CG News: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर मुठभेड़, 36 लाख के चार इनामी नक्‍सली ढेर, AK-47 समेत कई हथ‍ियार बरामद

Encounter on

 

Naxal Encounter in Chhattisgarh: लोकसभा चुनाव से पहले नक्‍सली बड़ी वारदात को अंजाम देने की लगातार प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सुरक्षा बल के जवानों ने नक्‍सलियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। दरअसल, छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मंगलवार सुबह जबरदस्त मुठभेड़ हुई है। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में 36 लाख के चार इनामी नक्सली मारे गए। हालांकि, सर्चिंग के बाद जवानों ने मौके से एके 47 समेत कई हथ‍ियार बरामद किया है। यह मुठभेड़ गढ़चिरौली के कोलामार्का के जंगलों में हुई है।

दरअसल, गढ़चिरौली पुलिस को छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर कोलामार्का के जंगलों में बड़े नक्‍सलियों की मौजूदगी की खबर मिली। इस पर जवानों ने नक्‍सलियों को घेरने सर्चिंग अभियान शुरू किया। मंगलवार सुबह सी-60 कमांडो ने कोलामार्का के जंगलों में नक्‍सलियों को घेर लिया।

मुठभेड़ में सी-60 कमांडो के जवानों को मिली बड़ी कामयाबी

नक्‍सलियों ने अपने आप को घिरा पाकर जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सी-60 कमांडो के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए मुंहतोड़ जवाब दिया। सी-60 कमांडो के जवानों ने मुठभेड़ में बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चार नक्‍सलियों को मार गिराया।

मुठभेड़ में नक्‍सली डीवीसी मेंबर वर्गीश, डीवीसी मंगतू, प्लाटून सदस्य कुरसम राजू और प्लाटून सदस्य वेंकटेश मारे गए। ये सभी माओवादी तेलंगाना राज्य समिति के सदस्‍य थे। मारे गए नक्‍सलियों पर 36 लाख रुपये का इनाम है। इसके अलावा जवानों ने घटनास्थल से एक AK-47, एक कार्बाइन, दो पिस्टल समेत भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किया है।

Business News: भारत की खिलौना इंडस्ट्री के लिए शानदार समय, एक्सपोर्ट 239 फीसदी बढ़ा तो इंपोर्ट है घटा

toy industry

 

 

India Toy Industry: दुनिया के कई देशों में बड़े पैमाने पर रोजगार और कैपिटल बनाने के लिए खिलौनों का कारोबार काम आता है. कुछ साल पहले भारत में ऐसी स्थिति थी कि खिलौनों के कारोबार की ज्यादातर मांग चीन से आने वाले टॉयज ही पूरी करते थे, पर अब स्थिति बदल गई है. आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना पर काम करते हुए भारत ने खिलौना कारोबार में तेज विकास दर हासिल की है.
भारत का खिलौना निर्यात 239 फीसदी बढ़ा

वित्त वर्ष 2015 से वित्त वर्ष 2023 के बीच भारत में खिलौनों का एक्सपोर्ट यानी निर्यात बेहद तेजी से बढ़ा है. इस दौरान जहां भारत का खिलौना निर्यात 239 फीसदी बढ़ा है वहीं इंपोर्ट यानी आयात में 52 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है. इसके परिणामस्वरूप भारत खिलौना इंडस्ट्री में नेट एक्सपोर्टर का दर्जा हासिल कर चुका है.

भारत ने लिए कड़े फैसले जिनका दिखा असर

भारत ने ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) अप्रूवल को भारत में खिलौने बेचने के लिए अनिवार्य कर दिया है और बेसिक कस्टम ड्यूटी को बढ़ाकर 70 फीसदी कर दिया था जिसके बाद ही भारत में बने खिलौनों और टॉयज आइटम्स की बिक्री बढ़ाने में काफी मदद मिली. इंडस्ट्री के बड़े खिलाड़ियों जैसे Hasbro, Mattel, Spin Master और Early Learning Centre को अब अपने खिलौनों के लिए भारत से आए टॉयज पर निर्भरता बढ़ानी पड़ी. Dream Plast, Microplast और Incas बड़े मैन्यूफैक्चर्रर्स ने अपना फोकस चीन से हटाकर भारत पर कर लिया है जिसका असर भारतीय खिलौनों के लिए बढ़ते बाजार के रूप में सामने आया है.

