Haridwar News: हरिद्वार में केमिकल बनाने वाली कंपनी पर IT की रेड, अब तक ढ़ाई करोड़ रुपये जब्त

raid on chemical

 

 

Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार मे केमिकल बनाने वाली बड़ी कंपनी फॉरेस पोलिमर्स पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने छापा मारा. कंपनी पर आरोप है कि उसने टैक्स चोरी की है. इसलिए इनकम टैक्स की टीम छापेमारी कर रही है. कंपनी के दिल्ली, गुजरात सहित सभी ठिकानों पर एक साथ कारवाई. कंपनी मलिक विकास गर्ग के हरिद्वार मे नन्द विहार स्थित घर में भी इनकम टैक्स की टीम जांच कर रही है. कंपनी निर्देशक की पत्नी के नाम की भी कई चल- अचल संपत्ति को खंगाला जा रहा है.

जानकारी के अनुसार छापेमारी की कार्रवाई 27 मार्च से चल रही है. छापेमारी में अभी तक करोड़ो रुपये कैश बरामद हुए है. छापेमारी मे कम्पनी के सभी कर्मचारियों के मोबाईल फ़ोन, लेपटॉप के साथ कंपनी स्थित सभी कंप्यूटर कब्जे मे लेकर चल रही है जाँच. कंपनी के एक-एक कर्मचारी से टीम पूछताछ कर रही है. इनकम टैक्स ने कंपनी के कई ठिकानों में एक साथ छापेमारी की. आपको बता दें कि इस कंपनी के देश में कई जगह कारोबार फैला है. कंपनी का कई करोड़ का टर्न ओवर है. कंपनी के मालिक के घर इनकम टैक्स की जांच जारी है.

छापे में ढाई करोड़ नगद जब्त

जानकारी के अनुसार सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब ढाई करोड़ की नकदी को किया गया जब्त. कंपनी के मालिक सुरेश चंद गुप्ता और विकास गर्ग का देश भर मे कारोबार फैला है. सूत्रों के अनुसार फॉरेस पॉलीमर्स कंपनी का करीब 1000 करोड़ से अधिक का रुपये का टर्नओवर है.कंपनी और कंपनी के निर्देशको पर लगा है टैक्स चोरी करने का आरोप. कंपनी के निदेशक की पत्नी के नाम से अर्जित कई चल -अचल संपत्ति से जुड़े इनपुट्स और सबूतों को खंगाला जा रहा है. वहीं इनकम टैक्स की यह कार्रवाई 27 मार्च से चल रही है.

Chhindwara News: छिंदवाड़ा में अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम हटाया, भाजपा में जाने की अटकलें

Amarwada MLA

Lok Sabha Chunav 2024 : छिंदवाड़ा। कांग्रेस को एक बार फ़िर झटका लग सकता है। अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह ने प्रोफाइल से कांग्रेस का नाम हटा लिया है। पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष माधवी शाह भी भोपाल में आज 3 बजे भाजपा की सदस्यता ले सकते हैं। अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह सीएम हाउस पहुंचे हैं।

 

वर्तमान कांग्रेस विधायक के भाजपा में जाने की अटकलें तेज है

विधायक सहित निज सचिव का फोन इंगेज है। विधायक कमलेश शाह भोपाल में हैंं। पार्टी कार्यकर्ताओ का भी फोन उठाना बंद कर दिया है। पूरे विधानसभा क्षेत्र में संशय का माहौल है। जानकारों की मानें तो कुछ दिनों पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ और सांसद नकुल नाथ के भाजपा में जाने को लेकर चले पॉलिटिकल ड्रामे से परेशान दिख रहे थे।

कमलेश शाह तीन बार से लगातार विधायक हैं

अमरवाड़ा विधायक कमलेश शाह तीन बार से लगातार विधायक हैं। राज परिवार से ताल्लुक रखते है। उनकी पत्नी माधवी शाह नगर पंचायत अध्यक्ष रह चुकी है। पिछले चुनाव मोनिका बट्टी को पराजित किया था

Mukhtar Ansari Death: मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश, क्या अब्बास अंसारी को मिलेगी पैरोल?

