Health Tips : मेंटल हेल्थ सुधारनी है तो जमकर करें डांस, जानें कैसे करता है मदद

अगर आप खुद को खुश और तरोताजा महसूस करना चाहते हैं, तो डांस करें

Health Tips : अगर आप अपनी मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो डांस एक बहुत ही अच्छा उपाय है. डांस न सिर्फ हमें खुश रखता है, बल्कि यह हमारे तनाव को भी कम करता है. जब हम डांस करते हैं, तो हमारा शरीर खुशी देने वाले हार्मोन छोड़ता है, जिससे हमारा मूड अच्छा होता है. इसके अलावा, डांस करने से हम अपनी रोजमर्रा की चिंताओं से दूर हो जाते हैं और पल भर के लिए सब कुछ भूल जाते हैं. तो, अगर आप अपने मन को हल्का करना चाहते हैं और खुश रहना चाहते हैं, तो अपने पसंदीदा संगीत पर जमकर डांस करें.

तनाव कम करता है

जब हम डांस करते हैं, तो हमारा शरीर एक खास हार्मोन निकालता है जिसे एंडोर्फिन कहते हैं. यह हार्मोन हमें बहुत खुशी देता है और हमारा तनाव दूर करता है. इससे हमारी चिंता और मानसिक परेशानी कम हो जाती है.
आत्म-सम्मान बढ़ाए

डांस करने से हम अपने शरीर को और अच्छे से समझने लगते हैं और खुद में विश्वास बढ़ता है. जब हम डांस के नए कदम सीखते हैं और उनमें अच्छे होते जाते हैं, तो हमें खुद पर गर्व महसूस होता है. यह हमें खुशी देता है और हमारा आत्म-सम्मान बढ़ता है.

खुशी महसूस करें

जब हम डांस करते हैं, हमारा शरीर खुशी के हार्मोन, जैसे एंडोर्फिन, छोड़ता है. ये हार्मोन हमें बहुत खुश और ऊर्जावान महसूस कराते हैं. इससे हमारा मूड अच्छा होता है और हम तनाव से मुक्त महसूस करते हैं. डांस हमें खुशी और हल्कापन देता है.

दोस्त बनाएं

जब आप डांस क्लास में जाते हैं या किसी समूह में डांस करते हैं, तो आपको नए दोस्त बनाने का मौका मिलता है. इससे आप खुद को कम अकेला महसूस करते हैं. नए लोगों से मिलने और उनके साथ डांस करने से आपको खुशी मिलती है और आपका समय भी अच्छा गुजरता है.

एक्टिव रहें

डांस एक मजेदार शारीरिक कसरत है जो हमें चुस्त दुरुस्त रखती है. यह हमारे शरीर को सक्रिय बनाता है और हमें फिट रखता है. साथ ही, डांस हमारे मन को भी खुश रखता है. इससे हम शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहते हैं. डांस करने से आपकी सोचने की क्षमता बढ़ती है और आप ज्यादा रचनात्मक बनते हैं.

Anant Ambani: अनंत अंबानी को सनातन धर्म में परिवार की आस्था पर है गर्व

 

Anant Ambani and Radhika Merchant Wedding: मुकेश और नीता अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. वह दिग्गज बिजनेसमैन वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ सात फेरे लेने वाले हैं. 1 से 3 मार्च के बीच दोनों की शादी का प्री-वेडिंग फंक्शन गुजरात के जामनगर में होस्ट किए जाएंगे. बड़े भाई-बहन आकाश और ईशा अंबानी की तरह ही अनंत अंबानी भी अपने परिवार के बिजनेस को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं. अनंत अंबानी ने अपने परिवार के सनातन धर्म में आस्था पर बहुत कुछ कहा है.

