MP News: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हमीदिया हॉस्पिटल में हरदा दुर्घटना पीड़ित मरीज़ों का कुशल-क्षेम पूछा

well-being of Harda

 

परिजन को ढाढ़स बँधाया, समुचित उपचार के दिये निर्देश

MP News: भोपाल | उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हमीदिया हॉस्पिटल में हरदा दुर्घटना पीड़ितों से मुलाक़ात की और कुशल-क्षेम पूछा। उन्होंने मरीज़ों के परिजन को ढाँढ़स बँधाया और आश्वस्त किया कि इलाज में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने प्रत्येक मरीज़ के चल रहे उपचार कार्यों की जानकारी प्राप्त कर समुचित उपचार के निर्देश दिये।

उल्लेखनीय है कि हमीदिया हॉस्पिटल में वर्तमान में हरदा दुर्घटना के 27 पीड़ित मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें 7 महिलाएँ और 20 पुरुष हैं। 11 मरीज़ों की सर्जरी की गयी है। 26 मरीज़ों की स्थिति स्थिर है। एक मरीज़ आईसीयू में उपचाररत हैं। आयुक्त चिकित्सा शिक्षा तरुण पिथौड़े, डीन मेडिकल कॉलेज भोपाल डॉ. सलिल भार्गव, अधीक्षक हमीदिया चिकित्सालय डॉ आशीष गोहिया उपस्थित थे।

MP Assembly Budget Session: राज्यपाल के अभिभाषण के बाद मप्र विधानसभा की कार्यवाही स्‍थगित, विपक्ष ने किया हंगामा

proceedings adjourned after

 

MP Assembly: भोपाल । मध्‍य प्रदेश की 16वीं विधानसभा का पहला बजट सत्र बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरू हो गया। विपक्ष के हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार सुबह 11 बजे तक स्‍थगित कर दी गई।

यह सत्र 19 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल नौ बैठकें होंगी। कुल 13 दिन चलने वाले सत्र में 2303 प्रश्न भेजे गए हैं। इनमें 1163 तारांकित हैं। चार स्थगन, 259 ध्यानाकर्षण और 12 अशासकीय संकल्प आएंगे।

सदन की कार्यवाही राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ शुरू हुई। राज्यपाल जब अपना अभिभाषण पढ़ रहे थे, उसी दौरान कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा के संकल्प पत्र की प्रतियां सदन में लहराई और नारेबाजी शुरू कर दी।

कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर जनता से धोखेबाजी का आरोप लगाया और सदन से बहिर्गमन कर गए। राज्यपाल का अभिभाषण पूरा होने के बाद कृतज्ञता ज्ञापन रामेश्वर शर्मा ने प्रस्तुत किया। इसके बाद सदन की कार्यवाही गुरुवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

गिनाई सरकार की उपलब्धियां

बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल मंगुभाई पटेल के अभिभाषण के साथ हुई। राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में 50 लाख से अधिक लोगों को लाभान्वित किया गया है। जहां-जहां मध्य प्रदेश में श्री राम और श्री कृष्ण के कदम पड़े हैं उन स्थानों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जाएगा। 724 किलोमीटर लंबी 10000 रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात मिली है। केन-बेतवा, पार्वती- कालीसिध-चंबल लिंक परियोजना प्रदेश विकास में मील का पत्थर साबित होगी। राज्यपाल ने कहा कि पीएम जनमन योजना अंतर्गत विशेष पिछड़ी जनजातीय के हित में विभिन्न काम शुरू करने का निर्णय लिया है। 23 जिलों में बैगा सहरिया एवं भारिया जनजाति के 11 लाख से अधिक भाई बहन लाभांवित होंगे। उन्‍होंने कहा कि तीर्थस्‍थलों के लिए हेलीकाप्‍टर सेवा आरंभ की जाएगी।

विपक्षी विधायकों ने की नारेबाजी

राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान विपक्षी कांग्रेस के विधायकों ने भाजपा के संकल्प पत्र की प्रतियां सदन में लहराई और राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान नारेबाजी शुरू कर दी। उन्होंने सरकार पर जनता से धोखेबाजी का आरोप लगाया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि अभिभाषण में न तो धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल करने का उल्लेख है न ही गेहूं का मूल्य 2700 रुपये देने की बात है। 450 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का भी उल्लेख नहीं है। नारेबाजी करते हुए कांग्रेस के सदस्य सदन के बाहर निकल गए।

