Kisan Andolan News: संयुक्त किसान मोर्चा शामिल नहीं, चढूनी गुट भी दूर, कौन हैं किसान आंदोलन करने वाले संगठन

United Kisan Morcha

 

Farmers Protest News: देश में एक बार फिर किसान आंदोलन पर उतर आए हैं। पंजाब और हरियाणा सहित कुछ प्रदेशों से किसान दिल्ली पहुंच चुके हैं। किसानों को राजधानी में घुसने से रोकने के लिए सुरक्षा के कढ़े इंतजाम किए गए हैं। सिंधु बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, टिकरी बॉर्डर, इरौंदा बॉर्डर और शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा बल तैनात है। किसानों के विरोध प्रदर्शन के कारण दिल्ली से लगी सीमाओं पर भीषण जाम लग गया है।

 

इस बार आंदोलन की अगुवाई संयुक्त किसान (अराजनैतिक) और किसान मजदूर मोर्चा कर रहे हैं। दोनों संगठन पहले संयुक्त किसान मोर्चा का हिस्सा रहे हैं। किसान मजदूर मोर्चा 18 किसानों का ग्रुप हैं। सरवन सिंह पंढेर जिसके संयोजक हैं। दोनों ही समुहों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के किसान शामिल हैं।

कौन संगठन कर रहे दिल्ली चलों की अगुवाई

कृषि कानूनों के रद्दे होने के बाद जब किसानों ने वापस लौटना शुरू किया, तो कृषि समूहों के बीच मतभेद पैदा हो गए। जिससे समूहों के कई विभाजन हो गए। अब सक्रिय किसान संगठनों की संख्या करीब 50 है, जबकि 2020 में 32 थी। 200 से अधिक किसान संगठन दिल्ली कूच में शामिल हैं।

जगजीत सिंह डल्लेवाल ने बनाया अलग संगठन

जगजीत सिंह डल्लेवाल के नेतृत्व में कृषि संगठन बीकेयू ने छोटे समूहों को साथ लिया है। एक संगठन एसकेएम (गैर-राजनीतिक) का गठन किया है। इसमें मप्र, हरियाणा और राजस्थान के किसान समूह शामिल हैं। इसनें किसान मजदूर मोर्चा के साथ मिलकर दिल्ली चलो के आह्वान के साथ अमृतसर और बरनाला में रैलियां की। डल्लेवाल पहले संयुक्त किसान मार्चा का हिस्सा रहे हैं। बार में बलबीर सिंह राजेवाल के साथ मिलकर संगठन बना लिए।

किसान मजदूर मोर्चा

10 किसान समूहों ने मिलकर किसान मोर्च का गठन किया है। इसके संयोजर सरवन सिंह पंढेर है। इस संगठन में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश के एसकेएम (गैर-राजनीतिक) जुड़े हुए हैं। इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन, ऑल इंडिया किसान फेडरेशन, किसान संघर्ष कमेटी पंजाब, बीकेयू (मानसा) और आजाद किसान संघर्ष कमेटी एक साथ आ गए हैं।

गुरनाम सिंह चढूनी ने दूरी बनाई

किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने आंदोलन से दूरी बना ली है। उन्होंने किसानों के दिल्ली कूच पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि उन नेताओं को अलग रखा गया है, जो पिछले आंदोलन में शामिल थे। गुरनाम ने कहा कि पिछली बार तय हुआ था कि जरूरत पड़ने पर आंदोलन दोबारा किया जाएगा। अब किसान फिर से प्रदर्शन करने जा रहे हैं, तो उन्हें पहले किसान यूनियनों की बैठक बुलानी थी। हमसे परामर्श तक नहीं किया। संयुक्त किसान मोर्चा के नेता हनन मोल्ला ने कहा कि ऑल इंडिया किसान सभा संयुक्त किसान मोर्चा का दल है। हम प्रदर्शन में शामिल नहीं है। संयुक्त किसान मोर्चा से कुछ दल अलग हो गए और यह आंदोलन उन्होंने बुलाया है।