Mukhtar Ansari's death

 

सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज के अंडर होनी चाहिए मौत की जांच

मुख्तार अंसारी की मौत पर सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन कहा कि यह मैटर ऑफ इंक्वारी है. सुप्रीम कोर्ट के सिटिंग जज के अंडर इसकी जांच होनी चाहिए रिटायर्ड जज के अंडर इसकी इंक्वारी नहीं होनी चाहिए वह दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा कि नेचुरल डेथ है या पॉलिटिकल डेथ है. वहीं सपा सांसद ने अब्बास अंसारी को पैरोल ना मिलने पर कहा कि ज्यूडिशरी इतिहास में इससे बड़ा धब्बा कुछ नहीं हो सकता.

जुमे की नमाज को लेकर पूरे राज्य में है हाई अलर्ट

उत्तर प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश ने कहा कि “आज जुमे की नमाज और कल बांदा जेल में हुई घटना को देखते हुए पूरे राज्य में हाई अलर्ट कर दिया गया है. कई जिलों में अतिरिक्त बल भेजे गए हैं, शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं. पूरे राज्य में शांति है, कुछ जगहों पर अभी भी नमाज चल रही है, इसलिए सतर्कता बरती जा रही है, कहीं कोई समस्या नहीं है.”

जुमे की नमाज पढ़ने गए उमर अंसारी

उमर अंसारी इस समय जुमे की नमाज पढ़ने गया है. उमर अंसारी के नमाज पढ़कर लौटने के बाद मुख्तार अंसारी के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा. फिलाहल मुख्तार अंसारी के शव की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है.

मुख्तार अंसारी की मौत पर जयंत चौधरी बोले- जांच तो होगी ही

मुख्तार अंसारी की मौत पर जयंत चौधरी ने कहा है कि जांच तो होगी ही. पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने दीजिए. अगर कोई दोषी होगा तो कानून के तहत कार्रवाई होगी. देश में कैपेसिटी से ज्यादा कैदी जेलों में हैं, इसका भी हल निकलना चाहिए. न्यायिक प्रक्रिया में देरी ठीक नहीं है. इसको भी देखना चाहिए.

मुख्तार अंसारी की मौत की न्यायिक जांच के आदेश

माफिया मुख्तार अंसारी की मौत मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए गए हैं. मुख्तार अंसारी की गुरुवार को मौत हो गई थी. बांदा जेल में हार्ट अटैक के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टरोंं ने मृत घोषित कर दिया.

मुख्तार अंसारी की मौत पर आया शिवपाल यादव का आया बयान

शिवपाल सिंह यादव ने मुख्तार अंसारी की मौत पर कहा है कि इस परिवार से हमारे बहुत अच्छे संबंध थे. इस परिवार का आजादी की लड़ाई में भी योगदान था. यह मौत संदेह के घेरे में है. न्यायालय को इसमें स्वयं रुचि लेनी चाहिए. किसी की अगर जेल में मृत्यु होती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासनिक अधिकारियों की जेल से लेकर सरकार तक की है. अब्बास के पिता की जब मौत हुई है तो डीएम को जनाजे में शामिल होने की खुद परमिशन दे देनी चाहिए.

मुख्तार अंसारी और बेटे उमर अंसारी का ऑडियो वायरल

मुख्तार अंसारी, बेटे उमर अंसारी और बहू निकहत अंसारी के दो दिनों पहले की बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है. गौरतलब है कि गुरुवार की रात में मुख्तार अंसारी की मौत हो गई. शुक्रवार को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

मऊ: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी. वहीं जुम्मे की नमाज को लेकर प्रशासन अलर्ट है. प्रदेश में लगी धारा 144 का पालन कराया जाएगा. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पुलिस निगरानी कर रही है. माहौल बिगाड़ने वाले पुलिस की रडार पर होंगे. अराजक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर है. पुलिस अधीक्षक दल-बाल के साथ संवेदनशील जगहों का निरीक्षण कर रहे हैं.

मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली में कराने की मांग

मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम एम्स दिल्ली में कराने की मांग की गई है. मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने बांदा जिलाधिकारी को इसे लेकर चिट्ठी लिखी है. उमर अंसारी ने विश्वास हीनता को वजह बताया है. साथ ही पिता को जहर देने और हत्या की बात लिखी है. फिलहाल बांदा मेडिकल कॉलेज में मुख्तार अंसारी के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है.

National News : लोकसभा का मुकाबला.फैमिली फर्स्ट और नेशन फर्स्ट की बात करने वालो के बीच – योगी आदित्यनाथ

family first and n

 

मथुरा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगामी लोकसभा चुनाव को फैमिली फर्स्ट की बात करने वाले विपक्ष और नेशन फर्स्ट की बात करने वाले सत्ता पक्ष के बीच का मुकाबला करार देते हुए दावा किया कि विपक्ष भ्रष्टाचार का पक्षधर है जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को यह बर्दाश्त नही΄ है। सीएम योगी ने मथुरा मे΄ आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में विपक्ष पर हमला किया और कहा, एक पक्ष (विपक्ष) के लिए परिवार पहले है तो मोदी जी के नेतृत्व मे΄ जो पक्ष है उसके लिए राष्ट्र पहले है। परिवार पहले मानने वाला पक्ष अपने कृत्य से माफिया राज को प्रश्रय देता है जबकि पीएम मोदी का पक्ष कानून के राज को प्रभावी ढ΄ग से लागू करने का काम करता है।
उन्होने कहा, माफिया राज को प्रश्रय देने वाला एक पक्ष भ्रष्टाचार का पक्षधर है और मोदी जी का पक्ष इसे बर्दाश्त नही करता है। । एक पक्ष तुष्टीकरण के नाम पर व्यक्ति, जाति, मत और मजहब के आधार पर समाज को बा΄टना चाहता है, लेकिन मोदी जी के नेतृत्व वाला पक्ष सबका साथ, सबका विकास के माध्यम से गरीब कल्याणकारी योजनाओ΄ का लाभ समाज के हर एक तबके को देने का पक्षधर है। उन्हो΄ने कहा, प्रधानम΄त्री के दूसरे कार्यकाल मे΄ भारत विश्व की पा΄चवी΄ सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी। मोदी के तीसरे कार्यकाल मे΄ देश की अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का लक्ष्य है।

मै΄ कृष्णभक्तहू΄ और चुनाव नही΄ लड़ती, अगर सीट मथुरा नही΄ होती: हेमा मालिनी

 

नई दिल्ली।

लगभग तीन दशक राष्ट्रीय राजनीति मे΄ बिताने वाली ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी कि मै΄ कृष्णभक्त हू΄ और चुनाव नही΄ लड़ती अगर सीट मथुरा नही΄ होती। मै΄ राजनीति मे΄ आना नही΄ चाहती थी लेकिन कृष्ण ने मुझे सेवा का मौका दिया है । उन्होने कहा, मोदी जी ने पूरे देश के लिये इतना कुछ किया है जिससे हमे΄ वोट मिलेगे ,लेकिन अगर यह पूछे कि मैंने क्या किया तो मई बता दू कि मेरा काम खुद बोलता है। मथुरा लोकसभा सीट से दो बार की सांसद हेमा मालिनी ने कहा मै΄ मंझी हुई राजनेता नही΄ हूं ΄ लेकिन सांसद होने के नाते यहा΄ के लिये बहुत कुछ कर सकती हूं ।

