LPG Price: नहीं मिलेगा 450 रुपये में सस्ता एलपीजी सिलेंडर, केंद्र सरकार ने ऐसी किसी भी घोषणा से किया इंकार

LPG cylinder will not be available for Rs

 

LPG Cylinder : संसद की चल रही शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार ने राज्यसभा में कहा, राजस्थान में 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने का उसका कोई इरादा नहीं है. भारत सरकार की तरफ से ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. राज्यसभा में प्रश्नकाल में पूछे गए एक सवाल के जवाब में पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने ये बातें कही है.

450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर नहीं!

राज्यसभा सांसद जावेद अली खान ने सरकार से सवाल किया कि क्या सरकार ने हाल ही में राजस्थान में 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा की है? उन्होंने सरकार ये भी पूछा कि क्या केंद्र सरकार उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने पर विचार कर रही है? दोनों ही प्रश्नों का लिखित में जवाब देते हुए पेट्रोलियम राज्यमंत्री ने ऐसी किसी भी घोषणा से इंकार करते हुए कहा, भारत सरकार की ओर राजस्थान में 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने की कोई घोषणा नहीं की गई है.

बीजेपी ने घोषणापत्र में किया वादा

अब सवाल उठता है कि 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने का मुद्दा आया कहां से? दरअसल हाल ही में पांच राज्यों में विधासभा चुनाव हुए हैं जिसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मजोरम शामिल है. राजस्थान में केंद्र में सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी ने अपने घोषणापत्र में पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया था. मध्य प्रदेश में भी बीजेपी ने अपने घोषणापत्र में 450 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया था. और इन दोनों राज्यों के अलावा छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी सरकार बनाने में कामयाब रही है. इन तीनों राज्यों में बीजेपी सरकार के गठन के बाद से ही ये सवाल उठने लगा है कि क्या राजस्थान और मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर मिलेगा?

संसद में उठा बीजेपी के वादे का मुद्दा

विधानसभा चुनाव में बीजेपी के वादे की गूंज अब संसद में भी सुनाई देने लगी है. ऐसे में ये सवाल उठना लाजिमी है कि जो 450 रुपये में एलपीजी सिलेंडर का वादा कर बीजेपी इन राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब हुई है. इन दोनों ही प्रदेशों की बीजेपी सरकारें इस वादे को कबतक पूरा करती हैं. वैसे बीजेपी जिन योजनाओं, वादों के दम पर तीन राज्यों में सत्ता हासिल करने में कामयाब हुई उन वादों को पूरा करना इतना आसान नहीं रहने वाला है क्योंकि इसमें काफी विरोधाभास है.

603 रुपये में पीएम उज्जवला लाभार्थियों को एलपीजी

फिलहाल केंद्र सरकार प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 603 रुपये में सिलेंडर उपलब्ध करा रही है. राजस्थान मध्य प्रदेश में बीजेपी ने पीएम उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपये में सिलेंडर देने का वादा किया है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या राजस्थान और मध्य प्रदेश के उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 450 रुपये और देश के दूसरे राज्यों जिसमें बीजेपी शाषित राज्य भी शामिल हैं क्या वहां के लाभार्थियों को 153 रुपये ज्यादा 603 रुपये सिलेंडर रिफिल कराने पर चुकाने होंगे?

MP Assembly: नरेंद्र सिंह तोमर 20 दिसंबर को निर्विरोध चुने जाएंगे मप्र विधानसभा अध्यक्ष, राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा

Shivraj Singh Chouhan met JP Nadda in Delhi,

 

MP Assembly:भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और नव निर्वाचित विधायक नरेंद्र सिंह तोमर 20 दिसंबर को निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने जाएंगे। तोमर ने भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचकर विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भर दिया है। अब 20 दिसंबर को विधानसभा अध्यक्ष का निर्वाचन होगा और तोमर इसी दिन बतौर विधानसभा अध्यक्ष पदभार ग्रहण करेंगे। सामयिक अध्यक्ष गोपाल भार्गव नए अध्यक्ष को शपथ दिलाएंगे।