परिवार पर है गर्व- अनंत अंबानी

इंडिया टुडे से खास बात करते हुए अनंत अंबानी ने कहा है कि एक बड़े बिजनेस परिवार से नाता होते हुए भी उन्हें किसी तरह का प्रेशर महसूस नहीं होता है. वह खुद को बेहद खुशकिस्मत मानते हैं कि उनका जन्म ऐसे परिवार में हुआ है. उन्होंने कहा कि मैं खुद को बेहद खुशकिस्मत मानता हूं कि मैं ऐसे पिता के घर पैदा हुआ हूं. उन्होंने मुझे न सिर्फ अच्छा काम करना सिखाया है, बल्कि भारत में कई सफल बिजनेस खड़ा करके दिखाया है. इसके साथ अनंत ने कहा कि दादाजी और पिता की खड़ी की गई रिलायंस इंडस्ट्रीज को आगे ले जाने की जिम्मेदारी उनकी और उनके भाई-बहन की साझा रूप से है.

परिवार को सनातन आस्था पर है गर्व

अनंत अंबानी ने अपने परिवार के सनातन धर्म में आस्था पर गर्व जताते हुए कहा कि हमारा परिवार बिजनेस क्लास से संबंधित होने के बावजूद भी बेहद धार्मिक है. उन्होंने बताया कि मुकेश अंबानी गणेश की पूजा करते हैं, वहीं आकाश अंबानी एक बड़े शिव भक्त हैं. नीता अंबानी नवरात्रि के नौ दिन व्रत रखती हैं. हमारा पूरा परिवार भगवान में बेहद आस्था रखता है और हमें सनातन धर्म पर गर्व है.

जनवरों के लिए लॉन्च किया खास प्रोग्राम

रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन ने 26 फरवरी को वनतारा प्रोग्राम (Vantara Programme) लॉन्च किया है. यह प्रोग्राम अनंत अंबानी की पहल है जिसमें वह जानवरों के बचाव, देखभाल, पुनर्वास और इलाज के लिए शुरू किया गया है. इस प्रोग्राम के तहत गुजरात के जामनगर में रिलायंस रिफाइनरी कॉम्प्लेक्स में 3000 एकड़ का ग्रीन बेल्ट तैयार किया जाएगा. इस बेल्ट में जानवरों को जंगल जैसा माहौल देने की कोशिश की जाएगी. अनंत अंबानी ने इस प्रोग्राम के बारे में जानकारी देते हुए यह भी बताया है कि इस प्रोग्राम के तहत जानवरों के लिए वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से लैस हेल्थकेयर, हॉस्पिटल, रिसर्च और अकादमिक सेंटर शुरू किया जाएगा. इसके लिए कई संस्थाओं और इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर काम किया जाएगा.

MP CM News: उज्जैन रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव 1 और 2 मार्च

 

भोपाल, इन्दौर, उज्जैन सहित 20 जिलों के 56 प्रोजेक्ट का होगा भूमि-पूजन और लोकार्पण

MP CM News: उज्जैन में 1 व 2 मार्च को रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव कुल 56 प्रोजेक्ट का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे। यह प्रोजेक्ट प्रदेश के भोपाल, उज्जैन, इन्दौर सहित 20 जिलों में हैं। इन 56 प्रोजेक्ट से 74 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश आएगा, जिससे 17 हजार से ज्यादा लोगों को रोजगार मिलेगा।

इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में अब तक 35 कंपनियों से 74 हजार 711 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव पर सहमति बन गई है। यह आंकड़ा कॉन्क्लेव तक और बढ़ेगा। कॉन्क्लेव में 800 से अधिक इन्वेस्टर्स शामिल होंगे। साथ ही 30 फॉरेन डेलिगेट्स भी सहभागिता करेंगे। कॉन्क्लेव में बड़े उद्योपतियों को बुलाने और बड़े एमओयू साइन करने की बजाय सरकार का फोकस है कि ज्यादा से ज्यादा प्रोजेक्ट को जमीन पर उतारा जाए। इसी रणनीति के तहत सरकार ऐसी कंपनियों और इंडिविजुअल इन्वेस्टर को प्राथमिकता दे रही है जो तुरन्त निवेश के लिए तैयार हों।