प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना कार्यक्रम के तहत स्वरोजगार सेमिनार संपन्न

भोपाल, कोलार उपनगर में वर्मा टाइपिंग एंड कंप्यूटर ट्रेनिंग सोसाइटी द्वारा एकदिवसीय स्वरोजगार सेमिनार आयोजित किया गया। जिसमें युवा वर्ग को रोजगार के लिए प्रेरित किया गया और उन्हें शासन से प्राप्त सुविधाओं की जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया गया कि अपना स्वयं का रोजगार कैसे स्थापित कर सकते हैं ।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर खाद्य उद्यानिकी विभाग से डीआरपी सुमंत निवारे उपस्थित हुए जिन्होंने केंद्रीय योजना PMFME प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के बारे में विस्तार में बताया और युवा वर्ग को विश्वास दिलाया कि आप अपना स्वयं का व्यवसाय कितनी आसानी से कर सकते हैं और साथ में वर्मा टाइपिंग के संचालक प्रकाश वर्मा, हरीश यादव, दिनेश डाबी, वंदना वर्मा, सपना राजपूत, ऋतु श्रीवास्तव एवं छात्र- छात्राएं मौजूद रहे।

MP rajyasabha election : कमलनाथ या सोनिया कौन बनेगा मध्यप्रदेश से राज्यसभा सांसद

जिंदा हो तो जिंदा दिखना चाहिए ,,, क्या तो फिर दोहराई जायेगी 2020 की कहानी,, किंग मेकर कमलनाथ सीधे राज्यसभा जायेंगे या भाजपा मार्ग से, सवाल तो चर्चा में बने हुए है।

मध्य प्रदेश में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए 15 फरवरी को नामांकन पर्चे भरने की अंतिम तारीख है लेकिन अब तक न तो भाजपा और न ही कांग्रेस ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा की है। पांच से ज्यादा प्रत्याशियों के नामांकन पर्चे भरे जाने की स्थिति में चुनाव कशमकश भरा हो सकता है लेकिन क्रास वोटिंग पर सबकी नजरें होंगी। मगर इसके पहले प्रत्याशी चयन को लेकर भाजपा और कांग्रेस एक-दूसरे की ओर देख रहे हैं क्योंकि कांग्रेस में एक सीट के लिए तीन दावेदार हैं व सोनिया गांधी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट पर जाने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को प्रस्ताव भेजे जाने से घमासान मच गया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ राज्यसभा सीट के लिए दावेदारी किए हुए हैं और यही वजह मानी जा रही है कि उनका रास्ता रोकने के लिए सोनिया गांधी के एमपी से राज्यसभा चुनाव में उतारे जाने का प्रस्ताव भेजा गया है।

राज्यसभा चुनाव के पहले पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पार्टी के सभी विधायकों और पूर्व विधायकों को 13 फरवरी को डिनर पर आमंत्रित किया है। जिसके लिए आमंत्रण पत्र भी भेज दिए गए हैं। कमलनाथ के इस भोज को राज्यसभा चुनाव से पहले की राजनीति की रणनीति माना जा रहा है जिसमें चुनाव के नामांकन पर्चे में प्रस्तावक विधायकों के हस्ताक्षर भी करवाये जा सकते है।

गौरतलब है कि इसी तरह की स्थितियां 2020 में राज्यसभा चुनाव के समय भी बनी थीं जब ज्योतिरादित्य सिंधिया को राज्यसभा भेजे जाने से रोकने के लिए तब कमलनाथ-दिग्विजय सिंह ने सिंधिया का नाम दूसरे क्रम पर करने की रणनीति बनाई थी। तब बनी परिस्थितियों से बचते हुए सिंधिया ने भाजपा का दामन थाम लिया था और भाजपा ने उन्हें राज्यसभा भेजकर उनको सहारा दिया था। आज वही परिस्थितियां कमलनाथ के सामने बनती नजर आ रही हैं और तब सिंधिया ने भी अपने भाजपा में जाने की चर्चाओं का कई बार खंडन किया था।