राज्यपाल का अभिभाषण भी

20 दिसंबर को ही राज्यपाल का अभिभाषण भी होगा और 21 दिसंबर को अन्य शासकीय कार्य संपादित होंगे। विधानसभा में 163 सदस्य भाजपा के हैं, इसलिए निर्विरोध निर्वाचन होगा। तोमर के रूप में पहली बार विधानसभा का अध्यक्ष ग्वालियर-चंबल अंचल से बनेगा। अभी तक अधिकतर समय विंध्य और महाकोशल अंचल से अध्यक्ष बनते आए हैं।

2019 में टूटी थी परंपरा

बता दें कि 2019 में वर्षों से चली आ रही परंपरा को तोड़ते हुए विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन कराया गया था, लेकिन इस बार भाजपा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई है। ऐसे में, पूर्व से चली आ रही परंपरा को बरकरार रखते हुए इस बार विधानसभा अध्यक्ष निर्विरोध चुना जा रहा है।

विधानसभा उपाध्यक्ष पद को लेकर स्थिति साफ नहीं

इधर, विधानसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को मिलेगा या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। 15वीं विधानसभा में अध्यक्ष के निर्वाचन के समय कांग्रेस और भाजपा के बीच मतभेद हो गए थे। भाजपा ने अध्यक्ष पद के लिए अपना उम्मीदवार उतार दिया था। चुनाव में कांग्रेस के एनपी प्रजापति विजयी हुए थे, लेकिन इसके बाद उपाध्यक्ष का पद भी कांग्रेस ने विपक्ष को नहीं दिया।

लांजी से विधायक रहीं हिना कांवरे को उपाध्यक्ष बनाया था। मार्च 2020 में जब सत्ता परिवर्तन हुआ तो कांग्रेस ने यह पद परंपरा के अनुसार विपक्ष को देने की बात उठाई पर सरकार ने कांग्रेस पर परंपरा को तोड़ने का आरोप लगाते हुए पद नहीं दिया और स्वयं भी किसी को उपाध्यक्ष नियुक्त नहीं कर पाई।
नेता प्रतिपक्ष के भतीजे और पुत्र बने नेता प्रतिपक्ष और उपनेता

उमंग सिंघार की बुआ स्वर्गीय जमुना देवी नेता प्रतिपक्ष थी। अब सिंघार को भी नेता प्रतिपक्ष बनाया गया है। इसी तरह हेमंत कटारे के पिता स्वर्गीय सत्यदेव कटारे भी नेता प्रतिपक्ष थे और अब हेमंत कटारे को भी सदन में कांग्रेस का उपनेता बनाया गया है।

Jeetu Patwari News: उज्जैन पहुंचे जीतू पटवारी, भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया

Shivraj Singh Chouhan met JP Nadda in Delhi,

 

Jeetu Patwari News: मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी ने उज्जैन में भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया और बीजेपी सरकार द्वारा जनता से किए गए वादे पूरे करने को लेकर प्रार्थना भी की. उन्होंने कहा कि यदि वादे पूरे नहीं किया तो वह सड़क पर उतरेंगे.

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार को बड़े काफिले के साथ भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए उज्जैन पहुंचे. उन्होंने महाकालेश्वर मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की. महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश बंद होने की वजह से उन्होंने मंदिर की चौखट पर ही शीश नवाया. इस दौरान उन्होंने कहा कि भगवान महाकाल से यह प्रार्थना की है कि बीजेपी सरकार ने जो जनता से वादे की है उसे वह पूरी करें.

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पदभार ग्रहण करने से पहले अपनी ताकत दिखाई. वह 500 गाड़ी के काफिले के साथ उज्जैन पहुंचे. इसके बाद उन्होंने स्थानीय विधायक और कांग्रेस के नेताओं के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की.