कॉन्क्लेव में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए बायर-सेलर मीट पर काफी फोकस किया जा रहा है। अभी तक 3200 से ज्यादा यूनिट् ने बायर-सेलर मीट में रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके जरिए प्रदेश के उत्पादकों, कृषि उत्पादों, हैंडलूम, हैंडीक्राफ्ट्स को वैश्विक बाजार तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी।

निवेशकों से मुख्य़मंत्री वन-टू-वन करेंगे मुलाकात

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेशकों से वन-टू-वन चर्चा करेंगे। इससे निवेशक सीधे अपनी बात मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे। प्रदेश की औद्योगिक नीति के बारे में विस्तार से चर्चा करने और उद्योगपतियों को जानकारी प्रदान करने के लिये पांच सेक्टोरियल सेशन भी होंगे। इसमें विषय विशेषज्ञ उद्योगपतियों को प्रदेश के औद्योगिक परिदृश्य और नीतियों के बारे में जानकारी प्रदान करेंगे।

उज्जैन और इंदौर संभाग के जिलों में रीजनल इण्डस्ट्री काँक्लेव में 644.97 एकड़ भूमि पर विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा विभिन्न उत्पादों के प्लांट लगाए जाएंगे, जिसमें लगभग 8014.94 करोड़ का निवेश प्रस्तावित है, जिसके माध्यम से 12 हजार से अधिक लोगों को रोजगार प्राप्त हो सकेगा। खाद्य प्रसंस्करण, प्लास्टिक, फार्मास्युटिकल, मेडिकल डिवाइसेस, टेक्नीकल टेक्सटाईल, एडवांस कार्बन, सीमेंट, ऑक्सीजन सिलेण्डर, इथेनॉल, कपड़ा एवं परिधान, डिटर्जेंट इत्यादि उत्पादों पर केन्द्रित इकाईयां उज्जैन और इन्दौर संभाग के जिलों में स्थापित की जाएगी।

विभिन्न औद्योगिक इकाइयों द्वारा लगाई जायेगी प्रदर्शनी

रीजनल इण्डस्ट्री काँक्लेव में विभिन्न औद्योगिक इकाईयों द्वारा अपने उत्पादों पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें प्रमुख रूप से वीईसीवी लिमिटेड द्वारा ऑटो-ओईएम उत्पाद, श्रीजी पॉलीमर द्वारा प्लास्टिक प्रोडक्ट, बेस्ट कॉर्पोरेशन द्वारा गारमेंट, इंवायरो रिसाइकलिंग द्वारा प्लास्टिक रिसाइकलिंग, सुधाकर पाईप्स द्वारा पीवीस पाईप्स, गुजरात गैस लिमिटेड द्वारा गैस डिस्ट्रिब्यूशन, ब्रांड कांसेप्ट द्वारा बैग मेन्युफेक्चरिंग, यासेन द्वारा मेडिकल डिवाइसेस, वनुषी प्रा.लि. द्वारा मेडिकल डिवाइसेस, टेटवेलप्स द्वारा ई-बाईक और ई-साइकल पर केन्द्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

12 से अधिक औद्योगिक क्षेत्रों पर किया जाएगा भूमि पूजन और लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा रीजनल इण्डस्ट्री काँक्लेव में प्रदेश के 12 से अधिक औद्योगिक स्थानों पर विभिन्न इकाईयों का वर्चुअल भूमि पूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। औद्योगिक विकास के प्रति जन-जागरूकता प्रदेश के कोने-कोने पहुंचाने के लिये लोकार्पण एवं भूमि पूजन के इन कार्यक्रमों को स्थानीय स्तर पर बड़ा रूप दिया जा रहा है। साथ ही कार्यक्रमों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और इकाइयों के प्रतिनिधियों के साथ जन-सामान्य भी उपस्थित रहेंगे।

 

Himachal News: हिमाचल राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की हार पर सचिन पायलट का बड़ा बयान

 

Himachal Pradesh Rajya Sabha Election Result: हिमाचल प्रदेश से कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी के चुनाव हारने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि कुछ विधायकों ने वोट नहीं दिया. पार्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं जो जल्द ही शिमला पहुंच रहे हैं, वे सभी से बात करेंगे. मामला जल्द ही सुलझा लिया जाएगा.