सात मंत्रियों को जिम्मेदारी

मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने विधानसभा में उत्तर देने के लिए सात मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी है. इनमें चार राज्यमंत्री और तीन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) शामिल हैं। बजट सत्र में सरकार अपनी योजनाओं के अनुमानित खर्च के लिए लेखानुदान लाएगी, बजट पेश नहीं किया जाएगा। राज्यपाल के अभिभाषण पर प्रस्तुत कृतज्ञता ज्ञापन पर चर्चा के लिए सोमवार 12 फरवरी तथा मंगलवार 13 फरवरी का दिन निर्धारित किया गया है।

बजट सत्र में किस दिन क्या होगा

आठ को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य, नौ को प्रश्नोत्तर, शासकीय कार्य. अशासकीय कार्य. 10-11 फरवरी को अवकाश. 12 से 15 फरवरी तक प्रश्नोत्तर एवं शासकीय कार्य, 16 को प्रश्नोत्तर, शासकीय, अशासकीय कार्य., 17-18 फरवरी को अवकाश और 19 फरवरी को प्रश्नोत्तर और शासकीय कार्य होगा।

अभिभाषण का नहीं श्रीराम मंदिर का विरोध कर रही है कांग्रेस- रामेश्वर शर्मा

 

राज्यपाल ने अपने अभिभाषण के आरंभ में ही अयोध्या जी में श्रीराम लला के भव्य मंदिर निर्माण की चर्चा की जिससे कांग्रेस को भारी तकलीफ़ हुई । इसलिए कांग्रेस राज्यपाल के अभिभाषण का विरोध नहीं कर रही है अपितु रामलला के मंदिर निर्माण का विरोध कर रही है। यह विचार भाजपा विधायक और पूर्व प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने मध्यप्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के मुद्दे पर मीडिया से चर्चा करते हुए व्यक्त किए। मीडिया के सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है जो कांग्रेस के प्राण उड़ा दे रही है। इसलिए मध्यप्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के विरोध के बहाने कांग्रेस रामलला के मंदिर निर्माण का विरोध कर रही है। कुल मिलाकर यह अभिभाषण का विरोध नहीं है अपितु अयोध्या में रामलला के मंदिर निर्माण का विरोध है। सीधी बात है कांग्रेस को राम नहीं भाते और श्रीराम को कांग्रेस नहीं भाती।

 

Kolar road Bhopal: 10 फरवरी को बैरागढ़ चीचली कोलार में एक शाम खाटू वाले के नाम

 

भोपाल, राजधानी के उपनगर कोलार में फेमस भजन गायिका वैशाली रैकवार द्वारा 10 फरवरी को द्वारा एक शाम खाटू श्याम के नाम कार्यक्रम में प्रस्तुति दी जाएगी। श्याम रफ्तार म्यूजिकल ग्रुप भोपाल की इस प्रस्तुति में शामिल हो रहे है भजन गायक विपिन चौबे, चेतन शर्मा। कार्यक्रम आयोजक समाजसेवी अमन जात ने बताया समाजसेवी अजय बैरागी के जन्मोत्सव के अवसर पर एक शाम खाटू वाले के नाम 10 फरवरी 2024 रात्रि 7 बजे से DP चौराहा धोली खदान बैरागढ़ चीचली कोलार रोड पर आयोजित हो रहा है।

 

कार्यक्रम के मुख्य संरक्षक है सौरभ यादव, राहुल बैरागी, अंकिता दुबे, संरक्षक है संतोष मालवीय,मनोहर योगी, अशोक मालवीय, आयोजक है अमन जाट,मोहित नाथ, रोनित मीना एवं चरण सेवा अरदास संकीर्तन परिवार रजि.भोपाल

 

Varun Kumar: दो दिन पहले पंजाब पुलिस में DSP बने हॉकी खिलाड़ी पर FIR, युवती ने दुष्कर्म का केस दर्ज कराया

FIR against the hocke

 

Indian Hockey Defender Varun Kumar: बेंगलुरु पुलिस ने भारतीय हॉकी डिफेंडर वरुण कुमार के खिलाफ POCSO के तहत एक युवती के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज किया है, जब वह नाबालिग थी। 22 वर्षीय महिला ने 2018 में इंस्टाग्राम पर हॉकी खिलाड़ी से मिलने के बाद शादी के बहाने उसके साथ रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि जब वह 17 वर्ष की थी। तब वरुण ने उसके साथ कई मौकों पर बलात्कार किया।

