प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता, उत्कृष्टता, अनुशासन और शैक्षणिक परिसर की संस्कृति महज ढांचा बनकर रह गई है: जीतू पटवारी

भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 26, 2024/ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने प्रदेश की प्रायमरी, मिडिल, हाई और हाई सेकेण्डरी स्कूलों की दुर्दशा व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में हजारों स्कूल ऐसे हैं जहां बारिश होने के कारण स्कूलों की छते टपक रही हैं। स्कूलों में लबालब पानी भरा हुआ है और इस कारण प्रदेश भर में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। इतना ही नहीं मप्र के हजारों स्कूलों के 90 प्रतिशत बच्चे ऐसे हैं जो स्कूल ही नहीं जा रहे हैं और जो बचे हुये 10 प्रतिशत बच्चे जैसे-तैसे स्कूल जा रहे है तो उन्हें बैठक के लिए स्कूलों के कमरे तक नहीं है, वे शेड के नीचे बैठ कर पढ़ाई करने के लिए विवश हैं। स्कूलों का आलम यह है कि एक ही कमरे में पांच-पांच कक्षाएं संचालित हो रही है।

पटवारी ने कहा कि बारिश के कारण नरसिंहपुर जिले में स्थित एक सीएम राईज स्कूल की छत गिर गई, जिसमें 10 बच्चे घायल हो गये। यह स्थिति केवल नरसिंहपुर नहीं, प्रदेश के विभिन्न जिलों की है जहां स्कूलों की छतें जर्जर अवस्था में है और 7500 स्कूलों की बिल्डिंग टूटी हुई हैं, इससे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ कभी भी हादसा हो सकता है, लेकिन अपनी सुख सुविधाओं के साधन जुटाने में लगी सरकार की नजर इन स्कूलों पर नहीं पड़ रही है।

पटवारी ने कहा कि छिंदवाड़ा, दमोह, भोपाल, जबलपुर, सागर, शिवपुरी, उज्जैन, विदिशा सहित प्रदेश के 38 जिलों के 355 स्कूल ऐसे हैं, जहां शिक्षक तो पदस्थ हैं, पर स्कूलों में पढ़ने के लिए बच्चे नहीं हैं। मप्र में 50 हजार से अधिक शिक्षकों के पद खाली हैं और 2621 स्कूल ऐसे भी हैं, जिसमें एक भी शिक्षक पदस्थ नहीं है। इतना ही नहीं सैकड़ों हाई सेकेण्डरी स्कूल मप्र में ऐसे हैं, जहां गणित, भौतिकी, रसायन शास्त्र, इग्लिश लेटरेचर के शिक्षक ही नहीं हैं, 15500 स्कूल ऐसे हैं, जिसमें केवल एक ही शिक्षक है।

पटवारी ने कहा कि भाजपा राज में मप्र में शिक्षा की गुणवत्ता, उत्कृष्टता, अनुशासन और शैक्षणिक परिसर की संस्कृति महज ढांचा बनकर रह गई है। क्या होगा भविष्य के इन शिल्पकारों का, जिनसे प्रदेश और देश के भविष्य को संवारने की अनमोल अपेक्षाएं रहती है, प्रदेश के एक-एक बच्चे, युवा और नागरिक के लिए यह बेहद चिंता का विषय है। बच्चों के भविष्य को लेकर लच्छेदार और बड़ी-बड़ी बातें करने वाली प्रदेश की सरकार ने अपने मुंह पर ताला क्यों लगा रखा है? प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बतायें कि आखिर किस आधार पर आप विकसित राष्ट्र का ढिंढ़ोरा पीटते हैं?

ग्रीन स्टील से शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य के साथ ही खुलेंगे आर्थिक संभावनाओं के भी द्वार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर : शुक्रवार, जुलाई 26, 2024/ क्लाइमेट चेंज की चुनौती से निपटने के लिए पूरी दुनिया ग्रीन स्टील की ओर रुख कर रही है। स्टील के उत्पादन में अग्रणी राज्यों में से एक होने के नाते ग्रीन स्टील छत्तीसगढ़ के लिए भी बड़ी संभावनाएं लेकर आया है। इससे न केवल कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में हमें मदद मिलेगी, अपितु इस क्षेत्र में नवीन पहल कर हम बड़ी आर्थिक उपलब्धियों की संभावनाओं का द्वार खोल सकते हैं। यह बात मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर अटल नगर स्थित मेफेयर लेक रिसार्ट में आयोजित ग्रीन स्टील समिट 2024 में शामिल होने के अवसर पर कही। इस समिट का आयोजन भारतीय इस्पात उद्योग को कार्बन रहित बनाने के उद्देश्य से किया गया है। समिट में देश भर के प्रमुख उद्योगपति, व्यापारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में सीआईआई को आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भारत का सबसे प्रमुख स्टील निर्माता है। हमारे यहां सार्वजनिक क्षेत्र के भिलाई स्टील प्लांट और नगरनार स्टील प्लांट जैसी बड़ी इकाईयां तो संचालित है ही, इसके साथ-साथ निजी क्षेत्र के अनेक छोटे-बड़े इस्पात संयंत्र संचालित हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र एशिया का सबसे बड़ा स्टील प्लांट है और छत्तीसगढ़ में लोहे के विशाल भंडार हैं, जिनमें बैलाडीला, रावघाट और दल्लीराजहरा प्रमुख हैं। छत्तीसगढ़ का देश में कुल उत्पादित स्टील में लगभग 20 प्रतिशत तक का योगदान है और राज्य की अर्थव्यवस्था में उद्योगों की भागीदारी 53.50 प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री ने इस्पात उद्योग से उत्पन्न होने वाले प्रदूषण के वैश्विक चिंताओं पर भी प्रकाश डाला और कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2070 तक शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को हासिल करने का दृष्टिकोण सामने रखा है। उन्होंने केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन की घोषणा की सराहना की और राज्य में सौर ऊर्जा और हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देने के प्रयासों का उल्लेख किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीआईआई का यह समिट भारतीय इस्पात उद्योग को कार्बन रहित बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रयास है। आज हम इस समिट में ग्रीन स्टील जैसे रोचक विषय पर बात कर रहे हैं। इस शब्द में खूबसूरती तो है ही, साथ ही साथ जिम्मेदारी भी है। मुख्यमंत्री ने समिट में उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से ग्रीन स्टील उत्पादन की नई तकनीक को अपनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने का आह्वान किया और कहा कि हमारी एकजुटता से हम स्वस्थ प्रतिस्पर्धात्मक वातावरण का निर्माण करते हुए मिलजुलकर विकास करेंगे।