दरअसल, मंगलवार (27 फरवरी) को हिमाचल प्रदेश में राज्यसभा का चुनाव करवाया गया था, जिसमें बीजेपी के प्रत्याशी हर्ष महाजन ने कांग्रेस के प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी को हरा दिया. ऐसा हिमाचल की इतिहास में पहली बार हुआ, जब सत्ता दल का राज्यसभा सांसद चुनकर दिल्ली नहीं जा रहा है.

बीजपी प्रत्याशी ने की जीत दर्ज

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने खेल कर दिया है. बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन ने जीत दर्ज की है. कुल 68 में से 34 वोट कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मनु सिंघवी के पक्ष में पड़े, जबकि अन्य 34 वोट बीजेपी प्रत्याशी हर्ष महाजन के पक्ष में पड़े.

इसके बाद नियम ड्रॉ ऑफ लॉट्स के तहत पर्ची निकाली गई. इस पर्ची में बीजेपी प्रत्याशी महाजन का नाम निकला और उनको विजयी घोषित किया गया. इस जीत के साथ ही वह हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद के तौर पर दिल्ली जाएंगे.

सचिन पायलट ने क्या कहा?

कांग्रेस प्रत्याशी अभिषेक मुन सिंघवी के चुनाव हारने पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने हिमाचल में कांग्रेस को राज्यसभा चुनाव में मिली हार को लेकर कहा कि कांग्रेस के कुछ विधायकों ने पार्टी के उम्मीदवार को वोट नहीं दिया. जिस वजह से कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा. साथ ही उन्होंने आगे कहा कि पर्टी ने पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं और मामला बहुत जल्द सुलझा लिया जाएगा.

प्रियंका गांंधी ने क्या कहा?

तो वहीं हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की भी प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा था कि लोकतंत्र में आम जनता को अपनी पसंद की सरकार चुनने का अधिकार है |

पीएम मोदी ने शेयर किया सचिन तेंदुलकर की कश्‍मीर यात्रा , बर्फबारी के साथ कश्मीरी खानपान का लुत्फ उठाया

 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताने जम्मू-कश्मीर गए थे। उन्होंने अपनी यात्रा से जुड़े वीडियोज सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किए हैं। इस बीच उनका एक वीडियो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि यह देखना अद्भुत है। जम्मू-कश्मीर यात्रा में हमारे युवाओं के लिए दो महत्वपूर्ण बाते हैं। एक अतुल्य भारत के विभिन्न हिस्सों की खोज करना। दूसरा मेक इन इंडिया का महत्व। आइए मिलकर एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें।

सचिन तेंदुलकर ने एक्स हैंडल पर शेयर किया वीडियो

दरअसल, सचिन तेंदुलकर अपने परिवार के साथ हाल ही में जम्मू-कश्मीर गए थे। वहां उन्होंने बर्फबारी के साथ कश्मीरी खानपान का लुत्फ उठाया। उन्होंने इस यात्रा से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।

सचिन ने जम्मू-कश्मीर आने की सलाह दी

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि जम्मू-कश्मीर मेरी स्मृति में एक खूबसूरत अनुभव बना रहेगा। चारों ओर बर्फ थी लेकिन लोगों के असाधारण आतिथ्य के कारण गर्मी का एहसास हुआ। सचिन तेंदुलकर अपने पोस्ट में पीएम नरेंद्र मोदी और अतुल्य भारत की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मैं दुनिया भर के लोगों और भारतवासियों को सलाह देता हूं कि वे जम्मू-कश्मीर आएं जो देश के कई रत्नों में से एक है।’