INDIAN army vacancy सेना में भर्ती – ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरु

भोपाल: सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल द्वारा सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2024 को इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जारी की जाएगी। पूर्व में इसके लिए 8 फरवरी से 21 मार्च तिथि नियत थी, जिसमें संशोधित करते हुए भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया अब 13 फरवरी से प्रारंभ होकर 23 मार्च 2024 तक खुली रहेगी। आवेदन अग्निवीर (पुरूष) की जनरल, तकनीकी, क्लर्क, ट्रेडसमैन आठवीं पास, ट्रेडसमैन दसवीं पास, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस), नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट, सिपाही फार्मा, हवलदार एस.ए.सी और धर्मगुरु के पदों के लिए जारी किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल और मई में होने की संभावना हैं।

सेना मुख्यालय ने संशोधन करके सेना भर्ती कार्यालय भोपाल के अधिकार क्षेत्र में अब कुल 15 जिलों को सम्मिलित किया गया है, जिनमें भोपाल, बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, हरदा, राजगढ, रायसेन, सीहोर, विदिशा, गुना, अशोकनगर, पन्ना, दमोह, नरसिंहपुर और पांढुर्ना हैं। इन सभी जिलों के रोजगार अधिकारी और उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि आगे की कार्यवाही इसी के अनुसार करें।

सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल ने इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी है कि अपना यूजर आईडी और पासवर्ड भारतीय सेना की साईट www.joinindianarmy.nic.in पर बनाकर तैयार रखें, जिससे ऑनलाइन पंजीकरण करने में ज्यादा समय न लगे। किसी भी स्पष्टीकरण / सहायता के मामले में उम्मीदवार कोह-ए-फिजा रोड, सेना भर्ती कार्यालय, भोपाल पर दूरभाष संख्या 0755-2540954, 9039018588 पर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को यह सलाह दी गई है कि पंजीकरण के दौरान जो ई-मेल आईडी एंव मोबाईल नम्बर का विवरण दिया गया है, उसे अपने पास एक साल तक सुरक्षित रखें, जिससे उन्हें भर्ती संबधित जानकारी आसानी से मिल सके।

Eagle Box Office Collection Worldwide: दुनियाभर में ‘ईगल’ ने भरी ऊंची उड़ान! 3 दिनों में 30 करोड़ के पार हुई रवि तेजा की फिल्म

'Eagle' flies high worldwide

 

Eagle: रवि तेजा की फिल्म ‘ईगल’ 9 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई है. फिल्म दर्शकों को पसंद आ रही है और ये अच्छी कमाई भी कर रही है. ‘ईगल’ को रिलीज हुए चार दिन हो गए हैं और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा बनाया हुआ है. घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ रवि तेजा की फिल्म दुनियाभर में धमाल मचा रही है और हर रोज करोड़ों का कारोबार कर रही है.

‘ईगल’ के तीन दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन सामने आ चुका है, जिसके मुताबिक फिल्म ने तीन दिनों में तीस करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. पहले दिन फिल्म ने वर्ल्डवाइड 11.90 करोड़ और दूसरे दिन 9 करोड़ कमाए थे. वहीं अब ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला की मानें तो रवि तेजा की फिल्म ने तीसरे दिन के कलेक्शन के साथ तीन दिनों में कुल 30.6 करोड़ रुपए बटोर लिए हैं.

दुनियाभर में छापे इतने नोट!

रमेश बाला ने एक्स पर फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन पोस्टर शेयर करते हुए लिखा- मुझे बहुत अच्छा लगा! ‘ईगल’ ने 3 दिनों में दुनिया भर में 30 करोड़ से ज्यादा की कमाई की.