हेमा ने कहा लगता है कि चुनाव एकतरफा रहने वाला है लेकिन हमे΄ अधिकतम वोट लेने के लिये मेहनत करनी है। मै΄ जाट बहू हू΄ और जाटो΄ से मुझे बहुत प्यार मिला है। इसके अलावा मै΄ ब्राह्मण भी हू΄। दरअसल मथुरा सीट जाट बहुल है। प्रसिद्ध अभिनेता धर्मेंद्र जाट सिख है΄ उनकी पत्नि जाट बहू होने के अलावा रालोद नेता जयंत चौधरी के राजग के साथ आने से जाट बहुल सीट पर हेमा को एक बार फिर फायदा मिलने की उम्मीद है।

MP News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज सिंधिया और वीडी के क्षेत्र में करेंगे प्रचार

Dr. Mohan Yadav will

 

ईसागढ़ में करेंगे जनसंवाद, चंदला में जनसभा को सम्बोधित

भोपाल।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज गुना और खजुराहो लोकसभा में चुनाव प्रचार पर रहेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव चंदेरी विधानसभा के ईसागढ़ में केंद्रीय मंत्री और पार्टी प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थन में जनसंवाद करेंगे। छतरपुर के चंदला में पार्टी प्रत्याशी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 28 मार्च गुरुवार को प्रातः 11.40 बजे भोपाल से गुना लोकसभा की चंदेरी विधानसभा के ईसागढ़ पहुंचकर में जनसंवाद करेंगे। जिसके पश्चात दोपहर 3 बजे खजुराहो लोकसभा के छतरपुर के चंदला में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। शाम 5 बजे स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट कर छतरपुर के ग्राम बसारी पहुंचेगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शाम 7 बजे ग्राम बसारी में आयोजित बुंदेली उत्सव में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 8.40 बजे भोपाल पहुंचेंगे।

MP CM News: इंदौर की रंगपंचमी की गेर इस बार ख़ास, सीएम होंगे शामिल ,प्रशासन तैयार

Indore's Rangpanchami

 

इंदौर

इंदौर की रंगपंचमी की गेर इस बार ख़ास होने वाली है। सीएम मोहन यादव भी 30 मार्च को निकाली जाने वाली इस ऐतिहासिक गेर का हिस्सा बनेंगे। वही विदेशी मेहमान भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे, जिसके लिए यूके, यूएसए सहित कई देशों के 60 एनआरआई ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इसे देखते हुए पुलिस और प्रशासन व्यापक तैयारी कर रहा है।

इस गेर की तैयारियों को लेकर पुलिस कमिश्न कलेक्टर ने अफसरों के साथ बैठक की। इसमें गेर को बेहतर, शांतिपूर्ण व शालीनता के साथ निकालने के लिए इंतजाम करने पर चर्चा की गई। कलेक्टर आशीष सिंह ने साफ़ किया है की इंदौर शहर की परम्परा को बनाए रखने और अतिथियों के सामने शहर की अच्छी छबि बने इसका ध्यान रखा जाए। कलेक्टर के मुताबिक़ असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, कलेक्टर कलेक्टर ने बताया है कि गेर मार्ग में पड़ने वाले मकानों के मालिकों से भी चर्चा करते हुए अतिथियों के घर में बैठने और गेर का आनंद लेने की बात चल रही है। जल्द ही मकानों की सूची तैयार की जाएगी और इसे एक ऑनलाइन प्लेटफार्म पर जारी किया जाएगा।

Gangaur Festival 2024: चार अप्रैल से होगी गणगौर पर्व की शुरुआत, माता के स्वागत में जुटेंगे भक्त

Gangaur festival

 

 

Gangaur Festival 2024: में गणगौर पर्व दीपावली जैसी चकाचौंध व महोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसकी तैयारी लगभग एक माह पहले से ही शुरू हो गई थी। लोक मान्यताओं के अनुसार अपने ससुराल सौराष्ट्र से अपने मायके निमाड़ में गणगौर आगमन पर यहां की महिलाओं को वही प्रसन्नता होती है, जो एक बेटी के आगमन पर मां को होती है। किसी मेले के समान लगने वाले भक्तों के जमावड़े में सभी वर्गों के स्त्री, पुरुष समान रूप से माता की आवभगत में जुट जाएंगे।