इस समिट में देश भर के प्रमुख उद्योगपतियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि भी उपस्थित थे, जिन्होंने ग्रीन स्टील उत्पादन की दिशा में किए जा रहे प्रयासों और नई तकनीकों पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर सीआईआई के पदाधिकारी और उद्योगपति आशीष सराफ, सिद्धार्थ अग्रवाल, सुवेन्द्र बेहरा, संजय जैन, पी वी किरण अनंत उपस्थित थे।

 

 

कारगिल विजय दिवस की मशाल रैली में सम्मिलित हुए विधायक भगवानदास सबनानी

भोपाल : शुक्रवार, जुलाई 26, 2024/ कारगिल दिवस की 25वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य मे भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा विशाल मशाल रैली का आयोजन शाहिद गेट पर किया गया जिसमें बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार भोपाल जिलाध्यक्ष अजय पाटीदार महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी सहित बड़ी संख्या में मोर्चे के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

मशाल रैली को संबोधित करते हुए दक्षिण-पश्चिम विधानसभा के विधायक भगवानदास सबनानी ने कहा कि भारत वीरों की भूमि है हमारे देश की सेना ने कई कीर्तिमान रचे हैं आज हम कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर इस मशाल रैली के माध्यम से अपने वीर सेनिको को सिर्फ याद ही नहीं कर रहे है बल्कि उनके समर्पण को प्रणाम कर रहे हैं आज भारत की सेना हर परिस्थिति से निपटने के लिए सदैव तत्पर रहती और दुश्मनों के दांत खट्टे करने में उसको वक्त नहीं लगता,आज हमारी सेना आधुनिक से आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित है हर प्रकार के हथियार उसके पास है कोई भी देश भारत की तरफ आंख उठाकर भी नहीं देख सकता, भारत माता के वीर सपूत हर पल भारत माता की सेवा में लगे रहते हैं हर भारतवासी को अपनी सेना पर गर्व है, इस अवसर पर मशाल रैली में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत माता की जय, जय हिन्द की सेना, वंदे मातरम का जयघोष कर विशाल मशाल रैली निकाली गई।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल के प्रतिनिधि मंडल ने कलेक्टर और पुलिस आयुक्त से की जांच व कार्रवाई की मांग

भोपाल : गुरूवार, जुलाई 25, 2024/ अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत भोपाल के ग्राहक मार्गदर्शन केन्‍द्र पर शिकायत प्राप्‍त हुई थी, जिसमें एमपी नगर जाेन-2 में स्थित भारत पेट्रोलियम के पम्‍प पर ग्राहक के साथ के साथ ठगी की गई थी। ग्राहक द्वारा विरोध प्रकट करने पर पेट्रोल पम्‍प पर कार्यरत कर्मचारियों द्वारा ग्राहक को घेर कर धक्‍का मुक्‍की और गाली-गलौच शुरू कर दी गई थी। कर्मचारियों द्वारा स्‍वयं को पीडित प्रकट करने के लिए मोबाइलों से वीडियो बनाने शुरू कर दिया था। ग्राहक ने अपना वाहन वहीं छोडकर भाग कर अपनी जान बचाई थी।

उक्‍त शिकायत पर ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और विचार विमर्श हुआ। उसमें यह निर्णय लिया गया कि ग्राहकों के साथ इस प्रकार का व्‍यवहार किसी भी रूप में स्‍वीकार नहीं होना चाहिए। पेट्रोलियम आवश्‍यक सेवा है, उस पर संगठित होकर ग्राहक को भयाक्रांत कर और मारपीट कर की शोषण के विरूद्व आवाज को दवाने का कोई भी हथकंडा सफल नहींं होना चाहिए, अन्‍यथा समाज के सामने बडा संकट खडा हो जाएगा। इसके परिणाम स्‍वरूप प्रशासन का ध्‍यान इस नए ट्रेंड की ओर आकर्षित करने और भविष्‍य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृति रोकने हेतु जिला कलेक्‍टर और पुलिस कमिश्‍नर को अवगत कराने और आवश्‍यक जांच और कठोर कार्रवाई के लिए अनुरोध करने का निर्णय लिया गया था।

