Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के खंडवा (Khandwa) जिले में 26 जनवरी पर ब्लास्ट की धमकी मिली है, जिससे जिले में हड़कंप मच गया है. खालवा ब्लाक के पटाजन गांव के एक शासकीय उच्चतर माध्यमिक स्कूल पटाजन में बीते 28 दिसंबर की सुबह स्कूल में लगे ताले के साथ प्यून को एक पत्र मिला. जानकारी के अनुसार पत्र में आने वाले गणतंत्र दिवस यानी 26 जनवरी को उस शासकीय स्कूल को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी. यही नहीं उसमें खंडवा शहर के भी कुछ मोहल्ले और देश के कुछ राज्यों के नाम भी लिखे हुए हैं, जहां ब्लास्ट करने की धमकी सख्त लहजे में लिखी हुई थी.
इसके अलावा पत्र भेजने वाले ने आईएसआई संगठन के नाम से पत्र भेजते हुए उसमें पाकिस्तान जिंदाबाद भी लिखा है. हालांकि, जानकारी मिलते ही पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है और इस पत्र की जांच की जा रही है. वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह पत्र किसी शरारती तत्व के द्वारा लिखा हुआ प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस आगे की जांच कर रही है. हालांकि, अब धमकी भरा यह खत सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है.
28 दिसंबर को मिली थी धमकी
इस मामले को लेकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटाजन के प्रभारी प्राचार्य सुनील कुमार जैन ने बताया कि 28 दिसंबर को धमकी वाला लेटर मिला था. सुबह 9 बजे जब प्यून स्कूल खोलने के लिए पहुंचा, तो ताले में यह पत्र लगा हुआ था. इसके बाद हमने पत्र की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी और हमारे विभागीय अधिकारी को भी दी गई. अब पुलिस इस ममाले की जांच कर रही है.
स्कूल प्रिंसिपल ने दर्ज कराई एफआईआर
एफआईआर दर्ज करने के सवाल पर प्रभारी प्राचार्य जैन ने बताया कि उन्होंने 28 तारीख को ही एफआईआर दर्ज करा दी थी और पुलिस इसमें अपने हिसाब से इन्वेस्टिगेशन भी कर रही है. हालांकि, प्राचार्य जैन के अनुसार इसमें अभी तक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है. वहीं पत्र में क्या लिखा था इसको लेकर प्राचार्य जैन ने बताया कि इस बारे में उन्हें ज्यादा नहीं मालूम है, मुझे पत्र जैसे मिला मैंने तुरंत पुलिस को सौंप दिया. वहीं धमकी भरा खत मिलने से जिले का खुफिया तंत्र हरकत में आ गया है.
आईएसआई संगठन के नाम से लिखा गया है पत्र
बता दें पत्र हाथ से लिखा हुआ है और अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो चला है. पत्र आईएसआई संगठन के नाम से लिखा गया है और उसमें सरकारी स्कूल को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी दी गयी है. यही नहीं उसमे खंडवा शहर के कुछ क्षेत्रों सहित कुछ राज्यों में भी विस्फोट करने की बात भी लिखी है. वहीं पुलिस के आला अफसर फिलहाल इस पत्र को लेकर कोई भी अधिकृत जवाब नहीं दे रहे हैं. पुलिस का मानना है कि यह किसी की शरारत हो सकती है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है.








पंडित बृजेश शास्त्री ने बताया प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतवर्ष में लोकप्रिय चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है, जिसमें भारतीय परंपरा, संस्कृति एवं संस्कृत को बढ़ावा देने के लिए संस्कृत भाषा में मैच का आँखों देखा हाल सुनाया जाता है, जिसे विगत वर्षों से पूरे भारत में बहुत पसंद किया गया है।