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित है वरुण कुमार

अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा कि जब वह वरुण कुमार से मिली तो बेंगलुरु में भारतीय खेल प्राधिकरण केंद्र में प्रशिक्षण ले रही थी। 2021 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित वरुण को हाल ही में पंजाब पुलिस में DSP के पद में पदोन्नत किया गया है।

बेंगलुरु पुलिस ने केस किया दर्ज

बेंगलुरु पुलिस ने एक बयान में कह कि महिला से प्राप्त शिकायत के आधार पर हमने सोमवार को हॉकी खिलाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वरुण कुमार टोक्यो ओलंपिक के लिए भारतीय स्टैंडबाय लिस्ट में थे। फिलहाल एफआईएच प्रो लीग के लिए भुवनेश्वर में राष्ट्रीय टीम के साथ ट्रेनिंग ले रहे हैं। भारतीय हॉकी टीम को 10 फरवरी को स्पेन से भिड़ना है। बता दें हिमाचल प्रदेश के रहने वाले वरुण ने 2017 में भारत के लिए पर्दापण किया था।

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए, आज ही अपनाएं ये वास्तु उपाय, मिलेंगे लाभ

adopt these Vastu remedies

Vastu Tips: आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए, आज ही अपनाएं ये वास्तु उपाय, मिलेंगे लाभ

Vastu Tips: वास्तुशास्त्र को सनातन धर्म में बहुत महत्व दिया गया है। घर में वास्तु दोष होने के कारण व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही तरक्की में भी रुकावट आती है। घर का वास्तु शास्त्र सही न होने से परिवार में भी अशांति बनी रहती है। कहा जाता है कि घर में रखी कुछ चीजें वास्तु शास्त्र से संबंधित होती हैं। वास्तु के अनुसार, घर में कुछ चीजें रखी जाएं, तो सकारात्मक ऊर्जा आती है और वास्तु दोष दूर होता है।

तुलसी का पौधा

तुलसी के पौधे को शुभ माना जाता है। इस पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है और तुलसी को माता लक्ष्मी का रूप माना जाता है। तुलसी का पौधा घर के मुख्य दरवाजे पर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इससे आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है।

चांदी का सिक्का

सोने से पहले अपने तकिए के नीचे एक चांदी का सिक्का रखें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से बुध और मंगल ग्रह का अशुभ प्रभाव खत्म हो जाता है। क्योंकि इन ग्रहों के अशुभ प्रभाव से मनुष्य को कष्ट झेलने पड़ते हैं।

खाली न रखें तिजोरी

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी भी अपनी तिजोरी या पर्स को खाली नहीं रखना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही देवी लक्ष्मी भी नाराज हो जाती हैं। इसलिए अपना पर्स या तिजोरी कभी भी खाली न रखें।

कपूर जलाएं

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रतिदिन पूजा करते समय कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा भी घर में बनी रहती है। आपको प्रतिदिन घर में कपूर जलाना चाहिए। इससे वास्तु दोष भी दूर होता है।

Hair Care: महंगे-महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स को छोड़ फिटकरी का ऐसे करें इस्तेमाल, बालों की हर समस्या होगी दूर

use alum in this

 

Health Tips: लंबे और घने बाल हर कोई चाहता है। पुरुष व महिलाएं दोनों ही चाहते हैं कि उनके बाल हेल्दी हों, जिससे वह ज्यादा खूबसूरत दिख सकें। इस चाहत में हर तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ताकि बालों का झाड़ना बंद हो जाए। बालों के रूखे और बेजान होने के कई कारण होते हैं, लेकिन केमिकल युक्त प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना सबसे अहम कारण होता है। यह आपके बालों की जड़ों को कमजोर कर देता है, जिससे उनकी चमक चली जाती है। पंसारी की दुकान से आप फिटकरी खरीद सकते हैं, यह बहुत ही फायदेमंद होती है। आइए जानते हैं आप इनको किस तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

कैसे करें बालों के लिए फिटकरी का इस्तेमाल?