देश खिलौना एक्सपोर्ट में बना दिग्गज

बीआईएस रेगुलेशन से पहले भारत की खिलौनों के लिए निर्भरता को देखें तो ये 80 फीसदी से ज्यादा चीन पर आधारित थी. हालांकि अब हालात ऐसे हैं कि देश का 60 फीसदी से ज्यादा टॉय प्रोडक्शन एक्सपोर्ट की जरूरतों को पूरा करने में जा रहा है. इसमें जीसीसी की 33 कैटेगरी शामिल हैं जिसमें यूरोप और अमेरिका से आ रही मांग भी है. जल्द ही ये सीमा 40 देशों तक पहुंच जाएगी और इसके पीछे सरकार की बीआईएस पॉलिसी जैसे सपोर्ट को भी कारक माना जा सकता है.

खिलौना इंडस्ट्री के कुछ प्रमुख तथ्य

साल 2023 में भारत की खिलौना इंडस्ट्री का साइज 1.7 बिलियन डॉलर था जिसे 2032 तक बढ़कर 4.4 बिलियन डॉलर पर आने का अंदाजा है.

2014 से 2022-23 तक भारत का खिलौना एक्सपोर्ट 239 फीसदी बढ़ा है और इंपोर्ट 52 फीसदी तक गिर गया है.

1 जनवरी 2021 से भारत ने ऐसे खिलौनों की बिक्री पर रोक लगाई है जो बीआईएस सर्टिफाइड नहीं हैं.

मार्च 2023 में खिलौने के इंपोर्ट के ऊपर कस्टम ड्यूटी बढ़कर 70 फीसदी कर दी गई है.

Lok Sabha Election: बुधवार को सीधी शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी

Lok Sabha seats

 

 

Lok Sabha Chunav 2024: बुधवार को सुबह 11:00 से सीधी शहडोल जबलपुर मंडला बालाघाट और छिंदवाड़ा लोकसभा सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ होगी इनमें शहडोल और मंडल अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए सुरक्षित हैं।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में कुल 5 करोड़ 65 लाख 50 हजार 945 मतदाता हैं। इनमें दो करोड़ 90 लाख पुरुष, 2 करोड़ 74 लाख महिला और 1128 थर्ड जेंडर हैं। 118 आप प्रवासियों भारतीय मतदाता है। प्रति हजार पुरुष पर मध्य प्रदेश में 946 महिलाएं हैं। प्रदेश में सबसे कम मतदान केंद्र 1934 छिंदवाड़ा और मंडला में सर्वाधिक 2614 है। सबसे कम मतदाता छिंदवाड़ा संसदीय क्षेत्र में 16 लाख 32 हजार 74 है। जबकि, सर्वाधिक इंदौर में 25 लाख 13 हजार 424 मतदाता हैं। मतदान केंद्र 64523 बनाए गए हैं। इस बार लगभग साढ़े तीन हजार हजार मतदान केंद्रों का संचालन महिला कर्मचारियों द्वारा किया जाएगा। जबकि, ढाई सौ मतदान केंद्र दिव्यांगजन संचालित करेंगे। चुनाव में साढे 5 लाख कर्मचारी लगेंगे। मतदाता पर्ची मतदान के 5 दिन पूर्व बूथ लेवल ऑफिसर घर-घर पहुंच जाएंगे 50% से अधिक मतदान केदो पर वेबकास्टिंग होगी। जिन वाहनों से मतदान दल एवं ईवीएम भेजी जाती है, उनके मूवमेंट पर नजर रखने के लिए जीपीएस अनिवार्य होगा। गर्मी को देखते हुए मतदान केंद्रों पर छाया और पानी की पर्याप्त व्यवस्था रखने के निर्देश जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए गए हैं। वोटर कार्ड के अलावा अन्य फोटोयुक्त पहचान पत्र के माध्यम से मतदाता मतदान कर सकेंगे। चुनाव की घोषणा के साथ ही कानून व्यवस्था की दृष्टि से लाइसेंसी हथियारों को थानों में जमा करना शुरू कर दिया है। अभी तक सवा लाख हथियार जमा हो चुके हैं। 152 अवैध हथियार जब्त किए गए हैं। प्रदेश में कुल 284503 लाइसेंसी हथियार हैं।