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी ‘ईगल’ का जलवा

बता दें घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी ‘ईगल’ का जलवा कि ‘ईगल’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी हर रोज करोड़ों में खेल रही है. फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 6.2 करोड़ की ओपनिंग की थी. वहीं दूसरे दिन फिल्म ने 5 करोड़ कमाए तो तीसरे दिन का कलेक्शन 4.85 करोड़ रुपए रहा. इस तरह तेलुगु और हिंदी, दो भाषाओं में रिलीज हुई रवि तेजा की इस फिल्म ने तीन दिनों में कुल 16.5 करोड़ रुपए का बिजनेस किया.

‘ईगल’ की स्टारकास्ट

कार्तिक गट्टमनेनी के डायरेक्शन में बनी ‘ईगल’ के स्टारकास्ट की बात करें तो फिल्म में रवि तेजा लीड रोल में हैं. वहीं काव्या थापर, अनुपमा परमेश्वरन, विनय राय, नवदीप और मधु भी फिल्म का हिस्सा हैं.

Basant Panchami 2024: इस साल 14 फरवरी को बसंत पंचमी पर निर्मित हो रहे 3 दुर्लभ संयोग

Basant Panchami on 14th February

 

Basant Panchami 2024: सनातन धर्म में हर साल बसंत पंचमी पर्व उत्साह के साथ मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाई जाती है और इस दिन ज्ञान की देवी सरस्वती माता की पूजा विधि-विधान के साथ की जाती है। पंडित चंद्रशेखर मलतारे यहां बसंत पंचमी पर बनने वाले दुर्लभ योग और इनके शुभ मुहूर्त के बारे में जानकारी दे रहे हैं।

सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त

इस साल बसंत पंचमी 14 फरवरी को मनाई जाएगी। सरस्वती जी की पूजा के लिए शुभ समय 5 घंटे मिलेंगे। पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 07 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक रहेगा। पौराणिक मान्यता है कि बसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्वती प्रकट हुई थी और संसार में ज्ञान का प्रवाह शुरू हुआ था। इस दिन देवी सरस्वती की पूजा करने से बुद्धि, विवेक और गुण-ज्ञान की प्राप्ति होती है।

बसंत पंचमी पर शुभ संयोग

पंडित चंद्रशेखर मलतारे के मुताबिक, बसंत पंचमी के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रेवती नक्षत्र और अश्विनी नक्षत्र सहित कई दुर्लभ संयोग निर्मित हो रहे हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, 14 फरवरी को मकर राशि में बुध, मंगल और शुक्र एक साथ रहेंगे। ऐसे में त्रिग्रही योग रेवती नक्षत्र में निर्मित हो रहा है। ब्रह्मवैवर्त पुराण में कहा गया है कि बसंत पंचमी तिथि से ही अक्षराम्भ, विद्या आरंभ करना शुभ होता है।

FD Interest Rate: पीएनबी और एक्सिस सहित कई बैंकों ने एफडी पर ब्याज दरें बढ़ाई, कहां मिलेगा ज्यादा फायदा

increased interest rates on FD

 

FD Interest Rate: पंजाब नेशनल बैंक, एचडीएफसी, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। अगर आप एफडी कराने की सोच रहे हैं तो इन बैकों की नई ब्याज दरों के बारे में पता होना चाहिए। आज हम आपको प्रमुख बैंक दो करोड़ से कम की एफडी पर कितना ब्याज दे रहे हैं। इसके बारे में बताने जा रहे हैं, ताकि आप सही जगह निवेश कर सकें।