जीतू पटवारी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली बहनों को ₹3000 तक दिए जाने का वादा किया था. इसके अलावा किसानों को 2700 रुपए प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदने सहित कई वादे किए गए थे, जिन्हें सरकार को पूरा करना चाहिए.

भगवान महाकाल से यही प्रार्थना की गई है जब तक लाडली बहनों को ₹3000 प्रतिमाह नहीं मिलेगा, तब तक कांग्रेस चैन से बैठने वाली नहीं है. पटवारी ने कहा कि सिंधिया समर्थकों के लिए दरवाजे खुले है. अभी तक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और कमलनाथ इस बात को कह रहे थे कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को कभी भी कांग्रेस में शामिल नहीं किया जाएगा, मगर जीतू पटवारी ने कहा कि यदि कोई भी कांग्रेस की आईडियोलॉजी को अपनाता है तो उसके लिए दरवाजा खुले हैं. सिंधिया समर्थक कई नेताओं को विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिले, जिसकी वजह से वह बीजेपी से नाराज है.

Shivraj Singh Chouhan: दिल्‍ली में जेपी नड्डा से मिले शिवराज सिंह चौहान, नई भूमिका पर हुई बात

Shivraj Singh Chouhan met JP Nadda in Delhi,

 

Shivraj Singh Chouhan:भोपाल। मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के पहले विस्तार में संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा के बाद पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का राजनीतिक पुनर्वास भी जल्द हो सकता है। पार्टी हाईकमान ने चर्चा के लिए उन्हें दिल्ली बुलाया है। शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड़्डा से मुलाकात की। शिवराज इस मुलाकात के लिए मंगलवार दोपहर पहुंचे।शिवराज ने खुद बताया कि वह दक्षिण के राज्यों में जाएंगे। इससे यह माना जा रहा है उन्हें दक्षिण के किसी राज्य का लोकसभा चुनाव के लिए प्रभारी बनाया जा सकता है। बड़ा जनाधार वाले नेता होने के चलते लोकसभा चुनाव में पार्टी मप्र व अन्य राज्यों में उनका उपयोग कर सकती है।

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में श‍िवराज ने कहा कि नड्डा से मध्‍य प्रदेश मंत्रिमंडल के साथ ही अन्‍य विषयों पर भी चर्चा हुई। उन्‍होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में मेरी जो भी भूमिका तय होगी उस पर काम करूंगा। उन्‍होंने कहा कि मोहन यादव मप्र के मुख्‍यमंत्री हैं। हमें उनके साथ काम करना है।

इस मौके पर श‍िवराज ने मप्र की विकास यात्रा का भी उल्‍लेख किया। मैं अपने बारे में कभी नहीं सोचता।अगले काम के बारे में चर्चा हुई, मेरा काम पार्टी तय करेगी। पार्टी का काम मेरे लिए मिशन है।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान ने नड्डा से मुलाकात पर कहा कि एक पार्टी कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी मेरे लिए जो भी भूमिका तय करेगी, वह काम मैं करूंगा, मैं राज्य के साथ-साथ केंद्र में भी रहूंगा। यदि आप किसी बड़े मिशन पर काम कर रहे हैं, तो पार्टी ही तय करती है कि आप कहां काम करेंगे.

उन्होंने कहा, फिलहाल विकसित भारत संकल्प यात्रा में मेरे कार्यक्रम बनेंगे उनमें मैं जाऊंगा। बाकी राष्ट्रीय अध्यक्ष जी जैसा तय करेंगे, जिस भूमिका में वह रखेंगे। मैं कहां रहूंगा, यह कभी नहीं सोचता। पार्टी के माध्यम से देश की सेवा कैसे कर सकूं और प्रधानमंत्री के मिशन को किस तरह आगे बढ़ा सकूं उसी काम में मैं निरंतर लगा रहूंगा।