फिटकरी में बालों की ग्रोथ को अच्छा करने के लिए पोटेशियम व सोडियम होता है। इनका इस्तेमाल करने से आपके बालों का झड़ना कम हो जाता है। आप फिटकरी को पीसकर नारियल के तेल में मिला दें। उसके बाद इसका बालों में लगाएं।

कई बार कम उम्र में ही बालों के सफेद होने की समस्या शुरू हो जाती है। ऐसे में फिटकरी को पीस कर कलौंजी के तेल में मिला दें। उसके बाद स्कैल्प पर मसाज करें, जिससे आपको सफेद बाल पड़ने पर रोक लग जाएगी।

कई बार महंगे शैम्पू भी कर स्कैल्प अच्छे से साफ नहीं हो पाती है। ऐसे में फिटकरी का उपयोग कर सकते हैं। रात में तेल लगाकर सुबह फिटकरी को पानी में मिलाकर उससे बाल धो लें। यह आपके स्कैल्प को साफ कर देगी, जिससे उसके पोर्स खुल जाएंगे।

आप डैंड्रफ से परेशान हैं, तो फिटकरी उससे निजात दे सकती है। आप फिटकरी को पूरी रात पानी में भिगोकर रखें। उसके बाद सुबह उसको पीसकर पाउडर बना लें। उसको पानी में मिला लें और उसमें नींबू भी मिला दें। फिर उसको अच्छे से स्कैल्प पर रगड़े। यह आपकी डैंड्रफ को दूर कर देगा।

Inflation Update: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा – ‘महंगाई में आ रही कमी, कम उत्पादन के चलते दालों की कीमतों में है उतार-चढ़ाव’

Inflation is coming down

 

Food Inflation In India: राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान महंगाई पर पूछे गए सवाल के जवाब में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि महंगाई दर में कमी आ रही है और अब ये आरबीआई के टोलरेंस बैंड के भीतर आ चुका है. वित्त मंत्री ने सदन को बताया कि ऐसी खाद्य वस्तुएं जो नष्ट हो जाती है उसके सप्लाई में कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने कई कदम उठाये हैं. वित्त मंत्री ने दालों की कीमतों में उछाल पर कहा कि भारत पर्याप्त मात्रा में दालों का उत्पादन नहीं करता है जिसके चलते दालों की सप्लाई में कमी है पर आयात कर दालों की सप्लाई बढ़ाई जा रही है.

राज्यसभा सांसद एम तंबी दुराई ने दालों, सब्जियों और मसालों की महंगाई और उसे रोकने के लिए सरकार की ओर से की कई कार्रवाई को लेकर वित्त मंत्री से सवाल पूछा था. वित्त मंत्री ने कहा, महंगाई में कमी आ रही है और अब खुदरा महंगाई दर टोलरेंस बैंड के भीतर आ चुका है. वित्त मंत्री ने बताया कि सरकार ने महंगाई को रोकने और चीजों की सप्लाई को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाये हैं. खासतौर से ऐसी चीजें जो खराब हो जाती है.

वित्त मंत्री ने बताया, हम पर्याप्त मात्रा में दाल का उत्पादन नहीं करते हैं जिसके चलते दालों की कीमतों में उतार चढ़ाव देखने को मिलता है. वित्त मंत्री ने सदन को बताया कि फसल के अनुमान के आधार पर सरकार आयात के लिए करार करती है. वित्त मंत्री ने बताया कि 2023 में सरकार ने 8.79 लाख मीट्रिक टन तुअर दाल का आयात किया है साथ ही 15.14 लाख मीट्रिक टन मसूर दाल का भी आयात किया है. उन्होंने बताया कि इसी तर्ज पर दूसरे दालों का भी आयात किया गया है और उसे बाजार में जारी किया गया है.

वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा सरकार 60 रुपये प्रति किलो पर चना दाल बेच रही है और 55 रुपये प्रति किलो में 30 किलो का बैग बेचा जा रहा है. उन्होंने कहा कि 30 जनवरी 2024 तक 2.97 मीट्रिक टन चना दाल बेचा जा चुका है साथ ही रिटेल मार्केट में सस्ते दामों पर चना दाल उपलब्ध है. महंगे प्याज से राहत दिलाने के लिए वित्त मंत्री ने बताया कि 3 फरवरी 2024 तक सरकार ने 3.96 लाख मीट्रिक टन प्याज 25 रुपये प्रति किलो के भाव पर बाजार में जारी किया है. साथ ही प्याज के आयात पर बंदिशों को बदला गया है जिससे प्याज की कीमतों पर लगाम लगाई जा सके. टमाटर के कीमतों पर भी लगाम लगाने के लिए सरकार ने कदम उठाये हैं.