ब्याज दरें एचडीएफसी बैंक आईसीआईसी बैंक एक्सिस बैंक पंजाब नेशनल बैंक एसबीआई इंडसइंड बैंक
1 साल 6.60 प्रतिशत 6.70 प्रतिशत 6.70 प्रतिशत 6.75 प्रतिशत 6.80 प्रतिशत 7.75 प्रतिशत
2 साल 7.00 प्रतिशत 7.10 प्रतिशत 7.10 प्रतिशत 6.80 प्रतिशत 7.00 प्रतिशत 7.75 प्रतिशत
3 साल 7.00 प्रतिशत 7.00 प्रतिशत 7.10 प्रतिशत 7.00 प्रतिशत 6.50 प्रतिशत 7.25 प्रतिशत
5 साल 7.00 प्रतिशत 7.00 प्रतिशत 7.00 प्रतिशत 6.50 प्रतिशत 6.50 प्रतिशत 7.25 प्रतिशत

एफडी से मिलने वाले ब्याज पर लगता है टैक्स

फिक्स्ड डिपॉजिट से मिलने वाला ब्याज टैक्सेबल होता है। एक साल की एफडी का ब्याज वार्षिक आय से जुड़ता है। कुल इनकम के आधार पर टैक्स स्लैब निर्धारित है। एफडी पर अर्जिक ब्याज को इनकम फ्रॉम अदर सोर्सेज माना जाता है। इसलिए इसे टीडीएस के तहत चार्ज किया जाता है।

अगर आपकी इनकम एक साल में 2.5 लाख रुपये से कम है। ऐसे में बैंक एफडी पर टीडीएस नहीं वसूलता है। इसके लिए फॉर्म 15जी या 15एच जमा करना पड़ता है। यदि एफडी से ब्याज इनकम एक वर्ष में 40 हजार रुपये से कम है, तो टीडीएस नहीं कटता है। अगर ब्याज आय 40 हजार से अधिक है तो 10 प्रतिशत टीडीएस कटता है। वहीं, पैन कार्ड नहीं देने पर बैंक 20 प्रतिशत टीडीएस वसूल सकता है।

Kisan Andolan Delhi: आंदोलन में हिस्सा लेने दिल्ली जा रहे 50 किसानों को भोपाल में हिरासत में लिया

detained in Bhopal

 

Kisan Andolan Delhi: भोपाल। किसान नेता शिव कुमार शर्मा उर्फ कक्काजी को दिल्ली जाने से रोकने के बाद अब ट्रेनों से दिल्ली जा रहे किसानों को भी रोका जा रहा है। बेंगलुरु से नई दिल्ली जाने वाली कनार्टक एक्सप्रेस से किसान आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे करीब 50 लोगों को रविवार रात भोपाल में ट्रेन से उतारकर हिरासत में ले लिया गया।

इनमें अधिकतर नर्मदापुरम, रायसेन और इटारसी के किसान शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी को अज्ञात स्थल पर एक मैरिज हाल में रखा गया है। इसमें एक किसान नेता की पत्नी के घायल होने भी की जानकारी मिली है। फिलहाल इस मामले में पुलिस का कोई अधिकारी बात करने को तैयार नहीं है। उनका सिर्फ इतना ही कहना है कि दिल्ली जा रहे लोगों की निगरानी की जा रही है।

बता दें कि संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हरियाणा में प्रदर्शन कर रहे हैं। 13 फरवरी को उनका दिल्ली में प्रदर्शन का आह्वान है। इसमें शामिल होने को लेकर ही किसान दिल्ली जा रहे हैं।

दिल्ली जाने से रोके जाने के बाद किसान नेता शिव कुमार शर्मा ने भी कहा कि मध्य प्रदेश में किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है और उनसे अभद्रता की जा रही है। बता दें कि शर्मा को रविवार को दोपहर तीन बजे भोपाल के नजदीक 11 मील चौराहे स्थित उनके घर से हिरासत में लिया गया था और डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था। वे फिलहाल अपने घर पर ही हैं।

MP News: ‘भोपाल के इस कार्यालय से होगी 29 लोकसभा सीटों की मॉनिटरिंग’ क्या बोले सीएम मोहन यादव?