आज ग्राहक पंचायत का प्रतिनिधि मंडल निलेश कुमार श्रीवास्‍तव,सुरेन्‍द्र रघुवंशी,आशीष सिंगौर के नेतृत्‍व में भोपाल कलेक्‍टर से मिला और ग्राहक संरक्षण की बात रखी। कलेक्‍टर द्वारा ग्राहक हित संरक्षण को प्राथमिकता देते हुुए तत्‍काल उच्‍च स्‍तरीय जांच समिति गठित की गई और जांच तथा कार्रवाई का निर्देश जारी किए।

प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस आयुक्‍त से भी मुलाकात की और उन्‍हें वास्‍तुस्थित से अवगत कराया। पुलिस आयुक्‍त ने प्रकरण की गंभीरता पूर्वक जांच और उचित कार्रवाई का आश्‍वासन दिया।

निलेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत शोषण मुक्‍त समाज रचना के लिए निरंतर प्रयत्‍नशील है, और विधि विरूद्व किसी प्रथा या व्‍यवस्‍था का समर्थन नहीं करती है। अब कोई अभिमन्‍यु अकेला नहीं रहेगा। किसी जागरूक ग्राहक को नकारात्‍मक शक्तियों के बीच अकेला नहीं छोडेंगे, ग्राहक पंचायत उनके साथ खडी है।

अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी

नई दिल्ली : गुरूवार, जुलाई 25, 2024/ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज आबकारी नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ा दी है। केजरीवाल को तिहाड़ जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश किया गया। अरविन्द केजरीवाल की आज न्यायिक हिरासत खत्म हो रही थी जिसके बाद उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।

कोर्ट ने केजरीवाल को सीबीआई के मामले में 12 जुलाई को आज तक की न्यायिक हिरासत में भेजा था। 10 जुलाई को कोर्ट ने ईडी की चार्जशीट पर संज्ञान लेते हुए केजरीवाल को 12 जुलाई को पेश होने का आदेश दिया था। 17 मई को ईडी ने सातवीं पूरक चार्जशीट दाखिल की थी जिसमें आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को आरोपित बनाया गया है।

इस वर्ष अब तक 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्री कर चुके पवित्र हिम शिवलिंग के दर्शन

जम्मू : गुरूवार, जुलाई 25, 2024/ जम्‍मू-कश्‍मीर में अनंतनाग जिले में अमरनाथ की प्राकृतिक रूप से निर्मित हिम शिवलिंग गुफा का दर्शन पिछले वर्ष के 4.5 लाख तीर्थयात्रियों की तुलना में इस वर्ष अब तक चार लाख 25 हजार से अधिक तीर्थयात्री कर चुके हैं। यह गुफा 3,880 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। जम्‍मू से एक अधिकारी ने बताया कि 3,089 तीर्थयात्रियों का 28वां जत्था अमरनाथ हिम शिवलिंग गुफा का दर्शन करने के लिए आज जम्‍मू के भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से कश्‍मीर घाटी के लिए रवाना हुआ। कड़े सुरक्षा प्रबंध के बीच आज सुबह तीर्थ यात्री 106 वाहनों में आधार शिविर से रवाना हुए। इस जत्‍थे में दो हजार दो सौ 47 पुरुष, सात सौ 45 महिलाएं, 73 साधु, 22 साध्वियां और दो ट्रांसजेंडर थे। इनमें से एक हजार दो सौ छियासी तीर्थ यात्री बालटाल आधार शिविर के लिए और एक हजार आठ सौ तीन तीर्थ यात्री पहलगाम आधार शिविर के लिए रवाना हुए। यहां से ये तीर्थयात्री अपनी आगे की यात्रा पवित्र गुफा के लिए करेंगे।

28 जून को उप-राज्‍यपाल मनोज सिन्हा ने जम्‍मू से अमरनाथ तीर्थयात्रियों के पहले जत्‍थे को रवाना किया था। तब से जम्‍मू आधार शिविर से तीन लाख ग्‍यारह हजार चार से 93 तीर्थ यात्री रवाना हो चुके हैं। 52 दिनों की यात्रा की औपचारिक शुरुआत 29 जून को बालटाल और पहलगाम आधार शिविर से हुई थी। यह यात्रा 19 अगस्‍त को समाप्‍त होगी।