Gyanvapi Case: ज्ञानवापी के व्यास जी तहखाने की छत पर नमाज रोकने की मांग, हिंदू पक्ष की अर्जी पर होगी सुनवाई

 

Varanasi Gyanvapi Case: ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी तहखाने की छत पर होनेवाली नमाज को रोकने की मांग उठी है. हिंदू पक्ष की तरफ से वाराणसी जिला कोर्ट में आज (बुधवार) नयी याचिका दायर की गई है. याचिका में मांग का कारण बताया गया है. हिंदू पक्ष का कहना है कि व्यास जी के तहखाने में मरम्मत कार्य कराया जाना है. इसलिए धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए नमाजियों को रोका जाए. हिंदू पक्ष की याचिका पर अदालत सुनवाई करेगी. याचिकाकर्ता राम प्रसाद ने बताया कि आज हमने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है.

व्यास जी के तहखाने की छत पर नमाज रोकने की मांग

व्यास जी तहखाने तहखाने की छत लगभग 500 साल पहले बनी थी. छत बहुत खराब हालत में है. सुरक्षा के लिए उसकी मरम्मत की मांग हमने कोर्ट से की है. व्यास जी तहखाने की छत पर लोगों के जाने पर रोक लगाने की भी मांग की गई है. उन्होंने आशंका जताई कि पुजारी और हिंदू श्रद्धालुओं के साथ हादसा हो सकता है. नमाज पर रोक की मांग के पीछे हिंदू पक्ष ने आस्था और सुरक्षा का तर्क दिया है. बता दें कि अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी ने ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी तहखाने में पूजा पाठ शुरू कराए जाने के आदेश को चुनौती दी थी.

 

हिंदू पक्ष ने दाखिल की जिला अदालत में नयी याचिका

हाईकोर्ट ने सोमवार को अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद कमेटी की अपील खारिज कर दी. आदेश में 31 जनवरी को वाराणसी जिला जज के आए आदेश को सही ठहराया गया. हाईकोर्ट से अर्जी खारिज होने के कारण मुस्लिम पक्ष को बड़ा झटका लगा. जिला प्रशासन की मौजूदगी में 31 जनवरी को पूजा पाठ शुरू हुई थी. व्यास जी तहखाने में पूजा रोकने की मांग पर 15 फरवरी को सुनवाई हुई थी. अदालत में दोनों पक्षों ने दलील दी. लंबी बहस के बाद अदालत ने फैसला सुरक्षित कर लिया था. सोमवार को आए आदेश के मुताबिक व्यास जी के तहखाने में पूजा जारी रहेगी.

Lok Sabha Election 2024: इन उम्मीदवारों के नामों को लेकर दिल्ली पहुंचे CM मोहन यादव, नए चेहरों को लेकर हो सकता है मंथन

 

MP Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मंगलवार (27 फरवरी) को बीजेपी प्रदेश कार्यालय में उम्मीदवारों को लेकर दिन भर मंथन का दौर चला. प्रदेश की 29 में से 23 लोकसभा सीटों पर तीन से चार नामों की पैनल बनाई गई. इन पैनलों की सूची लेकर आज बुधवार (28 फरवरी) को सीएम मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अन्य नेता दिल्ली पहुंच गए हैं. बताया जा रहा है कि कल दिल्ली में आयोजित होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद कभी भी बीजेपी उम्मीदवारों की पहली सूची आ सकती है.

प्रदेश बीजेपी कार्यालय में मंगलवार को हुए मंथन के निकले नामों की पैनल को लेकर आज सीएम डॉ. मोहन यादव, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा दिल्ली पहुंचे हैं. दिल्ली में आज राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, संगठन महामंत्री हितानंद और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ आज बैठक होगी. इस बैठक में इस पैनल को शार्ट किया जाएगा, जिसके बाद कल दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में इस पैनल को रखा जाएगा. माना जा रहा है कि कल की बैठक के बाद कभी भी नामों का ऐलान हो जाएगा.