Monitoring of 29 Lok

 

Lok Sabha Elections 2024: बीजेपी ने राजधानी भोपाल में लोकसभा कार्यालय का शुभारंभ किया है. कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, लोकसभा चुनाव के प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की तरफ से विधिवत पूजा-अर्चना कर की गई. बताया जा रहा है कि प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों की मॉनिटरिंग इसी कार्यालय से की जाएगी.

लोकसभा चुनावों को लेकर बीजेपी ने प्रदेश की सभी 29 सीटों को सात कलस्टरों में बाटा है. बीजेपी कलस्टर स्तर पर अपने कार्यालय खोल रही है. इन्हीं कार्यालय से 4-5 लोकसभा के चुनाव प्रचार अभियान का संचालन किया जाएगा. इसी सिलसिले में आज राजधानी भोपाल चुनाव कार्यालय खोला गया है. राजधानी भोपाल के चुनाव कार्यालय से प्रदेश के सभी कलस्टर पर सीटों की मॉनिटरिंग की जाएगी.

वोट प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य

गौरतलब है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने प्रदेश की 29 सीटों में से 28 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि छिंदवाड़ा की एक लोकसभा सीट बीजेपी हार गई थी. यहां पूर्व सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ ने चुनाव जीता था. 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 58 प्रतिशत वोट मिले थे. इस बार होने जा रहे लोकसभा चुनाव में बीजेपी का लक्ष्य है कि 58 फीसदी वोट प्रतिशत बढ़कर 70 प्रतिशत तक पहुंचे. बीजेपी वोट प्रतिशत बढ़ाने के लक्ष्य को साधकर ही काम कर रही है.

सीएम मोहन यादव ने क्या कहा?

लोकसभा कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. सीएम यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश लगातार विकास पथ अग्रसर है. डबल इंजन की सरकार की वजह से हमारा मध्य प्रदेश भी लगातार विकास के नए आयाम छू रहा है.

बीजेपी ने प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों को 7 कलस्टर में बांटा है, जिसमें भोपाल, जबलपुर, रीवा, इंदौर, सागर, ग्वालियर और उज्जैन शामिल हैं. ग्वालियर कलस्टर का प्रभारी भूपेन्द्र सिंह को बनाया गया है, जबकि भोपाल का राजेन्द्र शुक्ल, सागर कलस्टर प्रभारी नरोत्तम मिश्रा, रीवा की जिम्मेदारी प्रहलाद पटेल, जबलपुर के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग उज्जैन और डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा को इंदौर का कलस्टर प्रभारी बनाया है.

MP Politics: क्या मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाएंगी सोनिया गांधी? पांचों सीट जीतने के लिए BJP का यह है गेम प्लान!

Sonia Gandhi go to Rajya Sabha

 

 

Sonia Gandhi: मध्यप्रदेश की पांच राज्यसभा सीटों पर चुनाव का एलान हो चुका है। विधायकों की संख्या बल के हिसाब से चार सीटें भाजपा और एक सीट कांग्रेस को मिलनी तय मानी जा रही है। लेकिन कांग्रेस की इस एक सीट को लेकर सियासी गलियारों में कई नेताओं को नाम की चर्चा हो रही है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का नाम भी राज्यसभा के लिए लिया जा रहा है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने कांग्रेस आलाकमान को पत्र लिखा है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को मध्य प्रदेश से राज्यसभा भेजने की सिफारिश की है। दोनों नेताओं ने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखा है। इसमें सोनिया गांधी को राज्यसभा भेजने का आग्रह किया है। उमंग सिंगार का कहना है कि सोनिया गांधी पार्टी की वरिष्ठ नेता हैं, इसलिए हम चाहते हैं वह मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाएं, इसके लिए हमने पार्टी आलाकमान को पत्र लिखा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ को लेकर भी उमंग सिंघार ने बड़ा बयान दिया है, उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने राज्यसभा जाने से इंकार किया है। कमलनाथ से हमारी बातचीत हुई है। उन्होंने यह बात स्पष्ट कर दी है कि वह राज्यसभा नहीं जाना चाहते हैं। सोनिया गांधी रायबरेली से लोकसभा सदस्य हैं, लेकिन इस बार उनके राज्यसभा जाने की चर्चा तेज हैं।