नई दिल्ली : गुरूवार, जुलाई 25, 2024/ पेरिस 2024 ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त, 2024 तक आयोजित होने वाले हैं। 206 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के एथलीट और आईओसी शरणार्थी ओलंपिक टीम (ईओआर) भाग लेंगे। खेलों में देश भर के 35 स्थानों पर 10,500 एथलीट भाग लेंगे। आइए इस ऐतिहासिक आयोजन के संदर्भ में ओलंपिक की शुरुआत कैसे हुई, इसके बारे में जानते हैं। ओलंपिक खेलों का इतिहास दो सहस्राब्दियों से भी ज़्यादा पुराना है, जो खेल और संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। 776 ईसा पूर्व में शुरु हुए ये प्राचीन खेल हर चार साल में गॉड ज़ीउस के सम्मान में आयोजित किए जाते थे, जिसमें न केवल एथलेटिक प्रतियोगिताएं होती थीं, बल्कि संगीत, कविता और रंगमंच जैसे कलात्मक कार्यक्रम भी होते थे। 19वीं सदी के अंत में, वैश्विक खेल समुदाय के भीतर अव्यवस्था के कारण अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। यह तब बदल गया जब बैरन पियरे डी कुबर्टिन ने पेरिस में पहली ओलंपिक कांग्रेस बुलाई। आधुनिक युग के पहले ओलंपिक खेल अप्रैल 1896 में प्राचीन ओलंपिक के जन्मस्थान एथेंस (ग्रीस) में आयोजित हुए थे। यह प्रथम ओलंपियाड के खेल के रूप में जाना जाता है। इस ऐतिहासिक आयोजन में 14 देशों के 241 एथलीटों ने भाग लिया था। एथेंस 1896 खेलों में स्टेडियम खचाखच भरे हुए थे और उत्साही भीड़ थी, विशेष रूप से ओलंपिक मैराथन फाइनल जैसी प्रतियोगिताओं के लिए। पेरिस 1900 ओलंपिक खेलों में पहली बार महिलाओं ने हिस्सा लिया। पांच बार विंबलडन चैंपियन रहीं ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी चार्लोट कूपर पहली महिला ओलंपिक चैंपियन बनीं। 997 एथलीटों में से 22 महिलाएं थीं, जिन्होंने टेनिस, नौकायन, क्रोकेट, घुड़सवारी और गोल्फ़ में भाग लिया। ओलंपिक में महिलाओं की भागीदारी पिछले कुछ दशकों में लगातार बढ़ी है, 1964 में 13 प्रतिशत से बढ़कर 2020 टोक्यो खेलों में लगभग 48.9 प्रतिशत हो गई है, जिसका श्रेय आईओसी और अंतर्राष्ट्रीय महासंघों की पहल को जाता है। उल्लेखनीय उपलब्धियों में 2012 लंदन खेलों में महिला मुक्केबाजी को शामिल करना और टोक्यो 2020 में लगभग लैंगिक समानता हासिल करना शामिल है। रियो 2016 में, 45 प्रतिशत एथलीट महिलाएं थीं, यह प्रवृत्ति टोक्यो में भी जारी रही, जिससे यह अब तक का सबसे लैंगिक-संतुलित ओलंपिक बन गया, जिसमें लगभग आधी एथलीट महिलाएं थीं। 1896 में एथेंस में हुए पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों से लेकर पेरिस में होने वाले 2024 के खेलों तक, ओलंपिक खेलों में काफ़ी बदलाव हुए हैं। 1896 के खेलों में 14 देशों के 241 एथलीट शामिल थे, जिसमें ग्रीस पदकों के मामले में सबसे आगे था। पिछले कुछ दशकों में खेलों का दायरा और समावेशिता बढ़ती गई है, जिसमें 1900 में महिलाओं की पहली भागीदारी और नए खेलों और कार्यक्रमों की शुरुआत जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां शामिल हैं। 1896 में एथेंस में हुए पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों से लेकर पेरिस में होने वाले 2024 के खेलों तक, ओलंपिक खेलों में काफ़ी बदलाव हुए हैं। 1896 के खेलों में 14 देशों के 241 एथलीट शामिल थे, जिसमें ग्रीस पदकों के मामले में सबसे आगे था। खेलों का दायरा और समावेशिता काफ़ी बढ़ गई है, जिसमें 1900 में महिलाओं की पहली भागीदारी और नए खेलों एवं कार्यक्रमों की शुरुआत जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां शामिल हैं। 1900 में पेरिस ओलंपिक में सिर्फ एक प्रतिभागी के साथ अपनी शुरुआत के बाद से भारत की ओलंपिक यात्रा में काफी बदलाव आया है। 1920 में एंटवर्प खेलों में एक ऐतिहासिक क्षण आया जब भारत ने अपना पहला आधिकारिक दल भेजा, जिसने उल्लेखनीय उपलब्धियों की एक शताब्दी को चिह्नित किया। पेरिस 1924 ओलंपिक में वास्तव में भारत ने टेनिस में शुरुआत की, जिसमें एकल और युगल स्पर्धाओं में पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके बाद एम्स्टर्डम 1928 ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का उल्लेखनीय प्रदर्शन हुआ, जहां भारत ने प्रतिष्ठित ध्यानचंद के नेतृत्व में अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल किया। यह उल्लेखनीय है कि हॉकी टीम ने 29 गोल किए और लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ, जिसने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक उच्च मानक स्थापित किया। 1930 और 40 के दशक में महान खिलाड़ी ध्यानचंद के नेतृत्व में भारत की पुरुष हॉकी टीम का उदय भी हुआ, जिन्होंने एम्स्टर्डम 1928, लॉस एंजिल्स 1932 और बर्लिन 1936 में अभूतपूर्व तीन लगातार स्वर्ण पदक हासिल किए, जिससे दुनिया की प्रमुख हॉकी ताकत के रूप में भारत की प्रतिष्ठा मजबूत हुई। स्वतंत्रता के बाद भारत की ओलंपिक यात्रा लंदन 1948 खेलों से शुरू हुई, जहां राष्ट्र ने अब तक का अपना सबसे बड़ा दल उतारा- नौ खेलों में 86 एथलीट। भारतीय हॉकी टीम ने अपना दबदबा जारी रखा, अपना चौथा ओलंपिक स्वर्ण हासिल किया और बलबीर सिंह सीनियर को एक नए सितारे के रूप में पेश किया। हेलसिंकी 1952 ओलंपिक में, पहलवान केडी जाधव ने भारत का पहला व्यक्तिगत ओलंपिक पदक, कांस्य जीतकर इतिहास रच दिया। मैक्सिको सिटी 1968 में, हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, जो अपने सामान्य शीर्ष-दो फिनिश से विचलन को दर्शाता है। भारत ने म्यूनिख 1972 ओलंपिक में यह उपलब्धि दोहराई। अटलांटा 1996 में, टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने पुरुष एकल में लंबे समय से प्रतीक्षित कांस्य पदक जीता, जबकि चार साल बाद 2000 में कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में कांस्य पदक के साथ ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया। बीजिंग 2008 ओलंपिक भारत के लिए एक यादगार पल रहा, जब निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में देश के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल किया, जिसने भारतीय ओलंपिक इतिहास में एक नया मानक स्थापित किया। मुक्केबाज विजेंदर सिंह और पहलवान सुशील कुमार ने भी कांस्य पदक जीते, जो 1952 के बाद से भारत का पहला बहु-पदक था। 2012 लंदन ओलंपिक में साइना नेहवाल ने भारत के लिए बैडमिंटन ओलंपिक में पहला पदक जीता। सुशील कुमार ने अपना दूसरा ओलंपिक पदक जीता और गगन नारंग, विजय कुमार, मैरी कॉम और योगेश्वर दत्त ने भारत के पदकों की संख्या में इजाफा किया, जो उस समय सबसे अधिक छह पदक थे। रियो 2016 में पीवी सिंधु और साक्षी मलिक भारत की एकमात्र पदक विजेता रहीं, जो पहली बार था जब सभी पदक महिला एथलीटों ने जीते थे। टोक्यो 2020 भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ, जिसमें कुल सात पदक जीते। पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक के साथ 41 साल का पदक सूखा खत्म किया, जबकि महिलाओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ चौथा स्थान हासिल किया। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में भारत के लिए पहला ट्रैक-एंड-फील्ड स्वर्ण पदक जीता, जिससे अभियान का शानदार अंत हुआ। पिछले दशकों में भारत का ओलंपिक इतिहास उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरा पड़ा है: हॉकी में रिकॉर्ड आठ स्वर्ण पदक, जिनमें लगातार छह जीत शामिल हैं, स्वतंत्र भारत के लिए केडी जाधव का ऐतिहासिक व्यक्तिगत पदक, बीजिंग 2008 में अभिनव बिंद्रा का अभूतपूर्व स्वर्ण, और टोक्यो 2020 में नीरज चोपड़ा का ऐतिहासिक ट्रैक-एंड-फील्ड स्वर्ण। पेरिस ओलंपिक को देखते हुए, भारत ने 16 विविध खेल विधाओं में 117 एथलीटों के अपने अब तक के सबसे बड़े दल की घोषणा की है, जिसमें 70 पुरुष और 47 महिलाएं शामिल हैं। ये एथलीट 69 स्पर्धाओं में भाग लेंगे और कुल 95 पदक जीतने का अवसर प्राप्त करेंगे। सरकार द्वारा 470 करोड़ रुपये से अधिक की पर्याप्त धनराशि से समर्थित, भारत के एथलीट वैश्विक मंच पर अपनी अमिट छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