रायशुमारी में ये नाम आए सामने

मंगलवार को आयोजित बैठक और रायशुमारी में जो नाम सामने आए हैं उनमें भोपाल लोकसभा सीट से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा, नरोत्तम मिश्रा और सुमित पचौरी के नाम शामिल हैं. इसी तरह विदिशा सीट से शिवराज सिंह चौहान, रमाकांत भार्गव, रामपाल सिंह. गुना सीट से ज्योतिरादित्य सिंधिया, केपी सिंह यादव. इंदौर सीट से कैलाश विजयवर्गीय, शंकर लालवानी, पुष्यमित्र भार्गव. मंदसौर से देवीलाल धाकड़, यशपाल सिंह सिसोदिया, मदन राठौर, सुधीर गुप्ता. सागर से गौरव सिरोठिया, राजबहादुर सिंह, रजनीश अग्रवाल, लता वानखेड़े.

ग्वालियर से ज्योतिरादित्य सिंधिया, यशवंत इंद्रापुरकर जयभान सिंह पवैया, विवेक शेजवलकर. बालाघाट से ढाल सिंह बिसेन, वैभव पंवार, मौसम बिसेन. खजुराहो से वीडी शर्मा, संजय पाठक, बैतूल से डीडी उईके, मंगल सिंह धुर्वे, डॉ. महेन्द्र सिंह. रीवा से जनार्दन मिश्रा, पुष्पराज सिंह, प्रज्ञा त्रिपाठी, अजय सिंह. सतना से गणेश सिंह, सपना वर्मा, योगेश ताम्रकार और शहडोल सीट से प्रमिला सिंह, हिमाद्री सिंह और ज्ञान सिंह के नाम उभरकर आए हैं.

इन नेताओं ने की रायशुमारी

लोकसभा सीटों पर रायशुमारी के लिए बीजेपी ने अलग-अलग नेताओं को अलग-अलग सीटों की जिम्मेदारी दी थी. जिसमें भिंड की जिम्मेदारी मंत्री विश्वास सारंग, जयपाल सिंह. ग्वालियर के लिए मंत्री प्रहलाद पटेल, शैलेन्द्र शर्मा. गुना के लिए राज्यमंत्री कृष्णा गौर, सुरेश आय. सागर के लिए मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, योगेश ताम्रकार, टीकमगढ़ के लिए मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, पंकज जोशी, खजुराहो के लिए मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, शरदेंदु तिवारी. सतना के लिए राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल, भगवानदास सबनानी, रीवा के लिए मंत्री तुलसी सिलावट, अखिलेश जैन, शहडोल के लिए राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, शैलेन्द्र बरुआ, मंडला के लिए राज्य मंत्री लखन पटेल, हरिशंकर खटीक.

बालाघाट के लिए राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, आशुतोष तिवारी. विदिशा के लिए मंत्री निर्मला भूरिया, कविता पाटीदार, भोपाल के लिए मंत्री चैतन्य काश्यप, जयपाल सिंह पवैया, राजगढ़ के लिए मंत्री राकेश शुक्ला, प्रभु दयाल कुशवाहा, देवास के लिए मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी, लता वानखेड़े. उज्जैन के लिए नारायण पंवार, आलोक संजर, मंदसौर के लिए मंत्री दिलीप जायसवाल, रणवीर सिंह रावत, रतलाम के लिए मंत्री गौतम टेटवाल, रजनीश अग्रवाल, धार के लिए मंत्री करण सिंह वर्मा, कमल पटेल. इंदौर के लिए हेमंत खंडेलवाल, यशपाल सिंह सिसोदिया, खरगोन के लिए मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, विष्णु खत्री. खंडवा के लिए मंत्री एंदल सिंह कंसाना, जगदीश अग्रवाल और बैतूल की जिम्मेदारी मंत्री राधा सिंह, राघवेंद्र गौतम को सौंपी थी.