CAA Update: सीएए पर रोक से सुप्रीम कोर्ट का इनकार, केंद्र को नोटिस

Supreme Court

 

National News: केंद्र सरकार द्वारा नागरिकता (संशोधन) अधिनियम 2019 (सीएए) लागू करने की अधिसूचना जारी करने के बाद इसका विरोध जारी है। ताजा खबर यह है किसीएए के खिलाफ दायर 230 से अधिक याचिकाओं पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने सीएए से रोक लगाने से इनकार कर दिया है।

सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए केंद्र को नोटिस जारी किया। सर्वोच्च अदालत ने केंद्र से 8 अप्रैल तक अपना जवाब दाखिल करने को कहा और मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 अप्रैल की तारीख तय की।

बता दें, याचिकाओं में सीएए और नागरिकता संशोधन नियम 2024 को लागू करने पर रोक लगाने की मांग की गई है।

याचिकाओं की सुनवाई भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ द्वारा की गई, जिसमें न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा शामिल हैं।

पिछले हफ्ते वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने सुप्रीम कोर्ट के समक्ष केरल स्थित इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) द्वारा दायर एक याचिका का उल्लेख करते हुए कहा था कि सीएए को लागू करने का केंद्र का कदम संदिग्ध था क्योंकि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले ऐसा किया गया।

गुवाहाटी विवि में सीएए विरोधी पोस्ट फाड़ने पर छात्रों के बीच संघर्ष

इस बीच, गुवाहाटी विश्वविद्यालय के छात्रों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के सदस्यों के बीच सोमवार को शहर के जालुकबारी स्थित विश्वविद्यालय परिसर में टकराव हो गया। पुलिस ने कहा कि अभाविप सदस्यों ने सीएए विरोधी पोस्टर फाड़ दिए जिसके बाद टकराव हुआ। अभाविप ने पोस्टर फाड़ने से इन्कार किया है।हंगामे के दौरान कुछ छात्र घायल हो गए जिससे अधिकारियों को तुरंत पहल करनी पड़ी। विश्वविद्यालय के निर्वाचित छात्र निकाय स्नातकोत्तर छात्र संघ के सदस्यों ने कहा कि अभाविप के सदस्यों ने गेट पर लगे पोस्टरों को फाड़ दिया। इसके बाद शुरू हुआ टकराव मारपीट में बदल गया।

Elvish Yadav: मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव 14 दिन की न्यायिक हिरासत में, कितने साल की सजा हो सकती है?

Elvish Yadav in

 

 

Elvish Yadav Case: बिगबॉस विनर और मशहूर यूट्यूबर एल्विश यादव फिलहाल 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं. दरअसल, रविवार को नोएडा पुलिस ने एल्विश को सांप के जहर की तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर लिया था.

पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद एल्विश को सूरजपुर कोर्ट में पेश किया जहां से कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अब ऐसे में सोशल मीडिया पर कई लोग ये सवाल पूछ रहे हैं कि जिन धाराओं में एल्विश पर केस दर्ज हुआ है, उनमें मैक्सिमम कितनी सजा हो सकती है. चलिए आज आपको एल्विश यादव केस के बारे में पूरी जानकारी विस्तार से देते हैं.