श्रद्धालुओं ने बताया कि इस बार उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि महोत्सव के रूप में गणगौर महापर्व मनाया जाएगा। चार अप्रैल से माता की मूठ के साथ गणगौर महोत्सव की शुरुआत होगी। 13 अप्रैल तक श्रद्धालुओं द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इसमें ग्राम सहित क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होंगे।

पं. जयप्रकाश शर्मा बताते हैं कि हमारे पूर्वज इस बाड़ी को पूजते आ रहे हैं। हमारे पूर्वज बताते हैं कि पहले गांव छोटा था तथा रथ भी मात्र 15 से 20 आते थे, परंतु अब मातरानी पर आस्था सभी की बहुत है। अब रथ सैकड़ों की संख्या में ग्राम सहित क्षेत्र में बनते हैं। बड़े हर्षोल्लास से आयोजन में क्षेत्र की जनता भाग लेती है।

वर्ष 1984 के बाद से सार्वजनिक गणगौर समितियों द्वारा रथ बौड़ाने का सिलसिला श्रद्धालुओं द्वारा प्रारंभ किया गया था। उसके बाद वर्ष 2012 में क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा उत्सव को भव्य स्वरूप दिया गया। प्रतिवर्ष प्रत्येक आयोजन समिति नए कलेवर व साज-सज्जा के साथ आयोजन कर रही है।

Market News: वित्त वर्ष 2023-24 को शेयर बाजार ने जोरदार तेजी के साथ कहा अलविदा, 3 लाख करोड़ बढ़ी निवेशकों की संपत्ति

stock market said

 

 

Stock Market Closing On 28 March 2024: वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय शेयर बाजार का आखिरी कारोबारी सत्र निवेशकों के लिए बेहद सुखद तरीके से बंद हुआ है. बैंकिंग एफएमसीजी स्टॉक्स में जोरदार खऱीदारी के चलते सेंसेक्स में एक समय 1200 अंकों की तेजी देखी गई तो निफ्टी में 390 अंकों के करीब उछाल देखने को मिला. लेकिन मुनाफावसूली के चलते दिन के हाई से बाजार में नीचे आ गया. इसके बावजूद बीएसई सेंसेक्स 655 अंकों के उछाल के साथ 73,651 अंकों और नेशनल स्टॉक 203 अंकों के उछाल के साथ 22,327 अंकों पर बंद हुआ है.
सेक्टर का हाल

आज के ट्रेड में बैंकिंग, ऑटो, फार्मा, एफएमसीजी,मेटल्स, रियल एस्टेट, एनर्जी, इंफ्रा, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, हेल्थकेयर और ऑयल एंड गैस सेक्टर के स्टॉक्स में जोरदार तेजी देखने को मिली है. मीडिया ऐक मात्र ऐसा सेक्टर है जिसके स्टॉक्स में गिरावट रही. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली है. सेंसेक्स के 30 शेयरों में 26 स्टॉक्स तेजी के साथ जबकि 4 गिरकर बंद हुए. निफ्टी के 50 शेयरों में 42 तेजी के साथ और 8 गिरकर बंद हुए.

इंडेक्‍स का नाम बंद होने का स्‍तर उच्‍च स्‍तर निम्‍न स्‍तर प्रतिशत बदलाव
BSE Sensex 73,651.35 74,190.31 73,120.33 0.90%
BSE SmallCap 43,166.34 43,418.78 43,145.54 0.33%
India VIX 12.83 13.18 12.26 1.02%
NIFTY Midcap 100 48,075.75 48,250.25 47,785.20 0.50%
NIFTY Smallcap 100 15,270.45 15,397.15 15,251.20 0.04%
NIfty smallcap 50 7,029.95 7,084.25 7,021.40 0.06%
Nifty 100 22,920.70 23,090.20 22,747.55 0.98%
Nifty 200 12,329.75 12,413.15 12,252.55 0.91%
Nifty 50 22,326.90 22,516.00 22,163.60 0.92%