माना जा रहा है कि जेपी नड्डा से भेंट के बाद शिवराज सिंह की नई जिम्मेदारी को लेकर निर्णय हो सकता है। उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है या फिर कुछ महीने बाद होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी संगठन में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। वह इससे पहले भी पार्टी में राष्ट्रीय सचिव व अन्य दायित्व निभा चुके हैं। पांच बार सांसद रहने के कारण उन्हें लोकसभा चुनावों का भी अच्छा अनुभव है।

बता दें, संभावित मंत्रियों के नामों पर चर्चा के लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला और जगदीश देवड़ा ने रविवार को दिल्ली में जेपी नड्डा और अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके पहले नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल और कैलाश विजयवर्गीय ने दोनों नेताओं से भेंट की थी। यहां शिवराज नहीं थे। तभी से यह माना जा रहा था पार्टी हाईकमान उनसे अलग से बात करेगा।

मंत्रिमंडल विस्तार पर भी हुई चर्चा

नड्डा और शिवराज के बीच प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भी चर्चा हुई है। नड्डा ने इस संबंध में उनसे भी राय ली है। शिवराज ने कहा-अब मप्र में मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं। मुख्यमंत्री होने के नेता वह मेरे भी नेता है, क्योंकि मैं विधायक हूं और वह विधायक दल के नेता हैं। भाजपा में कोई छोटा बड़ा नहीं होता। वह योग्य एवं कर्मठ कार्यकर्ता हैं। मुख्यमंत्री के नाते मैंने जो काम शुरू किए थे उन्हें वह आगे बढ़ाएंगे।

मोहन यादव मुख्यमंत्री बने, यही पीढ़ी परिवर्तन हैः शिवराज

विधानसभा में सोमवार को मीडिया से बातचीत में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीढ़ी परिवर्तन हुआ है। यह स्वाभाविक प्रक्रिया है जो दोनों पक्षों में देखने को मिल रही है। डा. मोहन यादव मुख्यमंत्री हैं तो उमंग सिंघार नेता प्रतिपक्ष। इसे बहुत सकारात्मक रूप में लेना चाहिए। मुझे पूरा विश्वास है कि डा. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयां छुएगा। मैंने लगभग 17 वर्ष मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश की जनता की सेवा की।
विकास हो या जनकल्याण, मुझे संतोष और गर्व है कि अपनी जनता के लिए और प्रदेश के विकास के लिए मैं बहुत काम कर पाया। स्वाभाविक तौर पर राज्य के नागरिक के नाते मेरी यही इच्छा है कि मोहन यादव के नेतृत्व में मुझसे बेहतर काम हो। जिस तरह से नई सरकार ने काम शुरू किया है वह आनंद और प्रसन्नता देने वाला है। विधायक दल का नेता होने के नाते वह मेरे भी नेता हैं। मैं सभी को सक्रिय सहयोग करूंगा।

IPL Auction 2024: मिचेल स्टार्क बने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी, 24.75 करोड़ में बिके, पैट कमिंस को पछाड़ा

Mitchell Starc becomes the most

 

IPL Auction 2024, Mitchell Starc: आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई के कोका-कोला एरिना में हुई। कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा है। मिचेल का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था। वह अब आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्हें खरीदने के लिए गुजरात टाइटंस ने प्रयास किया, लेकिन आखिरी में केकेआर ने बाजी मार ली। इससे पहले इसी नीलामी में पैट कमिंस को 20 करोड़ में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने खेमे में शामिल कर लिया।

2015 में आरसीबी से खेले थे

मिचेल स्टार्क आखिरी बार 2015 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए खेले थे। ऐसे में वापसी कर उन्होंने इतिहास रच दिया। IPL 2024 के लिए मिनी ऑक्शन में स्टार्क ने चंद मिनट में अपने साथी पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ दिया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में खरीदा। कमिंस के लिए फ्रेंचाइजी के बीच होड़ मची। उनके लिए SRH और RCB ने आखिरी तक बोली लगाई।