नई दिल्ली : गुरूवार, जुलाई 25, 2024/ पेरिस 2024 ओलंपिक 26 जुलाई से 11 अगस्त, 2024 तक आयोजित होने वाले हैं। 206 राष्ट्रीय ओलंपिक समितियों के एथलीट और आईओसी शरणार्थी ओलंपिक टीम (ईओआर) भाग लेंगे। खेलों में देश भर के 35 स्थानों पर 10,500 एथलीट भाग लेंगे। आइए इस ऐतिहासिक आयोजन के संदर्भ में ओलंपिक की शुरुआत कैसे हुई, इसके बारे में जानते हैं।

ओलंपिक खेलों का इतिहास दो सहस्राब्दियों से भी ज़्यादा पुराना है, जो खेल और संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। 776 ईसा पूर्व में शुरु हुए ये प्राचीन खेल हर चार साल में गॉड ज़ीउस के सम्मान में आयोजित किए जाते थे, जिसमें न केवल एथलेटिक प्रतियोगिताएं होती थीं, बल्कि संगीत, कविता और रंगमंच जैसे कलात्मक कार्यक्रम भी होते थे।

19वीं सदी के अंत में, वैश्विक खेल समुदाय के भीतर अव्यवस्था के कारण अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजनों को पुनर्जीवित करने के प्रयासों को चुनौतियों का सामना करना पड़ा। यह तब बदल गया जब बैरन पियरे डी कुबर्टिन ने पेरिस में पहली ओलंपिक कांग्रेस बुलाई।

आधुनिक युग के पहले ओलंपिक खेल अप्रैल 1896 में प्राचीन ओलंपिक के जन्मस्थान एथेंस (ग्रीस) में आयोजित हुए थे। यह प्रथम ओलंपियाड के खेल के रूप में जाना जाता है। इस ऐतिहासिक आयोजन में 14 देशों के 241 एथलीटों ने भाग लिया था।

एथेंस 1896 खेलों में स्टेडियम खचाखच भरे हुए थे और उत्साही भीड़ थी, विशेष रूप से ओलंपिक मैराथन फाइनल जैसी प्रतियोगिताओं के लिए।

पेरिस 1900 ओलंपिक खेलों में पहली बार महिलाओं ने हिस्सा लिया। पांच बार विंबलडन चैंपियन रहीं ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी चार्लोट कूपर पहली महिला ओलंपिक चैंपियन बनीं। 997 एथलीटों में से 22 महिलाएं थीं, जिन्होंने टेनिस, नौकायन, क्रोकेट, घुड़सवारी और गोल्फ़ में भाग लिया।