वित्त मंत्री ने कहा कि ऐसी खाद्य वस्तुएं जो खराब हो जाती है और जिनका भारत में उत्पादन नहीं होता है उसकी कमी में आ रही दिक्कतों का सरकार ने संज्ञान लिया है. सरकार की कमिटी लगातार इसकी समीक्षा करती रहती है और इसका नतीजा है कि महंगाई अब टोलरेंस बैंड के भीतर आ चुका है.

दरअसल साग – सब्जियों समेत खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी के चलते दिसंबर 2023 में खुदरा महंगाई दर 5.69 फीसदी रही थी. खाद्य महंगाई दर 9.53 फीसदी रही है जो कि नवंबर में 8.70 फीसदी रही थी. दिसंबर में दाल की महंगाई 20.73 फीसदी पर जा पहुंची तो सब्जियों की महंगाई दर 27.64 फीसदी रही थी.

Esha Deol Divorce: ईशा देओल और भरत तख्तानी शादी के 12 साल बाद हुए अलग, संयुक्त बयान जारी कर की पुष्टि

separated after 12 years

 

Esha Deol Divorce:पिछले काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल और उनके पति भरत तख्तानी में मतभेद की खबरें आ रही थीं. ऐसे में ईशा और भरत दोनों ने एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी कर अलग होने की खबरों पर मुहर लगा दी है.

दिल्ली टाइम्स ने पोस्ट शेयर कर बताया है कि ईशा और भरत ने संयक्त बयान जारी कर इस बारे में बताया है. इस बयान में कहा गया है, ”आपसी सहमति से हमने एक-दूसरे से अलग होने का फैसला किया है. हमारी जिंदगी के इस बदलाव में हमारे बच्चों के लिए क्या सही है, ये अहमियत रखता है. हम इसका सम्मान करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा गया है.”

Harda Factory Blast: ‘परमाणु बम जैसा धमाका था’, चश्मदीद ने बताई हरदा हादसे की पूरी कहानी

explosion was like a nuclear

 

Harda Factory News: मध्य प्रदेश के हरदा की फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में नौ लोगों की जान चली गई. सुबह फैक्ट्री में आए कई लोगों ने घर से निकलते समय ये नहीं सोचा था कि आज घर नहीं लौटेंगे. वहीं ये दिल दहला देने वाला ये हादसे कैसे हुआ, इसको लेकर चश्मदीद ने खुद बताया है. हादसे में घायल हुई एक महिला ने पटाखा फैक्ट्री में हुए ब्लास्ट की पूरी कहानी बताई.

हादसे में घायल चश्मदीद महिला ने बताया, हमलोग काम कर रहे थे, अचानक से ब्लास्ट हुआ और बहुत तेज आवाज आई तो हमलोग भागने लगे. हमने भागते-भागते देखा कि बहुत सारे बच्चे मरे हुए पड़े थे. बहुत सारे लोग जले हुए पड़े थे, आग लग रही थी. वहां करीब चार हजार से ज्यादा लोग थे. चार मंजिल बिल्डिंग थी.

महिला ने बताया कि जब हम आवाज सुनकर भागे तो जोर से मेरे सिर पर आकर पत्थर लगा. महिला ने ये भी बताया कि भागने के दौरान वह बाइक से भी टकरा गईं, जिससे उनके पैर में चोट आई. वहीं एक अन्य चश्मदीद ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री में हुआ ये धमाका परमाणु बम जैसा धमाका था.

200 लोग हुए घायल- हरदा विधायक

वहीं हरदा से कांग्रेस विधायक राम किशोर दोगने ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि इस फैक्ट्री ब्लास्ट की घटना में करीब नौ लोगों की जान चली गई है. वहीं करीब 150 से 200 लोग इसमें घायल हो गए हैं. उन्होंने बताया कि कई गंभीर रूप से करीब 40 घायलों को बेहतर इलाज के लिए भोपाल रैफर कर दिया गया है. वहीं विधायक ने इस घटना का जिम्मेदार प्रशासन को ठहराया है. उन्होंने कहा कि रिहायशी इलाके में चल रही फैक्ट्री पर प्रशासन का ध्यान क्यों नहीं गया.

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...