मिचेल स्टार्क के लिए टीमों के बीच हुई जंग

मिचेल स्टार्क के लिए सबसे पहले बोली दिल्ली कैपिटल्स ने लगाई। इसके बाद मुंबई इंडियंस, गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स मैदान में उतरे। अंत में केकेआर के खेले में स्टार्क गए।

आईपीएल इतिहास के महंगे बिकने वाले विदेश खिलाड़ी

निकोसन पूरन (16 करोड़)- लखनऊ सुपर जायंट्स

क्रिस मॉरिस (16.25 करोड़)- रॉजस्थान रॉयल्स

बेन स्टोक्स (16.25 करोड़)- चेन्नई सुपर किंग्स

कैमरन ग्रीन (17.50 करोड़)- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

सैन करन (18.50 करोड़)- पंजाब किंग्स

पैट कमिंस (20.50 करोड़)- सनराइजर्स हैदराबाद

मिचेल स्टार्क (24.75 करोड़)- कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे बिकने वाले भारतीय खिलाड़ी

युवराज सिंह (16 करोड़)- दिल्ली कैपिटल्स

ईशान किशन (15.25 करोड़)- मुंबई इंडियंस

गौतम गंभीर (14.90 करोड़)- कोलकाता नाइट राइडर्स

जनकल्याणकारी कार्यक्रम और विकास योजनाएं विधिवत जारी रहेंगी, बजट की कोई कमी नहीं

 

भोपाल : 18 दिसंबर, 2023

प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी कार्यक्रम और विकास योजनाओं के लिए बजट की कोई कमी नहीं है। सभी जनकल्याणकारी कार्यक्रम और विकास योजनाएं विधिवत जारी रहेंगी।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर जनकल्याणकारी कार्यक्रमों और विकास योजनाओं में कटौती या बंद होने की भ्रामक खबरें प्रसारित हो रही है जो पूर्णत: असत्य है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर योजनायें बंद होने संबंधी खबरें पूरी तरह भ्रामक एवं असत्य है। जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकास योजनाओं के लिये शासन के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। शासन के सभी जनकल्याणकारी कार्यक्रम सुचारू रूप से जारी रहेंगे। विकास योजनाएं भी निरंतर जारी रहेंगी।

वित्त विभाग द्वारा वित्तीय अनुशासन के अंतर्गत बजट आवंटन एवं व्यय की कार्ययोजना दिशा निर्देश संबंधी आदेश सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत हर वित्तीय वर्ष में जारी होते हैं। विकास योजनाएं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम जनहित में निरंतर जारी रहेंगी।

State Congress: जीतू पटवारी मंगलवार को संभालेंगे प्रदेश कांग्रेस की कमान, कमल नाथ की अपील- कार्यकर्ता पहुंचें भोपाल

Patwari will take command of S

 

State Congress: भोपाल। प्रदेश कांग्रेस के नवनियुक्त अध्यक्ष जीतू पटवारी मंगलवार दोपहर तीन बजे प्रदेश कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के सभी विधायक, जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। हालांकि, कमल नाथ और अजय सिंह ‘राहुल’ कहीं व्यस्तता के चलते नहीं आएंगे।

कमलनाथ ने ट्वीट कर अधिक से अधिक कार्यकर्तओं को पदभार ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचने क अपील की है। उन्होंने इंटरनेट मीडया (एक्स) पर लिखा है, ‘जीतू पटवारी को नई पारी के लिये पुनः शुभकामनाएं देता हूं।

कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से अपील करता हूं कि भोपाल पहुंचकर पदभार ग्रहण कार्यक्रम में अवश्य शामिल हों और कांग्रेस को मज़बूती प्रदान करें।’

दो दिन पहले ही कमल नाथ की जगह जीतू पटवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने का पत्र केंद्रीय संगठन ने जारी किया था। पदभार ग्रहण के लिए प्रदेश कार्यालय को फूलों से सजाया गया है। जीतू पटवारी ने कहा कि उज्जैन में महाकाल की पूजा-अर्चना के बाद भोपाल आकर पदभार ग्रहण करेंगे। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे बहुत अच्छी तरह से निभाऊंगा।