ओलंपिक में महिलाओं की भागीदारी पिछले कुछ दशकों में लगातार बढ़ी है, 1964 में 13 प्रतिशत से बढ़कर 2020 टोक्यो खेलों में लगभग 48.9 प्रतिशत हो गई है, जिसका श्रेय आईओसी और अंतर्राष्ट्रीय महासंघों की पहल को जाता है। उल्लेखनीय उपलब्धियों में 2012 लंदन खेलों में महिला मुक्केबाजी को शामिल करना और टोक्यो 2020 में लगभग लैंगिक समानता हासिल करना शामिल है। रियो 2016 में, 45 प्रतिशत एथलीट महिलाएं थीं, यह प्रवृत्ति टोक्यो में भी जारी रही, जिससे यह अब तक का सबसे लैंगिक-संतुलित ओलंपिक बन गया, जिसमें लगभग आधी एथलीट महिलाएं थीं।

1896 में एथेंस में हुए पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों से लेकर पेरिस में होने वाले 2024 के खेलों तक, ओलंपिक खेलों में काफ़ी बदलाव हुए हैं। 1896 के खेलों में 14 देशों के 241 एथलीट शामिल थे, जिसमें ग्रीस पदकों के मामले में सबसे आगे था। पिछले कुछ दशकों में खेलों का दायरा और समावेशिता बढ़ती गई है, जिसमें 1900 में महिलाओं की पहली भागीदारी और नए खेलों और कार्यक्रमों की शुरुआत जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां शामिल हैं।

1896 में एथेंस में हुए पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों से लेकर पेरिस में होने वाले 2024 के खेलों तक, ओलंपिक खेलों में काफ़ी बदलाव हुए हैं। 1896 के खेलों में 14 देशों के 241 एथलीट शामिल थे, जिसमें ग्रीस पदकों के मामले में सबसे आगे था। खेलों का दायरा और समावेशिता काफ़ी बढ़ गई है, जिसमें 1900 में महिलाओं की पहली भागीदारी और नए खेलों एवं कार्यक्रमों की शुरुआत जैसी महत्वपूर्ण उपलब्धियां शामिल हैं।

1900 में पेरिस ओलंपिक में सिर्फ एक प्रतिभागी के साथ अपनी शुरुआत के बाद से भारत की ओलंपिक यात्रा में काफी बदलाव आया है। 1920 में एंटवर्प खेलों में एक ऐतिहासिक क्षण आया जब भारत ने अपना पहला आधिकारिक दल भेजा, जिसने उल्लेखनीय उपलब्धियों की एक शताब्दी को चिह्नित किया।

पेरिस 1924 ओलंपिक में वास्तव में भारत ने टेनिस में शुरुआत की, जिसमें एकल और युगल स्पर्धाओं में पांच खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसके बाद एम्स्टर्डम 1928 ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का उल्लेखनीय प्रदर्शन हुआ, जहां भारत ने प्रतिष्ठित ध्यानचंद के नेतृत्व में अपना पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक हासिल किया। यह उल्लेखनीय है कि हॉकी टीम ने 29 गोल किए और लेकिन पूरे टूर्नामेंट में उनके खिलाफ एक भी गोल नहीं हुआ, जिसने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर एक उच्च मानक स्थापित किया।

1930 और 40 के दशक में महान खिलाड़ी ध्यानचंद के नेतृत्व में भारत की पुरुष हॉकी टीम का उदय भी हुआ, जिन्होंने एम्स्टर्डम 1928, लॉस एंजिल्स 1932 और बर्लिन 1936 में अभूतपूर्व तीन लगातार स्वर्ण पदक हासिल किए, जिससे दुनिया की प्रमुख हॉकी ताकत के रूप में भारत की प्रतिष्ठा मजबूत हुई।

स्वतंत्रता के बाद भारत की ओलंपिक यात्रा लंदन 1948 खेलों से शुरू हुई, जहां राष्ट्र ने अब तक का अपना सबसे बड़ा दल उतारा- नौ खेलों में 86 एथलीट। भारतीय हॉकी टीम ने अपना दबदबा जारी रखा, अपना चौथा ओलंपिक स्वर्ण हासिल किया और बलबीर सिंह सीनियर को एक नए सितारे के रूप में पेश किया।

हेलसिंकी 1952 ओलंपिक में, पहलवान केडी जाधव ने भारत का पहला व्यक्तिगत ओलंपिक पदक, कांस्य जीतकर इतिहास रच दिया। मैक्सिको सिटी 1968 में, हॉकी टीम ने कांस्य पदक जीता, जो अपने सामान्य शीर्ष-दो फिनिश से विचलन को दर्शाता है। भारत ने म्यूनिख 1972 ओलंपिक में यह उपलब्धि दोहराई।

अटलांटा 1996 में, टेनिस स्टार लिएंडर पेस ने पुरुष एकल में लंबे समय से प्रतीक्षित कांस्य पदक जीता, जबकि चार साल बाद 2000 में कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में कांस्य पदक के साथ ओलंपिक पदक जीतने वाली भारत की पहली महिला बनकर इतिहास रच दिया।

बीजिंग 2008 ओलंपिक भारत के लिए एक यादगार पल रहा, जब निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में देश के लिए पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक हासिल किया, जिसने भारतीय ओलंपिक इतिहास में एक नया मानक स्थापित किया।