IRCTC Tour: इतने रुपये में फ्लाइट पैकेज के जरिए करें शिमला-मनाली की सैर, होटल के साथ मिल रहा फ्री में खाना

 

 

IRCTC Shimla Kullu Manali Tour: शिमला, कुल्लू और मनाली फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक हैं. हर साल लाखों की संख्या में सैलानी यहां घूमने जाते हैं. अगर आप भी यहां की सैर की प्लानिंग कर रहे हैं तो आईआरसीटीसी आपके लिए सुनहरा मौका लेकर आया है.

आईआरसीटीसी के इस टूर पैकेज की शुरुआत 27 मार्च से होगी. यह पूरा पैकेज कुल 8 दिन और 7 रात का है. इस पैकेज में आपको त्रिवेंद्रम से चंडीगढ़ के लिए फ्लाइट मिलेगी.

आगे चंडीगढ़ से आपको शिमला, शिमला से मनाली और मनाली से चंडीगढ़ जाने का मौका मिलेगा. वहीं, चंडीगढ़ से त्रिवेंद्रम के लौटने की फ्लाइट की सुविधा मिल रही है.

इस पूरे पैकेज का शुल्क ऑक्यूपेंसी के हिसाब से होगा. सिंगल ऑक्यूपेंसी पर आपको प्रति व्यक्ति 67,500 रुपये, डबल ऑक्यूपेंसी पर प्रति व्यक्ति 53,470 रुपये और ट्रिपल ऑक्यूपेंसी पर 51,120 रुपये के हिसाब से शुल्क देना होगा.

पैकेज में आईआरसीटीसी टूर मैनेजर की सुविधा भी मिल रही है. पूरे सफर के दौरान आपको गाड़ी से सफर करने का भी मौका मिलेगा. सभी जगह का टोल, पार्किंग आदि शुल्क आईआरसीटीसी द्वारा दिया जाएगा.

पैकेज में 7 ब्रेकफास्ट और 7 डिनर की सुविधा मिलेगी. वहीं, लंच की व्यवस्था सैलानियों को खुद करनी होगी.

Antioxidants Rich Food: 40 के बाद डाइट में शामिल करें ये फूड्स, नहीं दिखेगा बुढ़ापे का असर

 

 

हमारे शरीर में एंटीऑक्सीडेंट ऐसे पदार्थ होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स के कारण कोशिकाओं को होने वाले नुकसान को रोकते में मदद करते हैं। यदि हम खाने में ऐसे Antioxidants से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं तो इससे कोशिकाओं का क्षरण रोका जा सकता है। डायटिशियन मीना कोरी के मुताबिक, 40 साल की उम्र के बाद Antioxidants फूड्स का सेवन ज्यादा करना चाहिए, क्योंकि उम्र के इस दौर में बुढ़ापा तेजी से बढ़ने लगता है। ऐसे में 40 साल के बाद डाइट में इन चीजों का सेवन ज्यादा करना चाहिए।

फाइबर के लिए खाएं ये चीजें

बढ़ती उम्र के साथ-साथ फाइबर युक्त चीजों का सेवन जरूर करना चाहिए। फाइबर फूड का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म मजबूत होता है। इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रहता है। इसके लिए फलों के साथ-साथ मोटे अनाज जैसे रागी, बाजरा, मक्का, ज्वार आदि का सेवन ज्यादा करना चाहिए।

 

हार्मोन बैलेंस रखते हैं ये फूड्स

40 की उम्र के बाद शरीर में हार्मोनल इंबैलेंस बढ़ जाता है। इसके लिए डाइट में औषधीय गुणों से भरपूर अश्वगंधा, तुलसी आदि का सेवन करना चाहिए। साथ ही ब्रोकली ,ग्रीन-टी, सेब, सूरजमुखी के बीज, कद्दू के बीज, ब्लू बेरीज के सेवन से भी हार्मोन संतुलन बना रहता है।