कमल नाथ के मीडिया सलाहकार की नेमप्लेट तोड़ी

प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में कमल नाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले की नेम प्लेट किसी ने तोड़ दी है। घटना रविवार की बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह हरकत किसने की है। इससे कांग्रेस में एक बार फिर गुटबाजी और मतभेद सामने आ गया है।

NPS Update: संसद में उठा एनपीएस के तहत मामूली पेंशन मिलने का मामला, सरकार ने बताया ज्यादा पेंशन पाने का फॉर्मूला

nominal pension under

 

NPS Update: हाल के दिनों में कई ऐसी शिकायतें आई है कि एनपीएस के तहत रिटायर होने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों को बेहद मामूली पेंशन मिल रहा है जो कि उनकी जीविका के लिए नाकाफी है. इसी के चलते सरकारी कर्मचारी ओल्ड पेंशन स्कीम की मांग करते हैं और अपनी मांग को लेकर हाल के दिनों में दिल्ली के रामलीला मैदान में धरना प्रदर्शन भी कर चुके हैं. पर अब इस बात की गूंज संसद में भी सुनाई दे रही है.

नेशनल पेंशन सिस्टम चुनने वाले राज्य सरकार के कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद उन्हें महज 1,000 से लेकर 2000 रुपये तक मंथली पेंशन मिलने पर केंद्र सरकार ने सफाई दी है. सरकार ने संसद में कहा, ये कर्मचारी अपने रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले 100 फीसदी कॉरपस को एन्युटी प्लान में निवेश कर सकते हैं जिससे वे ज्यादा पेंशन पा सकें.

एनपीएस के तहत मिल रहा मामूली पेंशन

लोकसभा सांसद कलानिधि वीरास्वामी ने वित्त मंत्री से प्रश्नकाल में सवाल किया, क्या केंद्र सरकार ने इस बात का संज्ञान लिया है कि कुछ राज्यों में राज्य सरकार के कर्मचारी जो एनपीएस के तहत रिटायर हुए हैं उन्हें केवल 1000 रुपये, 1500 रुपये और 2000 रुपये ही मंथली पेंशन मिल रहा है जो कि उनके रोजमर्रा के खर्च को पूरा करने के लिए नाकाफी है? इस सवाल का लिखित जवाब देते हुए वित्त राज्यमंत्री भागवत कराड ने कहा, पेंशन फंड पीएफआरडीए एक्ट 2013 के तहत एनपीएस में योगदान पर मिलने वाला रिटर्न बाजार पर आधारित है. एनपीएस के तहत योगदान करने वाले सब्सक्राइबर्स के हितों को ध्यान में रखते हुए पेंशन फंड मैनेजर्स बेहतर सावधानी के तहत पेंशन के लिए योगदान किए गए पैसे को निवेश करते हैं जिसे पीएफआरडीए रेग्यूलेट करता है. उन्होंने बताया कि पीएफआरडीए के इंवेस्टमेंट गाइडलाइंस के मुताबिक कुल एनपीएस में योगदान से बना कॉरपस चक्रवृद्धि प्रभाव के साथ आगे बढ़ता है.

सरकार ने बताया ज्यादा पेंशन पाने का फॉर्मूला

वित्त राज्यमंत्री ने कहा कर्मचारियों के रिटायरमेंट के बाद एनपीएस से बाहर निकलने के बाद अर्जित किया गया कुल रकम टैक्स फ्री होता है. पेंशन फंड के तौर पर कुल जमा किए गए रकम में से 60 फीसदी रकम कर्मचारी को एकमुश्त दे दी जाती है और बचे 40 फीसदी पेंशन रकम को एन्युटी प्लान में निवेश कर दिया जाता है जिस पर मिलने वाला रकम हर महीने पेंशन के तौर पर रिटायरमेंट के बाद कर्मचारी को मिलता रहता है. उन्होंने कहा कि अगर कर्मचारी ज्यादा पेंशन चाहता है रिटायरमेंट के बाद मिलने वाले 100 फीसदी कॉरपस को एन्युटी प्लान में खरीदने पर निवेश कर सकता है.