निवेशकों की संपत्ति में 3 लाख करोड़ का उछाल

शेयर बाजार में जोरदार तेजी के चलते निवेशकों की संपत्ति में जोरदार उछाल देखने को मिला है. बीएसई पर लिस्टेड स्टॉक्स का मार्केट कैपिटलाइजेशन 386.91 लाख करोड़ रुपये पर जा पहुंचा है जो पिछले सत्र में 383.85 लाख करोड़ रुपये रहा था. आज के ट्रेड में निवेशकों की संपत्ति में 3.06 लाख करोड़ रुपया का उछाल देखने को मिला है.
तेजी और गिरने वाले शेयर्स

आज के कारोबार में बजाज फाइनेंस 3.91 फीसदी, बजाज फिनसर्व 3.09 फीसदी, एसबीआई 2.53 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.26 फीसदी, पावर ग्रिड 2.21 फीसदी, टाटा स्टील 2 फीसदी और लार्सन 1.83 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. जबकि एक्सिस बैंक 0.50 फीसदी, रिलायंस 0.37 फीसदी, टेक महिंद्रा 0.26 फीसदी और एचसीएल टेक 0.26 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है.

Cheetah Project: कूनो नेशनल पार्क से निकल मुरैना के पहाड़गढ़ में घूम रहे पवन और वीरा

Pawan and Veera

 

 

Cheetah in MP: मुरैना। कूनो नेशनल पार्क की हद से निकल चीता पवन और मादा चीता वीरा चंबल क्षेत्र में मुरैना जिले के पहाड़गढ़ के जंगलों में पहुंच गए हैं और वहीं विचरण कर रहे हैं। पवन की लोकेशन पहाड़गढ़ के जंगलों में मिल गई है, जबकि वीरा भी पवन का पीछा करती हुई विजयपुर से निकलकर पहाड़गढ़ की ओर बढ़ गई है। नेशनल पार्क की पांच सदस्यीय टीम कालर आइडी के आधार पर उनके पीछे-पीछे दौड़ रही है।

नामीबिया और साउथ अफ्रीका से लाए गए चीतों में से केवल दो पवन व वीरा ही खुले जंगल में छोड़े गए हैं। 11 चीते अब भी बाड़ों में बंद हैं। वीरा को 20 दिसंबर को और पवन को 21 दिसंबर को खुले जंगल में छोड़ा गया था। तब से वे कई बार कूनो की हद से बाहर जा चुके हैं। पूर्व में वे शिवपुरी व गुना जिले से होते हुए राजस्थान के बारा-शाहबाद के जंगलों तक पहुंच गए थे, जहां से रेस्क्यू कर उन्हें लाया गया। पहली बार है कि चीतों ने चंबल के जंगलों का रुख किया है।

तीन दिन पहले पवन कूनो की सीमा पार कर गया और अगरा-गसवानी होते हुए दो दिन पहले मुरैना के पहाड़गढ़ के जंगलों में आ गया। पवन की लोकेशन पहाड़गढ़ के जंगल में बसे मरा गांव के भरकापुरा के जंगल में मिली। यहां वन विभाग की टीम पहुंची, इसके पहले ही वह आमझिर के जंगल में पहुंच गया था। अब यहां से वह ईश्वरा महादेव के जंगल में पहुंच गया है। वीरा की लोकेशन भी पहाड़गढ़ क्षेत्र के जंगलों में ही मिल रही है।

चीता खुले जंगल में घूमने वाला जीव है। पानी व शिकार की तलाश में दूर तक निकल जाता है। चिंता की कोई बात नहीं है। टीम निगरानी कर रही है। – थिरूकुराल आर, डीएफओ, कूनो नेशनल पार्क

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...