामंत्री किशन सूर्यवंशी, एमआईसी मेंबर महामंत्री रविंद्र यति, सुरजीत चौहान, जिला मंत्री राजकुमार विश्वकर्मा, इंद्रजीत सिंह राजपूत, शंकर मकोरिया सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

EPFO की वेतन सीमा ₹15,000 से बढ़कर ₹25,000 हुई, 51 लाख से अधिक कर्मचारियों...

0
नई दिल्ली | Social Welfare News  कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। कर्मचारी भविष्य...

इंदौर में श्रम संहिताओं और श्रमिक कल्याण पर बड़ा आयोजन, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा...

0
इंदौर। श्रमिकों के अधिकारों, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में इंदौर में 3 नवंबर 2026 को श्रम संहिताओं...

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...