इन बातों पर निर्भर करता है पेंशन

भागवत कराड ने कहा, जिस कॉरपस से सब्सक्राइबर्स एन्युटी खरीदता है जिस पर एक अवधि के लिए पेंशन तय होती है ये कई बातों पर निर्भर करता है. जिसमें नौकरी के दौरान एनपीएस में मंथली योगदान, योगदान की अवधि, वह अवधि जिसके लिए सब्सक्राइबर्स निवेशित रहता है, इंवेस्टमेंट पैटर्न और सर्विस के दौरान अगर कोई आंशिक निकासी की गई है तो इसपर भी मिलने वाली पेंशन निर्भर करती है. वित्त राज्यमंत्री ने कहा, साल 2019 में केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को पेंशन फंड और इंवेस्टमेंट पैटर्न चुनने की छूट दी जिससे वे अपने निवेश पर ज्यादा रिटर्न पा सकें और ज्यादा पेंशन पा सकें.

Parliament Winter Session: संसद में हंगामा करने वाले सांसदों पर एक्शन, अधीर रंजन, सौगत रॉय सहित 33 सदस्य लोकसभा से निलंबित

against MPs who created ruckus

 

Parliament Winter Session: संसद के शीतकालीन सत्र में लोकसभा में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चले इसलिए 33 सांसदों के खिलाफ एक्शन लिया गया है। इन सांसदों को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया है। इन सांसदों में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, सौगत रॉय सहित 33 नाम शामिल हैं। इनमें तीन सांसदों को विशेषाधिकार समिति की रिपोर्ट के आने तक के लिए निलंबित कर दिया है।

कांग्रेस के नेता बोले…

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने निलंबित होने के बाद कहा कि मुझे और कई नेताओं को निलंबित कर दिया है। हम कई दिनों से मांग कर रहे हैं कि हमारे जिन सांसदों को पहले निलंबित किया था, उन्हें बहाल किया जाए और गृह मंत्री आएं सदन में जाकर बयान दें। वो रोज टीवी पर बयान देते हैं और संसद की सुरक्षा के लिए सरकार क्या कर रही है, इस पर भी वो थोड़ा संसद में भी बोल सकते हैं।

कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने कहा कि हमने केवल सुरक्षा उल्लंघन की घटना के संबंध में सरकार से जवाब मांगा था। हमने केवल यह पूछा था कि गृह मंत्री सदन में कब आएंगे और इस पर बयान देंगे और हमें सवाल पूछने पर निलंबित कर दिया है। बीजेपी सांसद प्रताप सिम्हा और रमेश बिधूड़ी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। यह लोकतंत्र की हत्या है। हम अपनी आवाज उठाना जारी रखेंगे।

लोकतंत्र में यह स्वीकार नहीं

33 विपक्षी सांसदों के निलंबन पर शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि इस तरह का अत्याचार नहीं चलेगा। यह देश को स्वीकार्य नहीं है। उन्हें लोगों के विश्वास पर यह जनादेश मिला है। उन्हें जनादेश मिला क्योंकि उन्होंने राष्ट्रीय सुरक्षा को एक महत्वपूर्ण मुद्दा माना था, लेकिन आज सबसे सुरक्षित इमारत पर हमला हो रहा है। न तो प्रधानमंत्री और न ही गृह मंत्री इस पर बोलते हैं। अगर हम आपका बयान मांगते हैं, तो आपने हमें सदन से निलंबित कर दिया। यह किसी को भी स्वीकार्य नहीं है। हम इसके लिए लड़ना जारी रखेंगे।