मुक्केबाज विजेंदर सिंह और पहलवान सुशील कुमार ने भी कांस्य पदक जीते, जो 1952 के बाद से भारत का पहला बहु-पदक था।

2012 लंदन ओलंपिक में साइना नेहवाल ने भारत के लिए बैडमिंटन ओलंपिक में पहला पदक जीता। सुशील कुमार ने अपना दूसरा ओलंपिक पदक जीता और गगन नारंग, विजय कुमार, मैरी कॉम और योगेश्वर दत्त ने भारत के पदकों की संख्या में इजाफा किया, जो उस समय सबसे अधिक छह पदक थे। रियो 2016 में पीवी सिंधु और साक्षी मलिक भारत की एकमात्र पदक विजेता रहीं, जो पहली बार था जब सभी पदक महिला एथलीटों ने जीते थे।

टोक्यो 2020 भारत के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ, जिसमें कुल सात पदक जीते। पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक के साथ 41 साल का पदक सूखा खत्म किया, जबकि महिलाओं ने अपना सर्वश्रेष्ठ चौथा स्थान हासिल किया। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में भारत के लिए पहला ट्रैक-एंड-फील्ड स्वर्ण पदक जीता, जिससे अभियान का शानदार अंत हुआ।

पिछले दशकों में भारत का ओलंपिक इतिहास उल्लेखनीय उपलब्धियों से भरा पड़ा है: हॉकी में रिकॉर्ड आठ स्वर्ण पदक, जिनमें लगातार छह जीत शामिल हैं, स्वतंत्र भारत के लिए केडी जाधव का ऐतिहासिक व्यक्तिगत पदक, बीजिंग 2008 में अभिनव बिंद्रा का अभूतपूर्व स्वर्ण, और टोक्यो 2020 में नीरज चोपड़ा का ऐतिहासिक ट्रैक-एंड-फील्ड स्वर्ण।

पेरिस ओलंपिक को देखते हुए, भारत ने 16 विविध खेल विधाओं में 117 एथलीटों के अपने अब तक के सबसे बड़े दल की घोषणा की है, जिसमें 70 पुरुष और 47 महिलाएं शामिल हैं। ये एथलीट 69 स्पर्धाओं में भाग लेंगे और कुल 95 पदक जीतने का अवसर प्राप्त करेंगे। सरकार द्वारा 470 करोड़ रुपये से अधिक की पर्याप्त धनराशि से समर्थित, भारत के एथलीट वैश्विक मंच पर अपनी अमिट छाप छोड़ने के लिए तैयार हैं।

 

प्रदेश में नगरीय निकायों में कार्यरत सफाई कर्मचारियों का समूह बीमा

भोपाल : गुरूवार, जुलाई 25, 2024/ प्रदेश के नगरीय निकायों में कार्यरत नियमित सफाई कर्मचारियों को समूह बीमा योजना के माध्यम से आर्थिक सुरक्षा प्रदान की गई है। योजना में प्रति हितग्राही 240 रूपये और राज्य का अंशदान प्रति हितग्राही 720 रूपये वार्षिक निर्धारित किया गया है।

सफाई कर्मचारी की सेवा में रहते सामान्य मृत्यु की स्थिति में एक लाख रूपये और दुर्घटनावश मृत्यु पर 5 लाख रूपये सफाई कर्मचारियों के नामांकित व्यक्तियों को भुगतान किये जाने का प्रावधान है। पिछले वर्ष योजना में 35 प्रकरणों में पीढ़ित सफाई कर्मियों को पात्र स्वीकृत राशि का भुगतान किया गया।

नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा प्रदेश के नगर पालिका सेवकों के लिये नगर पालिका सेवक कर्मचारी बीमा सह बचत योजना संचालित की जा रही है। योजना के अंतर्गत यूनिट के आधार पर अधिकारियों और कर्मचारियों को मासिक अंशदान देना होता है। मासिक अंशदान कर्मचारी-अधिकारी की श्रेणी के आधार पर निर्धारित किया गया है। योजना में सदस्य कर्मचारी की दुर्भाग्यवश मृत्यु होने पर परिवार के नामांकित सदस्य को बीमा राशि के साथ बचत निधि में जमा राशि भी ब्याज सहित भुगतान की जाती है। पिछले वर्ष 2023-24 में इस योजना में 1016 प्रकरण स्वीकृत कर पात्र राशि का भुगतान किया गया।

हर पंचायत में सामुदायिक भवन और हर पंचायत का अपना भवन होगा – पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल

भोपाल : गुरूवार, जुलाई 25, 2024/ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल ने पंचायत प्रतिनिधियों का आव्हान किया है कि वे पूरी लगन से अपने कर्तव्यों का पालन करें। अधिकार तो स्वाभाविक रूप से मिल जायेंगे।

पटेल ने कहा कि राज्य सरकार पूरे प्रयास कर रही है कि हर पंचायत में सामुदायिक भवन हो और हर पंचापयत का अपना भवन हो। उन्होने कहा कि हर पंचायत अपने क्षेत्र के विकास कार्यों की प्लानिंग क्षमता और समझदारी से कर सकती है। उन्होने कहा कि पंचायत राज एक साथ मिलकर जनकल्याण के लिये कार्य करने की भावना है। उन्होने कहा कि जनपद पंचायत उपाध्यक्षों की सहमति के लिये अनिवार्य रूप से उन्हें नस्ती भेजने संबंधी आदेश जल्दी ही जारी कर दिये जायेंगे।