क्या था पूरा मामला

पिछले साल यानी नवंबर 2023 में नोएडा पुलिस ने एल्विश यादव समेत सात लोगों के खिलाफ सांप के जहर की तस्करी के मामले में एक केस दर्ज किया था. इस मामले में तब नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 के सेवरोन बैंक्वेट हॉल से पांच लोगों को गिरफ्तार भी किया था. इनमें राहुल, टीटूनाथ, जय करन, नारायण और रविनाथ थे.

इन लोगों के पास से 20 मिली सांप का जहर, 9 जिंदा सांप, जिनमें 5 कोबरा, एक अजगर, 2 दो मुहे सांप और एक रेड स्नेक भी बरामद हुआ था. उस समय कहा गया कि इन पांचों की गिरफ्तारी बीजेपी नेता मेनका गांधी की एनिमल वेलफेयर संस्था पीएफ की पहल पर हुई. हालांकि, एल्विश उस समय गिरफ्तार नहीं हुए थे.

अब इन धाराओं के तहत दर्ज हुआ केस

अब पर्याप्त सबूतों के आधार पर नोएडा सेक्टर 49 की पुलिस ने एल्विश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल इस केस की विवेचना सेक्टर 20 की पुलिस कर रही है. जानकारी के अनुसार, एल्विश यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 284, 289, 120बी और वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट-1972 की धारा 9, 39, 48, 49, 50, 51 के तहत केस दर्ज हुआ है. इसके अलावा आरोपियों से बरामद सांप के जहर की जांच के बाद इस मामले में एनडीपीएस ऐक्ट की धाराएं बढ़ा दी गई हैं.

इन धाराओं में कितनी सजा हो सकती है

पहले तो एनडीपीएस एक्ट को समझ लीजिए. दरअसल, एनडीपीएस एक्ट यानी नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट का इस्तेमाल किसी के खिलाफ तब किया जाता है, जब मामला किसी तरह के घातक बैन ड्रग्स से जुड़ा हो. स्नेक वेनम को भी ड्रग्स की तरह इस्तेमाल किया जाता है. यही वजह है कि इस मामले में NDPS एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. इस एक्ट में अगर आरोप सिद्ध होते हैं तो आरोपी को 10 से 20 साल की सजा हो सकती है और उस पर 1 से 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया जा सकता है.

वहीं वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट की जिन धाराओं के तहत एल्विश पर मामला दर्ज हुआ है, उनमें तीन से सात साल की सजा हो सकती है. जबकि, आईपीसी की धारा 284 और 289 के तहत अगर किसी पर आरोप सिद्ध होता है तो उसे 6 महीने की जेल हो सकती है और एक हजार रुपये का जुर्माना भी लग सकता है. वहीं आईपीसी की धारा 120बी के तहत अगर आप पर आरोप साबित हुए तो आपको उम्रकैद या 2 साल या उससे अधिक समय की कठोर कारावास की सजा हो सकती है.

‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर शोएब इब्राहिम को पहली बार देख कैसा था Dipika Kakar का रिएक्शन?

Kakar's reaction after seeing Shoaib

 

 

Dipika Kakar : शोएब इब्राहिम और दीपिका कक्कड़ टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल हैं. दोनों स्ट्रॉन्ग बॉन्ड शेयर करते हैं. कपल को शो ससुराल सिमर का से नेम-फेम मिला था. इस शो के सेट पर ही दोनों पहली बार मिले थे. हाल ही में शोएब और दीपिका ने अपनी पहली मीटिंग को याद किया था.

जब पहली बार मिले थे दीपिका-शोएब

व्लॉग वीडियो में शोएब ने कहा था कि 14 मार्च को मैं और दीपिका पहली बार मिले थे. वो रुहान से कहते हैं कि आज के दिन आपके मम्मी-पापा पहली बार मिले थे. शोएब कहते हैं- 13 साल हो गए हैं, जब मैं दीपिका से ससुराल सिमर का ऑडिशन के दौरान मिला था.