शरीर में नहीं होगी आयरन की कमी

आयरन की कमी आमतौर पर महिलाओं में ज्यादा देखने को मिलती है। 40 की उम्र के बाद शरीर में कमजोरी महसूस होने लगती है। इसका मुख्य कारण शरीर में आयरन की कमी भी हो सकती है। इसके लिए हरी सब्जियों के साथ-साथ मटर, कद्दू के बीज, किशमिश, गुड़, चुकंदर गाजर आदि का सेवन करें।

आयोडीन, फोलेट और कैल्शियम डाइट

बढ़ती उम्र में आयोडीन, फोलेट और कैल्शियम से भरपूर डाइट भी जरूर लेना चाहिए। इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। हरी पत्तेदार सब्जियां, बीन्स, पालक, मेथी और खट्टे फलों के सेवन से जहां शरीर को फोलेट मिलता है। वहीं दूसरी ओर कैल्शियम की कमी दूर करने के लिए दूध, दही, पनीर, बादाम, ब्रोकली आदि का सेवन करना चाहिए।

 

 

Rajya Sabha Election : उत्तर प्रदेश की दस सीटों पर मतदान प्रक्रिया पूरी, काउंटिंग शुरू

 

Rajya Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की 15 सीटों पर वोटिंग हुई। उत्तर प्रदेश की दस, कर्नाटक की चार और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर मतदान हुआ। यूपी में सपा के आठ विधायकों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

राज्यसभा के लिए मतदान दोपहर 4 बजे तक हुआ। शाम 5 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई। नतीजे रात तक आने की उम्मीद है। 15 राज्यों में राज्यसभा की 56 सीटें रिक्त हैं। इनमें 41 राज्यसभा सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

कर्नाटक में कांग्रेस के तीनों उम्मीदवार जीते

राज्यसभा चुनाव में कर्नाटक के परिणाम घोषित हो गए हैं। कांग्रेस के तीन प्रत्याशी जीत गए हैं। पार्टी की ओर से अजय माकन, नसीर हुसैन और जीसी चंद्रशेखर ने जीत हासिल की। भाजपा से नारायण भांडागे और जेडीएस से कुपेंद्र रेड्डी को जीत मिली।

उत्तर प्रदेश में रोकी गई वोटों की गिनती

यूपी में सपा और ओम प्रकाश राजभर की आपत्ति के बाद वोटों की गिनती रोक दी गई है। राजभर की पार्टी ने दो वोटों पर आपत्ति जताई है।

राज्यसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू
राज्यसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है। कुछ देर में 15 सीटों पर विजयी उम्मीदारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश राज्यसभा चुनाव में 67 विधायकों ने किया वोट
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हुआ। हिमाचल के 67 विधायकों ने वोट किया है। इसमें 9 विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग की बात सामने आई है।

बीजेपी विधायक नहीं देना चाहते जेडीएस को वोट- डीके शिवकुमार
राज्यसभा चुनाव में क्रॉस मतदान पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, राज्य में भाजपा को 65 वोट मिले थे। बीजेपी के विधायकों ने जेडीएस उम्मीदवार को मतदान देने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसलिए 45 में 48 वोट उन्होंने लिए हैं।

हम भाजपा के साथ- राजा भैया
राजा भैया ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा के साथ हैं। पार्टी के आठों उम्मीदवार जीत रहे हैं। समाजवादी पार्टी को डर है। इसलिए गलत बयानबाजी कर रही है।

बीजेपी सभी आठ सीटें जीतेगी- केशव प्रसाद मौर्या
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि भाजपा आठ सीटें जीतेगी। यह स्पष्ट हो गया कि सपा में अंतर्कलह का स्तर क्या है। यदि देश के विकास के लिए किसी ने बीजेपी प्रत्याशियों को वोट दिया है, तो हम उसका स्वागत करते हैं।

असंगठित और गिग वर्कर्स के लिए केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, 40 और 22...

0
नई दिल्ली | 4 नवंबर 2026 देश के करोड़ों असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों, डिलीवरी पार्टनर्स, ऐप आधारित टैक्सी चालकों और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को सामाजिक सुरक्षा...
nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...