Kolar Crime News: गर्लफ्रेंड बनाने नौवीं की छात्रा की फोटो कांटछांट कर बहुप्रसारित करने की दी धमकी

make a girlfriend, the ninth class student's pho

 

Kolar Crime News: भोपाल। राजधानी के कोलार में नौंवी कक्षा की छात्रा के साथ नाबालिग छात्र ने अश्लील हरकत कर दी, आरोपित कई महीनों से उसे गर्लफ्रेंड बनाने के लिए अलग- अलग तरीकों से परेशान कर रहा था, जब छात्रा ने उसकी इन हरकतों को अनदेखा किया तो छात्र का होंसला बढ़ गया और उसने छात्रा के स्वजनाें के साथ उसके एक फोटो को कांटछांट कर उसे अश्लील बनाकर इंटरनेट मीडिया के अलग – अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित करने की धमका रहा था, इस धमकी से छात्रा डर गई और उसने पूरा घटनाक्रम अपने स्वजनो को बताया। बाद में स्वजनों ने बच्ची को साथ लेकर जाकर थाने में आरोपित छात्र की शिकायत पर की।

पुलिस ने आरोपित पर छेड़खानी समेत अन्य धाराओं में एफआइआर दर्ज कर ली है। कोलार इलाके में रहने वाली 15 साल की छात्रा एक स्कूल में नौंवी कक्षा की छात्रा है और उसके ही स्कूल में आरोपित छात्र पढ़ता है। आरोपित जून 2023 से छात्रा से जबरन से दोस्ती करना चाह रहा था, उसे कई बार इस बारे में बोल चुका था,लेकिन छात्रा उसकी हरकतों को अनदेखा कर दिया। बाद में आरोपित हरकत बढ़ गई और इस पर उसने बेहद गंदी हरकत की। उसने अपने दोस्त से कहा कि वह छात्रा से जाकर कहें कि अगर वह उससे दोस्ती नहीं करेगी कि वह उसके स्वजनों के साथ के फोटो में से एक फोटो एडिट कर उसे अश्लील हर इंटरनेट मीडिया के अलग – अलग माध्यमों पर बहुप्रसारित कर देगा, इस बात से छात्रा डर गई और मामला पुलिस के पास पहुंचा।

कोलार थाना प्रभारी आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि आरोपित छात्र नाबालिग है,उस पर प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी नोटिस दिया गया है।उसकी काउंसलिंग कराई जाएगी।

nmms-scholarship-2026-27

NMMSS Scholarship 2026-27: छात्रों को बड़ी राहत, छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ी, अब...

0
नई दिल्ली। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मेधावी विद्यार्थियों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ी राहत दी है। शिक्षा मंत्रालय ने राष्ट्रीय साधन-सह-योग्यता...
akshara goswami

मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर 102 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, हर छात्र को मिली 1...

0
भोपाल। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश की शैक्षणिक प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान में आयोजित...
poshan-tracker-pmmvy-grievance-redressal-2026

POSHAN Tracker और PMMVY की शिकायतों का होगा निपटारा, 30 अक्टूबर को देशभर में...

0
नई दिल्ली | 30 अक्टूबर 2026 | सामाजिक कल्याण समाचार केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और पोषण सेवाओं के लाभार्थियों की...
anath-bachchon-ke-liye-sarkari-yojana-2026

अनाथ बच्चों के लिए सरकार की खास योजनाएँ, पढ़ाई से लेकर आर्थिक सहायता तक

0
नई दिल्ली | सरकारी योजना समाचार देश में ऐसे कई बच्चे हैं, जिन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया है या जिनके पास देखभाल करने वाला...
Government welfare schemes have improved the living standards of 22 crore people

सरकारी कल्याण योजनाओं से 22 करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार, MoSPI के...

0
नई दिल्ली। भारत में सरकारी सामाजिक कल्याण योजनाओं के माध्यम से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को मिलने वाली मुफ्त या रियायती वस्तुओं से उनके...