इस पर दीपिका ने कहा- मुझे तो याद ही नहीं है. फिर दीपिका ने रुहान से मस्तीभरे अंदाज में कहा- आज के दिन फंस गए पापा. फिर शोएब दीपिका को पहली मुलाकात के बारे में याद करवाते हैं. फिर दीपिका कहती हैं कि पहली मुलाकात में शोएब उन्हें खड़ूस लगे थे.

दीपिका को कैसे लगे थे शोएब?

फिर दीपिका ने एक्सप्लेन करते हुए कहा था- ‘पहले दिन वाला इंप्रेशन सही था, क्योंकि बड़ा शरीफ लगे थे आप. आपको पता है कि जब आप किसी एक्टर के साथ पहली बार कोई सीन ऑडिशन करते हो तो एक वाइब होती है. आप बड़े अच्छे लगे थे तो मैंने कहा चलो ठीक है. और मैंने पहले इनका पलकों की छांव में देखा भी था. लेकिन शोएब ने दूसरे दिन ही सारा भ्रम तोड़ दिया. खड़ूस लगे थे.’

बता दें कि शोएब और दीपिका शो ससुराल सिमर का में पति पत्नी के रोल में थे. इसी शो के दौरान दोनों पहली बार मिले, फिर दोस्ती हुई और फिर ये दोस्ती प्यार में बदल गई. फिर दोनों ने शादी कर ली. फिलहाल दीपिका ने टीवी की दुनिया से दूरी बनाई है. वो बेटे रुहान की परवरिश पर फोकस कर रही हैं. वहीं शोएब इब्राहिम को पिछली बार शो झलक दिखला में देखा गया था. ‘ससुराल सिमर का’ के सेट पर शोएब इब्राहिम को पहली बार देख कैसा था Dipika Kakar का रिएक्शन?

Lok Sabha Election 2024: बिहार में NDA की सीटों का एलान, 17+16+7 के फॉर्मूले पर बनी बात

NDA seats announced

 

Lok Sabha Election 2024: दिल्ली में भाजपा के मुख्यालय पर बीजेपी के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने एनडीए के सभी नेताओं के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने एनडीए ने सीटों का एलान कर दिया। एनडीए में 17+16+7 के फॉर्मूले पर बात बन गई है। बिहार में भाजपा लोकसभा चुनाव में बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जदयू को 16 सीटें मिली हैं। रालोसपा (रामविलास) 5, हम व उपेंद्र कुशवाह की पार्टी को 1-1 सीट दी गई है।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को 5 सीटें मिली हैं। हम बिहार में 40 लोकसभा सीटें जीतेंगे।

 

भाजपा इन सीटों पर लड़ेगी चुनाव

विनोद तावड़े ने बताया कि भाजपा पश्चिम चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, औरंगाबाद, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजगंज, सारण, बेगुसराय, नवादा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सूर, सासाराम

जदयू यहां से ठोंकेगी ताल

वामिकी नगर, सीतामढी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, गोपालगंज, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालन्दा, जहानबाद और शिवहर

चिराग पासवान को मिली ये पांच सीटें

वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई

आदर्श आचार संहिता: श्री महाकालेश्वर मंदिर में प्रोटोकॉल से दर्शन की व्यवस्था पर रोक

arranging darshan

मप्र समाचार 

 

उज्जैन 

देश में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होते ही उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में राजनीतिक आधार पर होने वाली भस्मआरती अनुमति और प्रोटोकॉल से दर्शन की व्यवस्था पर रोक लग गई है। ऐसे में अब सामान्य दर्शनार्थियों को फायदा मिलेगा। बता दे कि लोकसभा चुनाव के लिए आयोग ने शनिवार को निर्वाचन कार्यक्रम घोषित कर दिया था। इसके बाद से आदर्श आचार संहिता लागू हो गई थी। चुनाव की आचार संहिता लगने के बाद श्री महाकालेश्वर मंदिर में भी आचार संहिता का पालन शुरू हो गया है।