पटेल कल यहां “आत्मनिर्भर पंचायत- समृद्ध मध्यप्रदेश” विषय पर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और जीआईजे्ड द्वारा आयोजित कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। उन्होने जनपद पंचायत, उपाध्यक्षों से आग्रह किया वे ऐसे कार्यों और गतिविधियों की सूची बना लें जिनमें वे समझते हैं कि उनका मत और सहमति आवश्यक हो। उन्होने कहा कि पंचायतों को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिये उनके आंतरिक प्रशासनिक तंत्र को मजबूत बनाने की कार्रवाई चल रही है। निचले स्तर पर प्रशासनिक तंत्र की मजबूती आवश्यक है।

पटेल ने कहा कि विभिन्न योजनाओं में उपलब्ध बजट राशि और वित्तीय संसाधनों का अधिकतम उपयोग करना चाहिए। उन्होने कहा कि अंतिम उददेश्य लोगों को खुश करना और उनकी भलाई करना है।

कार्यशाला को संबोधित करते हुए पर्यटन मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बताया पर्यटकों को प्रदेश की समृद्ध ग्रामीण संस्कृति से परिचित कराने के लिये ग्रामीण पर्यटन योजना में पर्यटन के माध्यम से गांवों की आय बढाने के लिये 117 गांवों में होम स्टे निर्माण किया जायेगा। सरकार द्वारा 1000 होमस्टे बनाने का लक्ष्य है। इसके लिये जनजातीय क्षेत्रों में 60 प्रतिशत और गैर, जनजातीय क्षेत्रों में 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जायेगा। पर्यटकों को ग्राम भ्रमण, ग्रामीण खेल, आरामदायक स्टे, स्थानीय भोजन, लोक कला और हस्तशिल्प से परिचित कराया जायेगा। ग्रामीण विकास मंत्री पटेल के मार्गदर्शन पर स्थानीय युवकों को आनलाइन पर्यटन गाइड का प्रशिक्षण दिलाया जायेगा।

कार्यशाला में गोवंशों का संरक्षण और संवर्धन, डिजी लाकर, जल गंगा संवर्धन अभियान, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन, ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण पर विस्तार से जानकारी दी गई।

 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “अग्रदूत पोर्टल” लांच किया

भोपाल : गुरूवार, जुलाई 25, 2024/ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार पारदर्शिता के साथ नागरिकों तक पहुंच बनाने एवं लाभार्थियों को योजनाओं संबंधी जानकारी भेजने के लिए संचार क्रांति का बेहतर उपयोग कर रही है। कल मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंत्रालय में जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किए “अग्रदूत पोर्टल” को लाँच किया है। “सूचना ही शक्ति है” के मंत्र को सार्थक करने वाला अग्रदूत पोर्टल अपने आप में अद्भूत पहल है। किसी भी राज्य के जनसंपर्क विभाग द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं त्वरित सूचनाओं के लिए इस तरह की अभिनव पहल पहली बार की गई है।

लांचिग के अवसर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पहला मैसेज लाडली बहनों को भेजा। यह मैसेज सावन में रक्षाबंधन के शगुन स्वरूप 1 अगस्त को लाडली बहनों के खातों में ₹250 अंतरित करने संबंधी है ।

मध्यप्रदेश सरकार के जनसंपर्क विभाग द्वारा तैयार किया गया अग्रदूत पोर्टल सूचना ही शक्ति है की पहल पर काम करेगा। यह लक्षित समूह तक सिंगल क्लिक में सूचनाएं प्रसारित करने के लिए जनसंपर्क विभाग की अभिनव पहल है। अग्रदूत पोर्टल द्वारा सिंगल क्लिक के माध्यम से प्रदेश के टारगेट ऑडियंस तक सूचनाएं पहुंचाई जा सकेंगी। पोर्टल के माध्यम से त्रि-स्तरीय रिव्यू के बाद संदेश लोकप्रिय मोबाइल मैसेजिंग एप – व्हाट्सअप पर शेयर किया जाएगा एवं इसके माध्यम से एक साथ मल्टी मीडिया मैसेज ( ग्राफिक्स, टैक्स्ट, लिंक, वीडियो) भी शेयर किए जा सकेंगे। इसके माध्यम से नागरिकों तक आसानी से सूचनाएं पहुंचाई जा सकेंगी।

अग्रदूत पोर्टल सूचना क्रांति के क्षेत्र में अभिनव पहल है। इससे कम समय में लक्षित नागरिकों तक पहुँच बनाई जा सकेगी। सूचना प्रसार, व्यापक संचार, समग्र डेटाबेस का उपयोग, WhatsApp के माध्यम से सूचना का प्रसार, सिंगल क्लिक आधारित, यूजर फ्रेंडली, त्रि-स्तरीय अनुमोदन प्रक्रिया कम समय में संपन्न होगी।

अग्रदूत पोर्टल से प्रदेश के नागरिकों द्वारा चाही गई जानकारियाँ फ़िल्टर की जा सकती हैं। उन्हें श्रेणी अनुसार विभाजित कर मैसेज या सूचनाएं भेजी जा सकेंगी, जैसे उम्र, लिंग, जाति, धर्म, व्यवसाय, विकलांगता, जिला/ स्थानीय निकाय/ क्षेत्र के अनुरूप चयनित कर जानकारी भेज सकेंगे।

 

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...