प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि सोनिया गांधी को लेकर पूरे देश में यह भाव है कि उन्होंने प्रधानमंत्री का पद त्यागा है। अगर वह मध्यप्रदेश से राज्यसभा जाती हैं, तो मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इससे मध्यप्रदेश का सम्मान बढ़ेगा। साथ ही मध्यप्रदेश के सम्मान में ताकत आएगी। पटवारी ने कहा कि यह सिर्फ मेरी मांग नहीं है। यह कमलनाथ जी की भी मांग है। सोनिया गांधी से मिलकर उन्होंने भी आग्रह किया है। एमपी के सारे नेताओं ने कहा है कि अगर सोनिया गांधी यहां से राज्यसभा जाती हैं, तो इससे अच्छा क्या होगा। इसके साथ ही जीतू पटवारी ने कहा कि अगर कमलनाथ जी का मन होगा, तो हम सभी लोग उनके साथ हैं। वह हमारे सीनियर नेता हैं।

इसके साथ ही अपनी दावेदारी पर जीतू पटवारी ने कहा कि हमें पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बनाया है। ऐसे में यह जरूरी नहीं है कि एक ही व्यक्ति को सभी पद मिलें। मैंने राज्यसभा के लिए कोई डिमांड नहीं की है और न ही करूंगा। जीतू पटवारी ने कहा कि मुझे पार्टी कहेगी तो भी मेरी ना है। राज्यसभा के लिए बहुत योग्य लोग हैं। मैं किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवार नहीं था।

दरअसल, कांग्रेस ने अभी तक राज्यसभा के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं किया है। मध्य प्रदेश की 5 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होना है, कांग्रेस के पास 66 विधायक हैं, इस हिसाब से पार्टी को एक राज्यसभा सीट मिलना तय मानी जा रही है, लेकिन चर्चा यह भी हैं कि भाजपा पांचों सीटों पर प्रत्याशी उतार सकती हैं,अगर ऐसा होता है तो मामला दिलचस्प हो सकता है।

अरुण यादव के नाम की भी चर्चा

हाल ही में सोनिया गांधी और कमलनाथ के नाम की चर्चा अब तक सामने नहीं आई हैं। अरुण यादव और जीतू पटवारी का नाम भी राज्यसभा की रेस में शामिल था। क्योंकि कांग्रेस के राजमणि पटेल का कार्यकाल खत्म हो रहा है, जो ओबीसी से आते हैं, ऐसे में अरुण यादव और जीतू पटवारी का पक्ष भी मजबूत माना जा रहा था, क्योंकि दोनों नेता ओबीसी वर्ग से आते हैं, लेकिन जैसे ही कमलनाथ और सोनिया गांधी का नाम सामने आया, तो मध्यप्रदेश में राज्यसभा के समीकरण बदलते हुए नजर आ रहे हैं।

भाजपा की नजर राज्यसभा की पांचों सीटों पर

कमलनाथ और नकुलनाथ की भाजपा में आने की चर्चाओं के बीच एक चर्चा इस बात की भी है कि भाजपा राज्यसभा की पांचों सीटों पर कब्जा जमाना चाहती है। पार्टी सूत्रों का दावा है कि भाजपा सभी पांच सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी और पांचों जीतने की कोशिश करेगी। इसके लिए उन्हें 163 के अलावा 27 विधायकों की और जरूरत होगी। इस नंबर को हासिल करने की रणनीति पर काम शुरू हो चुका है। कई कांग्रेस विधायकों से भाजपा के नेता संपर्क कर रहे हैं।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...