मंदिर समिति ने लिफाफे लेना बंद किया

श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा मंत्री, सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, विभिन्न राजनीतिक दल के प्रमुख पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि के माध्यम से प्रोटोकॉल के लिए आने वाले अतिथियों के नाम लेना बंद कर दिए हैं। वहीं, राजनीतिक आधार पर भस्म आरती की अनुमति भी जारी नहीं होगी। यदि यह सुविधा जारी रखते हैं तो आचार संहिता उल्लंघन की श्रेणी में आता है। इसिलिए मंदिर समिति ने यह व्यवस्था बंद कर दी है।

AAP News: पार्टी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ईडी के समन पर नहीं जाएंगे

Party has said that

 

नई दिल्ली।

दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को 18 मार्च को ईडी कार्यालय में पेश होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत बयान दर्ज कराने के लिए कहा गया है, लेकिन अरविंद केजरीवाल आज प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश नहीं होंगे। यह जानकारी आम आदमी पार्टी ने दी है। पार्टी ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल ईडी के समन पर नहीं जाएंगे। जब कोर्ट से जमानत पर हैं तो ईडी बार बार क्यों समन भेज रही है। प्रवर्तन निदेशालय का समन गैर कानूनी है। भाजपा ईडी के पीछे छुपकर क्यों चुनाव लड़ना चाहती है।

जल बोर्ड मामले में अरविंद केजरीवाल को 18 मार्च को ईडी कार्यालय में पेश होने और धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया था। वहीं, ईडी ने आबकारी नीति मामले में भी केजरीवाल को 9वां समन जारी किया। मनी लॉन्ड्रिंग रोधी कानून के तहत दर्ज यह दूसरा मामला है, जिसमें आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक को तलब किया गया था।

ईडी दिल्ली जल बोर्ड में कथित अनियमितताओं से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई कर रही है। इस मामले में सीबीआई ने मामला दर्ज कर रखा है और ईडी दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इतना ही नहीं, उसने गत दिनों मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निजी सहायक बिभव कुमार, आम आदमी पार्टी के कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद एनडी गुप्ता और अन्य लोगों के यहां छापेमारी की थी।

National News: सात चरणों के चुनाव भाजपा सरकार की विदाई की क्रोनोलॉजी- अखिलेश यादव

chronology of departure

 

लखनऊ

UP- Bihar News: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा है। चुनाव की घोषणा के बाद उन्होंने दावा किया कि सात चरणों के चुनाव भाजपा सरकार की विदाई की क्रोनोलॉजी है। उन्‍होंने कहा कि सात चरणों के चुनाव दरअसल दुःख, दर्द और दमन का प्रतीक बन चुकी भाजपा सरकार की सात चरणों में हो रही विदाई की क्रोनोलॉजी (कालक्रम विज्ञान) है। यादव ने कहा कि जनता इन सात चरणों के चुनाव में भाजपा को हराएगी और केंद्र की सत्ता से बाहर निकाल फेंकेगी। यही जनता की एक मात्र इच्छा और आकांक्षा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि महंगाई, भ्रष्टाचार, अन्याय और अत्याचार सरकार का अभिन्न अंग बन गए हैं। पुलिस प्रशासन बेलगाम है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में लोगों की मौतें हो रही है, महिलाएं एवं बच्चियां अपमानित और असुरक्षित हैं और डबल इंजन की भाजपा सरकार में देश और प्रदेश का विकास नहीं हुआ है।

महाराष्ट्र में तो बस दल-बदल हुआ, लेकिन मेरे चाचा को तो हाईजैक ही कर लिया -तेजस्वी

इधर बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने मुंबई के शिवाजी पार्क में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि देश में विविधता और भाईचारे की रक्षा करने की जरूरत है। ‘इंडिया’ गठबंधन की लड़ाई प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नहीं, बल्कि यह नफरत की विचारधारा के खिलाफ है।उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र में तो बस विधायकों को दल-बदल कराया जाता है, लेकिन बिहार में उन्होंने (भाजपा ने) मेरे चाचा को हाईजैक कर लिया।” उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राजद का साथ छोड़कर भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) में जाने की ओर इशारा करते हुए यह बात कही।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...